साप्ताहिक राशिफल: 06 से 12 जुलाई, 2026

जुलाई के इस सप्ताह में योगिनी एकादशी समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, जानें तिथि

साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 जुलाई 2026: जुलाई साल का छठा महीना होता है जो दर्शाता है कि हम धीरे-धीरे वर्ष के अंत की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में, अब हम जुलाई 2026 के पहले सप्ताह अर्थात 06 से 12 जुलाई, 2026 में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको जुलाई के पहले सप्ताह (06 से 12 जुलाई, 2026) के बारे में समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, आपके मन में इस हफ़्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि क्या सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम देगा दस्तक या करना पड़ेगा इंतज़ार? करियर और व्यापार में आएंगे अच्छे दिन या चुनौतियों का करना होगा सामना? वैवाहिक जीवन रहेगा मधुर या साथी के साथ होगा विवाद? तो इन सभी सवालों  के जवाब आपको हमारे “साप्ताहिक राशिफल” के इस ब्लॉग में मिलेंगे जिसे ख़ासतौर पर आपके लिए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का हमारा यह स्पेशल ब्लॉग पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसे हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ़ आने वाले अगले 7 दिनों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि यहाँ आपको इस दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रह-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाशों की भी जानकारी मिलेगी। साथ ही, इस सप्ताह में पड़ने वाले मशहूर हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी हम आपको बताएंगे। आइए अब हम बिना रुके आगे बढ़ते हैं और साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं अगले 7 दिनों का पूरा लेखा-जोखा। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

व्रत-त्योहारों से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो जुलाई 2026 के पहले सप्ताह का आगाज़ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानी कि 06 जुलाई 2026 को हो जाएगा। वहीं, इस हफ्ते का समापन मृगशिरा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 12 जुलाई 2026 को होगा। बता दें कि इस सप्ताह का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व है क्योंकि इस दौरान अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही, ग्रहों की चाल, राशि और दशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए अब हम नज़र डालते हैं कि इस हफ़्ते में कब-कौन सा पर्व मनाया जाएगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी

व्रत और त्योहार सनातन धर्म का अभिन्न अंग हैं जो हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आते हैं। लेकिन, फिर भी कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी की वजह से इन महत्वपूर्ण दिनों को भूल जाते हैं जिसके चलते हम इनकी तैयारियां सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। हालांकि, आपके साथ ऐसी कोई घटना न हो इसलिए हम यह सेक्शन आपके लिए लेकर आए हैं। यहाँ हम आपको अगले सात दिन अर्थात 06 से 12 जुलाई 2026 के बीच पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियां नीचे प्रदान कर रहे हैं ताकि आपसे कोई भी जरूरी दिन छूट न जाए।

योगिनी एकादशी (10 जुलाई 2026, शुक्रवार): हिंदू धर्म के अनुसार, एक माह में दो एकादशी तिथियां आती है जो कृष्ण और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर आती हैं। इन्हीं 24 एकादशी तिथियों में से एक है योगिनी एकादशी जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस तिथि पर भक्तजन श्रद्धाभाव के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि योगिनी एकादशी का नाम भी भगवान विष्णु के एक रूप पर आधारित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, योगिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है और उसे 88,000 ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।        

मासिक शिवरात्रि (12 जुलाई 2026, रविवार): मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष मायने रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत को हर महीने किया जाता है जबकि महाशिवरात्रि का पर्व साल में केवल एक बार मनाया जाता है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है और इस व्रत के संबंध में ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत और पूजन करने से व्यक्ति के कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। मासिक पर्वों में शिवरात्रि तिथि के पूजन और व्रत को सबसे फलदायी माना जाता है।    

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (12 जुलाई 2026, रविवार): प्रदोष व्रत को सनातन धर्म में विशेष स्थान दिया गया है जो हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस प्रकार, यह व्रत महीने में दो बार आता है और जब प्रदोष व्रत सोमवार, मंगलवार और शनिवार के दिन पड़ता है, तब इसके महत्व में कई गुना वृद्धि होती है। बता दें कि सोमवा के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत, मंगलवार पर पड़ने वाला प्रदोष व्रत भौम प्रदोष व्रत और शनिवार को आने वाला प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत कहलाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है और ऐसा करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह में होने वाले गोचर और ग्रहण

ग्रहण-गोचर का महत्व सिर्फ़ ज्योतिष शास्त्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य जीवन के लिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि जब-जब कोई ग्रह अपनी चाल, दशा, स्थिति या फिर राशि में परिवर्तन करता है, तब इसका सीधा असर हमारे जीवन के साथ-साथ संसार को भी प्रभावित करता है। ऐसे में, प्रत्येक व्यक्ति के लिए ग्रहण और गोचर की जानकारी होना अनिवार्य हो जाता है इसलिए साप्ताहिक राशिफल के इस सेक्शन में हम आपको जुलाई 2026 के इस सप्ताह (06 जुलाई से 12 जुलाई, 2026) के बीच कब-कब ग्रह गोचर या स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर (07 जुलाई 2026): बुध देव को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क के ग्रह माना जाता है जो अब 07 जुलाई 2026 की सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था में स्वयं की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव संसार पर नज़र आ सकता है। 

नोट: जुलाई 2026 के इस सप्ताह (06 जुलाई से 12 जुलाई 2026) के बीच कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।  

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश 

साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग का यह सेक्शन ख़ासतौर पर हमारे उन पाठकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें जल्दी-जल्दी बैंक से काम पड़ता रहता है क्योंकि यहाँ आपको इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की पूरी जानकारी प्राप्त होगी। जिन लोगों को बैंक से   काम नियमित रूप से पड़ता रहता है, उनके लिए छुट्टियों की जानकारी पहले से होना काफी जरूरी होता है। हालांकि, जुलाई 2026 के इस सप्ताह यानी कि 06 से 12 जुलाई 2026 के बीच में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ेगा। ऐसे में, पूरे सप्ताह बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और इसके परिणामस्वरूप, आप बैंक से जुड़े हर काम को बिना किसी परेशानी के पूरे कर सकते हैं। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (06 से 12 जुलाई, 2026) के शुभ मुहूर्त 

 सनातन परंपरा में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले शुभ समय का चुनाव करना बेहद आवश्यक माना गया है। चाहे मुंडन, नामकरण या विवाह जैसे मांगलिक संस्कार हों, सभी के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी क्रम में, हम आपके लिए जुलाई 2026 के इस सप्ताह के प्रमुख शुभ मुहूर्तों की सूची लेकर आए हैं ताकि आप अपने आवश्यक कार्यों की योजना सही समय के अनुसार बना सकें और सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकें। तो आइए नज़र डालते हैं 06 से 12 जुलाई 2026 के इस सप्ताह में उपलब्ध शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

06 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच नामकरण मुहूर्त

सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है जिसके अंतर्गत शिशु को उसका नाम मिलता है जो उसकी जीवनभर की पहचान होता है। अगर आपको संतान के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है? तो चिंता न करें क्योंकि नीचे हम आपको जुलाई के पहले सप्ताह के नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
06 जुलाई 2026, सोमवार16:08:27 से 29:28:30
08 जुलाई 2026, बुधवार05:29:23 से 12:24:15
09 जुलाई 2026, गुरुवार10:40:21 से  14:56:58
12 जुलाई 2026, रविवार05:31:16 से 22:32:30

06 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच मुंडन मुहूर्त

हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार को विशेष दर्जा दिया गया है और इसमें शिशु के गर्भकाल के बाल उतारे जाते हैं। अगर आप जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो हम आपको मुंडन संस्कार की शुभ तिथियां देने जा रहे हैं।

तिथि मुहूर्त
02 जुलाई 2026, गुरुवार 09:28:01 से 29:26:52

06 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त

जो माता-पिता अपनी संतान का कर्णवेध संस्कार जुलाई के पहले सप्ताह यानी कि 06 से 12 जुलाई 2026 के दौरान करवाने की सोच रहे हैं, तो नीचे हम आपको इस हफ्ते में उपलब्ध कर्णवेध मुहूर्त की शुभ तिथियां बताने जा रहे हैं ताकि आप सही समय पर कर्णवेध संस्कार कर सकें। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
8 जुलाई 202606:42 से 09:02, 11:20 से 13:36
9 जुलाई 202613:32 से 15:52
12 जुलाई 202611:04 से 13:20,15:40 से 19:36

चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह (20 से 26 अप्रैल, 2026) में जन्मे मशहूर हस्तियों से आपको रूबरू करवाते हैं। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

06 जुलाई 2026: दलाई लामा, जीवीएल नरसिम्हा राव, केविन हार्ट 

07 जुलाई 2026:  देवदत्त पडिक्कल, महेंद्र सिंह धोनी, जोर्जा फॉक्स

08 जुलाई 2026: ग्लेन पेरी, टेलर ब्रूक्स, मीरा चोपड़ा

09 जुलाई 2026: संगीता बिजलानी, रिचर्ड विल्सन, ओ जे सिम्पसन

10 जुलाई 2026: सरबजीत सिंह लड्डा, सु लियोन, लोर्ना कपूर

11 जुलाई 2026: सुरेश प्रभाकर प्रभु, जियोर्जियो अरमानी, जोस गोमेज़

12 जुलाई 2026: रीता बहुगुणा, सुंदर पिचई, एवलिन शर्मा

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 06 जुलाई से 12 जुलाई, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

 मेष साप्ताहिक राशिफल 

आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में शनि देव विराजमान होंगे और ऐसे ….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

जिस प्रेम संबंधों को लेकर आप अभी तक बिलकुल बेपवरवाह थे, उसकी….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में उपस्थित होंगे और इसके….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अचानक से अपने प्रिय को तंग करने या उन्हें ईर्ष्या महसूस ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से, कुछ सुकून भरे पल….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

यदि आप अभी तक सिंगल हैं और सच्चे प्रेमी की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो, इस ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति देव आपकी चंद्र राशि के पहले/लग्न भाव में मौजूद होंगे और ऐसे में…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया यूँ बदलाव, आपको….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए, हर संभव प्रयास करते दिखाई….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

दिल से आप अपने संगी को खुश करने की कोशिश इस सप्ताह करते नजर……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

राहु देव आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, इस बात….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों के लिहाज़ से देखा जाए तो, इस सप्ताह आप एक….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए, हर संभव प्रयास करते …..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह यदि आप सिंगल हैं और किसी ख़ास की तलाश में हैं तो, संभावना ….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आपके लिए दौड़-भाग से भरा रहेगा, जिससे आप तुनकमिज़ाज बन…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा कि अपने काम से कुछ समय…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आपका स्वास्थ्य जीवन, काफी बेहतरीन रहने की उम्मीद है क्योंकि…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

प्रेम राशिफल के अनुसार आपके बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग, इस सप्ताह …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

मानसिक शान्ति के लिए, तनाव के कारणों का समाधान करें। क्योंकि इससे ही ….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

यदि किसी कारणवश आपका अपने प्रियतम के साथ कोई विवाद या झगड़ा ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से, कुछ सुकून भरे पल निकालते हुए,…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

ये हफ्ता प्रेम में पड़े जातकों के लिए, अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय आपके….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

 यदि आप किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित थे तो, इस सप्ताह डॉक्टर की मेहनत और…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपको ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. योगिनी एकादशी 2026 में कब है/

इस साल योगिनी एकादशी 10 जुलाई 2026 को पड़ेगी। 

2. शनि किस राशि के स्वामी हैं?

राशि चक्र में शनि देव कुंभ और मकर राशि के अधिपति देव हैं। 

3. इस हफ्ते में कितने बैंक अवकाश हैं?

जुलाई के पहले सप्ताह में कोई बैंक अवकाश नहीं हैं।