अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: (05 से 11 जुलाई, 2026)

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 05 से 11 जुलाई, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (05 से 11 जुलाई, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के अंतर्गत जन्म लेने वाले जातकों में इस सप्ताह नेतृत्व के गुण नज़र आ सकते हैं और ऐसे में, यह लीडरशिप से जुड़े रोले बहुत अच्छे से निभाएंगे। इस राशि के जातक स्पष्ट बात करना पसंद कर सकते हैं। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो मूलांक 1 वाले अपने साथी के प्रति ईमानदार रहेंगे जिससे आपका पार्टनर आपको पहले से अधिक पसंद करने लगेगा। आपकी सच्चाई और वफ़ादारी आपके रिश्ते को मज़बूत बनाने का काम करेगी। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 1 वालों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, विशेष रूप से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंशियल अकाउंटिंग और चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसे विषयों की पढ़ाई करने वालों का। इन क्षेत्रों में आप अपनी एक अलग छाप छोड़ने में सक्षम होंगे। 

पेशेवर जीवन: इस मूलांक के जो जातक नौकरी करते हैं, वह अपने काम में बहुत अच्छा करेंगे। साथ ही, आप पहले की तुलना में अधिक जिम्मेदारी भी संभाल पाएंगे और ऐसे में, आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा क्योंकि आप ऊर्जावान रहेंगे। आपका स्टैमिना मज़बूत रहेगा जो आपको फिट और स्वस्थ रखेगा। 

उपाय: अगले छह महीने तक प्रत्येक रविवार को सूर्य देव की पूजा करें। 

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के जातकों की दिनचर्या इस सप्ताह काफ़ी व्यस्त रह सकती है। ऐसे में, आपको अपना काम पूरा करना मुश्किल लग सकता है। इसके अलावा, यह लोग महत्वपूर्ण फैसले लेते समय भ्रमित नज़र आ सकते हैं। इनका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा और यह आपके लिए शुभ माना जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए इस सप्ताह को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। 

प्रेम जीवन: मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह प्रेम जीवन में अपने साथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में असमर्थ होंगे। ऐसे में, आपकी उनके साथ बहस और मतभेद होने की आशंका है जिसकी वजह आपसी समझ की कमी हो सकती है। आप रिश्ते को बनाए रखने के लिए मन में बातों को न रखें। उनके साथ रिलेशनशिप को प्रेमपूर्ण रखें और अच्छे से व्यवहार करें। 

शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो इस सप्ताह आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकती है और इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी शिक्षा पर पड़ सकता है। इसके अलावा, आप जो भी पढ़ेंगे, उसे याद नहीं रख पाएंगे। ऐसे में, आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। वहीं, अगर आप लॉ, केमिस्ट्री या इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको समर्पित होकर पढ़ाई करनी होगी। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल न रहने का अनुमान है क्योंकि आपको सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखना मुश्किल लग सकता है। इस दौरान आपके द्वारा किए गए काम को सराहना न मिलने की आशंका है और यह बात आपको परेशान कर सकती है। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आपको हानि हो सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपमें ऊर्जा और जोश की कमी रह सकती है। ऐसे में, आप अपनी सेहत को स्थिर रखने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। साथ ही, आपको एलर्जी और सर्दी-खांसी जैसे रोग परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको ठंडे पानी के सेवन से बचना होगा। 

उपाय: सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 के तहत जन्मे जातक इस सप्ताह दृढ़ रहेंगे और ऐसे में, वह अपनी राह में आने वाली बड़ी से बड़ी समस्याओं को भी आसानी से पार करने में सक्षम होंगे। यह जातक जिस भी काम को अपने हाथ में लेंगे, उसमें महारत हासिल करेंगे। हालांकि, यह हफ्ता निवेश या डील करने जैसे बड़े फैसले लेने के लिए अच्छा कहा जाएगा क्योंकि आपके जीवन में प्रगति के योग बनेंगे। साथ ही, आप किसी लंबी दूरी की तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो यह सप्ताह मूलांक 3 की लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा और इस दौरान आप रिश्ते में ख़ुशियाँ बनाए रखने में सक्षम होंगे। आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा और आप दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करेंगे। इस अवधि में किसी धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं जो आपके जीवन को एक नई दिशा देने का काम करेंगी। इस सप्ताह आप दोनों के बीच आपसी समझ शानदार रहेगी। 

शिक्षा:  मूलांक 3 के छात्रों का इस सप्ताह शिक्षा में प्रदर्शन शानदार रहेगा। फाइनेंशियल अकाउंटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे विषयों का चयन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इन क्षेत्रों में आप बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ-साथ अच्छे अंक भी हासिल कर सकेंगे। इस प्रकार, यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा और आप अपनी क्षमताओं को पहचान सकेंगे ,

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 3 वाले जो भी काम करेंगे, उसमें निपुणता हासिल कर लेंगे। इस सप्ताह आपको प्रमोशन के साथ-साथ इंसेंटिव मिलने के योग बनेंगे जो आपके लिए फलदायी साबित होगा। नौकरी में की गई कड़ी मेहनत के लिए आपको सराहना मिलने की संभावना है। अगर आप खुद का बिज़नेस करते हैं, तो यह अवधि आपको उम्मीद से ज्यादा मुनाफा देने का काम कर सकती है। साथ ही, आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरे रहेंगे इसलिए आप सकारात्मक महसूस करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपके जोश और उत्साह की वजह से आपकी सेहत मज़बूत बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गुरवे नमः” का 108 बार जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

जिन जातकों का जन्म मूलांक 4 के अंतर्गत हुआ है, वह इस सप्ताह दृढ़ निश्चयी रहेंगे। ऐसे में, यह लोग अपने जीवन में कोई बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आपके विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और इस तरह की यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के साथ-साथ जीवन के अगले पड़ाव पर भी लेकर जा सकते हैं। यह जातक कला के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। 

प्रेम जीवन: मूलांक 4 के जातकों के प्रेम जीवन में प्यार और आकर्षण में वृद्धि होगी। ऐसे में, आपका और जीवनसाथी का रिश्ता मज़बूत होगा। साथ ही, आप उन्हें अच्छे से समझ सकेंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मधुर बना रहेगा। यह जातक जीवनसाथी के साथ रिलेशनशिप को ख़ुशहाल बनाए रखने के लिए कोई नया तरीका खोज सकते हैं जिससे आप साथी प्रसन्न दिखाई देगा। 

शिक्षा: मूलांक 4 के जिन छात्रों का संबंध ग्राफिक्स, वेब डेवलपमेंट जैसे विषयों से है, वह इन सब्ज्जेक्ट्स में महारत हासिल करेंगे। आप कुछ नई और विशिष्ट स्किल्स सीखेंगे जिससे आप अपार सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, आप किसी एक विषय में अपनी पकड़ मज़बूत कर सकते हैं जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। 

पेशेवर जीवन: करियर की बात करें, तो यह जातक इस सप्ताह काम में काफ़ी व्यस्त रह सकते हैं और ऐसे में, आप हर काम को समय से पहले ही पूरा कर लेंगे। आप अपने कार्यों को इतने अच्छे से करेंगे और हर कदम इतना सोच-समझकर उठाएंगे कि वह आपको आत्मविश्वास से पूर्ण बनाएगा। जिन लोगों का जुड़ाव व्यापार से है, वह एक नए व्यापार को शुरू कर सकते हैं और किसी विशेष क्षेत्र में आगे बढ़ने का मन बना सकते हैं। 

स्वास्थ्य: बात करें स्वास्थ्य की, तो मूलांक 4 वाले इस सप्ताह अपनी सेहत के प्रति अत्यधिक जागरूक नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और यह आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने का काम करेगा। हालांकि, आपको भोजन समय पर करने की सलाह दी जाती है ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 22 बार जाप करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के तहत जन्म लेने वाले जातक बेहद बुद्धिमान होते हैं और वह अपने हर काम को तार्किक होकर करते हैं। साथ ही, यह लोग व्यवस्थित होने के साथ-साथ जीवन में अपने लक्ष्यों को पाने और कार्यों को समय पर पूरा करने के प्रति दृढ़ होते हैं। इन्हें यात्रा करना बहुत पसंद होता है और ऐसे में, इन्हें व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। साथ ही, आप दोनों के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। इस दौरान आप जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार लम्हें बिताएंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में आप अपनी क्षमताओं और योग्यता को साबित करने में सक्षम होंगे। ऐसे में, आप पढ़ाई में तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। जो जातक विजुअल कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट और फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो इन क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप अपनी स्किल्स से दूसरों को प्रभावित करने के साथ-साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। इस प्रकार, आप शिक्षा के संबंध में अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 5 के नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अपनी चमक बिखेरेंगे और हर काम को पूरी दक्षता के साथ करेंगे। इस दौरान आपको काम के सिलसिले में काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है, लेकिन यह यात्राएं आपके लिए फलदायी साबित होंगी। साथ ही, आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे जिनमें ऑनसाइट नौकरी के अवसर भी शामिल होंगे। ऐसे में, आप संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं और खुद की काबिलियत भी साबित कर सकेंगे। अगर आपका संबंध व्यापार से है, तो आप इस सप्ताह अच्छा-ख़ासा लाभ कमाने के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वियों के लिए मज़बूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे। मूलांक 5 के जातक अपने व्यापार में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अच्छा लाभ कमाते हुए दिखाई देंगे। 

स्वास्थ्य: मूलांक 5 वाले इस सप्ताह प्रसन्न और दृढ़ रहेंगे जिसके चलते आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। साथ ही, आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, परंतु आपको सर्दी-खाँसीं जैसे रोग घेर सकते हैं इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 41 बार जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 के जातकों को यह सप्ताह ट्रेवल के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दे सकता है और आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप धन की बचत भी कर सकेंगे और इस दौरान आप नई-नई स्किल्स सीखेंगे जिससे आपके महत्व में वृद्धि होगी। अगर यह जातक संगीत सीख रहे हैं या फिर उसका अभ्यास कर रहे हैं, तो यह समय इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो मूलांक 6 वाले रिश्ते में अपने साथी के साथ संतुष्ट दिखाई देंगे। साथ ही, आपके रिश्ते में प्रेम और आकर्षण में वृद्धि होगी। यह सप्ताह एक-दूसरों की जरूरतों को समझने के लिए अनुकूल रहेगा और ऐसे में, आप जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के लिए कहीं जा सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आप दोनों रिश्ते में ख़ुश नज़र आएंगे। 

शिक्षा: बात करें शिक्षा की, तो मूलांक 6 के छात्र कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप अपने लिए एक अलग पहचान बना सकते हैं और ऐसे में, आप साथी छात्रों के लिए एक मिसाल कायम करेंगे। इन जातकों की एकाग्रता क्षमता बेहतरीन रहेगी और ऐसे में, आप नई स्किल्स सीखने में सक्षम होंगे। आप शिक्षा में अपनी स्किल्स का उपयोग अच्छे से कर सकेंगे। 

पेशेवर जीवन: इस मूलांक के नौकरीपेशा जातक अपने काम की वजह से बहुत व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन इनको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही, आपको अपनी पसंद के अनुसार नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो उनके लिए यह समय अपने बिज़नेस का विस्तार करने की दृष्टि से अच्छा रहेगा। इन लोगों को पार्टनरशिप में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और इसी सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप एक साथ कई  व्यापार करेंगे, तो आपको अच्छा-ख़ासा लाभ प्राप्त होगा। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में, यह सप्ताह मूलांक 6 के लिए अच्छा रहेगा और इस दौरान आप फिट और तंदुरुस्त दिखाई देंगे। आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान नहीं करेंगी। आपकी प्रसन्नता ही आपकी अच्छी सेहत का राज़ होगी और ऐसे में, आप दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का 33 बार जाप करें। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 के जातक सामान्य रूप से धार्मिक और दार्शनिक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों की रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में होती है जिससे इन्हें अपार लाभ की प्राप्ति होती है। हालांकि, यह जीवन में सबसे दूर और अलग-थलग रहना पसंद कर सकते है और इससे ही आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 7 वालों का मूड थोड़ा ऑफ रह सकता है जिसके चलते आप अपनी भावनाएं जीवनसाथी के सामने ज़ाहिर करने में नाकाम रह सकते हैं। इन सब परेशानियों की वजह घर-परिवार में चल रहे मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में, आपको परेशान होने के बजाय इन समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए बड़े बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं और इनको दूर करें, ताकि रिश्ते में प्यार और सामंजस्य बना रहे। 

शिक्षा: मूलांक 7 के जिन छात्रों का संबंध मिस्टिक्स, फिलॉसफी और सोशियोलॉजी जैसे विषयों से है, उनके लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं रहने का अनुमान है। इस समय छात्रों के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ होंगे। ध्यान की कमी और रुचि न होने के कारण आपको शिक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपके लिए योग करना फलदायी साबित होगा और इसके परिणामस्वरूप, आपका प्रदर्शन शिक्षा में अच्छा रहेगा।

पेशेवर जीवन: मूलांक 7 के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह हफ़्ता अनुकूल नहीं रहने की आशंका है क्योंकि आपको सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के लिए सराहना न मिलने की आशंका है और इसके विपरीत, आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आपको जल्दबाज़ी में फैसले लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही, इस सप्ताह आपको पार्टनरशिप में नया व्यापार या कोई नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य: मूलांक 7 के जातकों को इस सप्ताह त्वचा में जलन की शिकायत हो सकती है जिसकी वजह तला-भुना खाना हो सकता है। ऐसे में, आपको चिकनी चीज़ों के सेवन से बचना होगा क्योंकि आपकी सेहत पर नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गणेशाय नमः” का 41 बार जाप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 के तहत जन्मे जातक इस सप्ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और इस वजह से यह सफलता पाने में दूसरों से पीछे रह सकते हैं। इस अवधि में यात्रा के दौरान कोई कीमती और महंगी वस्तु आपसे खो सकती है। ऐसे में, आपके लिए सावधानी बरतना और एक व्यवस्थित योजना बनाकर चलना उचित रहेगा। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इन जातकों को अपने दोस्तों की वजह से जीवनसाथी के साथ रिश्ते में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपके रिश्ते में प्रेम और सौहार्द की कमी रह सकती है इसलिए रिलेशनशिप में मधुरता बनाए रखने में आपको कठिनाई का अनुभव हो सकता है। आपको खुशियाँ पाने के लिए काफ़ी मशक्क्त करनी पड़ेगी जो आपके लिए आसान न रहने की आशंका है। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 8 वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको पढ़ाई में मेहनत करने के बाद भी ट्रैक पर लौटने में मेहनत लग सकती है। ऐसे में, आपके लिए धैर्य रखना और मन लगाकर मेहनत करना बहुत जरूरी होगा, तभी आप शिक्षा में सफलता हासिल झासील कर सकेंगे। 

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको मेहनत करने के बाद भी सराहना न मिलने की आशंका है। यह बात आपके लिए चिंता का सबब बन सकती है। इन लोगों के सामने एक ऐसी परिस्थिति बन सकती है जब आपका कोई सहकर्मी आगे बढ़कर कोई नया पद ले सकता है। साथ ही, इस सप्ताह आपको अपने काम को पूरा करने में देरी या फिर कठिनाई से दो-चार होना पड़ सकता है। अगर आपकी अपनी कंपनी है, तो आपको हानि हो सकती है या फिर लाभ कम रह सकता है। 

स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह पैरों और जोड़ों में दर्द रह सकता है जो आपको परेशान कर सकता है। इन रोगों की वजह खानपान में असंतुलन हो सकता है। साथ ही, आपको पाचन संबंधित समस्या भी हो सकती है जिसकी वजह असमय खानपान होने की आशंका है। ऐसे में, आपको सही समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है ताकि आप फिट रहे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ शनैश्वराय नमः” का 44 बार जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 के तहत जन्म लेने वाले जातक संतुलित अवस्था में होंगे और वह हर परिस्थिति को अपने पक्ष में कर सकेंगे। इस सप्ताह आप आकर्षक और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे जो आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करेंगे। वह इस सप्ताह अपने लक्ष्य हासिल करने में सक्षम होंगे। हालांकि, इन जातकों को कामयाबी पाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा।  

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 9 के जातकों अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में सिद्धांत बनाकर चलेंगे। इससे आप दोनों के बीच समझ और भरोसा मजबूत होगा और आपका रिश्ता एक खूबसूरत प्रेम कहानी जैसा लगेगा। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने में व्यस्त रह सकते हैं और आप दोनों भविष्य को लेकर खुलकर बात करेंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। 

शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो इस सप्ताह मूलांक 9 के छात्र पूरी दृढ़ता से पढ़ाई करेंगे, विशेष रूप से मैनेजमेंट और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे छात्र। आप जो पढ़ेंगे, उसे जल्दी समझ पाएंगे और परीक्षाओं में अच्छे परिणाम हासिल करने में सक्षम होंगे। इस दौरान छात्र अपनी पसंद के अनुसार कोई पेशेवर कोर्स में भी दाखिला ले सकते है और इनमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और आपको अपने वरिष्ठों से सराहना की प्राप्ति होगी। बता दें कि इनसे मिलने वाली प्रशंसा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगी। आप नई-नई चीज़ें सीखेंगे और विशेष क्षेत्रों में महारत हासिल करेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें लगत से ज्यादा लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे। प्रतिद्वंद्वियों के बीच मज़बूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे। 

स्वास्थ्य: मूलांक 9 वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जो आपके भीतर साहस का परिणाम होगा। इस समय आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। साथ ही, आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे जो आपको स्वस्थ और फिट बनाए रखेगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भूमि पुत्राय नमः” का 27 बार जाप करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. हम अपना मूलांक कैसे जान सकते हैं?

आप अपनी जन्म तिथि को जोड़ें और उनका जो योग आता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। 

2. अंक 1 का स्वामी कौन हैं?

अंक ज्योतिष में अंक 1 के अधिपति देव सूर्य देव को माना जाता है। 

3. शुक्र का अंक कौन सा है?

प्रेम और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र का अंक 6 को माना गया है।