टैरो साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 जून, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 जून, 2026): शुभ-अशुभ, कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 21 से 27 जून, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

करियर: सिक्स ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स

मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो आपको साथी को थोड़ा स्पेस देने के लिए कह रहा है। साथ ही, आप दोनों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं इसलिए आपके लिए यह पता होना जरूरी है कि कब आपको अपनी बात रखनी है और कब बात को नज़रअंदाज़ करना है। ऐसे में, एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस देना फायदेमंद रहेगा। 

आर्थिक जीवन में आपको पेज ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आप धन कमाने को लेकर ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आर्थिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा और इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी। ऐसे में, आपको धन से जुड़े सही फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आपके लिए लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान देना लाभदायक साबित होगा।

करियर में सिक्स ऑफ कप्स का आना भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह आपको कार्यों में की गई मेहनत के परिणाम या फिर फीडबैक मिल सकता है। लेकिन, आप इससे असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। इस समय आप निराश होने के बजाय अपने कार्यों पर नज़र डालें और समझें कि कहाँ आपको सुधार की आवश्यकता है। आत्म-मूल्यांकन करना आपके लिए फलदायी रहेगा। संभव हो, तो कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करें। आपके भीतर         की रचनात्मकता आपको काम से जुड़ी समस्याओं को समझने और उनका हल ढूंढ़ने में सहायता करेगी।

पेज ऑफ कप्स का आना आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो अपने शरीर के लक्षणों पर ध्यान देने के लिए कह रहा है। कई बार शारीरिक समस्याएं हमारी भावनात्मक स्थिति से जुड़ी होती है। इस दौरान आपको तन-मन पर ध्यान देना होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने मनपसंद करियर में सफलता पाने के लिए योग्य हूँ। 

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपको कोई शख़्स प्रेम का असली अर्थ समझा सकता है। आप अपने वास्तविक स्वभाव को सामने रखें। रिश्ते की मजबूत नींव ईमानदारी पर टिकी होती है, इसलिए सच्चाई के साथ आगे बढ़ें। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के सामने अपने विचार खुलकर रखें। ईमानदारी से बात करने पर आपका रिश्ता लंबे समय तक मज़बूत रहेगा। 

आर्थिक जीवन में पेज ऑफ वैंड्स का आना नई ऊर्जा और संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आप अपनी आय में वृद्धि के लिए उत्साह और प्रेरणा से भरे रहेंगे। आर्थिक मामलों में चीज़ें आपकी योजना के अनुसार आगे बढ़ सकती हैं। इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकेगा और साथ ही, आप भविष्य को लेकर कुछ अच्छे आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। आपको दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। 

करियर में द वर्ल्ड का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। यह जातक पेशेवर जीवन में कड़ी मेहनत कर रहे थे, तो अब आपको उसका परिणाम प्राप्त होगा। आपके जीवन में कुछ बड़ा और सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, जो भविष्य के लिए फलदायी रहेगा। हालांकि इन बदलावों को अपनाना आसान नहीं होगा, फिर भी मेहनत करना जारी रखें। इस समय मनचाहा परिणाम भले ही न मिले, लेकिन भविष्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। 

स्वास्थ्य के संबंध में फोर ऑफ कप्स का आना बता रहा है कि बीते समय में सेहत के प्रति लापरवाही बरतने के कारण आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, पहले से स्वास्थ्य को लेकर परेशान थे, तो अब आपको राहत का अनुभव होगा। सकारात्मक रहें और अपनी सेहत को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इस दौरान आपको अपने खानपान, नींद और व्यायाम आदि पर विशेष रूप से ध्यान दें। आपको उन आदतों को छोड़ना होगा जो आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। खुद का ध्यान रखें, तब ही आप स्वस्थ हो सकेंगे। 

अफर्मेशन: मैं अपने घर को प्रेम और आनंद से भरता/भरती हूँ।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टेम्परेंस

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में टेम्परेंस का आना आपकी लव लाइफ में संतुलन लेकर आएगा। दूसरों के लिए जरूरत से ज्यादा करना और इच्छाओं को दबाना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इसलिए आपको खुद के अंदर झाँकने, अपने अतीत से आगे बढ़ते हुए शांति से जीने का प्रयास करें, तभी आपको रिश्ते में सुकून महसूस हो सकेगा। अगर आप दोनों के बीच कोई समस्या चल रही है, तो उसे सुलझाने की कोशिश करे क्योंकि इससे आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है। 

थ्री ऑफ वैंड्स मिला है और यह कहता है कि इस सप्ताह आपका सारा ध्यान दीर्घकालिक लक्ष्यों और निवेश पर केंद्रित होना चाहिए। आर्थिक जीवन में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि, आपके लिए धन का प्रबंधन सही तरीके से करना जरूरी होगा और भविष्य के लिए बचत भी करें। आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा इसलिए इसका आनंद लें। 

टू ऑफ पेंटाकल्स का दर्शाता है कि यह सप्ताह करियर में भ्रम और असमंजस की स्थिति की तरफ संकेत कर रहा है। इस समय आपको एक साथ कई कार्य करने के बजाय एक ही काम को करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप तनाव में आ सकते हैं। आपको कामों को प्राथमिकता देते हुए जरूरी कार्यों को सबसे पहले करना होगा।  आपको कार्यक्षेत्र में कोई जोख़िम लेना पड़ सकता है, लेकिन यह आपके लिए फलदायी साबित होगा। हालांकि, आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा। 

स्वास्थ्य में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना बता रहा है कि आप अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए काफ़ी प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, यह सप्ताह आपको स्वास्थ्य समस्याओं या सकारात्मक परिणाम न मिलने की वजह से निराशा हाथ लग सकती है। आपके लिए यह समझना होगा कि आप खुद को किस नजरिए से देखते हैं, इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। अगर आप स्वय को ऊर्जावान और स्वस्थ मानते हैं, तो इसका प्रभाव निश्चित रूप से आपकी सेहत पर दिखाई देगा। बीते समय में किए गए प्रयास का प्रभाव आपकी सेहत पर धीरे-धीरे दिखाई दें। 

अफर्मेशन: मैं सुरक्षित हूँ और प्रेम और सहयोग देने वाले लोगों से घिरा/घिरी हूँ। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन 

करियर: व्हील ऑफ फार्च्यून 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो निराशा को दर्शा रहा है। इस सप्ताह किसी की तरफ से मनमुताबिक प्रतिक्रिया न मिलने की वजह से आप दुखी या निराश महसूस कर सकते हैं। याद रखें कि यदि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं को नहीं समझता है, तो जीवन में आगे और भी बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप साथी के साथ अच्छे पलों को बिताते हुए दिखाई देंगे। 

आर्थिक जीवन में आपको द मैजिशियन मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपके पास पर्याप्त संसाधन मौजूद होंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी क्योंकि आपको आय में वृद्धि के नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान अपने भाग्य पर संदेह न करें और जो मौका मिले, उसका पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें। आप खुद पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। 

व्हील ऑफ फार्च्यून का आना करियर में सकारात्मक बदलावों और अवसरों की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह अपने करियर से जुड़े सपनों और लक्ष्यों के बारे में गंभीरता से सोच-विचार करें। इस समय आप अपने सपनों को सच में बदल सकते हैं। अगर आप नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप वह काम करें जो आपकी पसंद के अनुसार हो। आप अपने सपनों को मौका दें। अगर आप नौकरी में कुछ नया करना चाहते हैं, तो ऑफिस में बात करें। 

नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स को आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं माना जाएगा। यह कार्ड दर्शा रहा है कि आप जीवन में दूसरी चीज़ों में काफी व्यस्त होंगे, जिसके चलते आप सेहत को लेकर लापरवाह रह सकते हैं। ऐसे में, आपको थोड़ा ब्रेक लेने की आवश्यकता होगी। हालांकि, आपकी सेहत अच्छी होगी और आप ऊर्जावान रहेंगे। लेकिन खुद पर अत्यधिक बोझ डालने से बचें, अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपको धैर्य रखना होगा और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना होगा।

अफर्मेशन: मैं चिंता के बजाय शांति को चुनता/चुनती हूं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

जब बात आती है सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, फाइव ऑफ कप्स पछतावे और निराशा का संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आपके रिश्ते का अंत हो सकता है। जो खो गया है, उसे स्वीकार करने और उससे उबरने के लिए स्वयं को समय दें। कभी-कभी आपके लिए खुद के साथ समय बिताना भी जरूरी होता है। जब आप मानसिक रूप से तैयार हो जाएं, तो पुनः रिश्ते में आने का प्रयास करें। 

फोर ऑफ कप्स का आना आर्थिक जीवन के लिए चेतावनी माना जाएगा। अगर आप आर्थिक जीवन पर ध्यान नहीं देंगे, तो कोई अच्छा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। इस दौरान आपको लग सकता है कि आप आर्थिक जीवन में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाएं जो आप पाना चाहते थे। आप अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहें और उन्हें पूरा करने के लिए योजना बनाएं। साथ ही, आप अपनी आर्थिक स्थिति को समझकर सही दिशा में आगे बढ़ाएं। 

करियर में थ्री ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है कि इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत पर गर्व महसूस होगा। हालांकि, आपको बेहतरीन कार्य के लिए सराहना न मिलने की आशंका है। हालांकि, मन-मुताबिक प्रशंसा न मिलने की वजह से निराश न हों। भविष्य में आपको  बेहतरीन कार्यों के लिए पहचान और सराहना न मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। 

एट ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक कार्स माना जाएगा। ऐसे में, आप बेचैन, चिंता और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने मन और शरीर को समझने की आवश्यकता होगी। कोई अनसुलझी भावनात्मक समस्या या मानसिक दबाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। आप समय रहते हुए इनका समाधान करें, अन्यथा आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

अफर्मेशन: मैं शांतिपूर्ण जीवन जी रहा/रही हूं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: एट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ कप्स

करियर: द डेविल

स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स 

बात करें कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो एट ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि यह जातक रिश्ते में गहराई और गंभीरता चाहते होंगे, लेकिन आपका पार्टनर ऐसा नहीं चाहता होगा। आपके उन पर दबाव डालने से स्थिति बिगड़ सकती है इसलिए धैर्य रखें, क्योंकि समय के साथ चीज़ें बेहतर होंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको जीवनसाथी मिलने में देरी हो सकती है। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो यह कार्ड आर्थिक स्थिति में सुधार की तरफ संकेत करता है। अगर आप धन से जुड़े मामलों से किसी ऐसी बात का इंतज़ार कर रहे थे जो आपके नियंत्रण में नहीं थी, तो इस सप्ताह आपको जवाब मिल सकता है। आपको विश्वास रखना होगा कि आपकी मेहनत और प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य देंगे। साथ ही, मेहनत से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। 

करियर में द डेविल का आना बताता है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में आपको गलत समझा जा सकता है। साथ ही, आप नौकरी में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। हालांकि, यदि आप स्थिति को ध्यान से देखें, तो पाएंगे कि खुद पर आपका नियंत्रण आपकी सोच से ज्यादा है। आप इस समय अपने अगले कदम के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। नई नौकरी के अवसर तलाशना या वर्तमान परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

स्वास्थ्य में एट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप जिन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनकी वजह तनाव हो सकता है। ऐसे में, आपको तनाव दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। काम का बोझ कम करें, छुट्टियों पर जाएं या फिर जिसे आपको आराम मिले वह करें। साथ ही, आप अपने खानपान और नींद का ध्यान रखें। 

अफर्मेशन: मैं प्रेम, सम्मान और स्नेह पाने के योग्य हूँ।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो द एम्प्रेस को आपकी लव लाइफ के लिए  शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपका ध्यान अपने प्रेम संबंधों को संवारने और मजबूत बनाने पर केंद्रित होगा। आप अत्यंत आकर्षक और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इसका उपयोग सही तरीके से करें क्योंकि सच्चा प्यार क्षण भर के आकर्षण से बेहतर होता है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपके और आपके साथी के बीच प्रेम बढ़ सकता है। 

आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि धन से जुड़े मामलों में आपका सारा ध्यान दीर्घकालिक योजनाओं पर केंद्रित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। हालांकि, जो धन आपको प्राप्त होगा, उसका प्रबंधन आपको सही तरह से करना होगा। भविष्य के लिए बचत करें और आपको मेहनत करना जारी रखना होगा। 

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ कप्स का मिलना सकारात्मक माना जाएगा। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे और आपके सहयोग को महत्व देंगे। भले ही आप अपनी नौकरी से पूरी तरह संतुष्ट न हों, फिर भी आप वहां पहले की अपेक्षा अधिक सहज कर सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कोई अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। ऐसे में, आप सतर्क रहें और अवसरों पर नज़र बनाए रखें। 

स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि आप ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। हालांकि, आपकी दिनचर्या का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। ऐसे में, आप पौष्टिक भोजन का सेवन करें, पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। स्वास्थ्य से जुड़ी आपकी आदतें इस सप्ताह आपके लिए सबसे अधिक लाभदायक रहेगा।

अफर्मेशन: मैं अपने विचारों को सकारात्मक और पौष्टिक भोजन के सेवन से शरीर को स्वस्थ रखता/रखती हूँ। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द मैजिशियन

आर्थिक जीवन: द स्टार

करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में द मैजिशियन आया है जो दर्शा रहा है कि आपके पास सच्चे प्यार को आकर्षित करने के लिए सभी गुण मौजूद होंगे। अगर आप प्रेम की तलाश में हैं, तो इस सप्ताह किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इस दौरान लोगों से मिलेजुले जिससे आपके रिश्ते में आने की संभावनाएं बढ़ सकें। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता गहरा होगा।

आर्थिक जीवन में द स्टार का आना बहुत शुभ संकेत माना जाएगा। इस समय आपके पास वह सब कुछ होगा जिसकी आपको आवश्यकता होगी। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, तो आपके लिए कोई सोच-समझकर लिया गया आर्थिक जोखिम लाभदायक साबित हो सकता है। आपको लाभ कमाने या आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। 

करियर की बात करें, तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स का आना विचारों की अस्पष्ट या फिर किसी पर आँखें बंद करके भरोसे करने की प्रवृति को दर्शाता है। इन दोनों बातों को आपके करियर के लिए हानिकारक माना जा सकता है। दूसरों का सहयोग लेना जरूरी है, लेकिन अपने पेशेवर जीवन के लक्ष्यों और योजनाओं पर नज़र बनाए रखें। आपको अपने कार्यों को व्यवस्थित बनाए रखें, इससे आप समस्याओं से बच सकेंगे। अगर कोई सहकर्मी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो उन अतिरिक्त दबाव डालने से बचें।

स्वास्थ्य के लिए किंग ऑफ वैंड्स को सकारात्मक कहा जाएगा। इस सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन आप जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और पर्याप्त आराम करें ताकि आप स्वस्थ बने रहें। इस समय आपको अपनी भावनाओं पर भी ध्यान दें, क्योंकि मन में दबी नकारात्मक भावनाएं आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता हैं। आपका तन-मन आपस में जुड़ा हुआ है इसलिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होगा। 

अफर्मेशन: मैं सफलता और सकारात्मकता को आकर्षित करता/करती हूँ। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: जस्टिस

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स 

करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो जस्टिस कार्ड को सकारात्मक माना जाएगा। आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह कोई नया रिश्ता आपके जीवन में आ सकता है। प्रेम को अपने जीवन में आने देने से पहले यह स्पष्ट कर लें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं। जो जातक पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपको यह सोचा होगा कि क्या आपका रिश्ता आपके मन मुताबिक है। अगर जवाब हाँ हैं, तो रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। 

नाइट ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह धन कमाने और आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने के लिए आपके भीतर उत्साह और ऊर्जा दोनों मौजूद होगी। हालांकि, निवेश और धन से जुड़े मामलों में आपकी सही समझ भी आवश्यक होगी। सोच-समझकर कदम उठाने से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। 

करियर के लिए सिक्स ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कहा जाएगा, विशेष रूप से व्यापार करने वाले जातकों के लिए। बिज़नेस में परिस्थितयों में सुधार देखने को मिलेगा और आपके भाग्य भी आपके पक्ष में आ सकता है इसलिए धन-समृद्धि का आनंद लें। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं या फिर नौकरी बदलना चाहते हैं, तो उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नया व्यापार करने के लिए भी सप्ताह श्रेष्ठ रहेगा। 

धनु राशि के जातक अगर किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बता दें कि आने वाला समय बेहतर रहेगा। आप सकारात्मक सोच बनाए रखें और स्वास्थ्य में सुधार के लिए लगातार प्रयास करते रहें। अपनी नींद, खानपान और व्यायाम करने पर विशेष रूप से ध्यान दें। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें क्योंकि इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ सकता है। अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे, तो आप स्वस्थ हो सकेंगे। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में मौजूद प्रेमपूर्ण रिश्तों के लिए सच्चे मन से से आभारी हूँ।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

करियर: द चैरियट

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स

बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि आपके द्वारा अपने रिश्ते में बहुत प्रयास करने के बावजूद आपको वह प्रेम नहीं मिल पा रहा है जिसकी आप उम्म्मीद रखते हैं। जिसको आप पसंद करते होंगे, संभव है कि वह आपकी भावनाओं की कद्र न करें। ऐसे में, अब आपको इस रिश्ते से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। बता दें कि आप प्रेम और सम्मान के हकदार हैं और दुनिया में ऐसे अनेक लोग जो आपका प्रेम पाने के योग्य होंगे। सकारात्मक रहे, सही समय आने पर आपको सब अवश्य मिलेगा।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स का आना सफलता और विजय को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, परिस्थितियां बेहतर होने का मतलब यह नहीं कि भविष्य की योजना बनाना छोड़ दें। आने वाले समय की जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बचत करें  ताकि आप भविष्य में हर स्थिति का सामना डटकर कर सकें। 

करीयर के क्षेत्र में द चैरियट का आना जीवन में चल रही समस्याओं से बाहर आने का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्प्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपके लिए शांत रहना बेहद जरूरी होगा। यदि आप धैर्य बनाए रखेंगे, तो ये समस्याएं आप आसानी से सुलझा सकेंगे। दूसरों की राय या सोच की चिंता करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। इस दौरान आपका संयम ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ कप्स का मिलना पछतावे और दुख का संकेत कर रहा है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप मन में किसी पुरानी बात या नकारात्मक भावनाओं को दबाकर बैठे हैं, तो उनसे छुटकारा पाने का प्रयास करें। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी होता है। बता दें कि अनसुलझी बातें या भावनाएं समस्याओं की वजह बन सकती है इसलिए इन्हें दूर करने का प्रयास करें। 

अफर्मेशन: मैं अपने घर में प्रेम, दया और करुणा से भरता/भर्ती हूँ। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: टेम्परेंस

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो टेम्परेंस का आना कहता है कि इस सप्ताह आपको जीवन में संतुलन बनाए रखकर चलना होगा। आप अपने भीतर झांकें और अतीत से बाहर निकलते हुए जीवन में शांति लेकर आने का प्रयास करें क्योंकि तब ही आपका रिश्ता सुकून और प्यारभरा बना रहेगा। अगर आपके रिश्ते में समस्या चल रही है, तो उसे सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो रिलेशनशिप में संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा     

टेन ऑफ कप्स को आर्थिक जीवन के लिए सकारात्मक माना जाएगा। बता दें कि इस सप्ताह धन से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान नहीं करेंगी। यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से काफ़ी अच्छा रहेगा और समृद्ध रहेंगे। इस समय आप अपनी उपलब्धियों के लिए आभार प्रकट करेंगे। साथ ही, मन में दया के भाव रखें, क्योंकि जो आप दूसरों को देते हैं, वह किसी न किसी रूप में आपके पास लौट कर आएगा। 

करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो बता रहा है कि आने वाला समय आपके लिए मुश्किल रह सकता है। इस दौरान आप एक साथ कई कामों को संभाल रहे होंगे, जिसकी वजह से आप तनाव और भ्रम में नज़र आ सकते हैं। इस सप्ताह आप उन्हीं कामों को प्राथमिकता दें और महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। अगर आप व्यापार करते हैं, तो सोच-विचारकर लिए गया कोई जोखिम आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। हालांकि, आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा।

स्वास्थ्य के लिए नाइट ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कार्ड माना जाएगा। इस सप्ताह आपकी आदतें आपकी सेहत को अत्यधिक प्रभावित कर सकती है। ऐसे में, इस बात का ध्यान रखें कि समय पर भोजन करें, पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। इस समय आपके द्वारा जीवनशैली में किए गए छोटे-मोटे बदलाव आपकी सेहत को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे। 

अफर्मेशन: मैं सकारात्मक विचारों और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता/करती हूँ। 

मीन राशि                                                            

प्रेम जीवन: जस्टिस

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द लवर्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में जस्टिस कार्ड प्राप्त हुआ है और यह बता रह है कि अगर आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह आप एक नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन, जीवन में प्रेम का स्वागत करने से पहले आपके लिए यह स्पष्ट करना आवश्यक होगा कि आप क्या चाहते हैं। अगर आप रिश्ते में हैं, तो आपको खुद से पूछना चाहिए कि क्या आप इसी तरह के रिश्ते में आना चाहते थे। आपको खुद के साथ ईमानदार रहने की सलाह दी जाती है।      

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ़ पेंटाकल्स को शुभ कार्ड माना जाएगा जो धन-समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। इसके परिणामस्वरूप, इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप सोच-समझकर जोखिम उठा सकते हैं, लेकिन सट्टेबाजी या शेयर बाजार में बिना योजना के निवेश करने से बचें। कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। साथ ही, जरूरतमंदों की अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की सहायता करने का प्रयास करें। दया की भावना आपको भविष्य में आर्थिक स्थिरता का आशीर्वाद देगी।

करियर के क्षेत्र में द लवर्स का पेशेवर जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण फैसलों की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपके लिए निजी और पेशेवर जीवन को अलग रखना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में समस्या आने पर उसके सभी पहलुओं का अच्छे से विशेलषण करें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले दिल के बजाय दिमाग की सुनें। 

स्वास्थ्य के लिए फोर ऑफ वैंड्स को सकारात्मक माना जाएगा। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब आपको स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समाधान मिल जाएगा। इस दौरान आप सेहत को लेकर सजग रहेंगे और अपने सवालों के जवाब ढूंढ़ना जारी रखें। आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और ऐसे में, आपको समस्याओं से राहत मिलेगी। 

अफर्मेशन: मेरे पास अपने सपनों के करियर का मार्ग बनाने की शक्ति है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. माइनर अर्काना के तीन कार्ड्स के नाम बताएं?

फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स, फोर ऑफ कप्‍स और थ्री ऑफ वैंड्स।

2. टैरो डेक में कोर्ट कार्ड्स कितने होते हैं?

टैरो डेक में 12 कोर्ट कार्ड्स होते हैं।

3. टैरो डेक में कितने सूट कार्ड्स होते हैं?

टैरो डेक में 14 सूट कार्ड्स होते हैं।