साप्ताहिक राशिफल: 15 से 21 जून, 2026

जून के इस सप्ताह में सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत!

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026: सप्ताह का हर दिन, हर सुबह मनुष्य के लिए आशा की एक नई किरण लेकर आता है। हर सप्ताह से हमारी उम्मीद जुड़ी होती है और इसी क्रम में, अब हम जल्द ही जून 2026 के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के लिए पूरी तैयार हैं। ऐसे में, आपके मन में इस सप्ताह (15 से 21 जून, 2026) को लेकर उत्सुकता होगी कि आने वाला यह हफ़्ता आपको प्रेम, वैवाहिक, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में किस तरह के परिणाम देगा। साथ ही, करियर में मिलेगी तरक्की या अगले साल का करना पड़ेगा इंतज़ार? बिज़नेस में होगा लाभ या उठाना पड़ेगा नुकसान? क्या प्रेम और वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी मिठास? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे “साप्ताहिक राशिफल” के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसे हमारे अनुभवी और विशेषज्ञ ज्योतिषियों ने ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति, दशा और चाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस ब्लॉग में आपको न केवल इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत-त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी मिलेगी, बल्कि साथ ही इस अवधि में किन प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन होगा, उससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। आइए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं आने वाले 7 दिनों का संपूर्ण लेखा-जोखा। लेकिन सबसे पहले इस सप्ताह के ज्योतिषीय पंचांग पर एक नज़र डालते हैं।

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

हिंदू पंचांग के अनुसार, जून का माह साल का छठा महीना होता है जो इस बात को दर्शाता है कि आधा साल यानी कि बारह महीनों में से 6 महीने बीत चुके हैं और अब हम वर्ष के दूसरे पड़ाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, अब जल्द ही जून 2026 के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करेंगे। बता दें कि इस हफ़्ते का आगाज़ मृगशिरा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी कि 15 जून 2026 को होगा और इसका समापन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि 21 जून 2026 को हो जाएगा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान कई व्रत-त्योहार को मनाया जाएगा जिनके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

आज के समय में इंसान की ज़िंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि उसके लिए व्रतों और पर्वों की तिथियां भी याद रख पाना मुश्किल हो गया है। आपको ऐसे किसी भी हालात का सामना न करना पड़े इसलिए यहां हम आपको 15 से 21 जून के बीच आने वाले व्रत-पर्वों की सही तिथियों की संपूर्ण सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि आप हर उत्सव को पूरे जोश और उत्साह के साथ मना सकें। साथ ही, आप प्रत्येक पर्व की तैयारी समय रहते हुए कर सकें। चलिए अब हम नज़र डालते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं उन त्योहारों से जो जून 2026 के इस तीसरे सप्ताह में मनाए जाएंगे। 

तिथिपर्व का नाम
15 जून 2026, सोमवारअमावस्या
15 जून 2026, सोमवारमिथुन संक्रांति 

अधिक मास अमावस्या (15 जून 2026, सोमवार): जैसे कि हम भली-भांति जानते हैं कि एक साल में कुल 12 अमावस्या आती हैं , लेकिन इस बार अधिक मास पड़ने से कुल 13 अमावस्या पड़ने जा रही है। जून 2026 के इस सप्ताह में पड़ने वाली अमावस्या अधिक मास की अमावस्या होगी जो तीन साल में एक बार आती है। अधिक मास की अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और पितृ शांति के लिए श्राद्ध एवं तर्पण करना शुभ माना जाता है। ऐसे में, इस साल अधिक मास की अमावस्या 15 जून 2026 को पड़ने जा रही है और यह धार्मिक दृष्टि से बहुत ख़ास होगी।  

मिथुन संक्रांति (15 जून 2026, सोमवार): सनातन धर्म में संक्रांति तिथियों को बहुत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में, जब सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस परिवर्तन को मिथुन संक्रांति कहा जाता है। इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सूर्य उपासना, स्नान और दान जैसे पुण्य कार्यों के लिए फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस अवसर पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने से सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

बता दें कि ग्रहण और गोचर का महत्व केवल ज्योतिष शास्त्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इनका प्रभाव मनुष्य जीवन पर भी पड़ता है क्योंकि ग्रहों की चाल, दशा और स्थिति में होने वाले परिवर्तन सीधे तौर पर जीवन को प्रभावित करते हैं। ऐसे में, प्रत्येक व्यक्ति को ग्रहण और गोचर की जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है। इस कारण यहां हम आपको जून 2026 के तीसरे सप्ताह यानी कि 15 जून से 21 जून 2026 के बीच पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। बता दें कि इस सप्ताह में केवल दो ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। 

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (15 जून 2026): वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों के जनक कहा जाता है इसलिए इनका प्रत्येक गोचर महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य देव 15 जून 2026 की रात 12 बजकर 34 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

मंगल का वृषभ राशि में गोचर (21 जून 2026): मंगल देव को युद्ध के देवता और साहस के ग्रह के नाम से जाना जाता है। ऐसे में, अब यह 21 जून 2026 की रात 12 बजकर 23 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका असर मनुष्य जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर नज़र आ सकता है। 

नोट: जून 2026 के इस तीसरे सप्ताह (15 से 21 जून 2026) के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में व्रत और पर्वों की तिथियों की जानकारी के पश्चात अब हम आपको जून 2026 के तीसरे सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाशों से भी अवगत कराएंगे, ताकि आप बैंक से संबंधित आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर सकें। हालांकि, आपको बता दें कि 15 से 21 जून 2026 के इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं है, इसलिए पूरे सप्ताह बैंक खुले रहेंगे और आप अपने सभी कार्य को बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (15 से 21 जून, 2026) के शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह समय होता है जब ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होती है और इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं। इसी वजह से विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन, कर्णवेध और नामकरण जैसे संस्कार सदैव शुभ मुहूर्त में किए जाते हैं। अगर आप जून 2026 के इस सप्ताह (15 से 21 जून 2026) के बीच उपलब्ध शुभ मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं शुभ मुहूर्तों पर। 

इस सप्ताह (15 जून से 21 जून) के नामकरण मुहूर्त

नामकरण संस्कार सोलह संस्कारों में से एक है जो एक शिशु को उसके जीवनभर की पहचान देता है। अगर आप जून 2026 के इस सप्ताह के नामकरण संस्कार के मुहूर्त देख रहे हैं, तो यहाँ हम आपको शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। .

तिथि मुहूर्त
17 जून 2026, बुधवार13:38:20 से 21:41:34
21 जून 2026, रविवार09:32:09 से 29:23:36

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (15 जून से 21 जून 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त 

यदि आप अपनी संतान की शिक्षा की शुरुआत के लिए विद्यारंभ के शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो यहाँ हम आपको 15 से 21 जून 2026 के बीच उपलब्ध विद्यारंभ संस्कार के शुभ मुहूर्तों की सूची प्रदान कर रहे हैं।   

तिथि मुहूर्त
15 जून 2026, सोमवारसुबह 05:37 से 08:23, दोपहर 09:57 से शाम 03:31
17 जून 2026, बुधवारसुबह 05:36 से 08:21, दोपहर 09:55 से शाम 03:29
19 जून 2026, शुक्रवारसुबह 05:35 से 08:20, दोपहर 09:54 से शाम 03:28

इस सप्ताह (15 जून से 21 जून) के अन्नप्राशन मुहूर्त

अन्नप्राशन संस्कार को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है जिसके अंतर्गत शिशु को पहली बार ठोस आहार का सेवन कराया जाता है। ऐसे में, हम आपको यहाँ 15 से 21 जून 2026 के बीच उपलब्ध शुभ संस्कार की सूची देने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
21 जून रविवार09:31 AM  से 11:21 AM

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

15 जून 2026: मनिका बत्रा, सैम बिलिंग्स, सत्य पाल जैन, 

16 जून 2026: च्लोए सोफिया ट्रम्प, दीपा सन्निधि, एरियाना ग्रांडे

17 जून 2026: केंड्रिक लैमर, मयंक यादव, सिंधु मेनन

18 जून 2026: ईशान किशन, मेघना सिंह, अरविंद स्वामी 

19 जून 2026: ओक्राम इबोबी सिंह, बोरिस जॉनसन, जिमी वाकर

20 जून 2026: राजीव त्यागी, फ़्रैंक लैंपार्ड, सकिना खातून 

21 जून 2026: रिले मेरेडिथ, विवेक शौक़, रीमा लागू

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

बृहस्पति के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपके अंदर, ….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह प्रेम में पड़े जातक अपने प्रेमी संग, खुलकर संवाद कायम करने में ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 तरोताज़ा होने के लिए, अच्छी तरह से आराम करें। क्योंकि इस सप्ताह आपके पास….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप और आपका प्रिय, हर कार्य में एक दूसरे की ख़ामियों को….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत से अंत तक, कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन होगा और यह वह….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका प्रेमी आपको मनाने की कोशिश करता दिखाई देगा और ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस हफ़्ते बृहस्पति के पहले भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आपके…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से एकतरफ़ा प्रेम करते हैं और काफी समय से उन्हें अपने ….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

राहु के सातवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको दूसरों की आलोचना….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद, इस सप्ताह आपका प्रिय ……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

बारहवें भाव में केतु के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह की शुरुआत आपके….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह, कोई खूबसूरत मोड़….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

राहु के पांचवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह ज़्यादा शराब पीकर…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

आपको इस बात को इस हफ्ते भली-भांति समझना होगा कि, गुस्से में आकर ….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

पूर्व के समय से ही, आपके द्वारा ख़ुद को परिष्कृत करने और स्वास्थ्य रखने…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके घर-परिवार में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न होने के योग बन रहे…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अनुभव होगा कि, आस-पास के लोग आपसे अधिक …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका प्रियतम आपसे कई बेजा मांगे कर सकता है, जिसके …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के सातवें भाव में स्थित होने के कारण, ख़ुशी से भरा ये….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

जिस प्रेम संबंधों को लेकर आप अभी तक बिलकुल बेपवरवाह थे, उसकी ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

अगर आप ठंडे इलाकों में रहते हैं तो, इस सप्ताह आपको अपने भोजन में गर्म …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेम संबंधों में आपको भरपूर सफलता मिलेगी। जिसके कारण ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

शनि के प्रथम भाव में स्थित होने के कारण,  अधिक मसालेदार और बाहर…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

आप कई बार खुद को बेहतर समझते हुए, हर किसी से अपने….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जून 2026 के तीसरे सप्ताह में कितने बैंक अवकाश हैं?

बैंक अवकाश 2026 के अनुसार, 15 से 21 जून 2026 के दौरान कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ेगा।

2. सूर्य का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2026 को होने जा रहा है। 

3. मीन राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की अंतिम राशि मीन के स्वामी गुरु ग्रह हैं।