शुक्र का कर्क राशि में गोचर: जानें संसार पर प्रभाव

शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश से, इन 3 राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी!

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “शुक्र का कर्क राशि में गोचर” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। बता दें कि वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का गोचर हर महीने होता है इसलिए इन्हें अपना एक राशि चक्र पूरा करने में एक साल का समय लगता है। अब यह 08 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। हालांकि, इस बार का यह शुक्र गोचर बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस राशि में यह गुरु ग्रह के साथ युति का निर्माण करेंगे। बता दें कि इस राशि में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च अवस्था में होंगे जो चौथे भाव में काल पुरुष योग निर्मित करेंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शुक्र देव कला और संगीत के कारक माने जाते हैं और कुंडली में इन्हें दूसरे और सातवें भाव का स्वामित्व प्राप्त हैं। वहीं, राशि चक्र में यह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। सभी 27 नक्षत्रों में शुक्र महाराज को भरणी, पूर्वाफाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा पर आधिपत्य प्राप्त हैं। बता दें कि शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य का ग्रह माना जाता है। सामान्य रूप से शुक्र देव प्रेम, स्त्री, प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन, आकर्षण और दांपत्य सुख का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसके अलावा,  फिल्मों, नृत्य, संगीत, एक्टिंग, फैशन, ग्लैमर, मॉडलिंग, फोटोग्राफी, मनोरंजन, शौक, खेलकूद, होटल और रेस्टोरेंट जैसे क्षेत्रों पर भी शुक्र का प्रभाव माना जाता है। साथ ही, शुक्र ग्रह का संबंध सौंदर्य से जुड़े प्रोडक्ट्स, कपड़ा उद्योग, सामाजिक और मनोरंजन जगत से भी होता है। यह डॉक्टर, मेडिसिन, कॉस्मेटिक इंडस्ट्री और सुख-सुविधाओं से भी जुड़े हैं। 

कर्क राशि में शुक्र 

राशि चक्र में कर्क राशि चौथे स्थान पर आती है और इसके अधिपति देव चंद्र ग्रह हैं। यह वायु तत्व की राशि है जो माता, माता के साथ रिश्ते, भावनाओं, घर, घर में सुख-सुविधाओं, पालन-पोषण, फेफड़े, भूमि, संपत्ति और रियल एस्टेट आदि का प्रतिनिधित्व करती है। 

शुक्र ग्रह के लिए कर्क शत्रु राशि मानी जाती है क्योंकि शुक्र और चंद्रमा के बीच संबंध इतने अच्छे नहीं माने गए हैं। ऐसे में, यहाँ शुक्र की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होती है। हालांकि, शुक्र और कर्क राशि के बीच कई समानताएं भी मौजूद हैं जैसे भावनाएं, प्रेम, देखभाल और सुख-सुविधाओं की चाह आदि। 

इसी वजह से कुछ मामलों में कर्क राशि में बैठे शुक्र शुभ फल प्रदान करते हैं। चौथे भाव में शुक्र ग्रह को दिशाओं का बल प्राप्त होता है। बता दें कि शुक्र का कर्क राशि में गोचर घर-परिवार में सुख-शांति और सुविधाएं बढ़ाने का काम करता है। इस दौरान व्यक्ति अपने घर को सुंदर बनाने, सजावट करने और सुख-सुविधाओं पर खर्च करने की तरफ आकर्षित होता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि में होगी गुरु-शुक्र की युति

जैसे कि हम जानते हैं कि शुक्र देव को दैत्यों के गुरु माना जाता है जबकि गुरु ग्रह देवताओं के गुरु हैं। इन दोनों ग्रहों का एक भाव में बैठे होना महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु और शुक्र की युति बृहस्पति देव के ज्ञान, नैतिकता और समझदारी को शुक्र के प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों जैसे गुणों से जोड़ती हैं। इनके प्रभाव से व्यक्ति जीवन के सुखों का आनंद लेते हुए भी संतुलन, विवेक और मर्यादा बनाए रखना सीखता है। हालांकि, कर्क राशि में शुक्र की ऊर्जा का सही उपयोग न किया जाए तो यह युति भावनाओं में बहकर निर्णय ले सकते हैं या जरूरत से ज्यादा खर्च करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: समय एवं विशेषताएं 

शुक्र महाराज 08 जून 2026 की शाम 05 बजकर 28 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि कर्क राशि में शुक्र कैसे परिणाम देते हैं। 

  • शुक्र का यह गोचर लोगों के भीतर भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ाएगा। 
  • इस दौरान जातकों में प्रेम, अपनापन और मातृत्व की भावना में वृद्धि होगी।  
  • आपके जीवन में धन, सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होगी।
  • कर्क राशि में शुक्र की मौजूदगी होने से लोग घर खरीदने, मरम्मत करवाने या घर बनवाने की योजना बना सकते हैं। 
  • जातक अपने घर में सुख-सुवधिओं और ऐश्वर्य पर धन खर्च करते हुए नज़र आ सकते हैं। 
  • शुक्र गोचर की अवधि में लोगों के प्रेम को व्यक्त करने के तरीके में बदलाव आ सकता है। अब आप प्रेम का दिखावा करने के बजाय भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन को महत्व दे सकते हैं।
  • इस समय जातक परिवार की सुरक्षा और सुख-सुविधाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा धन कमाने का इच्छुक हो सकता है। 
  • सामान्य रूप से, शुक्र का कर्क राशि में गोचर पार्टनरशिप के लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन, घर की जिम्मेदारियों और परिवार से जुड़े अन्य कारणों की वजह से आपको विवाह या बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

  • शुक्र का कर्क राशि में गोचर के दौरान रियल एस्टेट बिज़नेस में अप्रत्याशित रूप से तेज़ी आ सकती है, विशेष रूप से लक्ज़री प्रॉपर्टी के कारोबार में। 
  • घर की सजावट, महंगे उपकरण और फर्नीचर उद्योग में वृद्धि की संभावना है। 
  • लक्ज़री वाहनों की बिक्री में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 
  • नर्सिंग, खाने-पीने की चीज़ों, डेयरी और कृषि से जुड़े क्षेत्र प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 
  • शुक्र गोचर के दौरान कृषि के क्षेत्र में पैदावार और फसल का उत्पादन अच्छा होने के योग बनेंगे। 
  • वर्तमान वैश्विक परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न धर्मों के गुरु और आध्यात्मिक मार्गदर्शक एक साथ आकर दुनिया में चल रही समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने का प्रयास कर सकते हैं जिससे विश्व में शांति और सौहार्द बना रहे। 

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • शुक्र देव का संबंध हीरा, सोना और ज्वेलरी से होता है इसलिए गुरु के साथ इनकी युति इन क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस दौरान इनकी कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • धनिया, मसाले, परफ्यूम, अच्छी गुणवत्ता वाले सूती और रेशमी कपड़े की कीमतों के बढ़ने के आसार है। 
  • रियल एस्टेट और  प्रॉपर्टी सेक्टर में निवेश और विकास के नए अवसर मिल सकते हैं। 
  • कृषि के क्षेत्र में तेज़ी नज़र आ सकती है। 
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ सकती है। 
  • शुक्र गोचर की अवधि में नर्सिंग, फ़ूड, डायरी और कृषि से जुड़े क्षेत्र प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 
  • इस समय बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े क्षेत्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर बेहद शुभ रहेगा। यह आपके जीवन में अपार खुशियां लेकर आएगा। शुक्र का कर्क राशि में गोचर के दौरान परिवार के सदस्य आपसे मिलने आ सकते हैं। साथ ही, यह समय संपत्ति खरीदने, नया वाहन लेने या घर की मरम्मत करवाने के लिए शानदार रहेगा। इस समय आप पार्टनर के साथ मिलकर सभी कार्यों को करते हुए नज़र आ सकते हैं। आपके घर का माहौल खुशहाल और प्रेमपूर्ण बना रहेगा। माता के साथ आपका रिश्ता प्यार भरा बना रहेगा। 

मेष साप्ताहिक राशिफल  

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की कुंडली में शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके दूसरे भाव को सक्रिय करेगा जो धन, परिवार और वाणी का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आपको धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही, पारिवारिक जीवन में चल रहे संपत्ति विवाद या मतभेद आदि का समाधान सकारात्मक रूप से हो सकता है। शुक्र का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली और मधुर बनेगी जिससे आप लोगों को आसानी से प्रभावित करने में सक्षम होंगे।      

शुक्र का यह गोचर विशेष रूप से गायकों, मोटिवेशनल स्पीकर, एंकर या स्टेज परफॉर्मेंस के लिए अनुकूल रहेगा। इन लोगों को शुक्र गोचर से अच्छा लाभ मिल सकता है। ऐसे में, इन जातकों को देश के बाहर या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है। कुंडली के दूसरे भाव का संबंध बचत से होता है और शुक्र धन के कारक ग्रह हैं। इसके परिणामस्वरूप, यह आपके बैंक-बैलेंस को बढ़ाने का काम करेंगे। लेकिन यह बारहवें भाव को भी नियंत्रित करते हैं इसलिए आपके खर्चों को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में, आपको अपने खर्चों को काबू में करना होगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आपके लग्न भाव में होगा। इसके परिणामस्वरूप, समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और मानसिक संतुष्टि की भी प्राप्ति होगी। शुक्र का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपका व्यक्तित्व अत्यधिक आकर्षक और प्रभावशाली बनेगा। वहीं, कर्क राशि की महिलाओं के भीतर प्रेम, ममता, दूसरों की देखभाल और अपनेपन की भावना में वृद्धि होगी। 

शुक्र का यह गोचर आर्थिक जीवन के लिए भी अनुकूल रहेगा। आप घर खरीदने, संपत्ति में निवेश करने या किसी जरूरतमंद की सहायता करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। धन से जुड़ी इच्छाओं के पूरी होने के योग बनेंगे और जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद आप ले सकेंगे। साथ ही, सामाजिक जीवन में आपकी मुलाकात नए और प्रभावशाली लोगों से होगी। इस दौरान आपका घर-परिवार खुशियों से भरा रहेगा। चौथे भाव के स्वामी के रूप में शुक्र की लग्न भाव में स्थिति आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सहायता करेगी, फिर चाहे वह विवाह हो या प्रेम जीवन। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर आपके ग्यारहवें भाव को सक्रिय करेगा। ऐसे में, यह आपके लाभ को बढ़ाने का काम करेंगे और परिवार में समारोह आयोजित होने के योग बनेंगे। इस समय को धन कमाने के लिए अच्छा कहा जाएग। बता दें कि शुक्र का यह गोचर आपके आर्थिक जीवन के लिए सकारात्मक रहेगा क्योंकि यह आपके जीवन में धन से जुड़े दो मुख्य क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। लेकिन, आपको किसी भी तरह के लालच में न आते हुए अनावश्यक आर्थिक जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। कुंडली के ग्यारहवें भाव का संबंध दोस्तों और सामाजिक जीवन से होता है इसलिए इस दौरान आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर आपको मिलेंगे और सामाजिक दायरे में आपकी पहचान बनेगी। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके पहले/लग्न भाव और आठवें भाव के स्वामी हैं जो आपके करियर के भाव यानी कि दसवें भाव को सक्रिय करेगा। कुंडली में यह भाव करियर, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपके आकर्षक व्यक्तित्व और सकारात्मक व्यवहार की वजह से कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिल सकती है। साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको हर कदम पर प्राप्त होगा और नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं। हालांकि, सफलता मिलने पर आपके लिए विनम्र बने रहना आवश्यक होगा। 

इस राशि के जो जातक फ़ूड, हॉस्पिटैलिटी और मेडिकल केयर सेक्टर से जुड़े क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वही, जिन लोगों का बिज़नेस बच्चो और माँ से जुड़े प्रोडक्ट्स का है, उनकी आय में अच्छी-ख़ासी वृद्धि हो सकती है। बता दें कि कुंडली का दसवां भाव आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में, यह समय नई कार खरीदने या घर के लिए कोई बड़ी खरीदारी करने की दृष्टि से अच्छा रहेगा। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र देव का यह गोचर पांचवें भाव के स्वामी के रूप में आपके सातवें भाव में होगा। ऐसे में, यह जातक इस समय अपना रिश्ता शादी में बदल सकते हैं। बता दें कि शुक्र महाराज के सातवें भाव में जाने से आपको प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको इस अवधि में अपने जीवन का सच्चा प्यार मिल सकता है। वहीं, इस राशि के शादीशुदा जातक अपने वैवाहिक जीवन का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान जीवनसाथी और बिज़नेस पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। लेकिन, फिर भी आपको उनसे विनम्रता से बात करने की सलाह दी जाती है। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: ये राशियां हो जाएं सावधान

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र महाराज का यह गोचरआपके बारहवें भाव को सक्रिय करेगा जिसका संबंध अध्यात्म और खर्चों से होता है। इस समय को पर्दे के पीछे रहकर काम करने, ध्यान-योग और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के लिए अनुकूल कहा जाएगा। नौकरी या व्यापार करने वाले जातकों को शुक्र का कर्क राशि में गोचर के दौरान विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है जो छोटी या लंबी हो सकती है। 

इस दौरान आपके भीतर आत्मविश्वास और साहस की कमी रह सकती है। साथ ही, आपके खर्चों में भी बेतहाशा वृद्धि हो सकती है इसलिए इस समय को किसी को धन उधार देने से बचें। लेकिन, यात्रा और लक्ज़री पर होने वाले खर्चे आपके तनाव की वजह बन सकते हैं। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों की कुंडली में शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश से आठवां भाव सक्रिय होगा। इस भाव का जुड़ाव जीवन में आने वाले अचानक बदलाव से होता है। ऐसे में, इस दौरान आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में आपको विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी और किसी भी तरह के जोखिम उठाने से बचें। 

शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपको समस्याओं के माध्यम से धैर्य, समझदारी और जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाने का काम कर सकता है। साथ ही, भौतिक सुख-सुविधाओं और विलसिता की चीज़ों में ज्यादा पैसा खर्च न करें। इस अवधि में आप अपने गुरु को कुछ भेंट करना और उनका आशीर्वाद लेना फलदायी साबित होगा। 

धनु साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र देव को योगकारक ग्रह माना जाता है। लेकिन, शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके छठे भाव को सक्रिय करेगा जो आपके जीवन में समस्याएं लेकर आ सकता है। यह आपकी कुंडली में नौकरी, प्रतिस्पर्धा, कर्ज़, स्वास्थ्य और दैनिक जिम्मेदारियों के भाव यानी कि छठे भाव को सक्रिय करेगा। ऐसे में, शुक्र गोचर के दौरान आपके लिए पेशेवर जीवन और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलना मुश्किल हो सकता है। साथ ही, इस समय आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, ख़ासतौर पर अगर आप डायबिटीज और शुगर से परेशान रहते हैं। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश के दौरान आज़माएं ये उपाय 

  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें और उन्हें 5 लाल फूल अर्पित करें। 
  • शुक्र ग्रह की कृपा के लिए अपनी माता को वस्त्र भेंट करें।    
  • घर से बाहर जाने से पहले कोई मीठी चीज़ अवश्य खाएं। साथ ही, आप अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें। 
  • शुक्र ग्रह की कृपा के लिए आप अपने बेडरूम में रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें। 
  • घर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। 
  • आप अपने आसपास के वातावरण को सुगंधित रखें, विशेष रूप से कपूर की सुगंध से। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. कर्क राशि में शुक्र देव कब प्रवेश करेंगे?

शुक्र ग्रह 08 जून 2026 को कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। 

2. क्या कर्क राशि में शुक्र की स्थिति मज़बूत होती है?

नहीं, कर्क राशि को शुक्र की शत्रु राशि माना जाता है इसलिए इस स्थिति को अनुकूल नहीं माना जाता है।     

3. कर्क राशि में शुक्र किस ग्रह से युति करेंगे?

कर्क राशि में शुक्र देव देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह से युति का निर्माण करेंगे।