टैरो साप्ताहिक राशिफल: 24 मई से 30 मई 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (24 मई से 30 मई, 2026): ये सप्ताह रहेगा इन राशियों के लिए लकी?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 24 मई से 30 मई 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 24 से 30 मई 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 24 मई से 30 मई 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस  

आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ कप्स

करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स

प्रेम जीवन में  द हाई प्रीस्टेस कार्ड यह दर्शाता है कि आपका साथी आपसे गहरे और स्वाभाविक स्तर पर जुड़ाव महसूस करता है। उन्हें लगता है कि आपके रिश्ते में सिर्फ दिमागी या शारीरिक आकर्षण से कहीं ज्यादा कुछ खास है। अगर वे पहले आध्यात्मिक नहीं थे तो आप उनके जीवन आध्यात्मिक जागरूकता लाने का कारण बन सकते हैं। वहीं, अगर वे पहले से आध्यात्मिक थे, तो उन्हें खुशी है कि उन्हें आप जैसे साथी मिले, जो उनकी सोच से मेल खाते हैं। यदि आपका रिश्ता नया है, तो यह कार्ड बताता है कि आपका साथी आपको अपनी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण मानता है।

आर्थिक स्थिति पेज ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि अपनी दिल की सुनना आपके लिए अच्छे पैसे कमाने के मौके ला सकता है। यह कार्ड सलाह देता है कि ऐसे फैसले लें जो न केवल आर्थिक रूप से सही हों, बल्कि आपकी पसंद और भावनाओं से भी जुड़े हों। यह आपको प्रेरित करता है कि आप अपनी सोच और क्रिएटिविटी के अनुसार नए अवसरों को अपनाएं।

अगर आप अपने करियर के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह कार्ड बताता है कि अपने काम में जुनून और रचनात्मकता लाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य में सेवन ऑफ कप्स कार्ड यह संकेत देता है कि आपको बहुत ज्यादा विकल्पों या उलझनों में पड़ने से बचना चाहिए। यह बताता है कि आप शायद जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं या ध्यान भटक रहा है। ऐसे में, बेहतर होगा कि आप एक सही और स्पष्ट हेल्थ प्लान पर ध्यान दें, बजाय अव्यावहारिक लक्ष्यों के पीछे भागने के। 

शुभ रत्न: लाल मूंगा

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स कार्ड परिणाम के रूप में एक ऐसे रिश्ते की ओर इशारा करता है, जो खुशी मनाने लायक है। यह सगाई, शादी या किसी खास अवसर को दर्शाता है, जहां आप अपने रिश्ते का जश्न मनाते हैं। इस समय आप अपने करीबियों को भी इस खुशी में शामिल करना चाहते हैं। आपके साथ रहकर आपका साथी खुद को घर जैसा महसूस करता है। यह रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला और मजबूत भविष्य का संकेत देता है। 

आर्थिक स्थिति के लिहाज से द सन कार्ड आपके आर्थिक मामलों में सफलता और अच्छे परिणामों का संकेत देता है। यह बताता है कि आपके फैसले सही दिशा में हैं और आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह कार्ड सकारात्मकता तरक्की और आर्थिक समृद्धि को दर्शाता है। 

थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड करियर में आगे बढ़ने और नए अवसर मिलने का संकेत देता है। आपके सामने नए मौके आएंगे और अगर आप पूरी मेहनत करेंगे, तो ये आपके करियर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने की जरूरत है। अगर आप अपने भविष्य को ध्यान में रखकर काम करेंगे, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप करियर बदलने का सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लें। हो सकता है कि आप किसी नए क्षेत्र में भी सफलता पा सकें। 

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड यह संकेत देता है कि आपको अपनी ऊर्जा को बचाकर रखना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा सख्त या जिद्दी बनने से बचें। यह कार्ड बताता है कि पुरानी आदतों, तनाव या भावनात्मक बोझ को पकड़कर रखना आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। इसलिए, खुद को थोड़ा हल्का रखें और बदलाव को अपनाने की कोशिश करें।

शुभ रत्न: ओपल

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: जजमेंट 

प्रेम जीवन में फोर ऑफ कप्स कार्ड संकेत देता है कि रिश्ते में कोई एक व्यक्ति थोड़ा उपेक्षापूर्ण या असंतुष्ट हो सकता है। अगर आप दोनों में से कोई एक बहुत ज्यादा खुद में ही खोया रहता है, तो दूसरे व्यक्ति को नजरअंदाज महसूस हो सकता है। यह भी संभव है कि कोई एक व्यक्ति खुद को पीड़ित समझ रहा हो और “मेरे साथ ही ऐसा क्यों” जैसी सोच में फंसा हो। कभी-कभी यह कार्ड आध्यात्मिक जागरूकता की ओर भी इशारा करता है, लेकिन आपका साथी आपको जरूरत से ज्यादा अपने आप में खोया हुआ मान सकता है। आध्यात्मिकता अच्छी बात है, लेकिन इसका संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि आप वास्तविक दुनिया से दूर न हो जाएं। 

आर्थिक जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आप पैसों से जुड़े फैसलों को लेकर खुद को असहाय या उलझन में महसूस कर सकते हैं। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि “मेरे पास कोई विकल्प नहीं है” जैसी सोच से बाहर निकलें और उन डर या मान्यताओं को पहचानें, जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही हैं। नए नजरिए अपनाने और सही मार्गदर्शन लेने से आप बेहतर आर्थिक फैसले ले पाएंगे। यह कार्ड यह भी संकेत देता है कि आप अपने आर्थिक भविष्य को लेकर बंधन या नियंत्रण की कमी महसूस कर सकते हैं। 

करियर टेन ऑफ पेंटाकल्स में कार्ड दर्शाता है कि अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति में मजबूत नींव बनाते हैं, तो स्थिरता और सफलता संभव है। थोड़ा रुककर सोचें कि आपके लक्ष्य और आपका काम एक-दूसरे के साथ मेल खाते हैं या नहीं। सकारात्मक सोच और मेहनत बनाए रखें। यह कार्ड बताता है कि आप अपने भविष्य को खुद नियंत्रित कर सकते हैं और सही फैसलों के जरिए अपनी मनचाही जिंदगी बना सकते हैं। अगर आप करियर बदलने का सोच रहे हैं, तो यह कार्ड संकेत देता है कि आपका वर्तमान मार्ग भी मजबूत और सुरक्षित है। यहां आपको स्थिर नौकरी और सफलता मिल सकती है। 

स्वास्थ्य के मामले में जजमेंट कार्ड एक बड़े बदलाव और सुधार का संकेत देता है। यह किसी बीमारी या कठिन समय के बाद रिकवरी, नई ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य की ओर इशारा करता है। यह कार्ड “नई शुरुआत” या “फिर से उठ खड़े होने” जैसा संकेत देता है। साथ ही, यह सलाह देता है कि आप अपनी पुरानी आदतों की समीक्षा करें और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, ताकि आगे बेहतर जीवन जी सकें। 

शुभ रत्न: पन्ना

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर:  नाइन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द हीरोफेंट 

कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो नाइट ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आपने अपने रिश्ते को अच्छे से संभालकर रखा है, इसके लिए बधाई! आमतौर पर यह कार्ड रिश्ते के शुरुआती दिनों, जैसे पहली मुलाकात या नए प्यार की शुरुआत को दर्शाता है। लेकिन अगर यह कार्ड लंबे समय के रिश्ते में आता है, तो इसका मतलब है कि आप कुछ सही कर रहे हैं। आपके रिश्ते में अभी भी प्यार, रोमांस और जुनून बना हुआ है, जो इसे खास बनाता है।

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड धोखा, हार या नुकसान का संकेत देता है। यह बताता है कि किसी वित्तीय स्थिति के कारण आप निराशा या कमजोर महसूस कर सकते हैं। यह स्थिति गलत लोगों पर भरोसा करने या गलत सलाह लेने से भी उत्पन्न हो सकती है या फिर कुछ परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। यह कार्ड एक ऐसे समय को दर्शाता है जब आपकी आर्थिक गलतियों या परेशानियां के परिणाम सामने आते हैं। आपको इस समय सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है, क्योंकि एक गलत निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।

करियर नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड करियर में सफलता और उपलब्धियों का संकेत देता है। खुश हो जाइए! आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। जिस समय का आप इंतजार कर रहे थे, वह अब आ गया है और आपकी उपलब्धियां सामने आने वाली हैं। यह कार्ड बताता है कि आप आत्मनिर्भर, मजबूत और आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकते हैं। जो लोग अपने करियर में बड़ा मौका चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है। 

स्वास्थ्य के मामले में हीरोफेंट कार्ड सलाह देता है कि आपको पारंपरिक और प्रमाणित इलाज के तरीकों को अपनाना चाहिए। यह कार्ड कहता है कि नियमित दिनचर्या बनाए रखें, डॉक्टर की सलाह लें और पुराने, भरोसेमंद उपचारों पर ही विश्वास करें। नए या अनजाने तरीकों के बजाय विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता देना आपके लिए बेहतर रहेगा। 

शुभ रत्न: मोती

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: एस ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: जस्टिस

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

बात करें सिंह राशि के प्रेम जीवन में एस ऑफ कार्ड बहुत ही शानदार और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते का संकेत देता है। आप और आपका साथी सच में एक-दूसरे से दिल से प्यार करते हैं। यह दर्शाता है कि आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं, इच्छाओं और खुशियों का पूरा ध्यान रखते हैं और एक-दूसरे के लिए समझौता भी करते हैं। यह रिश्ता किसी लेन-देन पर आधारित नहीं है। आपको इस रिश्ते से क्या मिलेगा, यह मायने नहीं रखता, आपके लिए बस आपके साथी का प्यार और साथ ही सबसे जरूरी है और आपका पार्टनर भी आपके लिए बिल्कुल ऐसा ही महसूस करता है।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि आप अपनी मौजूदा आर्थिक जिम्मेदारियों को अच्छे से संभाल रहे हैं और साथ ही, भविष्य के अवसरों पर भी ध्यान दे रहे हैं। यह आपके जीवन में एक बैलेंस बनाने की स्थिति को दर्शाता है, जहां आपको वर्तमान खर्चों और भविष्य की योजनाओं, दोनों के साथ लेकर चलना है। यह कार्ड आपको प्रेरित करता है कि आप अपने शार्ट-टर्म खर्चों को संभालते हुए, लॉन्ग टर्म लक्ष्यों पर भी नजर बनाए रखें.

अगर आप नए करियर या काम के बारे में सोच रहे हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आपको जोखिम और लाभ के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। जस्टिस कार्ड करियर में आपको सोच-समझकर और निष्पक्ष फैसले लेने की सलाह देता है। यह कहता है कि अपने हर निर्णय के परिणामों के बारे में अच्छे से विचार करें, खासतौर पर यह कि इसका असर आपके क्लाइंट्स, सहकर्मियों और समाज पर क्या पड़ेगा। आपको निष्पक्ष और ईमानदार रहना चाहिए, चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो। यह कार्ड यह भी संकेत देता है कि आपकी मेहनत और धैर्य का फल आपको जरूर मिलेगा, इसलिए अपने काम में फोकस और ईमानदारी बनाए रखें। 

स्वास्थ्य के मामले में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आपको समझदारी, अनुशासन और सही योजना के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। यह सलाह देता है कि आप डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह को मानें, एक नियमित दिनचर्या अपनाएं और अपने स्वास्थ्य को लेकर स्पष्ट और जागरूक रहें। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको फोकस, अनुशासन और सही सोच बनाए रखनी होगी। 

शुभ रत्न: माणिक

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स

कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि इस समय आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को सबसे पहले रखना चाहिए। यह समय है खुद के लिए और अपने साथी के लिए दया और समझ दिखाने का। अगर कोई व्यक्ति किसी तलाक या ब्रेकअप से गुजरा है, तो उसे जल्दी नए रिश्ते में आने के लिए मजबूर न करें। इसी तरह, अगर आप खुद भी कुछ चेतावनी संकेत देख रहे हैं, तो सिर्फ अकेलेपन से बचने के लिए जल्दबाजी में रिश्ता न बनाएं। जैसे आपकी शारीरिक सेहत जरूरी है, वैसे ही आपका मानसिक सुकून भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

आर्थिक जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने, अच्छी रिसर्च करने और सोच-समझकर योजना बनाने की जरूरत है। यह एक सीखने का समय हो सकता है, जहां आप जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं या किसी वित्तीय खबर में देरी का सामना कर रहे हैं। यह कार्ड जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह देता है और आपको समझदारी, विश्लेषण और पूरी जानकारी के साथ निर्णय लेने के लिए प्रेरित करता है। इस समय आपको अपने खर्चों को भी सोच-समझकर मैनेज करना चाहिए। 

करियर में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड संकेत देता है कि अब समय है अपने पिछले अनुभवों से सीख लेने का और उन्हें अपने भविष्य के करियर में लागू करने का। यह आपको सलाह देता है कि पुराने गिले-शिकवे या नकारात्मक भावनाओं को छोड़ दें, जो आपके काम में रुकावट बन रहे हैं। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा संवाद और सहयोग बनाकर आप अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर बना सकते हैं और शुरुआती समस्याओं को आसानी से हल कर सकते हैं।

स्वास्थ्य के मामले में सेवन ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आपको भ्रम अधिक विकल्पों या अवास्तविक उम्मीदों से बाहर निकलने की जरूरत है। यह संकेत देता है कि आप बहुत सारे विकल्पों में उलझ सकते हैं या मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। इसलिए आपको जल्दी परिणाम देने वाले उपायों या भ्रम में पड़ने के बजाय, स्थायी और सही आदतों पर ध्यान देना चाहिए। यह कार्ड तनाव के कारण होने वाली थकान से भी सावधान रहने की सलाह देता है।

शुभ रत्न: पन्ना

 करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

करियर: द वर्ल्ड 

स्वास्थ्य: टेंपरेशन

बात करें तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ कप्स कार्ड एक ऐसे रिश्ते को दर्शाता है, जो दोनों के लिए संतुष्टि और खुशी देने वाला होता है। इस रिश्ते में आपको असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं होती। आपका साथी बहुत समझदार, सहनशील, केयरिंग और रोमांटिक स्वभाव का होता है। यह रिश्ता प्यार, दया और भावनात्मक  जुड़ाव से भरा होता है, और इसमें आध्यात्मिक जुड़ाव भी हो सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ परिवार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस रिश्ते में काफी अच्छा भविष्य नजर आता है।

आर्थिक स्थिति में व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड बताता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। यह एक ऐसा मोड़ हो सकता है जो आपकी फाइनेंशियल लाइफ को पूरी तरह बदल दे। आप जो भी फैसला लेंगे, उसका असर दूर तक और अचानक हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है। यह कार्ड यह भी संकेत देता है कि आपकी आर्थिक स्थिति पर बाहरी परिस्थितियों का भी प्रभाव पड़ सकता है। 

द वर्ल्ड कार्ड आपके करियर में एक बड़ी सफलता और नई शुरुआत का संकेत देता है। यह वह मौका है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नई नौकरी या काम में आपको संतुलन, शांति और संतुष्टि मिलेगी, जिसके आप हकदार हैं। आपकी मेहनत और धैर्य का फल अब मिलने का समय आ गया है। अगर आप अपने काम को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आप सही जगह पर हैं, बस अपने काम के लिए आभार व्यक्त करें। 

स्वास्थ्य के मामले में टेम्परेंस कार्ड संतुलन, संयम और धीरे-धीरे होने वाली रिकवरी का संकेत देता है। यह बताता है कि आपको अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। यह कार्ड सलाह देता है कि आप जल्दबाज़ी या कठोर उपायों के बजाय धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से अपने स्वास्थ्य को सुधारें। धैर्य रखें, नियमित आदतें अपनाएं और खुद का ध्यान समझदारी से रखें। 

शुभ रत्न: हीरा

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स

करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द एम्परर

बात करें वृश्चिक राशि की तो फोर ऑफ कप्स कार्ड प्रेम जीवन में बोरियत, उदासी या भावनात्मक ठहराव को दर्शाता है। यह संकेत देता है कि आप नए रिश्तों या अवसरों में रुचि नहीं ले रहे हैं या फिर मौजूदा रिश्ते में संतुष्टि की कमी महसूस कर रहे हैं। अक्सर ऐसा तब होता है जब इंसान अपने ही विचारों में खो जाता है या खुद पर ज्यादा ध्यान देने लगता है, जिससे रिश्ते में दूरी आ सकती है।

आर्थिक जीवन में पेज़ ऑफ पेंटाकल्स कार्ड नए काम या अवसर की अच्छी शुरुआत का संकेत देता है, जिसमें मेहनत और सीखने की जरूरत होगी। अगर आप मेहनत करने और नई चीज़े सीखने के लिए तैयार हैं, तो यह निर्णय आपके लिए नए आय के स्रोत खोल सकता है। यह कार्ड याद दिलाता है कि लगातार प्रयास और सीखने से अच्छा लाभ मिल सकता है।

करियर में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड करियर में संतुलन, सहयोग और उदारता को दर्शाता है। इस समय आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप) मिल सकता है या आपको अपने काम के लिए सराहना भी मिल सकती है। यह कार्ड यह भी बताता है कि आपको दूसरों की मदद करनी चाहिए और ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। इससे आपके करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी स्थिर रह सकती है।

स्वास्थ्य के मामले में एम्परर कार्ड अनुशासन, नियम और अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने की सलाह देता है। यह संकेत देता है कि आप ज्यादा काम करके खुद को थका सकते हैं, इसलिए अपने शरीर का ध्यान रखना जरूरी है। आपको एक नियमित दिनचर्या अपनानी चाहिए और संतुलित जीवनशैली रखनी चाहिए। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया, तो यह कार्ड लापरवाही या गलत आदतों की ओर भी इशारा करता है। 

शुभ रत्न: मूंगा

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: द स्टार

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स)

स्वास्थ्य: द फूल

अगर आप प्रेम जीवन की बात करें तो धनु राशि द स्टार आशा, हीलिंग, प्रेरणा और नई ऊर्जा का संकेत देता है। यह बताता है कि आप अपने दिल की बात सुनकर और अपने असली भाव व्यक्त करके रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। किसी कठिन समय के बाद अब आपके जीवन में शांति, भरोसा और सकारात्मकता आएगी। यह समय रिश्तों में गहराई, सच्चा जुड़ाव और आध्यात्मिक संबंध बनाने का है। लंबे समय तक खुश रहने के लिए आपको अपने दिल और हकीकत के बीच संतुलन बनना होगा।

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि अपने आर्थिक लक्ष्यों को पाने के लिए आपको कुछ चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। यह समय संघर्ष और मुकाबले का हो सकता है, जहां आपको दूसरों से आगे निकलने के लिए मेहनत करनी होगी। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि आप अपनी रणनीति मजबूत करें, जैसे बेहतर बातचीत करना या कुछ नया और अलग सोचकर आगे बढ़ना।

करियर में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स) कार्ड संकेत देता है कि आप करियर में एक कठिन समय से बाहर निकल रहे हैं। यह किसी नौकरी का नुकसान, प्रोजेक्ट फेल होना या कार्यस्थल पर विवाद जैसी स्थिति के बाद धीरे-धीरे ठीक होने का समय है। अब आपको पुराने दुख, नकारात्मकता और धोखे की भावनाओं को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। भले ही पूरी तरह से ठीक होने में समय लगे, लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। 

स्वास्थ्य के मामले में द फूल कार्ड नई शुरुआत, ऊर्जा और संभावनाओं का संकेत देता है। यह आपको नए तरीके अपनाने, खुद पर भरोसा रखने और अपने मन की सुनने की सलाह देता है। लेकिन अगर यह उल्टा हो, तो यह लापरवाही, जल्दबाज़ी या सलाह को नजरअंदाज करने से बचने की चेतावनी देता है। इसलिए सकारात्मक रहें, खुद का ध्यान रखें और अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।

शुभ रत्न: पुखराज

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मकर राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स 

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन में सेवन ऑफ पेंटाकल्स यह बताता है कि आपको अपने रिश्ते में धैर्य और लगातार मेहनत करनी होगी। यह कार्ड कहता है कि अभी तुरंत खुशी या रिजल्ट पाने की बजाय, अपने रिश्ते को धीरे-धीरे समय देकर मजबूत बनाएं। हो सकता है इस समय रिश्ता थोड़ा धीमा या बोरिंग लगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी मेहनत और सब्र का फल आगे चलकर जरूर मिलेगा।

आर्थिक जीवन की बात करें तो टू ऑफ कप्स का संकेत देता है कि आपको साझेदारी और सहयोग से फायदा होगा। यह समय है जब आप किसी के साथ मिलकर काम करें,  ईमानदारी से बात करें और एक जैसा लक्ष्य रखें। यह कार्ड बताता है कि सफलता आपको मिल-जुलकर काम करने से मिलेगी, ना कि अकेले या प्रतिस्पर्धा से। 

करियर में फोर ऑफ वैंड्स बताता है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब समय है कि आप अपनी मेहनत का फल एन्जॉय करें। आपको अच्छा पैसा मिल सकता है, जिससे आप अपने परिवार और अपनों की मदद कर पाएंगे। अगर आप कोई नया करियर शुरू कर रहे हैं, तो आपके लिए काफी अच्छे मौके आने वाले हैं। बस आपको अपनी मेहनत बनाए रखनी है। 

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ वैंड्स साफ कहता है कि आपको अभी आराम की बहुत जरूरत है। आप शायद ज्यादा तनाव, थकान या मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। इस समय आपको खुद का ध्यान रखना, आराम करना और थोड़ा अकेले समय लेना बहुत जरूरी है। यह कार्ड संकेत देता है कि अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो तबियत खराब हो सकती है।

शुभ रत्न: हीरा

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स 

करियर: एस ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स 

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स दिखाता है कि आप अपने रिश्ते की स्थिति को साफ-साफ समझ पा रहे हैं। आप और आपका पार्टनर दोनों को यह पता है कि आपका रिश्ता किस दिशा में जा रहा है, यानी कोई भ्रम नहीं है। हालांकि, आप दोनों में से कोई एक थोड़ा अलग सोच सकता है या रिश्ते को जल्दी आगे बढ़ाना चाहता है। फिर भी अच्छी बात यह है कि आप दोनों ईमानदारी और खुलकर बात करते हैं। अगर किसी एक की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा ही हैं, तो वह इंसान ईमानदारी से कारण भी बता रहा है। कुल मिलाकर,रिश्ता सच्चाई और समझदारी पर टिका हुआ है।

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स बताता है कि आपको पैसों के मामले में कुछ चुनौतियों और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यह कार्ड एक नया मौका भी देता है कि आप अपने सोचने का तरीका बदलें और नई शुरुआत करें। यह आपको प्रेरित करता है कि आप पिछली गलतियों से सीख लें और ऐसे फैसले लें जो आपको आगे बढ़ने में मदद करें। 

ऐस ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि अभी आपको अपनी मौजूदा नौकरी में बने रहना चाहिए। आप अपने काम में धीरे-धीरे सफलता की शुरुआत कर रहे हैं। ब्रह्मांड आपकी बात सुन रहा है, इसलिए अगर आपके कुछ लक्ष्य हैं, तो उन्हें सकारात्मक तरीके से सोचते रहें और साकार करने की कोशिश करें। आपके सहकर्मी आपकी मेहनत और लगन को देख और सराह रहे हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि कोई नया करियर आपको और ज्यादा उन्नति और सफलता दे सकता है, तो आप उस दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं। 

नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा चेतावनी देने वाला संकेत है। यह दिखाता है कि आप ज्यादा तनाव, चिंता, नींद की कमी और मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। इससे आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। यह संकेत देता है कि आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। डर और नकारात्मक सोच अक्सर समस्याओं को और बढ़ा देते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप तनाव कम करें, आराम करें और जरूरत पड़े तो किसी विशेषज्ञ की मदद लें। 

शुभ रत्न: नीलम 

मीन राशि

प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

करियर: थ्री ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स 

मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो आपका साथी इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए कुछ त्याग करने के लिए तैयार है। हो सकता है आपको यह बात महसूस भी न हो कि वे आपके लिए कितनी कुर्बानियां दे रहे हैं, क्योंकि यह कार्ड शांति और ठहराव को दर्शाता है। भले ही उन्हें अंदर से थोड़ी उलझन या बंधन महसूस हो रहा हो, फिर भी वे शांत रहकर हर पहलू को समझने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप दोनों साथ रहने की योजना बना रहे हैं, तो यह छोटी-छोटी व्यवस्थाओं से जुड़ी बातें भी हो सकती हैं। ऐसे समय में आपको धैर्य रखना, उनका हौसला बढ़ाना और सबसे जरूरी, खुलकर बातचीत करना चाहिए।

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स बताता है कि आप अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के दम पर अच्छी आर्थिक सफलता हासिल कर सकते हैं। यह संकेत देता है कि अगर आप नए और अलग तरीके  अपनाते हैं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। यह समय अपने अंदर के लीडर को पहचानने और कुछ नया करने का है, जिससे आपके करियर और आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

करियर में थ्री ऑफ कप्स के अनुसार, आपको अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उनके साथ समय बिताएं, छोटी-छोटी सफलताओं को साथ मिलकर सेलिब्रेट करें। इससे न सिर्फ आपका काम करने का माहौल बेहतर होगा, बल्कि आगे बढ़ने के नए मौके भी मिलेंगे। टीमवर्क और सहयोग की भावना आपको सफलता की ओर ले जाएगी।

स्वास्थ्य में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स यह बताता है कि आपको आराम, शांति और रिकवरी की सख्त जरूरत है। अगर आप लंबे समय से तनाव या थकान महसूस कर रहे हैं, तो अब थोड़ा रुककर खुद को समय देना जरूरी है। यह कार्ड संकेत देता है कि आराम और मानसिक शांति से ही आप अपनी ऊर्जा वापस पा सकते हैं। 

शुभ रत्न: मोती

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सुरक्षा से कौन-सा अंक जुड़ा है?

अंक 4

2. कौन-सा कार्ड अंतरात्मा की खोज को दर्शाता है?

द हाई प्रीस्टेस

3. कौन-सा कार्ड परिवार नियोजन या गर्भावस्था को दर्शाता है?

द एम्प्रेस