बुध का वृषभ राशि में गोचर: जानें 12 राशियों का हाल!

बुध का वृषभ राशि में गोचर: सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

बुध का वृषभ राशि में गोचर: ज्‍योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है और वृषभ राशि में प्रवेश करने पर बुध व्‍यक्‍ति की सोच, बोलने के तरीके और निर्णय लेने की क्षमता को स्थिर एवं व्‍यावहारिक बना देता है। बुध का वृषभ राशि में गोचर व्‍यक्‍ति को व्‍यावहारिक, स्थिर एवं अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्‍यान देने वाला बनाता है। अगर ये अपने अंदर बदलाव को स्‍वीकार करने की प्रवृत्ति रखेंगे, तो इन्‍हें इस गोचर के दौरान और भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ राशि में बुध ग्रह संचार और बुद्धि का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। इस राशि में बुध के होने पर व्‍यक्‍ति लेखन, सार्वजनिक भाषण देने में निपुण होता है। वह अच्‍छा पत्रकार, संवाददाता या विक्रेता बन सकता है। बुध ग्रह व्‍यक्‍ति को एक बिज़नेसमैन की तरह तेज सोचने वाला बनाता है जो एक ही समय पर कई कामों के बारे में सोच सकता है और उन्‍हें कर सकता है। ये हर बात या काम को जल्‍दी समझ लेते हैं और इनकी याद्दाश्‍त बहुत तेज होती है। इससे इन्‍हें सफल बनने में मदद मिलती है।

एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आपको “बुध का वृषभ राशि में गोचर” से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं बुध गोचर की तिथि और समय।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बुध का वृषभ राशि में गोचर: तिथि और समय

15 मई, 2026 को रात्रि 00:18 बजे, बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और जब बात बुध ग्रह की हो, तो इसका असर सोच, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता पर साफ दिखाई देता है।

वृषभ राशि में बुध की विशेषताएं

जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह वृषभ राशि में उपस्थित होते हैं, तब व्‍यक्‍ति अच्‍छे से सोच-विचार कर पाता है। वह स्‍पष्‍ट बात करता है और लोगों को उनकी बात आसानी से समझ भी आती है। इनकी वाणी में मिठास और स्थिरता रहती है। इन्‍हें फाइनेंस, बैंकिंग, अकाउंटिंग और बिज़नेस के क्षेत्र में अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं। इनके अंदर अधिक धन कमाने की उत्‍सुकता रहती है। ये दीर्घकालिक योजना और बचत करने पर  ध्‍यान देते हैं। इनके रिश्‍तों में स्थिरता आती है और भरोसा बढ़ता है।

इनका व्‍यावहारिक स्‍वभाव होता है और ये भावनाओं में बहकर निर्णय कम लेते हैं। बातचीत स्‍पष्‍ट होने से इनके रिश्‍तों में गलतफहमियां कम देखने को मिलती हैं। इनका संगीत, कला और सुंदर चीज़ों के प्रति आकर्षण रहता है। इन्‍हें अच्‍छे खाने और आरामदायक जीवनशैली का शौक होता है। हालांकि, इन्‍हें अपने जीवन में कुछ चुनौतियां भी देखने को मिलती हैं जैसे कि ये निर्णय लेने में थोड़ा समय लगा सकते हैं। ये जिद्दी हो सकते हैं और बदलाव को स्‍वीकार करना इन्‍हें मुश्किल लग सकता है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व

बुध ग्रह बुद्धि तर्क, वाणी और विवेक का कारक हैं। यह ग्रह व्यक्ति को सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और संवाद कौशल को प्रभावित करता है। बुध की स्थिति जन्म कुंडली में यह बताती है कि व्यक्ति कितनी स्पष्टता से अपने विचार व्यक्त कर पाता है, व्यापार और लेन-देन में कितना कुशल है और शिक्षा व ज्ञान के क्षेज्ञ में उसकी पकड़ कैसी है। में कितना कुशल है और शिक्षा व ज्ञान के क्षेत्र में उसकी पकड़ कैसी है। 

बुध को गणित, लेखन, मीडिया, तकनीक, व्यापार और संचार से जुड़े कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है। जब बुध मजबूत होता है, तो व्यक्ति तार्किक, समझदार और व्यवहारकुशल बनता है, वहीं बुध के कमजोर या अशुभ होने पर भ्रम, गलत निर्णय, वाणी दोष और मानसिक अस्थिरता जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए ज्योतिष में बुध ग्रह को जीवन की बौद्धिक दिशा तय करने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृषभ राशि में बुध का वक्री होना

जब बुध ग्रह वृषभ राशि में वक्री होते हैं, तब लोगों के अंदर तर्क और विश्‍लेषण करने की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में ये अपने फायदे-नुकसान को ज्यादा अच्‍छे तरीके से समझ पाते हैं। ये थोड़े स्‍वार्थी हो सकते हैं और दूसरों की बात को अनसुना कर सकते हैं। ये समस्‍याओं को सुलझाने में तर्क काइस्‍तेमाल करते हैं। ये अपने प्रियजनों और ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों को ठेस पहुंचा सकते हैं। इनकी कटु बातें कई लोगों के मन को आहत कर सकती हैं। ये ज्ञानी और बुद्धिमान हो सकते हैं लेकिन अहंकार इनकी प्रगति में बाधा बन सकता है।

वृषभ राशि में बुध का अस्‍त होना

बुध ग्रह के अस्‍त होने पर व्‍यवसाय और करियर में संचार कौशल प्रभावित हो सकता है। इनके असभ्‍य व्‍यवहार का असर रिश्‍तों पर भी पड़ सकता है। इन्‍हें अपने करियर में बहुत संघर्ष और मुश्किलें देखनी पड़ सकती हैं। ये अपनी बात साबित करने के लिए किसी से भी बहस करने को तैयार रहते हैं। इनका अपने जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

12 भावों में बुध ग्रह का महत्व

ज्‍योतिष की दुनिया में बुध वो ग्रह है जो हमारी बुद्धि को नियंत्रित करता है। इसे वाणी, तर्क, शिक्षा और व्यापार का कारक भी माना जाता है। कुंडली के 12 भावों में बुध की स्थिति व्यक्ति की सोच, संवाद और निर्णय क्षमता को अलग-अलग रूपों में प्रभावित करती है। नीचे 12 भावों में बुध ग्रह के प्रभाव को सरल और स्पष्ट भाषा में समझाया गया है:

पहला भाव

पहले भाव में जब बुध ग्रह स्थिति होता है, तब व्‍यक्‍ति समझदार, बुद्धिमान और अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने वाला बनता है। ये कोई भी काम बड़ी आसानी से सीख लेते हैं और लोग इनकी समझदारी से प्रभावित हो सकते हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय माधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

दूसरा भाव 

दूसरे भाव में बुध की उपस्थिति धन, वाणी और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करती है। इनकी वाणी में मधुरता होती है और ये धन कमाने में सक्षम होते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

तीसरा भाव

तीसरे भाव में बुध ग्रह के होने का मतलब है कि वह व्‍यक्‍ति साहसी है और उसका संचार कौशल एवं लेखन की क्षमता अद्भुत है। ये लोग मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

चौथा भाव

इससे व्‍यक्‍ति को मानसिक शांति मिलती है और वह शिक्षा के क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करता है। उसे पारिवारिक सुख मिलता है। ये पढ़ाई में तेज होते हैं और इन्‍हें संपत्ति एवं वाहन से लाभ होता है।

पांचवां भाव

पांचवे भाव में उपस्थित बुध बुद्धि, रचनात्मकता और शिक्षा को बढ़ाता है। ये पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा और संतान से जुड़ी बातों में सकारात्मक परिणाम पाते हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

छठे भाव

यह स्थिति व्यक्ति को तर्क के बल पर शत्रुओं पर विज दिलाती है। नौकरी, प्रतियोगिता और विवादों में समझदारी से काम लेने की क्षमता बढ़ती है, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी होती है।

सातवां भाव

बुध के सातवें भाव में होने पर संबंधों और साझेदारी में संवाद की भूमिका बढ़ जाती है। आपका जीवनसाथी समझदार हो सकता है और आपको व्यापारिक साझेदारी में लाभ मिल सकता है।

आठवां भाव

आठवां भाव शोध, रहस्य और गूढ़ विषयों से जुड़ा होता है। व्यक्ति गहरी सोच रखने वाला होता है, लेकिन मानसिक उतार-चढ़ाव या निर्णय लेने में इनके लिए भ्रम की स्थिति बन सकती है।

नौवां भाव

इस भाव में बुध भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा को प्रभावित करता है। व्यक्ति तर्क के साथ धार्मिक और दार्शनिक विषयों में रुचि रखता है तथा शिक्षण या सलाह देने वाले कार्यों में सफलता पा सकता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

दसवां भाव

बुध की दसवें भाव में स्थिति करियर और कार्यक्षेत्र के लिए अत्यंत शुभ होती है। इन्‍हें बुद्धि और संवाद के बल पर ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। प्रशासन, व्यापार, मीडिया और मैनेजमेंट में सफलता मिलती है।

ग्यारहवां भाव 

ग्यारहवां भाव में बुध आय, लाभ और सामाजिक दायरे को बढ़ाता है। व्यक्ति नेटवर्किंग में माहिर होता है और मित्रों व संपर्कों के माध्यम से धन लाभ के योग बनते हैं।

बारहवां भाव

बारहवां भाव में बुध होने पर व्यक्ति कल्पनाशील और गहरी सोच वाला होता है। विदेश से जुड़े कार्यों, लेखन या आध्यात्मिक क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होता है।

बुध का वृषभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी वाणी में मधुरता आएगी और आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आप अधिक …(विस्तार से पढ़ें)     

वृषभ राशि

आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा। खासतौर पर जो जातक नया घर खरीदने, निर्माण कराने या घर के…(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि

पेशेवर जीवन में इस समय आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर दबाव, विरोध या असमंजस की स्थिति बन सकती है। व्यापार से जुड़े…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

बुध का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत अनुकूल सिद्ध होगा। इस अवधि में आपकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है और लंबे…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

यह समय आपकी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को निखारने वाला रहेगा। आप अपने कार्यों को कुशलता और प्रभावशाली ढंग से…(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

मनोरंजन, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे, जिससे…(विस्तार से पढ़ें) 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपो

तुला राशि

इस गोचर के दौरान आपके रिश्तों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका रहेगी। हालांकि घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी…(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

जो जातक नया व्यापार या कोई नई परियोजना शुरू करने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी…(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि

आर्थिक जीवन की बात करें तो जो जातक अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, उन्हें फिलहाल धैर्य रखने और सही योजना बनाने की आवश्यकता होगी…(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

व्यापार से जुड़े जातकों को भी इस अवधि में लाभ मिलने की संभावना है। वहीं कुछ जातक जोखिम भरे क्षेत्रों जैसे सट्टा, लॉटरी या जुए की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हालांकि…(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि

 विवाहित जातकों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और जो लोग प्रेम विवाह की योजना बना रहे हैं, उनके लिए…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

आर्थिक दृष्टि से यह अवधि बेहद अनुकूल मानी जा सकती है। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करने से आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। इस दौरान…(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. बुध का वृषभ राशि में गोचर कब होगा?

15 मई, 2026 को रात्रि 00:18 बजे, बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

2. बुध ग्रह का गोचर जीवन को कैसे प्रभावित करता है?

 बुध का गोचर बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, करियर और निर्णय लेने की क्षमता पर सीधा प्रभाव डालता है।

3. वृषभ राशि में बुध का गोचर शुभ माना जाता है या अशुभ?

वृषभ राशि में बुध का गोचर सामान्यतः शुभ और सकारात्‍मक माना जाता है।