साप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई 2026: यह हफ्ता आपके जीवन में कुछ नए बदलाव और मौके लेकर आ सकता है। इस दौरान ग्रहों की चाल आपके करियर, पैसे, प्यार और सेहत पर असर डालेगी। कहीं नई शुरुआत के मौके मिल सकते हैं, तो कहीं पुराने काम पूरे होने के संकेत हैं। यह समय सिर्फ घटनाओं का नहीं, बल्कि सही फैसले लेने का है।

इस हफ्ते आपके मन में कई सवाल आ सकते हैं, क्या काम में तरक्की होगी? क्या रिश्तों में प्यार बढ़ेगा? या कहीं कोई चुनौती सामने आएगी? इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह साप्ताहिक राशिफल तैयार किया गया है, ताकि आप पूरी हफ्ते को समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ जी सकें। इसमें आपको करियर, धन, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी, जिससे आप सही निर्णय ले सकें।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
साथ ही, इस सप्ताह जन्मे कुछ प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर भी नज़र डालेंगे। उनकी सफलताओं, संघर्षों और निर्णयों से जुड़ी दिलचस्प बातें न केवल आपकी जानकारी बढ़ाएंगी, बल्कि आपको आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी देंगी। तो आइए, ग्रहों की इस रहस्यमयी यात्रा को समझें, संकेतों को पहचानें और आने वाले सप्ताह को आत्मविश्वास व सकारात्मकता के साथ स्वागत करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
आगे बढ़ने से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के पंचांग की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत नवमी तिथि धनिष्ठा नक्षत्र कृष्ण पक्ष यानी 11 मई को होगी। वहीं इस सप्ताह का समापन द्वितीया तिथि, रोहिणी नक्षत्र व शुक्ल पक्ष 17 मई यानी को होगा।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर जरूरी तिथियां और त्योहार भूल जाते हैं। कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि कब कौन सा व्रत है, किस दिन खास पूजा का योग बन रहा है या कौन सी तिथि का धार्मिक महत्व ज्यादा है। इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए हम आपके लिए पूरे सप्ताह का व्रत और त्योहारों का पूरा विवरण लेकर आए हैं। इस जानकारी में आपको हफ्ते भर के सभी जरूरी व्रत, पर्व और खास तिथियां सरल और सही तरीके से मिल जाएंगी, ताकि आप कोई भी महत्वपूर्ण दिन मिस न करें।
यह साप्ताहिक गाइड आपको सही समय पर पूजा पाठ करने में मदद करेगी, साथ ही घर की तैयारी, मंदिर जाने की योजना और धार्मिक कार्यक्रमों को आसानी से प्लान करने में भी सहायक बनेगी। तो आइए, इस सप्ताह आने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानें और उन्हें पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
| तिथि | दिन | व्रत व त्योहार |
| 13 मई, 2026 | बुधवार | अपरा एकादशी |
| 14 मई, 2026 | गुरुवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 15 मई, 2026 | शुक्रवार | मासिक शिवरात्रि, वृषभ संक्रांति |
| 16 मई, 2026 | शनिवार | ज्येष्ठ अमावस्या |
अपरा एकादशी: अपरा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे पापों से मुक्ति और पुण्य प्राप्त करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और सफलता आती है, इसलिए इसे अचला एकादशी भी कहा जाता है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है और वर्ष 2026 में यह मई महीने में पड़ेगा। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।
प्रदोष व्रत (कृष्ण): प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे हर महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल (शाम के समय) में व्रत और पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत खासतौर पर स्वास्थ्य, धन और कष्टों से मुक्ति के लिए किया जाता है। श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं और शाम के समय विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
मासिक शिवरात्रि : मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र व्रत है, जो हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा- अर्चना करने का महत्व होता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने और रात्रि में जागरण कर शिव जी का ध्यान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
वृषभ संक्रांति: वृषभ संक्रांति वह शुभ दिन होता है जब सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं। हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह समय पुण्य कार्यों, दान-पुण्य और पूजा-पाठ के लिए शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और सूर्य देव की उपासना करने से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इस दिन लोग खासतौर पर जरूरतमंदों को दान करते हैं और भगवान सूर्य से जीवन में उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।
ज्येष्ठ अमावस्या: ज्येष्ठ अमावस्या हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है, जो ज्येष्ठ माह की अमावस्या को आती है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं। इसके साथ ही, इस दिन स्नान, दान और भगवान की पूजा करने से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कई स्थानों पर इस दिन वट वृक्ष की पूजा का भी विशेष महत्व होता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका प्रभाव सिर्फ आकाश में ही नहीं, बल्कि हमारे सोचने के तरीके, फैसलों, रिश्तों और कामकाज पर भी देखने को मिलता है। 11 मई, 2026 से 17 मई के बीच चार प्रमुख ग्रहों का गोचर होना इस सप्ताह को विशेष बना रहा है, जो कई लोगों के लिए नए मौके और जरूरी सीख लेकर आ सकता है।
अच्छी बात यह है कि इस दौरान कोई भी ग्रहण नहीं पड़ रहा है। ज्योतिष में ग्रहण को अक्सर अस्थिरता और उलझनों का कारण माना जाता है, लेकिन इस हफ्ते ऐसा कोई प्रभाव नहीं रहेगा। इसलिए यह समय काफी हद तक शांत और संतुलित रहने वाला है, जिसमें आप अपने कामों और योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं।
जो लोग लंबे समय से किसी जरूरी फैसले को टाल रहे थे, उनके लिए यह समय सही दिशा में कदम बढ़ाने का मौका लेकर आ सकता है। अब आप ज्यादा स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय ले पाएंगे।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मंगल का मेष राशि में गोचर (11 मई, 2026): मंगल ग्रह 11 मई 2026, सोमवार की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर अपने मित्र बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर अपनी स्वामित्व वाली मेष राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जा रहा है।
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर (14 मई, 2026): शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास, कला और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह कहा जाता है। वर्ष 2026 में 14 मई की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध का वृषभ राशि में गोचर (15 मई, 2026): 15 मई 2026 को बुध ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यह गोचर आपके जीवन को किस प्रकार और किस स्तर तक प्रभावित करेगा।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर (15 मई, 2026): वर्ष 2026 में सूर्य 15 मई शुक्रवार की सुबह 6 बजे अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर शुक्र ग्रह की स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 15 जून 2026 तक रहेंगे। इस विशेष ज्योतिषीय घटना को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
इस सप्ताह में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश 2026
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी देने के बाद अब हम आपको इस हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश की सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि बैंक से जुड़ा आपको कोई काम रुक न जाए। बता दें इस सप्ताह में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं पड़ रहे हैं।
इस सप्ताह (11 मई 2026 से 17 मई 2026) के शुभ मुहूर्त
भारतीय परंपरा में समय का बहुत ख़ास महत्व माना जाता है। यहां किसी भी शुभ काम को करने से पहले सही तिथि, अच्छा नक्षत्र और शुभ मुहूर्त देखा जाता है, ताकि उस कार्य का परिणाम लंबे समय तक अच्छा और फलदायी रहे। माना जाता है कि सही समय पर किया गया कार्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए इस सप्ताह नामकरण संस्कार के कुछ शुभ मुहूर्त लेकर आए हैं। इन पवित्र समय में किया नामकरण न सिर्फ बच्चे के अच्छे और उज्जवल भविष्य की कामना को मजबूत करता है, बल्कि घर-परिवार में खुशियां, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ माहौल भी लेकर आता है।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
11 मई 2026 से 17 मई 2026 के नामकरण मुहूर्त
बच्चे का जन्म हर परिवार के लिए खुशियों की नई शुरुआत होता है। इस खुशी का एक खास मौका होता है नामकरण संस्कार, जब बच्चे को उसका नाम दिया जाता है, एक ऐसी पहचान जो हमेशा उसके साथ रहती है। यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि प्यार, दुआओं और अच्छे भविष्य की कामना से जुड़ा खास पल होता है।
मान्यता है कि अगर नामकरण सही समय और शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो बच्चे के जीवन में खुशहाली, तरक्की और अच्छी ऊर्जा आती है। इसी सोच के साथ हम इस हफ्ते के कुछ अच्छे और शुभ नामकरण मुहूर्त बता रहे हैं, ताकि आप अपने बच्चे के इस खास दिन को खुशी और शुभता के साथ मना सकें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
| तिथि | दिन | समय |
| 11 मई, 2026 | सोमवार | 25:29:33 |
| 13 मई, 2026 | बुधवार | 29:31:52 |
| 14 मई, 2026 | गुरुवार | 29:31:14 |
| 17 मई, 2026 | बुधवार | 21:41:34 |
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
11 मई : एम्मी विर्क, अमरिंदर गिल, पूजा बेदी, करण ठक्कर, अदा शर्मा
12 मई : डोमनॉल ग्लीसन, एरिक डर्म
13 मई : दिव्येंदु शर्मा, बी आर्थर, कैलाश विजयवर्गीय
14 मई : शुभम गढ़वाल, मानुषी छिल्लर, नताशा रस्तोगी, गणेश माली
15 मई : माधुरी दीक्षित, तुषार देशपांडे, परिधि शर्मा, एंडी मरे
16 मई : शक्ति अरोड़ा, विकी कौशल, कुलराज रंधवा, के नटवर सिंग
17 मई : हर्षद चोपड़ा, नुसरत भरूचा, पंकज उधास
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल 11 मई 2026 से 17 मई 2026
मेष साप्ताहिक राशिफल
आप अपने धन को सुरक्षित करते हुए, मुनाफ़ा अर्जित कर सकेंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव, सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा……..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
इस समय आप और जीवनसाथी का अपार प्रेम, दांपत्य जीवन में कई ऐसे यादगार पल लेकर आएगा, जब आप……..(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
घर-परिवार में इस सप्ताह आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि, आपका कोई करीबी या घर का सदस्य आपकी किसी बातों या काम….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके शादीशुदा जीवन में किसी दूर के रिश्तेदार का हस्तक्षेप, आपके और साथी के बीच बड़ी समस्या उत्पन्न कर….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
आपके जीवन में आर्थिक तंगी को उत्पन्न कर सकता है, इसलिए आपको इस हफ्ते अपने घर के लोगों से धन की बचत को लेकर बात करते हुए….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
लवमेट को खुश करने के लिए उन्हें किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने का भी आप प्लान बना सकते हैं। हालांकि कोई ….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव, घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बनाने में आपकी मदद करेगा। इसके…. (विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह जीवनसाथी आपके साथ, बद-से-बदतर व्यवहार कर सकता है। जिसके कारण आपका उनके….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
आप अपने दिमाग़ पर इस कार्यक्षेत्र के दबाव को हावी नहीं होने देंगे। इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपका कोई उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक सामान या किसी प्रकार का….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
इस दौरान आप जब भी अपने साथी को घर पर बड़े सदस्यों की लगन के साथ सेवा करते देखें तो, आपका आकर्षण …(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, ….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
इस सप्ताह जीवनसाथी को, आपके परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
आपके किसी पुराने निवेश जैसे पैतृक संपत्ति, ज़मीन, प्रॉपर्टी, पॉलिसी, आदि के चलते, इस सप्ताह आपकी आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
इस दौरान कई जोड़े साथ मिलकर किसी पिकनिक स्पॉट पर घूमने फिरने जा सकते हैं। ये सप्ताह….. (विस्तार से पढ़ें)
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह इस बात का ध्यान रखें कि, वे सभी निवेश योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में जल्दबाज़ी न दिखाते हुए…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आशंका है कि जीवनसाथी के द्वारा आपके परिवार और मित्रों के बीच, नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
आप कई प्रकार के निर्णय लेने में खुद को असमर्थ पाएंगे। ऐसे में हर परिस्थिति में खुद को शांत रखें और ख़र्चों पर भी लगाम लगाएँ। कुछ लोगों के लिए, …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
इस कारण आप अपने रिश्ते से ज्यादा महत्व अपने अहंकार को देते हुए, संभव है कि आप अपने प्रेमी को काफ़ी वक़्त …..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अचानक से बड़ा मुनाफ़ा होने से, आप किसी बड़े निवेश में अपना धन लगाने के बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। परंतु….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य हानि संभव है, इसके साथ ही उनका खराब मिज़ाज भी आपके वैवाहिक जीवन को और ….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
आपके मन में रचनात्मक विचारों की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन आपके लिए ज़रूरी होगा कि आप अपने इन विचारों को सही दिशा में इस्तेमाल करते हुए…(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
यदि आपके शादीशुदा जीवन में किस नन्हें मेहमान का आगमन होने वाला है तो, आपको इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह व्यापारी जातकों को ध्यान रखना होगा कि, जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअंदाज़ ही करें। क्योंकि अगर आप उधारी …..(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी को उनकी कमियाँ और नकामिया याद दिला सकते हैं, जिससे आपको उनके क्रोध का सामना करना ….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
साप्ताहिक राशिफल एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी होती है, जिसमें पूरे सप्ताह के दौरान आपकी राशि पर ग्रहों के प्रभाव के आधार पर करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
यह राशिफल मुख्य रूप से चंद्र राशि पर आधारित होता है, जिसमें ग्रहों की चाल (गोचर) और उनकी स्थिति को ध्यान में रखकर भविष्यवाणी की जाती है।
साप्ताहिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। यह आपकी राशि के अनुसार संकेत देता है, लेकिन व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।