बुध का मीन राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई “बुध का मीन राशि में गोचर” का यह ब्लॉग विशेष रूप से अपने पाठकों के लिए लेकर आया है, ताकि आपको ज्योतिष की दुनिया में होने वाली हर घटना की जानकारी सबसे पहले मिल सके। ग्रहों के युवराज के नाम से विख्यात बुध ग्रह जल्दी ही अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए मीन राशि में जा रहे हैं। इनका यह राशि परिवर्तन गुरु ग्रह की राशि में होने जा रहा है। ऐसे में, बुध महाराज की स्थिति में होने वाला यह बदलाव राशि चक्र की सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया को प्रभावित करेगा। बता दें कि बुध ग्रह मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
ज्योतिष में बुध देव को हर प्रकार से होने वाले संचार कौशल के कारक माना गया है, फिर चाहे वह वाणी, लेखन, बॉडी लैंग्वेज के रूप में हो। साथ ही, यह दूसरों के सामने अपने विचार और आइडिया रखने के हमारे तरीके को भी नियंत्रित करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मज़बूत स्थिति में होते हैं, उनकी बात करने की क्षमता बेहतरीन होती है और वह पूरी स्पष्टता के साथ अपने विचार सामने रखने में सक्षम होते हैं।
इसके अलावा, बुध देव याददाश्त, तेज़ी से सोच-विचार करने और समस्याओं के समाधान करने की हमारी क्षमता का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। मनुष्य जीवन में परिस्थितियों को समझने, सही फैसला लेने और जानकारी जुटाने आदि को भी नियंत्रित करते हैं। कुंडली में बुध ग्रह का शुभ प्रभाव होने से तेज़ बुद्धि और परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने का आशीर्वाद मिलता है। इसके विपरीत, कमज़ोर बुध आपकी एकाग्र क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और आपको बातों को समझने में कठिनाई होती है।
बुध का मीन राशि में गोचर: तिथि और समय
ज्योतिष में बुध ग्रह को नवग्रहों के युवराज का दर्जा दिया गया है जो अब 11 अप्रैल 2026 की देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु देव हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि बुध का मीन राशि में गोचर राशि चक्र और विश्व को किस तरह से प्रभावित करेगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध मीन राशि में: विशेषताएं
जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि बुध ग्रह का गोचर मीन राशि में होगा जो इनकी नीच राशि मानी जाती है। ऐसे में, जब बुध ग्रह भावुक और कल्पनाशील राशि मीन में विराजमान होते हैं, तब बुध की स्पष्ट और तर्कपूर्ण शैली कमज़ोर पड़ जाती है। सरल शब्दों में, यह लोग तर्क और तथ्यों का सामना करने के बजाय अपनी कल्पनों में रहना पसंद करते हैं। हालांकि, इन लोगों की भावनात्मक समझ बहुत गहरी होती है इसलिए यह दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ जाते हैं।
मीन राशि में बुध के तहत जन्मे जातक अपनी इसी गुण की वजह से जयादातर मेंटर, हीलर और काउंसलर बनते हैं। लेकिन, फिर भी मीन राशि में बुध की यह स्थिति आपके जीवन में कुछ समस्याएं पैदा कर सकती हैं। यह लोग स्वभाव से बेहद भावुक होने के कारण कभी-कभी सही निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। साथ ही, यह सच्चाई का सामना करने से बचते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।
मीन राशि में बुध ग्रह के स्थित होने से इनके बुद्धिमानी, संचार कौशल जैसे गुण मीन राशि के अंतर्ज्ञान और भावनाओं के साथ जुड़ जाते हैं। ऐसे में, बुध और मीन राशि के संयोजन से तर्क और अंतर्ज्ञान दोनों गुण व्यक्ति में नज़र आते हैं इसलिए अक्सर ऐसे लोगों के विचार रचनात्मक होते हैं और वह अपनी बात संवेदनशील और समझदारी के साथ व्यक्त करने में सक्षम होते हैं।
आपके व्यक्तित्व में अंतर्ज्ञान और मज़बूत तार्किक क्षमता के बल पर यह आसपास की चीज़ों को सिर्फ बाहर से नहीं देखते हैं, बल्कि किसी भी व्यक्ति के हालात, भावनाओं, तार्किक और आध्यात्मिक पहलुओं को भी समझने का प्रयास करते हैं। मीन राशि में बुध होने पर व्यक्ति के बात करने का तरीका भी बहुत विनम्र और प्रेमपूर्ण होता है। वह अपनी बात को बहुत रचनात्मक तरीके से कहते हैं और ऐसे शब्दों का उपयोग करते हैं जिनके द्वारा गहरे अर्थ और भावनाएं व्यक्त की जा सकती हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुध का मीन राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह को शुभ ग्रह नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि बुध देव आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में अपनी नीच राशि में बैठे होंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको बुध ग्रह से जुड़े क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध गोचर के दौरान अगर आप कोई कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट साइन करने जा रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर संभव हो, तो इस समय ऐसे कार्यों को करने से बचें।
साथ ही, बुध का मीन राशि में गोचर होने का नकारात्मक प्रभाव आपकी बुद्धि और फैसले लेने की क्षमता पर पड़ सकता है। साथ ही, इस अवधि में आपको बहुत स्पैम कॉल्स आ सकती हैं। ऐसे में, आपको सावधान रहने के साथ-साथ आवेग में आकर कोई भी फैसला तुरंत लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में कमजोर अवस्था में स्थित होंगे। ऐसे में, आपके अपने छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं या फिर उनको स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि इस बात की संभावना है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ सकती सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह को अनुकूल ग्रह कहा जाएगा। लेकिन, मीन राशि में नीच अवस्था में होंगे और ऐसे में, बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान इनसे मिलने वाले परिणाम कमज़ोर पड़ सकते हैं। बता दें कि बुध महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, आर्थिक जीवन में आपको धन से जुड़े फैसलों को बहुत सोच-समझकर लेना होगा। बुध गोचर के दौरान आपके द्वारा जल्दबाजी में फैसला लेने की प्रबल संभावना है जिसे आपको हानि उठानी पड़ सकती है।
इस अवधि में दोस्तों या सामाजिक जीवन से जुड़े किसी व्यक्ति से मिलने वाली कोई सलाह आपको गलत मार्ग पर ले जाने का काम कर सकती है इसलिए आपको किसी की भी बात पर तुरंत भरोसा करने से बचना होगा। बुध के मीन राशि में प्रवेश के दौरान आपको कोई भी ऐसा फैसला तुरंत लेने से बचना होगा जिसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति, आपकी सामाजिक छवि, आपके मान-सम्मान या परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों पर पड़ सकता है।
इस समय अनजाने में आप अपने ही परिवार के सदस्यों का मज़ाक उड़ा सकते हैं या कोई ऐसी बातें कह सकते हैं जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में, आपको अपने शब्दों के चयन और व्यवहार पर ध्यान देना होगा। अगर आप कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी वाले काम को संभाल रहे हैं जिसमें आपको अनेक फैसले लेने पड़ रहे होंगे, तो आख़िरी समय में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, बुध गोचर के दौरान आपके लिए काम को संभालना, निर्णय लेना और कई कामों को साथ-साथ मैनेज करना बहुत सावधानी और धैर्य के साथ करना बेहतर रहेगा।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके नौवें भाव में नीच अवस्था में विराजमान होंगे।इसके परिणामस्वरूप, बुध का मीन राशि में गोचर आपके लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है, विशेष रूप से यात्राओं के दौरान। इस समय आपको लंबी दूरी की यात्रा करते वक़्त कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता हैं जैसे कि आपका सामान खो जाना, कस्टम या कागज़ी काम में परेशानी होना आदि। ऐसे में, आपको यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
बुध के इस गोचर के दौरान आपकी इंस्ट्रक्टर, पिता, मेंटर या फिर गुरु के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी भी हो सकती है। वहीं, बुध देव आपके तीसरे भाव के स्वामी होने की वजह से आपके छोटे भाई-बहनों या कजिन को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इनसे बाहर निकलने के लिए उन्हें आपको सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके फलस्वरूप, कर्क राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप सतर्क रहें और विनम्रतापूर्वक बात करें। साथ ही, आप अपने छोटे भाई-बहनों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद करने के लिए तैयार रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध देव आपकी कुंडली में लग्न भाव और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब मीन राशि में गोचर करके आपके सातवें भाव में नीच अवस्था में स्थित होंगे। इसके परिणामस्वरूप, बुध का मीन राशि में गोचर होने से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मतभेद या विवाद होने की आशंका है। आपका साथी या बिज़नेस पार्टनर द्वारा कोई गलत फैसला लिए जाने की प्रबल संभावना है और इसका सीधा असर नकारात्मक रूप से आपके आय या संयुक्त संपत्ति पर पड़ सकता है इसलेई आपको सावधानी बरतनी होगी।
बुध गोचर की अवधि में आपको अचानक से यह भी पता चल सकता है कि आपके जीवनसाथी या पार्टनर से कोई बड़ी गलती हो गई है जिससे आप दोनों के बीच तनाव जन्म ले सकता है। इस गोचर का अशुभ प्रभाव आपकी सेहत पर भी दिखाई देगा। इन जातकों को सेंसिटिविटी या फिर त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे जलन आदि परेशान कर सकती हैं। हालांकि, कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, लेकिन फिर भी अपनी सेहत का ध्यान रखें।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध देव को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है जो अब आपके छठे भाव में दुर्बल अवस्था में बैठे होंगे। बता दें कि यह आपकी कुंडली में नौवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इसके फलस्वरूप, बुध का मीन राशि में गोचर की अवधि में आपके और आपके सहकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी या मतभेद हो सकते हैं। साथ ही, आपके साथ ऐसी परिस्थिति बन सकती है जब आप सही होकर भी अपनी बात को सही तरीके से दूसरों को नहीं समझा पाएंगे।
ऐसे में, तुला राशि के जातकों को बुध गोचर के दौरान अपना काम पूरे ध्यान और मन लगाकर करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, आपको कार्यक्षेत्र पर सावधान रहना होगा और दूसरों के मामलों में, गॉसिप या पर्सनल अफेयर्स में पड़ने से बचना होगा। आपके नौवें भाव के स्वामी कमज़ोर अवस्था में होंगे इसलिए इस दौरान आप गंभीर समस्याओं से निपटते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा, बुध के मीन राशि में प्रवेश की अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है या फिर आपके पैसे बेवजह खर्च हो सकते हैं इसलिए आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में नीच राशि में गोचर करने जा रहे हैं। तीसरे भाव का संबंध संचार और मीडिया से होता है और इसके परिणामस्वरूप, बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान मीडिया जगत से लोगों को सामान्य रूप से काम में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
साथ ही, तीसरे भाव का जुड़ाव संचार कौशल से भी होता है और बुध ग्रह के नीच अवस्था में होने के कारण आपके बात करने की क्षमता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है जिसका असर निजी और पेशेवर जीवन दोनों पर दिखाई दे सकते हैं। बुध की यह स्थिति लोगों के साथ गलतफहमियां पैदा करने का काम करेगी इसलेई आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी तरह की ऑफिस पॉलिटिक्स में पड़ने से बचें। साथ ही, विचारों में स्पष्टता बनाए रखें।
तीसरे भाव में बुध महाराज के नीच अवस्था में विराजमान होना आपके खर्चों को बढ़ाने का काम करेगा जिसके चलते आपके बचत में कमी आ सकती है। ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। इन जातकों को जल्दबाज़ी में आकर धन के संबंध में कोई भी बड़ा फैसले लेने से बचन होगा। आपको इस अवधि में समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा, लेकिन बुध ग्रह इन बाधाओं पर जीत हासिल करने का साहस आपको प्रदान करेगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
बुध का मीन राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव
संगीत और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
- बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान दुनिया भर में संगीतकारों और गायकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
- इस अवधि में एंटरटेनमेंट जगत तेज़ी देखने को मिल सकती है।
- एक्टर्स और परफॉर्मर्स को बुध का यह गोचर नए अवसर देने का काम कर सकता है। साथ ही, नए एक्टर अपनी काबिलियत को साबित करने में सक्षम होंगे।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
विश्व में व्यापार पर प्रभाव
- बुध ग्रह को व्यापार के कारक ग्रह माना जाता है जो मीन राशि में नीच अवस्था में स्थित होंगे। ऐसे में, दुनियाभर में निश्चित रूप से व्यापार पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।
- इस समय कई बड़ी कंपनियों और मल्टीनेशनल कंपनियों को इंटरनल मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान कुछ स्टार्टअप बिज़नेस को बने रहने के साथ-साथ लाभ कमाने मै समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इस दौरान अनेक स्टार्टअप बिज़नेस अच्छा काम न करने के कारण बंद होते हुए नज़र आ सकते हैं।
- ट्रांसपोर्ट, नेटवर्किंग और आईटी से जुड़े क्षेत्रों को गिरावट देखने को मिल सकती है।
- दुनिया भर में सॉफ्टवेयर कंपनियों को उतार -चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बुध के मीन राशि में गोचर के दौरान मंदी बढ़ सकती है।
बाजार जोख़िम: राजनीतिक उतार-चढ़ाव और सावधानियां
- बुध गोचर की अवधि में शेयर बाजार और सट्टेबाजी से जुड़े क्षेत्रों में अचानक से गिरावट आ सकती है।
- कुछ बड़े राजनेता या बड़े पदों पर बैठे लोग गलत या फिर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे सकते हैं,जिसके चलते वह अपने लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में, आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
- इस दौरान लोगों का झुकाव आध्यात्मिकता और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
बुध का मीन राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी
बुध महाराज 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, इनकी चल में होने वाले इस बदलाव का असर शेयर बाजार को प्रभावित कर सकता है। शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, इस समय शेयर बाजार में कुछ बड़े बदलाव दिखाई दे सकते है जिनके बारे में नीचे विस्तार से बात करेंगे।
- टेलीकम्युनिकेशन, मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री का प्रदर्शन बहुत शानदार प्रदर्शन करेगा।
- ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेज़ी आने की संभावना है और ऐसे में, इसका शेयर बाजार पर सकारात्मक असर रहेगा।
- इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
- बुध का मीन राशि में गोचर के दौरान पब्लिक और फार्मा सेक्टर का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा।
- यातायात से जुड़े क्षेत्रों के लिए भी इस अवधि को अच्छा कहा जाएगा।
- भारी मशीनरी और गियर के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बुध गोचर शुभ रहेगा।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
राशि चक्र में बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च अवस्था में होते हैं।
ज्योतिष में मंगल ग्रह बुध का अपना शत्रु मानता है।
चंद्र देव के प्रति बुध ग्रह शत्रुता के भाव रखते हैं।