मंगल का कुंभ राशि में उदय: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं मंगल का कुंभ राशि में उदय से संबंधित यह खास ब्लॉग।

अब 26 मार्च, 2026 को मंगल ग्रह शनि की राशि कुंभ में उदित होने जा रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि मंगल का कुंभ राशि में उदय का सभी राशियों के जीवन, विश्व और स्टॉक मार्केट पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मंगल ग्रह साहस, हिम्मत और कार्य करने का कारक है। यह ग्रह कार्य करने, तुरंत कोई कदम उठाने, भूमि और क्रोध को दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह ऊर्जा, कार्य करने, साहस और दूसरों से अपनी बात मनवाने की शक्ति का प्रतीक है। कोई व्यक्ति किस तरह से अपने लक्ष्य को हासिल करता है और चुनौतियों का सामना कैसे करता है, यह सब मंगल ग्रह पर निर्भर करता है। मंगल ग्रह को योद्धाओं का ग्रह माना जाता है और वह महत्वाकांक्षा, जुनून, प्रतिस्पर्धा, क्रोध एवं शारीरिक ऊर्जा को नियंत्रित करता है।
किसी व्यक्ति के अंदर कठिनाईयों से लड़ने की कितनी क्षमता है, वह किस तरह से निर्णय लेता है और उसकी पहल करने की क्या क्षमता है, यह सब मंगल ग्रह दिखाता है। मजबूत और शुभ स्थान में बैठा मंगल ग्रह आत्मविश्वास, नेतृत्व करने की क्षमता, स्टैमिना और निडरता प्रदान करता है।
वहीं कमजोर मंगल बेसब्री, क्रोध, जल्दबाज़ी करना, झगड़ा या दबे हुए गुस्से का दिखाता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को शक्ति, कामुकता, अनुशासन, दुर्घटना, सर्जरी और झगड़ों से संबंधित मामलों में अहम भूमिका निभाता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह व्यक्ति की प्रेरणा, दृढ़ संकल्प और क्रियाशील ऊर्जा को समझने का मुख्य संकेतक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
मंगल का कुंभ राशि में उदय: समय और तिथि
मंगल का कुंभ राशि में उदय होना, वह समय है जब कार्य, साहस और आक्रामकता का कारक मंगल नवीनता, विद्रोह और चेतना का कारक कुंभ राशि में उदय होता है। 26 मार्च, 2026 को 12 बजकर 53 मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे। मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने और अस्त होने के कुछ दिनों बाद मंगल उदित होकर वापस अपनी शक्ति और गुण प्राप्त कर लेता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मंगल का कुंभ राशि में उदय: विशेषताएं
जिन लोगों की कुंडली में कुंभ राशि में मंगल ग्रह विराजमान होते हैं, वे जातक असामान्य, रचनात्मक और परोपकार करने जैसे लक्ष्य रखते हैं। ये काफी बुद्धिमान होते हैं और इनके अंदर विद्रोही स्वभाव देखा जा सकता है। ये परंपरा से ज्यादा नई पद्धति या विचारों को महत्व देते हैं। ये जातक अपने अप्रत्याशित व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और स्वतंत्रता, समानता एवं उन उद्देश्यों का समर्थन करते हैं जिन्हें आमतौर पर व्यापक रूप से समर्थन नहीं मिल पाता है।
कुंभ राशि में मंगल की उपस्थिति जीवन के प्रति सीखने का दृष्टिकोण विकसित करती है। यह स्थिति व्यक्ति को हर कार्य में पहल करने के लिए प्रेरित करती है। आप एक बड़े सोशल नेटवर्क का नेतृत्व कर सकते हैं और सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ये अपनी इच्छा से और बिना किसी झिझक के समाज की सेवा करते हैं। इनका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहता है लेकिन कभी-कभी इन्हें पीठ में दर्द, जोड़ों में दर्द, गले में खराश और पैरों से संबंधित समस्याएं होने का खतरा रहता है। ये अक्सर अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं। मंगल के प्रभावित होने पर इन्हें सुनने से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ये प्रभावशाली लोगों से घिरे रह सकते हैं और इन्हें अपने जीवन में अच्छी समृद्धि प्राप्त होती है। इसके अलावा इनके किसी रिश्तेदार की समाज में अच्छी प्रतिष्ठा हो सकती है और वह समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध हो सकते हैं। मंगल के कुंभ राशि में होने पर व्यक्ति वाद-विवाद में निपुण होता है, उसकी नई चीज़ों को आज़माने की इच्छा करती है और ये पत्रकार, न्यायाधीश, वैज्ञानिक, लेखक, उद्यमी या सहकारी समितियों एवं एनजीओ के संचालक बन सकते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मंगल का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
इस समय मंगल ग्रह मेष राशि के ग्यारहवें भाव में उदित होने जा रहे हैं और वह इस राशि के पहले एवं आठवें भाव के स्वामी हैं। मंगल के उदित से मेष राशि के लोगों को फायदा होगा। आप अपन ग्रुप या सहकर्मियों के साथ खूब एंजॉय करेंगे। मंगल के उदित का आपके ऊपर महत्वपूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा क्योंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। यदि आप प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी अनुकूल समय है। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन अपनी स्थिति को और बेहतर करने और अतिरिक्त आय के स्रोत का आनंद उठाने एवं अधिक धन कमाने के लिए आपको और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आपको रियल एस्टेट से भी आमदनी हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी और आप अपने शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
वृषभ राशि
मंगल ग्रह वृषभ राशि के दशम भाव में उदित होंगे जो कि करियर, नाम और प्रतिष्ठा का भाव है। मंगल इस राशि के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। कुंडली का सातवां भाव विवाह और व्यावसायिक साझेदारी का होता है जबकि बारहवां भाव खर्च और विदेश या लाभ का कारक होता है। यह समय आपके करियर के लिए अनुकूल हो सकता है क्योंकि आपको खुद के पैर जमाने का मौका मिलेगा। आप सफलता पाने के अवसर का लाभ उठाएं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें। आपने पहले जो कड़ी मेहनत की है, उसके लिए अब आपको अपने कार्यक्षेत्र में मान्यता, सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने के आसार हैं। आपको अपने शत्रुओं को कम नहीं समझना चाहिए और सावधान रहना चाहिए।
आपको अपने सभी पेशेवर कार्यों में सफलता मिलेगी और आपका काम आराम से होगा। आपको इस समय अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने के भी संकेत हैं और आप इस दौरान समझदारी से निवेश कर सकते हैं। आपको अपने निजी जीवन में रिश्तों को बनाए रखने और उन्हें तनावपूर्ण स्थिति से बचाने के लिए अधिक धैर्य और विनम्रता से काम लेना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के चौथे और नौवें भाव के स्वामी मंगल अब आपके सातवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। सातवां भाव विवाह और साझेदारी का होता है। इस समय व्यापारियों या बिज़नेस पार्टनर खूब पैसा कमाएंगे और नौकरी करने वाले जातकों को अपने कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलने के आसार हैं।
आपको अपने कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना चाहिए क्योंकि आपके और आपके सहकर्मियों के बीच मामूली से मसलों पर बहस हो सकती है और इससे आपके काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है। मंगल का कुंभ राशि में उदय होने पर आपके रुके हुए पैसे वापस आ सकते हैं और आपको निवेश से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। निजी जीवन में आपके जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आ सकता है और कुछ समय के लिए आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है।
धनु राशि
मंगल ग्रह धनु राशि के तीसरे भाव में उदित होंगे जो कि साहस, भाई-बहनों और लघु यात्राओं का कारक है। मंगल पांचवे और बारहवें भाव का स्वामी है। इस समय आपको नया बिज़नेस शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। आपका तकनीकी कौशल और कार्यक्षमता अलग-अलग इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। इस दौरान आपके लिए यात्रा से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं खासतौर पर आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
आर्थिक स्तर पर यह समय आपके लिए शानदार रहने वाला है क्योंकि आप खूब पैसा कमाएंगे और आपको अपने निवेश से अच्छा मुनाफा होने के आसार हैं। धन कमाने के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं इसलिए यहां पर आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी एक्सपर्ट या समझदार व्यक्ति की मदद से निवेश करने के लिए सही समय है। अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी मंगल अब आपके पहले भाव में उदित होने जा रहे हैं जो कि आपका लग्न भाव है और पहचान, व्यक्तित्व एवं चरित्र को दर्शाता है। इस समय आपके व्यवहार में बदलाव आने के संकेत हैं और आप अचानक से चिड़चिड़ा एवं जिद्दी महसूस कर सकते हैं।
करियर की बात करें, तो आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। मंगल का कुंभ राशि में उदय होने पर आपको अपने बचे हुए काम को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए और इस समय जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने या कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति औसत रहने वाली है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और आपके अंदर भौतिक और सांसारिक सुखों की इच्छा बढ़ सकती है।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मंगल का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों को होगा नुकसान
मिथुन राशि
मिथुन राशि के छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी मंगल ग्रह अब इस राशि के नौवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। कुंडली का नौवां भाव भाग्य, धर्म, विदेश यात्रा और पिता से संबंधित होता है। इस समय आपको अपनी सभी आर्थिक समस्याओं का हल मिल जाएगा और आपकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही आपको बॉन्डिंग के नए अवसर मिलेंगे।
रियल एस्टेट से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। आपको इस समय सावधान रहना है क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें, तो आपकी अपने पिता के साथ किसी बात पर असहमति या गलतफहमी होने की आशंका है। उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं होने का भी डर है।
कर्क राशि
मंगल ग्रह आपकी राशि के पांचवे और दसवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का कुंभ राशि में उदय होने पर मंगल आपके आठवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। अष्टम भाव का संबंध गूढ़ विज्ञान, आकस्मिक घटनाओं, विरासत और लंबी आयु से होता है। आपको अपने करियर में इस समय अपने उच्च अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको ऐसा लग सकता है जैसे कि वे आपका सहयोग नहीं कर रहे हैं।
आपको अपने काम पर ध्यान देने में दिक्कत हो सकती है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। चूंकि, आप वित्तीय स्तर पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं इसलिए यह समय आपके लिए चिंताजनक हो सकता है। आपमें से कुछ लोग लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं। इस समय आपको स्टॉक, सट्टे या परिवहन योग्य चीज़ों में निवेश करने से बचना चाहिए। निजी जीवन में आपके और आपके पार्टनर के बीच तनावपूर्ण संबंध हो सकता है क्योंकि आप दोनों के बीच गलतफहमियां और अहंकार से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और आपको अपने ससुराल वालों की तरफ से भी परेशानियां होने का डर है।
मंगल का कुंभ राशि में उदय: उपाय
मंगल के कुंभ राशि में उदित होने पर आप इससे मिलने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने या मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए निम्न ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं:
- आप हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- अपने घर में शुभ स्थान पर मंगल यंत्र की स्थापना करें और उसकी पूजा करें।
- यदि आपकी कुंडली के हिसाब से सही रहता है, तो आप अपने दाएं हाथ में लाल मूंगा रत्न की अंगूठी पहनें।
- आप गरीब लोगों को लाल मूंग दाल, तांबे के बर्तन, सोना और वस्त्र आदि दान करें।
- छोटे बच्चों को बेसन से बनी मिठाईयां या लड्डू खिलाएं।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मंगल का कुंभ राशि में उदय: विश्व पर प्रभाव
सरकार और नीतियां
- जब मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, तब इससे सरकार और उसके कार्यों को मदद मिलेगी। इसके अलावा सरकार अपनी ताकत को बनाए रखते हुए और समझदारी दिखाते हुए कुछ हद तक आक्रामक तरीके से काम कर सकती है।
- भारतीय सरकार के प्रवक्ता और दूसरे बड़े नेता सोच-समझकर काम करेंगे और व्यावहारिक योजना बनाते हुए नज़र आएंगे।
- सरकारी प्रतिनिधि अपने लक्ष्यों और कार्यों का तेजी और समझदारी से मूल्यांकन करेंगे।
मेडिकल में नई खोज और रिचर्स
- इस समय सरकार अपने नागरिकों को दी जाने वाली हेल्थकेयर सुविधओं में सुधार ला सकती है।
- चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट से समाज के कल्याण के लिए बेहतर मेडिकल सुविधाएं आ सकती हैं।
- मंगल का कुंभ राशि में उदय होने पर हेल्थकेयर प्रोफेशनल जैसे कि डॉक्टरों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मंगल का कुंभ राशि में उदय: स्टॉक मार्केट रिपोर्ट
26 मार्च, 2026 को मंगल ग्रह शनि की राशि कुंभ में उदित होने जा रहे हैं। मंगल के उदित होने का प्रभाव स्टॉक मार्केट पर भी देखने को मिलेगा। एस्ट्रोसेज एआई द्वारा शेयर मार्केट भविष्यवाणी से आप पूरी स्टॉक मार्केट रिपोर्ट देख सकते हैं। आगे जानिए मंगल के उदित होने से शेयर बाज़ार पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।
सीमेंट, बिजली, फार्मास्यूटिकल, पब्लिक सेक्टर और केमिकल इंडस्ट्री अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मंगल के कुंभ राशि में उदय होने की वजह से इलेक्ट्रिल चीज़ों, बिजली, चाय और कॉफी, सीमेंट, डायमंड, केमिकल और हैवी इंजीनियरिंग इंडस्ट्री भी अच्छा काम करेंगे।
कई महीनों तक सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद स्थिरता आने की उम्मीद है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नहीं, मंगल के लिए कुंभ मैत्री राशि नहीं है।
नहीं, ये दोनों शत्रु हैं।
मकर राशि।