टैरो साप्ताहिक राशिफल : 08 मार्च से 14 मार्च, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 मार्च से 14 मार्च, 2026: किसके लिए रहेगा स्‍पेशल?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 मार्च, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्‍योतिषयों का मानना है कि टैरो व्‍यक्‍ति की जिंदगी में भविष्‍यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्‍य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्‍यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्‍प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्‍योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्‍यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्‍मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्‍म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 08 से 14 मार्च, 2026 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 मार्च से 14 मार्च, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द एम्‍प्रेस

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों कोद एम्‍प्रेस कार्ड मिला है। यह कार्ड संकेत देता है कि आपके रिश्‍ते के सफल होने की प्रबल संभावना है। आपका पार्टनर अपने रिश्‍ते की तुलना किसी बगीचे से कर सकते हैं जिसे वे खुद संवारते हैं, उसकी देखभाल करते हैं और पौधों में बीज डालते हैं। आपका साथी आपके साथ रिश्‍ते में आगे बढ़ना चाहता है। इसके अलावा यह नए विचारों और एकसाथ मिलकर काम करने का प्रतीक है। आपके लिए यह रिश्‍ता भावनात्‍मक और शारीरिक रूप से संतोषजनक होने के साथ-साथ फलदायी भी हो सकता है।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स कार्ड दीर्घकालिक रणनीतिक योजना, नए अवसरों की तलाश करने, अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विकास करने और वर्तमान स्थिरता एवं भविष्‍य में वृद्धि के बीच संतुलन को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि यह समय निर्णय लेने, समझदारी से निवेश करने और शुरुआत में थोड़ी झिझक महसूस होने के बाद सोच-समझकर जोखिम उठाकर आर्थिक रूप से प्रगति करने के संकेत दे रहा है। यह कार्ड कहता है कि आपको योजना बनाने से आगे बढ़कर विकल्‍प चुनने एवं आगे का रास्‍ता तय करने के लिए कॉर्पोरेट साझेदारियों या अंतर्राष्‍ट्रीय अवसरों के साथ अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलने के लिए साहस की जरूरत है।

फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड ऑफिस में टकराव, प्रतिस्‍पर्धा और अहंकार को लेकर संघर्ष को दर्शाता है। इसे अक्‍सर मामूली बहस या अपनी पहचान बनाने को लेकर लड़ाई के रूप में देखा जाता है। हालांकि, यह कार्ड यह भी बताता है कि आप कोई मजबूत कदम उठाकर, परिवर्तन में विकास ढूंढकर या आवश्‍यक बदलाव कर के इन चुनौतियों से निपटने एवं उन्‍हें पार करने की क्षमता रखते हैं। यह कार्ड खेल या सेल्‍स जैसे क्षेत्रों में कड़ी प्रतिस्‍पर्धा या प्रोजेक्‍ट में अस्‍थायी मतभेद होने के संकेत भी दे रहा है। यहां पर आपको संघर्ष से बचने के बजाय समझदारी और फोकस के साथ जीत हासिल करने की आवश्‍यकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहने, स्‍वस्‍थ जीवनशैली, स्‍पा या बागवानी जैसे काम करके अपने स्‍वास्‍थ्‍य में निवेश करने को दर्शाता है। यह एक मजबूत और स्‍वतंत्र शरीर की ओर इशारा कर रहा है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: धैर्य लाने की कोशिश करें और अपनी महत्‍वाकांक्षाओं को संतुलित रखें ताकि थकान से बचा जा सके।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ कप्‍स (रिवर्स्‍ड)

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्‍स (रिवर्स्‍ड)

करियर: ऐस ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून

प्रेम जीवन में वृषभ राशि के जातकों को सेवन ऑफ कप्‍स कार्ड रिवर्स में मिला है जो कि संकेत देता है कि अब आपको अपनी आंखों से प्‍यार का गुलाबी चश्‍मा हटाकर सच्‍चाई को देखना चाहिए। भले ही शुरुआत में कड़वा या मुश्किल लगे लेकिन सच का सामना करना और उसके साथ आगे बढ़ना असल में आसान होता है। वास्‍तविकता और व्‍यावहारिक सोच की नींव पर काम करना असल में ठोस परिणाम दे सकता है। अगर आपको हाल ही में ये एहसास हुआ है कि आप किसी भ्रम या झूठी उम्‍मीद में जी रहे थे, तो अब आप खुद को संभालकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप अपने रिश्‍ते को एक और मौका देना चाहते हैं, तो आपको अपनी स्थिति का ठीक से मूल्‍यांकन करना चाहिए। आप अपने रिश्‍ते को सुधारने और उसे बेहतर करने पर ध्‍यान दें।

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्‍स रिवर्स्‍ड वित्तीय स्‍तर पर अस्थिरता, कर्ज, पैसों की तंगी या परिवार में आर्थिक विवादों को दर्शाता है। यह लंबे समय तक आपकी संपन्‍नता और आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा बन सकते हैं। यह कार्ड आपको जोखिम भरे निवेश, परिवार की आर्थिक परंपराओं के टूटने या पारिवारिक व्‍यवसाय के विफल होने की ओर भी चेतावनी दे रहा है। यह भविष्‍य की सुरक्षा के लिए वित्तीय रणनीतियों पर दोबारा सोचने की जरूरत को दर्शाता है।

ऐस ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड बौद्धिक स्‍तर पर चुनौतियां मिलने को दर्शाता है जैसे कि नौकरी के नए अवसर, प्रमोशन या मानसिक रूप से प्रेरित करने वाले कार्य मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको मानसिक रूप से स्‍पष्‍टता मिलेगी, आप अच्‍छे तरीके से अपनी बात रख पाएंगे और करियर में एक मजबूत शुरुआत करेंगे। इस समय आपको तर्क, ईमानदारी और लगातार प्रयासों के ज़रिए सफलता पाने के लिए स्‍पष्‍ट दृष्टि रखने, निर्णायक कदम और भ्रम को दूर करना चाहिए। यह स्थिति अक्‍सर उन क्षेत्रों में देखी जाती है जहां पर ज्‍यादा बातचीत करने की जरूरत होती है जैसे कि विज्ञान, कानून या फिर कोई रचनात्‍मक कार्य।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में आपको व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून कार्ड मिला है जो कि जीवन के चक्र, भाग्‍य, परिवर्तन या बदलाव का प्रतीक है। यह कार्ड संकेत देता है कि आपका स्‍वास्‍थ्‍य एक नए चरण में प्रवेश करने वाला है जो कि कठिन समय से बेहतर समय की ओर इशारा कर रहा है या फिर उसके विपरीत भी हो सकता है। यह कार्ड आपको आने वाले उतार-चढ़ावों को अपने जीवन का हिस्‍सा मानने, अपनी देखभाल करनी सीखने और जरूरत पड़ने पर रूक कर आराम करने एवं सकारात्‍मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप बदलाव को स्‍वीकार करने की कोशिश करें ताकि आपकी जिद्दी प्रवृत्ति लंबे समय तक नाराज़गी या दुर्भाव को पड़कर रखने का कारण न बने।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्‍स

करियर: टू ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार प्रेम जीवन में मिथुन राशि को टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि संतुलन, बदलाव को स्‍वीकार करने और प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने को दर्शाता है। जब कार्ड तब दिखाई देता है जब कोई अपने रिश्‍तों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ जीवन के अन्‍य पहलुओं जैसे कि करियर या वित्तीय जीवन को संभालने की कोशिश कर रहा होता है। इसमें उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए समझौता करना और बदलाव को स्‍वीकार करने की जरूरत होती है। चाहे आप सिंगल हों (यह सोच रहे हैं कि आप प्‍यार के लिए तैयार हैं या नहीं) या किसी रिश्‍ते में हैं (पार्टनर के साथ जिम्‍मेदारियों को लेकर संतुलन लाने पर काम कर रहे हैं), यह कार्ड रिश्‍ते में सामंजस्‍य स्‍थापित करने, महत्‍वपूर्ण बातों पर निर्णय लेने और जीवन में आने वाले बदलावों को खुलकर स्‍वीकार करने के लिए कह रहा है।

थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड फाइनेंशियल लाइफ में जश्‍न मनाने, अच्‍छे भाग्‍य और समूह को दर्शाता है। यह कार्ड साझा सफलता की ओर संकेत कर रहा है। इसके साथ ही आप वित्तीय लाभ होने के कारण जश्‍न मना सकते हैं यश पार्टी कर सकते हैं तथा आपको अपने सहकर्मियों के साथ नेटवर्किंग और सामंजस्‍य बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि, यह कार्ड आपको सोशल लाइफ पर जरूरत से ज्‍यादा खर्च करने से बचने की सलाह दे रहा है। रिवर्स आने पर यह कार्ड किसी चीज़ की अति या किसी इवेंट पर बहुत ज्‍यादा खर्चा करने की वजह से आर्थिक दबाव पड़ने के संकेत दे रहा है।

करियर में मिथुन राशि को टू ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि ऑफिस में सद्भाव, एक-दूसरे का सम्‍मान करने और सकारात्‍मक पार्टनरशिप को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि व्‍यवसाय के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे, टीम के साथ मिलकर अच्‍छा काम करेंगे, आपको कोई मार्गदर्शक मिल सकता है या किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्‍ती बढ़ सकती है। ये सभी चीज़ें आपको प्रगति और साझा सफलता की ओर लेकर जा सकती हैं। नई बिज़नेस पार्टनरशिप हो या मौजूदा व्‍यावसायिक संबंधों को मजबूत करना हो, यह कार्ड मजबूत और प्रोत्‍साहित करने वाले संबंध के संकेत दे रहा है जिसमें पेशेवर प्रयासों और पारस्‍परिक लाभ पर जोर दिया जाता है।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड बहुत ज्‍यादा शारीरिक या मानसिक थकान, किसी दर्दनाक स्थिति या चक्र के अंत या फिर किसी चीज़ पर से नियंत्रण छोड़ने की ओर इशारा कर रहा है। यह कार्ड अक्‍सर तनाव से उत्‍पन्‍न बीमारी, थकावट या किसी सबसे खराब स्थिति को दर्शाता है जिसमें उसे स्‍वीकार करने और परिवर्तनकारी बदलाव लाने की आवश्‍यकता होती है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप अपनी बिखरी हुई ऊर्जा पर ध्‍यान दें और अपने जीवन को परिभाषित करने के लिए सिर्फ तर्क के बजाय प्‍यार का उपयोग कर के देखें।

कर्क राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: क्‍वीन ऑफ कप्‍स

करियर: ऐट ऑफ कप्‍स (रिवर्स्‍ड)

स्वास्थ्य: क्‍वीन ऑफ वैंड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल कहता है कि कर्क राशि के जातकों को प्‍यार के मामले में किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि प्‍यार में एक नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। आपका पार्टनर यह स्‍पष्‍ट कर सकता है कि वे आपसे या रिश्‍ते से क्‍या चाहते हैं। आपके पार्टनर का सारा ध्‍यान सिर्फ आप पर रहने वाला है फिर भले ही उन्‍हें दूसरों काफी तवज्‍जो मिल रही हो। लेकिन आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि वह मैच्‍योर व्‍यक्‍ति उबाऊ होगा। टैरो के सभी किंग्‍स में किंग ऑफ वैंड्स कार्ड सबसे ज्‍यादा मज़ेदार होता है और वह आपको खूब आनंद लेने का मौका देगा। आपका पार्टनर आपको खाने-पीने और विभिन्‍न संस्‍कृतियों से रूबरू करवाने के लिए उत्‍सुक है।

वित्तीय जीवन में क्‍वीन ऑफ कप्‍स कार्ड धन को संभालने के लिए सहजता और सहानुभूति रखने का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसमें व्‍यावहारिक और भावनात्‍मक जरूरतों के बीच यंतुलन बनाना है, दूसरों की आर्थिक मदद करनी है और आपको ऐसे रचनात्‍मक या हीलिंग क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहिए जहां पर सहानुभूति की जरूरत हो। हालांकि, यह कार्ड आपको जोखिम से भरे भावनाओं में बहकर निवेश करने से बचने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड आपको वित्तीय सुरक्षा और दूसरों की देखभाल करने के लिए सोच-समझकर और मार्गदर्शन लेकर निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है।

करियर रीडिंग में आपको ऐट ऑफ कप्‍स कार्ड रिवर्स में मिला है जिसका मतलब है कि आप ऐसी नौकरी में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं जिससे आप संतुष्‍ट न हों, वित्तीय असुरक्षा या अनजाने डर के कारण आवश्‍यक बदलाव से दूर भाग सकते हैं या फिर ज्‍यादा अच्‍छे काम की तलाश में खुद पर संदेह करने की वजह से अस्थिर महसूस कर सकते हैं जबकि आप जानते हैं कि आप अपनी वर्तमान भूमिका से काफी आगे बढ़ चुके हैं। ये सभी चीज़ें आपको अपनी आवाज़ को सुनने और ठहराव की स्थिति से आगे बढ़ने की जरूरत को दर्शाती हैं। कभी-कभी लोग सुरक्षा और स्थिरता एवं असली खुशी या संतुष्टि को लेकर उलझन में रहते हैं। पहले से परिचित और सुरक्षित लगने वाले रास्‍ते या तरीकों पर वापस जाने की सोच सकते हैं, भले ही वे असली खुशी न दे पाएं। आप चुनौतियों या बदलाव से बचने की कोशिश कर सकते हैं क्‍योंकि आगे बढ़ने के लिए इनका सामना करना जरूरी है लेकिन डर या असहजता के कारण आप उससे बच रहे हैं।

हेल्‍थ रीडिंग में क्‍वीन ऑफ वैंड्स कार्ड मजबूत शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य और उच्‍च स्‍तर की शक्‍ति एवं ऊर्जा का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह कार्ड संकेत देता है कि रचनात्‍मक गतिविधियां कर के या एक्टिव रहकर आप अपने शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। आपको अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए उत्‍साह और आनंद को अपनाना चाहिए। यह कार्ड आपके लिए मजबूत इम्‍यूनिटी के संकेत दे रहा है। इसके साथ ही इस कार्ड का यह भी कहना है कि आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सक्रिय और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर दृष्टिकोण रखेंगे एवं सकारात्‍मक और प्रसन्‍न महसूस करेंगे।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप दूसरों के लिए करने और अपनी स्‍वयं की देखभाल करने के बीच संतुलन बनाना सीखें। साल 2026 में आपको खुद को चुनना है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सिक्‍स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: जजमेंट (रिवर्स्‍ड)

स्वास्थ्य: सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार सिंह राशि के जातकों को सिक्‍स ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि प्रेम संबंध में जीत और मान-सम्‍मान मिलने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपके रिश्‍ते में कोई अच्‍छा बदलाव आ सकता है। यह कार्ड कहता है कि आप एक कपल के रूप में अपनी सफलताओं का जश्‍न मना रहे हैं, आपको अपने रिश्‍ते पर गर्व होगा, आपको प्रोत्‍साहित और ऐसा महसूस होगा जैसे आपने सब कुछ हासिल कर लिया है। आप दोनों सफल हैं और एक-दूरे का सहयोग कर रहे हैं। आप रोमांटिक लक्ष्‍य प्राप्‍त कर सकते हैं, आपको समाज में पहचान मिलेगी या आप प्‍यार में जीत और सफलता का अनुभव कर सकते हैं।

फाइनेंशियल लाइफ में आपको नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आप आत्‍मनिर्भरता, लग्‍ज़री और अनुशासन के ज़रिए स्थिरता प्राप्‍त कर सकते हैं। यह कार्ड आर्थिक स्‍तर पर वित्तीय स्‍वतंत्रता, भौतिक सुरक्षा और कड़ी मेहनत का फल मिलने को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपने अपनी आर्थिक स्थि‍ति के लिए एक मजबूत आधार बना लिया है जिससे आप अपने जीवन में बेहतर और सुखद चीज़ों का आनंद लेने में सक्षम होंगे। लेकिन यह कार्ड इस बात की भी याद दिलाता है कि इस संपन्‍नता को बनाए रखने के लिए आपको भोग-विलास और समझदारी से सब कुछ संभालने के बीच संतुलन बनाकर रखना है।

करियर टैरो रीडिंग में जजमेंट कार्ड रिवर्स में आया है जिसका कहना है कि आप खुद पर संदेह कर सकते हैं या फिर आपके लिए यह ठहराव की स्थिति हो सकती है। आपके हाथ से अवसर छूट सकते हैं और आप अपने करियर से से जुड़े महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में डर महसूस कर सकते हैं। इस तरह की भावनाएं अक्‍सर अतीत में की गई गलतियों या अपने अंदर खुद की आलोचना करने की प्रवृत्ति से उत्‍पन्‍न होती हैं जो आपको जरूरी कदम उठाने से रोक सकती हैं। अब और ज्‍यादा देरी से बचने के लिए आपको अपने गिल्‍ट से बाहर निकलना चाहिए, आत्‍म-स्‍वीकृति करनी चाहिए और अपने मन की आवाज़ को सुनना चाहिए। यह कार्ड कहता है कि आपको अपने लिए कठोर निर्णय लेने के बजाय अतीत से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड एक परिवर्तनकारी समय, सकारात्‍मक प्रगति और मुश्किल समय के बाद शांतिपूर्ण समय को दर्शाता है। यह कार्ड अक्‍सर उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य के लिए यात्रा करने या फिर अपने आसपास के माहौल या वातावरण में बदलाव करने के संकेत देता है। इस कार्ड का कहना है कि आपने जो सबक सीखे हैं, उन्‍हें अपने साथ रखना चाहिए लेकिन इसके साथ ही जो चीज़ें आपको शारीरिक या भावनात्‍मक रूप में तकलीफ दे रही हैं, उन्‍हें आपको छोड़ देना चाहिए ताकि आप अधिक स्थिर और शांत रह सकें।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: विनम्र रहें और याद रखें कि आपकी विशिष्‍टता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

कन्या राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

कन्‍या राशि के लोगों के प्रेम जीवन की बात करें, तो फोर ऑफ कप्स का आना भावनात्मक समस्या, असंतुष्टि और बोर होने को दर्शा रहा है। संभव है कि आपके सामने कई बेहतरीन अवसर होते हुए भी आप उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे होंगे क्योंकि आपका ध्यान जीवन में मौजूद कमियों पर होगा, न कि उस पर जो आपके पास पहले से है। यह कार्ड आपको खुद को जानने-समझने के लिए कह रहा है, ताकि आप जीवन में संतुष्टि को प्राप्त कर सकें। इस  बात की भी आशंका है कि इस समय आप खुद ही भावनात्मक रूप से पीछे हटे होंगे इसलिए आपको नए रिश्ते में आने से पहले खुद को समझने की आवश्यकता होगी। 

बात करें आर्थिक जीवन की, तो क्वीन ऑफ कप्स सोच-समझकर लिए गए सही आर्थिक फैसलों की तरफ संकेत करता है।  यह कार्ड कहता है कि आप धन प्रबंधन में अपनी बुद्धि का इस्तेमाल सही तरीके से करने में सक्षम होंगे। भावनात्मक रूप से जीवन में धन के महत्व को समझना आपके लिए उतना ही जरूरी होगा जितना प्रैक्टिकल ज्ञान होगा। आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ कप्स आर्थिक मामलों में समझदारी और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है।

करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ वैंड्स ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और नए अवसरों की ओर इशारा करता है। यह कार्ड आपको निडर होकर नए आइडियाज पर काम करने, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने, काम के सिलसिले में यात्रा करने या अपनी रुचि को करियर में बदलने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि, आपको जल्दबाज़ी, आवेगी या काम से ऊबने जैसी आदतों से बचना होगा और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में व्हील ऑफ फार्च्यून परिवार, संतुलन और जीवन का प्रतीक माना जाता है। यह कार्ड अपराइट आने पर स्थिरता, स्वास्थ्य में सुधार और ऊर्जा को दर्शाता है। लेकिन जब यह रिवर्स्‍ड आता है, तो जातकों को स्वास्थ्य समस्याओं और थकान आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, आप अपनी आदतों और दिनचर्या में बदलाव लेकर आने के बारे में सोचेंगे। 

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: साल 2026 में ज्‍यादा सोचने से बचें और खुद की कड़ी आलोचना करने के बजाय स्‍वयं पर थोड़ी दया करें।

तुला राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: द डेविल

करियर: पेज ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स

तुला राशि के जातकों को टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में फोर ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि दर्शाता है कि आपको प्‍यार में सुरक्षा और स्थिरता पाने की तीव्र आवश्‍यकता है। यह अक्‍सर अपने पार्टनर पर हक जताने, उसे कंट्रोल करने या फिर अपने साथी को खो देने के डर के रूप में सामने आती है, मानो उसे किसी कीमती चीज़ की तरह पकड़ कर रखा हो। हालांकि, यह कार्ड एक ऐसे स्थिर और विश्‍वसनीय रिश्‍ते का भी संकेत दे सकता है जिसमें दोनों पार्टनर की व्‍यावहारिक जरूरतें पूरी हो रही हों। यह कार्ड एक ऐसे पार्टनर की ओर संकेत करता है जो अपने साथी को अपनी संपत्ति की तरह मानता है और उससे पूरे समर्पण और निष्‍ठा की उम्‍मीद करता है जबकि खुद ये सब करने में कंजूसी करता है, भावनाओं या संसाधनों को जमा कर के रखता है या अपने पार्टनर के लिए जरूरत से ज्‍यादा प्रोटेक्टिव हो जाता है।

वित्तीय जीवन में द डेविल कार्ड आपको हानिकारक या उलझा देने वाली आर्थिक परिस्थितियों या व्‍यवहार से सतर्क रहने के लिए कह रहा है। यह कार्ड बताता है कि आप बहुत ज्‍यादा कर्ज में दब सकते हैं, जरूरत से ज्‍यादा खर्चा कर सकते हैं या अनैतिक तरीकों से पैसा कमाने जैसी गलत आदतों में फंस सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको धन को लेकर अपनी आदतों का आलोचनात्‍मक मूल्‍यांकन करना चाहिए और उन सभी व्‍यवहार को छोड़ देना चाहिए जो आपके संपूर्ण कल्‍याण के लिए नुकसानदायक है या उसे सीमित कर रही है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में करियर टैरो रीडिंग में तुला राशि को पेज ऑफ कप्‍स मिला है जो कि एक नई, कल्‍पनाओं से भरे और सहज अवसरों का प्रतिनिधित्‍व करता है। ये अक्‍सर अप्र‍त्‍याशित, रोमांचक या कलात्‍मक प्रयासों में बदल सकती हैं। य‍ह कार्ड दर्शाता है कि आपको ज्‍यादा सोच-विचार न करने और जिज्ञासु दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। आपको डिज़ाइनिंग, संगीत या फिर खुद को भावनात्‍मक रूप से संतुष्टि देने वाले काम करने चाहिए। यह कार्ड अपने पैशन को आगे बढ़ाने और नए विचारों को अपनाने के साथ-साथ वास्‍तविकता से जुड़े रहने को बढ़ावा दे रहा है।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड जीवन, उच्‍च स्‍तर की ऊर्जा और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य में नई शुरुआत का प्रतीक है। इस कार्ड का अपराइट होने का मतलब है कि आपकी सेहत दुरुस्‍त रहेगी, आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे, आपकी रिवकरी सफल होगी या आप कोई नई एक्‍सरसाइज़ रूटीन शुरू कर सकते हैं। इस कार्ड के अनुसार आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ सकती है या फिर आप प्रेगनेंट हो सकती हैं।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता पर काम करें और मतभेदों या टकराव को टालने के बजाय उनका सामना करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: नाइट ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्‍स

प्रेम जीवन में द सन कार्ड का कहना है कि आप किसी संभावित रिश्‍ते पर विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सकारात्‍मक रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको लेकर सकारात्‍मक राय रखता है। उनका मानना है कि आप एक शानदार जीवनसाथी बन सकते हैं। वे आपके साथ रिश्‍ता बनाना चाहते हैं, खुश रहना चाहते हैं और आपके साथ मिलकर कुछ नया करना चाहते हैं। कभी-कभी यह कार्ड पॉवर कपल को भी दर्शाता है। बड़ी हो या छोटी, आप दोनों एकसाथ कुछ शानदार हासिल करने के लिए बने हैं। दूसरों के लिए आप परफेक्‍ट जोड़ी की मिसाल हो सकते हैं। आप और आपका पार्टनर उनमें से एक हो सकते हैं जो हर महफिल में अपनी चमक बिखेर देते हैं। एक साथ आने पर आप दोनों एक-दूसरे की खूबियों को बाहर लाते हैं या निखारते हैं। आपकी खुशी दूसरों के लिए प्रेरणादायी हो सकती है और उन्‍हें भी खुश कर सकती है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार अगर आप किसी वित्तीय निर्णय के लेकर अनिश्चित हैं, तो थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड बताता है कि सहयोग और पेशेवर मार्गदर्शन से आप आर्थिक प्रगति प्राप्‍त कर सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको दूसरों की राय ढूंढने और उसकी सराहना करनी चाहिए, खासकर उन लोगों की जो काबिल हैं या विशेषज्ञ हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि एक सहयोगी रणनीति जिसमें कई लोगों के दृष्टिकोण और विशेषज्ञताएं मिलकर एक अच्‍छा वित्तीय परिणाम दे सकती हैं। इससे आपको निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि ऊंची महत्‍वाकांक्षा, दृढ़ संकल्‍प और अपने लक्ष्‍यों को पाने के लिए जल्‍दी कोई कदम उठाने के लिए कह रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप साहसिक कार्यों, अपनी बातों और नए अवसरों जैसे कि नए प्रोजेक्‍ट या प्रमोशन के रूप में सफलता पा सकते हैं। वहीं इसके विपरीत यह कार्ड अधीरता, जल्‍दबाज़ी में लिए गए निर्णय या ऑफिस पॉलिटिक्‍स में उलझने के संकेत भी दे रहा है। यह कार्ड कहता है कि आपको साहसी और दृढ़ निश्‍चयी बनना चाहिए लेकिन इसके साथ ही आवेगपूर्ण व्‍यवहार, जल्‍दबाज़ी या खुद को बहुत ज्‍यादा दबाव में डालने से बचना चाहिए।

स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो नाइट ऑफ कप्‍स कार्ड आमतौर पर उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य, जोश एवं भावनात्‍मक संतुलन के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आपकी रिकवरी सफल हो सकती है या स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर नरम दृष्टिकोण रखना चाहिए। इसके साथ ही आपको खुद की देखभाल पर ध्‍यान देना चाहिए, अपने शरीर की जरूरतों पर ध्‍यान देना चाहिए और तनाव को कम करना चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर नरम दृष्टिकोण रखना चाहिए। इसके साथ ही आपको खुद की देखभाल पर ध्‍यान देना चाहिए, अपने शरीर की जरूरतों पर ध्‍यान देना चाहिए और तनाव को कम करना चाहिए।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप स्‍वभाव जल्‍दी या बिना सोचे-समझे काम करने वाला हो सकता है, ऐसे में स्थिर रहने के लिए अपने लक्ष्‍य या वादे को पूरा करने के लिए पूरी लगन और जिम्‍मेदारी के साथ काम करें। बड़े वादों या महत्‍वाकांक्षाओं को अधूरा ना छोड़ें।

धनु राशि

प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्‍टेस

आर्थिक जीवन: द फूल

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स

धनु राशि के लिए द हाई प्रीस्‍टेस कार्ड का कहना है कि आपकी वजह से आपके पार्टनर की जिंदगी में जो शांति आई है, वह उसकी सराहना कर सकते हैं। आपके होने से उन्‍हें सुकून मिलता है और वे इसकी कद्र करते हैं। आपमें कोई ड्रामा या बनावट नहीं है और उन्‍हें आपके अंदर ये चीज़ पसंद है। इसके अलावा आपका पार्टनर मानता है कि आप बुद्धिमान हैं और वह आपसे अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन लेने में सहज महसूस करते हैं। उन्‍हें पता हो या न हो लेकिन आपका उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। भले ही आपका रिश्‍ता उस तेजी से आगे न बढ़े जैसे आप चाहते हैं, लेकिन आपका साथी दिल से आपके लिए प्रतिबद्ध है।

द फूल कार्ड आ‍र्थिक जीवन में यह संकेत देता है कि आपको धन से संबंधित जोखिम भरे निर्णय लेने से पहले उनसे जुड़े रिस्‍क के बारे में अच्‍छे से सोच लेना चाहिए। यह कार्ड कहता है कि आपको धन से जुड़े निर्णयों को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए, खासकर उन निर्णयों को जो पारंपरिक वित्तीय रणनीतियों से हटकर हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको नए वित्तीय अवसरों को अपनाना चाहिए लेकिन साथ ही अपने निर्णयों के दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में भी विचार करना चाहिए।

करियर में आपको फोर ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि जश्‍न मनाने, स्थिरता, टीम के साथ मिलकर काम करने और किसी प्रोजेक्‍ट के सफलतापूर्वक पूरा होने को दर्शाता है। इस कार्ड के अनुसार आपको कोई पुरस्‍कार मिलने के आसार हैं, सहकर्मियों के साथ सामंजस्‍य रहेगा और आपके करियर के लिए मजबूत नींव का निर्माण होगा। यह कार्ड करियर में सकारात्‍मक कार्यों या सबके एक साथ विकास करने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आप अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर सकते हैं, आपकी मेहनत को सराहना मिल सकती है और कार्यस्‍थल पर नज़दीकी संबंधों में खुशहाली और सुरक्षित माहौल रहने के आसार हैं।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में टू ऑफ वैंड्स कार्ड योजना बनाने, दीर्घकालिक लक्ष्‍यों पर ध्‍यान देने और यह सोचने के लिए प्रेरित करता है कि आप अपनी सेहत को किस दिशा में लेकर जाना चाहते हैं। इस समय आपको आगे की योजना बनानी चाहिए और इस बात पर विचार करना चाहिए कि कौन-सी आदतें, उपचार या जीवनशैली में बदलाव आपके लिए बेहतर साबित होंगे। अभी अपने लक्ष्‍यों को स्‍पष्‍ट रूप से तय कर लेने से आप भविष्‍य में लंबे समय तक सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त कर सकते हैं।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: अतीत में जो तकलीफ मिली है, उसे छोड़ने की कोशिश करें और अपनी भावनात्‍मक जरूरतों को छिपाएं नहीं।

मकर राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: द हैंग्‍ड मैन

स्वास्थ्य: द हर्मिट

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में लव टैरो र‍ीडिंग में द टॉवर कार्ड कहता है कि आपकी लव लाइफ में अचानक कोई बदलाव या उथल-पुथल हो सकती है या फिर रिश्‍ते में अशांति का माहौल बन सकता है या अगर आपका रिश्‍ता कमजोर है, तो वह टूट सकता है। इसकी वजह से अक्‍सर दर्दनाक लेकिन सच्‍चाई का सामना करने की समझ और नई शुरुआत की ओर आगे बढ़ने का मौका मिलता है। चाहे आप सिंगल हों (प्‍यार को लेकर गलत धारणाएं सामने आ सकती हैं( या किसी रिश्‍ते में हों (कड़वी सच्‍चाई सामने आ सकती है), यह कार्ड आपके लिए चौंका देने वाले ब्रेकअप के साथ-साथ एक बड़े सकारात्‍मक बदलाव का संकेत हो सकता है जिसमें नकारात्‍मक पहलू साफ हो जाएंगे और सच्‍चे रिश्‍ते एवं ईमानदारी के लिए जगह बनेगी।

मकर राशि को फाइनेंशियल टैरो रीडिंग में ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपके लिए वित्तीय स्‍तर पर एक नई और महत्‍वपूर्ण शुरुआत होने के संकेत हैं जैसै कि आपको नौकरी का प्रस्‍ताव मिल सकता है, निवेश करने का अवसर या अचानक धन लाभ हो सकता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको किसी आशाजनक और स्थिर प्रयास पर आगे बढ़कर कदम उठाना चाहिए। यह कार्ड वास्‍तविक, मजबूत संपन्‍नता और दीर्घकालिक विकास की संभावना का प्रतीक है।

टैरो कार्ड रीडिंग में द हैंग्‍ड मैन कार्ड यह संकेत देता है कि अगर आपको आर्थिक सहयोग चाहिए, तो आपको अपने वित्तीय लक्ष्‍यों को पाने के लिए कुछ त्‍याग करने पड़ सकते हैं। कहने का मतलब है कि आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी, अत‍िरिक्‍त काम की तलाश करें या दीर्घकालिक संभावनाओं में निवेश करें। यह कार्ड आपको याद दिलाता है कि आर्थिक प्रगति मिलने तक आपको धैर्य से काम लेना होगा। अपने नज़रिए में बदलाव कर के और कुछ सुविधाओं का त्‍याग कर के आप अपने आर्थिक लक्ष्‍यों तक पहुंचने का एक नया रास्‍ता खोज सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो द हर्मिट कार्ड बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्‍याओं, लगातार थकान महसूस होने या ऐसी बीमारियों के संकेत दे रहा है जिनके लिए निरंतर देखभाल की जरूरत होती है। आपके अंदर ऊर्जा की कमी हो सकती है, आपको नींद से संबंधित समस्‍याएं होने की भी आशंका है या फिर आपको दीर्घकालिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं होने का डर है जिन्‍हें ठीक होने में समय लग सकता है। यह कार्ड आपको अपने शरीर के प्रति थोड़ा कोमल बनने और शरीर पर दबाव न डालने वाला दृष्टिकोण अपनाने के लिए कह रहा है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: जैसे-जैसे आप सफलता की ओर आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे आप आराम करने को प्राथमिकता दें और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स

लव टैरो रीडिंग में कुंभ राशि को किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस सप्‍ताह आप अपने रिश्‍ते से जुड़े महत्‍वपूर्ण निर्णयों को लेकर स्‍पष्‍टता हासिल करेंगे और व्‍यवहारिक दृष्टिकोण के स‍ाथ आगे बढ़ेंगे। आपके ये निर्णय भावनाओं में बहकर नहीं लिए जाएंगे और आप एवं आपका पार्टनर दोनों ही अपने रिश्‍ते में अपनी-अपनी सहज और आरामदायक जगह बनाने की ओर काम करेंगे।

टैरो साप्‍ताहिक र‍ाशिफल में वित्तीय जीवन में आपको थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि बेहतर वित्तीय अवसरों के लिए आपको किसी नए शहर या देश में जाना पड़ सकता है। इस सप्‍ताह आप दीर्घकालिक लाभ के लिए अपने निवेश को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। इस समय आप अपने व्‍यवसाय के लिए अलग-अलग जगहों की यात्रा कर सकते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर यह सप्‍ताह आपके लिए काफी व्‍यस्‍त और काफी कुछ करने वाला रहेगा।

करियर में आपको टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आप अपने करियर में मौजूदा स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। हो सकता है कि आपको यह पता न हो कि आपका करियर किस दिशा में जा रहा है या आपके लक्ष्‍य अभी तक तय न हों या आप यह समझ न पाएं कि असल में आप अपने करियर में क्‍या करना चाहते हैं। इस कार्ड का कहना है कि जरूरत से ज्‍यादा सोचना और अपने लक्ष्‍यों को पाने के लिए कोई ठोस कदम न उठाना आपके करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। अब समय आ गया है कि आप आगे बढ़ें और काम करना शुरू करें।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि इस सप्‍ताह आपको कोई चोट लगने या बीमारी होने का डर है। इसके लिए आपको कोई छोटी सर्जरी हो सकती है या फिर आपको एक या दो दिन के लिए अस्‍पताल में रहना पड़ सकता है। आपको अपने शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर अधिक ध्‍यान देना चाहिए और तेजी से एवं लापरवाह होकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। आपको ऐसा कोई भी काम करने से बचना है जिससे आपके शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान होने का डर है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आपके स्‍वभाव में मौजूद भावनात्‍मक अलगाव की वजह से रिश्‍तों में आई दूरी को खत्‍म करने के लिए आपको मजबूत भावनात्‍मक संबंध बनाने पर ध्‍यान देना चाहिए।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्‍स

करियर: ऐट ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

मीन राशि को ऐस ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो बताता है कि इस सप्‍ताह आपके लिए एक नए रिश्‍ते की शुरुआत हो सकती है या अगर आप पहले से ही किसी रिश्‍ते में हैं, तो आपका रिश्‍ता और ज्‍यादा मजबूत हो सकता है। आपको यह समझना चाहिए कि आपका रिश्‍ता लंबे समय तक चलने वाला है और आपका पार्टनर आपके लिए पूरी से गंभीर है। आपको उनकी नीयत और इरादों पर शक नहीं करना चाहिए।

नाइन ऑफ कप्‍स कार्ड कहता है कि इस सप्‍ताह आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के आसार हैं। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है या दूसरों की तुलना में आपकी निवेश की योजनाएं बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। आप इस समय अपने वित्तीय लक्ष्‍यों को प्राप्‍त कर पाएंगे क्‍योंकि आपकी किसी इच्‍छा के पूरे होने के योग हैं। आप प्रॉपर्टी या कोई मूल्‍यवान चीज़ जैसे कि आभूषण खरीद सकते हैं।

करियर में ऐट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कहता है कि इस समय आप अपने काम में निपुण रहेंगे, पूरे समपर्ण के साथ काम करेंगे और आप अपने कौशल को निखारने पर ध्‍यान देंगे। यह कार्ड कड़ी मेहनत, स्किल में सुधार करने और बारीकियों पर ध्‍यान देने के लिए कह रहा है। इससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता, पहचान और पदोन्‍नति मिलने के आसार हैं। अक्‍सर कार्ड किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञ बनने या कोई विशेषज्ञता हासिल करने के संकेत दे रहा है जिससे आपके काम को अत्‍यधित सम्‍मान मिलेगा।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में नाइन ऑफ स्‍वॉर्ड्स रिवर्स्‍ड कार्ड किसी बदलाव, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या से ठीक होने, तनाव कम होने एवं बहुत ज्‍यादा चिंता करने से राहत मिलने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप लगातार चले आ रहे तनाव या अनिद्रा से बाहर निकल सकते हैं। ऐसा काउंसलिंग, दवाओं या खुद की देखभाल कर के संभव हो पाएगा।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: अपने नाज़ुक दिल को चोट लगने से बचाने या बहुत ज्‍यादा निर्भर होने से बचाने के लिए आपको कुछ सीमाएं निर्धारित करनी होंगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. द एम्‍प्रेस कार्ड पर किस मूलांक का आधिपत्‍य है?

अंक 3

2. अंक 3 का स्‍वामी कौन है?

बृहस्‍पति ग्रह

3. क्‍या द एम्‍प्रेस एक बड़ा आर्काना कार्ड है?

हां, द एम्‍प्रेस एक बड़ा आर्काना कार्ड है।