टैरो साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द एम्परर
आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस
करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द लवर
मेष राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो द एम्परर कार्ड देखभाल, समृद्धि, आकर्षण और लंबे समय तक चलने वाले स्थिर प्रेम का प्रतीक है। किसी रिश्ते में यह कार्ड मस्ती, भावनात्मक जुड़ाव और प्यार भरे, सहायक माहौल के बढ़ने की ओर इशारा करता है, जो आगे चलकर शादी या परिवार तक पहुंच सकता है। लेकिन दूसरी ओर, यह आत्मविश्वास की कमी, आत्म- मूल्य न समझना,, नियंत्रण या मनमानी की स्थिति भी दिखा सकता है।
आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस कार्ड निवेश करते समय सावधानी बरतने, अवसरों को अच्छी तरह परखने और अपने अंदर की आवाज को मानकर सही वित्तीय निर्णय लेने का संदेश देता है। यह कार्ड आपको सतर्क करता है कि धोखाधड़ी या छुपे हुए इरादों से बचें और ज़रूरत पड़ने पर किसी भरोसेमंद और जानकार व्यक्ति से सलाह ज़रूर लें।
किंग ऑफ पेंटाकल्स अपराइट सीधे रूप में यह कार्ड करियर में सफलता स्थिरता और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। यह अक्सर सफल व्यवसाय या मेहनत का फल मिलने की ओर इशारा करता है। यह किसी मार्गदर्शक या ऐसे व्यक्ति को भी दर्शा सकता है, जो आपको मदद और प्रोफेशनल अवसर देता है। लेकिन उल्टी स्थिति में यह आर्थिक गैर जिम्मेदारी और लंबे समय की स्थिरता के प्रति लापरवाही को दिखाता है।
द लवर स्वास्थ्य के मामले में यह कार्ड संपूर्ण सुख-शांति का प्रतीक है। यह आपके मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन को बढ़ावा देता है और प्रियजनों से मिलने वाले सहयोग को दर्शाता है। यह बताता है कि आपके स्वास्थ्य से जुड़े फैसले आपके मूल्यों से मेल खाने चाहिए और आपको आंतरिक शांति और ऊर्जा पाने के लिए सही चुनाव करने की जरूरत है।
शुभ तिथियां: 09, 18
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन की बात करें तो फाइव ऑफ पेंटाकल्स कार्ड रिश्ते की मुश्किलों को दर्शाता है। जैसे पैसों की दिक्कत, भावनात्मक उपेक्षा या अलग-थलग महसूस करना। इसका असर बेचैनी और अकेलेपन की भावना के रूप में सामने आ सकता है।
आर्थिक जीवन में ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड नए और शुभ आरंभ का संकेत देता है। इसका मतलब है आर्थिक तरक्की, नए मौके और मेहनत या बिज़नेस से अचानक लाभ मिलने की संभावना है। यह बताता है कि नए प्रोजेक्ट शुरू करें और आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उत्साह के साथ आगे बढ़ें।
किंग ऑफ वैंड्स करियर से जुड़े मामलों में यह कार्ड सफलता, लीडरशिप और पहचान का प्रतीक है। यह अक्सर प्रमोशन या ऊंचे पद का संकेत देता है, जहां आप दूसरों को प्रेरित करने वाले और बड़े फैसले लेने वाले व्यक्ति बनते हैं। यह बताता है कि आपकी हिम्मत और सोच समझकर उठाए गए कदम बिज़नेस को बढ़ाएंगे और लंबे समय तक सफलता देंगे।
सिक्स ऑफ कप्स यह कार्ड जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों से दोबारा जुड़ने की ओर इशारा करता है। जैसे – खेलना, घूमना-फिरना या बीते पलों की मीठी यादों से सुकून पाना। यह बताता है कि मासूमियत और दयालुता अपनाकर आप अपने मन की शांति पा सकते हैं। कभी-कभी यह इशारा करता है कि बचपन की कोई अनसुलझी समस्या या पुराना आघात अभी भी आपके भीतर दबा हुआ है, जिसे अब ठीक करने की जरूरत है।
शुभ तिथियां : 06, 15
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: जस्टिस
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स
करियर: जजमेंट
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो यह कार्ड बताता है कि अपने साथी के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप खुद से उम्मीद करते हैं। रिश्ते में संतुलन, ईमानदारी और न्याय बनाए रखना जरूरी है। वहीं, यदि यह कार्ड अपराइट आता है तो यह अन्याय, अनसुलझी समस्याएं, असुंतलन या धोखा देने की ओर इशारा करता है। यह बताता है कि रिश्ते को सुधारने के लिए आत्मचिंतन, ईमानदारी से बातचीत और संतुलन जरूरी है।
नाइट ऑफ कप्स वित्तीय स्थिति में यह कार्ड अच्छे वित्तीय प्रस्तावों या पैसों के अच्छे प्रवाह का संकेत देता है, खासकर रचनात्मक क्षेत्रों से। लेकिन यह यह भी दर्शा सकता है कि पैसों के मामले में अनुशासन की कमी है और भौतिक चीज़ों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से धन जल्दी खत्म हो सकता है।
जस्टिस कार्ड करियर में यह कार्ड करियर में जिम्मेदारी, ईमानदारी, न्याय निष्ठा और संतुलित निर्णयों को दर्शाता है। यह बताता है कि यदि आप पेशेवर रवैया अपनाएंगे और तार्किक ढंग से फैसले लेंगे तो परिणाम सकारात्मक रहेंगे। विवादों का हल भी निष्पक्ष और व्यावहारिक तरीके से करना चाहिए।
फोर ऑफ स्वॉर्ड्स स्वास्थ्य में यह कार्ड आराम, दोबारा ऊर्जा पाने और मानसिक शांति की जरूरत को दर्शाता है। यह बताता है कि खुद का ख्याल रखें, तनाव से दूरी बनाएं और शरीर के संकेतों को सुनें। ध्यान, जर्नलिंग या डिजिटल डिटॉक्स जैसी आदतें अपनाने से आपको फिर से स्पष्टता और सुकून मिलेगा।
शुभ तिथियां : 05, 14
कर्क राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: क्वीन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: जजमेंट
कर्क राशि के लिए टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि आप अलग-अलग जिम्मेदारियों को संभालने में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कभी रिश्ते की जिम्मेदारियां और कभी जीवन के दूसरी पहलू, इन दोनों के बीच संतुलन बैठाना पड़ सकता है। यह एक ऐसे नए रिश्ते की ओर भी इशारा कर सकता है, जिसमें साथी चंचल, मजेदार और थोड़ा अप्रत्याशित हो। वहीं पक्का रिश्ता होने पर यह कार्ड लचीलापन समझौता और बदलती परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने ी जरूरत दर्शाता है।
सेवेन ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक जीवन के मामले में यह कार्ड बताता है कि आपकी लंबी योजना, धैर्य से किए गए निवेश और मेहनत अब रंग लाने लगे हैं। यह स्थायी प्रगति, निरंतर प्रयास और उस संतोष का प्रतीक है, जो अपनी मेहनत को भौतिक लाभ और आर्थिक विकास में बदलते देख कर मिलता है।
क्वीन ऑफ़ वैंड्स करियर में दर्शाता है कि यदि आप नौकरी या करियर से जुड़े मार्गदर्शन के लिए यह कार्ड निकालते हैं, तो यह बताता है कि आपकी आत्मविश्वास और उत्साह ही सफलता की कुंजी है। आप जन्म से ही एक लीडर हैं और यह कार्ज संकेत देता है कि आपको अपने आकर्षण और दृढ़ निश्चय से अपने प्रोफेशनल लक्ष्य पूरे करने चाहिए। क्वीन ऑफ वैंड्स आपको प्रेरित करती है कि आप नए कम को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपनाएं। ब्रह्मांड आपके साथ है, इसलिए निडर होकर मौके लीजिए और साहसी बनकर कदम बढ़ाइए।
जजमेंट कार्ड स्वास्थ्य के मामले में दर्शाता है कि किसी कठिन दौर के बाद अब आपको ठीक होने और नई शुरुआत का समय मिलेगा। यह पुनर्जन्म, रिकवरी और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है। यह आत्मचिंतन का समय भी दर्शाता है, जहां आप बुरी आदतों को छोड़कर नए जोश और ताज़गी से भरपूर जीवन अपना सकते हैं।
शुभ तिथियां: 02, 20
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: द एम्परर
स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन
सिंह राशि के लिए फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड ऐसे रिश्ते को दर्शाता है, जो सुरक्षा, स्थिरता और समर्पण पर आधारित हो। इसमें साथी भरोसेमंद, जिम्मेदार और साथ देना वाला होता है। यह कार्ड लंबे लक्ष्यों, आपसी सम्मान और विश्वास से बने रिश्ते का प्रतीक है, जहां प्यार सिर्फ शब्दों से नहीं बल्कि कर्मों, उपहारों और एक सुरक्षित व स्नेहपूर्ण घर बनाने से दिखाया जाता है।
आर्थिक मामलों में यह कार्ड स्थिरता,समृद्धि और आपकी मेहनत की सकारात्मक पहचान को दर्शाता है। यह अक्सर सफल व्यापार, प्रमोशन या आय में बढ़ोतरी का संकेत देता है। इसका अर्थ है कि आप समझदारी से आर्थिक निर्णय ले रहे हैं और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बड़ रहे हैं।
करियर में यह कार्ड नेतृत्व, अनुशासन, संरचना और रणनीतिक योजना के साथ लक्ष्यों को पाने का प्रतीक है। यह किसी वरिष्ठ या मेंटर से सलाह मिलने का संकेत भी देता है और प्रमोशन व अधिक जिम्मेदारियां मिलने की संभावना दिखाता है। यह कार्ड प्रेरित करता है कि आप पहल करें, अपने काम को योजना से आगे बढ़ाएं और भविष्य की सफलता के लिए मजबूत नींव रखें।
स्वास्थ्य की बात करें तो, हैंग्ड मैन कार्ड यह संकेत देता है कि अगर आप इस समय किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता हो सकती है। क्योंकि ठीक होने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी रहेगी। साथ ही यह भी दर्शाता है कि इस समय कोई छिपी हुई या पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। यह एक तरह की चेतावनी है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने नियमित स्वास्थ्य जांच को बिल्कुल न छोड़ें।
शुभ तिथियां: 10, 28
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द वर्ल्ड
स्वास्थ्य: द मैजिशियन
कन्या राशि के लिए एस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड प्रेम जीवन में निर्णय लेने की स्थिति को दर्शाता है। अक्सर इसमें भ्रम, कल्पनाएं या सपने शामिल होते हैं। आप या तो किसी रोमांटिक ख्यालों में खोए हो सकते हैं या आपके सामने बहुत सारे विकल्प हो सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो यह संभावित पार्टनर को लेकर उलझन का संकेत है और अगर आप रिश्ते में हैं, तो यह आपके भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने की ओर इशारा करता है।
पेज़ ऑफ पेंटाकल्स कार्ड अपराइट आता है तो यह नए मौकों, कड़ी मेहनत और एक ठोस वित्तीय योजना की शुरुआत को दर्शाता है। इसमें नए हुनर सीखना या कोई नया बिज़नेस शुरू करना शामिल हो सकता है। यदि उल्टा आता है, तो यह टालमटोल, ध्यान की कमी या आर्थिक लापरवाही का संकेत देता है। यह चेतावनी देता है कि पिछली गलतियों या अवसर खोने का असर अब भुगतना पड़ सकता है।
करियर में यह कार्ड उपलब्धि, सफलता और पहचान का प्रतीक है। यह किसी बड़ी प्रोजेक्ट की पूर्ति, प्रमोशन या लंबे समय से तय किए गए लक्ष्य तक पहुंचने का संकेत देता है। यह आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने और जश्न मनाने की सलाह देता है। साथ ही, यह नए अवसरों या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर के विस्तार की संभावना भी दिखाता है।
स्वास्थ्य के मामले में यह बहुत सकारात्मक कार्ड है। यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, बीमारी से ठीक होने और ऊर्जा से भरपूर होने का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि आपके पास खुद को ठीक करने की क्षमता है और आप नए और समग्र (holistic) उपचारों से लाभ उठा सकते हैं।
शुभ तिथियां: 23, 21
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: द चैरियट
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स
तुला राशि के लिए द चैरियट कार्ड बताता है कि अब आप अपने प्रेम जीवन की दिशा खुद तय कर रहे हैं। इसमें आत्मविश्वास, हिम्मत और आगे बढ़ने का संकेत हैं। रिश्ते में कुछ विरोधाभासी इच्छाएं हो सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और दृढ़ संकल्प से उन्हें संतुलित कर पाएंगे। यह आपको चुनौतियों से जीतने की ताकत देता है, लेकिन साथ ही यह सोचने पर भी मजबूर कर सकता है कि कहीं आप रिश्ते के लिए अपनी पहचान तो नहीं खो रहे।
सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड चेतावनी देता है कि पैसों के मामले में धोखाधड़ी, फरेब या छल-कपट हो सकता है। यह आपको सलाह देता है कि किसी भी डील को ध्यान से जांचें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। साथ ही, यह संकेत देता है कि आप खुद भी किसी शॉर्टकट या गलत तरीके से पैसा कमाने की कोशिश में न फंसें।
एट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत, लगन और हुनर को पहचान दिलाता है। यह दर्शाता है कि आप अपने काम में निपुण हो रहे हैं और आपकी स्किल्स आपको प्रमोशन, स्थिरता और सफलता दिला सकती हैं। यह मेहनत और धैर्य का पुरस्कार मिलने का समय है।
स्वास्थ्य के मामले में टेन ऑफ कप्स बहुत ही सकारात्मक कार्ड है। यह बताता है कि आप शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से संतुलन महसूस करेंगे। आपकी कोशिशें रंग ला रही हैं और आप खुद को अधिक स्वस्थ, ऊर्जावान और संतुष्ट पाएंगे। यह कार्ड पारिवारिक और आत्मिक खुशी का भी प्रतीक है।
शुभ तिथियां : 24, 06
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स (रिवर्सड)
थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) कार्ड बताता है कि आप किसी पुराने दिल टूटने या दर्द से बाहर निकल रहे हैं। लेकिन पूरी तरह से ठीक होने के लिए आपको खुद को समय और समर्पण देना होगा। यह भी संकेत देता है कि आप कहीं अपने घाव छुपाने या दर्द से बचने के लिए किसी और रिश्ते में जल्दबाजी तो नहीं कर रहे।
किंग ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड समझदारी और तर्कसंगत सोच का प्रतीक है। यह बताता है कि आपको पैसों और करि.र से जुड़े फैसले भावनाओं से नहीं बल्कि बुद्धि और रिसर्च के आधार पर लेने चाहिए। सही प्लानिंग और विवेक से आप मजबूत आर्थिक निर्णय ले पाएंगे।
टेन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड दर्शाता है कि आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। यह एक स्थिर और समृद्ध करियर की ओर इशारा करता है, जहाँ आपको सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और एक स्थायी पहचान मिलेगी। यह पारिवारिक बिज़नेस की सफलता, बड़ी उपलब्धि, या किसी बड़ी संस्था में लंबे समय तक टिकने का भी संकेत हो सकता है।
स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ कप्स (रिवर्सड) आपने पर यह कार्ज बताता है कि आप भावनात्मक परेशानियों से धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं। यह आत्म क्षमा, मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच की ओर बढ़ने का प्रतीक है। यदि पहले किसी बीमारी या निराशा से जूझे हैं तो अब आप धीरे-धीरे बेहतर महसूस करेंगे। यह कार्ड आपको मदद लेने और खुद पर विश्वास रखने की सलाह देता है।
शुभ तिथियां: 18, 27
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: डेथ
धनु राशि राशि वालों को प्रेम जीवन की बात करें तो, यह कार्ड बताता है कि आपके जीवनसाथी या साथी बेहद वफादार, संवेदनशील, परिपक्क और कोमल स्वभाव वाले होंगे। उनका साथ आपके रिश्ते में स्थिरता, गहरी समझ और भावनात्मक सुरक्षा लाएगा। यह एक मजबूत और देखभाल करने वाले रिश्ते कां संकेत है, जो धैर्य और समझदारी पर आधारित होगा।
यह कार्ड आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह देता है। यह कहता है सिर्फ दौलत कमाने की होड़ में भागने के बजाय थोड़ा ठहरें और सोचें कि असली संतोष कहां हैं। खर्च करने से ज्यादा बचत और आत्मचिंतन पर ध्यान देना चाहिए। यह कार्ड बताता है कि आर्थिक निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करना और आत्मनिरीक्षण करना जरूरी है।
करियर के मामले में यह कार्ड उम्मीद, प्रेरणा और सफलता का प्रतीक है। यह नए अवसरों, रचनात्मक और ईमानदारी से किए गए काम के जरिए मिलने वाली उपलब्धियों को दर्शाता है। यदि यह अपराइट आए तो यह आपको आत्मविश्वास वापस पाने, अपने लक्ष्यों पर पुनः विचार करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह देता है। कठिन समय के बाद यह नया उत्साह और ऊर्जा लाने का संकेत है।
डेथ कार्ड अपराइट आए तो यह कार्ड बदलाव को स्वीकार करने और पुराने बंधनों, आदतों या नकारात्मक सोच को छोड़ने का संदेश देता है। यह बताता है कि शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर नएपन को अपनाने से ही वास्तविक विकास संभव है। यह कार्ड आध्यात्मिक और मानसिक पुनर्जन्म का प्रतीक है।
शुभ तिथियां: 12, 30
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: फोर ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द टॉवर
मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो यह कार्ड नए रिश्ते की शुरुआत या किसी पुराने रिश्ते को और मज़बूत करने का संकेत देता है। इसमें स्थिरता, भरोसा और लंबे समय तक चलने वाले प्यार की संभावना होती है। यह आपको प्रेरित करता है कि रिश्ते में निवेश करें, इसे समय दें और आपसी सहयोग के साथ इसे आगे बढ़ाएँ। यह एक सुरक्षित और मजबूत नींव वाले प्रेम का प्रतीक है।
यह कार्ड भौतिक समृद्धि, अच्छे धन प्रबंधन और आर्थिक सुरक्षा का प्रतीक है। यह बताता है कि मेहनत और व्यावहारिक समझदारी से स्थिर धन की प्राप्ति होगी। यह कार्ड उस व्यक्ति को दर्शाता है, जो अपने परिवार और खुद दोनों की देखभाल करता है और जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेता है।
करियर में यह कार्ड ऊब, असंतोष और ठहराव की भावना को दर्शाता है। ऐसा हो सकता है कि आप अपनी वर्तमान नौकरी या स्थिति से खुन हों और सिर्फ कमियों पर ध्यान दें और सिर्फ कमियों पर ध्यान दे रहे हों। यह कार्ड आपको आत्मचिंतन करने, अपने अंदर झांकने और नए अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित करता है। यह इशारा करता है कि अपनी असी रुचि और मूल्यों को समझने के लिए आपको गहराई से विचार करना चाहिए।
स्वास्थ्य के मामले में यह कार्ड अचानक आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं या बड़ी चुनौतियों का संकेत देता है। यह बताता है कि आपको अपनी पुरानी जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है, वरना कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। यह कार्ड शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक तकलीफ का संकेत हो सकता है, लेकिन साथ ही, यह आपको चेतावनी भी देता है कि बदलाव स्वीकार कर सही जीवनशैली अपनाएं। अंत में यह कार्ड ताकत और स्पष्टता की ओर ले जाता है।
शुभ तिथियां: 08, 17
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
करियर: द मून (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: एस ऑफ कप्स
कुंभ राशि राशि के जातकों के प्रेम जीवन में यह कार्ड रिश्तों में गहरी अंतर्ज्ञान, छुपे हुए रहस्यों और अपनी भावनाओं की आवाज सुनने का संकेत देता है। यह गहरे और सूक्ष्म भावनात्मक जुड़ाव की ओर इशारा करता है, जिसमें आकर्षण बहुत प्रबल होता है। लेकिन यह भी बताता है कि धैर्य और सच्चाई के बिना सच सामने नहीं आएगा। अविवाहित लोगों के लिए यह कार्ड दर्शाता है कि सही साथी की पहचान अपने दिल की सुनकर करनी होगी।
फाइव ऑफ वैंड्स सीधे रूप से यह कार्ड थोड़े समय के लिए आर्थिक अस्थिरता या पैसों को लेकर विवाद की स्थिति दिखाता है। यह अलग-अलग आय स्रोतों पर मतभेद या किसी के साथ धन संबंधी झगड़े की वजह से हो सकता है, जिसे सुलझाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। यदि यह कार्ड रिवर्सड आता है और साथ में सकारात्मक कार्ड हों तो यह आर्थिक समस्याओं के हल का संकेत देता है। लेकिन नकारात्मक स्थिति में यह बताता है कि विवादों से बचने की कोशिश में समस्याएं और बढ़ सकती हैं, खासकर अपने नजदीकी लोगों के साथ
द मून रिवर्सड आने पर पर करियर में भ्रम और असामंजस्य खत्म होने का संकेत देता है। यह स्पष्टता लाता है और बताता है कि झूठ, गलतफहमियां या छुपी हुई साजिशें उजागर हो सकती हैं। यह सलाह देता है कि अब अंदर की शंकाओं को छोड़कर तर्क और विश्लेषण के आधार पर करियर संबंधी निर्णय लें।
स्वास्थ्य के मामले में यह कार्ड नए आरंभ, ऊर्जा और बीमारी या चोट से उबरने का संकेत देता है। यह बताता है कि अब समय है अपनी ऊर्जा फिर से हासिल करने का, सही खानपान और एक्सरसाइज जैसी नई स्वस्थ आदतों को अपनाने का। यह कार्ड प्रजनन क्षमता और गर्भधारण की संभावना की ओर भी इशारा करता है, खासकर उनके लिए जो परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
शुभ तिथियां: 26, 31
मीन राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ
करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द हीरोफेंट
मीन राशि राशि के जातकों के प्रेम जीवन में यह कार्ड बेहद शुभ संकेत माना जाता है। यह इच्छाओं की पूर्ति, गहरी संतुष्टि, भावनात्मक खुशी और रिश्तों में सफलता का द्योतक है। अविवाहित लोगों के लिए यह एक स्वस्थ और सुखद प्रेम संबंध की ओर इशारा करता है। यह शादी परिवार बनाने या रिश्ते में गहराई और आत्मीयता लाने का संकेत भी देता है। साथ ही, यह यह भी सिखाता है कि खुद से प्रेम करना और अपनी अहमियत समझना जरूरी है।
आर्थिक मामलों में यह कार्ड बताता है कि मजबूत कदमों की बजाय धैर्य, आत्मविश्वास और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी होगा। यह दर्शाता है कि आपके पास अपने पैसों को समझदारी से संभालने की शक्ति है। आप कठिनाइयों को पार कर सकते हैं और साहसिक व निर्णायक कदमों से वित्तीय सफलता हासिल करें।
यह कार्ड करियर में ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और तेजी से आगे बढ़ने का संकेत देता है। यह बताता है कि आप चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तैयार हैं। आपकी तेज सोच और मजबूत इच्छाशक्ति आपको नए अवसरों, जल्दी तरक्की और सफलता दिला सकती है।
स्वास्थ्य के मामले में यह कार्ड पारंपरिक और प्रमाणित तरीकों को अपनाने की सलाह देता है। यह बताता है कि आपको विशेषज्ञ डॉक्टर की राय लेनी चाहिए और आयुर्वेद या वैकल्पिक तरीकों की बजाय वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित इलाज करना फायदेमंद रहेगा। यह कार्ड यह भी इंगित करता है कि उम्र बढ़ने से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिन्हें सही सलाह और देखभाल से नियंत्रित किया जा सकता है।
शुभ तिथियां: 24, 30
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
द हाई प्रीस्टेस
टेन ऑफ़ पेंटाकल्स
नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स