Vinayaka Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा से पूरी होगी हर मनोकामना

आज यानि 15 फरवरी 2021 सोमवार के दिन विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi February 2021) का व्रत किया जा रहा है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी भी पूजा या शुभ कार्य से पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा का विधान बताया गया है। अपने भक्तों के दुखों का पल भर में निवारण कर देने वाले भगवान गणेश की पूजा के लिए महीने में विनायक चतुर्थी का व्रत समर्पित किया गया है। 

यह व्रत प्रत्येक माह की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है। 

विनायक चतुर्थी महत्व (Vinayaka Chaturthi Mahatva)

विनायक चतुर्थी प्रत्येक माह में किया जाने वाला व्रत है। इस व्रत को करने से भगवान व्यक्ति के जीवन के सभी दुख कष्ट और परेशानियां दूर करते हैं। इसके अलावा गणेश चतुर्थी का यह व्रत जीवन में सुख समृद्धि के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कहा जाता है कि, जो कोई भी व्यक्ति गणेश चतुर्थी का व्रत करता है उसके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां और कष्ट दूर होते हैं। 

यह भी पढ़ें : श्री गणेश चालीसा (Ganesh Chalisa): महत्व, पाठ की विधि और सावधानियां

इस दिन का व्रत सूर्योदय से प्रारंभ होकर अगले दिन सूर्योदय तक चलता है। इसके अलावा व्रत रखने वाले लोग इस दिन दिन में एक बार ही भोजन करते हैं। गणेश चतुर्थी व्रत पूजन से व्यक्ति के जीवन की समस्त रुकावटें दूर होती हैं। 

गणेश चतुर्थी पूजन विधि (Ganesh Chaturthi Puja Vidhi)

  • गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर स्नान करें। 
  • इसके बाद पूजा वाली जगह पर भगवान गणेश की मूर्ति या फिर कोई प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें गंगा जल छिड़क कर उन्हें साफ कपड़े पहनाएं। 
  • इस दिन की पूजा में गणेश मंत्र का जाप करें। साथ ही इस दिन की पूजा में धूप, दीपक, नैवैद्य, फल, फूल और पान का पत्ता इत्यादि अवश्य शामिल करें।
  • भगवान गणेश की कथा सुनें दूसरों को सुनाएं या पढ़ें।
  • इस दिन की पूजा समाप्त होने के बाद भगवान गणेश की आरती करें और इसके बाद पूजा में शामिल सभी लोगों में प्रसाद वितरित करें।

यह भी पढ़ें: गणेश वंदना से करें श्री गणेश को प्रसन्न

गणेश महामंत्र

प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम्।

तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयो: शिवाय।।

प्रातर्भजाम्यभयदं खलु भक्तशोकदावानलं गणविभुं वरकुञ्जरास्यम्।

अज्ञानकाननविनाशनहव्यवाहमुत्साहवर्धनमहं सुतमीश्वरस्य।।

यह भी पढ़ें : गणेश मंत्र: जानें महत्व और इसके लाभ के बारे में

विनायक चतुर्थी 2021 सूची (Vinayaka Chaturthi 2021)

दिन महीना 
जनवरी 16, 2021, शनिवारजनवरी 2021: विनायक चतुर्थी 2021
फरवरी 15, 2021, सोमवारफरवरी 2021: विनायक चतुर्थी 2021
मार्च 17, 2021, बुधवारमार्च 2021: विनायक चतुर्थी 2021
अप्रैल 16, 2021, शुक्रवारअप्रैल 2021: विनायक चतुर्थी 2021
मई 15, 2021, शनिवारमई 2021: विनायक चतुर्थी 2021
जून 14, 2021, सोमवारजून 2021: विनायक चतुर्थी 2021
जुलाई 13, 2021, मंगलवारजुलाई 2021: विनायक चतुर्थी 2021
अगस्त 12, 2021, बृहस्पतिवारअगस्त 2021: विनायक चतुर्थी 2021
सितम्बर 10, 2021, शुक्रवारसितंबर 2021: विनायक चतुर्थी 2021
अक्टूबर 9, 2021, शनिवारअक्टूबर 2021: विनायक चतुर्थी 2021
नवम्बर 8, 2021, सोमवारनवंबर 2021: विनायक चतुर्थी 2021
दिसम्बर 7, 2021, मंगलवारदिसंबर 2021: विनायक चतुर्थी 2021

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.