शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से इन पांच राशियों को होगा आर्थिक लाभ

शुक्र का गोचर 28 मई को मिथुन राशि में  रात के 11 बजकर 44 मिनट पर होने जा रहा है। शुक्र इस स्थिति में 22 जून, 2021 को दोपहर के 02 बजकर 07 मिनट तक रहने वाले हैं। इसके बाद वे कर्क राशि में गोचर करेंगे।

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को एक बेहद ही शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र किसी भी जातक की कुंडली में भौतिक सुखों व दाम्पत्य जीवन का कारक है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शुक्र के इस गोचर से आर्थिक तौर पर लाभ मिलने की संभावना है।

मेष राशि

शुक्र का गोचर मेष राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में उनके कार्य की वजह से उन्हें अधिकारियों की प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। हालांकि शुक्र गोचर की इस अवधि में मेष राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन इससे उनके आर्थिक स्थिति पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं मेष राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन इस गोचर के दौरान सुखद रहने की संभावना है। किसी प्रकार के धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के दूसरे  भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। किसी प्रकार का आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं जिसकी वजह से वृष राशि के जातक किस गोचर के दौरान नया वाहन या फिर घर खरीदने की योजना बना सकते हैं जिसकी वजह से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। खर्च कम होंगे और धन संचय करने में सफल रहने की संभावना है। वही दांपत्य जीवन की बात की जाए तो शुक्र गोचर की इस अवधि में वृष राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन बेहद सुखद और शांतिपूर्ण रहने की संभावना है।

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर इस बार मिथुन राशि में ही हो रहा है। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहने की संभावना है। इस दौरान समाज में आपका आपके कार्यों की वजह से मान सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आप बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं जिसकी वजह से आपके अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। वहीं वे जातक जो किसी व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें भी शुक्र गोचर के दौरान अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान को लेकर थोड़े परेशान अर्ह सकते हैं।

सिंह राशि

शुक्र का गोचर सिंह राशि के ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़ी कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि फायदेमंद साबित हो सकती है। संभावनाओं के पांचवे घर पर शुक्र की दृष्टि है, ऐसे में आपको किसी ऐसे क्षेत्र से भी धन लाभ हो सकता है जहां से आपको उम्मीद न हो। नयी नौकरी ढूंढ रहे जातकों के लिए यह उत्तम समय है।

ये भी पढ़ें : शुक्र गोचर विशेष : शुक्र गोचर से जुड़ी पांच जरूरी बात जो आपको जाननी चाहिए

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ रहने की संभावना है। इस दौरान आपके संबंध आपके पिता से बेहतर होते नजर आ सकते हैं। वे जातक जो कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप इस दौरान सुदृढ़ हो सकते हैं। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से फायदा मिलने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर होने की उम्मीद है। हालांकि आप इस दौरान अपनी विलासिता पर भी पैसे खर्च करते नजर आ सकते हैं। वाहन के योग भी बन रहे हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य साथियों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.