वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का अत्यंत महत्व है और ग्रहों के स्थान परिवर्तन पर कुछ शुभ एवं अशुभ योगों का भी निर्माण होता है जो देश-दुनिया के साथ-साथ मानव जीवन को भी प्रभावित करते हैं। सौरमंडल का प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समयावधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है और उनके इस स्थान परिवर्तन से कुछ लोगों को लाभ होता है, तो वहीं कुछ लोगों को नकारात्मक प्रभाव मिलते हैं।
![](https://www.astrosage.com/images/promotion/web-bn-hi.jpg)
इस बार मार्च 2024 में शुक्र और मंगल दोनों गोचर करने वाले हैं और इन दोनों ग्रहों की एक ही राशि में युति भी होने वाली है। शुक्र और मंगल की युति से एक अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है और यह मंगलकारी योग कुछ राशियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
कब हो रहा है शुक्र और मंगल का गोचर
07 मार्च, 2024 काे सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इसके बाद युद्ध के देवता मंगल 15 मार्च 2024 की शाम 05 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति से धन शक्ति योग बन रहा है।
क्या है धन शक्ति योग
जब शुक्र और मंगल की युति होती है, तब उसे धन शक्ति योग कहा जाता है और इस योग के बनने पर सभी राशियों को लाभ मिलता है। इस योग में आर्थिक लाभ होने की संभावना अधिक रहती है। जातक की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और हर तरह के वित्तीय कष्ट दूर हो जाते हैं। इस ब्लॉग में आगे उन राशियों के बारे में बताया गया है जिन्हें शुक्र और मंगल की युति से बन रहे धन शक्ति योग से लाभ मिलने वाला है।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व
ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह को सेनापति की उपाधि दी गई है। वह साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक हैं। मंगल एक उग्र ग्रह हैं जो सिद्धांतों और प्रशासन से जुड़े कार्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक व्यक्ति के जीवन में राजसी शान-ओ-शौकत को दर्शाते हैं। करियर में सफल होने के लिए मंगल ग्रह की कृपा होना बहुत जरूरी है। कुंडली में मंगल के मज़बूत होने पर जातक को सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं और उसकी सेहत अच्छी रहती है। कुंडली में मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को अपने करियर में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र बौद्धिक अन्वेषण, सामाजिक सक्रियता और प्रेम की अपरंपरागत अभिव्यक्ति को दर्शाते हैं। कुंभ राशि में शुक्र के आने से लोगों के रिश्ते मज़बूत होंगे। व्यक्ति को अपने जीवन में किस प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त होंगे, यह उसकी कुंडली में शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है।
धन शक्ति योग से इन राशियों को होगा फायदा
मेष राशि
धन शक्ति योग से लाभान्वित होने वाली राशियों में सबसे ऊपर नाम मेष राशि का आता है। यह योग आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बन रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर अब तक आपको पैसों की तंगी हो रही थी, तो अब वह भी दूर हो जाएगी। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और अटके हुए काम भी बनने लगेंगे। इसके अलावा आपकी आमदनी के भी बढ़ने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत शुभ साबित होगा। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है, तो अब आपको उसका दोगुना लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे एवं निवेश करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को किसी नई डील से बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। धन ही नहीं बल्कि आपके रिश्तों के लिए भी यह योग उत्तम साबित होगा। आपके और आपके जीवनसाथी का रिश्ता मज़बूत होगा। इस समय आपकी सेहत भी अच्छी रहने वाली है। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी उच्च अधिकारी और सहकर्मी आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके काम की प्रशंसा भी की जा सकती है। करियर में मेष राशि के लोगों के लिए पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लग्न भाव में ही शुक्र और मंगल का धन शक्ति योग बनने जा रहा है। इस समय कुंभ राशि के लोग खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपको अपने कार्यों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आपको इस समय प्रगति करने के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है।
आप खूब धन कमाएंगे और अपने खर्चों को पूरा करने के साथ-साथ पैसों की बचत करने में भी सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। वहीं व्यापारियों को भी अपने क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको इस दौरान अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी मज़बूती आएगी और आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने लिए नया वाहन या घर भी खरीद सकते हैं। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुंभ राशि के जातकों के लिए विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा आप अपने करियर में खूब प्रगति करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
इस राशि के नौवें भाव में धन शक्ति योग बन रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यदि अब तक आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही थी या आप पैसों की तंगी से परेशान थे, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी आमदनी बढ़ेगी जिससे आप अपने और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। इस समय आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। व्यापारियों को इस दौरान कोई बड़ी या अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों के लिए खतरा बन सकते हैं। व्यापारियों के अपने क्षेत्र के बड़े और प्रमुख लोगों से संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर उनके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे। अपने खर्चों को संभालने के साथ-साथ आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!