Valentine’s Week 2021: क्या आप और आपका पार्टनर हैं बेस्ट कपल?

कभी कभार हमें जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जिससे मिलने के बाद हमें ऐसा लगता है कि, हमारे शौक, हमारे विचार, हमारे रहने का ढंग, हमारी सोच एक दूसरे से काफी मिलती है। ऐसी स्थिति में हमें ऐसा लगने लगता है कि, यह सितारों का एक खूबसूरत खेल है जो हमें आपस में मिलाने की कोशिश कर रहा है। जहां कई मामलों में यह बात काफी हद तक सही होती है वहीं कई जगह यह बात उतनी सही नहीं साबित होती है। 

ऐसे में रिश्ते मैं बेवजह तनाव, लड़ाई झगड़े इत्यादि होने लगते हैं। एक तरह से यह भी ग्रह नक्षत्रों तारों का एक संकेत होता है यह बताने का कि, हम शायद जिस व्यक्ति के साथ हैं वह हमारे लिए उतना उपयुक्त नहीं है। हालांकि हर लड़ाई ऐसी नहीं होती है कुछ लड़ाइयां बात करके भी सुलझाई जा सकती हैं। हालांकि अगर लगातार रिश्ते में तनाव बढ़ता जा रहा है या लड़ाई होने लगी है और लाख बार सुलह के बावजूद बात नहीं बनती नजर आ रही है तो ऐसे में हो सकता है कि, आपका पार्टनर आपके लिए उपयुक्त ना हो। 

आज अपने इस वैलेंटाइन विशेष आर्टिकल में यह जानने की कोशिश करते हैं कि, कौन सी राशियाँ बेस्ट कपल या एक बेहतरीन कपल बनकर उभरती है। 

  • मेष राशि और कुंभ राशि: राशि चक्र की पहली और ग्यारहवीं राशि के जातक यदि एक संबंध में बंधते हैं तो अक्सर देखा गया है कि यह बेस्ट कपल बनकर उभरते हैं। इन दोनों राशियों के बीच का संबंध बेहद मजबूत और शानदार होता है। आपसी समझ से लेकर प्यार तक के पैमाने पर यह दोनों राशियां खरी उतरती हैं। इसके अलावा मेष और कुंभ राशि इन दोनों ही राशि के लोगों को अपने जीवन में रोमांच बेहद पसंद आता है। ऐसे में स्वाभाविक सी बात है कि, जब दोनों राशियां प्रेम के संबंध में पड़ती हैं तो इन्हें एक दूसरे का साथ बेहद पसंद आता है और यह रिश्ता काफी आगे तक जाता है।
  • वृषभ राशि और कर्क राशि: राशि चक्र की तीसरी और चौथी राशि के लोग भी बेस्ट कपल माने जाते हैं। इन दोनों की राशियों के जातक अपने किसी भी रिश्ते को बेहद गंभीरता से लेते हैं। उसके प्रति हमेशा वफादार रहते हैं। इसके अलावा इन दोनों राशियों में जो और एक समानता है वह यह कि, इन दोनों ही राशियों के लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद ही मजबूत होते हैं। आपसी समझ के साथ ही ये अपने रिश्ते को एक नई ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम होते हैं।
  • वृषभ राशि और कर्क राशि: इन राशियों के जातकों को एक-दूसरे की कंपनी बेहद ही पसंद होती है। ऐसे में इनका रिश्ता हमेशा सुचारू रूप से चलता रहता है।
  • मिथुन राशि और कुंभ राशि: राशि चक्र की तीसरी राशि है मिथुन और ग्यारहवीं राशि कुंभ राशि के लोग बेहद ही भावनात्मक होते हैं। इन्हें एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना और एक दूसरे के प्रति वफादार रहना बेहद पसंद होता है। इसके अलावा इन दोनों ही राशि के लोगों को अपने रिश्ते में स्वतंत्रता बेहद पसंद होती है। ऐसे में एक दूसरे की जरूरतों को समझते हुए इनका रिश्ता हमेशा बना रहता है। इनके रिश्ते की खूबसूरती देखने लायक होती है।
  • कर्क राशि और मीन राशि: कर्क और मीन राशि के जातक मिलकर बेस्ट कपल बनते हैं। यह दोनों ही राशियां राशियों के लोग बेहद ही शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे में इन दोनों राशि के लोग जब किसी संबंध में या रिश्ते में बंधते हैं तो इनकी आपसी समझ देखने लायक होती है। प्रेम के साथ साथ इन्हें हंसी मजाक भी बेहद पसंद होता है और हर मायने में कर्क और मीन राशि के जातक बेस्ट कपल बनकर उभरते हैं।
  • सिंह राशि और धनु राशि: सिंह और धनु राशि के लोग भी बेस्ट कपल होते हैं। इन दोनों ही राशि के लोगों को अपने प्रेम की कदर होती है और इन्हें आपस में वक्त गुजारना बेहद पसंद होता है। ऐसे में इन दोनों राशियों के बीच का संबंध देखने में भी बेहद ही खूबसूरत प्रतीत होता है।
  • कन्या राशि और वृषभ राशि: कन्या और वृषभ राशि दोनों ही पृथ्वी तत्व की राशियां है। रिश्ते में बंधने के बाद यह दोनों की राशियां अपने पार्टनर के प्रति समझ रखती है और एक दूसरे के प्रति हमेशा वफादार और ईमानदार रहते हैं। आपसी समझ से इस राशि के जातक अपने रिश्ते को हर वक्त मजबूत बनाने के प्रति तत्पर नजर आते हैं।
  • तुला राशि और मिथुन राशि: सभी राशियों की तुलना में इस राशि के जातक सबसे ज्यादा शानदार और बेहतरीन कपिल होते हैं। इन दोनों राशियों के बीच की समझ और संबंध वाकई प्रशंसनीय होता है। उन्हें हमेशा अपने रिश्ते को प्राथमिकता देना और अपने रिश्ते के किसी भी विवाद या परेशानी को सही ढंग से सुलझाना आता है जो इस रिश्ते को काफी आगे तक ले जाता है।
  • वृश्चिक राशि और कर्क राशि: अक्सर देखा गया है कि वृश्चिक और कर्क राशि के जातक भी बेस्ट कपल होते हैं। इन्हें आपस में एक दूसरे की कंपनी बेहद पसंद होती है और एक दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हुए अपने रिश्ते को हर घड़ी मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए प्रयत्नशील होते हैं।

हम आशा करते हैं कि, आपके लिए यह आर्टिकल उपयोगी साबित हुआ होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.