Guruwar Upay: आज के दिन अवश्य करें किस्मत चमकाने वाले लिए यह उपाय

आज गुरुवार है और हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित माना गया है। सच्चे मन और पूरे विधि विधान के साथ जो कोई भी व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करता है उसके जीवन के सभी दुख, कष्ट और परेशानियां दूर हो जाते हैं। तो आइए आज गुरुवार के दिन वैदिक ज्योतिष और लाल किताब पर आधारित कुछ उपायों (Guruwar Upay)के बारे में जानते हैं जिन्हें करने से व्यक्ति की सारी समस्याएं दूर होती है और साथ ही किस्मत सोने की तरह चमकने लगती है। 

हालांकि सलाह केवल इतनी दी जाती है कि, कोई भी उपाय करने से पहले आपके दिल में सच्ची श्रद्धा और भक्ति होनी चाहिए। तभी आपको इन उपायों का फल हासिल होगा। 

यह भी पढ़ें: Guruwar Vrat: आज करें गुरुवार व्रत और पाएं भगवान विष्णु का आशीर्वाद

गुरुवार के कुछ विशेष उपाय (Thursday Upay) 

  • हर कोई व्यक्ति चाहता है कि, उसका जीवन खुशियों से भरा हुआ हो। ऐसे में आप श्राद्ध पक्ष के दौरान रोजाना एक ताजी रोटी अपने पितरों के नाम से निकाले और फिर सुबह के समय इसे किसी गाय को खिला दे। आप यह उपाय साल के 365 दिन कर सकते हैं। यह उपाय बेहद ही कारगर और सरल होता है और इसे करने से व्यक्ति के बुरे दिन दूर होते हैं और साथ ही जीवन में धन-संपत्ति सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
  • एक मुट्ठी आटे में पिसी हुई चीनी मिलाकर इसे चीटियों के बिल के पास डाल दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन की सभी समस्या देखते ही देखते दूर होने लगती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि, इस उपाय को करने से राहु की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसे में जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में मौजूद होता है उनके लिए ये उपाय बेहद ही कारगर है। जो कोई भी व्यक्ति इस उपाय को करता है उससे राहु की कृपा प्राप्त होती है जिससे उसके जीवन का बड़े से बड़ा दुर्भाग्य सौभाग्य में तब्दील होने लगता है। 

यह भी पढ़ें: Guruvar Vrat: शिक्षा और धन-संपत्ति के लिए आज ज़रूर करें ये उपाय

  • अगर आपके जीवन में नौकरी संबंधित कोई परेशानी है या फिर व्यापार में मंदी छा रही है इसके लिए आपको एक साफ शीशी में सरसों का तेल भरकर उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर देने की सलाह दी जाती है। यह सरल उपाय आप किसी भी दिन कर सकते हैं। इस दौरान मन में भगवान से प्रार्थना करें कि, आपकी नौकरी या व्यापार में आने वाली सभी समस्याएं और बाधाएं दूर हो और आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता प्राप्त हो। इस उपाय को करने से जल्द ही आपको नौकरी और व्यापार से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है और आपके जीवन में धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
  • इसके अलावा यदि आपका व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है तो आपको बुधवार या गुरुवार के दिन बाजार से एक पिंजरे में कैद तोता खरीदने की सलाह दी जाती है। इसके बाद इस तोते को लेकर किसी खुले स्थान पर जाएं और इससे पिंजरे से बाहर निकाल कर आजाद कर दे। माना जाता है कि, यह तोता पिंजरे से निकलकर जितनी दूर जाएगा उतना ही आपको आपके व्यापार में मुनाफा हासिल होगा। साथ ही यह उपाय बेहद ही सरल है ऐसे में आप इसे कभी भी आजमा कर देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन किये जाने वाले इन उपायों से जीवन के हर क्षेत्र में पा सकते हैं सफलता

  • यदि आपके घर में कोई लगातार बीमार रहता है या आप खुद बीमारियों की चपेट में रहते हैं और कई बार दवाओं का भी असर नहीं पड़ता है तो ऐसे में आपको आज के दिन रात में सोते समय अपने तकिया के सिरहाने ₹1 का सिक्का रखकर सोने की सलाह दी जाती है। सुबह उठकर इस सिक्के को विशेष श्मशान में फेंक दें। यह ध्यान रखें कि, सिक्का फेंकने के बाद आप पीछे पलट कर ना देखें और आगे बढ़ जाए। इस उपाय को करने के बाद आप खुद महसूस करेंगे कि जीवन से बीमारियां धीरे-धीरे दूर और खत्म हो रही है। 

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.