Guruvar Vrat: शिक्षा और धन-संपत्ति के लिए आज ज़रूर करें ये उपाय

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के सभी सातों दिन किसी ना किसी भगवान, देवी-देवता से संबंधित माने गए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार या बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु से संबंधित माना जाता है। फरवरी महीने का आखिरी गुरुवार व्रत (Guruwar Vrat)आज यानी 25 फरवरी के दिन किया जा रहा है। इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और प्रसन्न होने पर भगवान विष्णु अपने भक्तों की सभी मनोकामना को पूरा करते हैं और साथ ही उनके जीवन के सभी कष्ट समस्याएं और परेशानियों को दूर करते हैं। 

गुरुवार का दिन गुरु ग्रह (Guru Graha) से भी संबंधित माना जाता है। ऐसे में जिन व्यक्तियों की कुंडली में गुरु खराब स्थिति या दुर्बल अवस्था में होता है ऐसे व्यक्ति लाख कोशिशों और मेहनत के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ज्योतिष के जानकार ऐसे व्यक्तियों को गुरुवार का व्रत (Guruwar Vrat) करने और गुरुवार के दिन कुछ बेहद ही सरल उपाय (Guruwar Upay) करने की सलाह देते हैं। 

ऐसे में आइए जानते हैं गुरुवार के दिन से संबंधित कुछ बेहद ही सरल उपाय जिन्हें अपनाकर आप शिक्षा में सफलता, आर्थिक संपन्नता, शीघ्र विवाह और धन प्राप्ति का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। 

  • जिन व्यक्तियों की कुंडली में गुरु खराब स्थिति या दुर्बल अवस्था में मौजूद होता है उन्हें गुरुवार का व्रत (Guruwar Vrat) करने की सलाह दी जाती है। यदि आप गुरुवार का व्रत नहीं भी कर सकते हैं तो कम से कम गुरुवार के दिन श्रद्धा भक्ति के साथ किसी मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करें। इसके अलावा इस दिन आपको अपने माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाने की सलाह दी जाती है। 
  • शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करनी हो तो गुरुवार के दिन आप ज़रूरतमंदों को शिक्षा से संबंधित किताबें या धार्मिक पुस्तकों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको बृहस्पति देव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा। 
  • कुंडली में मौजूद गुरु का कोई भी दोष (Guru Dosh) दूर करने के लिए गुरुवार के दिन मान के पानी में आपको चुटकी भर हल्दी डालने की सलाह दी जाती है। इसके बाद ही इस जल से स्नान करें और स्नान करते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करें। 

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु के इस मंत्र के उच्चारण से दूर होते हैं सभी ग्रह दोष और मिलती है शांति

  • गुरुवार व्रत (Guruwar Vrat) या गुरुवार पूजा (Guruwar Puja) के दिन केले के पेड़ की पूजा का विधान बताया गया है। ऐसे में जिन जातकों के विवाह में विलंब हो रहा हो या किसी प्रकार की कोई बाधा या अड़चन आ रही हो उन्हें गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल अर्पित करने की सलाह दी जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं जिन विवाहित जातकों के जीवन में किसी प्रकार की समस्या रही हो उन्हें भी यह उपाय करने का सुझाव दिया जाता है। 
  • जिन जातकों की कुंडली में गुरु दोष मौजूद होता है उन्हें गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठने की सलाह दी जाती है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करें। साथ ही इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें। 

यह भी पढ़ें: विष्णु सहस्रनाम पाठ से पाएं जीवन की सभी समस्या का समाधान

  • आर्थिक संपन्नता और धन योग प्रबल करने के लिए गुरुवार के दिन ना ही किसी से कर्जा उधार लें और ना ही किसी को उधार दें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं और किसी को उधार देते हैं या किसी से उधार लेते हैं तो जीवन में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
  • गुरुवार के दिन व्रत करने वाले लोगों को सत्यनारायण की कथा सुनना बेहद फलदाई साबित हो सकता है। 
  • गुरुवार की पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में अपने जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस दिन की पूजा में भगवान को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और साथ ही भोग लगाने के लिए भी पीले रंग की मिठाई इस्तेमाल करें। साथ ही पूजा में पीला चंदन और पीला फूल भी अवश्य शामिल करें। 
  • इसके अलावा गुरु ग्रह को मजबूत करने और बृहस्पति देव की प्रसन्नता हासिल करने के लिए गुरुवार के दिन किसी बुजुर्ग को अपने अनुसार भोजन अवश्य कराएं और किसी का भी अनादर करने से बचें। 
  • इसके अलावा गुरुवार के दिन अपने बाल धोने या हजामत बनवाने से जितना हो सके बचें। 
  • साथ ही इस दिन नाखून भी ना काटे। 
  • गुरुवार के दिन केले का सेवन ना करें क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसे में केले का सेवन गुरुवार के दिन वर्जित माना गया है। 
  • जिन जातकों के विवाह में अड़चन आ रही हो या जीवन साथी ना मिल रहा हो उन्हें गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल अर्पित करते समय गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस दिन केले के पेड़ के समक्ष शुद्ध घी का दीपक भी अवश्य जलाएं।

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.