इन 8 राशि के युवकों में जन्मजात मौजूद होते हैं नेतृत्व के गुण, बनते हैं सफल लीडर!

प्रत्येक व्यक्ति का अपना स्वभाव और गुण होते हैं जो उन्हें सबसे अलग एवं विशिष्ट बनाते हैं। इसी प्रकार, राशि चक्र की सभी 12 राशियों का अपना स्वभाव, खूबियां और प्रतीक चिन्ह होते हैं। एक मनुष्य पर उसकी राशि का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है इसलिए किसी की राशि के माध्यम से उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और पसंद-नापसंद के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, राशि के प्रभाव से ही व्यक्ति में गुण और अवगुण भी जन्म लेते हैं। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी राशि के लड़कों के बारे में अवगत करवाएंगे जिन्हें जन्मजात एक अच्छे लीडर बनने का आशीर्वाद मिलता है। आइए बिना देर किये शुरुआत करने हैं इस लेख की।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आज हम बात करेंगे उन राशियों के युवकों की जिनके भीतर नेतृत्व करने की अपार क्षमता मौजूद होती है और ऐसे जातक जन्म से नेतृत्व करने में माहिर होते हैं। यह जातक बहुत कम समय में खूब सफलता हासिल करने में कामयाब रहते हैं और जल्दी ही सबके बॉस बन जाते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन राशियों के लड़कों में होता है नेतृत्व का गुण, पाते हैं अपार सफलता

मेष राशि

मेष राशि वालों के स्वामी मंगल ग्रह हैं जो कि साहस और पराक्रम के कारक माने गए हैं। इस राशि के जातकों पर मंगल का अत्यधिक प्रभाव होता है इसलिए यह हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं और अपने लक्ष्य को पूरा करने के प्रति गंभीर होते हैं। मेष राशि के लड़के अपने जीवन में आने वाली हर तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं और अपने कदम पीछे नहीं खींचते हैं। इन लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बेहद मज़बूत होती है जिसका लाभ इन्हें अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मिलता है। इस राशि के युवकों में अपनी पसंद की चीजों को पाने की जिद कूट-कूटकर भरी होती है। साथ ही, यह दूसरों से अपनी बात मनवाने में कुशल होते हैं। ऐसे ही कुछ चुनिंदा लोगों में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, राम मनोहर लोहिया आदि के नाम शामिल हैं जो एक महान लीडर बने हैं।

आज का गोचर

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामित्व बुध ग्रह को प्राप्त है और इन्हें बुद्धि, वाणी एवं ज्ञान के देवता कहा जाता हैं। इस राशि के लोगों पर बुध देव का काफ़ी प्रभाव नज़र आता है। इसके परिणामस्वरूप, इन लोगों के अंदर हर चीज को सीखने की एक गज़ब जिज्ञासा देखने को मिलती है। यह लोग एक समय पर अनेक कामों को करने में माहिर होते हैं। सामान्य शब्दों में कहें, तो यह चाहे किसी भी क्षेत्र में काम करें, उसमें मल्टी टैलेंटेड होते हैं। इन गुणों की वजह से ही सफलता की सीढ़ियां बहुत तेज़ी से चढ़ते हैं और अपनी क्षमताओं के बल पर सबकों पीछे छोड़ते हुए करियर में आगे निकल जाते हैं। मिथुन राशि के कुछ बेहतरीन लीडर्स में योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, नितिन गडकरी, कुमार मंगलम बिड़ला, लक्ष्मी मित्तल, लालू प्रसाद यादव, आदि के नाम शुमार हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं और इन्हें मन और माता के कारक ग्रह माना गया है। इस राशि के युवकों का मन बहुत शांत और स्थिर होता है इसलिए इधर-उधर नहीं भटकता है। इसके फलस्वरूप, यह अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की मज़बूत क्षमता होती है और अपने कार्यों को लेकर इनका दिमाग काफी स्पष्ट रहता है। इस राशि के लड़के अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं और स्वभाव से काफी मजबूत और दृढ़ निश्चयी माने जाते हैं। दुनिया में कर्क राशि वालों के बड़े लीडर के नाम इस प्रकार हैं: राजनाथ सिंह, पी वी नरसिम्हा राव, भूपेंद्रभाई पटेल, अखिलेश यादव, गौतम अडानी, हरभजन सिंह, रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह धोनी आदि।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

कन्या राशि के अधिपति देव बुध ग्रह हैं जो वाणी, तर्क और बुद्धि के कारक ग्रह हैं। इस राशि के लड़कों पर बुध ग्रह का गहरा प्रभाव होता है जो इन्हें हमेशा जीवन में सफलता के मार्ग पर लेकर जाता है। इनको सबको साथ लेकर चलना पसंद होता है और यह जो भी कार्य करते हैं, उसमें माहिर होते हैं इसलिए कन्या राशि के युवक अपने जीवनकाल में खूब सफलता हासिल करते हैं। इनका संचार कौशल अच्छा होता है जिसकी वजह से अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। कन्या राशि के युवकों की सबसे खास बात होती है कि यह कभी भी जोखिम उठाने और असफलता होने से घबराते नहीं हैं। इस वजह से सफलता अपने नाम करते हैं। ऐसे ही कुछ सफल लोगों में पवन कल्याण, पुष्कर सिंह धामी, नरेंद्र मोदी, सुब्रमण्यम स्वामी आदि आते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं जो सुख-समृद्धि एवं प्रेम के कारक ग्रह हैं। इस राशि के युवकों का व्यक्तित्व शुक्र ग्रह से अत्यधिक प्रभावित होता है इसलिए इनमें जन्मजात नेतृत्व का गुण होता है। यह लोग अपना जीवन राजाओं की तरह जीते हैं और कभी-कभी ये लोग अपने आपको बॉस समझ लेते हैं। इस राशि के लड़के किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बनाएं, उसमें ही टॉप पर पहुंच जाते हैं। इन लोगों में कभी हार न मानने की एक मज़बूत इच्छाशक्ति होती है और यही इनको बुलंदियों पर लेकर जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।अगर हम बात करें, तुला राशि के ऐसे ही कुछ महान नेता और लीडर्स की, तो वह इस प्रकार हैं: एपीजे अब्दुल कलाम, लाल बहादुर शास्त्री, महात्मा गांधी,  रणबीर कपूर, जयप्रकाश नारायण, अमिताभ बच्चन, तेजस्वी सूर्या, नवीन पटनायक, वीरेन्द्र सहवाग, अमित शाह, अनिल कुंबले आदि।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के अधिपति देव मंगल महाराज हैं जो ऊर्जा और शक्ति आदि को नियंत्रित करते हैं। इस राशि के लड़कों का व्यक्तित्व मंगल ग्रह से बेहद प्रभावित होता है और इस वजह से यह हमेशा एक्टिव मोड में दिखाई देते हैं। इस राशि के युवक तब तक शांति से नहीं बैठते हैं, जब तक यह कामयाबी नहीं पा लेते हैं। यह अपनी मन मर्जी के मालिक होते हैं और इनमें नेतृत्व क्षमता पैदाइशी होती है। इन्हें बहुत अच्छे से पता होता है कि अपना काम लोगों से किस तरह करवाना है और इनकी यही खूबी आपको सफलता के शिखर पर लेकर जाती है। ऐसे ही कुछ नामों में सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान,एल के आडवाणी, विराट कोहली, शाहरुख खान, कमल हासन आदि के नाम शामिल हैं।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि महाराज हैं और इन्हें न्याय के देवता और कर्मों के कारक ग्रह कहा गया है। इस राशि के युवकों पर शनिदेव का गहरा प्रभाव पड़ता है और ऐसे में, यह कभी खाली नहीं बैठ सकते हैं इसलिए हमेशा कुछ न कुछ करते हुए नज़र आते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है और यह कुछ न कुछ सीखने के इच्छुक रहते है। मकर राशि के लड़के अपनी तेज़ बुद्धि के बल पर करियर के क्षेत्र में कोई बड़ा मुकाम हासिल करने में सक्षम होते हैं। यह लोगों अपना काम निकलवाने की कला में माहिर होते  है। ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों के नामों में अटल बिहारी वाजपेयी, रतन टाटा, मुरली मनोहर जोशी, दिलजीत दोसांझ, कपिल देव, सलमान खान आदि नाम शामिल हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं और यह विस्तार, प्रगति, ज्ञान और शुभ कार्यों के कारक ग्रह हैं। इस राशि के लड़कों के व्यक्तित्व पर गुरु ग्रह का विशेष प्रभाव होता है और ऐसे में, इनके भीतर बेहतरीन मैनेजमेंट स्किल्स के साथ-साथ टीम का नेतृत्व करने की अपार क्षमता होती है। इस राशि के युवक अगर मन में किसी बात को ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करने के बाद ही सांस लेते हैं। यह अपने आसपास के लोगों का आदर और मान-सम्मान करते हुए चलते हैं इसलिए सबको इन पर विश्वास करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। यह अपने बेहतरीन काम के बल पर अच्छा मुकाम प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। इस राशि के कुछ सफल लीडर्स में नीतीश कुमार, शिवराज सिंह चौहान, आमिर खान आदि के नाम शामिल हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. मीन राशि के स्वामी कौन हैं?

उत्तर 1. इस राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं।

प्रश्न 2. मंगल के कमजोर होने पर क्या होता है? 

उत्तर 2. कुंडली में मंगल कमज़ोर होने पर व्यक्ति को बेकार की बातों पर गुस्सा आने लगता है और वह स्वभाव से चिढ़चिढ़ा हो जाता है।

प्रश्न 3. शनि ग्रह किस राशि के स्वामी हैं?

उत्तर 3. ज्योतिष में शनि देव को मकर और  कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.