नए साल में इन 7 राशियों का अपने घर का सपना होगा साकार!

अपना एक सपनों का घर भला कौन सा व्यक्ति नहीं चाहता है। हर कोई व्यक्ति दिन-रात कड़ी मेहनत अपने जीवन में इसीलिए कर रहा होता है ताकि वह अपने और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित घर का सपना पूरा कर सके। हालांकि ज्योतिष के आधार पर अगर हम बात करें तो कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद कुछ लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है और इसकी वजह होती है कुंडली में कुछ विशेष ग्रहों की स्थिति।

ऐसे में आप चाहें तो उन ग्रहों (घर से संबन्धित ग्रहों) को मजबूत करके अपने घर का सपना भी इस साल पूरा कर सकते हैं। हालांकि यह कौन से ग्रह होते हैं जिनका हमारे सपनों के घर का सपना पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान होता है, इन्हें कैसे मजबूत किया जा सकता है, इन सभी बातों की जानकारी हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से देंगे। 

साल 2024 आपके और आपके परिवार के लिए रहेगा कैसा? विद्वान ज्योतिषियों से जानें जवाब

साथ ही जानेंगे कि वर्ष 2024 में किन राशियों के अपने घर का सपना पूरा होने वाला है। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जान लेते हैं कि घर खरीदना या अपना घर होने के लिए ज्योतिष के अनुसार किन ग्रहों की कृपा दृष्टि होना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है।

सपनों का घर होगा अपना बस इन ग्रहों का मिल जाए साथ 

बात करें वैदिक ज्योतिष के अनुसार तो घर खरीदने के लिए मंगल, शनि और शुक्र ग्रह की स्थिति बेहद ही महत्वपूर्ण मानी गई है। अगर कुंडली के चतुर्थ भाव के स्वामी मंगल या शनि या शुक्र से युति हो तो व्यक्ति के अपने घर का सपना पूरा हो सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को अचल संपत्ति का कारक भी माना जाता है। अगर इस ग्रह का शुभ प्रभाव चतुर्थ भाव या चतुर्थेश पर हो तो भी यह अपने घर का सपना पूरा होने के संकेत देता है। 

इसके अलावा शनि ग्रह पुराने घर, भूमि आदि दिलवाने वाला ग्रह माना गया है। जब शनि ग्रह गोचर करता है तब इस दौरान चौथा भाव सक्रिय होता है तो व्यक्ति के घर का निर्माण का काम पूरा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत अवस्था में हो या शुभ स्थिति में हो तो ऐसे में भी व्यक्ति अपने सपनों का घर हासिल करने में कामयाब रहता है। 

जानकारी के लिए बता दें ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख, विलासिता का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में सुख और विलासिता की चीज जीवन में हासिल हो इसके लिए बेहद आवश्यक होता है की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो।

साल 2024 की सबसे सटीक और विस्तृत भविष्यवाणी के लिए पढ़ें राशिफल 2024

सपने में दिखाई दें घर या मकान बनता हुआ तो ये किस बात के हैं संकेत 

  • अगर आप सपने में अपना मकान बनते हुए देखते हैं तो इसे बेहद शुभ माना गया है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही इस संदर्भ में आपको खुशखबरी मिल सकती है या फिर आपके मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि कुछ ज्योतिष के जानकारी यह भी मानते हैं कि इसका एक संकेत यह भी होता है कि आपको जल्द ही कोई अच्छा साथी मिलने वाला है। 
  • अगर आप सपने में नया मकान खरीदते हैं तो इसका क्या मतलब होता है? ज्योतिषों के अनुसार इसका मतलब यह होता है कि आप भविष्य में कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस सपने को भी बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा आप जल्द ही आर्थिक रूप से मजबूत भी हो सकते हैं। यह सपना इस और इशारा करता है। 
  • अगर आप सपने में कोई नया घर खरीदते हैं तो इसका क्या मतलब होता है? सपने में नया घर खरीदने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, जीवन में नई उम्मीदें जगती हैं, करियर में सफलता मिलती है, साथ ही नौकरी और व्यवसाय में भी तरक्की होती है।

अपने घर का सपना होगा पूरा बस कर लें ये सरल ज्योतिषीय उपाय 

हालांकि अगर आपका सपनों के घर हासिल करने का ख्वाब पूरा नहीं हो रहा है तो आप कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय भी अपना सकते हैं जैसे की,

  • आप एक चांदी की कील ले लें और इसको नीम के पेड़ में गाड़ दें। इसे गाड़ने के लिए लकड़ी का प्रयोग करें। नीम का पेड़ दरअसल मंगल ग्रह से संबंध रखता है। ऐसे में मंगल और चंद्रमा को एक साथ लाकर आप यह दोष दूर कर सकते हैं। आप चाहें तो ये उपाय किसी भी तृतीया तिथि को कर सकते हैं। आपका घर बनाने का सपना अवश्य पूरा होगा। 
  • इसके अलावा आप लगातार पांच मंगलवार को भगवान गणेश के मंदिर जाएं और उन्हें गुड और गेहूं अर्पित करें। इससे आप घर शीघ्र बना सकेंगे और घर के संदर्भ में आ रही सभी परेशानियां भी दूर होंगी। 
  • भगवान गणेश की रोजाना पूजा करें। इससे भी घर खरीदने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। आप चाहे तो भगवान गणेश की पूजा में लाल फूल अर्पित करें और उनसे अपनी मनोकामना कहें। 
  • इसके अलावा आप लाल रंग का एक कपड़ा ले लें। इसमें 6 चुटकी कुमकुम, छह लॉन्ग, नौ बिंदी, छह कौड़ी और 9 मुट्ठी मिट्टी डाल दें। अब इन सभी चीजों को कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। आपका अपना घर लेने का सपना जल्दी साकार होगा।
  • इसके बाद अगर आप चाहे तो नीम की लकड़ी का एक छोटा सा घर बनवा लें और इसे किसी गरीब बच्चों को भेंट कर दें या फिर किसी मंदिर में रखकर आ जाएँ। इससे भी घर बनाने की राह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और अपने घर का सपना जल्द ही साकार होता है। 
  • इसके अलावा अक्सर ऐसा भी देखा गया है की कुंडली में चल रहे ग्रह दोष के चलते व्यक्ति के घर का सपना पूरा नहीं हो पता है। अगर आपके जीवन में भी ऐसी कोई दुविधा है या आप जानना चाहते हैं कि कहीं आपके जीवन में भी ऐसी दुविधा तो नहीं तो आप जल्द ही अपनी कुंडली किसी अनुभवी ज्योतिषी को दिखाएं और इस संदर्भ में उचित समाधान प्राप्त करें। 

अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं वर्ष 2024 की उन कुछ चुनिंदा लकी राशियों के बारे में जिनका इस साल नए घर का सपना पूरा होने की उच्च संभावना बन रही है। वर्ष 2024 में इन राशियों का अपने घर का सपना होगा पूरा।

घर खरीदने के शुभ योग 2024: 7 राशियों का सपना होगा पूरा

मेष राशि 

घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, इस वर्ष घर और संपत्ति के आवागमन को…(विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)

वृषभ राशि 

घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, साल 2024 में वृषभ राशि वालों पर शनि देव की…(विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कर्क राशि 

घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार कर्क राशि के जो जातक नया घर लेना चाहते हैं …(विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जो जातक अपने दिल में नया घर लेने का सपना संजोये हुए हैं तो…(विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कन्या राशि 

कन्या राशि उन भाग्यशाली राशियों में से एक है जिनके लिए साल 2024 में घर लेने के शुभ योग बन रहे हैं। घर खरीदने…(विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)

तुला राशि 

घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार,संपत्ति के मामले में वर्ष का पहला महीना …(विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मीन राशि 

मीन राशि वाले यदि बहुत समय से मकान खरीदने या नया घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं…(विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वर्ष 2024 आपके लिए शुभ और मंगलमय हो। एस्ट्रोसेज की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.