टैरो साप्ताहिक राशिफल: 29 मार्च से 04 अप्रैल 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 04 अप्रैल, 2026): यह सप्ताह किन जातकों के लिए लाएगा बड़ी खुशखबरी?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 04 अप्रैल 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 29 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 04 अप्रैल 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द डेविल  

आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन की बात करें तो द डेविल कार्ड यह संकेत देता है कि किसी और भावना को प्रेम समझ लिया गया है। यह आकर्षण, तीव्र जुनून या लगाव हो सकता है, जिसे सच्चा प्यार समझा जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, डेविल का संबंध मकर राशि से है, जो धन और व्यावहारिक सोच से जुड़ी होती है। इससे संकेत मिलता है कि आपका रिश्ता भावनाओं से ज्यादा व्यावहारिक कारणों पर आधारित हो सकता है। पहले के समय में होने वाले सुविधा के लिए विवाह को याद करें। आज के समय में प्रेम सिर्फ प्रेम के लिए होना चाहिए। ऐसी किसी स्थिति में फंसने से बचें जो आपको सच्ची खुशी से दूर कर दे।

आर्थिक परिणाम के रूप में पेज ऑफ कप्स रचनात्मक और भावनाओं से प्रेरित नए आर्थिक अवसरों को दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि आपकी कल्पनाशक्ति और अंतर्ज्ञान के ज़रिये अच्छे वित्तीय मौके मिल सकते हैं। अपने दिल की सुनना और नए, अलग तरह के विचारों के लिए खुले रहना आपको अनोखे और लाभदायक व्यापारिक अवसरों की ओर ले जा सकता है।

करियर में फोर ऑफ वैंड्स स्थिरता, खुशी और सफलता का प्रतीक है। यह किसी प्रोजेक्ट के सफलतापूर्वक पूरे होने या काम की जगह पर संतोषजनक माहौल को दर्शाता है। प्रमोशन, ऑफिस सेलिब्रेशन और टीम भावना जैसे सकारात्मक संकेत भी इससे जुड़े हैं। यह कार्ड मज़बूत आधार और शांत कार्यस्थल को दर्शाता है। 

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स यह बताता है कि तनाव, मानसिक थकान या बीमारी के बाद आपको आराम और पुनः ऊर्जा पाने की सख्त ज़रूरत है। यह आत्म-देखभाल, थोड़ा पीछे हटकर विश्राम करने और ध्यान करने की सलाह देता है, ताकि थकान या टूटने की स्थिति से बचा जा सके। यह उपचार और शांति का समय है। 

शुभ अक्षर: ए (A)

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स 

करियर: द हाई प्रीस्टेस

स्वास्थ्य: द मून

यह कार्ड बताता है कि आप प्यार या रिश्ते में खुद को फंसा हुआ, सीमित और बेबस महसूस कर रहे हैं। ऐसा ज्यादातर आपकी अपनी नकारात्मक सोच, डर या पुराने बुरे अनुभवों की वजह से होता है। आपको लगता है कि आपके पास कोई रास्ता नहीं है, लेकिन असल में अगर आप चाहें तो हालात बदल सकते हैं। यह मानसिक रूप से खुद को कैद कर लेने जैसा है या चुपचाप मदद का इंतजार करना या निकलना चाहना लेकिन हिम्मत न जुटा पाना। 

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि मुश्किलों के बावजूद आपको अपने पैसों से जुड़े फैसलों और सोच पर टिके रहना चाहिए। चाहे रुकावटें आएं या लोग विरोध करें, अपने प्लान और  उस पर भरोसा बनाए रखें। यह कार्ड हिम्मत देता है कि आपने जो रास्ता चुना है, उसी पर डटे रहें।

करियर में द हाई हाई प्रीस्टेस (रिवर्स) यह दिखाता है कि इस समय आप अपने अंदर की आवाज से जुड़े नहीं हैं। आपको फिलहाल कुछ करने की इच्छा या साफ दिशा नहीं रही। इसी वजह से अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। थोड़ा रुकिए, खुद से जुड़िए। ध्यान (मेडिशन) आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। अगर आप नया काम शुरू कर रहे हैं, तो किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें। 

स्वास्थ्य में द मून कार्ड यह कार्ड शक, डर और छुपी हुई समस्याओं की ओर इशारा करता है। खासकर मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत है। भावनात्मक, मानसिक या हार्मोन से जुड़ी गड़बड़ियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि सही जांच करवाई जाए ताकि बीमारी की असली वजह पता चल सके। 

शुभ अक्षर: वी (V) 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द वर्ल्ड  

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स

प्रेम जीवन में द वर्ल्ड टैरो कार्ड प्यार में पूरी संतुष्टि, पूर्णता और गहरी खुशी को दिखाता है। यह किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है, जैसे शादी, रिश्ते का नया या पड़ाव या खुद से सच्चा प्यार करना। यह बताता है कि  एक दौर पूरा हो रहा है और अब नई शुरुआत होने वाली है, जिसमें खुशी, अपनापन और सुकून होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए यह खुद में खुश रहने या सही जीवनसाथी मिलने का संकेत है। कपल्स के लिए यह एक-दूसरे को गहराई से समझने, साथ मिलकर भविष्य के लक्ष्य बनाने या फिर शांति से अलग होने का संकेत भी हो सकता है। 

आर्थिक जीवन के मामले में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आपकी आर्थिक स्थिति अब धीरे-धीरे बेहतर और स्थिर होने वाली है। जो परेशानियाँ या उलझनें थीं, उनसे बाहर निकलने का समय आ रहा है। पैसों को लेकर हालात अब ज़्यादा साफ़, संतुलित और कंट्रोल में महसूस होंगे। 

यह कार्ड बताता है कि आप एक समझदार और भरोसेमंद इंसान हैं, और आपको अच्छी तरह पता है कि आप अपने करियर में क्या चाहते हैं। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा है और आप करियर से जुड़े मजबूत, सही और फायदेमंद फैसले लेने में सक्षम हैं। फैसले लेते समय सकारात्मक रहें और अपनी समझ व अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें, क्योंकि आगे अच्छे मौके आने वाले हैं। ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, ब्रह्मांड को भी भरोसा है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य में एट ऑफ कप्स यह कार्ड कहता है कि अब उन बुरी आदतों, गलत दिनचर्या या नकारात्मक भावनाओं को छोड़ने का समय है जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संतुलित जीवनशैली अपनाएं और अगर थकान या बर्नआउट महसूस हो रहा है तो खुद को आराम दें। 

शुभ अक्षर: के (K)

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

करियर:  फाइव ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: एस ऑफ वैंड्स

कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड धोखे, झूठ, चलाकी या विश्वासघात की ओर इशारा करता है। इसका मतलब हो सकता है कि कोई अपनी भावनाएं छुपा रहा है, दिमागी खेल खेल रहा है या पूरी तरह ईमानदार नहीं है। सिंगल लोगों के लिए यह चेतावनी है कि कोई चालाक लेकिन भरोसे के लायक न होने वाला इंसान मिल सकता है। जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें छुपी हुई सच्चाइयों, किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी या गलतफहमी पर ध्यान देना चाहिए। यह कार्ड साफ-साफ बात करने और खुद को या सामने वाले को धोखा न देने की सलाह देता है। कभी-कभी यह टकराव से बचने या अपनी भावनाओं से भागने का संकेत भी होता है।

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि अपने आर्थिक लक्ष्यों को पाने में रुकावटें और संघर्ष आ सकते हैं। पैसों को लेकर प्रतिस्पर्धा, बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है। यह आपको सलाह देता है कि समझदारी से रणनीति बनाएं, बातचीत करने के तरीके सुधारें और कुछ नया सोचें ताकि आप दूसरों से अलग नज़र आ सकें। 

करियर की बात करें तो यह कार्ड बता रहा है कि यदि आप अपने करियर को लेकर सलाह लेना चाहते हैं तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आप एक समझदार और भरोसेमंद इंसान हैं और आपको अच्छे से पता है कि आप क्या चाहते हैं। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा है और आप अपने करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर, मजबूती से और सही तरीके से ले सकते हैं। फैसले लेते समय पॉजिटिव रहें और अपनी अंदर की आवाज पर भरोसा करें, क्योंकि आगे अच्छे मौके आने वाले हैं। ज्यादा टेंशन न लें, कुदरत जानती है कि आप जो कर रहे हैं, सही कर रहे हैं।

स्वास्थ्य में एस ऑफ वैंड्स यह कार्ड नई ऊर्जा, जोश और ताकत का संकेत देता है। यह सेहत के मामले में नई शुरुआत, फिटनेस या रिकवरी की ओर इशारा करता है। अच्छी इम्यूनिटी, ज़्यादा एनर्जी और कभी-कभी गर्भधारण की संभावना भी दिखाता है।

शुभ अक्षर: एच (H)

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ 

करियर: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स

बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें करें तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि अगर आप किसी नए रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपने मन की शांति को प्राथमिकता दें। यह समय है खुद के और सामने वाले व्यक्ति के प्रति दया और समझ दिखाने का। अगर कोई व्यक्ति तलाक या ब्रेकअप के बाद भावनात्मक रूप से तैयार नहीं है, तो उसे नए रिश्ते के लिए मजबूर न करें। इसी तरह, अगर आप अकेलेपन से थक चुके हैं लेकिन कई चेतावनी संकेत दिख रहे हैं, तो खुद पर भी दबाव न डालें। जैसे शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी है, वैसे ही मानसिक शांति भी बहुत जरूरी है। 

स्ट्रेंथ कार्ड आर्थिक परिणाम के रूप में यह दर्शाता है कि अपनी मेहनत, हिम्मत और आत्मबल से आर्थिक सुरक्षा पाई जा सकती है। यह कार्ड बताता है कि कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन उन्हें पार करना आपकी अंदरूनी ताकत और दृढ़ निश्चय पर निर्भर करेगा। अपनी सहनशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर आप आर्थिक प्रगति और नौकरी में स्थिरता पा सकते हैं।

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स यह संकेत देती है अगर आप अपनी वर्तमान का को लेकर असमंजस में हैं, तो आप एक संतोषजनक करियर रास्ता चुन सकते हैं हैं। देखें कि आपके लक्ष्य और मूल्य आपके वर्तमान काम से मेल खाते हैं या नहीं। अगर नहीं, तो बदलाव के बारे में सोचें या अन्य विकल्प तलाशें। याद रखें कि अच्छा करियर सिर्फ पैसे कमाने से नहीं, बल्कि काम में उद्देश्य और अर्थ महसूस करने से भी बनता है। अगर आप इंडस्ट्री बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लें।

स्वास्थ्य के मामले में, क्वीन ऑफ वैंड्स अच्छी ऊर्जा, जोश और जल्दी ठीक होने का संकेत देती है। यह मानसिक और शारीरिक शक्ति के लौटने का प्रतीक है। यह सलाह देती है कि स्वास्थ्य को लेकर आत्मविश्वास, पहल और उत्साह के साथ आगे बढ़ें। गर्भधारण के लिए यह एक शुभ संकेत है और स्वास्थ्य समस्याओं से सकारात्मक और सक्रिय तरीके से निपटने का भी संकेत देता है। 

शुभ अक्षर: एम (M)

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: द सन

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स)

कन्या राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि भविष्य के रिश्ते में टकराव, बहस और तनाव हो सकता है। आप दोनों में से किसी एक या दोनों को पुराने रिश्तों के घावों से उबरने की जरूरत है। अक्सर देखा जा सकता है कि जो लोग दुखी होते हैं, वे अनजाने में दूसरों को भी दुख पहुंचाते हैं। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो हमें लगता है कि हमें पुराने जख्म भरने में मदद करनी चाहिए। लेकिन साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप अपनी सुरक्षा के लिए सीमाएं तय करें, ताकि आप खुद किसी नए मानसिक दर्द से न गुजरें। 

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स यह बताता है कि फिलहाल आर्थिक विराम लेना जरूरी है। इसका मतलब है कि ज्यादा सोचने, चिंता करने या बड़े निवेश करने से थोड़ा देर रुकना बेहतर होगा, ताकि मानसिक और आर्थिक थकावट न हो। यह समय है पिछले आर्थिक दबाव कर्ज या बड़े खर्चों के बाद आराम और संभलने का। जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय, शांत दिमाग से अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन करें।

करियर की बात करें द सन सफलता, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह उपब्धियों, पहचान और तरक्की का समय दर्शाता है। आपकी मेहनत का फल मिल सकता है, जैसे प्रमोशन, अच्छा जॉब अवसर या नए रचनात्मक आइडियाज। यह कार्ड बताता है कि अब आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने और अपनी उपलब्धियों को सामने लाने का समय है। 

स्वास्थ्य के विषय में, टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स) आमतौर पर उपचार, सुधार और सबसे बुरे दौर के खत्म होने का संकेत देता है। यह एक मोड़ है जहाँ ताकत लौटती है और सेहत बेहतर होने लगती है। भले ही पूरी तरह ठीक होने में समय लगे, लेकिन मुश्किल दौर अब पीछे छूट चुका है। साथ ही, यह चेतावनी भी देता है कि अस्वस्थ आदतों से दोबारा जुड़ने से बचें। 

शुभ अक्षर: पी (P)

 करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टेन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: जजमेंट

बात करें तुला राशि के प्रेम जीवन में किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है, जो दर्शाता है कि आपका पार्टनर इस रिश्ते में लंबे समय के उद्देश्य से आया है। वह इस रिश्ते को गंभीरता से ले रहा है, भले ही वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हो। यह व्यक्ति मजाक या समय पास के लिए नहीं है। वह किसी जल्दीबाजी वाले रिश्ते की तलाश में नहीं है। इसलिए इस रिश्ते से बहुत तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद न करें, क्योंकि किंग ऑफ पेंटाकल्स स्वभाव से जिम्मेदार होता है और बिना सोचे-समझे कदम उठाना उसे नहीं लगता ।

आर्थिक जीवन की बात करें तो टू ऑफ पेंटाकल्स यह संकेत देता है कि कोई भी वित्तीय फैसले लेने से पहले आपको अपने सभी विकल्पों पर अच्छे से विचार करना चाहिए। यह कार्ड बताता है कि आपको अपनी आमदनी, खर्च और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके संभावित परिणामों को समझना जरूरी है, ताकि आपकी आर्थिक स्थिरता बनी रहे।

करियर में टेन ऑफ कप्स दर्शाता है कि आपको समृद्धि और स्थिरता प्राप्त होगी, जिसकी आप तलाश कर रहे थे। यह कार्ड केवल पैसों की नहीं, बल्कि भावनात्मक और आत्मिक संतुष्टि की भी निशानी है। आपका काम आपको खुशी और संतोष देता है, और आप अपने चुने हुए रास्ते से संतुष्ट हैं। यह समय अपनी आर्थिक सुरक्षा को बनाए रखने और पूरे मन से अपने पेशेवर लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ते रहने का है। 

स्वास्थ्य के मामले में, जजमेंट कार्ड बड़ी रिकवरी, जागरूकता और बीमारी के बाद नए जीवन की शुरुआत का संकेत देता है। यह आत्म-स्वीकृति, सेहत के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने और पुरानी अस्वस्थ आदतों को छोड़ने का समय दर्शाता है। यह कार्ड संपूर्ण स्वास्थ्य, नई शुरुआत और अंदरूनी सुधार का प्रतीक है। 

शुभ अक्षर: आर (R)

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स  

आर्थिक जीवन:  टेम्पेरन्स 

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

बात करें वृश्चिक राशि की तो क्वीन ऑफ कप्स कार्ड प्रेम के परिणाम के रूप में एक स्नेही और देखभाल से भरे प्यार का संकेत देती है। वह न सिर्फ आपसे, बल्कि जिन्हें वह अपना परिवार मानती है, उन सभी से प्यार और करुणा रखती है। अगर आप परिवार बसाने की इच्छा रखते हैं, तो इस कार्ड का आना बहुत शुभ माना जाता है। क्वीन ऑफ कप्स एक आदर्श मां का प्रतीक है, इसलिए आपका पार्टनर एक अच्छा अभिभावक बन सकता है। उसकी स्वभाविक देखभाल करने की प्रवृत्ति के कारण आप दोनों साथ में पालतू जानवर भी अपना सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी शांति प्रिय प्रकृति, उन्हें सुकून देने की आपकी क्षमता और ड्रामा से दूर रहने की आदत की सराहना करता है।

आर्थिक रूप से टेम्पेरन्स कार्ड यह बताता है कि आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए धैर्य और समझदारी दोनों का संतुलन जरूरी है। यह कार्ड जल्दबाजी में फैसले लेने या जोखिम भरे आर्थिक ट्रेंड्स के पीछे भागने से सावधान करता है। इसके बजाय, यह शांत, संतुलित और धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाले रास्ते को अपनाने की सलाह देता है, जिससे समय के साथ आर्थिक स्थिरता बढ़े।

करियर के संदर्भ में, थ्री ऑफ वैंड्स यह संकेत देता है कि जो लोग अपनी मौजूदा नौकरी या स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उनके लिए आगे बढ़ने के अवसर आ रहे हैं। नए मौके आपके रास्ते में हैं, और अगर आप पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे, तो ये आपके करियर पर सकारात्मक असर डालेंगे। अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने से न डरें और अपने भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले लें। हालांकि, सेक्टर बदलने का निर्णय सोच-समझकर और सावधानी से करना चाहिए। 

स्वास्थ्य के मामले में, सिक्स ऑफ पेंटाकल्स एक सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है। यह बताता है कि आपको ठीक होने के लिए सही मदद, देखभाल या इलाज मिलेगा। यह कार्ड संतुलित स्वास्थ्य दृष्टिकोण पर ज़ोर देता है, जहाँ आप खुद का ध्यान रखने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की सहायता भी स्वीकार करते हैं। 

शुभ अक्षर: एन (N)

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ वैंड्स

करियर: द एम्परर

स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में द सन कार्ड मिलना खुशी और पॉजिटिविटी का संकेत देता है। इसका मतलब है कि इस समय आपका रिश्ता खुशहाल, रोमांटिक और अच्छा रहेगा। अगर रिश्ते में कोई छुपी हुई परेशानी थी, तो वो भी सामने आ सकती है और इस महीने आप दोनों मिलकर उसे सुधारने की कोशिश करेंगे। 

आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि पैसों के मामले में स्थिरता और तरक्की का समय आ सकता है। आप सही आर्थिक फैसले लेने में सक्षम हैं और नए कामों में सफल होने की पूरी काबिलियत रखते हैं। 

करियर के मामले में एम्परर कार्ड कहता है कि आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा और आपको सफलता व सम्मान मिलेगा। धैर्य, फोकस और लगातार मेहनत से आप अपने लक्ष्य तक पहुँच पाएंगे। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो समझदारी और मेहनत से कोशिश करें। आने वाले समय में अच्छे मौके मिलेंगे जो आपके करियर को स्थिरता देंगे। किसी बड़े उम्र के पुरुष सहकर्मी या बॉस से आपको मदद और मार्गदर्शन मिलेगा। 

व्हील ऑफ फॉर्च्यून सेहत के लिए यह संदेश देता है कि आपको अपने शरीर और खुद का ध्यान रखना चाहिए। रोज़ाना एक्सरसाइज करें, जैसे जिम जाना या सुबह की वॉक/दौड़। मुश्किल हालात में भी तनाव को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। 

शुभ अक्षर: डी (D)

मकर राशि

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

प्रेम जीवन: द फूल

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: सिक्स ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स

मकर राशि के जातकों को द फूल कार्ड मिला है, जो नए, रोमांचक और अचानक शुरू होने वाले रिश्ते का संकेत देता है। यह एक बेफिक्र, एडवेंचरस और ज़िंदगी बदल देने वाले रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यह नया प्यार, नई शुरुआत या प्यार को हल्के-फुल्के और बिना ज़्यादा सोचे समझे जीने का इशारा करता है। यह कार्ड रिस्क लेने, दिल की सुनने और खुलकर प्यार करने के लिए प्रेरित करता है। 

आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपकी मेहनत और समझदारी अब रंग ला रही है, खासकर टीमवर्क या दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में। आप अपनी स्किल्स और ज्ञान का सही इस्तेमाल कर रहे हैं, और जब ये दूसरों की काबिलियत के साथ जुड़ते हैं तो अच्छा पैसा और सफलता मिलती है। यह कार्ड याद दिलाता है कि पैसों में आगे बढ़ने के लिए मिल-जुलकर काम करना बहुत ज़रूरी है। 

करियर में सिक्स ऑफ कप्स कहता है कि आपको ऐसा करियर चुनना चाहिए जो आपको अंदर से खुशी दे। ऐसा काम करें जिसमें आप अपनी काबिलियत, शौक और क्रिएटिविटी दिखा सकें। सही सोच और मेहनत के साथ पैसा अपने आप आ सकता है। याद रखें, आप वही काम करके भी पैसे कमा सकते हैं, जो आपको पसंद है।

सेहत के मामले में क्वीन ऑफ वैंड्स बहुत एनर्जेटिक और पॉजिटिव संकेत है। यह मजबूत शरीर, अच्छी ऊर्जा और जल्दी रिकवरी को दर्शाता है। यह कार्ड कहता है कि एक्सरसाइज करें, हेल्दी आदतें अपनाएं और पॉजिटिव सोच के साथ बीमारी से लड़ें।

शुभ अक्षर: जी (G)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द डेविल

आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स 

करियर: द लवर

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन में द डेविल कार्ड आता है, तो इसका मतलब हो सकता है कि इस रिश्ते की नींव सही नहीं थी। यह रिश्ता प्यार से ज्यादा लगाव, आदत या जुनून पर टिका हो सकता है। मुमकिन है कि सिर्फ आकर्षण या शारीरिक चाह ने आपको बांध रखा हो। किसी के लिए फीलिंग्स होना गलत नहीं है, लेकिन सिर्फ वही किसी लंबे और पक्के रिश्ते को निभाने के लिए काफी नहीं होती। 

आर्थिक जीवन में एट ऑफ वैंड्स तेज तरक्की और तेज मूवमेंट दिखाता है। अचानक पैसा आना, जल्दी-जल्दी डील्स होना या कोई फायदा देने वाला मौका मिलना संभव है। इस समय चीज़ें तेजी से आगे बढ़ेंगी और अच्छे नतीजे मिल सकते हैंख

अगर आप नया करियर शुरू कर रहे हैं तो द लवर कार्ड बताता है कि नए सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना बहुत जरूरी है। मिल-जुलकर काम करने की भावना अपनाएं, टीमवर्क बढ़ाएं और नए आइडियाज को अपनाएं। अपने साथ काम करने वालों से खुलकर जुड़ेंगे तो काम का माहौल अच्छा बनेगा और आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। इससे आपका करियर और निजी विकास दोनों मजबूत होंगे।

सेहत में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर समझदारी और अनुशासन अपनाने की ज़रूरत है। सही डाइट, रूटीन और प्लानिंग से आप खुद को फिट रख सकते हैं। लेकिन यह कार्ड चेतावनी भी देता है कि ज़्यादा सोचने, मानसिक तनाव या ओवरवर्क से बचें। अगर संतुलन बिगड़ा तो मानसिक थकान या कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

शुभ अक्षर : एस (S)

मीन राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स

करियर: एस ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ कप्स

मीन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको पेज ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है, जो बताता है कि सामने वाला आपके साथ नई शुरुआत करना चाहता है। लेकिन पेज की एनर्जी होने की वजह से हो सकता है कि वह अभी पूरी तरह तैयार न हो। यह व्यक्ति आपके साथ एक स्थिर और सीरियस रिश्ता चाहता है। यह कार्ड बड़े कमिटमेंट का इशारा भी देता है। कुछ मामलों में इसका मतलब बच्चे के जन्म से भी जुड़ा हो सकता है। भले ही अभी परिवार बसाने की तैयारी न हो, लेकिन आपका पार्टनर आपको भविष्य के जीवनसाथी और माता-पिता के रूप में देख सकता है।

आर्थिक जीवन में फाइनेंस के सवाल में थ्री ऑफ कप्स साझा सफलता और खुशी के साथ मिलने वाले पैसों का संकेत देता है। पार्टनरशिप, टीमवर्क या मिलकर किए गए काम से अच्छा फायदा हो सकता है। यह कार्ड बताता है कि साथ मिलकर काम करने से खुश होने और जश्न मनाने के मौके मिलेंगे।

करियर में ऐस ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपके नए करियर की शुरुआत बहुत अच्छी होने वाली है। यह आपके जीवन का नया और मजबूत फेज होगा, जो आगे आने वाली अच्छी चीज़ों की नींव रखेगा। अगर आप काम से थक चुके थे या बर्नआउट महसूस कर रहे थे, तो यह बहुत पॉजिटिव संकेत है। यहां आपको आगे बढ़ने और अपनी काबिलियत निखारने का पूरा मौका मिलेगा।

सेहत के मामले में नाइन ऑफ कप्स बहुत अच्छी सेहत, रिकवरी और कुल मिलाकर अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देता है। अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे, तो राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि यह कार्ड यह भी चेतावनी देता है कि ज़्यादा खाने-पीने या किसी भी चीज़ में ओवर करने से बचें। संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है। 

शुभ अक्षर: एल (L)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो रीडिंग क्या है?

टैरो रीडिंग एक सहज मार्गदर्शन प्रणाली है जो प्यार, करियर, रिश्ते, फाइनेंस और आध्यात्मिक विकास जैसे जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में जानकारी पाने के लिए टैरो कार्ड का इस्तेमाल करती है।

2. क्या टैरो भविष्य बता सकता है?

टैरो कोई तय भविष्य नहीं बताता है। यह मौजूदा एनर्जी, संभावित नतीजों और मार्गदर्शन को दिखाता है।

2. टैरो रीडिंग कितनी सटीक होती है?

टैरो की सटीकता रीडर की सहज ज्ञान, अनुभव और स्थिति की एनर्जी पर निर्भर करती है।