टैरो साप्ताहिक राशिफल 27 सितंबर से 03 अक्टूबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 27 सितंबर से 03 अक्टूबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 27 सितंबर से 03 अक्टूबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द लवर्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स को सकारात्मक नहीं कहा जाएगा। हालांकि, आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देना होगा। अगर आपके रिश्ते में कुछ गलत महसूस हो रहा है, तो उसे खुलकर सुलझाने की कोशिश करें। जो जातक सिंगल हैं, वह जल्दबाज़ी में नए रिश्ते में आने से बचें और चीज़ों को समय दें।
आर्थिक जीवन के लिए टेन ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि, धन का प्रवाह सामान्य रहेगा और आपकी सभी जरूरतें पूरी होंगी। इस दौरान जरूरतमंदों की मदद करना भी आपके लिए फलदायी रहेगा।
करियर में आपको द लवर्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि आप अपनी भावनाओं को काम पर हावी न होने दें। इस समय आपको ऑफिस रोमांस से दूरी बनाकर रखनी होगी, अन्यथा बदनामी हो सकती है। करियर में कोई समस्या आने पर भावनाओं के बजाय बुद्धि से उसका समाधान ढूंढें।
स्वास्थ्य में आपको फाइव ऑफ कप्स मिला है और यह दर्शाता है कि आपके मन में दबी पुरानी नाराज़गी और नकारात्मक भावनाएं स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में, अब समय आ गया है कि आप बीती बातें भूलकर आगे बढ़ें और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें।
अफर्मेशन: मैं आशावादी हूँ।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि इस सप्ताह आप रिश्ते के प्रति गंभीर हो सकते हैं। साथ ही, आपका रिश्ता शादी या किसी बड़े कमिटमेंट में बदल सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको किसी पार्टी या समारोह में अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।
आर्थिक जीवन में टेन ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आप पर धन से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आप पर दबाव बढ़ सकता है। आप अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें ताकि आपको अच्छे परिणाम मिल सकें। इस समय आपको भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेने होंगे और भविष्य के लिए योजना बनाकर चलना होगा।
करियर के संबंध में नाइन ऑफ कप्स को शुभ कहा जाएगा और यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक चीज़ें लेकर आएगा। आपको नई नौकरी, प्रमोशन या मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने के योग बनेंगे। आप अपने सपने पूरे करने के लिए मेहनत करना जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
स्वास्थ्य में ऐस ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए संतुलित खानपान रखें और पर्याप्त नींद लें। साथ ही, आप नियमित रूप से व्यायाम करें।
अफर्मेशन: मैं स्वयं को मिलने वाले हर अवसर और हर चीज़ के लिए आभारी हूँ।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ कप्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में ऐस ऑफ वैंड्स नई शुरुआत को दर्शाता है। अगर आप रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के रिश्ते में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल सकती है। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में नया प्यार दस्तक दे सकता है इसलिए खुद को तैयार रखें।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स आया है और यह कहता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस दौरान आपको मेहनत का फल आर्थिक लाभ के रूप में प्राप्त हो सकता है। आपको जितना भी धन प्राप्त हो, उसका प्रबंध सोच-समझकर करें। साथ ही, भविष्य के लिए भी धन की बचत करें।
करियर में आपको सेवेन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि इस सप्ताह कार्यों में मेहनत और समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अभी जल्दबाज़ी करने से बचें। साथ ही, नौकरी छोड़ने से पहले एक बार अपनी तैयारी और मेहनत करने की क्षमता पर गौर भी अवश्य करें।
स्वास्थ्य को लेकर क्वीन ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप बीमार चल रहे हैं, तो इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार आएगा। ऐसे में, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आप जरूरत पड़ने पर स्वस्थ होने के लिए अपने प्रियजनों और परिवार के सदस्यों की सहायता ले सकते हैं।
अफर्मेशन: मैं स्वयं को मिलने वाले हर अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार हूँ।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द मून
आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: स्ट्रेंथ
स्वास्थ्य: पेज ऑफ पेंटाकल्स
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में द मून आया है जो कहता है कि इस सप्ताह आप अत्यधिक भावुक हो सकते हैं जिसके चलते आपके पार्टनर के साथ मतभेद जन्म ले सकते हैं। ऐसे में , आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और हर बात को शांति से सुलझाना होगा। इस सप्ताह रिश्ते को शुरू करने या ख़त्म करने से बचें।
आर्थिक जीवन में एट ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति और भविष्य के लिए योजना बनाने पर ध्यान दें। बड़े खर्च या खरीदारी से बचें और आपात स्थिति के लिए कुछ धन बचाकर रखें।
करियर के संबंध में स्ट्रेंथ भविष्यवाणी कर रहा है कि कार्यक्षेत्र पर आप एक जरूरी व्यक्ति होंगे। इस सप्ताह काम में आपकी मेहनत और काबिलियत की सराहना हो सकती है। प्रमोशन या वेतन बढ़ाने की बात रखने के लिए समय अनुकूल रहेगा। अगर आपको वर्तमान नौकरी पर अपनी काबिलियत के अनुसार अवसर न मिले, तो आप नई नौकरी देख सकते हैं।
स्वास्थ्य के संबंध में पेज ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपकी सेहत आपकी भावनाओं से जुड़ा हो सकती है। अगर आप किसी भावनात्मक समस्या को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, तो वह किसी बीमारी के रूप में सामने आ सकती है। ऐसे में, आप मन में चल रही परेशानियों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने से पीछे न हटें।
अफर्मेशन: मैं अपने लक्ष्यों और सपनों को कभी नहीं छोड़ूंगा/छोड़ूंगी।
सिंह राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टेन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में द फूल मिला है और यह दर्शाता है कि इस इस सप्ताह आप रिश्ते में कमिटमेंट को लेकर असमंजस में नज़र आ सकते हैं। आप जीवन में फिलहाल मौज-मस्ती चाहते हैं, लेकिन इसकी वजह से सच्चे प्यार को नजरअंदाज न करें। ऐसे में, आप पार्टनर को खुलकर बताएं कि आप रिश्ते से क्या चाहते हैं।
आर्थिक जीवान में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना धन से जुड़े मामले में आपको सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह आर्थिक जीवन में कोई बड़ा बदलाव या ज्यादा धन खर्च करने से बचें। साथ ही, किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें।
करियर के क्षेत्र में टेन ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप पर काम का बोझ बढ़ने की आशंका है। ऐसे में, आपको जिम्मेदारियां बोझ जैसी लग सकती हैं। आप जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों से मदद ले सकते हैं और काम को प्राथमिकताएं के अनुसार करें।
स्वास्थ्य के संबंध में फाइव ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपको मन से पुरानी बातों को त्याग कर जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। मानसिक शांति और मज़बूत शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक रहें। साथ ही, इस समय आप तनाव से बचें।
अफर्मेशन: मैं जिस कार्य पर ध्यान केंद्रित करता/करती हूं, उसे पूरा कर सकता/सकती हूं।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स:
आर्थिक जीवन: द सन
करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स आया है जो आपको इस सप्ताह रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए मेहनत करने की सलाह दे रहा है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं या पहले से रिश्ते में हैं, तो आपके द्वारा किए गए प्रयास आपको अच्छे परिणाम दिला सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें कई प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें।
द सन भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही, इस दौरान आपको आर्थिक मामलों में कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकिन, फिर भी भविष्य के लिए धन की बचत करना और योजना बनाकर चलना जरूरी होगा।
करियर में एट ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आपको मिलने वाली नई जिम्मेदारियां आपसे मेहनत करवा सकती हैं, लेकिन आप अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। अगर आपको कार्यों में किसी की जरूरत पड़े, तो दूसरों से सहायता लेने से हिचकिचाएं नहीं।
सेवन ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि आपकी सोच का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आप जैसा सोचेंगे, उसका असर आपकी सेहत पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से दिखाई देगा। ऐसे में, आप जीवन में अनुशासन का पालन करें और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं।
अफर्मेशन: मैं विश्वसनीय हूं और हर परिस्थिति को संभालने में सक्षम हूं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: द हर्मिट
आर्थिक जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ
तुला राशि वालों को प्रेम जीवन में द हर्मिट मिला है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आप प्रेम जीवन को लेकर थोड़े लापरवाह रह सकते हैं और ऐसे में, पार्टनर आपकी पहली प्राथमिकता नहीं बनाएंगे। आप कुछ समय अकेले बिताना पसंद करेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो नए रिश्ते में प्रवेश करने से पहले अपनी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, वह इसे प्रेमपूर्ण बनाए रखने की कोशिश करें।
एट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक स्थिति को लेकर अपनी सोच सकारात्मक रखें, क्योंकि इससे आप आर्थिक जीवन को मज़बूत बना सकेंगे। सही योजना के साथ आगे बढ़ेंगे तो आप सब कुछ बदल सकते हैं। इस दौरान आप खुद को मिलने वाले आय के नए स्रोतों पर ध्यान दें।
करियर के लिए एट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक स्थिति को लेकर अपनी सोच सकारात्मक रखें, क्योंकि इससे आप आर्थिक जीवन को मज़बूत बना सकेंगे। सही योजना के साथ आगे बढ़ेंगे तो आप सब कुछ बदल सकते हैं। इस दौरान आप खुद को मिलने वाले आय के नए स्रोतों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य में स्ट्रेंथ का आना दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप शारीरिक रूप से मज़बूत रहेंगे। साथ ही, आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस दौरान आप संतुलित भोजन का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे।
अफर्मेशन: मैं सकारात्मक व्यक्ति हूं और सफलता के लिए सकारात्मक परिस्थितियों को आकर्षित करता/करती हूं।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
करियर: पेज ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टेम्परेंस
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह पार्टनर के साथ रिश्ते में मतभेद हो सकते हैं। संभव है कि चीजें उम्मीद के मुताबिक न हों, तो आप अपने रिलेशनशिप में ईमानदारी बनाए रखें। इस समय जरूरत पड़ने पर जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लेना बेहतर रहेगा।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स कहता है कि इस हफ़्ते आपकी आर्थिक बेहतर होगी। साथ ही, आपको धन लाभ के भी योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत हैं, तो भविष्य के लिए धन की बचत करें और सारा पैसा खर्च करने से बचें, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है।
करियर में आपको पेज ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आपको खुद पर काम का दबाव ज्यादा महसूस हो सकता है। ऐसे में, आप एक समय में एक ही काम पूरा करने पर ध्यान दें। साथ ही, मेहनत करना जारी रखें। छोटे परंतु जरूरी कामों को भी नजरअंदाज न करें।
स्वास्थ्य के मामले में टेम्परेंस का आना दर्शाता है कि आपको जीवन के हर क्षेत्र के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। साथ ही, आपको अपने स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना होगा। यह जातक अच्छी नींद, संतुलित भोजन, व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या का पालन करें।
अफर्मेशन: मैं असफलता के बजाय समृद्धि को चुनाव करता/करती हूं।
धनु राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ
करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द सन
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में ऐस ऑफ वैंड्स नई शुरुआत को दर्शाता है। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में नए रिश्ता दस्तक देगा, इसलिए खुद को तैयार रखें।
आर्थिक जीवन में स्ट्रेंथ भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि, इस दौरान आप अति-आत्मविश्वास में आकर बड़े जोखिम लेने से बचें। आपको सोच-समझकर जोखिम लेने पर लाभ मिलेगा।
करियर के क्षेत्र में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स बतात है कि आप यह भली-भांति जानते हैं कि आप अपने करियर से क्या चाहते हैं। इस दौरान अपनी योजनाओं को हर किसी से साझा न करें और कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहें। आप अपने काम पर ध्यान दें, क्योंकि आपको बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य के संबंध में द सन कहता है कि यह सप्ताह आपके लिए शानदार होगा क्योंकि यह कार्ड मज़बूत रोगप्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होगी। ऐसे में, आप शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत महसूस करेंगे। सेहत बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें।
अफर्मेशन: मैं सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स
करियर: एट ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए पेज ऑफ कप्स बताता है कि इस सप्ताह आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। ऐसे में, एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है जिसके चलते आप प्रसन्न रह सकते हैं, इसलिए इस प्रेम का आनंद लें।
फोर ऑफ कप्स कहता है कि यह सप्ताह अपने लक्ष्यों पर फोकस करने और उन्हें पाने की योजना बनाने के लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाना चाहते है, तो आपके लिए अपनी जरूरतों को समझना बहुत आवश्यक होगा।
करियर को लेकर एट ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कार्य कुछ समय के लिए रुके हुए लग सकते हैं। ऑफिस में दूसरों पर हद से ज्यादा दबाव डालने से बचें। अगर परिस्थिति आपके नियंत्रण में नहीं है, तो आप धैर्य रखें।
फोर ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप अपनी सेहत को लेकर आभारी रहें और खुद को पर्याप्त आराम दें। आपके लिए अपनी सोच को सकारात्मक रखना और फिट रहने पर ध्यान देना फलदायी साबित होगा।
अफर्मेशन: आज का दिन भी मेरे लिए सफलता लेकर आएगा।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: डेथ
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए नाइट ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपका रिश्ता गहरा हो सकता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होगी। सिंगल लोगों के जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स बताता है कि आपको अपनी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ पैसों को संभालने के तरीके पर पुनः सोच-विचार करें। आय में वृद्धि के लिए आप दूसरों की सहायता अवश्य करें ताकि आपके जीवन में समृद्धि बन रहें।
आर्थिक जीवन में आपको थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो बतात है कि आपको निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा। काम से जुड़ी परेशानियों को दिल पर न लें और ऑफिस की समस्याओं को निजी जीवन पर हावी न होने दें।
स्वास्थ्य के संबंध में डेथ का आना संकेत करता है कि इस सप्ताह लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में, आप अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और तनाव कम करना होगा। साथ ही, आप खुद को आराम देने के लिए मसाज भी करवा सकते हैं।
अफर्मेशन: मेरी टकगत मेरी परेशानियों बड़ी हैं।
मीन राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: फोर ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्प्रेस आया है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आप दूसरे लोगों को आकर्षित लग सकते हैं। वह आपको अपनी तरफ देखना चाहेंगे। हालांकि, रिश्तों में जल्दबाजी करने से बचें और सच्चे प्यार को महत्व दें। अगर आप लंबे समय से रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच प्रेम में वृद्धि होगी।
आर्थिक जीवन में द हर्मिट आपको सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। इस समय कोई नया निवेश करने या कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा जरूरी कामों को समय पर पूरा करें।
करियर के संबंध में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि नौकरी इस सप्ताह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थक सकते हैं। आपकी क्षमताएं गुज़ारा करने से कहीं ज्यादा है, बस आपको खुद पर भरोसा करना होगा। साथ ही, आपको जानना होगा कि आप क्या चाहते हैं।
स्वास्थ्य की बात करें, तो यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए थोड़ा नाज़ुक रह सकता है। तनाव, दिल टूटने का दर्द और डिप्रेशन आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको सकारात्मक रहना होगा और उन चीज़ों में या लोगों के साथ समय बिताएं कहाँ आप अच्छा महसूस करते हैं।
अफर्मेशन: मैं खुद के प्रति दयालु हूँ।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो राशिफल आपको इस सप्ताह प्रेम, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
हाँ, यह आपको स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही फैसला लेने में सहायता करता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल में आपको प्रेम, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी भविष्यवाणी प्राप्त होगी।