टैरो साप्ताहिक राशिफल (22 सितंबर से 28 सितंबर, 2024): इस सप्ताह इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 22 सितंबर से 28 सितंबर 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साल 2024 के नौवें महीने सितंबर का यह आखिरी सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 22 सितंबर से 28 सितंबर 2024 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि सितंबर का यह आखिरी सप्ताह यानी कि 22 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने की संभावना है?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 22 सितंबर से 28 सितंबर, 2024: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द स्टार

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स 

करियर: द एम्परर

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स

प्रेम जीवन के लिए द स्टार कार्ड दर्शा रहा है कि आप एक साथ मिलकर कार्य करेंगे और आप दोनों के बीच विश्वास बढ़ेगा। इस तरह आप सभी बाधाओं को पार कर पाने में सक्षम होंगे। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें जल्द ही नए प्रस्ताव मिलेंगे और वे एक नए रिश्ते में कदम रख सकते हैं।

आर्थिक जीवन के लिए थ्री ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपके लिए विदेश से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। इसके अलावा, यह भी संभव है कि आप काम के सिलसिले से विदेश जा सकते हैं। यदि आपका खुद का व्यवसाय हैं तो आपकी आय दूर या दूर के देशों से आनी शुरू हो सकती है।

करियर में द एम्परर कार्ड एक बेहद अनुकूल कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो आपके लिए विकास और समृद्धि के कई रास्ते खोल रहा है। इसके अलावा, यह करियर के क्षेत्र में किसी अच्छे ऑफर का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई भूमिका और जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है और आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपके वरिष्ठ आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद करेंगे।

स्वास्थ्य के संदर्भ में नाइट ऑफ कप्स आपके लिए बेहतरीन कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो संकेत दे रहा है कि यदि आप लंबे समय से बीमार हैं या कोई पुरानी चोट आपको परेशान कर रही है तो आपको बहुत जल्द ही उपचार मिलने वाला है।

लकी चार्म: अपने पर्स में तांबे के सिक्के रखें।

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) 

करियर: द हैंग्ड मैन

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

वृषभ राशि के जातकों के जीवन की बात करें तो, ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स कार्ड के परिणामस्वरूप, आपका निजी जीवन उत्साह और उम्मीदों से भरा रहेगा। इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ शादी करने, साथ रहने या अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने जैसे कई बड़े फैसले ले सकते हैं। यह समय आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

नाइन ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) आपको अधिक खर्च करने से पहले अपने बैलेंस को चेक करने के लिए कह रहा है। आपको खर्च करने से पहले यह पता करना होगा कि आपके पास वास्तव में पैसे हैं? यदि आप बिना सोचे समझे खर्च कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

करियर में लिहाज़ से हैंग्ड मैन संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है या आप अपने करियर में अवसरों की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस सप्ताह बहुत अधिक नकारात्मक महसूस न करें क्योंकि चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

स्वास्थ्य संदर्भ में पेज ऑफ़ स्वॉर्ड्स इस सप्ताह एलर्जी, फ्लू, सर्दी आदि होने का संकेत दे रहा है। ऐसे में, आपको उचित सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें या चीजों को हल्के में लेने की कोशिश न करें क्योंकि इससे समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

लकी चार्म: हमेशा परफ्यूम लगाएं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: सेवन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स

प्रेम जीवन में एट ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि आप बहुत ही वफ़ादार व्यक्ति हैं और आप परिवार के लिए कड़ी मेहनत करने से नहीं डरते हैं। आप अपने परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि वे सहज महसूस करें। मिथुन राशि के जो जातक सिंगल हैं, वे रिश्तों के बजाय जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स आपके लिए अनुकूल कार्ड प्रतीत नहीं हो रहा है। आप इस अवधि धन को लेकर बहुत अधिक चिंतित महसूस कर सकते हैं। आपको वास्तविकता और भ्रम के बीच अंतर करना सिखना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपनी वित्तीय स्थिति का निष्पक्ष रूप से आकलन करें और किसी भी बाधा से निपटने के लिए एक रणनीति बनाएं जिससे समस्याओं से निपटने में सक्षम हो सके।

सेवन ऑफ़ कप्स कार्ड कई विकल्पों का प्रतिनिधित्व करने वाला कार्ड है। इस सप्ताह आपको अपने करियर में क्या करना है, इस बारे में स्पष्टता की कमी के कारण निराशा का सामना करना पड़ सकता है या कम समय में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आपको प्रलोभनों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से पेज ऑफ कप्स कार्ड आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और उपचार का संकेत देता है। अगर आप अस्वस्थ हैं तो अपने प्रियजनों के प्यार और देखभाल से आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

लकी चार्म: अपने पर्स में लौंग रखें।

कर्क राशि

प्रेम जीवन: द हैरोफ़न्ट 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स 

करियर: द सन 

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स 

प्रेम जीवन में द हैरोफ़न्ट संकेत देता है कि आप अपने रिश्ते में सहज और खुश हैं। आप अपने रिश्ते को महत्व देते हैं और आप अच्छा माहौल बनाए रखने की पूरी कोशिश करते हैं, जो जातक सिंगल हैं, वे इश दौरान एक ईमानदार और पारंपरिक साथी की तलाश में रहेंगे।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ़ कप्स संकेत देते हैं कि इस सप्ताह आपको आर्थिक रूप से मदद प्राप्त होगी। हो सकता है आपने बैंक से जो ऋण के लिए आवेदन किया था, वह स्वीकृत हो जाए या आपको अपने किसी मित्र या परिवार के सदस्य से भी मदद मिल सकती है। इस तरह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।

करियर के क्षेत्र में द सन कार्ड आपके लिए सबसे सकारात्मक कार्डों में से एक है। यह संकेत देता है कि इस सप्ताह आपको पदोन्नति मिलने वाली है। यह इस बात का भी संकेत है कि व्यवसाय में लगे लोगों को सफल व्यावसायिक उद्यम मिलेंगे और इस समय प्रसिद्धि पाने की भी बहुत संभावना है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ में टेन ऑफ़ वैंड्स मानसिक और शारीरिक थकान का संकेत देता है। आप अपने शरीर और दिमाग पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव डाल रहे हैं। या तो आप ज़रूरत से ज़्यादा काम कर रहे हैं या फिर काम और दूसरी चीज़ों के बारे में बहुत ज़्यादा चिंता कर रहे हैं, जिसकी वजह से आप मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।

लकी चार्म: मोती या चांदी की चेन पहनें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ  स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन के लिए किंग ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि है कि आपका साथी बाहर से भले ही सख्त और मुखर दिखाई दे, लेकिन अंदर से आपके लिए प्रेम की भावना उमड़ रही है। आपका पार्टनर आत्मविश्वासी है और आपकी देखभाल करने और अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह से निभाने में सक्षम है। आप भी उनकी विशेषताओं को अपना सकते हैं।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स नए स्रोतों की तरफ इंगित करता है। यह कार्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आपके पैसे कमाने की ओर भी इशारा करता है। इस दौरान आपके वेतन में अच्छी ख़ासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो आपकी अपेक्षा से कहीं अधिक होगी। जिन जातकों का खुद का व्यापार है, वे पूरे सप्ताह के दौरान अच्छा लाभ कमाएंगे।

करियर के लिहाज़ से टेन ऑफ पेंटाकल्स आपके लिए पदोन्नति और व्यावसायिक अवसरों का संकेत देता है। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आप नियमित नौकरी को छोड़ कर खुद का व्यापार करने की योजना बनाएं और खुद को अच्छी तरह से और मजबूती से स्थापित कर करें।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स सिंह राशि वालों के लिए खराब स्वास्थ्य का संकेत दे सकता है और ऐसे में, आपको इसके लिए बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप लंबे समय से किसी शारीरिक चोट से पीड़ित हैं, तो आपको कुछ और समय तक इस पीड़ा को झेलना पड़ सकता है।

लकी चार्म: अपने दिन की शुरुआत गुड़ का एक टुकड़ा खाकर करें।

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: टेम्पेरन्स

आर्थिक जीवन:  द एम्परर

करियर: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन में टेम्पेरन्स कार्ड संतुलित और शांतिपूर्ण संबंध को दर्शाता है। यदि आप प्रतिबद्ध रिश्ते में हैं, तो संभवतः आपका संबंध आनंदमय और संतुष्टिदायक होगा। यह कार्ड जीवनसाथी के साथ संबंधों को भी दर्शाता है।

कन्या राशि के जातकों के लिए द एम्परर कार्ड आर्थिक जीवन में सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दे रहा है। वित्तीय मामले में आपको अच्छे से बजट बनाने और सही से उसका पालन करने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यदि आप सोच-समझकर धन खर्च करेंगे तो आगे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

करियर के लिहाज़ से, सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत दे रहा है कि कार्यक्षेत्र में आपके आसपास बहुत ही ईर्ष्यालु सहकर्मी हैं, जो आपकी छवि को खराब करने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आपको सलाह दी जाती है कि ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें और आपके लिए यह सख्त सलाह है कि आप कार्यालय की राजनीति में बिल्कुल भी शामिल न हों।

स्वास्थ्य की बात करें, तो सेवन ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इश सप्ताह आप खराब स्वास्थ्य से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। प्रयास और धैर्य के साथ आप जल्द ही किसी भी बीमारी से ठीक हो जाएंगे जिससे आप पीड़ित हो सकते हैं।

लकी चार्म: नंबर 5 का लॉकेट पहनें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ कप्स

करियर: टेन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) 

तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें, तो नाइन ऑफ कप्स दर्शा रहा है कि आपके पास जो कुछ भी है उसके लिए आपको आभारी होना चाहिए। इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आप अपने भविष्य को बेहतर बनाए रखने में सक्षम होंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो पार्टी आदि में आपके हमसफर की तलाश पूरी हो सकती है।

वित्त की दृष्टि से ऐस ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि आपके जीवन में धन की प्रचुरता होगी। इस सप्ताह के दौरान आपको लोगों से वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। जो लोग सहायता की तलाश कर रहे हैं, उन्हें यह कार्ड अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा।

टेन ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि कार्यस्थल पर सब कुछ ठीक चल रहा है और आपके प्रयास रंग ला रहे हैं। सहकर्मियों के साथ आपकी बातचीत सौहार्दपूर्ण है और आपके सहकर्मियों आपका पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही, आपको जल्द ही पदोन्नति मिलने वाली है।

फोर ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्स) इस बात का संकेत है कि आप अब अच्छे स्वास्थ्य की ओर बढ़ रहे हैं। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित थे, तो अब आप उस बीमारी से धीरे-धीरे छुटकारा पा रहे हैं।

लकी चार्म: संभव हो तो गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े पहनने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन: द डेविल

आर्थिक जीवन: डेथ

करियर: क्वीन ऑफ़ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: जजमेंट

प्रेम जीवन की बात करें तो द डेविल कार्ड आपके लिए अनुकूल प्रतीत हो सकता है और यह दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप या आपका साथी स्वार्थी व्यवहार कर सकता है। कुछ मामलों में इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि आप जीवन के सभी भौतिक सुखों की तलाश कर रहे हैं और अपने साथी का इस्तेमाल उसके पैसे के लिए कर रहे हैं और उन्हें लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं हैं।

आर्थिक जीवन में डेथ कार्ड आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आ सकती है। आप शायद आर्थिक रूप से मुश्किल दौर से गुज़र रहे हों और यह सप्ताह एक तरह का बदलाव हो सकता है, जहाँ आपको पैसों की दिक्कत हो सकती है और आपके लिए घर चलाना मुश्किल हो सकता है।

करियर में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स एक सख्त बॉस का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन यह व्यक्ति आपको काम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीखने में मदद करेगा। जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उनके लिए यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आपको आपकी माता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यह कार्ड कई पहलुओं में करियर के संदर्भ में एक सकारात्मक कार्ड है। 

स्वास्थ्य की बात करें तो, आपको खुद पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको उस पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है। 

लकी चार्म: संभव हो तो अक्सर काला या लाल रंग पहनें।

धनु राशि

प्रेम जीवन: द चेरियट 

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स 

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: क्विन ऑफ़ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन में द चेरियट कार्ड आपको अपने रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी लेने को कह रहा है। आपको अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने और दृढ़ता से उसका पालन करने की आवश्यकता है। इसका अर्थ यह है कि यदि आप प्रेम में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो कोई भी सीमा लांघे बिना आपको अपनी पसंद के व्यक्ति के लिए प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

किंग ऑफ कप्स यह संकेत देता है कि यदि आप पैसे बचाना चाहते हैं या संतुलित वित्तीय स्थिति चाहते हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता होगी और एक योजना बनाकर चलना होगा। यदि आप अपने प्रियजनों के लिए ज्यादा पैसों का लेन-देन करते हैं, तो बहुत ही अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपका पैसा पानी की तरह बह सकता है।

करियर में द मैजिशियन कार्ड भविष्यवाणी करता है कि आप इस सप्ताह अपने करियर में बहुत अधिक फोकस करेंगे और पेशेवर रूप से काम करेंगे। आप जो भी मन में ठान लें, उसे हासिल कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का पूरा उपयोग करें।

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आपके लिए बहुत अधिक अनुकूल कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बहुत अधिक अच्छा रहेगा। यदि आप हाल ही में किसी बीमारी या चोट से उबर रहे हैं तो आप जितना सोचा था उससे अधिक तेजी से ठीक हो जाएंगे।

लकी चार्म: अपने बेडरूम में ड्रीमकैचर रखें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: द वर्ल्ड

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

प्रेम संबंध में द वर्ल्ड कार्ड आपके जीवनसाथी, परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंधों का संकेत देता है। इस सप्ताह आपके रिश्ते और भी मधुर और सामंजस्यपूर्ण होंगे। इस बात के भी संकेत हैं कि आप अपने साथी या परिवार के साथ छुट्टी मनाने जा सकते हैं।

मकर राशि के जातकों के करियर की बात करें, तो फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि आपको अपने पैसे को संभालते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, खासकर जब लोगों पर भरोसा करने की बात आती है। कुछ लोग आपका फ़ायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं या आपसे ज़रूरत से ज़्यादा पैसे ले सकते हैं। यह कार्ड यह भी संकेत दे सकता है कि अभी पैसे की तंगी है, अपने खर्चों में कटौती करें।

करियर में फोर ऑफ वैंड्स सीधे तौर पर पदोन्नति और नए ऑफ़र आने का संकेत देता है। आप अपने करियर में बेहतर करने और उच्च पद प्राप्त करने का जश्न मनाएंगे और आपके वरिष्ठ आपको पदोन्नति दिलाने के पक्ष में होंगे। अगर आप विदेश में अवसर की तलाश कर रहे हैं तो संभावना है कि आपको विदेश से अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

फोर ऑफ कप्स मानसिक रुकावट या तनाव जैसी बीमारियों से पीड़ित होने का संकेत देता है, अगर ऐसा है, तो समय रहते बेहतर इलाज करें और किसी भी बात को नजरअंदाज न करते हुए सही इलाज करवाएं। आपको सलाह दी जाती है ध्यान व योग करें।

लकी चार्म: पंचधातु का कंगन पहनें।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द हर्मिट

आर्थिक जीवन: द टॉवर

करियर: नाइन ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

द हर्मिट कार्ड संकेत दे रहा है कि आपने अपने पिछले रिश्तों से बहुत बड़ा सबक लिया है। ऐसे में, किसी और के साथ प्रतिबद्ध रोमांटिक संबंध स्थापित करने से पहले, हमें अपने पिछले रिश्ते से सबक लेने की आवश्यकता होगी और कुछ समय खुद के लिए अकेले निकालने और अच्छे से विचारने की जरूरत होगी।

आर्थिक जीवन में द टॉवर संकेत देता है कि आप लगभग दिवालिया हो सकते हैं। आपको व्यापार में भारी नुकसान होने की संभावना है। जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उन्हें इस सप्ताह बहुत अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वहीं जो जातक नौकरीपेशा हैं और पदोन्नति की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें देरी का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के संदर्भ में नाइन ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि यदि आप लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो उस सपने को साकार करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको हार नहीं मानना चाहिए और अपना काम करना जारी रखना होगा और थोड़ा और इंतजार करना होगा।

स्वास्थ्य के मामले में टू ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत दे रहा है कि आप इस सप्ताह मानसिक बीमारियों और तनावों से पीड़ित हो सकते हैं और आपको अपनी भावनाओं और पीड़ा को बाहर निकालने में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।

लकी चार्म: अपने दाहिने हाथ में लोहे की अंगूठी पहनें।

मीन राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ़ वैंड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स

मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो फाइव ऑफ वैंड्स संकेत देता है कि अगर आप अपने पार्टनर को अपने परिवार से मिलवाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर आप रिश्ते को महत्व देते हैं, तो आपको संघर्ष करना चाहिए और अपने प्यार के लिए खड़ा होना चाहिए।

किंग ऑफ पेंटाकल्स बहुत अधिक मजबूत वित्तीय स्थिति की ओर इशारा करता है। आपका बिज़नेस योजना के अनुसार चल रहा है और आपको बहुत अधिक लाभ हो रहा है। आप आर्थिक रूप से बहुत अच्छा कर रहे हैं और अपनी मेहनत का लाभ उठा रहे हैं। आपके निवेश भी इस सप्ताह आपको अच्छा मुनाफा आपको प्रदान करेंगे।

करियर रीडिंग में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि इस सप्ताह आप अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे स्किल्स सीखेंगे। आपको समूह में काम करने का अच्छा अनुभव भी हो सकता है और आप एक लीडर के रूप में उभर सकते हैं। यह कार्ड यह भी दर्शाता है कि आपको सदस्यों की एक टीम का नेतृत्व करने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए पदोन्नत किया जा सकता है।

पेज ऑफ पेंटाकल्स समग्र रूप से अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देता है लेकिन यह भी संकेत देता है कि इस सप्ताह आपको किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है। अपनी व्यायाम दिनचर्या को बनाए रखें और अपने खाने का ध्यान रखें।

लकी चार्म: बेहतर किस्मत के लिए सोने की बालियाँ पहनें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- टैरो में द फ़ूल कार्ड क्या दर्शाता है? 

द फ़ूल कार्ड युवावस्था, वफ़ादारी, साहस और अपरिपक्वता का प्रतिनिधित्व करता है।

2- क्या टैरो ओपन एंडेड प्रश्नों का उत्तर दे सकता है?

हाँ, यदि पाठक पर्याप्त अनुभवी है

3- मेजर आर्काना का अर्थ क्या है?

ये कार्ड दैनिक छोटे और सांसारिक मुद्दों से निपटने के बजाय जीवन के प्रमुख क्षेत्रों जैसे करियर, प्रेम जीवन आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.