टैरो साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून, 2024): इस सप्ताह किस राशि पर होगी धन की वर्षा?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 16 जून से 22 जून 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साल 2024 के छठे महीने जून का यह तीसरा सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 16 जून से 22 जून 2024 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि जून का तीसरा सप्ताह यानी कि 16 जून से 22 जून 2024 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने की संभावना है?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 16 जून से 22 जून, 2024: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द लवर 

आर्थिक जीवन: द हायरोफैंट

करियर: किंग ऑफ स्वार्ड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ कप्स

प्रेम संबंध के लिए द लवर्स का कार्ड एक बेहद ही शानदार कार्ड माना जाता है। यह आपके और आपके साथी के बीच खुशहाल प्रेम को दर्शाता है। यह सोलमेट कार्ड भी है और यह इस बात को इंगित करता है कि आप दोनों अपने रिश्ते में बेहद ही खुश और संतुष्ट हैं। अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी थी तो वह इस सप्ताह अवश्य ही दूर हो जाएगी।

द हीरोफेंट कार्ड दर्शाता है कि फिलहाल आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्ट हैं। यह कार्ड यह भी दर्शाता है कि आप अपने पैसों को अपनी पुरानी जगहों में सुरक्षित रखना पसंद करते हैं और बिना किसी धोखाधड़ी और शॉर्टकट के साफ सीधे तरीकों का उपयोग करके पैसा कमाना चाहते हैं। आप अपने जीवन में धन का सम्मान करते हैं और इसे महत्व देना भी सीख चुके हैं।

किंग ऑफ स्वॉर्ड्स  यह दर्शाता है कि कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मज़बूत और प्रभावशाली बनी हुई है। हालांकि आप मतलबी भी हो सकते हैं लेकिन, आपको नए अवसरों की प्राप्ति के लिए अपने सेफ जोन से बाहर निकलकर नई चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। यह आपके करियर में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करेगा।

नाइन ऑफ कप्स का कार्ड अच्छे स्वास्थ्य को दर्शाता है। आप इस अवधि फिट महसूस करेंगे और यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो इस सप्ताह आपको उससे निजात मिल सकती है और आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा, आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और बाहर घूमेंगे और हर काम सक्रिय होंगे।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: मंगल

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स 

करियर: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

यह माइनर आर्काना कार्ड, नाइन ऑफ स्वोर्ड्स कार्ड अफसोस, चिंता और पश्चाताप को दर्शाता है। सरल भाषा में कहें तो, यह बताता है कि आप अपने रिश्ते में खुश नहीं हैं और कोई न कोई ऐसी बात है, जो आप नहीं जानते हैं। इसके अलावा, इस सप्ताह आपको ऐसा भी महसूस हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है।

आर्थिक पक्ष के मुताबिक नाइट ऑफ कप्स दर्शाता है कि आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा, अगर आपने पहले किसी तरह का निवेश किया था, तो इस अवधि आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर आप पैसों को लेकर परेशान हैं, तो इस सप्ताह आपकी परेशानी का हल हो सकता है।

आपके करियर के लिहाज़ से पेज ऑफ पेंटाकल्स कार्ड यह दर्शाता है कि आपको नए मौके मिल सकते हैं, जो आपके करियर में चार चांद लगा देगा और इससे आपको संतुष्टि महसूस होगी। इस सप्ताह आपके करियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा, कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद पर पदोन्नत मिल सकती है। पेज ऑफ पेंटाकल्स आने वाले भविष्य में तरक्की के संकेत दे रहा है, जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

फोर ऑफ कप्स स्वास्थ्य को लेकर दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं और अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे पहले कि आपकी चिंता और तनाव बड़ा रूप ले ले और गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में बदल जाए, आपको अपनी सेहत पर ख़ास ध्यान देने की आवश्यकता होगी ताकि आने वाली समस्या को आप रोक सके।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: शुक्र

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द वर्ल्ड

आर्थिक जीवन: द स्टार 

करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ वैंड्स

मिथुन राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द वर्ल्ड कार्ड प्राप्त हुआ है और यह आपके लिए अद्भुत कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो दर्शा रहा है कि यह सप्ताह हर एक लिहाज़ से शानदार रहने वाला है। आप दोनों के बीच संबंध और गहरे होने की संभावना है। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश रहेंगे और अपने पार्टनर के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।

वित्तीय रीडिंग की बात करें तो द स्टार एक उत्कृष्ट कार्ड है। मिथुन राशि के जातकों को अपने पुराने निवेश से बड़े धन लाभ होने की संभावना है। इसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मज़बूत होगी और धन से जुड़े मामलों में भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड, आपके करियर में आने वाले शानदार अवसरों की ओर इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपको नए मौके मिलेंगे और आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में सफल होंगे। इस दौरान आपको कोई बड़ी बिज़नेस डील मिल सकती है या फिर नौकरी में आपका प्रमोशन होना संभव है।

पेज ऑफ वैंड्स एक माइनर आर्काना कार्ड है और यह दर्शाता है कि आपका स्वास्थ्य शानदार रहने वाला है। यदि आप किसी बीमारी या चोट से जूझ रहे थे तो अब आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। यह आपसे अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने की दिशा में कदम उठा रहे हैं और जल्दी है बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करेंगे।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: बुध

कर्क राशि

प्रेम जीवन: द फूल

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ वैंड्स

कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें को द फूल आपके लिए एक सकारात्मक कार्ड प्रतीत हो रहा है लेकिन यह कार्ड आपको तब ही तक अच्छे परिणाम देगा जब तक आप किसी चीज़ को लेकर गंभीर नहीं हैं। यह आपके प्रेम जीवन में एक रिश्ते की शुरुआत का संकेत देता है या यदि आप रिश्ते में हैं तो एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के संग रोमांस करने का नया तरीका खोजेंगे।

आर्थिक जीवन के लिए द चैरियट कार्ड संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपको दृढ़ संकल्प और फोकस होकर अपने आर्थिक जीवन पर ध्यान देना होगा। अब समय आ गया है कि आप अपनी वित्तीय स्थिति पर नियंत्रण रखें, समझदारी से निवेश करें और वित्तीय चुनौतियों से छुटकारा पाएं। यह सप्ताह आपके लिए अपने वित्त की योजना बनाने और वित्तीय स्थिरता प्राप्त करने की दिशा में काम करने का एक अच्छा समय हो सकता है।

टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) कार्ड आपके लिए शुभ साबित होगा, जो संकेत देता है कि इस सप्ताह आप अपने करियर के कठिन दौर से उबरने में सक्षम होंगे और अब आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके लिए पटरी पर लौट रही हैं। अगर आपकी नौकरी चली गई है तो यही समय है जब आप नई नौकरी ढूंढने में सफल होंगे।

हेल्थ रीडिंग में सेवन ऑफ वैंड्स आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने और खुद का फिट रखने में मदद करेगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में योग व व्यायाम शामिल करें। जीवन को संतुलन बनाए रखने के लिए यह अवधि सबसे शानदार साबित हो सकती है।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: चंद्रमा

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द टॉवर 

करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: टेंपरेंस

आपके प्रेम संबंध के लिहाज़ से देखा जाए तो, थ्री ऑफ स्वोर्ड्स संकेत दे रहा है कि आप अपने पिछले रिश्ते को लेकर परेशान हैं और उसे उभरने की कोशिश कर रहे हैं। अब आप किसी भी रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार नहीं हैं और बहुत ही सावधानी बरत रहे हैं। टैरो साप्ताहिक राशिफल के मुताबिक आपको नए लोगों से मुलाकात करनी चाहिए और जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

आर्थिक जीवन के लिए द टॉवर आपको चेतावनी दे रहा है कि आने वाले समय में आपको  पर आर्थिक रूप से कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको अब अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता हो सकती है और कठिन समय से बचने के लिए योजना बनाकर चलना चाहिए।

करियर के लिहाज़ से देखा जाए तो इस सप्ताह आपको नए मौके मिलने की संभावना है। आप अपनी तेज़ बुद्धि की मदद से अपने करियर को लेकर सही फैसले लेने में सक्षम होंगे। आप में नेतृत्व करने की बेहतर क्षमता है और आप कार्यस्थल पर चीजों को प्रबंधित करना जानते हैं। आप सफलता की राह पर हैं।

स्वास्थ्य कार्ड के रूप में टेंपरेंस एक अत्यंत सकारात्मक कार्ड है, जो दर्शा रहा है कि आने वाले दिनों में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। इस सप्ताह आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर मजबूत और स्वस्थ रहेंगे।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: सूर्य

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

कन्या राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो द सन कार्ड आपके लिए एक अच्छा कार्ड है, जो दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके प्रेम संबंध भी इस सप्ताह काफी शानदार रहेंगे। इसके अलावा, आपके जीवन में आपका पार्टनर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप दोनों का रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा।

आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो, यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आप आरामदायक तरीके से जीवन जीने में सफल होंगे। साथ ही, आप अपने परिवार को भी सारे ऐशो-आराम देने में सक्षम होंगे। आप आर्थिक तौर पर काफी तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा आपको धन कमाने के नए मौके मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर ये सप्ताह आपके लिए फलदायक है।

इस सप्ताह आप अपने करियर में उत्तम प्रदर्शन करने में सफल होंगे। हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि कार्यस्थल पर अपने पद को लेकर परेशान हों और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता प्राप्त करने की ओर तैयारी करें क्योंकि आपके अंदर कुछ बड़ा करने की क्षमता है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करें तो, आपको अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अपने दिल की बात खुलकर कहें और अगर ज़रूरी हो तो चिकित्सा विशेषज्ञों की मदद लें, लेकिन पहले अपनी सेहत पर ध्यान दें।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: बुध

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: द हरमिट

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

करियर:  फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स

तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो द हरमिट कार्ड संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप पारिवारिक मुद्दों को संभालने पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। इस सप्ताह आपका परिवार आपके लिए पहली प्राथमिकता हो सकता है। आशंका है कि आपका या परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ जाए और उसे लगातार देखभाल और ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

आर्थिक जीवन के लिए सिक्स ऑफ वैंड्स आने वाली वृद्धि की ओर इशारा करता है। यह कार्ड आपके लिए बेहद शानदार साबित होगा। इस अवधि आपके लिए आय के नए स्रोत आ सकते हैं और आपका निवेश भी आपको बढ़िया रिटर्न देगा, जिससे आपकी वित्तीय स्थिरता और अधिक बढ़ेगी।

करियर में फोर ऑफ वैंड्स आपके आने वाले प्रमोशन की ओर इशारा करता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो निश्चित रूप से आपको इस अवधि अच्छा मुनाफा होगा और आपका व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। नौकरी करने वालों के लिए यह करियर में प्रगति और सीखने का समय है। इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में अपने काम का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे।

स्वास्थ्य रीडिंग में सेवेन ऑफ कप्स यह संकेत देता है कि इस सप्ताह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि कोई बड़ी समस्या आपके परेशान नहीं करेगी। सर्दी या बुखार जैसी आम समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: शुक्र

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ़ वैंड्स

करियर: एस ऑफ़ कप्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन में पेज़ ऑफ पेंटाकल्स संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपको अपने फ्रेंड सर्कल में किसी से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप उम्मीद कर सकते हैं कि कोई आपको डेट पर जाने के लिए कहेगा और वास्तव में ऐसा हो भी सकता है। यह सप्ताह प्रस्तावों से भरा हो सकता है और आपका प्रेम जीवन इस सप्ताह से आगे बढ़ सकता है।

वित्त में टू ऑफ वैंड्स का अर्थ है कि आपको पैसे कमाने के कई नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं जिनकी मदद से आप आय के नए स्रोत खोजने में सफल होंगे। इस सप्ताह आर्थिक जीवन की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि पैसों को लेकर पहले से ही योजनाएं बनाकर चलें और उसी के मुताबिक आगे बढ़ें।

करियर के संबंध में देखा जाए तो, इस सप्ताह आपको कई नए मौके मिलने की संभावना है। साथ ही आपकी नौकरी में बदलाव भी हो सकते हैं या आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं या हो सकता है कि अपना कोई बिज़नेस शुरू करें। अगर आप बिज़नेस कर रहे हैं तो, आपको इस सप्ताह नए अवसर मिल सकते हैं और कुल मिलाकर देखा जाए तो, यह सप्ताह करियर में अच्छी उन्नति प्राप्त करने के लिए फलदायी साबित होगा।

स्वास्थ्य रीडिंग में फाइव ऑफ स्वोर्ड्स कार्ड आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है। इस सप्ताह कोई पुरानी चोट या बीमारी फिर से उभर कर आपको परेशान करना शुरू कर सकती है। ऐसे में, सामान्य दैनिक कार्य करना भी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: मंगल

धनु राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन:  किंग ऑफ कप्स 

करियर: क्वीन ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स

प्रेम संबंध के बारे में बात करें तो, यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपके रिश्ते काफी अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं और आप दोनों के बीच तालमेल शानदार रहेगा। यह एक सोलमेट कार्ड है और ऐसे में, आपको भी यह लगता है कि आपका साथी वास्तव में आपका सोलमेट है। इस अवधि आप दोनों के बीच एक बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा और यह आनंदमय दौर आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

जहां तक बात है धन से जुड़े मामलों को संभालने की, तो आप काफी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे और तर्क के साथ फैसले लेने में सक्षम होंगे। यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक साबित होने की संभावना है। आपको पैसे कमाने में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप आसानी से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने में सफल होंगे। धनु राशि के जातक इस अवधि का भरपूर आनंद लेते हुए नज़र आएंगे।

करियर के लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। इस सप्ताह जातकों को विदेश जाने का मौका मिलने की संभावना है। यह कार्ड जीवन में वृद्धि और आने वाले सप्ताह या निकट भविष्य में आपके लिए आने वाले नए करियर अवसरों का भी संकेत देता है। यदि आप नौकरीपेशा है तो आपको पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है।

टेन ऑफ कप्स यह संकेत दे रहा है कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, फिर भी अपनी सेहत का ध्यान रखें और अपना खान-पान अच्छा रखें।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: बृहस्पति

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: नाइन ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स 

मकर राशि के प्रेम जीवन के लिहाज़ से थ्री ऑफ पेंटाकल्स संकेत दे रहा है कि आप और आपका साथी एक-दूसरे का बहुत सम्मान करेंगे और एक-दूसरे से कई चीज़ें सीखेंगे। आप दोनों मिलकर अपने रिश्ते को बहुत अधिक मजबूत बनाएंगे और आदर्श रिश्ते को हासिल करने की दिशा में काम करेंगे।

वित्तीय रीडिंग में टू ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत दे रहा है कि इस अवधि आपके सामने दो बड़े वित्तीय निर्णय आ सकते हैं और आप भ्रमित हो सकते हैं कि आपको पहले किस पर ध्यान देना चाहिए। इस अवधि आप अचानक खुद को वित्तीय संकट में भी पा सकते हैं और इसे संभालना आपको मुश्किल लग सकता है।

करियर रीडिंग में नाइन ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि आप अपने नौकरी पेशा जीवन में तंग आ चुके हैं और इससे पूरी तरह असंतुष्ट है। आप फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आपने एक ही कंपनी में एक ही पद पर लंबे समय तक काम किया हो और अब आप बदलाव चाहते हों, लेकिन आगे बढ़ने और नौकरी बदलने को लेकर भ्रमित हो रहे हों या खुद को प्रतिकूल परिस्थितियों में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं।

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको एट ऑफ वैंड्स कार्ड प्राप्त हुआ है, जो संकेत दे रहा है कि स्वास्थ्य के लिहाज से यह एक बेहतरीन सप्ताह है और निश्चित रूप से इस अवधि आप फिट महसूस करेंगे और आपको सही उपचार और स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: शनि

कुंभ राशि  

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: किंग ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स

किंग ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आपके लिए औसत प्रतीत हो रहा है। इस सप्ताह आप अपने कर्तव्यों को बहुत अच्छी तरह से निभाएंगे, लेकिन आपको यह भी समझने की जरूरत है कि रिश्ते भावनाओं पर आधारित होते हैं और यही चीज़ आपके रिश्ते से नदारद है। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएं और मधुर वाणी का इस्तेमाल करें, जिसके बाद आपको अपने रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स इशारा करता है कि आप अपनी जरूरतों को पूरा करने करने की कोशिश कर रहे हैं। आशंका है कि आप अपने सपनों के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक साथ कई काम कर रहे हों या आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए नौकरी व व्यवसाय एक साथ कर रहे हों। कामकाज के लिहाज से इस सप्ताह आप अधिक मेहनत कर सकते हैं।

किंग ऑफ वैंड्स इंगित करता है कि आपको अपने करियर में विकास के कई नए अवसर प्राप्त होंगे और आप तेज़ी से तरक्की करेंगे लेकिन आपको परिणाम धीरे-धीरे प्राप्त हो सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि भले ही आपको लगता है कि आपका करियर धीरे-धीरे बढ़ रहा है लेकिन भविष्य में इससे आपको ज़रूर फ़ायदा होगा।

टेन ऑफ वैंड्स आपको चेतावनी देता है कि इस अवधि आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता हो सकती है। यह समय जिम ज्वाइन करने का अच्छा समय है। अब आपको खुद की फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: शनि

मीन राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स

करियर: द स्टार

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ कप्स

मीन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स इंगित करता है कि आप इस अवधि किसी रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं और आप अकेले रहकर खुश व सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आप निश्चित रूप से अकेले रहने का आनंद उठा रहे हैं और अभी किसी रिश्ते में रहने के बारे में सोचने के मूड में भी नहीं हैं।

वित्त में किंग ऑफ कप्स आपके लिए एक शानदार कार्ड है, जो भविष्यवाणी कर रहा है कि आप आर्थिक रूप से स्थिर हैं लेकिन यह कार्ड एक चेतावनी भी देता है कि आपको वित्त संभालते समय सावधान बरतने की आवश्यकता हो सकती है और आपको अपने दिल को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहिए। अपनी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरे दिल और दिमाग से फैसला लें।

करियर में द स्टार एक स्वागत कार्ड है और यह दर्शाता है कि आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। आप अपने करियर का आनंद ले रहे हैं और कार्यस्थल में मजबूत महसूस कर रहे हैं। आपका संगठन आपकी मेहनत को महत्व देता है और आप उनके लिए बहुत अधिक मायने रखते हैं।

पेज ऑफ कप्स स्वास्थ्य के लिहाज से एक अच्छे सप्ताह का संकेत देता है लेकिन भावनात्मक मुद्दे आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। कुल मिलाकर आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान देंगे।

भाग्यशाली ज्योतिषीय ग्रह: बृहस्पति

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. कन्या राशि को इस सप्ताह कौन सा कार्ड मिला है?

उत्तर 1.  कन्या राशि प्रेम जीवन: द सन, आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स, करियर: फोर ऑफ पेंटाकल्स, स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स।

प्रश्न 2. टैरो का मतलब क्या होता है?

उत्तर 2. टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा है।

प्रश्न 3. टैरो कार्ड कहां से आते हैं?

उत्तर 3. टैरो डेक का आविष्कार इटली में हुआ था।

प्रश्न 4. टैरो रीडिंग कब शुरू हुई?

उत्तर 4.  टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.