अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल 2026)

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल, 2026: क्‍या होगा खास?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्‍योतिषयों का मानना है कि टैरो व्‍यक्‍ति की जिंदगी में भविष्‍यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्‍य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्‍यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्‍प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्‍योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्‍यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्‍मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्‍म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 12 से 18 अप्रैल, 2026 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

करियर: ऐट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मतभेद की ओर इशारा कर रहा है। आपके रिश्‍ते में संघर्ष के साथ-साथ दुर्भावना भी हो सकती है। भावनाओं की कमी रिश्‍ते में संघर्ष को जन्‍म दे सकती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में हम प्रतिस्‍पर्धी बन जाते हैं क्‍योंकि हमारे अंदर जो बचचा है, उसे उपचार की जरूरत होती है। जब फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड आता है, तो इसका मतजब यह नहीं है कि व्‍यक्‍ति ने नियंत्रण खो दिया है बल्कि असल में कई बार ऐसा होता है कि साथी हमें चोट पहुंचाता है क्‍योंकि वही उसका उद्देश्‍य होता है। संभव है कि जिसने आपको आहत किया है, उसके बचपन के घाव अभी भरे नहीं हैं और अब उसे उपचार की आवश्‍यकता है।

किसी परिस्थिति को लेकर उसके आर्थिक परिणाम के बारे में पूछने पर रिवर्स थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड आने का मतलब है कि अब आप अपनी वित्तीय मुश्किलों से उबर सकते हैं या विवाद सुलझने की शुरुआत हो सकती है। यह कार्ड आर्थिक कठिनाई या भावनात्‍मक स्‍तर पर उतार-चढ़ाव के बाद उपचार और प्रगति को दर्शाता है। यह कार्ड संकेत देता है कि अब आप उस समय के करीब पहुंच रहे हैं, जहां पर सुधार और समाधान दोनों संभव हैं क्‍योंकि आप एक मुश्किल वित्तीय परिस्थिति के सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्‍से को पार कर चुके हैं।

करियर के मामले में ऐट ऑफ वैंड्स कार्ड यह बताता है कि कार्यक्षेत्र में आपकी नई भूमिका की शुरुआत तेज और उत्‍साहपूर्ण हो सकती है। इस नई भूमिका के साथ आने वाली गति, उत्‍साह और अचानक आने वाले बदलावों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। ऐट ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि आपको अवसरों का तुरंत लाभ उठाना चाहिए। इस समय आपको अपने कौशल पर विश्‍वास रखना चाहिए, निर्णायक कदम उठाने चाहिए और कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्‍यों को दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि अक्‍सर मानसिक या शारीरिक रूप से एकदम निचले स्‍तर पर पहुंचने या बहुत ज्‍यादा थकान होने के संकेत दे रहा है। ऐसा अत्‍यधिक थकान, लंबे समय से हो रही असुविधा या तनाव की वजह से उत्‍पन्‍न बीमारी का परिणाम हो सकता है। यह स्थिति निराशाजनक हो सकती है लेकिन यह भी दर्शाता है कि बुरा और सबसे म‍ुश्किल समय बीत चुका है और अब सुधार, उपचार एवं पुरानी बातों को छोड़ने के लिए महत्‍वपूर्ण मोड़ आने वाला है।

लकी नंबर: 18

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून

आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्‍टेस

करियर: पेज ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार प्रेम जीवन में वृषभ राशि के जातकों को द व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून कार्ड मिला है जो कि बदलाव, चक्र और किस्‍मत का प्रतिनिधित्‍व करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपका रिश्‍ता बदलने वाला है या आपके रिश्‍ते में किसी नए चरण की शुरुआत होने वाली है। यह कार्ड अपराइट आने पर दोबारा प्‍यार में पड़ने की संभावना को दर्शाता है या फिर आपके मौजूदा रिश्‍ते में ही कोई नया उत्‍साहजनक बदलाव हो सकता है या नीयति द्वारा निर्धारित संबंध बन सकता है जिसमें लचीलेपन और बदलाव को स्‍वीकार करने की जरूरत होगी।

धन के मामले में द हाई प्रीस्‍टेस कार्ड अपने मन पर भरोसा करने, वित्तीय मामलों को गोपनीय रखने और आर्थिक दिशा या मार्गदर्शन के लिए बाहरी शोर के बजाय अपनी बुद्धि पर भरोसा करने की सलाह देता है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि किसी भी डील की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और कुछ समय तक मिलने वाले लाभ की बजाय भविष्‍य की संभावनाओं या छिपी हुई जानकारी को प्राथमिकता दें। यह कार्ड आपको अपनी समझ से स्थिर और सुरक्षित निर्णय लेने, अपने विवेक का पालन करने के लिए कह रहा है। आप यह समझें कि कब आपको अपने मन की बात सुननी है और अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में किसी से भी ज्‍यादा जानकारी साझा नहीं करनी है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में द पेज ऑफ कप्‍स कार्ड नई, भावनात्‍मक रूप से प्रेरित अवसरों, रचनात्‍मक प्रेरणा और काम को लेकर हल्‍की-फुल्‍की एवं आदर्शवादी दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह कार्ड कहता है कि आपको नए होने के डर से बंधना नहीं चाहिए बल्कि जिज्ञासा और उत्‍साह को अपनाना चाहिए और विशेष रूप से रचनात्‍मक क्षेत्रों में अपने पैशन पर काम करना चाहिए। इस कार्ड के रिवर्स आने पर यह कार्यक्षेत्र में भावनात्‍मक रूप से अधिक समझदार बनने की जरूरत को दर्शाता है। इसके साथ ही यह कार्ड अड़चनें आने और अव्‍यवहारिक अपेक्षाओं या जल्‍दबाज़ी में वित्तीय निर्णय लेने से बचने की चेतावनी दे रहा है।

फोर ऑफ वैंड्स कार्ड अक्‍सर वैंड्स सूट की सक्रियता और ऊर्जा से जुड़ा होता है जो कि हेल्‍थ रीडिंग में उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य, ताकत और जश्‍न मनाने एवं स्थिरता को दर्शाता है। यह कार्ड अच्‍छा महसूस करने, मजबूत और स्‍वस्‍थ मेटाबॉलिज्‍म और स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित समस्‍याओं पर विजय पाने का संकेत दे रहा है। यह समय स्‍वस्‍थ होने और सकारात्‍मक परिणाम पाने का है जैसे कि आप स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कोई लक्ष्‍य या महत्‍वपूर्ण उपलब्धि प्राप्‍त कर सकते हैं।

शुभ अंक: 15

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: द एम्‍प्रेस

करियर: सिक्‍स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द फूल

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार प्रेम जीवन में मिथुन राशि वालों को द सन कार्ड मिला है जो कि लव लाइफ के मामले में एक बहुत ही अच्‍छा कार्ड है। यह कार्ड दर्शाता है कि आपमें से कुछ महिलाएं मातृत्‍व सुख प्राप्‍त कर सकती हैं। इस कार्ड के अनुसार यह एक शानदार समय है जिसे आप अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ बिता सकते हैं। द सन कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि सिंगल जातक जल्‍द ही नए रिश्‍ते की शुरुआत कर सकते हैं या फिर शादी कर सकते हैं। किसी न किसी तरह निश्‍चित रूप से आपका रिश्‍ता आगे बढ़ेगा।

फाइनेंशियल रीडिंग में द एम्‍प्रेस कार्ड विकास और संपन्‍नता का प्रतिनिधित्‍व करता है। अगर आप अपने वर्तमान में स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं, तो वित्तीय जीवन में द एम्‍प्रेस कार्ड उन्‍नति और आर्थिक रूप से संपन्‍न होने के समय को दर्शाता है। यह कार्ड कहता है कि नौकरी में आपकी काबिलियत और कड़ी मेहनत को पहचान मिलेगी जिससे आप आर्थिक स्थिरता और प्रगति प्राप्‍त कर सकते हैं। यह कार्ड आपको अपने पेशेवर मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है क्‍योंकि यह कार्ड आपको आगे भी प्रगति एवं आर्थिक स्थिरता प्रदान करता रहेगा।

अगर आपके करियर की नई शुरुआत हुई है, तो सिक्‍स ऑफ वैंड्स कार्ड आपके लिए सफलता और आर्थिक समृद्धि के संकेत दे रहा है। आपको अपनी नई नौकरी में प्रगति के नए अवसर प्राप्‍त होंगे। आप इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी काबिलियत और कौशल का प्रदर्शन करें। जब तक आप फोकस रहेंगे, आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा और आपको उसका सही ईनाम भी मिलेगा। यदि आप अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, तो सिक्‍स ऑफ वैंड्स कार्ड दर्शाता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों को प्रेरित करते हैं। आप नेतृत्‍व करने वाले पद या भूमिका को संभालने में सक्षम हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में द फूल कार्ड नई शुरुआत, उत्‍साी और अत्‍यधिक ऊर्जा का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह कार्ड अक्‍सर स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार किया किसी नए स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम से जुड़ने के संकेत दे रहा है। यह कार्ड आपको लापरवाही न करने, बिना सोचे-समझे कदम उठाने से बचने, उचित सावधानी बरतने और सोचने से पहले करने वाली मानसिकता से होने वाले नुकसान को लेकर सचेत कर रहा है।

शुभ अंक: 23

कर्क राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: स्‍ट्रेंथ

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ कप्‍स

कर्क राशि वालों को लव लाइफ में टू ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि आपका रिश्‍ता एक मजबूत शुरुआत कर चुका है। यह भविष्‍य पर फोकस करने वाला कार्ड है। आपका पार्टनर सिर्फ किनारे पर रहना चाहता है और वह आपके जीवन में पीछे छिपकर नहीं रहना चाहता है। आप जैसा चल रहा है, वैसे चलने देने वाले स्‍वभाव के व्‍यक्‍ति नहीं हैं। आपका पार्टनर निडर है और आपकी जिंदगी में एक खास भूमिका चाहता है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल कहता है कि धन के मामले में फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स अपराइट कार्ड कर्ज, गरीबी या नौकरी जाने जैसी आर्थिक परेशानियों के कारण अकेलेपन और असुरक्षा की भावना को दर्शाता है। यह अभाव के एक ऐसे समय का संकेत दे सकता है जब आप खुद को सहयोग और सहारे से दूर महसूस कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग हो सकती है। किसी भी परिस्थिति में सहायता मांगने में अपने अहंकार को बीच में आने न दें।

करियर टैरो रीडिंग द स्‍ट्रेंथ कार्ड आपकी आंतरिक शक्‍ति और साहस का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह आपको धैर्य एवं आत्‍मविश्‍वास से अपने कार्यक्षेत्र की बाधाओं पर विजय पाने में मदद करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने लिए आवाज़ उठानी चाहिए, आत्‍मविश्‍वास के साथ जोखिम उठाने एवं अपनी काबिलियत का उपयोग कर के अपने काम में महारत हासिल करने की सलाह देता है। यह कार्ड आपको अपनी ईमानदारी और जुनून के साथ अपने करियर की जिम्‍मेदारी लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। अगर आप भावनात्‍मक रूप से आत्‍म-नियंत्रित और दृढ़ हैं, तो इस कार्ड के अनुसार आप पेशेवर रूप से आगे बढ़ सकते हैं और सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड दर्शाता है कि कम्‍युनिटी, खुशी, सामाजिक संबंध एवं भावनात्‍त्‍मक सहयोग के ज़रिए आप ठीक हो सकते हैं।। हालांकि, यह कार्ड आपको त्‍योहारों के दौरान ज्‍यादा खाने-पीने से बचने की सलाह दे रहा है। आपको ज्‍यादा खाने-पीने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए मज़े और नियंत्रण के बीच संतुलन बनाना चाहिए। अपने स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर करने के लिए आपको ऐसे दोस्‍त बनाने चाहिए आपको सहारा दें और आपके तनाव को कम करने में मदद करें।

शुभ अंक: 20

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द हीरोफैंट

आर्थिक जीवन: सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्‍स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में सिंह राशि को द हीरोफैंट कार्ड मिला है जो बताता है कि आपके रिश्ते में समान सोच, परंपरागत मूल्य और एक-दूसरे के प्रति मजबूत समर्पण है। अगर आप लंबे समय के रिश्ते में  हैं, तो यह कार्ड ज्यादा प्रतिबद्धता, शादी की इच्छा या किसी स्थायी, पारंपरिक रिश्ते की ओर बढ़ने का संकेत देता है। जो लोग प्यार की तलाश में हैं, उनके लिए यह कार्ड बताता है कि आपको कोई ऐसा साथी मिल सकता है, जिसकी सोच, मूल्य और परंपराएं आपसे मेल खाती हों और रिश्‍ता लंबे समय तक चलने वाला हो सकता है। 

फाइनेंशियल लाइफ में सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड उन लोगों के लिए है, जो अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने संसाधनों को ठीक से संभालने और सहायता देने या लेने के लिए तैयार रहने के बीच संतुलन बनाना चाहिए। यह कार्ड आपको समझदारी से धन को संभालने और आर्थिक सहायता देने या लेने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करता है। यह कार्ड कम्‍युनिटी सहयोग और आत्‍मनिर्भरता के बीच सही संतुलन बनाने के बारे में है।

करियर रीडिंग में अपराइट नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड उत्‍साह, महत्‍वाकांक्षा और काम करने की प्रेरणा को दर्शाता है कि जो किसी नई पहल, नौकरी में बदलाव या व्‍यावसायिक प्रयास की संभावना का संकेत देता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने लक्ष्‍यों को पूरे जोश के साथ आगे बढ़ाने एवं बड़ी संफलता के लिए जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

हेल्‍थ टैरो कार्ड रीडिंग में फोर ऑफ कप्‍स कार्ड बताता है कि तनाव, थकावट या मौजूदा चिकित्‍सकीय परिस्थिति के कारण आपको उदासी, असंतुष्टि या भावनात्‍मक स्‍तर पर थकान हो सकती है। आपके लिए यह समय भावनात्‍मक रूप से ठहराव का हो सकता है और इस दौरान आप खुद की देखभाल करने या ठीक होने के अच्‍छे अवसर गंवा सकते हैं। ऐसे में आप खुद में डूबे रह सकते हैं और अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक: 10

कन्या राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द लवर्स

करियर: किंग ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: डेथ

कन्‍या राशि के जातकों को लव लाइफ में सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला जो कि आमतौर पर धोखा मिलने, विश्‍वासघात और भरोसे की कमी को दर्शाता है। यह कार्ड बेवफाई, व्‍यक्‍त न की गई भावनाओं या किसी के द्वारा आपके रिश्‍ते को नुकसान पहुंचाने के संकेत दे रहा है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि कोई व्‍यक्‍ति कुछ छिपा रहा है या आपको रणनीतिक सोच अपनाने की जरूरत है। यह कार्ड सिंगल जातकों को सचेत करता है क्‍योंकि उनकी मुलाकात किसी ऐसे व्‍यक्‍ति से हो सकती है जो धोखेबाज़ या चालाक हो।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार द लवर्स कार्ड दर्शाता है कि आप धन के मामले में कोई महत्‍वपूर्ण और मूल्‍यों पर आधारित निर्णय ले सकते हैं। यह कार्ड आपको दीर्घकालिक वित्तीय संतुलन पाने के लिए अपने वित्तीय निर्णयों को अपने मूल सिद्धांतों से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह कार्ड अक्‍सर महत्‍वपूर्ण निवेश या साझेदारी के अवसरों या दो रास्‍तों के बीच (जैसे कि करियर में बदलाव, वित्तीय रणनीति) किसी एक को चुनने की ओर इशारा कर रहा है। इसमें स्‍पष्‍टता की जरूरत होती है और लालच के बजाय ईमानदार एवं पार‍स्‍परिक लाभ के मार्ग को चुनना आवश्‍यक होता है।

किंग ऑफ कप्‍स कार्ड का कहना है कि जो लोग अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उन्‍हें अपनी भावनात्‍मक बुद्धिमत्ता को अधिक महत्‍व देना चाहिए। आप दूसरों के लिए अपने अंदर सहानुभूति और करुणा लेकर आएं। इससे आपके लिए कार्यक्षेत्र में सहयोगात्‍मक और प्रोत्‍साहित करने वाला माहौल बन सकता है। अपने कौशल को बेहतर करने के अवसरों की तलाश करें और उनका अपने पेशेवर जीवन में उपयोग करें। आप अपने काम और निजी जीवन के बीच अच्‍छा संतुलन बनाने का प्रयास करें।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में आपको द डेथ कार्ड मिला है जिसके अनुसार आप किसी नशे या पदार्थ की लत से जूझ रहे हैं और यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर नकारात्‍मक प्रभाव डाल सकता है। बेहतर होगा कि आप जितनी जल्‍दी हो सके डॉक्‍टर की सहायता लें ताकि आगे चलकर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से बचा जा सके और समय रहते सही कदम उठाए जा सकें।

शुभ अंक: 05

तुला राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द लवर्स

तुला राशि के लोगों को लव लाइफ में सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है। इस कार्ड के अनुसार अगर आप अपने रिश्‍ते के भविष्‍य के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे के साथ ज्‍यादा स्‍पष्‍ट और ईमानदार बनने की जरूरत है। ज्‍योतिषीय दृष्टि से यह भावुक लेकिन ठंडे स्‍वभाव वाले कुंभ राशि में चंद्रमा से जुड़ा होता है। इस कार्ड के अनुसार कभी-कभी हमारी भावनाएं हमें अलग-थलग और नीरस व्‍यवहार करने के लिए मजबूर कर देती हैं। हम में से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए ऐसा करते हैं। लव लाइफ में सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स आत्‍म-केंद्रित ऊर्जा का संकेत हो सकता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि किसी स्थिति का आर्थिक परिणाम कैसा रहेगा और आपके लिए सिक्‍स ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड आता है, तो यह इस बात का संकेतक है कि आपके लिए धन का लेन-देन संतुलित रहेगा और आपको उदारता या आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। यह कार्ड संसाधनों का शांति और संतुलित तरीके से बांटने का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि आप या दूसरों की आर्थिक मदद कर सकते हैं या फिर खुद किसी से वित्तीय सहायता प्राप्‍त कर सकते हैं। यह कार्ड आर्थिक स्थिरता के एक ऐसे समय की ओर संकेत करता है जब सहायता और सहयोग दोनों एक समान हों।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल का कहना है कि जो लोग अपनी मौजूदा नौकरी के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं, उनके लिए फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड कार्यक्षेत्र में काम के दबाव का संकेत दे रहा है। उच्‍च अधिकारियों या सहकर्मियों से मतभेद के कारण अपने काम से आपकी संतुष्टि पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ रहा है। इससे आप थकान या चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। आपको अपने दीर्घकालिक पेशेवर लक्ष्‍यों की समीक्षा करनी चाहिए। इस बात का ध्‍यान रखें कि सकारात्‍मक प्रतिस्‍पर्धा से व्‍यक्‍तिगत विकास को बढ़ावा मिल सकता है। इस कार्ड का कहना है कि अगर आप अपने करियर के क्षेत्र को बदलने का फैसला ले रहे हैं, तो सफलता पाने के लिए आपको गहराई से शोध करने की आवश्‍यकता है। आपको कड़ी प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

द लवर्स कार्ड मानसिक, शारीरिक और आध्‍यात्मिक संतुलन पाने की जरूरत को दर्शाता है। यह कार्ड अक्‍सर संकेत देता है कि भावनात्‍मक संतुलन का सीधा असर शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ता है। यह कार्ड मानसिक और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के बीच के संबंध को उजागर कर के संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देता है।

शुभ अंक: 06

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: जजमेंट

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

वृश्चिक राशि के जातकों को लव लाइफ में द जजमेंट कार्ड मिला है जिसके अनुसार अब समय आ गया है कि आप अपनी लव लाइफ को ध्‍यान से परखें और यह फैसला करें कि आपको क्‍या बदलाव करने की जरूरत है। लव लाइफ में द जजमेंट कार्ड आत्‍त्‍म-जागृति से आत्‍ममंथन और गहन चिंतन करने के दौर का संकेत देता है। अब आपके पास अपनी लव लाइफ की उन समस्‍याओं को सुलझाने का अवसर है जिन्‍हें आपने पहले नज़रअंदाज़ कर दिया था। ध्‍यान रखें कि आप दोनों एक-दूसरे की जरूरतों से अवगत हों और अपने साथी के साथ खुलकर और स्‍पष्‍ट बातचीत कर सकें।

यह कार्ड आर्थिक विकास और अवसरों की ओर देखने का संकेत देता है। वित्तीय जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड सकारात्‍मक दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसमें तैयारी और दूरदर्शिता के कारण आर्थिक अवसर बढ़ रहे हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपके प्रयास भविष्‍य में सफलता पाने की नींव रख रहे हैं और आप आगे होने वाले आर्थिक लाभ का पूर्वानुमान लगाने एवं उनके लिए तैयार होने की स्थिति में हैं। अगर आप किसी आर्थिक निर्णय को लेकर असमंजस में हैं, तो यह कार्ड आपका आत्‍मविश्‍वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में टू ऑफ कप्‍स कार्ड यह संकेत देता है कि जो लोग अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उनके लिए अपने सहकर्मियों और उच्‍च अधिकारियों के साथ मजबूत संबंध बनाने से सफलता और काम से संतुष्टि मिल सकती है। इस कार्ड का कहना है कि आप कार्यक्षेत्र में सहयोग करने और सौहार्दपूर्ण रिश्‍ते बनाने पर ध्‍यान दें क्‍योंकि इससे आपको अपने पेशेवर लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में सहायता मिलेगी। अगर आप सहयोग और साझेदारी के लिए तैयार रहेंगे, तो कंपनी के अंदर उन्‍नति और प्रगति के अधिक अवसर प्राप्‍त होंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड दर्शाता है कि आप इस सप्‍ताह एक ही समय पर कई तरह की चोटों या एक से ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से जूझ रहे हैं। सही आहार लेकर, शारीरिक व्‍यायाम कर के और योग या ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज़ से आपको लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

शुभ अंक: 09

धनु राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: द हर्मिट

करियर: द हीरोफैंट

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार धनु राशि के लोगों को थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि लव लाइफ में खुशी, दोस्‍ती और प्‍यार के खिलने का संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने सोशल नेटवर्क के ज़रिए किसी नए व्‍यक्‍ति से मिल सकते हैं। यह कार्ड आप और आपके पार्टनर को एक-दूसरे से हल्‍की-फुल्‍की बातें करने, अपने अनुभवों को साझा करने के लिए प्रेरित करता है और रिश्‍ते में आनंद, हंसी और सहयोग के महत्‍व पर ज़ोर देता है।

फाइनेंशियल लाइफ में द हर्मिट कार्ड बताता है कि आपको कुछ समय के लिए एकांत में रहना चाहिए ताकि जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं, वे सोच-समझकर और सही निर्णय ले सकें। यह कार्ड कहता है कि जब आप अंकेले और शांत होते हैं, तब आप अपनी आंतरिक मार्गदर्शन करने की प्रणाली को ज्‍यादा अच्‍छे से सुन पाते हैं और अपने लिए सही वित्तीय मार्ग चुन पाते हैं। इसके साथ ही यह कार्ड आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर शांत माहौल में बैठकर सोचने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है कि आपके फैसले आपके दीर्घकालिक लक्ष्‍यों और व्‍यक्‍तिगत मूल्‍यों के अनुरूप हों।

करियर में द हीरोफैंट कार्ड यह संकेत देता है कि अगर आप नई नौकरी शुरू कर रहे हैं, तो आपको अपने नए ऑफिस की नीतियों एवं प्रक्रियाओं को समझना एवं उनका पालन करना होगा। चूंकि, द हीरोफैंट व्‍यवस्‍था और परंपराओं का कार्ड है इसलिए आपको स्‍थापित नियमों और प्रथाओं का पालन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सहकर्मियों को कंपनी के कल्‍चर के बारे में पता होता है इसलिए उनके साथ समय बिताएं, उन्‍हें जानें और उनसे सीखें। जरूरत पड़ने पर उनसे मदद मांगे और अपने आप से अधिक अनुभव रखने वाले लोगों से सलाह लें। अपनी नई नौकरी में खुले विचार रखें और सीखने के लिए उत्‍सुक रहें।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में द टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड रुकावट, भावनात्‍मक अवरोध या उपचार को लेकर हिचकिचाहट का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह कार्ड अक्‍सर तनाव के कारण शरीर में जकड़ने के रूप में दिख सकता है। यह कार्ड संकेत देता है कि आप स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर महत्‍वपूर्ण निर्णयों को टाल रहे हैं इसलिए आपको ठहरकर आत्‍मचिंतन करने, अपने मन की आवाज़ सुनने एवं उन दबी हुई भावनाओं से निपटने की जरूरत है जो आपके शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचा रही हैं।

शुभ अंक: 03

मकर राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्‍स

मकर राशि के लोगों को जजमेंट कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपका मौजूदा रिश्‍ता बहुत अच्‍छा चल रहा है। आप दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे का साथ दिया है और संभवत: एकसाथ मिलकर कुछ नया भी रचा है। आपका रिश्‍ता विश्‍वास के आधार पर विकसित हुआ है और दोनों ने साथ मिलकर अपने जीवन की बाधाओं का सामना किया है और उन्‍हें पार किया है। आपका रिश्‍ता वास्‍तव में बहुत स्‍वस्‍थ है। यह कार्ड आमतौर पर दीर्घकालिक रिश्‍तों में गहरे जुड़ाव का संकेत देता है जहां आप एक-दूसरे के प्रेमी नहीं बल्कि सबसे अच्‍छे मित्र भी हैं। आप दोनों के बीच आध्‍यात्मिक और सहज बातचीत का संबंध विकसित हो गया है आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को लेकर अत्‍यंत संवेदनशील हैं।

टेन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड पारिवारिक या पीढ़ीगत सफलता से जुड़ा है। अगर आप किसी स्थिति को लेकर आर्थिक परिणाम के मामले में असमंजस में हैं, तो यह कार्ड दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता, संपन्‍नता और पैतृक संपत्ति प्राप्‍त करने का संकेत देता है। यह कार्ड उस धन और संसाधनों को दर्शाता है जो आने वाले कई वर्षों तक आपको और आपके प्रियजनों को सहारा दे सकते हैं। यह कार्ड व्‍यक्‍तिगत वित्तीय सफलता के साथ-साथ उन लाभों का भी प्रतिनिधित्‍व करता है, जो आपके आसपास के लोग आपकी उपलब्धियों के कारण महसूस कर सकते हैं। 

अगर आप सोच रहे हैं कि आपको अपना कार्यक्षेत्र बदलना चाहिए या नहीं तो टू ऑफ वैंड्स कार्ड संकेत देता है कि आप एक महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप अपने जीवन में क्‍या करना चाहते हैं। आप अपने विकल्‍पों के बारे में सोचें और उन्‍हें सावधानी से परखें। आप यह तय करें कि कौन सा रास्‍ता आपके लक्ष्‍यों को अधिक सुलभ और प्राप्‍त करने योग्‍य बनाता है। एक बार निर्णय लेने के बाद आप आगे बढ़ते रहें और आप अधिक उपलब्धियां हासिल करेंगे। यदि आप बिज़नेस शुरू करने में रुचि रखते हैं, तो टू ऑफ वैंड्स कार्ड संकेत देता है कि यह जोखिम उठाने के लिए सही समय है। आप अपनी योजनाओं पर अच्‍छी तरह से विचार करें।

स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में आपको फाइव ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि भावनात्‍मक, शारीरिक या मानसिक नुकसान पर ध्‍यान देने को दर्शाता है। यह कार्ड अक्‍सर शोक, डिप्रेशन, चिंता या पिछली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं की वजह से उदासी को उजागर करता है। इस कार्ड का कहना है कि इन भावनाओं को समझना और स्‍वीकार करना जरूरी है क्‍योंकि नकारात्‍मकता में बने रहना हीलिंग को बाधित कर सकता है। यह कार्ड कहता है कि जो खो चुका है, उस पर ध्‍यान देने के बजाय, उपचार के लिए उपलब्‍ध सकारात्‍मक और रचनात्‍मक अवसरों पर ध्‍यान दें।

शुभ अंक: 17

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्‍स

करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: द टॉवर (रिवर्स्‍ड)

कुंभ राशि के जातकों को लव लाइफ में रिवर्स सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि प्‍यार में बेईमानी के संकेत देता है। हालांकि, सह कार्ड सफेद झूठ बोलने या अपने वास्‍तविक स्‍वरूप को समझने में असमर्थता को दर्शाता है। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको दुखी करने के डर से आपसे अपनी सच्‍ची भावनाओं को छिपा रहा है। यह भी संभव है कि अत्‍यधिक वैज्ञानिक सोच रखने के कारण उन्‍हें आपका गूढ़ या आध्‍यात्मिक विषयों में रुचि रखना पसंद न हो। भले ही आपको सीधे इस बात का पता न चले लेकिन अफवाहों के ज़रिए आपको पता चल सकता है कि वे इस विषय पर अपने दोस्‍तों या सहकर्मियों से शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में आपको लग सकता है जैसे आपके साथ धोखा हुआ है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार फाइनेंशियल लाइफ में नाइन ऑफ कप्‍स कार्ड का आना आर्थिक संतुष्टि या किसी इच्‍छा की पूर्ति के एक स्‍तर तक पहुंचने के संकेत दे रहा है। टैरो की भाषा में इसे अक्‍सर ‘विश कार्ड’ कहा जाता है जो कि संतुष्टि एवं व्‍यक्‍तिगत लक्ष्‍यों को पाने का प्रतिनिधित्‍व करता है। इस कार्ड का कहना है कि अब आप उस समय के काफी करीब पहुंच रहे हैं, जब आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्‍ट महसूस करेंगे और आपके वित्तीय लक्ष्‍य एवं सपने पूरे होंगे।

करियर के मामले में नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड का कहना है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र को बदलने को लेकर जल्‍दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। मौजूदा क्षेत्र में आपको काफी कुछ अच्‍छा मिला है और आगे चलकर परिस्थितियां और बेहतर होंगी। अगर आप कुछ बदलाव चाहते हैं, तो काम से ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। आपको अपने मौजूदा क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा सफलता मिलेगी क्योंकि यही वो जगह है जहां आपके लिए सफलता निर्धारित है। जो लोग बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। आपके पास एक सफल व्यवसायी बनने के सारे गुण और संसाधन हैं और यह समय व्यापार के लिए बहुत अनुकूल है।

स्वास्थ्य के मामले में रिवर्स टॉवर कार्ड अक्सर पुरानी समस्याओं को संभालने, किसी बड़े स्वास्थ्यसंकट को टालने या हाल ही में स्वास्थ्य को लेकर हुए किसी गंभीर या आघातपूर्ण डर से उबरने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि भले ही स्थिति तनावपूर्ण हो लेकिन यह उतनी विनाशकारी नहीं होगी जितनी आशंका की गई थी। यह कार्ड संभावित आघात को कम करने के संकेत दे रहा है।  इस कार्ड के अनुसार यह समय आत्मचिंतन करने, पुननिर्माण करने या लंबे समय से अनदेखी की गई स्वास्थ्य समस्याओं को सुलझाने का है।
शुभ अंक: 08

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ कप्‍स

करियर: किंग ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स (रिवर्स्‍ड)

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार अगर आप किसी रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं, तो आपका रिश्ता प्यार से भरा होगा। अगर आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं या परिवार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस मामले में यह कार्ड हां के संकेत देता है। आप भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे और आपका पार्टनर आपको अच्छे से समझेगा। इसके अलावा यह कार्ड भावनात्मक स्थिरता का भी प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप पहले किसी ऐसे रिश्ते में रहे हैं जहां पर भावनात्मक स्तर पर उतार-चढ़ाव थे, तो आप अपने इस रिश्ते को काफी महत्व देने वाले हैं। 

अगर आप वित्तीय मार्गदर्शन चाहते हैं तो आपके लिए ऐस ऑफ कप्स कार्ड का कहना है कि आपको ऐसे अवसरों को अपनाना चाहिए जो आर्थिक प्रगति के साथ साथ भावनात्मक संतुष्टि भी प्रदान करें। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने व्यक्तिगत और भावनात्मक मूल्यों को ध्यान में रखकर वित्तीय निर्णय लेने चाहिए। यह कार्ड संकेत देता है कि जो वित्तीय अवसर आपकी भावनाओं से जुड़े हों और आपकी संतुष्टि को बढ़ाने का काम करें, वही आपको सबसे अधिक संतोष दे पाएंगे।

अगर आप नई नौकरी शुरू करने जा रहे हैं, तो किंग ऑफ वैंड्स कार्ड आपको इस नए पद को उत्साह, आत्मविश्वास और चुनौतियों को स्वीकार करने की इच्छा के साथ अपनाने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड कहता है कि नई नौकरी में खुद को एक सक्षम और प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित करना जरूरी है। अपने आकर्षण और साहस को दिखाते हुए अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध विकसित करें और जरूरत पड़ने पर दृढ़ता से निर्णय लेने की अपनी क्षमता दिखाएं।

हेल्थ रीडिंग में तें ऑफ वैंड्स कार्ड आपको भावनात्मक और शारीरिक रूप से अति करने से बचने की सलाह दे रहा है। इसके साथ ही यह कार्ड उन परिस्थितियों की ओर भी संकेत कर रहा है जहां आपको कुछ जिम्मेदारियों को बांटने या छोड़ने की जरूरत हो सकती है। अपने जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए थकान और असहजता होने के बावजूद आगे बढ़ते रहने से थकान और शारीरिक तनाव होने का डर है। संतुलन पाने के लिए आपको उन चीजों को छोड़ देना चाहिए जो आपको थका देती हैं और यह पहचानें कि असल में आपके लिए क्या जरूरी है।

शुभ अंक: 12

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो डेक में कितने कार्ड होते हैं?

इसमें राइडर वेट देख, थोठ टैरो डेक जैसे कई डेक होते हैं। सबसे ज्यादा राइडर वेट टैरो का इस्तेमाल होता है।

2. टैरो रीडिंग में मैं क्या सवाल पूछ सकता हूं?

आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

3. क्या टैरो ये बता सकता है कि शादी कब होगी?

टैरो शादी के लिए अनुकूल समयावधि और विवाह से संबंधित ऊर्जा के संकेत दे सकता है।