टैरो मासिक राशिफल: सफलता के शिखर पर होंगे इन राशियों के सितारे- तिजोरी भरकर होगा धनलाभ!

टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे जून का महीना सभी 12 राशियों के लिए टैरो भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है लेकिन इससे पहले आइए हम यह समझ लेते हैं कि यह शक्तिशाली जादुई उपकरण आया तो आया कहां से। दरअसल टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है। इसका सबसे पहला उल्लेख इटली और इसके आसपास के क्षेत्रों से आता है। शुरुआत में इसे बड़े घर के लोग ताश के पत्तों के रूप में खेलते थे और रॉयल्टी कलाकारों को अपने दोस्तों और पार्टियों के लिए आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाने का निर्देश देते थे। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

माना  जाता है कि वास्तव में 16वीं शताब्दी के आसपास ही टैरो कार्ड का देवीय उपयोग शुरू किया गया था जब यूरोप के रहस्यवादियों ने इसे अभ्यास करना और सीखना शुरू किया कि कार्ड को किस तरह से व्यवस्थित रूप से फैलाना होता है और उन जटिल रेखा चित्रों के पीछे छुपे रहस्यों को कैसे समझा जाता है। कहा जाता है तब से टैरो केवल ताश के पत्तों का डेक नहीं रह गया था। इसके बाद मध्ययुगीन काल के दौरान टैरो जादू टोना से जुड़ा हुआ था और कई तरह के अंधविश्वास का साया इसके ऊपर पड़ चुका था। यही वजह थी कि फिर बहुत से लोग इसे भाग्य बताने की मुख्यधारा से दूर मानने लगे थे।

हालांकि हाल ही में कुछ दशकों पहले से टैरो को वापस अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल गई और अब यह भविष्य बताने की मुख्यधारा में दोबारा जुड़ चुका है। टैरो भविष्यवाणी एक बार फिर भारत और दुनिया भर में भविष्य बताने के एक मुख्य उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है और निश्चित रूप से ही वापस से अपनी खोई हुई प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त कर रहा है। आइए अब बिना देरी किए हुए टैरो की इस दुनिया में प्रवेश करते हैं और जानते हैं कि, जून 2024 का यह महीना सभी 12 राशियों के लिए कितना खास होने वाला है।

 यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 

टैरो मासिक राशिफल जून 2024: राशि अनुसार भविष्यवाणियां 

मेष राशि 

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस्स 

आर्थिक जीवन: द हेर्मिट 

करियर: सेवेन ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: फाइव ऑफ वौण्ड्स

मेष राशि के जातकों इस महीने के लिए प्रेम के संदर्भ में आपको द इंप्रेस का कार्ड मिला है जिसे बेहद ही भाग्यशाली कार्ड माना जाता है। इस कार्ड के अनुसार आपके जीवन में असली प्यार और रोमांस दस्तक देने वाला है इसलिए अगर आप सिंगल है तो किसी नए पार्टनर के साथ अपना जीवन शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए। अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं तो यह इस बात का भी संकेत दे रहा है कि आपका रिश्ता पहले से और अधिक मजबूत प्रेममय और अनुकूल होने वाला है। 

आर्थिक रीडिंग में आपको द हेर्मिट का कार्ड मिला है जो आपसे अपनी प्राथमिकताओं के बारे में विचार करने के संकेत दे रहा है। शायद आप पैसे कमाने में बहुत ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं और यह विचार करने का समय साबित होगा कि आप वास्तव में अपने चीज जीवन में किस चीज से खुशी प्राप्त करते हैं। यह कार्ड इस बात का भी सुझाव दे रहा है कि आपको अब ज्यादा बचत पर ध्यान देना चाहिए और खरीदारी करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

करियर में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो आपको अपने लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करने के संकेत दे रहा है इसलिए अब आपके व्यवसाय करियर पर विचार करने, अपने लक्ष्यों का आकलन करने और उन तक पहुंचने पर अपनी उर्जा केंद्रित करने का यह समय शानदार रहेगा। यह आपके भविष्य के संदर्भ में आपके सामने खुलने वाले चौतरफा राह के भी संकेत दे रहा है। 

अंत में स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य रीडिंग में आपको फाइव आफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं और मुमकिन है कि हल्का-फुल्का बुखार आपके स्वास्थ्य को खराब भी कर सकता है। इस बात का ध्यान रखें और खुद पर बहुत अधिक दबाव न डालें और अपने शरीर पर भी ज्यादा दबाव देने से बचें। 

राशि अनुसार उपाय: छोटे बच्चों को बेसन की मिठाई वितरित करें।

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: टेम्पेरेन्स 

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वौण्ड्स 

करियर: पेज ऑफ स्वोर्ड्स

स्वास्थ्य जीवन: नाइन ऑफ पेंटेकल्स 

वृषभ राशि के जातकों प्रेम के संदर्भ में आपको टेम्परेन्स का कार्ड मिला है जो संतुलित और शांतिपूर्ण रिश्ते का संकेत दे रहा है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो संभवत इस दौरान आपका रिश्ता आनंद दायक और संतुष्टि दायक रहने वाला है। यह कार्ड किसी आत्मिक मित्र के साथ रिश्ते का भी प्रतिनिधित्व करता है। जो लोग सिंगल हैं वह अपने अंदर संतुलन की तलाश कर सकते हैं। 

आर्थिक रीडिंग में पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो आपके लिए अनुकूल संकेत दे रहा है क्योंकि यह आपके वित्त उपहार य प्रचुर मात्रा में धन के बारे में कोई शानदार समाचार या फिर निवेश के अवसर लेकर आने वाला है। केवल यहां इस बात को सुनिश्चित करें कि आप अपने खर्चों पर विशेष नजर रखने वाले हैं। आपको धन संचित करना इस दौरान ज्यादा अनुकूल रहेगा और यह आपके भविष्य में काम भी आएगा। 

पेज ऑफ स्वॉर्ड्स का कार्ड आपकी प्रतिभा, महत्वाकांक्षाओं और रचनात्मक विचारों की प्रचुरता का संकेत दे रहा है। आपके पास अपने काम के लिए बहुत अधिक ऊर्जा रहने वाली है और आप चुनौतीपूर्ण पहल करने या फिर नए रास्ते तलाशने के लिए तैयार होने वाले हैं। इस ऊर्जा को स्वीकारें और इसका उपयोग खुद को आगे बढ़ाने के लिए करें।

अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको नाइन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो एक शुभ कार्ड माना जाता है और यह आपके उत्कृष्ट स्वास्थ्य के संकेत दे रहा है। यह एक सकारात्मक संकेत है। अगर आप अपने स्वास्थ्य, फिटनेस या जीवनशैली को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं या अगर आप किसी बीमारी या दुर्घटना से उबर रहे हैं तो यह कार्ड आपको सफलता के संकेत दे रहा है। 

राशि अनुसार उपाय: खीर बनाकर कन्याओं और ब्राह्मणों को दान करें।

मिथुन राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वौण्ड्स 

करियर: सेवेन ऑफ कप्स (रिवर्ज्ड़)

स्वास्थ्य जीवन: फोर ऑफ कप्स

मिथुन राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप और आपका साथी बचपन के प्रेमी हैं लेकिन यह किसी रिश्ते में आप परिपक्वता या बचपना संबंधित समस्याओं या चुनौतियों के संकेत भी दे रहा है। यह कार्ड इस बात को दर्शाता है कि कोई पूर्व साथी या कोई एक्स आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है या आप दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा सकता है। 

वित्त के संदर्भ में आपको सिक्स ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो वित्तीय सफलता के संकेत देने वाला कार्ड माना गया है। इस कार्ड का आना इस बात को दर्शाता है कि वित्तीय रूप से चीज़ें आपके जीवन में अनुकूल रहने वाली है। आपने बहुत कठिन परिश्रम किया है जिसे अब जाकर अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। 

करियर रीडिंग में सेवेन ऑफ कप्स (रिवर्ज्ड़) का कार्ड मिला है जो संयम और स्पष्टता की एक नई भावना का संकेत दे रहा है। यह हमें विवेकपूर्ण फैसला लेने और बुरे वित्तीय विकल्पों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस दौरान बेहद आवश्यक रहेगा कि आप केवल उन्हीं चीजों के बारे में अपना ध्यान केंद्रित करें या अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें जो वास्तविक जीवन में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। 

अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो स्वास्थ्य रीडिंग में आपको फोर ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो ज्यादा सोच और नकारात्मक विचार से आपके जीवन में तनाव बढ़ने की ओर संकेत दे रहा है। मुमकिन है कि इससे आपके जीवन की खुशी खत्म या कम हो सकती है। आप चाहें तो योग या ध्यान आदि में शामिल होकर अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रख सकते हैं। 

राशि अनुसार उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ स्वोर्ड्स 

करियर: द टावर 

स्वास्थ्य जीवन: द मून 

कर्क राशि के जातकों प्रेम जीवन के संदर्भ में आपको टेनऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि आपका कोई रिश्ता अब आपके लिए बोझिल साबित हो रहा है। आप ऐसा मान सकते हैं कि आपका साथी आपको कम महत्व दे रहा है और आप अपने रिश्ते का अकेले पूरा बोझ उठा रहे हैं। जबकि आपका साथी रिश्ते से पीछे हट रहा है और आप इसके चलते रिश्ते के तनाव और दिक्कतों के बोझ से दबे हुए नजर आएंगे। 

अगला कार्ड टेन ऑफ स्वोर्ड्स का है जो एक अनुकूल कार्ड नहीं माना जाता है क्योंकि यह वित्तीय बर्बादी और असफलता के संकेत देता है। इस समय आपको अपने वित्तीय लेनदेन में ज्यादा सावधानी बरतनी और बेवजह का कोई भी जोखिम न लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के संदर्भ में इस समय हर एक कदम फूँक-फूंक कर रखें। 

अगला कार्ड द टावर का है जो अस्थिर व्यावसायिक जीवन के संकेत दे रहा है। यह आपके रास्ते में आने वाली छंटनी या फिर समाप्ति के संकेत है। इसका मतलब है कि मुमकिन है कि आप अभी जहां पर कार्यरत हैं वहां कोई महत्वपूर्ण बदलाव लिया जाए जो शुरू में आपके लिए तनावपूर्ण और चुनौती पूर्ण तो होगा लेकिन अंतत बेहतर नौकरी और अधिक स्थिरता आपको मिल सकती है। 

स्वास्थ्य के लिए द मून का कार्ड अवसाद या चिंता जैसे मानसिक स्वास्थ्य परेशानियों के संकेत दे रहा है। अगर आपको किसी स्वास्थ्य समस्या का संदेह हो तो तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लें। ऐसी आपको सलाह दी जा रही है। 

राशि अनुसार उपाय: शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।

सिंह राशि 

प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक जीवन: द स्टार 

करियर: द चेरियट 

स्वास्थ्य जीवन: फाइव ऑफ पेंटेकल्स 

सिंह राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में फोर ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि आपको और आपके जीवन साथी को अपने रिश्ते के बारे में विचार करने, अपनी चीजों को ठीक करने और अपनी बातचीत को अनुकूल बनाने के लिए कुछ समय अकेले रहने की आवश्यकता है। मुमकिन है कि जीवन के तनाव के चलते आप दोनों आपस में अलगाव और अभीभूत महसूस कर रहे हैं। 

अगला कार्ड द स्टार का है जो संकेत दे रहा है कि आपके जीवन में वित्त के संदर्भ में सब कुछ सही है और पैसे से संबंधित कोई भी समस्या हल हो सकती है। यह समय है आपके पास जो कुछ भी है उसके लिए आभारी रहने का। 

करियर रीडिंग में आपको द चेरियट का कार्ड मिला है जो आकांक्षा और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करता है। आपके पास एक विशिष्ट उद्देश्य है और आप आत्म नियंत्रण से इसे पूरा भी कर सकेंगे। कार्यस्थल पर अपना ध्यान बनाए रखें और जिन भी बातों से आपका ध्यान भटके उनसे दूर रहें।

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो अनुकूल नहीं माना जाता है क्योंकि यह इस बात के संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपकी सेहत ठीक नहीं रहने वाली है। भले ही जीवन में सब कुछ बढ़िया चल रहा हो लेकिन स्वास्थ्य पक्ष आपको परेशानी दे सकता है। आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां बार-बार होने की आशंका है। 

राशि अनुसार उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें।

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक जीवन: द हैंग्ड मैन 

करियर: टू ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: द डेविल 

कन्या राशि के जातकों प्रेम रीडिंग में आपको सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो अशांत समय से शांति के संकेत दे रहा है। स्थिरता उपचार और ईमानदार संचार के माध्यम से आप अपने रिश्ते को समृद्ध करने में कामयाब रहेंगे।  

आर्थिक रीडिंग में द हैंग्ड मैन का कार्ड आया है जो आर्थिक संदर्भ में आपकी सोच में बदलाव दर्शा रहा है। यह कार्ड एक अनुस्मारक के रूप में कार्य कर सकता है जिसके माध्यम से आप कठिन वित्तीय परिसंपत्तियों से अप्रत्याशित संभावनाएं प्राप्त कर सकते हैं। समस्याओं पर ज्यादा ध्यान कभी-कभी वित्तीय चिंताओं के परिणाम से हो सकते हैं। 

पेशेवर जीवन के संदर्भ में आपको टू ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है। यह इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि आप अपने धन, काम और पेशेवर जीवन के बारे में पीछे हटने और एक नया दृष्टिकोण हासिल करने के लिहाज से समय का उपयोग करेंगे जो आपको आगे बढ़ने के लिए अपना रास्ता तैयार करने में मददगार साबित होगा।

स्वास्थ्य रीडिंग में डेविल का कार्ड मिला है जो आपके जीवन के सभी पहलुओं विशेष कर आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दे सकता है। यह आपको तनाव कम करने और नियमित रूप से व्यायाम और स्वस्थ भोजन करने के लिए भी प्रेरित करेगा। स्वास्थ्य के संदर्भ में सावधानी बरतें।

राशि अनुसार उपाय: गाय को हरी पत्तेदार सब्जियाँ खिलाएँ।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स 

करियर: किंग ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: टेन ऑफ पेंटेकल्स 

प्रेम रीडिंग में आपको सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स का कार्ड मिला है जो रिश्ते में उजागर किसी भी तरह के रहस्य या बेईमानी की तरफ संकेत दे रहा है जो आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकती है। यह इस बात के संकेत हो सकता है कि रिश्ते में शायद धोखाधड़ी की समस्या है लेकिन वहीं दूसरी तरफ इसका अर्थ अपने रिश्ते को पुनः मजबूत करने के लिए ईमानदारी और मजबूत बातचीत करने की तरफ भी हो सकता है। 

क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड उच्च ऊर्जा और उत्पादकता की अवधि का प्रतीक है। आप इस दौरान प्रेरित कुशल और एक साथ कई काम निपटाने में कामयाब रहेंगे। अपने जीवन को संभालने और व्यवस्थित करने की आपकी क्षमता आपके पेशावर प्रयासों में सफलता लेकर आएगी। 

किंग आफ वौण्ड्स कार्यस्थल में अनुकूल विकास के संकेत दे रहा है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत दे रहा है कि आपने अपने काम पर सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता को समझने और यह जानने की बुद्धि विकसित कर ली है कि आपके पीछे का घटना है। यह कार्ड आपके अनुभव आत्मा आश्वासन और नेतृत्व क्षमताओं को भी दर्शाता है। 

अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो टेन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से निपटने के लिए शानदार कार्ड माना गया है क्योंकि यह दीर्घकालिक स्थिरता का प्रतीक होता है और इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति लंबे समय में स्वस्थ जीवन जी पाएंगे। 

राशि अनुसार उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पांच लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वौण्ड्स 

करियर: पेज ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: किंग ऑफ वौण्ड्स 

प्रेम रीडिंग में आपको नाइट ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको रोमांटिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह महीना प्यार भरी बातचीत करने, रोमांटिक डेट करने के लिए उपयुक्त रहेगा और आप ऐसा ही करते नजर आएंगे। आपको अपने रिश्ते को गंभीरता से लेने से पहले इसे अच्छी तरह से विकसित होने के लिए कुछ समय देने का आग्रह किया जा रहा है। 

वित्तीय स्थिति की बात करें तो आपको सेवेन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आपने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने और इस मुकाम तक लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। आपने अपने इस लक्ष्य तक पहुंचने से पहले अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है लेकिन कड़ी मेहनत तो आपको जारी रखनी होगी और अपने वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित भी करना होगा। 

करियर रीडिंग में पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड इस महीने आपके सामने नौकरी के संदर्भ में आने वाले नए अवसरों, डील्स या परियोजनाओं के संकेत दे रहा है। यह नए अवसर छोटे बेशक हो सकते हैं लेकिन निश्चित रूप से आपको अपने करियर को मजबूत बनाने में सहायक साबित होंगे।

स्वास्थ्य में आपको किंग ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस महीने आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा और आपको किसी डॉक्टरी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य को उचित और उत्तम बनाए रखने के लिए सही कदम बढ़ाते रहें। 

राशि अनुसार उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: द एम्परर 

करियर: फोर ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: ऐट ऑफ स्वोर्ड्स 

धनु राशि के जातकों प्रेम के संदर्भ में आपको थ्री ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो नए उत्सव, रिश्ते और मिलन समारोह का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने कोई गहरी दोस्ती, रोमांटिक रिश्ते में तब्दील हो सकती है। अगर आप पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं तो आप साथ में किसी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। 

आर्थिक रीडिंग में द एंपरर का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपने वित्त पर इस दौरान ज्यादा नियंत्रण रखेंगे और आप बहुत सारा पैसा संचित कर पाने में कामयाब होंगे और इस पूरे महीने वित्तीय रूप से स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे। 

करियर रीडिंग में आपको फॉर ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आप अपने करियर में अच्छी तरह से स्थापित हैं और एक कर्मचारी, एक टीम के सदस्य, बॉस के रूप में अच्छी तरह से सम्मानित भी और मूल्यवान भी महसूस करते हैं। यह महीना आपके लिए ढेर सारी उपलब्धियां लेकर आएगा और आप सफलता का जश्न मनाते नजर आएंगे।

स्वास्थ्य के लिए बात करें तो आपको ऐट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप आत्म संदेह के दबाव से दबे हुए महसूस कर सकते हैं और आप इस महीने समय-समय पर अवसाद से भी पीड़ित नजर आने वाले हैं। बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से इस बारे में बात करें जिस पर आप बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं और जितना हो सके अपना ख्याल रखें। 

राशि अनुसार उपाय: प्रत्येक गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि 

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक जीवन: द मेजीशियन 

करियर: ऐट ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: द वर्ल्ड 

मकर राशि के जातकों को प्रेम जीवन के लिहाज से फोर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आप बहुत ज्यादा अधिकार पूर्ण व्यवहार अपने साथी के साथ कर रहे हैं जो आपके साथी को दबाव में डाल रहा है। इसे बदलने की जरूरत है। आपका अधिकार पूर्ण रवैया आपके साथी को आपसे दूर कर सकता है और आप दोनों के बीच दूरी और तनाव भी पैदा कर रहे हैं। आपको यहां पर यह समझने की आवश्यकता है कि लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए अपने साथी को व्यक्तिगत स्थान देना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

आर्थिक रीडिंग में द मैजिशियन का कार्ड मिला है जो आपके जीवन में वित्तीय प्रचुरता आने के संकेत दे रहा है। अपने अतीत में कड़ी मेहनत की है और अब आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। यहां तक की आपके द्वारा पूर्व में किया गया कोई निवेश भी आपको अच्छा रिटर्न देने वाला है।

करियर के संदर्भ में ऐट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड करियर के संदर्भ में तेजी से प्रगति और अद्भुत अवसरों के समय को दर्शाता है। इसका सरल शब्दों में यह भी अर्थ है कि आप अपने व्यावसायिक उद्देश्यों की दिशा में प्रगति करने वाले हैं और आपके प्रयास सफल भी होंगे। इस महीने आप में से कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको द वर्ल्ड का कार्ड मिला है जो एक शानदार कार्ड माना जाता है। यह समग्र रूप से उत्कृष्ट स्वास्थ्य का संकेत दे रहा है। अगर आप स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं तो मुमकिन है कि अब आपको उनसे उबर का मौका प्राप्त होगा। आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श के लिए जा सकते हैं और आप जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे। 

राशि अनुसार उपाय: शनिवार के दिन गरीबों को कंबल का दान करें।

कुम्भ राशि 

प्रेम जीवन: द लवर्स 

आर्थिक जीवन: द हीरोफेंट

करियर: पेज ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: टेन ऑफ कप्स 

कुंभ राशि के जातकों प्रेम जीवन में आपको द लवर्स का कार्ड मिला है जो मजबूत रिश्ते और गहरे संबंध का प्रतीक माना जाता है। यह कार्ड दो व्यक्तियों के बीच की नजदीकियों को दर्शाता है फिर वह चाहे परिवार के सदस्य हों, दोस्त हो या रोमांटिक पार्टनर ही क्यों ना हो। यह अक्सर आत्मीय रिश्तों को प्रदर्शित करता है। 

वित्त के संदर्भ में आपको द हीरोफेंट का कार्ड मिला है जो आपको वित्तीय स्वतंत्रता और स्थिरता के संकेत दे रहा है। हालांकि यह आपके जीवन में धीरे-धीरे आएगी लेकिन अच्छे ढंग से आएगी। इसका यह भी संकेत है कि आप पैसे कमाने के लिए केवल पारंपरिक तरीकों पर ही भरोसा करेंगे और अपने वित्त को जोखिम में नहीं डालेंगे। आप धीमी और स्थिर गति से आगे बढ़ाना चाहेंगे। 

करियर रीडिंग में पेज ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो आपके रास्ते में आने वाले नए प्रस्तावों और अवसर के संकेत दे रहा है। आपके पद के साथ आपकी भूमिकाएं और जिम्मेदारियां भी बढ़ने वाली है। आप अभी अपने करियर में जहां भी हैं उससे संतुष्ट नजर आएंगे और आगे भी इसी तरह काम करता करते रहना चाहेंगे। 

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको टेन ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो बेहतरीन स्वास्थ्य के संकेत दे रहा है। आप अपने परिवार के प्यार और समर्थन से स्वास्थ्य समस्या पर काबू पा लेंगे और एक अनुकूल समय का लाभ उठाएंगे। 

राशि अनुसार उपाय: शनिवार के दिन गरीब बच्चों को जूते का दान करें।

मीन राशि 

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वौण्ड्स 

करियर: क्वीन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स 

मीन राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में टू ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि अगर आप सिंगल हैं तो यह समय किसी रोमांस या किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते की संभावना को दर्शा रहा है जिसके साथ आप गहराई से जुड़ेंगे और जो आपको आकर्षक भी लगेगा। यह किसी पुराने परिचित के साथ पुनर्मिलन के भी संकेत दे रहा है। अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं तो टू ऑफ कप्स का कार्ड एक आदर्श मिलन, प्रस्ताव सगाई और शादी का प्रतीक भी माना जा सकता है। 

वित्तीय रीडिंग में नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो आपको अपने वित्त को संभालने में लापरवाही के संकेत दे रहा है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपनी बचत को खत्म ना करें क्योंकि बाद में आपको वित्तीय परेशानी उठानी पड़ सकती है। बचत शुरू कर दें और अपने वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित करें। इससे भविष्य में आप परेशानी से निपटने में कामयाब रहेंगे। 

अगला कार्ड क्वीन ऑफ कप्स का है जो दर्शाता है कि आप काम में संतुष्ट और पोषित महसूस कर रहे हैं और मुमकिन है कि आप उस स्थान पर काम जारी भी रखना चाहेंगे। आपके वर्तमान कार्य स्थल में बहुत सारे अवसर हैं जहां आप अपने काम से संबंधित नई चीज सीख सकते हैं और एक नए व्यक्ति के रूप में विकसित हो सकते हैं।

स्वास्थ्य रीडिंग में क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड किसी भी आघात या दबी हुई भावनाओं से निपटने के संकेत दे रहा है जिससे आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकेंगे। मनोचिकित्सा या रेकी जैसे वैकल्पिक चिकित्सा जैसे पेशेवर सहायता प्राप्त करके अपने जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को मुक्त करने और संतुलन बनाए रखने में आपको मदद प्राप्त हो सकती है। 

राशि अनुसार उपाय: मंदिर में दूध और घी से बनी मिठाई का दान करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1: मेजर आरकाना में कितने कार्ड्स होते हैं?

उत्तर: मेजर आरकाना में 22 कार्ड्स होते हैं।

प्रश्न 2: टैरो की उत्पत्ति कहाँ हुई थी?

उत्तर: टैरो की उत्पत्ति इटली, यूरोप में हुई थी।

प्रश्न 3: टैरो की भविष्यवाणी सटीक होती है?

उत्तर: हाँ, अगर टैरो रीडर को सही और अच्छा ज्ञान और तजुर्बा है तो टैरो की भविष्यवाणी सटीक होती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.