टैरो कार्ड भविष्यफल: अप्रैल के महीने में इन राशियों का होगा भाग्योदय- लॉटरी के भी प्रबल योग!

टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे अप्रैल का महीना सभी 12 राशियों के लिए टैरो भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है लेकिन इससे पहले आइए हम यह समझ लेते हैं कि यह शक्तिशाली जादुई उपकरण आया तो आया कहां से। दरअसल टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है। इसका सबसे पहला उल्लेख इटली और इसके आसपास के क्षेत्रों से आता है। शुरुआत में इसे बड़े घर के लोग ताश के पत्तों के रूप में खेलते थे और रॉयल्टी कलाकारों को अपने दोस्तों और पार्टियों के लिए आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाने का निर्देश देते थे। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

माना  जाता है कि वास्तव में 16वीं शताब्दी के आसपास ही टैरो कार्ड का देवीय उपयोग शुरू किया गया था जब यूरोप के रहस्यवादियों ने इसे अभ्यास करना और सीखना शुरू किया कि कार्ड को किस तरह से व्यवस्थित रूप से फैलाना होता है और उन जटिल रेखा चित्रों के पीछे छुपे रहस्यों को कैसे समझा जाता है। कहा जाता है तब से टैरो केवल ताश के पत्तों का डेक नहीं रह गया था। इसके बाद मध्ययुगीन काल के दौरान टैरो जादू टोना से जुड़ा हुआ था और कई तरह के अंधविश्वास का साया इसके ऊपर पड़ चुका था। यही वजह थी कि फिर बहुत से लोग इसे भाग्य बताने की मुख्यधारा से दूर मानने लगे थे।

हालांकि हाल ही में कुछ दशकों पहले से टैरो को वापस अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल गई और अब यह भविष्य बताने की मुख्यधारा में दोबारा जुड़ चुका है। टैरो भविष्यवाणी एक बार फिर भारत और दुनिया भर में भविष्य बताने के एक मुख्य उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है और निश्चित रूप से ही वापस से अपनी खोई हुई प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त कर रहा है। आइए अब बिना देरी किए हुए टैरो की इस दुनिया में प्रवेश करते हैं और जानते हैं कि, अप्रैल 2024 का यह महीना सभी 12 राशियों के लिए कितना खास होने वाला है।

विशेष जानकारी: इस ब्लॉग में हम आपको राशि अनुसार रुद्राक्ष के सुझाव दे रहे हैं। हालांकि हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहाँ दी जा रही जानकारी सामान्य जानकारी है। कोई भी रुद्राक्ष या रत्न हमेशा विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श के बाद ही धारण करें। 

 यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 

टैरो मासिक राशिफल अप्रैल 2024: राशि अनुसार भविष्यवाणियां 

मेष राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक पक्ष: सिक्स ऑफ पेंटेकल्स 

करियर: किंग ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: टू ऑफ कप्स 

मेष राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में टेन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला हुआ है जो लव रीडिंग में सबसे बेहतरीन कार्ड्स में से एक माना गया है। इस महीने आप अपने रिश्ते का खुलकर आनंद लेंगे, प्यार में डूबे रहेंगे और अपने जीवन साथी और परिवार के साथ क्वालिटी वक्त बिताएंगे। 

आर्थिक रीडिंग में आपको सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो धन से सहायता प्राप्त करने के संकेत दे रहा है। मुमकिन है कि आपको प्रॉपर्टी या कोई संपत्ति खरीदने के लिए लोन की जरूरत है और इस महीने आपको वह बिना किसी परेशानी के मिलने वाला है। 

करियर रीडिंग में किंग ऑफ कप्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अपने करियर में पूरा नियंत्रण रखते हैं। यह इस बात की भी संकेत दे रहा है कि आपका कामकाजी जीवन फल फूल रहा है और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने या अपने चुने हुए पेशे में उच्च पद पर पहुंचने के बहुत करीब हैं। 

स्वास्थ्य रीडिंग में टू ऑफ कप्स का कार्ड संकेत दे रहा है इस महीने आप स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके परिवार और प्रियजन आपके आसपास ही रहने वाले हैं। अगर आपका स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो आपके प्रियजनों और घर के लोगों से सहयोग मिलेगा जिसके दम पर आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 3 मुखी रुद्राक्ष 

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: द वर्ल्ड 

आर्थिक पक्ष: पेज ऑफ वौण्ड्स

करियर: ऐट ऑफ पेंटेकल्स  

स्वास्थ्य जीवन: फोर ऑफ पेंटेकल्स  

वृषभ राशि के जातकों प्रेम जीवन के लिए आपको द वर्ल्ड का कार्ड मिला है। तो इस कार्ड की बात करें तो यह संकेत दे रहा है कि प्रेम जीवन के लिहाज से इस महीने की शुरुआत खुशनुमा रहने वाली है। क्या आप अपने दिल की बात अपने पसंदीदा व्यक्ति से करने की योजना बना रहे हैं? या आप अपने साथी के साथ काम करने को लेकर इच्छुक हैं? या क्या फिर आप अपने रिश्ते में परेशानियों से जूझ रहे हैं? तो चिंता ना करें क्योंकि इस महीने सब कुछ ठीक होने वाला है और आपको सब कुछ स्पष्ट रूप से समझ में आ जाएगा। 

आर्थिक रीडिंग में आपको पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपके पास अपने बिल का भुगतान करने और अपना जीवन आराम से जीने के लिए पर्याप्त पैसा रहने वाला है। इस महीने आप अपने वित्त प्रबंधन में संयमित रहेंगे और आप चीजों को सरल और आसान बनाने के लिए वित्तीय योजना बनाकर उस पर चलने का भी विचार करेंगे। 

करियर रीडिंग में आपको ऐट ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आप मुख्य रूप से अपने काम में व्यस्त नजर आने वाले हैं और वाले महीने में यही आपके जीवन का केंद्र बिंदु रहेगा। हालांकि इस बात को सुनिश्चित करें कि आप अपने काम में इतना व्यस्त ना हो जाए कि अपने जीवन को आसान और खुशनुमा बनाने वाली चीजों से छूट जाएँ।

स्वास्थ्य रीडिंग में फॉर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला हुआ है जिसे एक अनुकूल कार्ड माना जाता है क्योंकि यह संकेत दे रहा है कि इस महीने आप अपने परिवार और दोस्तों की मदद से अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करेंगे। आप इस महीने उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपको कोई भी बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होने वाली है। 

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 6 मुखी रुद्राक्ष

मिथुन राशि 

प्रेम जीवन: द लवर्स  

आर्थिक पक्ष: नाइट ऑफ वौण्ड्स  

करियर: नाइन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: द मून  

मिथुन राशि के जातकों इस महीने के लिए प्रेम रीडिंग के संबंध में आपको द लवर्स का कार्ड मिला हुआ है जो संकेत दे रहा है कि अप्रैल का महीना निश्चित रूप से आपके जीवन में ढेर सारा प्यार और अपनापन लेकर आने वाला है। आप अपने जीवन में एक नए चरण की शुरुआत करेंगे या मुमकिन है कि आप किसी नए चरण की शुरुआत में हैं और इसके हर एक पल का खुलकर आनंद उठाएंगे। यह महीना प्यार भरे सरप्राइज और प्यार भरी बातचीत से भरा रहने वाला है। 

आर्थिक रीडिंग में आपको नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने वित्त को संभालने में लापरवाही बरत रहे हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपनी बचत पूरी तरह से खत्म ना करें क्योंकि यह बाद में आपके लिए परेशानी बन सकती है। बचत करें और अपने वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित करें। 

करियर रीडिंग में नाइन ऑफ कप्स का कार्ड इस महीने न्यूनतम प्रयासों के साथ आपकी इच्छाओं और सपनों के सच होने का संकेत दे रहा है। आप कार्यक्षेत्र में खुश, संतुष्ट और पोषित महसूस करेंगे और मुमकिन है कि आप इस स्थान पर आगे भी काम जारी रखना चाहेंगे। आपके वर्तमान कार्यस्थल में बहुत सारे ऐसे अवसर हैं जहां पर आप अपने काम से संबंधित अलग-अलग नई चीज सीख सकते हैं और एक नए व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं।

स्वास्थ्य रीडिंग में द मून का कार्ड अनकहे  विचारों के बारे में बताता है जो आपको परेशान कर रहे हैं और आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए परेशानी की वजह बन रहे हैं। आपको यहां सलाह दी जाती है कि अपने आसपास के वातावरण पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। जरूरी हो तो आवश्यक बदलाव करें ताकि आप अंदर से भी ठीक हो सकें। 

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 4 मुखी रुद्राक्ष

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ कप्स  

आर्थिक पक्ष: द हेरोफेंट 

करियर: नाइट ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: स्ट्रेंथ 

कर्क राशि के जातकों प्रेम रीडिंग के संबंध में इस महीने आपको फाइव ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने बारे में नकारात्मक विचारों और आत्म संदेह से घिरे हुए हैं जिससे आपका आत्मविश्वास और आपके रिश्तों की प्रति आपका योगदान काफी कम रहने वाला है। 

वित्तीय रीडिंग में द हेरोफेंट का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आप पैसे खर्च करने के बजाय पैसे बचाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने वाले हैं और अपने वित्त के बारे में ज्यादा सुरक्षात्मक भी नजर आने वाले हैं। आप तभी खर्च करेंगे जब आपको बहुत आवश्यक लगेगा। 

करियर रीडिंग में नाइट ऑफ कप्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो आपको नए करियर के अवसर के प्राप्त होने के संकेत दे रहा है। यह मुमकिन है कि इस दौरान आपके जीवन में नई भूमिकाएं और जिम्मेदारियां आने वाली हैं। अगर आप लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे तो इस महीने आपकी यह मनोकामना पूरी होने वाली है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में द स्ट्रेंथ का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य पर पूरी तरह से नियंत्रण रखेंगे। अगर आप बीमार हैं तो आप बीमारी पर काबू पाने के लिए उचित उपचार और अपने अंदर इच्छा शक्ति जागृत करेंगे और अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाएंगे। 

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 2 मुखी रुद्राक्ष 

सिंह राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: किंग ऑफ स्वोर्ड्स 

करियर: द वर्ल्ड  

स्वास्थ्य जीवन: स्ट्रेंथ  

सिंह राशि के जातकों अप्रैल के महीने के लिए लव रीडिंग में आपको नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो एक सक्रिय और भावुक कार्ड माना गया है। इस कार्ड का संकेत है कि किसी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों ही पार्टनर्स को समय और प्रयास करने की आवश्यकता पड़ती है। यह इस बात की भी संकेत दे रहा है कि आप दोनों यात्रा करते और नए साहसिक कार्य एक साथ करते नजर आने वाले हैं। 

आर्थिक रीडिंग में आपको किंग ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो इस महीने समझदारी और तार्किक रूप से खर्च करने के मूल्य और आवश्यकता पर आपको ज़ोर देता नजर आएगा। यह कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके इस महीने महत्वपूर्ण  वित्तीय फैसले ले सकते हैं। 

करियर के संबंध में आपको द वर्ल्ड का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आपने अपने करियर के लिए जो कुछ भी लक्ष्य बनाए थे उसे आपने पूरा कर लिया है इसलिए यह समय है उसका जश्न मनाने का। इस महीने आपके जीवन में जश्न मनाने के बहुत ढ़ेरों अवसर आने वाले हैं फिर चाहे वो खुद का व्यवसाय शुरू करने से हो या किसी विशेष कठिन परियोजना को पूरा करने की वजह से हो या कोई ऐसी नौकरी हासिल करने का हो जो आपको भौतिक और आध्यात्मिक दोनों रूप से संतुष्टि प्रदान करें। कुल मिलाकर यह समय इन सभी चीजों का जश्न मनाने के लिए उपयुक्त रहने वाला है जिनके लिए अपने कड़ी मेहनत की है।  

स्वास्थ्य के लिए इस महीने आपको स्ट्रैंथ का कार्ड मिला है जो एक शुभ कार्ड माना जाता है। यह अच्छे स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस और मानसिक और शारीरिक संतुलन के संकेत देता है। इसके अलावा यह कार्ड बेहतर स्वास्थ्य और आत्म नियंत्रण पर ध्यान देने के साथ अपनी जीवन शैली में उचित बदलाव की जरूरत को भी दर्शाता है।

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 1 मुखी रुद्राक्ष

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: किंग ऑफ वौण्ड्स  

करियर: थ्री ऑफ स्वोर्ड्स  

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ वौण्ड्स  

कन्या राशि के जातकों इस महीने के लिए प्रेम रीडिंग के लिए आपको क्वीन ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो आपके और आपके जीवन साथी के बीच के बंधन को दर्शाता है। यह समय आनंद मनाने और अपनी भावनाओं में डूबने का समय साबित होगा। आप अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। यह कार्ड यह भी संकेत दे रहा है कि जल्द ही आपकी शादी आपके परिवार के पसंद के किसी व्यक्ति से हो सकती है। 

कन्या राशि के जातकों अप्रैल के महीने में वित्त के संदर्भ में आपको द हर्मिट का कार्ड मिला है जो आपको अपनी प्राथमिकताओं का विचार करने की सलाह दे रहा है। शायद आप पैसे कमाने में ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं ऐसे में यह समय है विचार करने का कि वास्तव में आपको किस चीज से खुशी मिलती है। यह कार्ड इस बात का भी सुझाव देता है कि आप अधिक पैसा बचाना शुरू करें और पैसे खर्च करते समय सावधानी बरतें। 

करियर के संदर्भ में आपको थ्री ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि अभी आपके लिए आपका काम तनाव, परेशानी और अवसाद की मुख्य वजह बन रहा है। यह कार्ड नौकरी में अप्रत्याशित ले ऑफ या व्यावसायिक असफलता के संकेत दे रहा है। यह कार्यस्थल पर सहकर्मियों और ग्राहकों के बीच वाद विवाद को भी दर्शाता है। अगर आप इसका सामना कर रहे हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ खुलकर बातचीत करने और उनके प्रति विनम्र व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो स्वास्थ्य रीडिंग में आपको थ्री ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो अच्छे स्वास्थ्य और समग्र विकास का संकेत दे रहा है। यह इस बात की भी संकेत दे रहा है कि अगर आप अपने मेडिकल परीक्षण के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे तो कोई बहुत अच्छी खबर या बेहतर मेडिकल रिपोर्ट आपको मिलने वाली है।

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 10 मुखी रुद्राक्ष

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वोर्ड्स  

आर्थिक पक्ष: द एम्परर 

करियर: किंग ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: जस्टिस  

तुला राशि के जातकों इस महीने के लिए प्रेम रीडिंग के संबंध में आपको पेज ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि अपने दिल की बात व्यक्त करने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आप किसी ऐसी चीज का पक्ष न लें जिस पर आप पूरी तरह से विश्वास नहीं करते हैं। आपको अपने दिल और दिमाग की सुनने और वही करने की सलाह दी जाती है जो आपको लगता है कि आपके लिए सर्वोत्तम साबित होगा। 

आर्थिक रीडिंग में आपको द एंपरर का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने अपने वित्त के संदर्भ में आपको नियंत्रित, अनुशासित और जिम्मेदार रहने की आवश्यकता पड़ेगी। आप इस बात को अच्छी तरह से सुनिश्चित करें कि आपका पैसा कहां जा रहा है और आप इसको कैसे खर्च करने वाले हैं। इसके लिए चाहें तो एक बजट बना लें और उसके अनुसार ही काम करें और उस पर कायम रहें। इस बजट का हर महीने या फिर साप्ताहिक रूप से जांच करते रहे। 

करियर रीडिंग में आपको किंग ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आप अशांत कार्यस्थल या टॉक्सिक कार्यक्षेत्र में खुद को शांत रखने की कोशिश कर रहे हैं। आपको जल्द ही नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने वाले हैं और आपको बेहतर अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। यह भी मुमकिन है कि आपको किसी नए विभाग में स्थानांतरित कर दिया जाए जिससे यह समस्याएं जल्दी खत्म होने वाली है। 

इसके बाद स्वास्थ्य रीडिंग में जस्टिस का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है और आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। हालांकि किसी के बहकावे में ना आयें और अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखें। 

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 13 मुखी रुद्राक्ष

वृश्चिक राशि  

प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वोर्ड्स  

आर्थिक पक्ष: नाइट ऑफ वौण्ड्स 

करियर: क्वीन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: ऐट ऑफ कप्स 

वृश्चिक राशि के जातकों इस महीने के लिए प्रेम रीडिंग में आपको फोर ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप बहुत ज्यादा अकेले हैं और पूरे महीने अपने दोस्तों की संगति का आनंद लेंगे और सक्रिय सामाजिक जीवन व्यतीत करेंगे। इस समय आपका पूरा ध्यान प्यार या किसी और रिश्ते में बंधने का नहीं है। आप खुल के अपने जीवन का आनंद लेना चाहते हैं। 

आर्थिक रीडिंग में आपको नाइट आफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो बताता है कि आप अपने वित्त को संभालने में लापरवाही दिखा रहे हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अपनी बचत को पूरी तरह से खत्म ना करें क्योंकि यह आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। बचत शुरू करें और अपने वित्त को अच्छी तरह से नियंत्रित करें। 

करियर रीडिंग में आपको क्वीन ऑफ़ कप्स का कार्ड मिला है जो आपको यह सोचने की लिए प्रेरित कर रहा है कि आपका वर्तमान कार्य आपके मूल्य और भावनात्मक आवश्यकता के साथ कितना अनुकूल है। अगर आप अंदर से खालीपन महसूस कर रहे हैं या भावनात्मक रूप से थके हुए हैं तो आपको अपनी नौकरी पर गौर करने की आवश्यकता है। 

स्वास्थ्य के लिए ऐट ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप पिछले कुछ महीनो से ठीक नहीं चल रहे हैं लेकिन इस महीने आप पहले से काफी बेहतर महसूस करेंगे क्योंकि आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को मिलेगा। ज्यादा सोचने से आपके अंदर का उत्साह कम हो सकता है। ऐसे में सकारात्मक विचार अपने अंदर बनाए रखें।

राशि अनुसार रुद्राक्ष: गौरी शंकर रुद्राक्ष

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशि 

प्रेम जीवन: द टावर   

आर्थिक पक्ष: फोर ऑफ पेंटेकल्स  

करियर: थ्री ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ वौण्ड्स 

धनु राशि के जातकों आपको प्रेम के संदर्भ में द टावर का कार्ड मिला है जो बुरे संकेत दे रहा है। ऐसी आशंका बन रही है कि आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका है या पहले ही टूट चुका है और आप खुद को दुख, पछतावे और नकारात्मकता में डूबा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस रिश्ते के लिए आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास तो किया लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था जिसकी वजह से आपका रिश्ता चल नहीं पाया। यह कॉर्ड अब आपको आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है।

आर्थिक रीडिंग में आपको फोर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने चाहे आपका वित्त कम भी हो लेकिन यह आपके लिए परेशानी की वजह नहीं बनेगा। आर्थिक पक्ष के लिहाज से आप वर्तमान में जहां हैं वहां तक पहुंचाने के लिए अपने कड़ी मेहनत की है और अब आप जल्दी अपने परिश्रम का फल भी प्राप्त करेंगे। आपके पास पर्याप्त धन होने के बावजूद भी आप पैसों के प्रति अपना कंजूसी रवैया अपना सकते हैं और इससे आपके परिवार के लोग और करीबी निराश हो सकते हैं।

करियर के संबंध में इस महीने के लिए आपको थ्री ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आपका करियर बहुत अच्छा चल रहा है और आपको दुनिया भर के लोगों के साथ घुलने मिलने, कुछ नया सीखने और मूल्यवान अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिलने वाले हैं। आप अपने नेटवर्क सर्कल में ऐसे लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपको करियर में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको थ्री ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो बता रहा है कि इस महीने आप किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से परेशान नहीं होने वाले हैं। इसके अलावा दीर्घकालिक परेशानियों और बीमारियों से उबरने के लिए भी यह समय सहायक साबित होगा। इस समय में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने और जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलने में मदद हासिल होगी।

राशि अनुसार रुद्राक्ष: पाँच मुखी रुद्राक्ष  

मकर राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वोर्ड्स  

आर्थिक पक्ष: नाइट ऑफ वौण्ड्स 

करियर: फोर ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: नाइट ऑफ कप्स 

मकर राशि के जातक को प्रेम के संबंध में आपको थ्री ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको अपने निजी जीवन और रोमांटिक रिश्ते में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है। यहां यह भी मुमकिन है कि आपको दर्दनाक ब्रेकअप भी झेलना पड़ेगा। अगर ब्रेकअप नहीं हुआ तो आपको अपने रिश्ते में कुछ बहुत बुरी लड़ाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

आर्थिक रीडिंग में इस महीने के लिए आपको नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो आपके वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित करने और धन संचित करने के तरफ संकेत दे रहा है। इस महीने आपके पास पैसा तो आएगा लेकिन यह इस बात के भी संकेत दे रहा है कि वह उतनी ही गति से बाहर भी जाएगा। अर्थात आपके खर्च बराबर बने रहेंगे। आपको अपने खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है। 

करियर रीडिंग में आपको फॉर ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपकी नौकरी या फिर करियर आपको उदासी महसूस करा सकते हैं या फिर आपको अपने जीवन में असंतुष्टि का एहसास होने वाला है। आप अपने पेशेवर जीवन के अच्छे पहलुओं की अपेक्षा करते नजर आएंगे क्योंकि आप दूसरों की सफलताओं और जीवन की उपलब्धियां से इस अवधि में ईर्ष्या करने वाले हैं। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको नाइट ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने अगर आप बेहतर होने या किसी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो आपको डॉक्टर के साथ-साथ आपके परिवार और दोस्तों का भावनात्मक और चिकित्सक की सहायता प्राप्त होने वाली है। 

राशि अनुसार रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष

कुम्भ राशि 

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स  

आर्थिक पक्ष: फाइव ऑफ पेंटेकल्स  

करियर: नाइट ऑफ स्वोर्ड्स  

स्वास्थ्य जीवन: क्वीन ऑफ पेंटेकल्स  

मकर राशि के जातकों प्रेम के संदर्भ में आपको इस महीने के लिए टू ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आप अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। यह कॉर्ड रोमांटिक रिश्तों से परे किसी भी रिश्ते में प्रशंसा और शांति की ओर भी इशारा कर रहा है। टू ऑफ कप्स दो व्यक्तियों के बीच प्यार के प्रवाह और जीवन के लिए एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है। 

वित्तीय रीडिंग में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो आने वाली परेशानियों के संकेत दे रहा है क्योंकि आपको निकट भविष्य में वित्तीय संकट या दिवालिया पन जैसी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह कार्ड आपको इसके प्रति सावधान कर रहा है। आप गहरी आर्थिक परेशानी में पड़ सकते हैं। ऐसे में अभी से बचत करना शुरू करें और अपने वित्त की योजना बेहद ही सावधानीपूर्वक बनाएं। 

करियर के लिए आपको नाइट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है। यह कार्ड सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति की ही जीत हो को दर्शाता है और इसका अर्थ होता है कि अगर आपका ध्यान अपने करियर के लक्ष्यों के संदर्भ में अनुकूल है और आप निश्चित रूप से मेहनत कर रहे हैं तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी।

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड स्वास्थ्य के संदर्भ में संकेत दे रहा है कि इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा इसलिए आप निश्चित रूप से इस मोर्चे पर राहत महसूस करेंगे। यहां इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने स्वास्थ्य पर काम करते रहें और इसे उत्तम बनाए रखें। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां आने की संभावना है इसके प्रति तैयार रहें।

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 14 मुखी रुद्राक्ष

मीन राशि 

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स   

आर्थिक पक्ष: क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स  

करियर: द हाई प्रीस्टेस 

स्वास्थ्य जीवन: टू ऑफ वौण्ड्स 

अप्रैल के महीने के लिए मीन राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में ऐस ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है की आपके जीवन में जल्दी नई शुरुआत होने वाली है। प्रेम संबंध के लिए यह एक उत्कृष्ट कार्ड माना गया है। यह प्रेम अतरंगता, सच्ची भावनाओं और करुणा का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आप अपने आप में नए और सार्थक रिश्ते और मित्रता विकसित करते नजर आएंगे जो आपको काफी आगे तक ले जाने में मददगार साबित होगा। 

आर्थिक रीडिंग में क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप छोटी-छोटी चीजों पर खर्च नहीं करेंगे और तार्किक रूप से अपने वित्त की योजना बनाकर उसके अनुरूप चलेंगे। यह महीना आपके वित्तीय योजनाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि यही आपको आधार देगा जिस पर आप अपने भविष्य के खर्चों की योजना बनाएंगे।

करियर रीडिंग में आपको द हाई प्रीस्ट्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आप नौकरी छोड़ने का विचार कर सकते हैं और अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए आगे कदम बढ़ा सकते हैं या फिर आपको उस बात की पुष्टि मिल सकती है जिसका आप अपनी उच्च शिक्षा के लिए इंतजार कर रहे थे। 

स्वास्थ्य के संबंध में आपको टू ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप इस दुनिया को नई रोशनी में देखने वाले हैं। आपके जीवन में ज्यादा सकारात्मकता नजर आएगी क्योंकि समय के साथ आप उन सभी परेशानियों से ऊपर हो चुके हैं जो आपके अतीत में परेशान कर रही थी और अब आप अपने अंदर सकारात्मकता और नई ऊर्जा महसूस करने वाले हैं। 

राशि अनुसार रुद्राक्ष: 11 मुखी रुद्राक्ष

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.