टैरो मासिक राशिफल 2024: इस माह कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली?

टैरो मासिक राशिफल 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

जुलाई 2024 के लिए टैरो मासिक राशिफल जुलाई 2024 अपने साथ क्या लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। अब आगे बढ़ते हैं और टैरो कार्ड के माध्यम से जानते हैं कि जुलाई का महीना राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

टैरो मासिक राशिफल जुलाई 2024: राशि अनुसार राशिफल  

मेष राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द चैरिएट

करियर: किंग ऑफ़ स्वोर्ड्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ कप्स 

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो फाइव ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आशंका है कि आपको इस महीने किसी ब्रेकअप से गुजरना पड़े। जो जातक सिंगल हैं वे सही पार्टनर की तलाश को छोड़कर अकेलेपन की वजह से निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। वहीं जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं हो सकता है उन्हें अपने रिश्ते में भावनाओं की कमी महसूस हो सकती है या रिश्ते में अलगाव की आशंका बढ़ जाती है।

द चैरिएट कार्ड संकेत दे रहा है कि दर्शाता है कि फिलहाल आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्ट हैं। इसके अलावा, यह साफ है कि आप अपने पैसों को सुरक्षित तरीके से बचाने में भरोसा करते हैं। हालांकि, इस दौरान आपको कुछ बड़े वित्तीय निर्णय लेने पड़ सकते हैं और आप खुद को एक चौराहे पर खड़ा पा सकते हैं। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि सोच-समझकर अपने फैसले लें।

ऐस ऑफ़ कप्स समग्र रूप से अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देता है। आप इस अवधि ऊर्जा से भरा हुआ और तरोताजा महसूस करेंगे और अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आप इस महीने खुद में सुधार पाएंगे और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे। आप कुछ ही समय में पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे और बाहर घूमने-फिरने लगेंगे।

भाग्यशाली अक्षर: ए,एल (A, L) 

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स 

करियर: पेट ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स

वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस महीने आपका दिल झूठ या बेवफाई के कारण टूट सकता है। आपके सामने अपने पार्टनर की बड़ी सच्चाई सामने आ सकती है, जिससे आपको निपटना पड़ सकता है। आपको इस बात की चिंता सता सकती है कि आपका साथी शायद आपको धोखा दे रहा है या हो सकता है कि वह वास्तव में आपको धोखा दे रहा हो।

यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो निश्चित रूप इस माह आपको शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अपने वित्त को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए बेहतर समय हो सकता है।

करियर रीडिंग के रूप में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि आपको इस माह अच्छे व शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप करियर में वृद्धि होगी। आप ऐसा करियर चुन सकते हैं, जिससे आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। इस अवधि कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति के रूप में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आपको भविष्य में अच्छी प्रगति का संकेत दे रहा है, जिससे आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

फोर ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि आप इस माह अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर सकते हैं और आशंका है कि खुद पर ध्यान न दें। यह कार्ड दर्शाता है कि अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक कदम उठाते हैं, तो आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सफल होंगे।

भाग्यशाली अक्षर: वी, यू (V, U)

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स 

करियर: सेवन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन की बात की जाए को ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस महीने आपके रिश्ते की नींव इतनी मजबूत हो सकती है कि लोगों को देखकर आश्चर्य हो सकता है। आपका रिश्ता दिखावे के होने की बजाय बेहतर आपसी समझ पर आधारित होगा। इस माह आप अपने जीवनसाथी और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करेंगे।

आर्थिक जीवन के लिए नाइट ऑफ वैंड्स एक शानदार कार्ड प्रतीत हो रहा है। यह कार्ड वित्त के संबंध में भविष्यवाणी करता है कि इस माह आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। इस दौरान आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी और कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जिन लोगों का ख़ुद का व्यवसाय हैं वे इस अवधि में कोई नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और आय के अतिरिक्त स्रोत बना सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में सेवन ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि इस महीने मिथुन राशि वालों का करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। यदि आप अपनी मेहनत जारी रखते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। हालांकि, फिर भी आपको सलाह दी जाती है कि अपनी वित्तीय स्थिति को बनाए रखने और करियर में बेहतरीन करने के लिए योजना बनाकर चलें।

स्वास्थ्य रीडिंग में टू ऑफ पेंटाकल्स संकेत दे रहा है कि आपको इस अवधि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, आप चिंतित महसूस कर सकते हैं और आपके सामने स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं आ सकती है। 

भाग्यशाली अक्षर: के, पी (K, P)

कर्क राशि

प्रेम जीवन: द मून

आर्थिक जीवन: द डेविल

करियर: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टैरो मासिक राशिफल में कर्क राशि के लोगों को प्रेम जीवन में द मून कार्ड मिला है जो नकारात्मकता को दर्शाता है। इस माह आपके प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। हो सकता है कि जो आपको दिख रहा है, असल में वैसा कुछ भी ना हो। चीज़ों के बारे में गहराई से जानने के लिए आपको खुद के इरादों के साथ-साथ दूसरों के इरादों के बारे में भी जानना होगा।

आर्थिक जीवन की बात करें तो द डेविल कार्ड दर्शा रहा है कि आपकी बुरी आदतों के कारण वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में, इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए आप बहुत प्रयास करते हुए नज़र आ सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि आप समाधान पाने में विफल हों या आप अपने वित्त को संभालने के तरीके को बदलने में असमर्थ हों।

करियर राशिफल के लिए पेज ऑफ़ पेंटाकल्स एक अच्छा कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो इस बात की भविष्यवाणी कर रहा है कि आने वाला जुलाई महीना कर्क राशि वालों के लिए वेतन वृद्धि और पदोन्नति से भरा होगा। आप अब अपने करियर को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स संकेत देता है कि जुलाई के पूरे महीने में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद के लिए बहुत अधिक समय निकालेंगे, महत्वपूर्ण मामलों पर विचार करेंगे और अपनी पसंद की चीजें करते हुए नज़र आएंगे।

भाग्यशाली अक्षर: एच, बी (H, B)

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स 

करियर: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

सिंह राशि वालों को जुलाई माह में प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो दर्शा रहा है कि इस माह आपली मुलाकात एक नए शख्स, दोस्त या शुभचिंतक से हो सकती है। हालांकि, यह रिश्ता धीरे-धीरे ही मज़बूत होगा और इसमें काफ़ी समय लगने का अनुमान है, परंतु आपको बता दें कि इस रिश्ते में आप लंबे समय तक बने रहेंगे।

आर्थिक जीवन को लेकर थ्री ऑफ कप्स कह रहा है कि इस माह आपको किसी प्रोजेक्ट में अपनी जैसी सोच या मानसिकता वाले लोगों के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल आपको जल्द ही प्राप्त होगा। यदि आप पार्टनर के साथ मिलकर निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए यह माह अनुकूल कहा जाएगा।

करियर के लिए पेज ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इस माह आप जीवन में क्या पाना चाहते हैं और क्या करना चाहते हैं, इसको लेकर आपके विचार स्पष्ट होंगे। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं या नए अवसर की खोज में हैं, तो इसके लिए यह जुलाई का माह अनुकूल रहेगा। यह अवधि आपके करियर में परिवर्तन लेकर आ सकती है।

स्वास्थ्य की बात करें, तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत कर रहा है कि तनाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है जिसके चलते आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में पीछे रह सकते हैं। ऐसे में, आपको डॉक्टर से मदद लेने की सलाह दी जाती है।

भाग्यशाली अक्षर: एम, आई (M, I)

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: द इंप्रेस

आर्थिक जीवन: व्‍हील ऑफ फॉर्च्यून

करियर: किंग ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स

प्रेम जीवन के लिए द इंप्रेस कार्ड एक शानदार कार्ड है, जो संकेत दे रहा है कि इस माह आपका रिश्ता शानदार तरीके से आगे बढ़ेगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस अवधि आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे, जिससे आपका रिश्ता और अधिक मजबूत होगा और आपके रिश्ते में सुख-समृद्धि देखने को मिलेगी।

अगर अब तक आपकी आर्थिक स्‍थिति एकदम सही चल रही है, तो अब आपको ज़रा सतर्क हो जाना चाहिए क्‍योंकि इस महीने आपके लिए आकस्मिक खर्चों के संकेत मिल रहे हैं। व्‍हील ऑफ फॉर्च्यून दर्शाता है कि अगर आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और फिजूलखर्ची ना करें तो आर्थिक परेशानियों से बचने और आर्थिक स्थिरता पाने में मदद मिल सकती है।

पेशेवर जीवन में आपके सफल होने की प्रबल संभावना है और इस महीने आपको अपने करियर में पहले से भी ज्‍यादा प्रगति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और इससे आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी। टैरो मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे, जो आपको जीवन में काफी आगे ले जाने का काम करेंगे।

सेहत में टू ऑफ कप्स दर्शाता है कि यह माह आपके स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। इस महीने आपको अपनी सेहत को लेकर चिंता करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। आप अपनी सेहत का अच्‍छे से ख्‍याल रखने वाले हैं और इसके चलते आपको किसी भी तरह की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या होने की संभावना नहीं है।

भाग्यशाली अक्षर: आर, जे (R, J)

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स

तुला राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो सिक्स ऑफ कप्स संकेत दे रहा है कि इस माह आपकी मुलाकात आपके पूर्व प्रेमी से हो सकती है या आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिससे आपका संपर्क टूट गया था, जैसे आपका मित्र, आपका कोई रिश्तेदार या कोई पूर्व प्रेमी और इस बात की पूरी संभावना है कि आप उनके साथ फिर से जुड़ना पसंद करें। इसके अलावा, आप पुराने दोस्तों के साथ इस महीने कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं।

वित्त में किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अपने वित्त पर अधिक नियंत्रण रखेंगे और आप बहुत सारा पैसा बचाने में सक्षम होंगे और इस पूरे महीने आर्थिक रूप से सुरक्षित और स्थिर महसूस करेंगे।

करियर में फोर ऑफ वैंड्स कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आप अपने करियर में एक कर्मचारी, एक टीम के सदस्य या एक बॉस के रूप में अच्छी जगह पर कार्यरत हैं। लोग आपका मान-सम्मान करते हैं। यह महीना आपके लिए ढेर सारी उपलब्धियां लेकर आएगा और आप अपनी शानदार सफलता का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स आपके लिए भविष्यवाणी कर रहा है कि आप इस माह बोझिल महसूस कर सकते हैं और समय-समय पर किसी बात को लेकर तनाव से भी ग्रस्त हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आप भरोसा करते हैं और अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। 

भाग्यशाली अक्षर: टी, जी (T, G)

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ़ कप्स

करियर: सिक्स ऑफ़ कप्स

स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन

वृश्चिक राशि के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड एक बेहतरीन कार्ड प्रतीत हो रहा है। यह दर्शाता है कि आप दोनों एक सकारात्मक रिश्ते में हैं, जहां आपको एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और साथ-साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि इस माह आप दोनों के बीच और भी बेहतर संबंध स्थापित होंगे।

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ कप्स दर्शाता है कि इस महीने कुछ गलत फैसले या आपके हाथों से निकले अवसरों के लिए दुखी हो सकते हैं। आशंका है कि इस वजह से आपको भारी नुकसान का भी सामना करना पड़े। हालांकि, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आगे आने वाला समय आपके लिए अच्छा होगा और आप अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखेंगे।

करियर के लिहाज़ से सिक्स ऑफ कप्स दर्शाता है कि इस माह आपके अपने पूर्व सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त होगा और इससे आपको अपने करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यदि आपको अच्छी नौकरी या नए करियर के अवसर खोजने में सहायता की आवश्यकता है तो आपको निश्चित रूप से वह अवसर इस माह प्राप्त होंगे और आपको अच्छे परिणाम मिलने की बहुत अधिक संभावना है।

स्वास्थ्य रीडिंग में हैंग्ड मैन बहुत आशाजनक कार्ड प्रतीत नहीं हो रहा है क्योंकि यह दर्शाता है कि इस माह आप खराब स्वास्थ्य से जूझ सकते हैं। यदि आप बीमार या आपको चोट लगी है तो आपके पूरी तरह से ठीक होने में अभी भी कुछ और लग सकता है।

भाग्यशाली अक्षर: आर, जे (R, J)

धनु राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: क्विन ऑफ़ वैंड्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

फोर ऑफ कप्स बता रहा है कि धनु राशि वालों का इस माह सारा ध्यान उस व्यक्ति पर केंद्रित होगा जो आपसे दूर चला गया है। हो सकता है कि आप अपने हाथ से निकल गए अवसरों के बारे में हद से ज्यादा सोच रहे हों और ऐसा करके आप अपना समय बर्बाद कर रहे हों जिसकी वजह से आप अपने पास आने वाले हर अवसर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

आर्थिक जीवन को लेकर क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आप इस महीने समझदारी से वित्तीय निर्णय लेना पसंद करेंगे। आप अपने वर्षों में प्राप्त अनुभव का उपयोग करेंगे और अपने वित्त का प्रबंधन करते समय तार्किक होकर निर्णय लेंगे क्योंकि अब आप वित्तीय प्रबंधन के महत्व को जानने लगे हैं।

करियर को लेकर फोर ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों की स्थिति अपने करियर में अच्छी रहेगी। ऐसे में, आपकी कंपनी एक कर्मचारी, एक टीम के सदस्य या एक बॉस के रूप में आपके महत्व को समझती है और आपका सम्मान करती है। यह माह आपके लिए कई बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है जिसके चलते आप ख़ूब सफलता हासिल करेंगे।

स्वास्थ्य की बात करें, तो एट ऑफ कप्स कहता है कि आप खुद पर संदेह करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही, आप अक्सर तनाव में आ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आप विश्वास करते हो इसलिए आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

भाग्यशाली अक्षर: डी, ​​वाई (D, Y)

मकर राशि

प्रेम जीवन: द वर्ल्ड

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स 

करियर: टेम्पेरन्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन के लिहाज में द वर्ल्ड मकर राशि वालों के लिए एक बेहतरीन कार्ड है, जो दर्शा रहा है कि इस माह आप प्रेम जीवन में उत्सवों और समारोहों का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। आपको इस अवधि संतोषजनक व सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। इस जुलाई में आपके प्रेम संबंध या आपके विवाहित जीवन में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अतीत में किये गए धन निवेश का फायदा आपको अब होगा। टेन ऑफ कप्स को शुभ माना जाता है जो संकेत कर रहा है कि इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत और बेहतर होगी।

करियर के संबंध में टेंपरेंस कार्ड बता रहा है कि जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए इस माह को अच्छा कहा जाएगा। इस दौरान आप धैर्य और दृढ़ता से भरे रहेंगे और ऐसे में, आप जो पाना चाहते हैं उसे हासिल करने में सक्षम होंगे। कार्यस्थल पर की गई कड़ी मेहनत को वरिष्ठों द्वारा देखा जा रहा होगा और इसके परिणामस्वरूप, वह आपके समर्थन में दिखाई दे सकते हैं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से, थ्री ऑफ़ पेंटाकल्स एक सकारात्मक कार्ड हैं जो दर्शाता है कि जहां तक सेहत का सवाल है, वह इस महीने अच्छी रहेगी। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आपको सही इलाज मिल सकेगा और ऐसे में, आप उस बीमारी से उबरने में सक्षम होंगे।

भाग्यशाली अक्षर: एस, वी ( S, V)

कुंभ राशि  

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: फाइव ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन की बात करें, तो कुंभ राशि के जातकों के लिए ऐस ऑफ वैंड्स को शुभ कार्ड कहा जाएगा। एक लंबे समय तक सिंगल और अकेले रहने के बाद आख़िरकार इस महीने आप नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं जो कि काफ़ी समय तक चलने वाला रिश्ता होगा। साथ ही, आप दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी अच्छा रहने की संभावना है।

इस महीने कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आशंका है कि आपको धन से जुड़े मामलों में हानि या असफलताओं से जूझना पड़ें और ऐसे में, आप तनाव में आ सकते हैं। लेकिन, सोच-समझकर पैसा खर्च करने से और धन से संबंधित फैसले विचार-विमर्श के बाद लेने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

करियर के क्षेत्र में आपको फाइव ऑफ कप्स मिला है और यह दर्शा रहा है कि इस राशि के जातक अपने करियर से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। हो सकता है आप अपने करियर से खुश न हो या फिर परिस्थितियां आपके अनुसार न चल रही हो।  ऐसे में, आपको शांत बैठकर अपने करियर की दिशा को लेकर विचार-विमर्श करना होगा जिससे आप करियर को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकेंगे।

फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इन लोगों को अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी से एक ब्रेक लेना चाहिए ताकि आप कुछ समय अपने साथ बिता सकें। ऐसे में, आपको इस बात का पता लगाना होगा कि आपके जीवन में चल क्या रहा है और आप ज़िन्दगी से क्या चाहते हैं? आप जिन भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं,  उनका असर आपके स्वास्थ्य पर नज़र आ सकता है।

भाग्यशाली अक्षर: एफ,ओ (F, O)

मीन राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर 

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

करियर: थ्री ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, द टॉवर कार्ड आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं होता दिख रहा है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस महीने आपके रिश्ते में दरार आ सकती है और प्रेम भावना की कमी महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातें एक बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं। आप यह सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि आपके लिए यह रिश्ता सही भी है या नहीं। आपको इस समय इस रिश्ते से बाहर निकलकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।

आर्थिक जीवन को लेकर फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि इस महीने आपको आर्थिक स्तर पर कोई परेशानी या समस्या महसूस नहीं होगी। आर्थिक जीवन में आज आप जिस मुकाम पर हैं, उसे पाने के लिए आपने काफी मेहनत की है और अब अपनी मेहनत के फल का आनंद लेने का समय है।

करियर में थ्री ऑफ कप्स कार्ड भविष्यवाणी करता है कि इस माह आपका करियर काफी शानदार रहेगा और आपको दुनियाभर के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने करियर के माध्यम से कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जो करियर में प्रगति पाने में आपकी मदद करेंगे। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से जस्टिस कार्ड संकेत कर रहा है कि इस महीने आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान नहीं करेगी। यदि आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित थे, तो अब उससे छुटकारा पाएंगे और हाल ही में जिन बीमारियों का सामना कर रहे थे, उनसे उबर जाएंगे।

भाग्यशाली अक्षर:  डब्ल्यू, क्यू (W, Q)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. टैरो कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर 1.  टैरो डेक में 78 कार्ड होते हैं जो मेजर आर्काना और माइनर अरकाना में कहलाते हैं।

प्रश्न 2. टैरो डेक को कैसे विभाजित किया जाता है?

उत्तर: मेजर अरकाना और माइनर अरकाना

प्रश्न 3. टैरो कार्ड कितना सटीक है?

उत्तर: यह सटीकता और पाठक के अनुभव पर निर्भर करता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.