सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई “सूर्य का वृषभ राशि में गोचर” का यह ख़ास ब्लॉग अपने पाठकों के लिए लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको इस गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि सूर्य देव को नवग्रहों के जनक कहा जाता है जो 15 मई 2026 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका असर देश-दुनिया और राशियों पर पड़ सकता है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको अवगत करवाएंगे कि सूर्य गोचर सभी राशियों और शेयर बाजार को कैसे प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह के कुंडली में मज़बूत होने पर जातक को जीवन में संतुष्टि, उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक रूप से मजबूती का आशीर्वाद मिलेगा है। यह व्यक्ति को जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं। साथ ही, यह आपको सफलता भी प्रदान करते हैं। बलवान सूर्य आपकी निर्णय लेने की क्षमता को मज़बूत बनाते हैं जिससे आप जीवन में प्रगति प्राप्त करते हैं।
जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति बलवान होती है, वह प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में अपनी चमक बिखेरते हुए नज़र आते हैं। ऐसे में, यह अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं। सूर्य कृपा से जातक अध्यात्म और मैडिटेशन जैसे क्षेत्रों में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होता है। वहीं, दूसरी तरफ, अगर सूर्य ग्रह कुंडली में अशुभ या पापी ग्रह जैसे राहु/केतु और मंगल के साथ बैठे होते हैं, तो व्यक्ति को जीवन में अनेक तरह की समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: समय
सूर्य को नवग्रहों में जनक का पद प्राप्त है जो अब 15 मई 2026 की सुबह 06 बजे वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जिन्हें सूर्य देव के शत्रु माना जाता है। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि शुक्र की राशि में बैठकर सूर्य ग्रह सभी राशियों और संसार को किस तरह के परिणाम प्रदान करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशि में सूर्य का प्रभाव
वृषभ राशि को पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है और इसके अधिपति देव शुक्र ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र जल तत्व के स्त्री ग्रह हैं जबकि सूर्य पुरुष स्वभाव और अग्नि तत्व के ग्रह हैं। साथ ही, इन दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है इसलिए वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव की वृषभ राशि में उपस्थिति को ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है, विशेष रूप से उस समय जब इन पर किसी अशुभ ग्रह का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा होता है।
जिन जातकों का जन्म वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति के तहत हुआ होता है, उन्हें अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बात करें स्वास्थ्य की, तो इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होती है और इनका शरीर दुर्बल रह सकता है। ऐसे जातकों को चेहरे या आँखों से जुड़े रोग भी परेशान कर सकते हैं।
इन जातकों को पानी से भी सावधान रहना होता है क्योंकि यह आपके लिए खतरा बन सकता है। इसके अलावा, सूर्य देव की यह स्थिति आपको वैवाहिक जीवन में असंतुष्टि देने का काम कर सकती है इसलिए यह स्थिति विवाह के लिए भी शुभ नहीं मानी जाती है। हालांकि, जिन लोगों का जन्म वृषभ राशि में सूर्य के तहत हुआ होता है, वह आकर्षक और विनम्र स्वभाव के होते हैं। यह जातक बुद्धिमान, समझदार और कला के क्षेत्र जैसे डांस, संगीत और गायन में माहिर होते हैं। अक्सर यह वाद्य यंत्र बजाने में भी निपुण होते हैं। ऐसे जातक सामान्य रूप से विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं और बहुत अमीर होते हैं। साथ ही, यह अपने जीवन में धन कमाने में सफल रहते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है और ऐसे में, आपकी आय में वृद्धि और करियर में बेहतर स्थिति देखने को मिलेगी। साथ ही, परिवार में भी सिद्धांतों का पालन किया जाएगा।
करियर की बात करें, तो सूर्य का यह गोचर आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा और इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही, आपको वेतन में वृद्धि के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ, व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छा-ख़ासा लाभ मिल सकता है क्योंकि इस समय आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य देव का गोचर आपके पहले/लग्न भाव में होगा जो आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी हैं। सामान्य रूप से, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए व्यक्तिगत प्रगति और सफलता के लिए अधिक अवसर तो नहीं लेकर आएगा, लेकिन आपका झुकाव रियल एस्टेट और निवेश से जुड़े कार्यों में बढ़ सकता है।
इसके अलावा, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इस दौरान आपके करियर की रफ़्तार सुस्त रह सकती है और ऐसे में, आप मनमुताबिक तरक्की पाने में सक्षम नहीं होंगे। आर्थिक जीवन में भी धन की बचत करने की संभावना कम रह सकती है और आपकी आय औसत रहने की आशंका है। आर्थिक लाभ भी सीमित रहने की आशंका है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि दूसरे भाव में सूर्य की यह स्थिति बहुत शुभ माने जाने वाले धन योग को निर्मित करेगी। इसके परिणामस्वरूप, आपको लाभ मिलने के साथ-साथ संतुष्टि की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपको वरिष्ठों से मान-सम्मान, सराहना और उनका विश्वास दिलाने का काम करेगा।
अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपको अच्छा-खासा लाभ देने के साथ-साथ संतुष्टि दे सकता है। इसके अलावा, इस समय आपका रिश्ता जीवनसाथी के साथ मज़बूत होगा और आपको हर कदम पर उनका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी जिसके चलते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की कुंडली में सूर्य देव को आपके लग्न भाव पर आधिपत्य प्राप्त है। वर्तमान समय में अब यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपको इस समय कुछ अच्छे और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने के मौके देगा। साथ ही, आपको अपने आसपास मौजूद लोगों से कोई समझदारी भरी सलाह मिल सकती है।
सूर्य गोचर के दौरान अगर आप करियर में कड़ी मेहनत करेंगे, तो आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, आप आर्थिक सुरक्षा पाने के साथ-साथ धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। इस अवधि में आप निश्चित रूप से करियर में तरक्की प्राप्त करेंगे और आप अपने नैतिक मूल्यों को बनाए रखने में सफल रहेंगे। जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा नकारात्मक
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं जो आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव की यह स्थिति व्यक्तिगत विकास के मार्ग में समस्याएं पैदा कर सकती हैं, विशेष रूप से शुरूआती कदम उठाने को लेकर क्योंकि इस वजह से आपको संपत्ति से जुड़ा नुकसान हो सकता है।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आप मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट और निराश महसूस कर सकते हैं। ऐसे में, आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। वहीं, आर्थिक जीवन में सही योजनाओं की कमी की वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, लापरवाही की वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। सूर्य गोचर की अवधि में रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं जिससे आप दोनों के बीच से खुशियां नदारद रह सकती हैं। बात करें स्वास्थ्य की, तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होने के कारण आपको गले से जुड़े रोग घेर सकते हैं इसलिए अपना ध्यान रखें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब गोचर करके आपके छठे भाव में जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर की अवधि में आपकी प्रगति की रफ़्तार धीमी रह सकती है। साथ ही, आपके कर्ज़ लेने की नौबत भी आ सकती है।
करियर के मामले में आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट रह सकते हैं। इस दौरान आपके लिए नौकरी बदलना भी ज्यादा लाभदायक साबित नहीं होने की आशंका है। वहीं, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें बिज़नेस में प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में आप थोड़ी बहुत बचत करने में सक्षम होंगे लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं और मुनाफा अपेक्षाकृत कम रह सकता है।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय
- प्रतिदिन हृदय आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।
- गरीबों एवं जरूरतमंदों को लाल रंग के कपड़े दान करें।
- रविवार के दिन मंदिर में अनार का दान करें।
- तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें एक चुटकी सिंदूर मिलाएं और सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- सूर्य यंत्र की पूजा करें।
- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव
विश्व अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाना
- वृषभ राशि को पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है जिसका संबंध धन-समृद्धि, रिसोर्सेज और सुरक्षा से होता है।
- सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान दुनिया भर की सरकारें आर्थिक स्थिरता, महंगाई नियंत्रण और लंबी अवधि की योजना बनाने पर ध्यान केंद्रित कर सकती है।
- इस अवधि में आर्थिक नीतियां और स्थिर विकास की नीतियां प्रमुख रह सकती है।
वित्त और बैंकिंग सेक्टर की प्रगति
- सूर्य गोचर के दौरान बैंकिंग, निवेश और बचत से जुड़े क्षेत्रों में धीरे-धीरे मज़बूती देखने को मिल सकती है।
- इस अवधि में लोगों का झुकाव सुरक्षित निवेश जैसे कि सोना, रियल एस्टेट, फिक्स्ड एसेट्स आदि की तरफ बढ़ सकता है।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कृषि और खाद्य उद्योग में तेज़ी
- वृषभ राशि का संबंध भूमि और कृषि से होता है। ऐसे में, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर के दौरान खेती, खाद्य उत्पादन और सस्टेनेबिलिटी पर विश्व स्तर पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है।
- कृषि से जुड़े उद्योगों और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए यह समय अनुकूल रहने की संभावना है।
मुद्रा और संपत्ति
- सूर्य गोचर की अवधि में विभिन्न देशों का ध्यान मुद्रा को स्थिर करने और राष्ट्रीय कोष को मज़बूत करने पर केंद्रित होगा।
- सोना और अन्य ठोस संपत्तियों की मांग विश्व में बढ़ सकती है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी
- वृषभ राशि पृथ्वी तत्व की राशि है इसलिए शेयर बाजार की रफ़्तार सुस्त रह सकती है, लेकिन वह स्थिरता के साथ आगे बढ़ेगा।
- सूर्य ग्रह के गोचर के प्रभाव से बाजार में उतार-चढ़ाव कम रह सकता है।
- संसार का ध्यान फाइनेंशियल संस्थाओं, बैंकिंग और एनबीसी पर केंद्रित हो सकता है।
- स्थिरता की वजह से बाजार में लगातार और धीमी बढ़त बनी रह सकती है।
- भूमि से जुड़े सेक्टर, कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग आदि का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
- इस अवधि में निवेशकों का झुकाव लॉन्ग-टर्म और सोना-चांदी आदि खरीदने में हो सकता है।
- वृषभ राशि धन-समृद्धि और कीमती सामान को भी दर्शाती है। ऐसे में, सोना, चांदी और अन्य धातु की कीमतें स्थिर रह सकती है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूर्य की उच्च राशि मेष को माना जाता है।
राशि चक्र में सूर्य ग्रह को सिंह राशि पर आधिपत्य प्राप्त है।
तुला राशि में सूर्य नीच अवस्था में होते हैं।