सालों बाद शुक्र सहित ये शुभ ग्रह बनाएंगे त्रिग्रही योग, इन जातकों को मिलेगा प्रमोशन!

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व बताया गया है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं, इसे ग्रहों का गोचर या राशि परिवर्तन कहा जाता है। कभी-कभी एक ही राशि में दो या दो से अधिक ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं। इसे ग्रहों की युति कहा जाता है। ग्रहों की युति से शुभ व अशुभ योगों का निर्माण होता है। इसी क्रम में वृषभ में बेहद शुभ योग का बन रहा है। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

दरअसल वृषभ राशि में तीन शुभ ग्रहों की युति बनी हुई है। आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक ग्रह शुक्र, ग्रहों के राजा सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में युति कर रहे हैं। इनकी युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि में इस योग का निर्माण 100 साल बाद हो रहा है। त्रिग्रही योग का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन 5 राशियां इस दौरान बहुत अधिक भाग्यशाली साबित होंगी। आइए जानते हैं वह कौन सी राशियां हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

त्रिग्रही योग के निर्माण से इन जातकों को होगा धन लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। अब से इन राशि वालों को अधूरे काम जल्द ही पूरे होंगे। करियर-कारोबार में तरक्की देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिसके चलते आपका करियर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो या आपके वेतन में वृद्धि होगी। आपकी आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह योग आपको बहुत लाभ प्रदान करेगा। दीर्घकालीन निवेश भी आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। 

परिवार के लोगों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी और आपका उनसे प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। आपको इस दौरान छोटी दूरी की यात्राएं करने को मिलेंगी जो आपको नए-नए लोगों से जोड़ेगी और इससे आपके व्यवसायिक संपर्क भी बढ़ेंगे। इस दौरान आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को इसका लाभ अपनी शिक्षा के क्षेत्र में होगा। यदि आप मीडिया या मार्केटिंग के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपकी वाणी मधुरता से युक्त होगी और आप किसी को भी अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से अच्छे संबंध रहेंगे और भाई बहनों का प्रेम आपको मिलेगा। इस शुभ योग के दौरान आपके संबंध पिता से बहुत ही अधिक अच्छे होंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में बना त्रिग्रही योग वरदान साबित होगा। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। करियर में नए-नए रास्ते खुलेंगे और आप अपने करियर से अच्छा धन अर्जित करेंगे। इसके अलावा, कार्यक्षेत्र में आपके शत्रुओं की संख्या में गिरावट देखने को मिलेगी। समाज के बीच आप अपना अलग मुकाम बनाने में कामयाब रहेंगे। इस अवधि आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी से यदि अनबन चल रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी और जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताने का आपको मौका मिलेगा। 

इस शुभ योग के परिणामस्वरूप आपकी पारिवारिक समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। आप दोनों साथ मिलकर परिवार की बेहतरी के लिए सोचेंगे और कुछ नए कदम उठाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और समर्थन भी आपको मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप मीडिया, लेखन या किसी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस दौरान आपकी प्रतिभा विशेष रूप से बाहर आएगी और आप इस क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जिन जातकों का खुद का व्यवसाय हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगी। इसके अलावा, आपके व्यवसाय का विस्तार भी हो सकता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही अधिक शुभ फल देने वाला साबित होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर काम को मन लगाकर करेंगे। इसके चलते आपका कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा होगा। धन कमाने के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आप नए स्रोतों से धन कमाने में सक्षम होंगे। यही नहीं आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। जो लोग किसी व्यापार में साझेदार है उनको व्यापार से अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 

सामाजिक स्तर पर आप के दायरे में बढ़ोतरी होगी और सोशल मीडिया पर भी आप काफी ज्यादा सक्रिय नजर आएंगे। विद्यार्थियों की एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी जिससे उन्हें शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और अपना अच्छा प्रदर्शन करके वे अपनी शिक्षा को मजबूत बना पाएंगे। आपका मन कुछ नई-नई चीजें सीखने को करेगा। इससे स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप एक-दूसरे के बेहद करीब आएंगे। विवाहित जातकों को संतान से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और आप तथा आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम की वृद्धि होगी। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

वृश्चिक राशि

त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा संयोग लेकर आया हुआ है। इस अवधि आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर की दृष्टि से,  आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप विदेश में नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपको खुशी और संतुष्टि महसूस होगी। ऐसे में, हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। वृश्चिक राशि के जिन जातकों का अपना व्यापार है वे इस दौरान उच्च धन लाभ अर्जित करेंगे और अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देने और उन्हें पिछाड़ने में सक्षम होंगे। 

इसके अलावा, आप अच्छा लाभ प्राप्त करने के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष के लिहाज से, आपके लिए अत्यधिक वृद्धि लेकर आ सकता है। इस अवधि में आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे और अधिक बचत करने में सफल होंगे। प्रेम जीवन की दृष्टि से, इस दौरान पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे जिससे आपसी समझ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आप अपने रिश्ते के लिए उच्च मूल्यों की स्थापना कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से, इस दौरान आप ऊर्जावान रहेंगे जो आपको स्वस्थ बनाए रखने का काम करेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत अधिक लाभदायक साबित होगा। इस दौरान कड़ी मेहनत और भाग्य की बदौलत आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आप सामान्य सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। करियर की बात करें तो, आपके लिए शानदार साबित होगा। इस दौरान आपको नौकरी में कई नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिससे आपके उद्देश्यों की पूर्ति होगी। आप में से कुछ लोगों का नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है और आपको अपनी मनपसंद जगह मिल सकती है। धनु राशि के जो जातक व्यापार करते हैं उनके लिए ये समय फलदायी साबित होगा। 

इस दौरान आप अच्छा ख़ासा लाभ कमाने में सक्षम होंगे। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ा मुकाबला देंगे और जीत हासिल करेंगे। अपने व्यवसाय के लिए एक मजबूत नींव रख सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो, इस दौरान आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। करियर में अच्छे लाभ के योग बनेंगे और जिस वजह से कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप इस दौरान आध्यात्मिक गतिविधियों पर धन खर्च कर सकते हैं। रिश्तों की बात करें तो, यह योग आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आप अपने प्रेम जीवन में सौहार्द बनाए रखने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आप मधुर संबंध बनाए रखेंगे जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

प्रश्न 1. त्रिग्रही योग से क्या होता है?

उत्तर. किसी भी जातक की कुंडली में त्रिग्रही योग आकस्मिक धन लाभ करवाता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

प्रश्न 2. त्रिग्रही योग का निर्माण कैसे होता है ?

उत्तर. जब किसी जातक की कुंडली में एक साथ तीन शुभ योगों की युति होती है तब त्रिग्रही योग का निर्माण होता है।

प्रश्न 3. शुक्र किसके कारक हैं?

उत्तर.  शुक्र ग्रह आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक हैं।

प्रश्न 4. शुक्र किसके स्वामी हैं?

उत्तर. शुक्र वृषभ एवं तुला राशियों के स्वामी हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.