शुक्र करेंगे अपनी ही उच्च राशि में गोचर- जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव!

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह का दर्जा दिया गया है। इसे भोर का तारा के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में वीनस कहे जाने वाले शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों, वैवाहिक सुख, भोग, विलास, शोहरत, कला, सुंदरता, रोमांस, काम-वासना, फैशन डिजाइनिंग का कारक भी माना गया है।

मार्च के महीने में यह महत्वपूर्ण ग्रह अपनी उच्च राशि में गोचर करने वाला है। अपने इस खास ब्लॉग में आज हम जानेंगे शुक्र के इस महत्वपूर्ण गोचर का सभी 12 राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है। साथ ही जानेंगे शुक्र के गोचर के दौरान क्या कुछ उपाय करने से आपको शुक्र ग्रह से संबंधित शुभता अपने जीवन में प्राप्त हो सकती है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शुक्र का मीन राशि में गोचर- क्या रहेगा समय? 

बात करें इस गोचर के समय की तो शुक्र का यह गोचर मार्च महीने के आखिरी दिन अर्थात 31 मार्च 2024 रविवार के दिन शाम 4 बजकर 31 मिनट पर होने जा रहा है। यहां यह जानना बेहद आवश्यक है कि शुक्र की उच्च राशि मीन होती है। अपनी उच्च राशि में शुक्र यहां 24 अप्रैल तक रहेंगे इसके बाद 24 अप्रैल को रात्रि 23:44 पर यह मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 

अपनी उच्च राशि में शुक्र का यह गोचर बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जान लेते हैं शुक्र का यह गोचर किन मायनों में खास रहेगा और आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

ज्योतिष में शुक्र ग्रह

सबसे पहले बात करें ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह की तो धार्मिक दृष्टि से शुक्र को असुरों के गुरु के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि इन्हें शुक्राचार्य भी कहते हैं। भागवत पुराण में वर्णित है कि शुक्र महर्षि भृगु ऋषि के पुत्र थे। इसके अलावा शुक्र ग्रह का संबंध सीधे तौर पर धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग धन, वैभव और ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत भी करते हैं। इससे भी शुक्र ग्रह की शुभता प्राप्त होती है साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। 

खगोलीय दृष्टि से शुक्र ग्रह के महत्व की बात करें तो खगोल विज्ञान के अनुसार यह एक चमकीला ग्रह होता है। शुक्र अपने आकार और दूरी में पृथ्वी के काफी निकटतम मौजूद होता है। इसे पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद शुक्र को आसमान में देखा भी जा सकता है क्योंकि यह सबसे तेज चमकने वाला ग्रह होता है। यही वजह है कि इसे भोर का तारा या साँझ का तारा भी कहते हैं। 

ज्योतिष के जानकार मानते हैं की शुक्र के इन्हीं महत्व के चलते कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना बेहद आवश्यक होता है और जिस भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत नहीं होते हैं उन्हें ज्योतिष के जानकार जल्द से जल्द कुछ उपाय करने की सलाह देते हैं। क्या कुछ हैं ये उपाय आइये जान लेते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शुक्र ग्रह से संबंधित ज्योतिषीय उपाय

  • अपने पार्टनर और अपने जीवन में मौजूद हर एक महिला का सम्मान करें। 
  • अपने अंदर कलात्मक क्रियाओं को विकसित करें। 
  • अपने चरित्र को अच्छा रखें। 
  • मां लक्ष्मी और जगदम्बे मां की पूजा करें। 
  • शुक्रवार के दिन शुक्र की होरा में शुक्र से संबंधित चीजों का दान करें।
  • आप चाहें तो इस दौरान दही, खीर, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल, का दान कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा शुक्र के बीज मंत्र का जप भी बेहद ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर नियमित रूप से और स्पष्ट उच्चारण पूर्वक शुक्र बीज मंत्र का जाप किया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संपन्नता बढ़ती है, प्रेम और आकर्षक में बढ़ोतरी होती है और जीवन सुखमय बना रहता है। शुक्र बीज मंत्र: “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

शुक्र ग्रह और मीन राशि

ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि शुक्र एक स्थलीय ग्रह है वहीं मीन राशि की बात करें तो यह एक द्विस्‍वभाव की जलिय राशि होती है। ऐसे में मीन राशि में शुक्र की स्थिति शुभता और सकारात्मक को दर्शाती है। यह शुक्र के लिए एक उच्च स्थान भी है। जब शुक्र मीन राशि में होता है तो उसे मजबूती मिलती है। इसके प्रभाव से जातक आर्थिक रूप से उन्नति करते हैं, भव्य जीवन शैली का लुफ्त उठाते हैं, भौतिक सुख संपदा उन्हें प्राप्त होती है, आदि। 

जहां शुक्र ग्रह भाव को दर्शाता है वहीं मीन राशि भी भावनाओं से भरपूर होती है। ऐसे में दोनों मिलकर व्यक्ति के अंदर उत्साह और जोश बढ़ाते हैं। इन दोनों के मिलन से जातक अपने जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति करने में समर्थ होता है। साथ ही व्यक्तियों को रहन-सहन, अच्छी स्थिति का भी लाभ मिलता है। शुक्र का मीन में होना जातकों को गहराई के साथ समझ के साथ नया दृष्टिकोण पर प्रदान करता है। 

शुक्र के मीन राशि में होने से जातकों के व्यक्तित्व में निखार आता है, व्यवसाय और करियर के संदर्भ में बात करें तो शुक्र की मीन में स्थिति नाटकों को अच्छे अवसर दिला सकती है, कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोग, एक्टिंग, रंगमंच, शिक्षा, फैशन, कंप्यूटर, वस्त्र उद्योग, इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करने वाले लोग इस दौरान अपने काम में सफलता का अनुभव कर सकते हैं। साथ ही व्यक्ति को अपने काम में प्रसिद्ध और सम्मान भी प्राप्त होने की उच्च संभावना है।

प्रेम के लिहाज से बात करें तो शुक्र को प्रेम रोमांस का कारक कहा गया है और मीन के अंदर भी यह प्रवृत्तियां नजर आती है। ऐसे में प्रेम के लिहाज से भी शुक्र का मीन राशि में होना अनुकूल संकेत दे रहा है। इससे जातक अपने रिश्ते में स्पष्टता प्राप्त करेंगे और अपने हर काम को जिम्मेदारी से पूरा करने में कामयाब रहेंगे।

जीवन में किसी भी दुविधा का हल जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से अभी पूछें प्रश्न

आइए अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं शुक्र का मीन राशि में गोचर सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा और आपके जीवन पर इसके क्या कुछ प्रभाव देखने को मिलेंगे।

शुक्र का मीन राशि में गोचर- राशि अनुसार प्रभाव और उपाय

मेष राशि 

शुक्र ग्रह मेष राशि के जातकों के लिए दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और जब शुक्र गोचर हो रहा है तो…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर सदैव महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह आपकी राशि के स्वामी …(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह अनुकूल ग्रह हैं क्योंकि यह आपके राशि स्वामी बुध…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र गोचर आपकी राशि से…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सिंह राशि 

शुक्र का मीन राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के अष्टम भाव में होने वाला है। शुक्र ग्रह आपके लिए …(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का यह गोचर कन्या राशि से …(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिएशुक्र का मीन राशि में गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृश्चिक राशि 

शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि के लिए सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का मीन राशि में गोचर आपकी…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र उनके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का …(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं क्योंकि यह आपके त्रिकोण…(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे केंद्र भाव और नवें त्रिकोण भाव के स्वामी होने से …(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भीशुक्र का मीन राशि में गोचर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा …(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.