शुक्र के कर्क राशि में आते ही इन लोगों पर छाएगी कंगाली, पैसे-पैसे को होंगे मोहताज

जल्‍द ही शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। उनके राशि परिवर्तन करने से देश-दुनिया समेत कई लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 07 जुलाई 2024 को 4:15 पर कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र इस राशि में 31 जुलाई तक रहने वाले हैं। शुक्र के इस गोचर का असर जीवन के सभी पहलुओं जैसे कि स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम जीवन, व्‍यापार, करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इस ब्‍लॉग में हम आपको उन राशियों के बारे में विस्‍तार से बता रहे हैं जिन्‍हें शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने के दौरान पैसों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इन राशियों को हो सकती है पैसों की तंगी

मेष राशि 

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इस बार शुक्र आपके चौथे घर में गोचर करने वाले हैं। आप इस समय तनाव में रह सकते हैं। इसके साथ ही आपकी खुशियों में भी कमी आने के संकेत हैं। वित्तीय स्‍तर पर आपको अपने परिवार के किसी सदस्‍य के इलाज पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इसकी वजह से आपको पैसों की बचत करने में दिक्‍कत आ सकती है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे भाव के स्‍वामी हैं। इस बार शुक्र आपके तीसरे घर में गोचर करने जा रहे हैं। धन के मामले आपके खर्चे बहुत ज्‍यादा बढ़ सकते हैं। आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस वजह से आपका मन परेशान रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए शुक्र तीसरे और दसवें घर के स्वामी हैं। इस बार शुक्र आपके बारहवें घर में प्रवेश करेंगे। आपके प्रयासों के विफल होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बिज़नेस में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में आपको तंगी होने की आशंका है। लाभ कम होगा जिससे पैसों की बचत करने में दिक्‍कत आ सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शुक्र सातवें और बारहवें घर के स्वामी हैं। अब शुक्र आपके नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस समय आपके जीवन में अशांति आ सकती है। नौकरी में आपको अपनी किस्‍मत का साथ मुश्किल से ही मिल पाएगा। वहीं व्‍यापारियों को भी कम मुनाफे से ही खुद को संतुष्‍ट करना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस बार वह आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। आपको अपने भाग्‍य का साथ नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा जातकों की उच्‍च अधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्‍यापारियों के लिए भी घाटे के योग बन रहे हैं। खर्चे बढ़ने की वजह से आप परेशान रहेंगे। इसकी वजह से आप निराश भी महसूस कर सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए शुक्र चौथे और नवम भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र आपके छठे घर में गोचर करने जा रहे हैं। आपको अपने परिवार में समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भाग्‍य का साथ भी मुश्किल से ही मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्‍ठा में कमी आ सकती है। खर्चे बढ़ने की वजह से आपको कर्जा तक लेना पड़ सकता है। इस वजह से आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मीन राशि

मीन राशि के लिए शुक्र तीसरे और आठवें घर के स्वामी हैं। अब शुक्र आपके पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। आपको अपनी संतान के विकास को लेकर चिंता हो सकती है। आपको कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। वहीं व्‍यापारियों को मुनाफा कमाने में मुश्किनें आ सकती हैं। संतान के इलाज पर मोटा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इस वजह से आप परेशान रहेंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

ज्‍योतिष में शुक्र का प्रभाव

कुंडली में शुक्र की स्थिति सौंदर्य, रिश्‍तों और मूल्‍यों, प्‍यार, कला और वित्त को प्रभावित करती है। शुक्र एक ऐसा ग्रह है जो प्रेम, सुंदरता और शांति को दर्शाता है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से व्‍यक्‍ति आकर्षक बनता है और उसे अपने जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुख प्राप्‍त होते हैं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्‍न. शुक्र को कौन सा दिन समर्पित है?

उत्तर. शुक्र के लिए शुक्रवार का दिन है।

प्रश्‍न. शुक्र कर्क राशि से कब निकलेंगे?

उत्तर. 31 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में आएंगे।

प्रश्‍न. शुक्र का उदय कब हो रहा है?

उत्तर. 11 जुलाई को शुक्र कर्क राशि में उदय होंगे।

प्रश्‍न. शुक्र का रत्‍न कौन सा है?

उत्तर. शुक्र का ओपल रत्‍न है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.