शनि जयंती पर कुंभ, धनु और मकर राशि के लोग अवश्य करें ये उपाय

हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को हर साल शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 10 जून के दिन पड़ रही है। शनि जयंती के दिन ही इस वर्ष साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, शनि जयंती के दिन जो कोई भी व्यक्ति शनि देव की विधि विधान से पूजा करता है उनके जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और साथ ही ऐसे व्यक्तियों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

तो आइए अपने इस विशेष आर्टिकल में जान लेते हैं इस वर्ष शनि जयंती का शुभ मुहूर्त क्या है? इस दिन का महत्व क्या होता है? और साथ ही इस दिन कुंभ राशि, धनु राशि और मकर राशि के जातकों को क्या विशेष उपाय करने चाहिए जिससे इनके जीवन से शनि साढ़ेसाती का दूर-दूर हो सके।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती विशेष : इन खास उपायों से प्रसन्न होंगे शनि देवता

शनि जयंती शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि का आरंभ: 9 जून को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से

अमावस्या तिथि का समापन: 10 जून को शाम 04 बजकर 22 मिनट पर

शनि जयंती महत्व

शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने से शनिदेव की प्रसन्नता हासिल होती है और साथ ही कुंडली में मौजूद शनि दोष दूर होते हैं। शनि जयंती के दिन शनि देव के साथ-साथ हनुमान भगवान की पूजा करने की विधि परंपरा है।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती को लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये राशि होगी सबसे ज्यादा प्रभावित

शनि जयंती के दिन अवश्य करें ये उपाय

  • शनि चालीसा का पाठ करें। शनि जयंती के दिन पूजा पाठ में शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें। कहा जाता है ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है और साथ ही किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
  • दान करें। शनि जयंती के दिन पूजा और यदि व्रत कर रहे हैं तो विशेष तौर पर दान अवश्य करें। इस दिन आप शनिदेव से संबंधित चीजों का अपनी यथाशक्ति के अनुसार किसी मंदिर में या फिर जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं।
  • राजा दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। कहा जाता है इस दिन इस स्त्रोत का पाठ करने से भी शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। विशेष तौर पर जिन जातकों के जीवन में शनि की साढ़ेसाती चल रही होती है उन्हें इस स्त्रोत का पाठ करने की विशेष सलाह दी जाती है।
  • इस दिन की पूजा में नीचे दिए गए मंत्रों का जप अवश्य करें।
    ॐ शं शनैश्चराय नम:”
    ॐ निलांजन समाभासम रविपुत्रम यमाग्रजंम। छायामार्तंड संभूतम तमः नमामि शनेश्चरम।।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.