शनि जयंती विशेष : इन खास उपायों से प्रसन्न होंगे शनि देवता

भगवान शनि का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है। शनि देव को वैदिक ज्योतिष में नवग्रह में स्थान प्राप्त है। वे भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। भगवान शनि को तीनों लोकों का न्यायाधीश माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शनि सभी जातकों को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। हालांकि वैदिक ज्योतिष में शनि को एक पापी ग्रह की संज्ञा दी जाती है और आम लोगों के बीच यह धारणा भी है कि शनि हमेशा लोगों का नुकसान ही करते हैं लेकिन ये बात अर्ध-सत्य है। शनि यदि किसी जातक की कुंडली में शुभ स्थान पर बैठे हों तो वे शुभ फल भी प्रदान करते हैं।

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

यही वजह है कि देश में कई जगहों पर शनि की पूजा भी होती है और उनके मंदिर भी हैं। अब साल 2021 के 10 जून को शनि जयंती का पर्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था। ऐसे में हम आज आपको इस लेख में शनि जयंती के दिन भगवान शनि को प्रसन्न करने के उपाय बताने वाले हैं जिसे कर आप शनि देवता की विशेष कृपा के पात्र बन सकते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि देवता अशुभ स्थान पर बैठे हों या फिर शनि की साढ़े साती अथवा ढैया चल रही हो तो आपको ये उपाय जरूर अपनाने चाहिए। लेकिन इन सब से पहले शनि जयंती से  जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी हम आपके साथ साझा कर देते हैं।

शनि जयंती 2021 : तिथि और मुहूर्त

प्रत्येक वर्ष शनि जयंती का पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल यानी कि साल 2021 में यह पर्व 10 जून को गुरुवार के दिन है।

अमावस्या प्रारम्भ : 09 जून,2021 को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से

अमावस्या समापन : 10 जून,2021 को शाम 04 बजकर 22 मिनट पर

शनि जयंती पर शनि देवता को प्रसन्न करने के उपाय

पहला उपाय : शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर भगवान शनि की पूजा अर्चना करने के बाद व्रत का संकल्प लें। इस दिन फलाहार पर रहें। अगर ज्यादा समस्या हो तो सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं। शनि देवता की आप पर कृपा होगी।

दूसरा उपाय : सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। ऐसे में शनि जयंती के दिन शनि देवता से जुड़ी चीजों का दान कर के भी आप शनि देवता की कृपा दृष्टि हासिल कर सकते हैं। शनि जयंती के दिन आप जरूरतमंद लोगों को  तेल, काला तिल, काली उड़द, काला वस्त्र, लोहा, काला कंबल, चमड़े के जूते, आदि का दान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : जानें शनि की साढ़ेसाती कैसे बदल सकती है आपका जीवन और महत्वपूर्ण उपाय

तीसरा उपाय : शनि जयंती के दिन भगवान शिव या भगवान हनुमान जी की भी अवश्य पूजा करें। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि देवता के प्रकोप से छुटकारा मिलता है।

चौथा उपाय : शनि जयंती के पावन अवसर पर रामायण के सुंदरकांड का पाठ करें। इससे कुंडली में शनि देवता से जुड़ी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी।

पांचवा उपाय : किसी नदी में शनि जयंती के दिन एक अखंड नारियल को प्रवाहित करें। इससे आपके जीवन में सुख-शांति आएगी।

छठा उपाय : एक कटोरी तिल का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद उस तेल को कटोरी समेत शनि मंदिर में दान कर दें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे में आप इस लेख को अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.