शनि के कुंभ राशि से निकलते ही शुरू होंगे इन तीन लोगों के अच्‍छे दिन, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

ज्‍योतिष में शनि ग्रह को क्रूर ग्रह कहा गया है जबकि सत्‍य तो यह है कि शनि देव न्‍याय के देवता हैं और मनुष्‍य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। जो मेहनत करता है, उस पर शनि की कृपा बरसती है लेकिन जो लोग बेईमानी का साथ देते हैं, उन्‍हें कष्‍टों का सामना करना पड़ता है।

इस समय शनि अपनी ही राशि कुंभ में वक्री अवस्‍था में गोचर कर रहे हैं।

शनि 15 नवंबर, 2024 को इसी राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद वर्ष 2025 में 29 मार्च को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के कुंभ राशि से निकलने से सीधे तौर पर तीन राशियों को फायदा होगा। इन राशियों के जातकों को धन-दौलत मिलेगी और अपने करियर में अपार सफलता प्राप्‍त होगी। इस ब्‍लॉग में हम आपको उन्‍हीं राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन्‍हें शनि के कुंभ राशि से निकलने पर फायदा होगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

शनि का मीन राशि में गोचर

शनि 29 मार्च को कुंभ राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे लेकिन 22 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शनि अस्‍त होंगे और 29 मार्च को मीन राशि में वह अस्‍त अवस्‍था में ही प्रवेश करेंगे। इसके बाद 31 मार्च, 2025 को 12 बजकर 43 मिनट पर शनि उदित होंगे।

13 जुलाई, 2025 को सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर शनि मीन राशि में वक्री होंगे और 28 नवंबर 2025 को सुबह 07 बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।

तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि शनि के कुंभ राशि से निकलने पर किन राशियों के लोगों को लाभ होने के आसार हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

इन राशियों को होगा मुनाफा

मकर राशि

शनि के कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाने पर मकर राशि के लोगों को साढ़ेसाती से मुक्‍ति मिल जाएगी। इससे मकर राशि के जातकों को आर्थिक उन्‍नति होने के आसार हैं। यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो अब आपको उससे मुक्‍ति मिल सकती है। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनाने में सफल होंगे। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से हर चीज़ मिल जाएगी। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे।

मकर साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

कर्क राशि

कर्क राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है और शनि के कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में आने से इस राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। आप अपने करियर में सफलता के परचम लहराएंगे। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपके काम से खुश होकर आपके उच्‍च अधिकारी आपकी पदोन्‍नति भी कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत रहने वाली है। वहीं आपकी सेहत भी उत्तम रहेगी जिससे आप प्रसन्‍न महसूस करेंगे।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

इस राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है और शनि के मीन राशि में जाने से इन लोगों पर से ढैय्या का असर समाप्‍त हो जाएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। आप मानसिक रूप से तनाव से मुक्‍त रहेंगे। व्‍यापारियों के लिए मुनाफे के योग बन रहे हैं। आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

शनि ग्रह को प्रसन्‍न करने के उपाय

शनि देव को खुश करने के आप निम्‍न ज्‍योतिषीय उपाय कर सकते हैं:

  • काले रंग के वस्‍त्रों का उपयोग करें।
  • अपने मामा और बुजुर्गों का सम्‍मान करें। अपने कर्मचारियों और नौकरों को खुश रखें।
  • शराब एवं मासं का त्‍याग कर दें।
  • रात के समय दूध का सेवन न करें।
  • शनिवार के दिन रबड़ और लोहे से जुड़ी चीजें न खरीदें।
  • शनिवार के दिन व्रत रखने से भी लाभ होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न 1. शनि का मीन राशि में गोचर कब होगा?

उत्तर. शनि 29 मार्च, 2025 को गोचर करेंगे।

प्रश्‍न 2. शनि के गोचर से किस राशि पर ढैय्या शुरू होगी?

उत्तर. इस समय धनु राशि में ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा।

प्रश्‍न 3. शनि के मीन राशि में आने से साढ़ेसाती किस पर खत्‍म होगी?

उत्तर. मकर राशि के लोगों पर से साढ़ेसाती खत्‍म होगी।

प्रश्‍न 4. शनि देव का राशि परिवर्तन कब होगा?

उत्तर. शनि देव अगले साल 2025 में गोचर करेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.