सितंबर की अनोखी झलक: इस महीने के व्रत-त्योहार, ग्रहण-गोचर सब मिलेंगे एक जगह!

सितंबर का महीना यानी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का नौवां महीना अब जल्द ही शुरू होने वाला है। अगर आप भी ज्योतिष में दिलचस्पी रखते हैं और इस महीने से संबंधित ज्योतिषीय तथ्य जानना चाहते हैं, साथ ही जानना चाहते हैं कि सितंबर के महीने में कब कौन से व्रत और त्योहार किए और मनाए जाएंगे तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के अपने इस ब्लॉग में हम आपको इन्हीं सब बातों की जानकारी प्रदान करेंगे। 

सिर्फ इतना ही नहीं इस खास ब्लॉग में हम आपको सितंबर के महीने में लगने वाले ग्रहण, गोचर, बैंक अवकाशों और सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी की एक झलक भी देने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं सितंबर महीने का हमारा यह खास ब्लॉग और जानते हैं साल के नौवें महीने में क्या कुछ खास और दिलचस्प होने वाला है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

सितंबर महीने का ज्योतिषीय महत्व

सबसे पहले बात करें सितंबर महीने के ज्योतिषीय महत्व की तो हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर का महीना भाद्रपद महीने में पड़ेगा। भाद्रपद का महीना 20 अगस्त से शुरू हो जाएगा और यह 18 सितंबर तक रहने वाला है। इसके अलावा सितंबर के महीने में सूर्य शनि के बीच सम सप्तक दृष्टि संबंध रहने वाला है। बात करें इसके प्रभाव की तो इसका सीधा और प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन जैसे बड़े देशों के प्रधान नेताओं पर पड़ सकता है और इन्हें इस अवधि के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

क्या यह जानते हैं आप? ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि जब सूर्य शनि का सम सप्तक योग बनता है तो घर परिवार में वैचारिक मतभेद के चलते परेशानियां होती हैं, लोगों के स्वास्थ्य में गड़बड़ाहट देखने को मिलती है, वाणी में संयम न रख पाने की वजह से कई बनते-बनते कार्य बिगड़ने लगते हैं, साथ ही इस दौरान अगर जातक चाहें भी तो धन संचित करने में उन्हें परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

सितंबर महीने में पड़ेंगे ये हिन्दू माह 

सितंबर महीने में पड़ने वाले हिंदू माह की तो, 

सितंबर के महीने में भाद्रपद और आश्विन माह पड़ने वाले हैं। जहां भाद्रपद का महीना 20 अगस्त 2024 शुक्रवार से शुरू होकर 18 सितंबर 2024 रविवार के दिन तक रहेगा वहीं अश्विन का महीना 19 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रहेगा।

बात करें भाद्रपद महीने और आश्विन महीने के महत्व की तो, भाद्रपद के महीने को हिंदू कैलेंडर के अनुसार छठा महीना माना जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है क्योंकि इसी दौरान जन्माष्टमी जैसे बड़े त्यौहार मनाए जाते हैं। इसके अलावा भाद्रपद के महीने में गणेश चतुर्थी का भी उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में देखा जाए तो यह महीना शिव परिवार का पूजन करने के लिए बेहद ही उपयुक्त होता है। 

इसके अलावा यहां यह भी जानना आवश्यक है कि भाद्रपद का महीना चातुर्मास का दूसरा महीना होता है और इस दौरान भी पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

कहा जाता है कि भादो के महीने में अगर लड्डू गोपाल का विधि पूर्वक पूजन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। भाद्रपद के महीने में चावल और नारियल का दान नहीं करना चाहिए, गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए, पूजा करते समय भगवान श्री कृष्ण को तुलसी के पत्ते अवश्य अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान करना चाहिए। 

अब बात करें आश्विन महीने के महत्व की तो, यह महीना पितरों और देवताओं की पूजा के लिए विशेष माना गया है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, ब्राह्मण भोज आदि किया जाता है। इस अवधि को पितृपक्ष कहते हैं। कहा जाता है पितृपक्ष की तिथियों पर अगर पितरों की पूजा की जाए तो उनकी आत्मा को तृप्त किया जा सकता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इसके अलावा पितृपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक नवरात्रि मनाई जाती है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। अष्टमी के दिन बहुत से लोग कन्या पूजन करते हैं और नवमी तिथि को नवरात्रि का हवन किया जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सितंबर का महीना ढेरों व्रत-त्योहार और महत्वपूर्ण अनुष्ठान लेकर आता है। ऐसे में इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक माना गया है। 

आश्विन के महीने में धार्मिक कर्म और पूजा पाठ के काम करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस महीने तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए, इस महीने बैंगन, मूली, दूध, मसूर की दाल, चना, करेला, बासी भोजन, भी नहीं खाना चाहिए। अश्विन के महीने में जितना हो सके ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए, झूठ नहीं बोलना चाहिए, दूसरों से घृणा नहीं करनी चाहिए। 

इसके बाद अश्विन के महीने से ही दरअसल मौसम बदलता है और गर्मी कम होने लगती है और धीरे-धीरे सर्दी का आगमन होने लगता है। ऐसे में इस दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही ज्यादा सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

सितंबर में हुआ है जन्म तो ऐसा हो सकता है आपका व्यक्तित्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि, जिन लोगों का जन्म सितंबर के महीने में होता है वह दिल के बहुत ही कोमल होते हैं और स्वभाव से बेहद की भावुक होते हैं लेकिन जब भी यह किसी बाहरी व्यक्ति से मिलते हैं तो खुद को बहुत ही दृढ़ता और मजबूती के साथ पेश करते हैं। ऐसे जातक मेहनती होते हैं। 

सितंबर के महीने में जिन लोगों का जन्म हुआ है उन्हें जीवन में चीज़ें आसानी से प्राप्त नहीं होती है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं, संघर्ष करते हैं और अपने जीवन में हर तरह के सुख सुविधा प्राप्त करते हैं। सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले स्मार्ट होने के साथ-साथ थोड़े संकोची भी होते हैं। 

आमतौर पर इनका रंग गेहूंआ होता है और लंबाई औसत होती है लेकिन उनकी पर्सनैलिटी बेहद ही एटरेकटिव होती है और स्वभाव संकोची होता है। ऐसे में जल्दी यह लोगों से अपनी बातें शेयर नहीं कर पाते हैं। सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों का गुस्सा बहुत ही तेज होता है। यह खुशमिजाज तो होते हैं लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो उसका प्रकोप भी बेहद ही भयंकर होता है। 

इसके अलावा सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोग प्रोफेशनल होते हैं, बहुत ही क्रिएटिव होते हैं और जो भी काम करते हैं उसे बहुत ही बारीकी से करना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है और यह जीवन का हर फैसला सोच समझ कर लेते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

क्या आप यह जानते हैं कि यश चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर, सुधा चंद्रन, करीना कपूर, जेंडया, दीपक डोबरियाल, राम कपूर आदि का जन्म सितम्बर के महीने में ही हुआ है। 

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 4, 5 और 6 अंक  

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: भूरा, नीला और हरा 

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: बुधवार 

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: नीलम (Sapphire) सितंबर में जन्मे लोगों की राशि कन्या होती है और ऐसे में नीलम (Sapphire) रत्न इनके लिए शुभ साबित होता है। हम सलाह यही देते हैं कि कोई भी रत्न धारण करने से पहले आप विद्वान ज्योतिषियों से इससे संबंधित परामर्श अवश्य ले लें।

उपाय/सुझाव: 

  • पंछियों के लिए दाना डालें।
  • मछलियों को घर में पालें। हालांकि अगर किसी भी कारणवश आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो किसी तालाब में जाएँ और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएँ। 

सितंबर 2024 महीने के बैंक अवकाश

तारीख दिन छुट्टी 
5 सितंबर 2024 गुरुवारश्रीमंत शंकरदेव की तिथि 
7 सितंबर 2024 शनिवारविनयगर चतुर्थी 
14 सितंबर 2024दूसरा शनिवार बैंक अवकाश
15 सितंबर 2024 रविवार तिरुवोनम 
16 सितंबर 2024सोमवार मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
28 सितंबर 2024 चौथा शनिवार बैंक अवकाश 

सितंबर 2024 के महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार 

दिन त्योहार 
1 सितंबर 2024 रविवार मास शिवरात्रि
2 सितंबर 2024 सोमवार सोमवार व्रत , पिठौरी अमावस्या , अमावस्या
4 सितंबर 2024 बुधवार चंद्र दर्शन
5 सितंबर 2024 गुरुवार वाराह जयंती , शिक्षक दिवस
6 सितंबर 2024 शुक्रवार हरतालिका तीज
7 सितंबर 2024 शनिवार वरद चतुर्थी , गणेशोत्सव
8 सितंबर 2024 रविवार ऋषि पंचमी
9 सितंबर 2024 सोमवार षष्टी
11 सितंबर 2024 बुधवार राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत , महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , बुधाष्टमी व्रत , दूर्वा अष्टमी
14 सितंबर 2024 शनिवार पार्ष्व एकादशी , राष्ट्रीय भाषा दिवस
15 सितंबर 2024 रविवार प्रदोष व्रत , ओणम
16 सितंबर 2024 सोमवार कन्या संक्रांति , विश्वकर्मा जयंती , मीलाद उन-नबी
17 सितंबर 2024 मंगलवार सत्य व्रत , पूर्णिमा व्रत , गणेश विसर्जन , सत्य व्रत
18 सितंबर 2024 बुधवार महालय श्राद्घ पक्ष , पूर्णिमा , भाद्रपद पूर्णिमा , प्रतिपदा श्राद्ध
20 सितंबर 2024 शुक्रवार संकष्टी गणेश चतुर्थी
21 सितंबर 2024 शनिवार भरणी श्राद्ध
23 सितंबर 2024 सोमवार रोहिणी व्रत
24 सितंबर 2024 मंगलवार कालाष्टमी , मध्य अष्टमी , श्रीमहालक्ष्मी व्रत समाप्त
25 सितंबर 2024 बुधवार अविधवा नवमी
27 सितंबर 2024 शुक्रवार विश्व पर्यटन दिवस
28 सितंबर 2024 शनिवार इंदिरा एकादशी
29 सितंबर 2024 रविवार माघ श्रद्धा , प्रदोष व्रत
30 सितंबर 2024 सोमवार मास शिवरात्रि

2024 ग्रहों का परिवर्तन

ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में जब भी ग्रहों की चाल या स्थिति में कोई भी परिवर्तन होता है तो इसका भी व्यक्ति के जीवन पर असर अवश्य पड़ता है। यही वजह है कि ग्रहों के हर एक परिवर्तन की जानकारी होना अनिवार्य हो जाता है। 

बात करें सितंबर के महीने में होने वाले ग्रहण और गोचरों की तो, जहां सितंबर के महीने में कोई ग्रहण नहीं लगेगा वहीं इस महीने में ग्रहों के पाँच अहम परिवर्तन होने वाले हैं। 

जिसमें से पहला है बुध का सिंह राशि में गोचर, ये 4 सितंबर को होगा। इसके बाद 14 सितंबर को बुध सिंह राशि में ही अस्त हो जाएंगे। महीने की 16 तारीख को सूर्य का कन्या राशि में गोचर होगा, इसके ठीक 2 दिन बाद 18 सितंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर कर जाएंगे, फिर अंत में 23 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर हो जाएगा।

ऐसे में यहाँ ये जानना ज़रूरी है कि सूर्य और बुध की इस महीने कन्या राशि में युति होने वाली है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी 

मेष राशि 

करियर: करियर के लिए सितंबर का महीना महत्वपूर्ण साबित होगा। इस महीने मेहनत करते रहें और ऑफिस पॉलिटिक्स में ना पड़ें। 

शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने बुधादित्य योग का निर्माण होगा जो आपको और भी ज्यादा समझदार और निपुण बनाएगा। 

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं और आपकी माता जी की सेहत भी बिगड़ सकती है। इसके प्रति सावधान रहें। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो सितंबर के महीने में आपके और आपके पार्टनर की दूरियां खत्म होगी। आप दोनों का तालमेल बेहतर बनेगा और आप खुलकर अपनी बात अपने पार्टनर से कह पाएंगे। 

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष के हिसाब से यह महीना अनुकूल रहेगा। आपको इस महीने खुशियां प्राप्त होगी। आपकी दैनिक आमदनी भी बढ़ेगी और खर्चे भी नियंत्रित रहेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना थोड़ा कमजोर रहने वाला है। हालांकि आपके अंदर भरपूर साहस और पराक्रम देखने को मिलेगा। 

उपाय: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए ऋण मोचक मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

वृषभ राशि 

करियर: वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर के संदर्भ में यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। आप कड़ी  मेहनत करेंगे और आप पर काम का दबाव भी देखने को मिलेगा। हालांकि धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो यह महीना आपके लिए चुनौती पूर्ण होने वाला है। पढ़ाई में तमाम तरह की बाधाएँ आएंगे साथ ही एकाग्रता की कमी भी नज़र आ सकती है। 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल देखने को मिलेगी। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है जिससे आप लोगों को कुछ कड़वा कह सकते हैं जिससे घर परिवार का माहौल खराब हो सकता है। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: बात करें आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की तो इस संदर्भ में यह महीना आपकी परीक्षा ले सकता है। प्रेम संबंध में तमाम उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। हालांकि अगर आप धैर्य बनाए रखेंगे और आपसी समझ तो आपका रिश्ता अनुकूल बन सकता है। 

आर्थिक जीवन: आर्थिक स्थिति के लिहाज से देखा जाए तो यह महीना अच्छी प्रगति लेकर आने वाला है। आपके जीवन में अगर पहले से आर्थिक समस्या चल रही थी तो वह अब दूर होगी और आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने आपको ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अपने खान-पान का ध्यान रखें साथ ही योग ध्यान करते रहें। 

उपाय: शनिवार के दिन श्री चालीसा शनि चालीसा का पाठ करें और श्री बजरंग बाण का पाठ करें। 

मिथुन राशि 

करियर: करियर के लिहाज से सितंबर का यह महीना काफी हद तक फलदायक साबित होगा। आप काम के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा या विदेश भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे और आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। 

शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। हालांकि आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है लेकिन आपको पता चल जाएगा कि आपके जीवन में पढ़ाई की अहमियत क्या होती है। 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल देखने को मिलेगी। हालांकि इस महीने परिवार में खुशियां टिकेगी और लोग आपका समर्थन भी करेंगे। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में यह महीना अनुकूल संकेत दे रहा है। अपने विचारों पर नियंत्रण रखकर अगर आप अपने प्रेम को महत्व देते हैं तो आप खुद देखेंगे कि आपका रिश्ता मजबूत और खुशहाल बनेगा। 

आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन की बात की जाए तो यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। जहां एक तरफ आपको अच्छी आय प्राप्त होगी वहीं आपके खर्च भी रहने वाले हैं लेकिन कुल मिलाकर आपके जीवन से आर्थिक चुनौतियां कम होने वाली हैं। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के संदर्भ में बात करें तो यहां पर महीना मध्यम फलदायक रहने की संकेत दे रहा है। महीने के उत्तरार्ध में आपको स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती है। साथ ही त्वचा संबंधित और रक्तचाप से संबंधित विकार आपको परेशान कर सकते हैं। उनके प्रति सावधान रहें।

उपाय: रोजाना श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

कर्क राशि 

करियर: करियर के लिहाज से बात करें तो यह महीना अनुकूल रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपके जीवन में काफी भागदौड़ बनी रहेगी। आप एक शहर से दूसरे शहर और एक के बाद दूसरी मीटिंग करते रहेंगे लेकिन इन सभी का अंत में सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर नजर आएगा।  

शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से बात करें तो यह महीना बेहद ही शानदार रहने वाला है। आप दिल लगाकर पढ़ेंगे करेंगे। पढ़ाई में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा जिसके दम पर आप अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के लिए महीना मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। जहां एक तरफ आपके परिवार का यश बढ़ेगा, आपके बुजुर्गों का सम्मान होगा वही कभी-कभी वाणी में कठोरता की वजह से परिवार में थोड़ी बहुत नोक झोंक भी हो सकती है। उचित सामंजस्य और बातचीत के माध्यम से आप इस परेशानी को भी हल कर सकते हैं। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपका प्रेम और वैवाहिक पक्ष अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात खुलकर कहेंगे जिससे आपका प्रेम परिपक्व बनेगा। हालांकि जीवन साथी को आप कुछ कड़वी बातें कह सकते हैं जो उनके दिल को दुखा सकती है। इसके प्रति सावधान रहें। 

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह महीना मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी, आमदनी के स्रोत होंगे, लेकिन आपके खर्च भी बराबर चलते रहेंगे। धन संचित करने में आप चाहे तो सफलता पा सकते हैं। 

स्वास्थ्य: अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो यह महीना सावधानी रखने वाला महीना रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती तो आपको कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही चोट और दुर्घटना से भी सावधान रहें।

उपाय: पुखराज रत्न सोने की मुद्रिका में जड़ाकर अपने तर्जनी उंगली में गुरुवार के दिन धारण करें। 

सिंह राशि 

करियर: करियर के लिहाज से बात करें तो यह महीना अनुकूल रहने वाला है। आप अपने काम और अपने अनुभव से अपने कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाएंगे, आपकी छवि मजबूत होगी और वेतन वृद्धि के भी प्रबल योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस महीने आप अपनी नौकरी को लेकर काफ़ी आश्वस्त रहने वाले हैं। 

शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। साथ ही पढ़ाई के संदर्भ में आपके जीवन में उचित ऊर्जा भी नज़र आएगी जिसके दम पर आप अपनी की पढ़ाई में मनचाहे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जो छात्र जातक कैम्पस इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं उन्हें भी अच्छी सफलता मिलने वाली है। 

पारिवारिक जीवन: आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपके घर में इस महीने कोई बड़ा फंकशन हो सकता है जिसने घर परिवार में खुशियाँ का देखने को मिलेगी। परिवार के लोगों के बीच प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर आपके घर का माहौल शानदार रहने वाला है। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: बात करें प्रेम और वैवाहिक जीवन की तो यहां थोड़ी बहुत उठापटक देखने को मिल सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बताने की कोशिश करेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। सलाह दी जाती है कि सही समय आने का इंतजार करें।

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस महीने आपके खर्च बढ़ाने वाले हैं। हालांकि आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और अगर आप थोड़ी सी भी कोशिश कर लें तो आप धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। सलाह केवल इतनी दी जा रही है कि इस महीने किसी भी तरह की फिजूल खर्ची से बचें।

स्वास्थ्य: अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो सितंबर का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए यूं तो ठीक-ठाक रहेगा हालांकि आप बीच-बीच में हद से ज्यादा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि समय पर भोजन करें, पर्याप्त मात्रा में भोजन करें, उचित मात्रा में आराम करें, साथ ही योग ध्यान आदि में शामिल हों, जिसके दम पर आप अपना स्वास्थ्य उत्तम रख पाएंगे। 

उपाय: भगवान श्री हरि विष्णु के सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि 

करियर: सितंबर में आपका करियर अनुकूल रहने वाला है। आपकी हाजिर जवाबी और बातचीत करने का ढंग आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता दिलाएगा। काम की सिलसिले में आप ढेरों यात्राएं भी करेंगे और इससे भी आपको फायदा होगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपकी परीक्षा होने वाली है लेकिन आप कड़ी मेहनत के दम पर उससे भी सफलता पाएंगे।

शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो कन्या राशि के छात्र जातकों को इस पूरे ही महीने लगातार मेहनत करनी होगी। कठिन मेहनत से ही आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। इस महीने आप पढ़ाई करने और अन्य काम को करने की कशमकश के बीच में उलझे खुद को पाएंगे। सलाह दी जाती है की कड़ी मेहनत करते रहें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

पारिवारिक जीवन: परिवार के संदर्भ में आपको इस महीने अनुकूलता मिलेगी। आप सही फैसला ले पाएंगे। घर में अगर किसी के विवाह की बात चल रही है तो इसमें सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन अनुकूल बना रहेगा। आपको इस महीने अपने भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: बात करें प्रेम और वैवाहिक जीवन की तो सितंबर के महीने में प्रेम के संदर्भ में आपके और आपके पार्टनर के बीच शक और गलतफहमियाँ पैदा हो सकती है जिससे आपके रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि अगर आप उचित कोशिश करेंगे तो आपका रिश्ता संभल भी सकता है। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ भी कर गुजरने की हद तक जा सकते हैं। इसके अलावा इस महीने आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा अभी जाने वाले हैं।

आर्थिक पक्ष: आर्थिक पक्ष की बात करें तो यह महीना ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा आपकी आय में वृद्धि के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं वहीं खर्च लगातार बढ़ने वाले हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाने की सलाह दी जा रही है। कुल मिलाकर आर्थिक पक्ष के संदर्भ में यह महीना औसत ही रहेगा। 

स्वास्थ्य: अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो सितंबर के महीने में आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। सलाह केवल इतनी भी जा रही है कि कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपके स्वास्थ्य पर नाकारात्मक असर पड़े। साथ ही अपनी आंखों और जोड़ों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस महीने इन दोनों ही क्षेत्र में कुछ परेशानियां हो सकती है। 

उपाय: शनिवार के दिन चीटियों को आटा अवश्य डालें।

जीवन में किसी भी दुविधा का हल जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से अभी पूछें प्रश्न

तुला राशि 

करियर: करियर की दृष्टि से बात करें तो सितंबर का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस महीने आपको नौकरी में अच्छी पदोन्नति प्राप्त होगी। साथ ही कुछ नए अवसर भी आपको मिलने की संभावना है लेकिन सलाह दी जा रही है कि अभी नौकरी बदलने का विचार ना करें। जहां है वहीं बने रहें। 

शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से सितंबर का महीना कठिन रहने वाला है। इस महीने आपके अंदर एकाग्रता की कमी नजर आएगी। हालांकि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो इससे आपको सफलता अवश्य मिल सकती है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सितंबर में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। 

पारिवारिक जीवन: तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना पारिवारिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी दूर की जगह पर घूमने जा सकते हैं, आपके परिवार में प्रेम और अपनापन नजर आएगा, सब एक दूसरे की मदद करेंगे और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: बात करें प्रेम और वैवाहिक जीवन की तो यहां पर आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने तनाव और टकराव आपके जीवन में निरंतर बने रहेंगे। आपको और आपके पार्टनर को एक दूसरे को समझ पाने में कठिनाई हो सकती है। वहीं विवाहित जातकों के लिए महीना अनुकूल रहेगा। आप अपने रिश्ते में अपनापन और निकटता की वृद्धि महसूस करेंगे। 

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष के संदर्भ में यह महीना खर्चों से भरा रहने वाला है। हालांकि आपकी आमदनी भी अच्छी होगी यह राहत की बात है। सरकार से आपको कोई वित्तीय लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा पर खर्च होने की संभावना है। साथ ही सलाह दी जाती है कि अभी शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे हैं तो रुक जाएँ इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। 

स्वास्थ्य: अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो सितंबर के महीने में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। आपको बीमारियां होने की संभावना है और स्वास्थ्य समय-समय पर आपको झटका दे सकता है। सेहत उत्तम बनाए रखने के लिए अपने दिनचर्या व्यवस्थित करें, कोई बीमारी है तो उसका इलाज करवाएँ।

उपाय: शुक्रवार के दिन कन्या पूजन करें।

वृश्चिक राशि 

करियर: करियर के संदर्भ में बात करें तो यह महीना आपको विशेष सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से लेकर बॉस तक आपकी प्रशंसा करेंगे। कड़ी मेहनत के दम पर आप इस महीने मनवांछित सफलता प्राप्त करने में निश्चित रूप से सफल होंगे। 

शिक्षा: शिक्षा से संबंधित इस राशि के जातकों की बात करें तो आपको इस महीने आलस्य करने से बचना होगा तभी आप अपनी पढ़ाई में मनवांछित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही अपनी एकाग्रता बढ़ाने पर ध्यान दें। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले जातकों के लिए यह महीना अनुकूल संकेत दे रहा है। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो इसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। 

पारिवारिक जीवन: परिवार की दृष्टि से सितंबर का यह महीना उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। हालांकि परेशानियों के बावजूद आप काफी हद तक अपने परिवार को और उनसे संबंधित चीजों को संभालने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं इसके प्रति सावधान रहें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम जीवन में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपके रिश्ते में रूमानियत, प्रेम और समझ बढ़ेगी। अगर आपका रिश्ता नया-नया है तो थोड़ी अधिक सावधानी बरतनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आप अपनी मेहनत से अपने वैवाहिक जीवन को अनुकूल बनाए रख सकते हैं। साथ ही इस महीने आपके जीवनसाथी को कहीं से धन लाभ भी होगा और उनका मान सम्मान भी बढ़ेगा। 

आर्थिक पक्ष: आर्थिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल ही रहेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा तो वहीं आपके कुछ खर्च भी बढ़ने वाले हैं। अगर आप समझदारी से शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो इससे आपको निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। 

स्वास्थ्य: अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो यह महीना थोड़ा सावधानी से चलने वाला साबित होने वाला है। आप अगर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तो बड़ी चुनौतियों से बच सकते हैं। वाहन चलाते वक्त भी सावधानी बरतें। इसके अलावा इस महीने आपको रक्त जनित परेशानियां, अनियमित रक्तचाप की दिक्कत, उठानी पड़ सकती है। 

उपाय: राहु के अनुकूल प्रभाव प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि 

करियर: बात करें धनु राशि के करियर की तो सितंबर का महीना सावधानी रखने वाला महीना साबित होगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में किसी को भी ज्यादा बातें साझा करने से और ऑफिस पॉलिटिक्स में फंसने से बचें। साथ ही इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन राहत की बात यह है कि इस महीने नई नौकरी के अवसर आपके जीवन में दस्तक दे सकते हैं। 

शिक्षा: धनु राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए सितंबर का महीना अनुकूल रहेगा। आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। हालांकि बीच-बीच में आलस्य बढ़ सकता है जिससे आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा शिक्षा के लिहाज से यह समय अनुकूल रहने वाला है। 

पारिवारिक जीवन: सितंबर के महीने में धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने माता-पिता का स्वास्थ्य भी पीड़ित नजर आने वाला है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस महीने आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं, घर की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपके पिता आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम के लिहाज से सितंबर का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आप अपने पार्टनर से शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि वह अभी आपका प्रस्ताव नकार सकते हैं लेकिन आप उनसे प्यार जारी रखेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आप अपने जीवन साथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा और उचित मजबूती आएगी। 

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष की बात करें तो यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपकी आय बढ़ेगी और आपके खर्च भी बढ़ेंगे लेकिन अगर खर्चों पर लगाम नहीं लगाया तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में सोच समझकर धन खर्च करें और जहां बहुत आवश्यक हो वहीं अपने पैसे लगाएँ। शेयर बाजार में निवेश करना बहुत रिस्की है सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। 

स्वास्थ्य: अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो यहां आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक समस्याएं इस महीने बढ़ने वाली है। हालांकि धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य में ठहराव आएगा, स्वास्थ्य लाभ होगा लेकिन बीमारियों का खतरा रहने वाला है जिससे बचने के लिए आपको अपने खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: प्रतिदिन राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि 

करियर: करियर के लिहाज से यह महीना मध्यम रूप से फलदायक साबित होगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप दबाव के चलते नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। हालांकि सलाह दी जाती है कि अभी नौकरी ना बदलें केवल कड़ी मेहनत करें और कार्य क्षेत्र में होने वाले पॉलिटिक्स से बचकर रहें। भविष्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 

शिक्षा: विद्यार्थी जातकों की बात करें तो यह महीना अनुकूल रहेगा। शिक्षा के संबंध में आप मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे क्योंकि इस महीने शिक्षा को लेकर आपके अंदर सजगदा नजर आएगी। इस महीने आपकी एकाग्रता भी शानदार रहेगी। आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र जातकों को लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले छात्र जातकों को भी सितंबर में लाभ मिलने की संभावना है। 

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपका पारिवारिक जीवन औसत रहेगा। आपके परिवार और आपके जीवन साथी के परिवार के बीच कुछ कहासुनी होने की आशंका है जिससे आपके परिवार का तनाव बढ़ सकता है और परिवार में कुछ अशांति देखने को मिल सकती है। सलाह दी जाती है कि धैर्य पूर्वक आप इस परेशानी से निपटने का कोई रास्ता निकालें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह महीना अनुकूल रहेगा और अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी और प्रेम विवाह के योग बनेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी महीना अनुकूल रहने वाला है। हालांकि आपके ससुराल पक्ष और आपके परिवार के बीच कुछ कहा सुनी अवश्य हो सकती है। सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहकर अपने घर परिवार का माहौल अनुकूल बनाए रखने का प्रयत्न करें। 

आर्थिक पक्ष: यह महीने उतार-चढ़ावों से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे लगातार होंगे। आमदनी भी आती जाती रहेगी। साथ ही अगर आप धन संचित करने का प्रयत्न कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत से आपको इसमें भी सफलता मिल सकती है। जो लोग इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित काम करते हैं उन्हें इस महीना उत्तम लाभ होने की संभावना है। 

स्वास्थ्य: अंत में बात करें स्वास्थ्य मोर्चे की तो यहां आपको ढ़ेरों उतार चढ़ाव उठाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको विशेष रूप से इस मोर्चे पर सावधानी रखनी होगी। वाहन चलाते समय ध्यान रखना होगा और अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने पर काम करना होगा। 

उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें।

कुंभ राशि 

करियर: इस महीने आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है जिसकी वजह से काम के संबंध में आपसे गलतियां होने की आशंका है और इसका नकारात्मक प्रभाव आपके करियर में देखने को मिलेगा। उचित सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। 

शिक्षा: कुंभ राशि के विद्यार्थी जातकों को भी इस महीने कठिन परिश्रम करना होगा और तभी आप सभी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस महीने आपकी बहुत परेशानियां मिलने वाली है। आपको सही समय आने का इंतजार करने और धैर्य बनाकर रखने की सलाह आपको दी जा रही है। 

पारिवारिक जीवन: परिवार के लिहाज से सितंबर का महीना अनुकूल रहेगा। हालांकि बीच-बीच में छोटी मोटी परेशानियां और गलतफहमियां घरवालों के बीच पनप सकती है लेकिन अपनी समझदारी से आप इनसे पार पा लेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: बात करें प्रेम और वैवाहिक जीवन की तो यहां पर भी उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रियतम और आपके बीच कहासुनी होने वाली और आप दोनों के बीच अहम का टकराव भी होने वाला है। धैर्य के साथ काम लेंगे तो समय के साथ चीज़ें अनुकूल होने लगेगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो ससुराल पक्ष से कहा सुनी हो सकती है। हालांकि आप अपने जीवनसाथि की बात सुनेंगे और समझेंगे जिससे आप आपका आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। 

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष पर आपको माध्यम फल प्राप्त होने वाले हैं। धन संचित करने में इस महीने परेशानियां उठानी पड़ेगी। हालांकि राहत की बात यह है कि इस पूरे महीने आपकी आय में वृद्धि होती रहेगी और आपके खर्चों पर भी नियंत्रण लगेगा। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। आपका स्वास्थ्य पीड़ित नजर आएगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। हृदय से संबंधित कोई परेशानी है तो आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। 

उपाय: नियमित रूप से शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि 

करियर: करियर की दृष्टि से यह महीना मध्यम रहेगा। नौकरी पेशा हैं तो सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आप अपने विरोधियों को इस महीने परास्त करने में कामयाब रहेंगे। कुछ जातकों को नौकरी में पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। 

शिक्षा: विद्यार्थी जातकों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा, स्मरण शक्ति मजबूत होगी। आप संस्कृत, गणित, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे।

पारिवारिक जीवन: इस मोर्चे पर आपको मिश्रित फल मिलेंगे। मकान और संपत्ति पर इस महीने आपका विशेष ध्यान रहेगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से बचें। पारिवारिक संपत्ति प्राप्त होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। सलाह केवल इतनी दी जा रही है कि अपनी वाणी पर ध्यान रखें। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप इस महीने अपने प्यार का खुलकर इजहार करेंगे, अपने साथी से बातें करेंगे। वैवाहिक जातक भी अपने रिश्ते में प्यार की वृद्धि महसूस करेंगे। 

आर्थिक जीवन: यहां आपको थोड़े बहुत उतार चढ़ाव मिलने की संभावना है। आपको कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने वाली है जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी भी तरह की फिजूल खर्चे से बचें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के संदर्भ में यह महीना अनुकूल रहेगा। हालांकि छोटी-मोटी समस्या, आंखों में एलर्जी, मोच आदि का खतरा बना हुआ है। इसके प्रति सावधान रहें।

उपाय: श्री काल भैरव अष्टक का पाठ करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1: सितंबर के महीने में कौन-कौन से हिंदू महीने पड़ेंगे? 

उत्तर: भाद्रपद और आश्विन के महीने। 

प्रश्न 2: सितंबर के महीने में जन्मे लोगों का भाग्यशाली दिन कौन सा है? 

उत्तर: बुधवार 

प्रश्न 3: सितंबर के महीने में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक क्या है? 

उत्तर: 4, 5 और 6 

प्रश्न 4: सितंबर के महीने में कौन से महत्वपूर्ण त्यौहार मनाए जाएंगे? 

उत्तर: हरतालिका तीज, गणेश उत्सव, विश्वकर्मा जयंती, पितृपक्ष, इंदिरा एकादशी

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.