इस सप्ताह गुरु गोचर और धनतेरस का संयोग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

इस सप्ताह गुरु गोचर और धनतेरस का संयोग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

साप्ताहिक राशिफल 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025: जैसे-जैसे हम अक्टूबर के महीने में आगे बढ़ेंगे, हमारे मन में फेस्टिवल सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ती जाएगी, क्योंकि अक्टूबर जोश, उमंग और उत्साह का महीना होगा।

बता दें कि इस दौरान एक के बाद एक पर्व मनाए जाएंगे। इसी क्रम में, अब हम जल्द ही अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं और ऐसे में, हम अपने साप्ताहिक राशिफल के इस लेख के माध्यम से आपको 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, आपके मन में उठने वाली जिज्ञासा को भी शांत करेंगे।  

अक्टूबर 2025 का यह दूसरा सप्ताह अर्थात 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2025 की सहायता से आप न सिर्फ़ यह जान सकेंगे कि यह हफ़्ता राशि चक्र की सभी राशियों के जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, प्रेम, व्यापार और प्रेम जीवन में किस तरह के परिणाम प्रदान करेगा? क्या करियर या व्यापार में सफलता मिलेगी? नौकरी में होगा प्रमोशन या फिर समस्याओं का करना पड़ेगा सामना? प्रेम जीवन रहेगा प्रेम से गुलज़ार या हो सकता है विवाद?

इन सभी सवालों के जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। साथ ही, पापी ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के सरल एवं अचूक उपाय भी बताएंगे। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

सिर्फ़ इतना ही नहीं, हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा तैयार किए गए साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग ग्रहों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है, इसलिए यह पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है।

यहां हम आपको व्रत-त्योहारों और ग्रहण-गोचर की भी तिथियां देने जा रहे हैं। साथ ही, इस सप्ताह जन्मे मशहूर हस्तियों के जन्मदिन से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं इस सप्ताह के बारे में सब कुछ।

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो अक्टूबर साल का दसवां महीना होता है और इस माह के दूसरे सप्ताह का आगाज़ आद्रा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 13 अक्टूबर 2025 को होगा, जबकि इस हफ़्ते की समाप्ति हस्त नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 19 अक्टूबर 2025 को होगी।

बता दें कि धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों तरह से ही यह सप्ताह (13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2025) महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि एक तरफ, इस दौरान कई पर्व मनाए जाएंगे, तो कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव भी नज़र आएगा। अब हम जान लेते हैं इस सप्ताह के व्रत-त्योहारों के बारे में। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में कब-कब पड़ेगा कौन सा व्रत और त्योहार? 

हिंदू धर्म में प्रत्येक व्रत और पर्व को विशेष स्थान दिया गया है, परंतु आजकल इंसान अपने जीवन में इतना व्यस्त हो गया है कि उनके लिए अक्सर महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद रखना मुश्किल हो जाता है।

आपके साथ ऐसा भविष्य में न हो, इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए यह विशेष सेक्शन तैयार किया है जहाँ आपको इस सप्ताह यानी कि अगले सात दिनों में मनाए जाने वाले व्रतों एवं पर्वों की तिथियां प्राप्त होगी, ताकि आप हर पर्व को ख़ुशी-ख़ुशी अपनों के साथ मना सकें। आइए जानते हैं इस सप्ताह कब और कौन सा त्योहार मनाया जाएगा। 

रमा एकादशी (17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार): साल भर में बारह एकादशी तिथि आती हैं और इनमें से एक है रमा एकादशी। बता दें कि सनातन धर्म में रमा एकादशी को महत्वपूर्ण माना जाता है और इस एकादशी का नाम धन-धान्य की देवी लक्ष्मी जी के नाम पर रखा गया है। रमा एकादशी पर माता महालक्ष्मी के रमा स्वरूप और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूर्णावतार केशव स्वरुप में पूजा की जाती है। रमा एकादशी चातुर्मास के चार महीनों की अंतिम एकादशी होती है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

तुला संक्रांति (17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार): हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में कुल 12 संक्रांति आती हैं और हर संक्रांति का अपना एक अलग महत्व होता है। संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य को समर्पित होता है इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। बता दें कि हर माह सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं और इसे ही संक्रांति कहा जाता है। अब सूर्य कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और यह तिथि दान-स्नान और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ होती है। 

धनतेरस (18 अक्टूबर 2025, शनिवार): धनतेरस के त्योहार से पांच दिवासीय दिवाली के पर्व की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि देव अमृत का कलश लेकर समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। साथ ही, धनतेरस के दिन बर्तन और सोना-चांदी खरीदना शुभ होता माना जाता है और इससे घर में सदा धन-समृद्धि का वास रहता है।

प्रदोष व्रत (18 अक्टूबर 2025, शनिवार): प्रदोष व्रत सनतान धर्म में किए जाने वाले शुभ व्रतों में से एक है और इस व्रत को हर माह में दो बार रखने की परंपरा है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है, इसलिए इसे त्रयोदशी व्रत भी कहा जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है और इस दिन इनकी पूजा विधि-विधान से की जाती है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत को करने से जातक को उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है।

मासिक शिवरात्रि (19 अक्टूबर 2025, रविवार): पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। एक हिंदू वर्ष में कुल 12 मासिक शिवरात्रि आती हैं और इनमें से सबसे ख़ास महाशिवरात्रि होती है। मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त मासिक शिवरात्रि का व्रत रखता है और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करता है और उसके जीवन से शिव जी सभी समस्याओं का अंत कर देते हैं। साथ ही, सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं और जीवन में भक्त को कभी भी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का गोचर एक विशेष समय के बाद होता है, यानी कि एक निर्धारित समय के बाद प्रत्येक ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर कर जाता है। ज्योतिषी की दुनिया में इस घटना को गोचर कहा जाता है। अक्टूबर 2025 के इस दूसरे सप्ताह (13 से 19 अक्टूबर, 2025) के दौरान दो बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे, जिनका असर संसार के साथ-साथ राशियों और देश-दुनिया पर भी पड़ेगा। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं इन ग्रहों के गोचर पर। 

सूर्य का तुला राशि में गोचर (17 अक्टूबर 2025): ग्रहों के जनक कहे जाने वाले सूर्य देव अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए 17 अक्टूबर 2025 की दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 

गुरु का कर्क राशि में गोचर (19 अक्टूबर 2025): ज्ञान के कारक ग्रह बृहस्पति देव अब जल्द ही अपनी राशि में बदलाव करेंगे और मिथुन राशि से निकलकर चंद्र देव की राशि कर्क में 19 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे। 

नोट: अक्टूबर के इस दूसरे सप्ताह यानी कि 13 से 19 अक्टूबर, 2025 के दौरान कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।  

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की सूची

साप्ताहिक राशिफल का यह लेख न सिर्फ़ आपको ग्रहण, गोचर और व्रत-पर्वों की तिथियां प्रदान करेगा, बल्कि अक्टूबर के इस सप्ताह में कब-कब बैंक बंद रहेंगे, इसकी जानकारी भी देने जा रहे हैं, ताकि आपका कोई काम भी अटक न सके और आप हर काम को समय पर पूरा कर लें। 

तिथि दिनपर्वराज्य
18 अक्टूबर 2025शनिवारकाती बिहूअसम

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर 

इस सप्ताह (13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2025) के शुभ मुहूर्त

मान्यता है कि जब भी कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन या अन्नप्राशन या किसी कार्य का आरंभ शुभ मुहूर्त में किया जाता है, तो उसमें सफलता प्राप्त होती है। वहीं, अशुभ समय में किया गया कार्य हानि के साथ-साथ नकारात्मक परिणाम दे सकता है, इसलिए यहाँ हम आपको 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच उपलब्ध शुभ मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं। 

इस सप्ताह (13 से 19 अक्टूबर 2025) के नामकरण मुहूर्त

जो माता-पिता अपनी संतान का नामकरण संस्कार करने के लिए नामकरण मुहूर्त देख रहे हैं, तो बता दें कि अक्टूबर के इस सप्ताह में नामकरण संस्कार के लिए केवल एक मुहूर्त उपलब्ध हैं।

तिथि मुहूर्त
19 अक्टूबर 2025, रविवार06:24:00 से 13:53:20

इस सप्ताह (13 से 19 अक्टूबर 2025) के वाहन खरीद मुहूर्त

यदि आप अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं इसलिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, तो नीचे हम आपको 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के वाहन खरीद मुहूर्त देने जा रहे हैं।

तिथि मुहूर्त
13 अक्टूबर 2025, सोमवार 12:27:27 से 30:20:22

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

13 अक्टूबर 2025: पार्क जी-मिन, अवनीत कौर, पूजा हेगड़े

14 अक्टूबर 2025: रोजर मूर, गौतम गंभीर, क्लिफ रिचर्ड 

15 अक्टूबर 2025: छगन भुजबल, प्रशांत भूषण, ए पी जे अब्दुल कलाम

16 अक्टूबर 2025: शार्दुल ठाकुर, अनिरुद्ध रविचंदर, नवीन पटनायक

17 अक्टूबर 2025: अनुज रावत, चिरंजीवी सरजा, सौम्या सेठ

18 अक्टूबर 2025: अमीश त्रिपाठीज्योतिका, अर्जुन माथुर

19 अक्टूबर 2025: चंद्रबती देवी, नुवान प्रदीप, मैरिलन बेल

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2025

मेष साप्ताहिक राशिफल 

हमारी सेहत ही जीवन की असली पूँजी है, इस बात को आप इस सप्ताह….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

आप जो अभी तक अपने जीवन में, सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार आएगा, इसलिए ऐसी गतिविधियों….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह यदि आप सिंगल हैं और किसी ख़ास की तलाश ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

पूर्व के हफ्ते में अपच, जोड़ों के दर्द, सिर दर्द जैसी समस्याओं….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

प्रेम की भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह, आपके और ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत से जुड़ा…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

आपकी ख़ुशियों में आपके प्रिय का ग़ैर-हाज़िर होना, इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

 ये सप्ताह आपके लिए दौड़-भाग से भरा रहेगा, जिससे आप….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए, इस सप्ताह आप किसी ……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह व्यापार या दफ़्तर का तनाव, आपकी सेहत ख़राब….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अपने संगी की भावनाओं को समझ पाने में सफल….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह के पर्यन्त आपका स्वास्थ्य आमतौर पर उत्तम ही रहेगा। क्योंकि…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको प्रेम संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए,….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से, बहुत अच्छा कहा जा सकता है। इस…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं तो,…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

यदि आप मोटापे की अपनी समस्या से परेशान है तो, इस सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके प्रेमी का स्वभाव आपके प्रति बेहद…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपनी व्यस्त ज़िंदगी में से, कुछ पल निकालते….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

आप अपने परिवार को बिना बताए, अपने प्रेमी संग किसी यात्रा ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार देखा जाएगा, जिसके…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

जिस प्रेम संबंधों को लेकर आप अभी तक बिलकुल बेपवरवाह थे, उसकी….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

तनाव का सीधा असर तबियत को ख़राब कर सकता है, और ऐसा ही कुछ…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

 प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके प्रेम जीवन में ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनतेरस 2025 में कब है?

इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। 

गुरु का गोचर किस राशि में होगा?

अक्टूबर 2025 में गुरु ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 

क्या अक्टूबर में सूर्य ग्रहण लगेगा?

नहीं, अक्टूबर के महीने में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।