साप्‍ताहिक राशिफल: इस सप्‍ताह में पड़ रही है अक्षय तृतीया, जानें ग्रह-गोचर की तिथि!

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल, 2026: हर सप्ताह एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लॉग लेकर आता रहा है, जिसके माध्यम से आपको “अप्रैल 2026” के 13 से 19 अप्रैल के सप्ताह से संबंधित सारी जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी। साथ ही, अगर आप उत्सुक हैं, तो यह ब्लॉग इस सप्ताह को लेकर आपके मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को शांत करेगा।

साप्ताहिक राशिफल के इस स्पेशल लेख में आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम से लेकर वैवाहिक जीवन तक का संपूर्ण भविष्यफल प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कैसे कम कर सकते हैं, इसके लिए हम आपको उपाय भी प्रदान करेंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह लेख हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत आप सभी 12 राशियों के राशिफल के अलावा अप्रैल के इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर, व्रत-त्योहारों और बैंक अवकाशों की तिथियों के बारे में भी जान सकेंगे। साथ ही, इस हफ्ते जन्मे मशहूर हस्तियों से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए हम आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस लेख की।

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस हफ़्ते की शुरुआत धनिष्‍ठा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्‍ण पक्ष की दशमी तिथि पर होगी। 

वहीं, इस सप्ताह का समापन कृत्तिका नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर होगा। धार्मिक दृष्टि और ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह शुभ कहा जाएगा क्योंकि इस सप्ताह कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे और ग्रहों के गोचर भी होंगे। इनके बारे में हम आगे से विस्तार से बात करेंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी सूची 

हर सप्‍ताह कोई न कोई व्रत एवं त्‍योहार आता है और अप्रैल के इस सप्‍ताह में भी कुछ ऐसे खास व्रत एवं पर्व हैं जो हमारे जीवन को ख़ुशियों और उमंग से भर देंगे। साथ ही, यह हमें हमारे अपनों से मिलने के मौके देते हैं। ऐसे में, व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद रखना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आजकल व्यक्ति के लिए अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में समय पर भोजन करना भी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में, व्रत एवं पर्वों की तिथियां अक्सर हम भूल जाते हैं और आपको ऐसी किसी परिस्थिति का सामना न करना पड़ें, इसलिए यहां हम आपको अप्रैल 2026 के इस सप्ताह यानी 13 से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियां प्रदान कर रहे हैं जो इस प्रकार हैं:

वरुथिनी एकादशी: 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वरुथिनी एकादशी पड़ रही है। इस एकादशी पर व्रत रखने से समस्‍त दुख दूर होते हैं और अनंत शक्‍ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा एवं व्रत किया जाता है। इस व्रत के प्रभाव से व्‍यक्‍ति को मनुष्‍य लोक के साथ-साथ परलोक का भी सुख मिलता है।

मेष संक्रांति: 14 अप्रैल, 2026 को मंगलवार के दिन सूर्य देव राशिचक्र की पहली राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है इसलिए सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने को मेष संक्रांति कहा गया है। दान-पुण्‍य के लिए मेष संक्रांति का दिन अत्‍यंत शुभ होता है।

मासिक शिवरात्रि: 15 अप्रैल, 2026 को बुधवार के दिन मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। इस दिन प्रदोष व्रत भी है। मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा एवं व्रत किया जाता है। प्रत्‍येक मास की कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि आती है। इस व्रत को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्‍त होती है।

वैशाख अमावस्‍या: 17 अप्रैल, 2026 को शुक्रवार के दिन वैशाख अमावस्‍या है। हिंदू कैलेंडर में वैशाख दूसरा महीना होता है। ऐसी मान्‍यता है कि इसी माह से त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। दक्षिण भारत में वैशाख के महीने में आने वाली अमावस्‍या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन स्‍नान-दान एवं पितरों के लिए तर्पण करने का बहुत महत्‍व है।

अक्षय तृतीया: 19 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन अक्षय तृतीया पड़ रही है। यह एक बड़ा और पावन पर्व है। वैशाख मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। कई जगहों पर इसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सोने के गहने खरीदना शुभ रहता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

व्रत-त्योहारों की तिथियों से आपको अवगत करवाने के बाद अब हम इस सप्ताह में होने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में चर्चा करेंगे। जैसे कि हम हमेशा से आपको बताते आए हैं कि ग्रहण और गोचर दोनों ही ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। इनका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। इस सप्ताह की बात करें तो, अप्रैल 2026 के इस सप्ताह यानी 13 से 19 अप्रैल में दो ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। कौन से हैं वह ग्रह? चलिए जानते हैं। 

सूर्य का मेष राशि में गोचर: 14 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा। इस विशेष क्षण पर सूर्य देव अपने परम मित्र मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष एक अग्नि तत्व की राशि है और सूर्य को इस राशि में उच्च का माना जाता है। जब अग्नि तत्व प्रधान सूर्य ग्रह अग्नि तत्व प्रधान मेष राशि में प्रवेश करता है, तो उसकी ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि इस गोचर को आत्मविश्वास, साहस, नई शुरुआत और तेज उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: 19 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर 15:28 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। वृषभ एक पृथ्वी तत्व राशि है और शुक्र की स्वाभाविक ऊर्जा से जुड़ी हुई है, इसलिए इस गोचर के दौरान भोग-विलास, सुख-सुविधाओं की चाह, प्रेम संबंधों और आर्थिक मामलों में तेजी देखने को मिलेगी। मेष राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। यह भाव धन, परिवार, वाणी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। इसके साथ ही शुक्र आपके सातवें भाव का भी स्वामी है, इसलिए यह गोचर आपके जीवन में संबंधों और आर्थिक मामलों दोनों को मजबूती देने वाला साबित होगा।

नोट: अप्रैल के इस सप्ताह अर्थात 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश

तिथिदिनअवकाशराज्य
14 अप्रैल 2026मंगलवारबैसाखीचंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और पंजाब
14 अप्रैल 2026मंगलवारबीजू महोत्सवत्रिपुरा
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. अम्बेडकर जयंतीराष्ट्रीय अवकाश (अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा को छोड़कर)
14 अप्रैल 2026मंगलवारतमिल नव वर्षपुडुचेरी और तमिलनाडु
14 अप्रैल 2026मंगलवारविषुकेरल
14 अप्रैल 2026मंगलवारमहा विशुबा संक्रांतिउड़ीसा
14 अप्रैल 2026मंगलवारबोहाग बिहूअसम
14 अप्रैल 2026मंगलवारचेइरोबा मणिपुर
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहूअरुणाचल प्रदेश
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू अवकाशअसम
15 अप्रैल 2026बुधवारबंगाली नव वर्षत्रिपुरा और पश्चिम बंगाल 
15 अप्रैल 2026बुधवारहिमाचल दिवसहिमाचल प्रदेश
19 अप्रैल 2026रविवारमहर्षि परशुराम जयंतीगुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान

आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के शुभ मुहूर्त

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग के माध्यम से हमने आपको इस सप्ताह के व्रत-त्योहार, ग्रहण, गोचर और बैंक अवकाशों के बारे में जानकारी प्रदान की। अब हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान उपलब्ध शुभ मुहूर्तों से। 

इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के नामकरण मुहूर्त

अगर आप अपने शिशु का नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सप्ताह के नामकरण संस्कार की तिथियां दे रहे हैं।

वारतिथिआरंभ कालसमाप्ति काल
सोमवार13 अप्रैल16:04:2429:58:27
बुधवार15 अप्रैल15:23:3222:34:07
शुक्रवार17 अप्रैल17:24:0229:54:14

इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको अप्रैल के इस सप्ताह के विद्यारंभ मुहूर्त की तिथियां दी जा रही हैं।

तारीखवारशुभ मुहूर्त का समय
15 अप्रैल 2026बुधवारसुबह 06:38 से 09:24, दोपहर 10:58 से शाम 04:31
17 अप्रैल 2026शुक्रवारसुबह 06:36 से 09:22, दोपहर 10:56 से शाम 04:29

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

13 अप्रैल 2026: सतीश कौशिक, मानविता, एरिक एवरी

14 अप्रैल 2026: राजेश्वरी सचदेव, अनीता हसनंदानी, मैक्सिम लोइक फ्यूडजोउ

15 अप्रैल 2026: मंदिरा बेदी, क्लाउडिया कार्डिनल, स्टीवन डिफोर

16 अप्रैल 2026: लारा दत्ता, चार्ली चैपलिन, गुरविंदर सिंह 

17 अप्रैल 2026: शोकोड्रान मुस्तफी, विलियम होल्डन, सिरीमावो बांदरानाइके

18 अप्रैल 2026: के एल राहुल, लोकेश राहुल, एडगर राइट

19 अप्रैल 2026: मुकेश अंबानी,मारिया शारापोवा, हेक्टर मिगुएल हेरेरा

एस्ट्रोसेज एआई इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस पूरे ही सप्ताह भाग्य और किस्मत, आपके पक्ष में होंगे। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी काम में….. (विस्तार से पढ़ें)

मेष प्रेम राशिफल 

यदि आप अपने आने वाले दोनों को बेहतर बनाना चाहते हैं तो, आपको इस सप्ताह छोटी. छोटी बातों पर अपने संगी से झगड़ने से बचना होगा। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ सुकून भरे पलों की तलाश करते हुए, घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। लेकिन….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

आप अक्सर अपने और प्रेमी के बीच किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने के लिए, किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर आते हैं। जो आपका….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी भी करीबी रिश्तेदारों के घर जाना, आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। क्योंकि संभव है कि वो….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आएंगे, जिसके कारण आपका रवैया भी कुछ अस्थिर रहने की आशंका है। इसके परिणामस्वरूप, प्रियतम को….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया निवेश, आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफा ला सकता है। ऐसे में अपने धन को सही…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने का फैसला ले सकते हैं। इस दौरान….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह साप्ताहिक राशिफल

अच्छी सेहत के लिए, दूर तक पैदल घूमें और संभव हो तो हरी घास पर नंगे पैर चलें। क्योंकि इससे….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेमी के साथ आपका मतभेद, आपके व्यक्तिगत संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है। इसलिए यदि आप……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस समय आपको अपने घर के किसी सदस्य की बिगड़ती तबियत में सुधार देखकर, खुद भी मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकेगी। ऐसे में ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

रोमांस के नज़रिए से आपकी ज़िन्दगी कोई नया मोड़ ले सकती है। क्योंकि संभव है कि प्रेमी आपसे कोई बड़ा वादा लें या अपेक्षा रखे, जिसके बारे में….(विस्तार से पढ़ें)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपनी संगति के प्रति, विशेष सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि संभव है कि आपकी संगति में से कोई स्वार्थी इंसान, आपको तनाव दें…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

ये समय प्रेम जीवन में एक दूसरे के प्रति, अपने विश्वास को मजबूत बनाने वाला समय होगा। क्योंकि इस दौरान आपका साथी….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आर्थिक जीवन के लिहाज़ से बेहतरीन रहने वाला है। हालांकि वाहन चलाने वाले जातकों को, उसे चलाते समय थोड़ी अधिक सावधानी…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल अनुकूल रहेगी और आप प्यार की नैया में, प्रेमी संग सफर का आनंद लेते दिखाई देंगे। आपका…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुछ ज़रूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी, जिससे आपको अच्छा व ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुंचाएगा। ऐसे में…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

यूं तो ये सप्ताह प्रेम में पड़े जातको के लिए, पूर्व के अनुमान से काफी बेहतर रहेगा। परंतु हमेशा स्वंय को सर्वोपरि रखने की आपकी आदत, इस दौरान…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

संभव है कि आपको किसी सहकर्मी के द्वारा धोखा मिले, जिससे आप उनके साथ झगड़ा तक कर सकते हैं। परिणामस्वरूप, आपकी छवि को….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

प्रेमी जातकों को इस पूरे सप्ताह प्रियतम से किसी भी बात को लेकर, झूठ बोलने से बचना होगा। अन्यथा आपका एक झूठ आपके….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अचानक से धन लाभ तो होगा,परंतु इस धन की प्राप्ति बेहद कम अवधि के लिए होगी। इसलिए खासतौर से…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह, अच्छा परिणाम देने वाला साबित होगा। क्योंकि इस दौरान आपको अपने….(विस्तार से पढ़ें)

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह अटके हुए आर्थिक मामले बढ़ सकते हैं, साथ ही इस दौरान कई प्रकार के ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। जिससे आपको न…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

यदि किसी कारणवश आपका अपने प्रियतम के साथ कोई विवाद या झगड़ा चला रहा था तो, इस सप्ताह अपने रिश्ते में किसी भी….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य का मेष राशि में गोचर कब होगा?

14 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा।

2. मेष राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की पहली राशि मेष का स्वामी मंगल ग्रह है। 

अक्षय तृतीया 2026 में कब है?

इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है।