साप्ताहिक राशिफल (1 जनवरी से 7 जनवरी, 2024): कौन सी राशियों के लिए रहेगा ये सप्ताह शानदार?

साप्ताहिक राशिफल 1 जनवरी से 07 जनवरी 2024: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 1 जनवरी से 07 जनवरी, 2024 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि जनवरी महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 1 जनवरी से 7 जनवरी, 2024: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाह रही है। आप मित्रों और आत्मीय जनों के साथ आनंद पूर्वक समय बिता सकेंगे। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच भी आपको अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। व्यापारिक या व्यावसायिक डील के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोग भी अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच भी अनुकूल परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। साझेदारी के कामों से लाभ और निजी जीवन में आनंद की अनुभूति होने की संभावनाएं हैं। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच परिणाम तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं।

उपाय: मंदिर जाकर वहां की साफ सफाई करना शुभ रहेगा। 

वृषभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकती है। कुछ घटनाक्रम मन के मुताबिक न होने के कारण आप चिंतित या परेशान रह सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच समस्याओं के कम होने से आप बेहतरी का अनुभव कर सकेंगे। प्रेम, शिक्षा और आत्मीय संबंधों के लिए यह समय अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकेगी।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच परिणाम काफी अच्छे रह सकते हैं। इस समय अवधि में काम तो बनेंगे ही, साथ ही साथ मनोरंजन के मौके भी मिलने से आप रिफ्रेश फील करेंगे। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच  भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

उपाय: मांस, मदिरा व अश्लीलता आदि से दूर रहना हितकारी रहेगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देगी। घूमने फिरने और मनोरंजन करने की मौके मिल सकते हैं। कहीं से कोई अच्छा समाचार भी सुनने को मिल सकता है। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच समय तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकता है। आपके मन मस्तिष्क में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। किसी परिजन का स्वास्थ्य भी चिंता देने का काम कर सकता है। वाहन आदि में भी कुछ खराबी आ सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच समय तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। विशेषकर प्रेम, शिक्षा या आत्मीय संबंधों में काफी हद तक अनुकूलता देखने को मिल सकती है। कामों में सफलता पाने के लिए आत्मनिर्भर रहना समझदारी का काम होगा। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच परिणाम काफी हद तक अनुकूल रहेंगे। नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार होने के योग बन रहे हैं।

उपाय: यदि संभव हो तो घरेलू स्तर पर किए जाने वाले दूध या दूध की बनी वस्तुओं के व्यापार व्यवसाय को इस सप्ताह न करना शुभ रहेगा। 

कर्क राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि सामान्य तौर पर आपको मिले-जुले या औसत परिणाम दे सकती है। यद्यपि कुछ खर्च रह सकते हैं लेकिन स्वादिष्ट भोजन करने तथा परिजनों के साथ खुशी के पल बिताने के मौके मिल सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच का समय भी अनुकूल है। इस समय अवधि में आप अपने कार्य क्षेत्र को और विस्तार देने में सफल होंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी खबरें भी सुनने को मिल सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच समय कुछ कमजोर है। अतः इस बीच में किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क नहीं लेना है तथा स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश भी करनी है। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: भगवान शिव की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा। 

सिंह राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रह सकती है। अपनी उपलब्धियां से आप संतुष्ट रहेंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आप उस माहौल का आनंद उठाने में सफल रहेंगे। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यदि किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेंगे तो कोई आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा। घर परिवार में कोई सुखद घटनाक्रम भी संभावित है।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यालय का माहौल उत्साहजनक रहेगा। आर्थिक मामलों में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा

उपाय: किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाकर वहां पर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि थोड़ी सी कठिनाई भारी रह सकती है। भाग दौड़ की अधिकता रह सकती है जबकि परिणाम मेहनत के अनुरूप थोड़े से कम रह सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से की जाने वाली कोशिश कुछ कठिनाइयों के बाद सफल हो सकती है। कार्यालय का माहौल भी धीरे-धीरे करके अनुकूल होने लग जाएगा।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाकर आप अच्छा लाभ और आनंद पा सकेंगे। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच की समय अवधि थोड़ी सी कठिनाई के बाद अनुकूल परिणाम देना चाहेगी।

उपाय: इस सप्ताह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

तुला राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि में आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इस समय अवधि में नए उत्साह के साथ आप नई-नई चीजों में हाथ आजमा सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच समय थोड़ी से कमजोर परिणाम दे सकता है। अतः इस समय अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा रखना है। साथ ही साथ घर परिवार पर भी अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देना पड़ सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच का समय सकारात्मक की ओर बढ़ने लगेगा। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लगेंगी। आपकी मनोकामनाओं और इच्छाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच समय मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

 उपाय:नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रही है। यह समय अवधि मान सम्मान में वृद्धि करवाने का काम कर सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम करने के मौके भी इस समय मिल सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम ही मिल सकते हैं। हालांकि चंद्र केतु की युति कुछ कठिनाइयां दे सकती है लेकिन मेहनत के सफल होने और फेवर के परिणाम मिलने के योग भी बना रहे हैं।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच  परिणाम कुछ कमजोर रह सकते हैं। आपके भीतर एक अजीब सा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। घर परिवार का माहौल भी थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। अतः न केवल स्वास्थ्य के मामले में बल्कि पारिवारिक मामले में भी जागरूकता जरूरी रहेगी। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच परिणाम धीरे-धीरे आपके फेवर में आना शुरू हो जाएंगे।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि सामान्य तौर पर आपके फ़ेवर के ही परिणाम देना चाहेगी। इस समय अवधि में आपके मन के भीतर की आस्था का ग्राफ और मजबूत होगा। यात्राएं सुखद रहेगी और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं। सामान्य तौर पर की गई मेहनत सफल रहेगी। अलबत्ता कामों में कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं लेकिन अंतत: परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखने की स्थिति में प्रतिष्ठा के योग भी मजबूत होंगे।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच भी परिणाम आपके फेवर के ही नजर आ रहे हैं। अच्छा लाभ मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। आर्थिक के साथ-साथ कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में भी यह समय अवधि अनुकूल परिणाम दे सकती है। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच परिणाम तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं।

उपाय: मछलियों को चावल चुगाना हितकारी होगा। 

मकर राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि कुछ कमजोर नजर आ रही है। अतः इस अवधि में भावनाओं में बहकर अथवा उन्मादी होकर निर्णय लेने से बचने की जरूरत रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकते हैं। यद्यपि कुछ कठिनाइयां रहेगी लेकिन आप सफलता की ओर बढ़ते जाएंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आप तुलनात्मक रूप से और बेहतर कर सकेंगे। 

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच परिणाम काफी अच्छे रह सकते हैं। घर परिवार के अलावा आप कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में भी आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने में भी यह समय अवधि मददगार बनेगी। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच भी काफी हद तक अनुकूल परिणामों की उम्मीद नजर आ रही है।

 उपाय: श्रद्धापूर्वक बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। 

कुंभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। घर परिवार में व्यस्तता भरा माहौल रहने के बावजूद भी निजी जीवन में आनंद बना रहेगा। साझेदारी के कामों से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच परिणाम कमजोर रह सकते हैं। अतः इस अवधि में न केवल आर्थिक मामले में सावधानी से निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर होंगे। आप नई योजनाओं पर काम करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग आपको आगे बढ़ाने में मददगार बनेगा। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच आप एवरेज से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा। 

मीन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 जनवरी से लेकर 2 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच की समय अवधि अच्छी उपलब्धियां का उपहार देने का काम कर सकती है। विशेषकर कार्य क्षेत्र से जुड़े मामलों के लिए यह समय अवधि काफी अच्छी रह सकती है। सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 2 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 5 जनवरी की सुबह 6:45 के बीच न केवल कार्य व्यापार से संबंधित मामलों में बल्कि निजी जीवन से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि केतु कुछ परेशानियां या व्यवधान देने का काम करेगा लेकिन अंतत: परिणाम आपके पक्ष में ही रह सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 5 जनवरी की शाम 6:45 से लेकर 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे के बीच  परिणाम कुछ कमजोर रह सकते हैं अत: इस अवधि में संबंधों को टूटने या बिगड़ने से बचाने की बहुत जरूरत रहेगी। साथ ही साथ किसी भी प्रकार का रिस्क न लेना भी समझदारी का काम होगा। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 7 जनवरी की शाम 4:00 बजे से लेकर रात को 11:59 बजे के बीच धीरे-धीरे समस्याएं दूर होने लग जाएगी और आप सकारात्मक दिशा में बढ़ सकेंगे।

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन करवाना शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.