Ram Navami 2021: पूजा में न हो जाये कोई चूक इसलिए पहले ही नोट कर लें हवन सामग्री और शुभ मुहूर्त

13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है। इसके बाद 21 अप्रैल को नवरात्रि का समापन रामनवमी से होगा। रामनवमी के दिन भगवान राम की विधिवत पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है। यही दिन चैत्र नवरात्रि का आखरी दिन भी होता है। ऐसे में बहुत से लोग रामनवमी के दिन कन्या पूजन कराते हैं और साथ ही हवन भी करते हैं। इसके बाद अपना 9 दिन के व्रत का पारण करते हैं। तो आइए इस विशेष आर्टिकल में जानते हैं रामनवमी का शुभ मुहूर्त क्या है और आपको इस दिन की हवन के लिए क्या कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

राम नवमी शुभ मुहूर्त 2021

नवमी तिथि प्रारम्भ – 21 अप्रैल, 2021 को 00:43 बजे से

नवमी तिथि समाप्त – 22 अप्रैल, 2021 को 00:35 बजे पर। 

पूजा शुभ मुहूर्त : सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक।

कुल अवधि : 02 घंटे 36 मिनट 

रामनवमी मध्याह्न समय : दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर

यह भी पढ़ें: रामनवमी विशेष: घर बैठे करें भगवान राम की इन निशानियों के दर्शन

रामनवमी हवन सामग्री 

आम की लकड़ी

आम के पत्ते 

पीपल का तना 

छाल 

बेल 

नीम 

गूलर की छाल 

चंदन की लकड़ी 

अश्वगंधा 

मुलैठी की जड़ 

कपूर 

तिल 

चावल 

लौंग 

गाय की घी 

इलायची 

शक्कर 

नवग्रह की लकड़ी 

पंचमेवा 

जटाधारी नारियल 

गोला 

जौ

यह भी पढ़ें: रामनवमी 2021: मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन पढ़ें रामचरितमानस के ये दोहे

राम नवमी हवन विधि 

  • रामनवमी की दिन भी जल्दी उठ जाए स्नान आदि से निवृत होने के बाद साफ कपड़े धारण करें। 
  • रामनवमी के हवन में पति पत्नी को साथ बैठना चाहिए। इसके बाद हवन कुंड को स्थापित करें। 
  • हवन कुंड में आम की लकड़ियां और कपूर रखकर उसमें अग्नि प्रज्वलित करें। इसके बाद हवन कुंड में सभी देवी देवताओं या मां दुर्गा के 108 नामों का जप करते हुए आहुति दें। 
  • आम तौर पर तो ऐसे 108 बार आहुति देने का नियम है। हालांकि आप इतना नहीं कर सकते तो कम आहुति भी दे सकते हैं। 
  • हवन पूरी होने के बाद माता की आरती उतारे और भोग आदि लगाए। 
  • पूजा के बाद भोग को सभी लोगों में वितरित करें। इस दिन बहुत से लोग कन्या पूजन भी कराते हैं। ऐसे में हवन के बाद कन्या भोजन कराएं और कन्याओं को अपनी यथाशक्ति के अनुसार तोहफा आदि भी दें।

यह भी पढ़ें: रामनवमी 2021: जाने इस दिन हनुमान पूजा का महत्व और इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.