रामनवमी 2021: मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन पढ़ें रामचरितमानस के ये दोहे

प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान राम का जन्मोत्सव या रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन विधिवत पूजा अर्चना और व्रत आदि करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और साथ ही ऐसे व्यक्तियों के जीवन में भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। राम नवमी विशेष इस आर्टिकल में जानते हैं इस वर्ष रामनवमी का शुभ मुहूर्त क्या है और साथ ही यह भी जानते हैं कि, किस मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन रामचरितमानस के कौन से दोहे पढ़ना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

रामनवमी तिथि, दिन और शुभ मुहूर्त

तिथि :21 अप्रैल 2021 

दिन : बुधवार

रामनवमी मुहूर्त : 11:02:08 से 13:38:08 तक

अवधि : 02 घंटे 36 मिनट

रामनवमी मध्याह्न समय : 12:20:09 

रामचरितमानस की चौपाइयां या दोहे

रामचरितमानस में लिखी चौपाइयां या दोहों को पढ़कर व्यक्ति का जीवन सिद्ध हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं रामचरितमानस में ग्रह दोष और इनकी पीड़ा के निवारण के उपाय भी वर्णित हैं। यही वजह है कि, कहा जाता है कि रामचरितमानस का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन की तमाम समस्याएं पल भर में खत्म हो सकती है। तो आइए रामनवमी के मौके पर जानते हैं मनोकामना पूर्ति के लिए रामचरितमानस के दोहे।

यह भी पढ़ें: इस दिन रामचरित मानस का अधूरा पाठ सुने जाने की है परंपरा, जानें क्या है वजह

मनोकामना के अनुसार इन दोनों का करें पाठ

  • शीघ्र विवाह या मनचाहे विवाह के लिए रामचरितमानस की निम्नलिखित चौपाई का रामनवमी के दिन स्पष्ट उच्चारण पूर्वक कम से कम 108 बार जप करें। इससे न सिर्फ आपकी मनचाही और सिर्फ विवाह के योग बनते हैं बल्कि वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी दूर होती हैं।

तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह! साज सँवारि कै।

मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै।।

जानि गौरि अनुकूल सिय हिय ह‍रषि न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे।।

  • अपने जीवन के किसी भी संकट को दूर करने के लिए रामनवमी के दिन इस चौपाई का करें जाप,

दीनदयाल बिरिदु सम्भारी।

हरहु नाथ मम संकट भारी।।

  • शिक्षा संबंधित किसी भी परेशानी को दूर करने या फिर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए रामनवमी के दिन रामचरितमानस के दोहे का जाप करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है,

गुरु गृह गए पढ़न रघुराई।

अल्प काल विद्या सब आई।।

  • नौकरी संबंधित कोई भी परेशानी को दूर करने मनचाही नौकरी प्राप्त करने या नौकरी में पदोन्नति सफलता या प्रमोशन के लिए रामनवमी के दिन रामचरितमानस का यह दोहा अवश्य पढ़ें,

बिस्व भरन पोषन कर जोई।

ताकर नाम भरत अस होई।।

  • घर परिवार से संबंधित यदि कोई परेशानी है जिसे आप दूर करना चाहते हैं तो रामचरितमानस के इस चौपाई का जाप रामनवमी के दिन अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां पल भर में दूर होंगी,

हरन कठिन कलि कलुष कलेसू।

महामोह निसि दलन दिनेसू।।

  • किसी भी मनोकामना पूर्ति के लिए आप रामनवमी के दिन इस चौपाई का स्पष्ट उच्चारण पूर्वक जाप करें आपकी समस्त मनोकामना अवश्य पूरी होगी,

भव भेषज रघुनाथ जसु,सुनहि जे नर अरू नारि।

तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहि त्रिसिरारि।।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.