राहु गोचर 2024: मेष सहित इन राशियों को राहु नहीं होने देंगे धन-धान्य की कमी!

वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना जाता है जो मनुष्य के जीवन को पूरी तरह से बदलने का क्षमता रखते हैं। सभी नौ ग्रहों में राहु भी शनि देव की तरह ही धीमी गति से चलने वाले ग्रह मान गए हैं। ऐसे में, यह राशि चक्र की प्रत्येक राशि में लगभग 18 महीनों तक रहते हैं। आपको बता दें कि राहु-केतु हमेशा वक्री गति में चलते हैं, सामान्य शब्दों में कहें तो पीछे की ओर चलते हुए प्रतीत होते हैं। इसके परिणामस्वरूप, यह कभी अस्त और उदित नहीं होते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि राहु महाराज 30 अक्टूबर 2023 को गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं इसलिए अब इनका अगला गोचर साल 2025 में कुंभ राशि में होगा। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको राशि चक्र की उन राशियों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा जिन पर वर्ष 2024 में राहु देव अपनी खूब कृपा बरसाएंगे और उन्हें साल भर धन-धान्य की कमी नहीं होंगे देंगे। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां?

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वर्ष 2024 में राहु का गोचर, इन राशियों को बनाएगा मालामाल!  

मेष राशि

मंगल ग्रह की राशि मेष के लिए वर्ष 2024 में होने वाले राहु के गोचर आर्थिक दृष्टि से फलदायी कहे जाएंगे। हालांकि, इन जातकों के लिए मई 2024 के बाद का समय ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि इस अवधि में आपको पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे जिसके चलते आप ख़ूब पैसा कमाएंगे। ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको सावधान रहना होगा और बेकार के खर्चे करने से बचना होगा। हालांकि, राहु ग्रह की बारहवें भाव में उपस्थिति की वजह से साल 2023 की तुलना में इस साल आपको ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको विदेश से नौकरी के बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे और आपको आउटसोर्सिंग के माध्यम से भी मुनाफा हो सकता है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वर्ष 2024 में राहु का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शानदार रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको कई स्रोतों से धन लाभ होने के योग बनेंगे। साथ ही, इस वर्ष आपको कई मार्गों से अप्रत्याशित धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। राहु का गोचर इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों को अपनी सभी इच्‍छाओं को पूरा करने के कई अवसर प्रदान करेगा जिसके चलते आप संतुष्‍ट और प्रसन्‍न नज़र आएंगे। इस समय आप पहले से ज्‍यादा पैसों की बचत कर पाएंगे। राहु महाराज का शुभ प्रभाव आपको विदेश से भी लाभ करवाएगा और ऐसे में, आपकी रुचि सट्टेबाजी में दिखाई देगी। इस दौरान आप नया निवेश करेंगे और प्रॉपर्टी भी खरीद सकेंगे।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ रहेगा और इसके फलस्वरूप, आपके  विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आपको काम के सिलसिले में कई बार विदेश जाना पड़ सकता है और राहु गोचर के प्रभाव की वजह से आपको हर कदम पर भाग्‍य का साथ मिलेगा। हालांकि, मई 2024 के बाद की अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगी। इस अवधि में आपको अनेक स्रोतों से धन लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही, इन जातकों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। इस गोचर के दौरान आपको विदेश के माध्यम से पैसा कमाने का अवसर मिलेगा। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि का नाम भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल है जिन्हें राहु के गोचर से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इसके परिणामस्वरूप, यह जातक इस साल अच्छी मात्रा में पैसा कमाएंगे और आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आपको लाभ होने के योग बनेंगे और साथ ही, कुछ सुनहरे अवसरों की भी प्राप्ति होगी जिसकी वजह से आप ख़ुश दिखाई देंगे। हालांकि, इन लोगों की आर्थिक स्थिति मज़बूत होने के कारण आपके साहस और शक्ति दोनों में बढ़ोतरी होगी। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.