शनि की राशि में आएंगे राहु, इन राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्‍डन टाइम

18 मई 2025 को राहु शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं और इस समय राहु मीन राशि में उपस्थित हैं। 18 मई, 2025 को राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में वह 05 दिसंबर 2026 तक रहने वाले हैं।

वैसे तो राहु को पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है लेकिन इस बार राहु का कुंभ राशि में गोचर करना कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इस समय इन जातकों को अपनी किस्‍मत का पूरा साथ मिलेगा। इनका करियर सफलता की ऊंचाईयों पर रहेगा और परिवार में भी खुशियां आएंगी।

तो चलिए जानते हैं कि राहु के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर किन-किन राशियों के लोगों को फायदा होने की उम्‍मीद है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

मेष राशि

इस राशि के ग्‍यारहवें भाव में राहु का गोचर होने जा रहा है। आपको इस दौरान सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आपकी आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपके अपने दोस्‍तों के साथ अच्‍छे रिश्‍ते रहेंगे। आपका परिवार और मित्र आपका सहयोग करेंगे। आपको अपने बड़े भाई या चाचा से कोई लाभ मिलने के आसार हैं।

आप जो भी निवेश करेंगे, उससे आपको दोगुना लाभ प्राप्‍त होगा। आपके लिए बड़ी मात्रा में धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आपकी आमदनी में जबरदस्‍त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मेष साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

वृषभ राशि

राहु का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित होगा। आपके जीवन में सकारात्‍मकता आएगी जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। यह समय आपके लिए बहुत भाग्‍यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। इससे आप काफी संतुष्‍ट नज़र आएंगे।

आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। आपकी वित्तीय स्थिति भी बहुत अच्‍छी रहने वाली है। इस समय आपके पास इतना धन आएगा, जिसकी आपने कल्‍पना भी नहीं की होगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए भी राहु के गोचर करने का समय भाग्‍यशाली रहने वाला है। आपका जीवन सुखमय रहेगा। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ होने के संकेत हैं। आपकी तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। आपकी आय भी बढ़ सकती है।

आपके घर-परिवार में खुशियां आएंगी और आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्‍नी के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्‍छा रहने वाला है। कानूनी मामला चल रहा है, तो अब फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

धनु राशि

धनु राशि के तीसरे भाव में राहु का गोचर होगा। इस दौरान आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको अपने भाई-बहनों की ओर से भी सहयोग प्राप्‍त होगा। ऊंचे लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। आप अपने आत्‍मविश्‍वास के दम पर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

आपने अपने कार्यक्षेत्र में जो कड़ी मेहनत की है, उसकी सभी सराहना करेंगे। आपको अपने करियर में कोई बड़ी स्‍फलता मिलने के आसार हैं। आपको धन लाभ भी होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आएगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही राहु का यह गोचर होगा इसलिए इस राशि के जातकों को इस समय असीम लाभ मिलने के संकेत हैं। आप इस समया‍वधि में सफलता की ऊंचाईयों को छू पाएंगे। साल 2025 से लेकर आने वाले ढ़ाई साल तक आप खूब तरक्‍की करेंगे। आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको असीम सफलता मिल सकती है। इस समय आपका मन प्रसन्‍न और संतुष्‍ट महसूस करेगा। आप करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सक्षम होंगे। करियर के लिए यह समय एकदम अनुकूल है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1. राहु एक राशि में कितने समय तक रहते हैं?

उत्तर. राहु एक राशि में 18 महीने तक गोचर करते हैं।

प्रश्‍न 2. राहु की महादशा कितने वर्षों की होती है?

उत्तर. राहु की महादशा 18 साल की होती है।

प्रश्‍न 3. राहु को कौन सा देवता नियंत्रित करता है?

उत्तर. केवल मां दुर्गा ही राहु को नियंत्रित कर सकती हैं।

प्रश्‍न 4. राहु किस उम्र में अच्‍छे परिणाम देता है?

उत्तर. 42 की उम्र के बाद राहु से अच्‍छे परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.