राजनीति करने वाले इन ग्रहों को रखें प्रसन्न, वरना हो सकती है जेल!

राजनीति की तुलना शतरंज से की जाती है क्योंकि यहाँ हर कदम फूंक-फूंककर रखना होता है। एक कदम आपकी जीत को हार में बदल सकता है। इसी प्रकार, राजनीति में बने रहना हर किसी के लिए आसान बात नहीं होती है। हालांकि, राजनीति में एक बड़ा नाम बनने के लिए भाग्य का साथ भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में, व्यक्ति की कड़ी मेहनत के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

अगर कुंडली में ग्रह शुभ होते हैं, तो व्यक्ति लंबे समय तक सफलता प्राप्त करता है, लेकिन अशुभ ग्रहों के होने पर व्यक्ति कानूनी विवाद का शिकार हो जाता है। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको ऐसे ही ग्रहों के बारे में बताएगा जो राजनीति में इंसान को देश के बड़े नेता बनाने से लेकर जेल की हवा तक खिला सकते हैं। तो चलिए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की।   

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

राजनीति में रखना चाहते हैं कदम, तो कुंडली में मज़बूत करें लें इन ग्रहों को 

सूर्य देव 

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को शक्ति, नेतृत्व और मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, वह राजनीति में अपना परचम लहराते हैं और ख़ूब सफलता हासिल करते हैं। साथ ही, उच्च पद भी प्राप्त करते हैं। इसके विपरीत, कुंडली में सूर्य के कमज़ोर होने पर लाख कोशिशों के बाद भी राजनीति में सफलता प्राप्त नहीं होती है। ऐसे जातक जनता के बीच ज्यादा लोकप्रिय होने में असफल रहते हैं। 

सूर्य को मज़बूत करने के उपाय

  • कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और इसके लिए आप लाल चंदन, लाल फूल और तांबे के लोटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अर्घ्य देते हुए सूर्य मंत्र का जाप करें। 
  • रविवार के दिन सूर्य देव के मंदिर में दर्शन करें और गेहूं का दान करें। प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठकर उगते हुए सूर्य के दर्शन करें। 

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

चंद्र देव 

नवग्रहों में से एक चंद्रमा जनता का प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली में मजबूत चंद्रमा होने पर व्यक्ति लोकप्रिय होता है और उसे जनता का समर्थन मिलता है। दूसरी तरफ, चंद्रमा के कमजोर होने पर जातक को आसानी से जनता का समर्थन नहीं मिलता है। राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए व्यक्ति का मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी होता है और ऐसे में, अगर चंद्रमा कमजोर है, तो व्यक्ति लंबे समय तक राजनीति में नहीं टिक पाता है। 

चंद्रमा को मज़बूत करने के लिए करें उपाय

  • चंद्रमा को बलवान करने के लिए प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें और उन्हें दूध चढ़ाएं। 
  •  सोमवार के दिन चंद्रमा के मंत्र “ॐ सोम नमः” का जाप करें। 
  • सोमवार को सफेद वस्त्र धारण करें और संभव हो, तो खीर का दान करें। 
  •  पूर्णिमा और अमावस्या के दिन व्रत रखें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

गुरु ग्रह 

 नवग्रहों में बृहस्पति देव को विशेष स्थान प्राप्त है जो कि “देवताओं के गुरु” के नाम से जाने जाते हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह को शुभ एवं लाभकारी ग्रह माना जाता है। साथ ही, यह ज्ञान, संपदा और भाग्य का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते हैं, उन्हें राजनीति के क्षेत्र में खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होती हैं। सत्ता से संबंध रखने वाले जातकों को गुरु ग्रह की कृपा की सदा आवश्यकता रहती है। बृहस्पति देव के आशीर्वाद से राजनीति में सक्रिय जातक समाज में  मान-सम्मान प्राप्त करता है और खूब प्रसिद्धि हासिल करता है। इसके विपरीत, अगर कुंडली में गुरु ग्रह कमज़ोर स्थिति में होते हैं, तो राजनीति में धीरे-धीरे इंसान का नाम खराब होने लगता है। 

गुरु को मज़बूत करने के लिए उपाय  

  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। साथ ही, उन्हें केले का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होते हैं। 
  • बृहस्पतिवार को पीले रंग के वस्त्र धारण करें। साथ ही, पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। गुरुवार के दिन गुरु मंत्र “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें और  केसर का दान करना फलदायी रहता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

शनि ग्रह 

न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि ग्रह को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है। इनके नाम से भी लोग भयभीत हो जाते हैं। यह न्याय, अनुशासन और कर्म के ग्रह हैं जो व्यक्ति को उनके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि की स्थिति  मजबूत होती है, वह राजनीति के क्षेत्र में ख़ूब मेहनत करते हैं। साथ ही, इन लोगों के द्वारा लिए गए निर्णय न्याय से पूर्ण होते हैं। शनि ग्रह के आशीर्वाद से राजनीति में रुचि रखने वाले इस क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करते हैं। शनि महाराज के मेहरबान होने पर व्यक्ति को राजनीति में की गई मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होता है। दूसरी तरफ, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ या कमज़ोर स्थिति में होते हैं, तो ऐसे मनुष्य को जेल की हवा तक खाने की नौबत आ सकती है। 

शनि ग्रह को मज़बूत करने के उपाय 

  • कुंडली में शनि ग्रह को बली करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि की उपासना करें। साथ ही, उन्हें तेल चढ़ाएं। 
  • शनिवार को काले रंग के कपड़े पहनें और काली उड़द का दान करना श्रेष्ठ रहता है। 
  • शनिवार के दिन शनि मंत्र “ॐ शनिदेवाय नमः” का जाप करना चाहिए। 
  • संभव हो, तो नियमित रूप से शनिवार को व्रत रखें और इस दिन लोहे का दान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. राजनीति में सफलता पाने के लिए किन ग्रहों को प्रसन्न करना चाहिए?

उत्तर 1. सूर्य, चंद्रमा, गुरु और शनि ग्रह के मज़बूत होने पर राजनीति में सफलता मिलती है।

प्रश्न 2.  गुरु ग्रह को कैसे मज़बूत करें?

उत्तर 2. बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने से गुरु ग्रह मज़बूत होते हैं। 

प्रश्न 3. शनि की साढ़े साती कितने साल की होती है?

उत्तर 3. शनि साढ़े साती सात साल तक रहती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.