जानें काल भैरव जयंती की तिथि एवं शुभ मुहूर्त, इन उपायों से मिलेगी समृद्धि
सनातन धर्म में कालाष्टमी 2024 का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान शिव के काल भैरव रूप की पूजा की जाती है। कालाष्टमी हर महीने पड़ती है और इस बार नवंबर के महीने में आने वाली कालाष्टमी को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। 22 नवंबर को शुक्रवार के दिन काल भैरव जयंती है। जो भी व्यक्ति इस दिन पूजा अर्चना एवं व्रत करता है, उस पर काल भैरव का आशीर्वाद सदा के लिए रहता है।
इस ब्लॉग में आगे हम आपको बता रहे हैं कि हिंदू धर्म में काल भैरव जयंती का क्या महत्व है और इस दिन भगवान शिव के काल भैरव रूप को प्रसन्न करने के लिए क्या कार्य करने चाहिए।
22 नवंबर को शुक्रवार की शाम 06 बजकर 10 मिनट पर अष्टमी तिथि आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन 23 नवंबर को रात्रि 08 बजे होगा। 22 नवंबर को सुबह 11 बजकर 33 मिनट से लेकर 23 नवंबर को सुबह 11 बजकर 40 मिनट तक इंद्र योग रहेगा।
कालाष्टमी क्या है
कालाष्टमी हर महीने आती है जबकि कार्तिक और मार्गशीर्ष के महीने में पड़ने वाली कालाष्टमी को श्रद्धालु काल भैरव जयंती के रूप में मनाते हैं। उत्तर भारत में मार्गशीर्ष के महीने में पड़ने वाली कालाष्टमी पर काल भैरव जयंती मनाई जाती है जबकि दक्षिण भारत में कार्तिक के महीने में यह पर्व मनाया जाता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन भगवान शिव ने काल भैरव का अवतार लिया था।
पूर्णिमा के बाद अष्टमी तिथि को काल भैरव की पूजा के लिए उत्तम माना गया है। एक साल में कुल 12 कालाष्टमी आती हैं और रविवार या मंगलवार के दिन पड़ने वाली कालाष्टमी को सबसे अच्छा माना जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बन रहा है शुभ योग
कालाष्टमी एवं काल भैरव जयंती के दिन इंद्र योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष में इस योग को बहुत शुभ और मंगलकारी माना गया है। इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता ज़रूर मिलती है। जिन जातकों की कुंडली में यह योग होता है, उनमें नेतृत्व करने की क्षमता कूट-कूट कर भरी होती है। इन्हें अपने परिवार के सदस्यों से असीम प्रेम मिलता है। ये अपने प्रयासों से अपने जीवन में जबरदस्त सफलता हासिल करते हैं।
इस दिन काल भैरव का श्रृंगार चमेली के तेल और सिंदूर से किया जाता है। भगवान शिव के इस रूप की पूजा भी प्रदोष काल अर्थात् सूर्यास्त के बाद ही संपन्न की जाती है। प्रदोष काल में पूजन करने से पूर्व स्नान करने और स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।
इसके पश्चात् काल भैरव की मूर्ति या शिवलिंग पर बेल पत्र पर सफेद चंदन से ‘ऊं’ लिखें और ‘ऊं काल भैरवाय नम:’ का जाप करें। मंत्र जाप करते हुए ही बेल पत्र अर्पित करें और इस दौरान आपका मुख उत्तर की ओर होना चाहिए।
अब आप काल भैरव का श्रृंगार करें और उन्हें अक्षत, फूल, सुपारी, जनेऊ, लाल चंदन, नारियल, दक्षिणा और पुष्प माला आदि अर्पित करें। फिर भगवान को इमरती या गुड़-चने का भोग लगाएं। काल भैरव की पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। पूजन के बाद काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलानी चाहिए।
भगवान शिव के भक्तों के लिए काल भैरव जयंती एवं कालाष्टमी का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सूयोर्दय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद काल भैरव का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पूजन का विधान है।
इस दिन श्रद्धालु शाम को काल भैरव मंदिर जाकर भी पूजा-अर्चना कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि काल भैरव भगवान शिव का रौद्र रूप हैं। ब्रह्मा जी के अहंकार और क्रोध को भस्म करने के लिए काल भैरव का जन्म हुआ था।
कालाष्टमी पर प्रात: काल पूर्वजों के लिए भी विशेष पूजा की जा सकती है। इस दिन श्रद्धालु पूरा दिन उपवास रखते हैं। कुछ भक्त पूरी रात्रि जागरण करते हैं और महाकालेश्वर की कथाएं सुनकर अपना समय व्यतीत करते हैं। मान्यता है कि कालाष्टमी का व्रत करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भगवान शिव को समर्पित काल भैरव कथा और मंत्र जाप के लिए भी इस दिन को काफी शुभ माना गया है। कालाष्टमी पर काले कुत्ते को भोजन खिलाने की भी रीति है। ऐसा माना जाता है कि काला कुत्ता काल भैरव का वाहन है। कुत्तों को इस दिन दूध, दही और मिठाई खिला सकते हैं।
इस दिन हिंदू तीर्थस्थलों जैसे कि काशी में ब्राह्ममणों को भोजन करवाने से अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।
जो भी व्यक्ति काल भैरव जयंती या कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा करता है, उसे नकारात्मक ऊर्जा, बीमारियों और रोगों से सुरक्षा मिलती है। इन लोगों पर हमेशा काल भैरव का आशीर्वाद रहता है। इनकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
काल भैरव जयंती पर करें ये उपाय
यदि आप काल भैरव जयंती या कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दिन उपवास रख सकते हैं। इस दिन व्रत रखने से हर प्रकार के भय से मुक्ति मिल जाती है।
काल भैरव को गुड़, खिचड़ी और तेल का भोग लगाएं। इसके अलावा इस शुभ अवसर पर अकौन के फूल, नींबू, धप, सरसों के तेल, काले तिल, पुए और उड़द की दाल का दान करने का बहुत महत्व है। यदि आप कालाष्टमी पर इन चीज़ों का दान करते हैं, तो आपको अपने जीवन की हर समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार काल भैरव का वाहन काला कुत्ता है इसलिए कालाष्टमी या काल भैरव जयंती पर काले कुत्ते को मीठी रोटी या गुड़े से बने पुए खिलाने चाहिए। ऐसा करने से भगवान काल भैरव की कृपा मिलती है और भक्त की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
अगर आप अपने जीवन से नकारात्मक ऊर्जा एवं शक्ति को दूर करना चाहते हैं, तो इस दिन ‘ऊं काल भैरवाय नम:’ मंत्र का जाप करते रहें। आप कालभैरवाष्टकम् का पाठ भी कर सकते हैं। इससे आप अपने जीवन में प्रगति की ओर आगे बढ़ेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. कालाष्टमी को क्या करना चाहिए?
उत्तर. कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा करने का विधान है।
प्रश्न 2. नवंबर के महीने में कालाष्टमी कब है?
उत्तर. 22 नवंबर को कालाष्टमी एवं काल भैरव जयंती है।
प्रश्न 3. काल भैरव जयंती पर क्या उपाय करना चाहिए?
उत्तर. इस दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलानी चाहिए।
दिसंबर 2024: किन राशियों को मिलेगा सफलता का वरदान किन्हे उठाना होगा नुकसान?
दिसंबर का महीना यानी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी और बारहवाँ महीना शुरू ही होने वाला है। साल का आखिरी महीना दिसंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण और खास व्रत और त्योहार किए जाएंगे। ऐसे में अगर दिसंबर के महीने से संबंधित ज्योतिषीय तथ्य आप जानना चाहते हैं या ये जानना चाहते हैं कि इस महीने कब-कब कौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, इस महीने बैंक अवकाश कब-कब होने वाले हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के हमारे इस खास ब्लॉग में हम आपको आपके इन्हीं सभी सवालों का जवाब देने का प्रयत्न करेंगे।
सिर्फ इतना ही नहीं, इस महीने कौन-कौन से ग्रहण और गोचर होने वाले हैं और इस महीने से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियाँ, इस महीने जन्मे लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ खास बातें और सभी 12 राशियों के राशिफल की एक झलक भी हम आपको यहां प्रदान करेंगे। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं हमारा यह खास ब्लॉग और जान लेते हैं दिसंबर का महीना आपकी राशि के लिए कितना खास अनुकूल और यादगार रहने वाला है।
दिसंबर महीने की बात करें तो धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। दिसंबर के महीने को मार्गशीर्ष का महीना भी कहते हैं। यह भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय महीना होता है। इस महीने कई बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है जिसका प्रभाव सीधे तौर पर 12 राशियों पर पड़ेगा। इसके अलावा इस महीने से संबंधित महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की बात करें तो भारत की कुंडली के अनुसार इस महीने में पांच रविवार, पाँच सोमवार, पाँच मंगलवार पड़ेंगे। सूर्य शनि के मध्य दृष्टि संबंध रहने से विश्व के प्रभावशाली लोगों के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिलेगी। इस दौरान लोगों में विरोध या विग्रह रहेगा। प्रजा में कृष्ट रोगों का प्रसार और कुछ लोगों की अकाल मृत्यु के योग भी बनते नजर आ रहे हैं।
दिसंबर के महीने में पड़ेंगे यह दो महीने
हिंदी कैलेंडर के अनुसार बात करें तो दिसंबर के महीने में मार्गशीर्ष का महीना और पौष का महीना पड़ने वाला है। अब इन दोनों महीनो के बारे में बात करें तो, मार्गशीर्ष का महीना अगहन माह के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा अगर इस महीने कोई व्यक्ति पूजा-पाठ, स्नान-दान करता है तो उस परम पुण्य की प्राप्ति होती है और ऐसे व्यक्तियों को जो पुण्य मिलता है उनका कभी भी नाश नहीं होता है। मृगशिरा नक्षत्र होने के चलते इस महीने को मार्गशीर्ष नाम से जाना जाता है।
इस महीने की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र में होती है। ज्योतिषियों के अनुसार माना जाता है कि जिन लोगों का जन्म मार्गशीर्ष माह में हुआ होता है उनकी वाणी बहुत मधुर होती है। ऐसे लोग जीवन में धनी बनते हैं, उनकी धर्म कर्म में आस्था होती है, ऐसे लोगों के जीवन में बहुत सारे दोस्त होते हैं। हालांकि उनके घरेलू जीवन में संघर्ष रहता है लेकिन जीवन में आने वाली बाधाओं और अव्यवस्था से बचने के लिए यह जातक भगवान दामोदर की पूजा करें तो इन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मार्गशीर्ष माह के समय भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप की पूजा करना बेहद उत्तम रहता है। इस महीने भागवत पढ़ने से जीवन में सुख आता है। मार्गशीर्ष के महीने में नदी में स्नान और धनीपुर करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस महीने अगर यमुना नदी में स्नान किया जाए तो विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष के महीने में तुलसी के पत्तों को जल मिलाकर इससे स्नान करना चाहिए। इस महीने प्रातः काल ‘ॐ नमो नारायण’ और गायत्री मंत्र का जाप करना बेहद शुभ रहता है। इस महीने में भोजन में जीरे का प्रयोग वर्जित माना गया है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मार्गशीर्ष के महीने में अवश्य करें ये उपाय
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यह महीना बेहद ही खास और पवित्र होता है ऐसे में इस महीने में एकादशी या द्वादशी का उपवास अवश्य रखें। ऐसा करने से सभी पाप दूर होने लगते हैं और ऐसे व्यक्तियों के लिए स्वर्ग के मार्ग खुल जाते हैं। इसके अलावा इस महीने की पूर्णिमा को चंद्र देव की पूजा अवश्य करें। मार्गशीर्ष के महीने में मोक्षदा एकादशी आती है। इस एकादशी को मोक्ष देने वाली कहा गया है। ऐसे में मुमकिन हो तो इस दिन का व्रत अवश्य करें। इस महीने की शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को चार धाम तीर्थ स्थलों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
इस महीने दूसरा जो माह पड़ेगा वह है पौष मास। इसके महत्व की बात करें तो, पौष माह में गाय की पूजा करने की परंपरा बताई गई है। जो लोग भगवान कृष्ण की प्रिय गाय की पूजा इस महीने में करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान भारत में अलग-अलग जगह पर कलश यात्रा निकाली जाती है। पौष के महीने में भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। अगर इस दौरान आप प्रत्येक रविवार को तांबे के बर्तन में शुद्ध जल, लाल चंदन, लाल फूल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं तो आपके जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा सूर्य को तिल का भोग, चावल की खिचड़ी अवश्य अर्पित करें। पौष के महीने में मार्तंड सप्तमी के दिन भगवान सूर्य के लिए व्रत किया जाता है। यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए बेहद उत्तम माना गया है। बात करें इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों की तो कहा जाता है की पौष के महीने जन्म लेने वाले लोग महान योद्धा होते हैं। हालांकि उनके व्यवहार में कटुता हो सकती है। इसके अलावा वे साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने कुल का नाम ऊंचा करते हैं, अपने पूर्वजों और देवी देवताओं की पूजा में अटूट विश्वास नहीं रखते हैं और अपने परिश्रम के चलते अपने जीवन में पर्याप्त धन कमाते हैं।
पौष के महीने में अवश्य करें ये उपाय
बात करें इस माह में किए जाने वाले उपायों की तो, इस महीने दान पूर्ण क्या विशेष महत्व होता है। आप चाहें तो गरीबों को कंबल, गर्म कपड़े और गुड़ आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर में सुख शांति आती है। पौष के महीने में पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इस महीने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से घर में भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का भी आगमन होने लगता है। पौष माह के हर रविवार को व्रत अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर आप पौष के महीने में नियमित रूप से सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं तो ऐसे व्यक्तियों को धन, यश विद्या की प्राप्ति होती है।
किसी व्यक्ति के जन्म के महीने से उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार हर एक महीना एक अलग पर्सनालिटी दर्शाता है। ऐसे में बात करें दिसंबर के महीने में जन्मे लोगों की तो, इस महीने में सूर्य और मंगल को सबसे शक्तिशाली माना जाता है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों को इन दोनों ग्रहों से काफी हद तक प्रभावित देखा जाता है। इन लोगों का स्वभाव बहुत ही महत्वाकांक्षी और क्रोधी, उग्र भी होता है। प्रबल सूर्य के चलते ऐसे लोगों में अलग ही आकर्षण होता है जिससे लोग उनकी तरफ अपने आप ही खिंचें चले आते हैं।
हालांकि इन लोगों का अहंकार भी बहुत उच्च का होता है। दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोग बेहद ही चपल चालू स्वभाव के होते हैं। यह अपनी बातों से अपने दुश्मन को भी दोस्त बनाने की क्षमता रखते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज होता है। हालांकि यह दिल से बेहद दयालु होते हैं।
करियर की बात करें तो कार्य क्षेत्र में ऐसे लोगों का स्वभाव बहुत ही दार्शनिक, गहन अध्ययन करने वाला होता है। यह अपने जीवन में ऐसे ही करियर की तलाश में होते हैं जहां उनकी दिमागी कसरत होती रहे। शारीरिक श्रम वाला काम उनके लिए कठिन होता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद जागरूक होते हैं। हालांकि ज्यादा दिमागी काम करने या अनावश्यक की चिंता की वजह से स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं। छोटी-मोटी बीमारियों को अगर छोड़ दिया जाए तो आम तौर पर इनका स्वास्थ्य शानदार ही रहता है।
क्या आप यह जानते हैं कि ब्रिटनी स्पीयर्स, अमांडा सेफ़्रेड, जूलियन मूर, निकी मिनाज, टेलर स्विफ्ट, ब्रैड पिट, स्टीवन स्पीलबर्ग, क्रिस्टीना एगुइलेरा, आदि का जन्म दिसंबर के महीने में ही हुआ है।
दिसंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक:1 और 3
दिसंबरमें जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: नीला, पीला, ब्राउन, लाल
दिसंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: रविवार, शनिवार, बुधवार
दिसंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: दिसंबर महीने के लिए जन्म रत्न टैनज़नाइट, फ़िरोज़ा और ज़िक्रोन हैं। इन तीन शानदार रत्नों में से प्रत्येक का एक अद्वितीय सौंदर्य और अर्थ है। इन पत्थरों के चमकीले रंग अनमोल हैं, जैसे वे विशेष गुण हैं जो वे दिसंबर के बच्चों को प्रदान करते हैं। फ़िरोज़ा अपने खूबसूरत नीले-हरे रंग के लिए प्रसिद्ध हो गया है।
टैनज़नाइट अपने गहरे नीले-बैंगनी रंगों के लिए और जिरकोन अपनी शानदार शुद्धता के लिए जाना जाता है। दिसंबर बर्थस्टोन आभूषणों को ढूंढने और उनकी देखभाल करने में आपकी सहायता के लिए। निम्नलिखित भाग इन गहनों की अनूठी विशेषताओं और गुणों की जांच करेगा। इसमें इन गहनों के इतिहास को भी शामिल किया जाएगा। ये पत्थर आपके लिए उपहार या खरीदारी के लिए समृद्धि और उद्देश्य की भावना प्रदान करते हैं।।
उपाय/सुझाव:
अगर आपका भी जन्म दिसंबर के महीने में हुआ है तो कोशिश करें और रविवार या फिर मंगलवार के दिन व्रत अवश्य करें।
नहाने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से आपको अपने करियर में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय के तौर पर आपको अपने क्रोध और अहंकार पर काबू रखने की भी सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपने जीवन से कई शुभ अवसर गंवा सकते हैं।
दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोग बेहद ही दयालु स्वभाव के होते हैं लेकिन कभी-कभी आपकी यह खासियत आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। ऐसे में हमेशा गहन विश्लेषण करके ही लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं।
15 दिसंबर 2024 रविवार श्री सत्यनारायण व्रत, श्री सत्यनारायण पूजा, पूर्णिमा व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, धनु संक्रांति, पूर्णिमा
18 दिसंबर 2024 बुधवार संकष्टी चतुर्थी
22 दिसंबर 2024 रविवार कालाष्टमी
24 दिसंबर 2024 मंगलवार भारतीय ग्राहक दिवस, क्रिसमस की पूर्व संध्या
25 दिसंबर 2024 बुधवार मालवीय जयंती, क्रिसमस
26 दिसंबर 2024 गुरुवार सफला एकादशी
28 दिसंबर 2024 शनिवार प्रदोष व्रत
29 दिसंबर 2024 रविवार मासिक शिवरात्रि
30 दिसंबर 2024 सोमवार अमावस्या, सोमवार व्रत
दिसंबर2024 ग्रहों का परिवर्तन
ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में जब भी ग्रहों की चाल या स्थिति में कोई भी परिवर्तन होता है तो इसका भी व्यक्ति के जीवन पर असर अवश्य पड़ता है। यही वजह है कि ग्रहों के हर एक परिवर्तन की जानकारी होना अनिवार्य हो जाता है।
ऐसे में बात करें दिसंबर के महीने में होने वाले ग्रहों की गोचर की तो, 2 सितंबर को शुक्र का मकर राशि में 11:46 पर गोचर हो जाएगा। इसके बाद 7 दिसंबर को 4:56 पर कर्क राशि में मंगल वक्री होने वाले हैं। 11 दिसंबर को वृश्चिक राशि में बुध का उदय होगा इसका समय रहेगा 19: 44। इसके बाद 15 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में गोचर होगा 21:56 पर। 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि में ही बुध मार्गी होने वाले हैं इसका समय होगा 1:52। अंत में 28 दिसंबर को शुक्र कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे और इसका समय रहेगा 23:28।
करियर: दिसंबर के महीने में मेष राशि के जातकों को करियर के संबंध में ज्यादा लाभ प्राप्त करने में कामयाबी मिलेगी।
शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से यह महीना बेहद ही शानदार रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो इस महीने अवश्य प्रयास करें।
पारिवारिक जीवन: इस महीने बारहवें घर में राहु मौजूद रहने वाला है जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत उठापटक देखने को मिल सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन दिसंबर के महीने में ज्यादा फलदाई परिणाम नहीं प्राप्त करेंगे क्योंकि बृहस्पति इस दौरान आपकी 12वें घर में स्थित रहेगा जिससे आपको प्यार में ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष की बात करें तो दिसंबर के महीने में ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा क्योंकि बृहस्पति बारहवें घर में मौजूद है। ऐसे में आपकी कमाई में कुछ गिरावट आ सकती है। साथ ही आप जो भी कमाएंगे उसे बचाने में भी ना कामयाब रहेंगे।
स्वास्थ्य: मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य भी दिसंबर के महीने में ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा क्योंकि मंगल वक्री गति में इस दौरान रहेगा। ऐसे में आपको कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है।
उपाय: शनिवार के दिन 17 बार ‘ॐ मांडाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
करियर: वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से दिसंबर का महीना शानदार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी में टिके रहेंगे साथ ही कड़ी मेहनत से आपको सफलता मिलेगी।
शिक्षा: शिक्षा के लिए भी यह महीना बेहतरीन रहने वाला है। पढ़ाई के लिए आपके विदेश जाने के भी योग बन सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: बात करें पारिवारिक जीवन की तो चूंकि बृहस्पति प्रथम भाव में रहेंगे ऐसे में आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और रिश्ते में तनाव आने की आशंका है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए यह महीना औसत रहेगा। आपको इस महीने अपने प्रेम में सामंजस्य की कमी नजर आ सकती है।
आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह महीना औसत रहेगा। आपको अधिक खर्च और धन संचित ना कर पाने के संदर्भ में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य: दिसंबर के महीने में वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा। इस महीने आपको पीठ दर्द और जांघों में दर्द रहने वाली है।
उपाय: नियमित रूप से गणेश चालीसा का जाप करें।
मिथुन राशि
करियर: करियर के लिहाज से मिथुन राशि के जातकों को इस महीने अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने करियर में समृद्ध होंगे और कठिन प्रयास के पास अनुकूल परिणाम में प्राप्त करेंगे।
शिक्षा: दिसंबर मासिक राशिफल के अनुसार बृहस्पति बारहवें घर में रहेगा जिससे आपको पढ़ाई में अच्छी सफलता नहीं प्राप्त हो सकेगी।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन की बात करें तो रिश्ते में सामंजस्य की कमी नजर आएगी। साथ ही रिश्तों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं साबित होगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में भी इस महीने ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ बात करते वक्त सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन की बात करें तो आपका आर्थिक पक्ष भी ज्यादा उत्साह जनक नहीं रहने वाला है। आपकी कमाई इस महीने काफी कम रहेगी।
स्वास्थ्य: दिसंबर के महीने में मिथुन जातकों का स्वास्थ्य भी ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा क्योंकि मंगल बकरी गति में रहने वाला है। इस दौरान पाचन संबंधित दिक्कतें और गले का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।
उपाय: रोजाना विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।
कर्क राशि
करियर: करियर के मोर्चे पर क्योंकि शनि अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे ऐसे में इस महीने आपको ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं।
शिक्षा: इस महीने बृहस्पति 11वें घर में मौजूद रहेंगे। ऐसे में पढ़ाई में अच्छी प्रगति हासिल करेंगे और अपने साथी छात्रों के लिए उदाहरण बनेंगे।
पारिवारिक जीवन: परिवार में सामंजस्य की कमी नजर आ सकती है। साथ ही परिवार में कुछ छोटे-छोटे विवाद भी खड़े हो सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपको फलदाई परिणाम प्राप्त होंगे, प्यार और आकर्षण बढ़ेगा, प्यार में सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय और सफल बनेगा।
आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष की बात करें तो दिसंबर के महीने में आप अच्छा कमाएंगे। साथ ही धन संचित करने में भी कामयाब होंगे।
स्वास्थ्य: अंत में स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य इस महीने उत्तम रहने वाला है। कोई बड़ी परेशानी आपको नहीं होगी।
उपाय: सोमवार के दिन चंद्रमा ग्रह की पूजा करें।
सिंह राशि
करियर: करियर के संदर्भ में बात करें तो नवम भाव का स्वामी मंगल वक्री गति में रहेगा ऐसे में आपको काम का दबाव ज्यादा और कुछ रूकावटों का सामना इस महीने करना पड़ सकता है।
शिक्षा: पढ़ाई में इस महीने आपको ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। आपकी एकाग्रता इस महीने काफी कम रहने वाली है।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में सामंजस्य की कमी नजर आएगा। साथ ही बात-बात पर परेशानियां और वाद विवाद खड़े हो सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी यह महीना ज्यादा अनुकूल संकेत नहीं दे रहा है। आपको अपने पार्टनर के साथ आकर्षण की कमी महसूस हो सकती है।
आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष की बात करें तो बढ़ी हुई प्रतिबद्धता के चलते आपको ऋण लेना पड़ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी में लाभ या पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो अभी निराशा ही हाथ लगने वाली है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने पैरों में दर्द, पाचन संबंधित समस्याएं, आपको उठानी पड़ सकती है। साथ ही मोटापा और अधिक वजन भी आपको परेशान करने वाला है।
उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव की फूलों से पूजा करें।
कन्या राशि
करियर: कन्या राशि के जातकों को दिसंबर में करियर के संदर्भ में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने करियर को सकारात्मक दिशा देने में सफल रहने वाले हैं।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में आप नजर आएंगे। अगर आप शोध अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं तो इससे भी आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन की भविष्यवाणी के अनुसार लोगों से रिश्ते अच्छे बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख, सौभाग्य और संतुष्टि नजर आएगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में बात करें तो आपको अपने पार्टनर के साथ अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी दिसंबर का महीना अनुकूल रहेगा।
आर्थिक जीवन: बात करें आर्थिक जीवन की तो कमाई में बढ़ोतरी के साथ आप इस महीने बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह महीना मजबूत रहेगा।
स्वास्थ्य: इस महीने आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आपके अंदर शानदार ऊर्जा और दृढ़ संकल्प नजर आएगा।
उपाय: प्राचीन पाठ विष्णु सहस्त्रनाम का रोजाना जाप करें।
तुला राशि
करियर: करियर की बात करें तो इस महीने आपको औसत परिणाम मिलेंगे, काम में दबाव और चुनौतियां दोनों उठानी पड़ सकती है।
शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो तुला राशि के जातकों को दिसंबर के महीने में पढ़ाई आगे बढ़ा पाना मुश्किलों भरा साबित होगा। साथ ही कुछ रूकावटें भी आपके जीवन में आने वाली हैं।
पारिवारिक जीवन: बात करें पारिवारिक जीवन की तो सामंजस्य की कमी इस महीने आपके पारिवारिक जीवन में परेशानी की वजह बनेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपको ज्यादा फलदाई परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। आपके और आपके पार्टनर के बीच से आकर्षण कम हो सकता है और बार-बार विवाद होने की आशंका है।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन की बात करें तो धन का प्रवाह सुचारू रूप से नहीं रहेगा। खर्च ज़्यादा होगा साथ ही नुकसान की आशंका है। इसके अलावा धन संचित ना कर पाना भी आपके लिए तनाव की वजह बनेगा।
स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहने वाला है। गले में संक्रमण, आंखों से संबंधित परेशानियां आपको उठानी पड़ सकती है।
उपाय: रोजाना हनुमान चालीसा का जाप करें।
वृश्चिक राशि
करियर: शनि ग्रह इस महीने चतुर्थ भाव में मौजूद रहेंगे जिससे करियर में आपको मध्यम परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद काम को पहचान नहीं मिल पाएगी।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो सप्तम भाव में बृहस्पति अच्छी सफलता दिलाने के योग बना रहे हैं। आप अच्छे अंक प्राप्त करेंगे और अपने साथी छात्रों से आगे निकल पाएंगे।
पारिवारिक जीवन: बात करें पारिवारिक जीवन की तो आपके जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल और संतुष्टि बनी रहेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो बृहस्पति सप्तम भाव में स्थित रहेंगे जिससे आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा। जीवन आनंदमय रहेगा और आप दोनों को खुशियां प्राप्त होंगी।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन की बात करें तो आपके जीवन में धन का प्रवाह सुचारू रूप से बना रहेगा जिससे आप धन लाभ में वृद्धि भी कमाएंगे। संतुष्टि भी होगी और आप धन संचित करने में भी कामयाबी हासिल करेंगे।
स्वास्थ्य: अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो इस महीने कोई बड़ी स्वास्थ्य परेशानी नहीं होने वाली है। आपकी फिटनेस इस महीने शानदार रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन 27 बार ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
करियर: करियर की बात करें तो धनु राशि के जातक दिसंबर के महीने में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आप विदेश जाने में भी सफल हो सकते हैं।
शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपकी एकाग्रता में भी कमी नजर आएगी।
पारिवारिक जीवन: बात करें पारिवारिक जीवन की तो खुशियों में कमी देखने को मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते अच्छी नहीं होंगे और परिवार में खुशहाली भी कम रहेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह महीना कमजोर नजर आ रहा है। आपके और आपके पार्टनर के बीच आकर्षण की कमी रहेगी और आप दोनों के जीवन में तमाम विवाद भी सिर उठा सकते हैं।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन की बात करें तो आप जितना पैसा कमाएंगे उसे संचित करने में नाकामयाब होंगे। ऐसे में आर्थिक मोर्चे पर तनाव आपके जीवन में आ सकता है।
स्वास्थ्य: बात करें स्वास्थ्य की तो इस महीने गले में संक्रमण और आंखों से संबंधित परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती हैं।
उपाय: गुरुवार के दिन मुमकिन हो तो गरीब लोगों को भोजन अवश्य कराएं।
मकर राशि
करियर: करियर के संदर्भ में मकर राशि के जातकों को मध्यम परिणाम प्राप्त होंगे। कड़ी मेहनत के बाद भी आपके काम को मान्यता नहीं मिलेगी जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो पढ़ाई में आप अच्छी प्रगति हासिल करेंगे। साथ ही विदेश जाने का मौका भी इस महीने मकर जातकों को मिल सकता है।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी, सुख, सौभाग्य का अनुभव करेंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: बात करें प्रेम और वैवाहिक जीवन की तो आपका प्रेम जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अनुकूल पल व्यतीत करने में कामयाब रहेंगे और आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन की बात करें तो इस महीने धन लाभ होगा जिससे आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे और अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने की स्थिति में नजर आएंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आपके अंदर अच्छी ऊर्जा और उत्साह रहेगा जिसका असर समग्र स्वास्थ्य पर नजर आने वाला है।
उपाय: शनिवार के दिन विकलांग लोगों को दही चावल खिलाएं।
कुम्भ राशि
करियर: करियर के मोर्चे पर कुंभ राशि के जातकों को दिसंबर के महीने में मध्यम परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही काम में दबाव और चुनौतियां भी आने वाली है।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो इस महीने आप आगे बढ़ने की स्थिति में नजर नहीं आएंगे। पढ़ाई में तमाम रुकावटें आने वाली है साथ ही आप अपनी एकाग्रता भी खो सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के संदर्भ में आपके रिश्ते लोगों से अच्छे नहीं रहेंगे। परिवार में खुशियां लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: बात करें प्रेम और वैवाहिक जीवन की तो आपके और आपके पार्टनर के बीच आकर्षण की कमी रहने वाली है। बात-बात पर बात विवाद हो सकता है और रिश्ते में बेवजह का तनाव उत्पन्न होगा।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन के संदर्भ में इस महीने धन का प्रवाह सुचारू रूप से नजर नहीं आएगा। आप जो भी पैसा कमाएंगे उसे बचाने में नाकामयाब रहेंगे साथ ही धन हानि के भी योग बन सकते हैं।
स्वास्थ्य: अंत में स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने गले में संक्रमण, आंखों में जलन जैसी दिक्कतें आपको उठानी पड़ेगी। साथ ही मोटापा भी आपको परेशान करने वाला है।
उपाय: शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
करियर: करियर की बात करें तो यहां आपको मध्यम परिणाम प्राप्त होंगे। जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपको धैर्य के साथ काम लेने की सलाह दी जा रही है।
शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में आपके जीवन में रुकावटें आने की आशंका है। आपकी प्रति धारण कौशल और एकाग्रता में गिरावट भी आने की आशंका है।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपके रिश्ते ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगे क्योंकि बृहस्पति तीसरे घर में मौजूद रहने वाला है। ऐसे में लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रतिकूल हो सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो दिसंबर की महीने में आपके और आपके पार्टनर के बीच आकर्षण की कमी नजर आएगी। आप दोनों वाद-विवाद में भी फंस सकते हैं।
आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन के संदर्भ में यह महीना अनुकूल नहीं रहेगा। आप जितना पैसा कमाएंगे उसे बचाने में नाकामयाब रहेंगे। साथ ही धन हानि के भी योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो गले में संक्रमण और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें आपको उठानी पड़ सकती हैं। साथ ही पैर दर्द की भी शिकायत रहने वाली है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1: दिसंबर के महीने में कौन से हिन्दू माह आएंगे?
मार्गशीर्ष और पौष।
2: दिसंबर में कोई ग्रहण लगेगा?
नहीं। दिसंबर 2024 के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।
3: दिसंबर का महीना किस राशि के लिए बेहद शुभ है?
मकर राशि
बुध वृश्चिक में वक्री: जानें देश-दुनिया में क्या आएंगे बदलाव?
बुध वक्री 2024: एस्ट्रोसेज की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं जल्द ही वक्री होने वाले बुध से संबंधित यह खास ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको 26 नवंबर, 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री हो रहे बुध से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि बुध के वक्री होने पर देश-दुनिया पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
बुध के वक्री होने से कंफ्यूज़न और अशांति पैदा होती है। बुध वक्री अवस्था में अक्सर गलतफहमियां पैदा करता है, तकनीकी क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न करता है और इसकी वजह से यात्रा के दौरान दुर्घटना होने का खतरा अधिक रहता है।
ज्योतिष में वक्री बुध का संबंध बदलाव और बाधाओं से है। इस दौरान बुध ग्रह आकाश में पीछे की ओर चलते हुए प्रतीत होता है। ऐसा माना जाता है कि वक्री अवस्था में आने पर बुध तकनीक, यात्रा, संचार एवं जीवन के कई अन्य पहलुओं को प्रभावित करता है। बुध ग्रह एक साल में लगभग तीन से चार बार वक्री चाल चलता है और हर बार लगभग तीन सप्ताह के लिए वक्री अवस्था में रहता है।
संचार के हर तरीके जैसे कि बोलना, सुनना, सीखना, पढ़ना, संपादन का काम करना, रिसर्च करना, मोलभाव करना, खरीद-फरोख्त आदि पर बुध का प्रभाव होता है। बुध का असर सभी तरह के आधिकारिक अनुबंधों और समझौतों पर भी देखने को मिलता है। इसके साथ ही टर्म पेपर या किताबों की पांडुलिपियों, पट्टों और वसीयत आदि पर भी बुध का शासन है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बुध वृश्चिक राशि में वक्री: समय
26 नवंबर, 2024 को शाम 07 बजकर 39 मिनट पर बुध अपने शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक में वक्री होंगे। बुध के वक्री होने से देश-दुनिया पर क्या असर पड़ेगा, यह जानने से पहले आप बुध के वृश्चिक राशि में होने से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में जान लें।
बुध ग्रह के वृश्चिक राशि में वक्री होने पर अंतरंगता और ईमानदारी से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आप उन रहस्यों या झूठ को उजागर कर सकते हैं जिन्हें आप अब तक छिपाने की कोशिश कर रहे थे। आपको अतीत में मिले किसी धोखे या विश्वासघात का परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
बुध के वक्री अवस्था में आने का एक प्रमुख लाभ यह है कि ये हमें सुधार करने, लोगों के साथ फिर से बातचीत करने और उन चीज़ों को सीखने का अवसर देता है जिन्हें हम पहले नहीं सीख पाए थे। हालांकि, इन चीज़ों के लिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। यह विचारों और वास्तवकिता के बीच के फर्क को समझने का समय होता है। हम जो देख रहे हैं और सुन रहे हैं, उससे निकले तथ्यों और निष्कर्षों पर इस दौरान सवाल उठाया जा सकता है जो कि सही भी है।
जिन जातकों की कुंडली में जन्म के समय बुध वृश्चिक राशि में होते हैं, वे जातक बहुत गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। दुनिया के बारे में गहरी समझ रखने की वजह से इनके लिए ऐसे प्रश्नों और संदेहों को टालना मुश्किल हो सकता है जिनका अब तक जवाब न दिया गया हो। आपको पता है कि आपके पास जो जानकारी है वो सिर्फ एक शुरआत है और आपको सही उत्तर पाने के लिए और अधिक गहराई तक जाना होगा।
बुध वृश्चिक राशि में वक्री: वैश्विक स्तर पर प्रभाव
व्यवसाय और वित्तीय स्थिति
निर्यात करने वाली कंपनियों के मालिकों को सफलता मिलने के आसार हैं लेकिन इन्हें विदेशों से पेमेंट मिलने में देरी हो सकती है।
व्यवसाय के क्षेत्र में मंदी का असर भारत समेत अन्य जगहों के कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों पर भी देखने को मिलेगा।
मैनेजमेंट की कमी, गलत संचार एवं गलतफहमियों की वजह से बड़ी कंपनियों और उनके संचालन के कार्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
नेता, मीडिया और स्पीकर
इस दौरान सरकारी पद पर बैठे अधिकारियों को अपने अनुचित बयानों को लेकर मांफी मांगनी पड़ सकती है या फिर उन्हें इसका परिणाम भुगनता पड़ सकता है।
कुछ देश भारत के लिए मुश्किलें पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन चूंकि बुध के अस्त होने का समय अनुकूल नहीं है इसलिए भारत को बहुत सोच-विचार करने के बाद ही इसके जवाब में कोई कदम उठाना चाहिए।
सरकारी प्रतिनिधि और अधिकारी इस दौरान ऐसे बयान देते हुए नज़र आ सकते हैं जिससे समस्याएं या असहमति पैदा हो सकती है।
ऊंचे पदों पर बैठे और नामचीन लोग कई तरह के सवाल पूछे जाने पर क्रोधित और अधीर दिखाई दे सकते हैं। इसकी वजह से समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है।
पत्रकारिता और चिकित्सा जैसे संचार से संबंधित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की बातों से अधिकारी और प्रभावशाली लोग नाराज़ हो सकते हैं।
इस दौरान काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकरों के काम में बाधाएं एवं अड़चनें आने के संकेत हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
बुध वृश्चिक राशि में वक्री: स्टॉक मार्केट पर असर
बुध वृश्चिक राशि में रहते हुए ही 26 नवंबर को इसी राशि में वक्री हो रहे हैं। चूंकि, बुध वक्री अवस्था में हैं इसलिए इस दौरान उनकी क्षमता और ताकत क्षीण हो जाएगी। आगे जानिए कि बुध के वृश्चिक राशि में वक्री होने का स्टॉक मार्केट पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
सीमेंट, बिजली, दवा बनाने वाली कंपनियां, पब्लिक सेक्टर और केमिकल उद्योग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
इसके अलावा बिजली उत्पादों, बिजली, चाय, कॉफी, सीमेंट, डायमंड, केमिकल और हैवी इंजीनियरिंग के उद्योग भी अच्छा काम करते हुए नज़र आएंगे।
हालांकि, कुछ उद्योग विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. बुध ग्रह के लिए कौन सा रंग होता है?
उत्तर. बुध के लिए हरा रंग है।
प्रश्न 2. बुध ग्रह का दिन कौन सा है?
उत्तर. बुध के लिए बुधवार का दिन होता है।
प्रश्न3. ज्योतिष में बुध के लिए कौन सा धातु होता है?
उत्तर. बुध ग्रह के लिए चांदी का धातु होता है।
क्या एआई मानव ज्योतिषियों की जगह ले सकता है? एस्ट्रोसेज के संस्थापक ने किया खुलासा
नई तकनीक और प्राचीन ज्ञान का मेल आज जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में दुनिया भर में चर्चाएं हो रही हैं, भारत के प्राचीन ज्ञान और आधुनिक तकनीक के इस संगम को एक नई पहचान देने का काम किया है एस्ट्रोसेज के संस्थापक पुनीत पांडे ने। हाल ही में न्यूज़ एंकर मीनाक्षी कंडवाल के साथ एक विशेष बातचीत में पुनीत पांडे ने अपनी यात्रा और एस्ट्रोलॉजी में एआई के योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
100 करोड़ कुंडलियों का डेटाबेस और एआई का भविष्य
पुनीत पांडे ने बताया कि, एस्ट्रोसेज की यात्रा 2001 में एक साधारण मोबाइल एप्लिकेशन से शुरू हुई थी। आज, उनके पास 100 करोड़ बर्थ चार्ट्स का विशाल डेटाबेस है। इस डाटा का इस्तेमाल एआई मॉडल को ट्रेन करने में किया गया, जिससे एस्ट्रोलॉजिकल कंसल्टेशन को नए स्तर पर ले जाया गया।
“एआई एस्ट्रोलॉजर्स ने अब तक 1 करोड़ प्रश्नों का उत्तर दिया है,” उन्होंने कहा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने एस्ट्रोलॉजी को स्केलेबिलिटी और सटीकता के मामले में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
ग्रीन कार्ड छोड़ भारत लौटने की कहानी
पुनीत जी ने अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अमेरिका में एक आरामदायक नौकरी और ग्रीन कार्ड छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया, “मेरा सपना था कि भारत से एक ग्लोबल प्रोडक्ट बने, जो न केवल तकनीकी रूप से मजबूत हो, बल्कि भारतीय संस्कृति को भी आगे ले जाए।”
एआई और एस्ट्रोलॉजी का संगम
जब एआई और एस्ट्रोलॉजी के मेल की बात होती है, तो सवाल उठता है: क्या एआई एस्ट्रोलॉजर एक ह्यूमन एस्ट्रोलॉजर की तरह समस्याओं की गहराई समझ सकता है? पुनीत पांडे का जवाब स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि, “एआई, अपने विशाल “ब्रेन” यानी पैमानों (पैरामीटर्स) के जरिए, समस्याओं को गहराई से समझ सकता है और सटीक समाधान दे सकता है।”
ज्योतिष के प्रति बढ़ता विश्वास और उपयोगिता
मीनाक्षी ने पूछा कि लोग एआई एस्ट्रोलॉजर पर कितना विश्वास कर रहे हैं। इस पर पुनीत जी ने बताया कि उनकी एआई कंसल्टेशन का रिव्यू और रेटिंग ह्यूमन एस्ट्रोलॉजर्स के बराबर है। यह इस बात का प्रमाण है कि एआई का इस्तेमाल पारंपरिक एस्ट्रोलॉजी को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसे और आगे बढ़ा रहा है।
ज्योतिष के प्रति गलतफहमियों को दूर करना
पुनीत पांडे ने इस बात पर भी जोर दिया कि ज्योतिष के क्षेत्र में शिक्षा और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “अगर लोग कुंडली बनाना और उसे समझना सीख जाएं, तो वे गलतफहमियों और धोखाधड़ी से बच सकते हैं।” इसके लिए एस्ट्रोसेज ने कुंडली मिलान और अन्य एस्ट्रोलॉजिकल सेवाओं को मुफ्त रखा है।
एआई का भविष्य: एक वरदान या खतरा?
इंटरव्यू के दौरान एआई से जुड़े खतरों पर भी चर्चा हुई। पुनीत पांडे ने बताया कि एआई का इस्तेमाल समाज को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए। “हमने अपनी एआई टेक्नोलॉजी को सुरक्षित और समाजोपयोगी बनाने के लिए विशेष सावधानियां बरती हैं,” उन्होंने कहा।
दिवाली जैसे त्योहारों की तिथियों पर विवाद
त्योहारों की अलग-अलग तिथियों को लेकर उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से हर स्थान के लिए सटीक समय निर्धारित करना संभव हो गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि हर व्यक्ति अपने क्षेत्र के अनुसार तिथियों का पालन करे, जिससे यह समस्या कम हो सकती है।
अंत में, भारत का सपना
पुनीत पांडे ने इंटरव्यू का अंत एक प्रेरणादायक संदेश के साथ किया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए एस्ट्रोलॉजी सिर्फ एक विज्ञान नहीं है; यह मानवता को सुखी और समृद्ध बनाने का साधन है।”
उनकी कहानी और दृष्टिकोण एक बात स्पष्ट करते हैं: प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक तकनीक का संगम भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान देने की क्षमता रखता है।
ज्योतिष और तकनीक के इस सफर में पुनीत पांडे जैसे विजनरी लीडर्स का योगदान हमेशा सराहा जाएगा।
वृश्चिक में बुध होंगे अस्त: इन पांच राशियों की जिंदगी में आ सकता है तूफान, रहें सावधान
एस्ट्रोसेज की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं जल्द ही अस्त होने वाले बुध से संबंधित यह खास ब्लॉग। यह विशेष ब्लॉग आपको “वृश्चिक राशि में बुध के अस्त” होने से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, समय और प्रभाव आदि।
साथ ही, यह भी बताएंगे कि बुध ग्रह के अस्त होने पर किन राशियों के जातकों को नकारात्मक प्रभाव मिलने के संकेत हैं। बता दें कि बुध 30 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि किस राशि के जातकों को इस दौरान अशुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं।
बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है और इसका व्यास लगभग 4,880 किलोमीटर है। इस ग्रह की संचरना चट्टानी है और बुध की कक्षा अंडाकार है एवं इसे सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 88 दिन लगते हैं। बुध अपनी धुरी पर धीरे-धीरे घूमता है और इसे एक चक्कर पूरा करने में 59 दिन लगते हैं।
वैदिक ज्योतिष में बुध का संबंध व्यक्ति के संचार कौशल, ज्ञान और बौद्धिक प्रक्रियाओं से है। इस ब्लॉग में बुध के ज्योतिषीय महत्व से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया गया है। चूंकि, बुध संचार का कारक हैं इसलिए इस ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है कि हम अपने विचारों को किस तरह से व्यक्त करते हैं या अपनी बात कैसे रखते हैं, कैसे सोचते हैं और दूसरों से किस तरह से बात करते हैं। इस ग्रह का प्रभाव हमारी लेखन शैली, बोलने और बात करने के तरीके पर पड़ता है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बुध वृश्चिक राशि में अस्त: समय
बुध ग्रह अपने शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक में 30 नवंबर, 2024 को शाम 08 बजकर 19 मिनट पर अस्त होंगे। बुध के अस्त होने से राशियों और देश-दुनिया पर क्या असर पड़ेगा, यह जानने से पहले आप बुध के वृश्चिक राशि में होने से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में जान लें।
बुध वृश्चिक राशि में अस्त
अस्त होने पर बुध ग्रह अंधकारमय हो जाता है और गलत संचार के कारण यह व्यक्ति को संकोची और गुप्त शत्रु बना देता है। यदि बुध के वृश्चिक राशि में होने पर शुभ ग्रहों की इस पर दृष्टि पड़ रही हो, तो व्यक्ति की अध्यात्म की ओर रुचि होती है और वह विशेष रूप से तंत्र-मंत्र में लिप्त रहता है। अगर इस पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के ग्रहों की दृष्टि पड़ रही हो, तो इस स्थिति में जातक जादू टोने या काले जादू के प्रति आकर्षित हो सकता है। वहीं अगर सिर्फ अशुभ प्रभाव पड़ रहा हो, तो व्यक्ति चोर या हत्या करने वाला भी बन सकता है।
बुध वृश्चिक राशि में अस्त : इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध वृश्चिक राशि में अस्त होने पर आपके नौवें भाव में रहेंगे। इसकी वजह से आपको त्वचा से संबंधित परेशानियां, कोई बीमारी, मूत्र मार्ग में संक्रमण और मच्छर के काटने जैसी स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है।
छात्रों के लिए यह समयावधि थोड़ी मुश्किल रहने वाली है। इन्हें बातचीत करने और अपने विचारों को व्यक्त करने में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा पढ़ाई के दबाव के कारण इनकी सेहत में भी गिरावट आने के संकेत हैं। चूंकि, छठे भाव के स्वामी की दूसरे भाव पर दृष्टि पड़ रही है इसलिए आपको बहुत सोच-समझकर बोलना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने खानपान को लेकर भी सतर्क रहने की ज़रूरत है। छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद या बहस से बचें और अपने पैसे को अच्छी तरह से संभालकर रखें।
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह उनके दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी हैं और अब बुध आपके सातवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। अहंकार और मतभेद की वजह से आपके जीवनसाथी या बिज़नेस पार्टनर के साथ संचार से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। आपको अपने पार्टनर के साथ आपसी समझ को बेहतर करने के लिए अपने अहंकार को छोड़ देने की सलाह दी जाती है।
आपकी मां के आपके वैवाहिक जीवन में दखल देने की वजह से आपके रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है। इस समय आपका सारा ध्यान घर के कामों पर रहेगा और इस चक्कर में आप अपने पार्टनर और बच्चों की भावनात्मक ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। इसके कारण आपके परिवार में समस्याएं हो सकती हैं। अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर और बातचीत करके आप इन समस्याओं को सुलझा सकते हैं। आपको कड़वी बातें करने या अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध उनके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब बुध आपके पांचवे भाव में अस्त होने जा रहे हैं जिससे आपकी जिंदगी में कई घटनाओं के घटित होने की संभावना है। बारहवें भाव के स्वामी और अस्त होने के कारण इस समय आपकी आर्थिक स्थिति नियंत्रण में रहेगी। आपके पैसों की बचत करने या परिवार के खर्चों पर नियंत्रण रखने की वजह से ऐसा हो सकता है।
इस दौरान आप अपने बच्चों से पूरे जोश के साथ बात करें और उनकी सहायता करें। आपको कई बार अपनी संतान के साथ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बता दें कि बातचीत के ज़रिए आप किसी भी परेशानी को हल कर सकते हैं। वहीं कर्क राशि के जातकों को अपने प्रेम जीवन में भी कुछ परेशानियां देखनी पड़ सकती हैं। इनके और इनके जीवनसाथी के बीच कुछ समस्याएं होने के संकेत हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
कन्या राशि
कन्या राशि के दसवें और लग्न भाव पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। वृश्चिक राशि में अस्त होने पर बुध आपके तीसरे भाव में रहेंगे। इस समय आपको स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है और इनका असर आपके पेशेवर जीवन पर भी देखने को मिलेगा।
ज्यादा तनाव लेने की वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और इसके कारण आपके लिए अपने निजी एवं पेशेवर कर्त्तव्यों को संभालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय आपको यह समझना होगा कि आपको सिर्फ अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए उन लक्ष्यों को प्राप्त करने पर अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी है जो आपकी पहुंच से बाहर हैं। आप खुद को गहराई से जानने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध उनके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब वृश्चिक राशि में अस्त होने पर बुध आपके पहले भाव में रहेंगे। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अष्टम भाव के स्वामी का अस्त होना सकारात्मक साबित होगा। बुध के आपके लग्न भाव में होने की वजह से आप जिन परेशानियों और अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हैं, वो सभी समाप्त हो जाएंगी।
आपने अपने पेशेवर जीवन में जो कड़ी मेहनत की है, उसके लिए आपको आर्थिक लाभ न मिल पाने के संकेत हैं। आपको इस समय किसी भी तरह का निवेश करने से बचना चाहिए। इसके अलावा आप इस समय अपनी सेहत और फिटनेस को महत्व दें, अपनी एनर्जी को बढ़ाने और अपने नर्वस सिस्टम को आराम देने पर काम करें। इससे आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. वो कौन सा ग्रह है जो अपनी ही राशि में उच्च का होता है?
उत्तर. बुध ग्रह स्वराशि में उच्च का होता है।
प्रश्न 2. बुध की किन ग्रहों के साथ मित्रता है?
उत्तर. शनि, शुक्र और सूर्य।
प्रश्न 3. बुध लग्न में किस ग्रह को केंद्राधिपति दोष लगता है?
उत्तर. बृहस्पति को केंद्राधिपति दोष लगता है।
बुध वृश्चिक में वक्री: इन तीन राशियों को हो सकती है पैसों की तंगी
बुध वक्री 2024: एस्ट्रोसेज की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं जल्द ही वक्री होने वाले बुध से संबंधित यह खास ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको 26 नवंबर, 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री हो रहे बुध से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि बुध के वक्री होने पर राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है और इसका व्यास लगभग 4,880 किलोमीटर है। इस ग्रह की संचरना चट्टानी है और बुध की कक्षा अंडाकार है एवं इसे सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 88 दिन लगते हैं। बुध अपनी धुरी पर धीरे-धीरे घूमता है और इसे एक चक्कर पूरा करने में 59 दिन लगते हैं।
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध व्यक्ति के संचार कौशल, ज्ञान और बौद्धिक प्रक्रियाओं से है। ये बुध के कुछ सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय पहलुओं में से एक हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को संचार का कारक भी कहा जाता है एवं कुंडली में बुध की स्थिति पर ही निर्भर करता है कि हम अपने विचारों और भावनाओं को किस तरह से नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा हमारा बात करने का तरीका भी बुध की स्थिति पर ही निर्भर करता है। यह संचार के लगभग हर प्रकार को प्रभावित करता है जिसमें लिखना और बोलना भी शामिल है।
बुध वृश्चिक राशि में वक्री: समय
26 नवंबर, 2024 को बुध अपने शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक में शाम 07 बजकर 39 मिनट पर वक्री होंगे। तो चलिए जानते हैं कि बुध के वक्री होने से राशियों और देश-दुनिया पर क्या असर पड़ेगा।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बुध वृश्चिक राशि में वक्री: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध उनके दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी हैं। अब बुध वृश्चिक राशि में वक्री होने पर आपके सातवें भाव में रहेंगे। बुध के वक्री होने के दौरान शिक्षकों, कोच, प्रशिक्षक, कंसल्टेंट, थेरेपिस्ट, सलाहकार, वकील, अभिनेता, वक्ता, पत्रकार और ब्लॉगर आदि को अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
इस दौरान आप खूब पैसा कमाएंगे और आपके साथ आपका बिज़नेस पार्टनर अच्छा व्यवहार करते हुए नज़र आएंगे। आपको अपने बिज़नेस पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि व्यक्ति की कुंडली में बुध पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ रहा है, तो मोटा पैसा कमाने के लिए यह समयावधि शानदार रहने वाली है।
वक्री होने पर बुध सिंह राशि के चौथे भाव में रहेंगे। बुध सिंह राशि के जातकों के लिए उनके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस समय आप अपने घर-परिवार में सुधार करने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। आप घर या कार को रेनोवेट करवाने, घर के लिए कोई नया उपकरण खरीदने या घर पर पार्टी रखने या दोस्तों से मिलने-जुलने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। बुध ग्रह सिंह राशि के जातकों के वित्त को नियंत्रित करता है इसलिए इसके वक्री होने पर इस तरह के प्रभाव देखने को मिलेंगे। बुध के आपके चौथे भाव में वक्री होने की वजह से यह ग्रह आपके ऊपर चौथे भाव से संबंधित चीज़ों में निवेश करने का दबाव बना सकता है। आपको अपनी मां के सहयोग से लाभ होने की संभावना है।
बुध वृश्चिक राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब वक्री होकर वह आपके पहले भाव में रहेंगे। बुध के पहले भाव में वक्री अवस्था में आने पर जातक को कई तरह से लाभ प्राप्त होंगे। जातक को अपने दोस्तों का साथ मिलता है, सेहत अच्छी रहती है, दीर्घायु होती है, करियर एवं वित्तीय स्थिति अच्छी रहती है, अधिकार, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है एवं सिलेब्रिटीज़ को भी फायदा होता है।
इन जातकों को अपने दोस्तों से लाभ होने के आसार हैं। इन्हें अपनी दोस्ती की वजह से सफलता, संपन्नता, लोकप्रियता या कोई अधिकार मिल सकता है। ये जीवनभर लोगों की सहायता कर सकते हैं और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद कर सकते हैं। अध्ययन के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को लाभ एवं नए अवसर मिलने के संकेत हैं।
बुध वृश्चिक राशि में वक्री: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध उनके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। अब वृश्चिक राशि में वक्री होकर बुध आपके आठवें भाव में रहेंगे। इस दौरान आपके बात करने के तरीके में कुछ बदलाव आ सकता है। आपकी बातों को गलत समझा जा सकता है और दूसरों के लिए आपकी बातों को समझना मुश्किल हो सकता है। आपको बात करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
बुध के वक्री होने के दौरान आपको गले या त्वचा से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। वहीं अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण आपको बेचैनी भी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इन स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें क्योंकि ऐसा करने से आपको दीर्घकालिक बीमारियां हो सकती हैं। बुध की नवम भाव से आपके दूसरे भाव पर दृष्टि पड़ रही है। इससे आप अधिक पैसों की बचत कर पाने में सक्षम होंगे लेकिन इसके साथ ही आपके सामने अचानक से खर्चे भी आ सकते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके बारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। बारहवां भाव खर्चों, मल्टीनेशनल कंपनी, अस्पताल, घर में अकेले रहने और दूरदराज के देशों को दर्शाता है। बुध के बारहवें भाव में वक्री होने पर आपके लिए विदेश में नौकरी की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक राशि में बुध के वक्री होने पर आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन फिर भी आप अपनी ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाएंगे। आपके बारहवें भाव में सप्तमेश के उपस्थित होने से आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या या एंग्जायटी हो सकती है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. किस ग्रह की अपनी नीच राशि में होने पर अपनी उच्च राशि पर दृष्टि पड़ती है?
उत्तर. यह बुध ग्रह है।
प्रश्न 2. कौन सा ग्रह ज्ञान का कारक है?
उत्तर. ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान का कारक माना गया है।
प्रश्न 3. कुंडली में किन भावों पर बुध का आधिपत्य होता है?
उत्तर. दूसरे और दसवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं।
साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 नवंबर का यह सप्ताह इन राशियों के लिए लाएगा खुशियों की सौगात!
एस्ट्रोसेज के इस नवंबर साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के माध्यम से आपको अपने मन में उठ रहे सभी सवालों के सटीक जवाब प्राप्त होंगे जैसे कि इस सप्ताह किन राशियों पर होगी धन की वर्षा? क्या मिलेगी आपको मनपसंद नौकरी? किसे मिलेगा अपने सपनों का प्यार और किसे करना पड़ेगा थोड़ा इंतज़ार? और भी बहुत कुछ। बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, स्थिति और दशा का विश्लेषण करके तैयार किया गया है ताकि आप अपने आने वाले सप्ताह को बेहतर बना सकें और ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बच सकें।
इसके अलावा, हमारे साप्ताहिक राशिफल के ब्लॉग में आपको आने वाले सप्ताह में पड़ने वाले व्रत, त्योहार, गोचर और ग्रहण के साथ-साथ उन मशहूर हस्तियों की भी जानकारी प्राप्त होगी जिनका जन्म 18 से 24 नवंबर के बीच हुआ है। आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि नवंबर का यह तीसरा सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के जीवन में किस तरह के परिवर्तन लेकर आएगा।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
अगर हम बात करें नवंबर के तीसरे सप्ताह के बारे में, तो इस हफ़्ते की शुरुआत मृगशिरा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि अर्थात 18 नवंबर 2024 को होगी और इसकी समाप्ति उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानी कि 24 नवंबर 2024 को हो जाएगी। इस अवधि में अनेक तरह के शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिसका प्रभाव आपके जीवन पर भी दिखाई देगा और इसके बारे में राशिफल में विस्तार से बात की गई है। साथ ही, इस दौरान कुछ ग्रह गोचर भी करेंगे, लेकिन यहाँ हम आपको सबसे पहले 18 नवंबर से 24 नवंबर के दौरान मनाए जाने वाले पर्वों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
जैसे कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि व्रत एवं पर्व हमारे जीवन का अटूट हिस्सा बन गए हैं जिनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमारी व्यस्त ज़िन्दगी में हमें व्रत एवं त्योहार अपनों से मिलकर खुशियां बांटने का मौका देते हैं जिससे इनका महत्व और भी बढ़ जाता है। आपसे कोई ख़ास व्रत या त्योहार चूक न जाए, इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको नवंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में पड़ने वाले व्रत एवं पर्वों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
संकष्टी चतुर्थी (18 नवंबर 2024, सोमवार): संकष्टी चतुर्थी के अर्थ की बात करें, तो यह संकट को हरने वाली चतुर्थी है। हिंदू धर्म का यह एक प्रसिद्ध त्योहार है जो प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित होता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस सप्ताह (18 नवंबर से 24 नवंबर, 2024) पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रहों के गोचर, स्थिति या दशा में परिवर्तन और ग्रहण को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। ज्योतिषियों का मानना है कि ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव का सीधा असर मनुष्य पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पड़ता है इसलिए कोई भी भविष्यवाणी करने से पूर्व ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति देखी जाती है। हालांकि, आपको बता दें कि नवंबर महीने के इस सप्ताह में न तो कोई ग्रहण लगेगा और न ही कोई गोचर।
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
जिन लोगों को बैंक अवकाशों के बारे में जानकारी होती है, वह बैंक से जुड़े जरूरी कामों को पहले ही पूरा कर लेते हैं जिससे उनका काम रुक या अटक न सके। ऐसे में, हम बात करें 18 से 24 नवंबर के दौरान पड़ने वाले बैंक अवकाशों की, तो उसकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की तिथियों पर।
जब बात आती है विवाह मुहूर्त की, तो नवंबर के इस सप्ताह में 3 मुहूर्त पड़ रहे हैं। ऐसे में, जो जातक विवाह करने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं या फिर आपके परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आप शादी के लिए इन तिथियों पर नज़र डाल सकते हैं जो कि इस प्रकार हैं:
तारीख़ एवं दिन
मुहूर्त
नक्षत्र
तिथि
18 नवंबर 2024, सोमवार
सुबह 06 बजकर 46 मिनट से सुबह 07 बजकर 56 मिनट तक
मृगशिरा
तृतीया
22 नवंबर 2024, शुक्रवार
रात 11 बजकर 44 मिनट से 23 नवंबर की सुबह 06 बजकर 50 मिनट तक
मघा
अष्टमी
23 नवंबर 2024, शनिवार
सुबह 06 बजकर 50 मिनट से रात 11 बजकर 42 मिनट तक
मघा
अष्टमी
इस सप्ताह के नामकरण मुहूर्त
जो माता-पिता अपनी संतान का नामकरण संस्कार करवाने के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, उन्हें हम नवंबर के इस सप्ताह में नामकरण के लिए शुभ तिथियां एवं मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:
तिथि
मुहूर्त
18 नवंबर 2024, सोमवार
06:46:28 से 15:49:04
20 नवंबर 2024, बुधवार
14:50:47 से 30:48:04
21 नवंबर 2024, गुरुवार
06:48:52 से 15:36:12
इस सप्ताह के वाहन खरीद मुहूर्त
अगर आप नया वाहन जैसे कार या स्कूटी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है, तो आपको हम नवंबर के इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. नवंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं?
जिनका जन्म नवंबर में होता है, वह साहसी और निडर होते हैं।
2. नवंबर में कौन सा ग्रह मार्गी हो रहा है?
नवंबर के महीने में शनि देव कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
3. उत्पन्ना एकादशी कब है?
इस साल उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर मंगलवार को पड़ेगी।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (17 नवंबर से 23 नवंबर, 2024): कैसा रहेगा ये सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए? जानें!
टैरो साप्ताहिक राशिफल 17 नवंबर से 23 नवंबर 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं।
साल 2024 के ग्यारहवें महीने नवंबर का यह तीसरा सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 17 नवंबर से 23 नवंबर 2024 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा।
लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि नवंबर महीने का यह तीसरा सप्ताह यानी कि 17 नवंबर से 23 नवंबर 2024 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने की संभावना है?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 17 नवंबर से 23 नवंबर, 2024: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस
करियर: ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ़ पेंटाकल्स
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो किंग ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि इस राशि के जातक साथी के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार शब्दों में करने से बचेंगे, बल्कि इनके द्वारा किये जा रहे कामों में प्यार झलक सकता है। साथ ही, यह लोग अपने परिवार के लिए एक सुखद और सुरक्षित माहौल का निर्माण करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, जब आपकी पार्टनर से मुलाकात होगी, तो आप देखेंगे कि वह रिश्ते को गंभीरता से लेते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आप रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले एक-दूसरे को जानने-समझना चाहेंगे इसलिए आप धीमी रफ़्तार में आगे बढ़ेंगे।
बात करें आर्थिक और पेशेवर जीवन की, तो धन से जुड़े मामलों में हाई प्रीस्टेस आपको धैर्य रखने और बुद्धिमानी से काम करने की सलाह दे रहा है। साथ ही, अगर आपने अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छे से समझ लिया है, तो आप अपनी अंतरात्मा की बात सुन सकते हैं, अन्यथा आप किसी फाइनेंसियल एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। हालांकि, आपको अपने खर्चों पर नज़र बनाकर रखनी होगी।
करियर के क्षेत्र में ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स एक नई शुरुआत, अवसर और सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, यह कार्ड धन से जुड़े मामलों में सफलता और रिश्ते में स्थिरता लेकर आने का काम करेगा। करियर के संबंध में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ़ पेंटाकल्स बुरी आदतों और गलत रवैये को दर्शाता है। यह बुरी आदतें आप पर हावी हो सकती हैं इसलिए जितनी जल्दी हो सके, इन्हें दूर कर लें ताकि आप स्वस्थ बने रहें।
लकी चार्म: कार्नेलियन ब्रेसलेट
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन में वृषभ राशि वालों को टू ऑफ कप्स मिला है जो दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपकी मुलाकात आपके हमसफर से हो सकती है। साथ ही, यह कार्ड दो लोगों के बीच प्रेम में वृद्धि का भी प्रतिनिधित्व करता है फिर चाहे वह पार्टनर हो, दोस्त हो या परिवार के सदस्य हों। इसके अलावा, टू ऑफ कप्स रोमांस से दूर प्रेम और शांति से भरे एक रिश्ते की तरफ संकेत कर रहा है।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो फाइव ऑफ पेंटाकल्स आपको चेतावनी दे रहा है कि इस अवधि में आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है या फिर आपके कंगाल होने की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में, इन जातकों के सामने कुछ बड़े आर्थिक संकट आ सकते हैं इसलिए आपको धन की बचत करने के साथ-साथ धन से जुड़ी योजनाओं का निर्माण करने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस राशि के जातक एकाग्रचित और आत्म प्रेरित रहेंगे और ऐसे में, वह अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे। इन जातकों का करियर सामान्य रहेगा और कोई चिंता की बात नहीं होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आप जो भी काम करेंगे, उसमें आप महारत हासिल करेंगे। इन जातकों की मेहनत और समर्पण देखकर कभी-कभी आपके सहकर्मी भयभीत हो सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
क्वीन ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों की सेहत इस सप्ताह अच्छी बनी रहेगी जो आपके लिए राहत की बात है। हालांकि, आपको यह बात सुनिश्चित करनी होगी कि आप अपने स्वास्थ्य पर काम करना जारी रखें।
लकी चार्म: जेड क्रिस्टल अपने साथ रखें।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: फाइव ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
प्रेम जीवन की बात करें, तो ऐस ऑफ वैंड्स मिथुन राशि के सिंगल जातकों के जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, यह सिंगल लोगों को अपनी पसंद के शख़्स को यह बताने के लिए प्रेरित करेगा कि आप उन्हें कितना पसंद करते हैं और उनके लिए क्या महसूस करते हैं।
आर्थिक जीवन में इन जातकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपके सामने कुछ आर्थिक संकट आ सकते हैं जो आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं। ऐसे में, आर्थिक और भावनात्मक रूप से आप टूट सकते हैं और साथ ही, आपको तलाक की वजह से अपनी संपत्ति का बंटवारा करना पड़ सकता है या फिर अब आप अपने अपार्टमेंट के खर्चों को उठाने में समर्थ नहीं होंगे।
करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों के हाथ से कोई बड़ी डील, प्रोजेक्ट या फिर कोई पद निकल सकता है जो आप काफ़ी समय से पाना चाहते थे। ऐसे में, यह परिस्थितियां आपको करियर में एक कदम पीछे लेने पर मजबूर कर सकती हैं। इस बात की भी आशंका है कि जिस प्रोजेक्ट पर आप काम रहे होंगे, उस पर काम करने से आपका कोई सहकर्मी मना कर सकता है या फिर आप इस प्रोजेक्ट को छोड़ सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, यह अवधि आपके लिए कठिन रह सकती है, लेकिन यह अपने साथ कुछ परिवर्तन लेकर आएगी।
स्वास्थ्य को देखें, तो द फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आपको भागदौड़ भरी ज़िन्दगी से एक ब्रेक लेते हुए छुट्टियों पर जाने के लिए कह रहा है जिससे आप खुद को तरोताज़ा कर सकें। साथ ही, आपको खुद की सेहत का ध्यान भी रखना होगा क्योंकि तनाव और चिंता का लगातार बने रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
लकी चार्म: क्रिस्टल डाइस
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द वर्ल्ड
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टेम्पेरन्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द वर्ल्ड मिला है जो कि एक शानदार कार्ड कहा जाएगा। यह एक प्रेम से पूर्ण स्थिर रिश्ते की तरफ संकेत कर रहा है और ऐसे में, आप पार्टनर के साथ ख़ुश दिखाई देंगे क्योंकि उनके लिए आप पूरी दुनिया होंगे।
आर्थिक जीवन के लिए ऐस ऑफ पेंटाकल्स कह रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए स्थिर और धन-समृद्धि से भरा रहेगा। हालांकि, अगर आपका खुद का व्यापार है, तो यह बात बिल्कुल सच साबित हो सकती है क्योंकि इस अवधि में आपको अच्छा खासा धन लाभ मिलने की संभावना है।
करियर के क्षेत्र में टेम्पेरन्स कार्ड आपको बता रहा है कि कर्क राशि के जातकों द्वारा सही दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं और आप जीवन के लक्ष्यों को पाने के प्रति दृढ़ रहेंगे। यह सप्ताह आपके लिए प्रेरणा से भरा रहेगा और ऐसे में, आप अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य के मामले में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत कर रहा है कि यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी और ऐसे में, आपके विचार पहले की तुलना में स्पष्ट होंगे। साथ ही, आप प्रेरणा से भरे रहेंगे और अपनी सेहत की कमान खुद के हाथों में लेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप जीवन में अच्छी आदतों को अपनाते हुए दिखाई दे सकते हैं।
टूऑफ स्वॉर्ड्स संकेत कर रहा है कि सिंह राशि के सिंगल जातकों के लिए अपने रिश्ते को रोमांटिक मोड़ देना मुश्किल हो सकता है। सामान्य शब्दों में कहें, तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स किसी नतीजे पर न होने या कोई फैसला न लेने को भी दर्शाता है। प्रेम जीवन में आपके सामने दो लोगों के बीच में से किसी एक का चयन करने की स्थिति हो सकती है या फिर जीवन के दूसरे महत्वपूर्ण पहलुओं में से? ऐसे में, आप खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं जिससे आपको बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। हालांकि, इस सप्ताह को रिश्ते में चल रही समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, इन बाधाओं को दूर करने के लिए साथी से खुलकर बात करें और एक साथ मिलकर काम करें।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स को शुभ कार्ड माना जाएगा। इस दौरान आप कड़ी मेहनत के फल से मिलने वाले परिणामों का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में, बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी। आप छुट्टियों पर जाने, ट्रैवल करने और अपने दायरों का विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं या फिर आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते सकते हैं।
थ्री ऑफ़ पेंटाकल्स करियर के लिए कह रहा है कि सिंह राशि के जातक अपने ज्ञान और क्षमताओं का उपयोग सही तरीके से कर रहे हैं ताकि आप जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकें। बता दें कि आपको करियर में मिलने वाली सफलता पार्टनरशिप में प्राप्त होगी, लेकिन आपको बहुत सावधानी से काम करना होगा और टीम के सदस्यों की सोच और उनके गुणों को सही दिशा में इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ना होगा।
सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य में सेवेन ऑफ कप्स (रिवर्सड) मिला है जो संकेत करता है कि इन जातकों को जीवन में स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। साथ ही, अनियमित जीवनशैली और कंफर्ट जोन से बाहर आना आपकी सेहत के लिए फलदायी साबित होगा।
लकी चार्म: सिट्रीन पेंडेंट धारण करें।
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द चेरियट
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन
प्रेम जीवन की बात करें, तो कन्या राशि के जातकों के लिए द चेरियट भविष्यवाणी कर रहा है कि इन लोगों को रिलेशनशिप की कमान अपने हाथों में लेनी होगी कि आप किस तरह के रिश्ते में आना चाहते हैं। सरल शब्दों में कहें, तो द चेरियट का अर्थरास्ते का निर्धारण करने के बाद उस पर आगे बढ़ने के लिए खुद को तैयार करने से होता है। हम कह सकते हैं कि जैसे ही आप अपनी लव लाइफ को संभालेंगे, तो इसका लाभ आपको रिश्ते में जरूर मिलेगा। इन लोगों के भीतर का साहस, आत्मविश्वास और जोश आपको सफलता दिलाने का काम करेगा।
टैरो रीडिंग में सिक्स ऑफ कप्स का संबंध परोपकार से होता है और ऐसे में,यह कार्ड दान करने, दूसरों की मदद करने या धन से जुड़े मामलों में सहायता का प्रतिनिधित्व करता है। इस अवधि में आप दान कर सकते हैं या गरीब एवं जरूरतमंद लोगों या फिर सेवा कार्य करने वाले संगठनों की सहायता करते हुए नज़र आ सकते हैं।
स्वास्थ्य की बात करें तो, द हैंग्ड मैन आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को एक नए नज़रिये से देखने के लिए कह रहा है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप अपनी बिगड़ती हुई सेहत का असर अपनी ज़िन्दगी के दूसरे पहलुओं पर भी देखेंगे।
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए फाइव ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि यह सप्ताह आपके लिए कठिन रहने की आशंका है। पार्टनर की तरफ से आप अलग-थलग या दूर-दूर महसूस कर सकते हैं। वहीं, जो जातक रिश्ते में हैं, उनका रिश्ता टूटने या ब्रेकअप की कगार पर पहुंच सकता है।
आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि आपको मार्गदर्शन की जरूरत होगी। साथ ही, इस दौरान आपको धन का प्रबंध करने या लोन लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
करियर के क्षेत्र में नाइन ऑफ वैंड्स को एक नकारात्मक कार्ड माना जाएगा। इस दौरान आपको ऐसा महसूस हो सकता सकता है कि करियर में आप जहां हैं, वह जगह आपके लिए नहीं हैं और साथ ही, कुछ भी आपके मनमुताबिक नहीं हो रहा है। इन जातकों की प्रगति काफी समय से करियर में रुक गई है फिर चाहे वह पदोन्नति के रूप में ही क्यों न हो। इसके फलस्वरूप,यह जातक अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।
तुला राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए किंग ऑफ वैंड्स को शुभ कहा जाएगा जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। ऐसे में, आप एक स्वस्थ जीवनशैली जीने में सफल रहेंगे और आपकी सेहत पूरी तरह से आपके हाथों में होगी।
लकी चार्म: रेनबो कीरिंग
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स
करियर: ऐस ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में टेन ऑफ कप्स मिला है जो कि आपके लिए एक शानदार कार्ड कहा जाएगा। यह जातक परिवार के साथ यादगार समय बिताते हुए दिखाई देंगे और ऐसे में, सदस्यों के साथ समय बिताने से आपको उन्हें जानने-समझने और कीमती यादें बनाने का अवसर प्राप्त होगा। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी और आप शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करेंगे।
आर्थिक जीवन में आपको थ्री ऑफ कप्स मिला है और यह कार्ड दर्शा रहा है कि आप पर्याप्त मात्रा में पैसा कमाएंगे और आसानी से इस सप्ताह अपनी सभी धन से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे। यह जातक अपनी आर्थिक स्थिति को बख़ूबी संभालने में सक्षम होंगे। ऐसे में, आप धन से जुड़े मामलों में संतुलन बनाकर चल सकेंगे।
करियर की बात करें, तो ऐस ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आप रचनात्मकता से जुड़े कार्यों में आगे बढ़ेंगे या या फिर आप पहले से ही किसी रचनात्मक क्षेत्र से संबंध रखते होंगे। साथ ही, इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका व्यापार कलात्मक चीज़ों से जुड़ा हो सकता है या फिर पहले से आप यह बिज़नेस करते होंगे। इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से, नाइन ऑफ पेंटाकल्स को सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा जो कि दर्शाता है कि इन जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। हालांकि, अगर आप पहले से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो अब आप स्वस्थ हो जाएंगे।
लकी चार्म: वॉलेट में एक त्रिभुज (ट्रायंगल) रखें।
धनु राशि
प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द हर्मिट
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स
धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में स्ट्रेंथ कार्ड मिला है और यह दर्शा रहा है कि आप खुद को किसी रिश्ते में फंसा हुआ पा सकते हैं। साथ ही, यह भावनात्मक रूप से मज़बूत रिश्ते की तरफ भी इशारा कर रहा है जो कि जलन और क्रोध आदि से भरा हो सकता है।
करियर में नाइट ऑफ पेंटाकल्स को एक शुभ कार्ड कहा जाएगा। यह एक सुरक्षित आर्थिक भविष्य के साथ-साथ धन से जुड़े दीर्घकालिक लक्ष्यों को पाने के प्रति इशारा करता है। धनु राशि वाले कम धन खर्च करना पसंद करते हैं फिर चाहे आपको अच्छी क्वालिटी की चीज़ें ही पसंद क्यों न हों। हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि धन से संबंधित कोई भी फैसला लेते समय खुद पर भावनाओं को हावी न होने दें।
करियर के क्षेत्र में द हर्मिट प्राप्त हुआ है जो कि अपने लक्ष्यों पर पुनर्विचार करने को दर्शा रहा है। यह कार्ड आपको करियर के संबंध में निर्धारित किए गए लक्ष्यों के बारे में दोबारा सोच-विचार करने और भौतिक सुख-सुविधाओं से दूर आर्थिक जीवन में सफलता पाने के प्रयासों में बाधाओं की तरफ इशारा कर रहा है।
स्वास्थ्य की बात करें तो, आपको नाइट ऑफ वैंड्स मिला है जो आपके अच्छे स्वास्थ्य की तरफ इशारा कर रहा है क्योंकि यह उत्साह, जोश और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, इन जातकों को किसी भी तरह की चोट से बचने के लिए काम को ध्यान से और आराम से करने की सलाह दी जाती है।
लकी चार्म- क्रिस्टल ट्रिंकेट
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द सन
करियर: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स
मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ कप्स निराशा, दुख और किसी चीज़ से मोहभंग की भावना का प्रतिनिधित्व करता है। सामान्य शब्दों में कहें, तो यह कार्ड दो लोगों के अलग होने, तलाक या फिर किसी रिश्ते के अंत को भी दर्शा रहा है। ऐसे में, आपको इन सब बातों को भूलकर नए सिरे से एक नई शुरुआत करनी होगी। साथ ही, भावनात्मक रूप से मज़बूत होना होगा।
जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो द सन सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन जातकों को धन से जुड़े कामों के साथ-साथ निवेश में सफलता मिलने की संभावना है। ऐसे में, आप अपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति से संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं और ईश्वर के प्रति आभार प्रकट कर सकते हैं।
करियर को देखें तो, ऐस ऑफ पेंटाकल्स को एक शक्तिशाली कार्ड माना जाता है जो कि नई शुरुआत, नए अवसरों, धन-समृद्धि और सौभाग्य को दर्शाता है। ऐसे में, यह आपके जीवन में धन के मामलों में सफलता, रिश्ते में स्थिरता और करियर एवं आर्थिक जीवन में नए अवसर लेकर आ सकता है।
स्वास्थ्य के मामले में टेन ऑफ कप्स का संबंध सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ होने से है। यह दर्शाता है कि अगर आप स्वस्थ होने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो अब आपको जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में, आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
लकी चार्म- सिल्वर या फिरोज़ा पेंडेंट
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
करियर: फोर ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स
कुंभ राशि को प्रेम जीवन में थ्री ऑफ कप्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अगर सिंगल हैं, तो एक बार दोबारा आप पार्टनर के साथ अपने पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित कर सकते हैं। साथ ही, इस राशि के जातकों के पास काफ़ी समय तक सिंगल रहने के बाद कई प्रस्ताव आ सकते हैं।
इस सप्ताह कुंभ राशि वालों के पास धन कमाने के अनेक अवसर मौजूद होंगे और ऐसे में, आपको अनेक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। हालांकि, फिलहाल आप उन अवसरों को लेकर निराश महसूस कर रहे होंगे जो आपके हाथ से निकल चुके होंगे। लेकिन, आप परेशान न हों क्योंकि हालात जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
करियर के संबंध में फोर ऑफ कप्स कह रहा है कि आप काम या आर्थिक जीवन के प्रति उदासीन महसूस कर सकते हैं। साथ ही, आपके मन में असंतुष्टि के भाव हो सकते हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से, इस अवधि में आपकी सेहत सर्वश्रेष्ठ रहेगी और आप इसका आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, पेज ऑफ वैंड्स आपको खुद को पूरी तरह से स्वस्थ बनाने के लिए अपने पैशन को जारी रखने और अपने मन को टटोलने के लिए कह रहा है। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
लकी चार्म: वॉलेट में सदैव तांबे का सिक्का या तांबे का टुकड़ा रखें।
मीन राशि
प्रेम जीवन: द लवर्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स
करियर: पेज ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। द लवर कार्ड दर्शा रहा है कि यह जातक अपने रिश्ते में खुश हैं और इनका रिश्ता सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
आर्थिक जीवन के लिए इस सप्ताह को अच्छा कहा जाएगा और आपको अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी। ऐसे में, आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। लेकिन, अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको इनका समाधान ढूंढ़ने की आवश्यकता होगी या फिर नौकरी के साथ आप कोई दूसरा काम भी शुरू कर सकते हैं, तब आप इन परिस्थितियों से बाहर आ सकेंगे।
करियर के क्षेत्र में पेज ऑफ कप्स आपको शुभ समाचार मिलने के साथ-साथ नौकरी के अवसरों को दर्शा रहा है। संभव है कि अगर आप करियर में बदलाव करने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं या फिर नई जगह नौकरी के लिए अप्लाई करने की सोच रहे है, तो इस सप्ताह आप सफल हो सकते हैं। साथ ही, आपको प्रमोशन मिलने के भी योग बनेंगे। इसके अलावा, यह जातक रचनात्मकता या फैशन से जुड़े क्षेत्रों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य की बात करें, तो मीन राशि वाले अपने जीवन में एक साथ कई चीज़ों को मैनेज कर रहे होंगे जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में, आपको शरीर द्वारा दिए जा रहे संकेतों को नज़रअंदाज़ करने से बचना होगा।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. भारत में टैरो कार्ड को प्रसिद्धि कब मिली?
इंटरनेट पर टैरो कार्ड्स की मौजूदगी अधिक होने की वजह से भारत में टैरो को लोकप्रियता मिली।
2. क्या दुनिया के कुछ क्षेत्रों में टैरो को आज भी अशुभ माना जाता है?
हां, वर्तमान समय में आज भी दुनिया के कुछ भागों में सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से टैरो का उपयोग नहीं किया जाता है।
3. क्या यूरोप में टैरो का उपयोग किया जाता है?
हाँ, टैरो की उत्पत्ति यूरोप में ही हुई थी।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 17 नवंबर से 23 नवंबर, 2024
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (17 नवंबर से 23 नवंबर , 2024)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातकों में अनेक तरह की स्किल्स और कार्यों में सकारात्मक परिणाम पाने के लिए अच्छी प्रशासनिक क्षमता मौजूद होती है। साथ ही, यह जातक सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो इस मूलांक के जातक अपने रिश्ते में साथी के साथ खुशियां बनाए रखने में नाकाम रह सकते हैं। इसकी वजह आप दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी हो सकती है और इसे बरकरार रखने में आप असमर्थ रह सकते हैं।
शिक्षा: मूलांक 1 के छात्रों का इस सप्ताह पढ़ाई से मन हट सकता है और ऐसे में, यह अच्छे अंक हासिल करने के मार्ग में समस्या बन सकती है। इसके परिणामस्वरूप, इन जातकों को एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 1 के जो जातक नौकरी करते हैं, वह अपने ऊपर बढ़ रहे काम के दबाव को झेलने में असफल रह सकते हैं। वहीं, जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है और साथ ही, आपके हारने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य: इस मूलांक के लोगों को त्वचा से जुड़ी एलर्जी जैसे कि सनबर्न आदि परेशान कर सकती है। ऐसे में, आपको फिटनेस को अच्छा बनाए रखने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ आदित्याय नमः” का 19 बार जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 के अंतर्गत जन्मे जातक की रुचि डेयरी से जुड़े उत्पादों का व्यापार करने में होती है और वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक होते हैं। इसके अलावा, यह अपनी बुद्धि को तेज़ बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं और यह मूडी स्वभाव के होते हैं।
प्रेम जीवन: मूलांक 2 के लोग रिश्ते में सकारात्मकता बनाए रखने में असफल हो सकते हैं और ऐसे में, आप साथी के सामने प्रेम का प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपके रिश्ते से ख़ुशियां नदारद रह सकती हैं जिस पर आपको काम करने की जरूरत होगी।
शिक्षा: आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है जिसके चलते आप शिक्षा में अच्छे थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं जो शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के मार्ग में एक बाधा का काम कर सकता है।
पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के जो लोग नौकरी करते हैं, वह कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने में पीछे रह सकते हैं क्योंकि इस दौरान आपसे काम में कुछ गलतियां होने की आशंका है। दूसरी तरफ, जिन लोगों का अपना व्यापार है, उनके हाथ से लाभ कमाने के अवसर निकल सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, मूलांक 2 के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा नाज़ुक रह सकता है क्योंकि आपमें ऊर्जा की कमी रह सकती हैं। ऐसे में, आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में असफल हो सकते हैं।
उपाय: सोमवार के दिन चंद्र ग्रह की पूजा फूलों से करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के तहत जन्मे जातकों में अहंकार पैदा हो सकता है जो नकारात्मक रूप से आपको प्रभावित कर सकता है। यह दूसरों से सीधे और स्पष्ट रूप से बात करेंगे और यह इनके लिए फलदायी साबित होगा।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस मूलांक के जातकों का व्यवहार साथी के साथ मिठास से पूर्ण रहेगा। ऐसे में, आप रिश्ते में उच्च मूल्य बनाए रखने में सक्षम होंगे।
शिक्षा: इस सप्ताह के दौरान मूलांक 3 के जो छात्र बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, इकोनोमेट्रिक्स आदि विषयों का अध्ययन कर रहे हैं, उनका प्रदर्शन शानदार रहेगा। साथ ही, वह साथी छात्रों को पछाड़ने में सक्षम होंगे। इस दौरान अपने मनपसंद विषयों के प्रति आपके दृष्टिकोण में नयापन देखने को मिलेगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो मूलांक 3 के जातकों का प्रदर्शन कार्यक्षेत्र में आपकी सोच से कहीं ज्यादा अच्छा हो सकता है। वहीं, अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आप स्वयं के लिए लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा औरआपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। इस दौरान आप ऊर्जावान बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” का 21 बार जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
जिन जातकों का मूलांक 4 है, वह खुद के प्रति बेहद जुनूनी होते हैं। साथ ही, यह समय आपके लिए विदेश यात्रा के अवसर लेकर आ सकता है और इन लोगों को स्वादिष्ट भोजन बेहद पसंद होता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 4 वाले रिश्ते में अपने साथी के साथ ख़ुश नज़र आएंगे क्योंकि इस दौरान परिस्थितियां आपके पक्ष में होने की संभावना हैं। आप पार्टनर के साथ एक लंबी यात्रा का लुत्फ़ उठाते हुए दिखाई देंगे जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में इस मूलांक के पढ़ाई करने वाले छात्र अपनी क्षमताओं और योग्यताओं का प्रदर्शन टीचर्स के सामने करने में सक्षम होंगे। इसके फलस्वरूप, आपको उनसे सराहना की प्राप्ति होगी।
पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के जो जातक नौकरी करते हैं, वह कार्यस्थल में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल होंगे और आपका शानदार प्रदर्शन वरिष्ठों को हैरान करने का काम कर सकता है। अगर आपका अपना व्यापार है, तो इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलने से अच्छे लाभ की प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इन लोगों की सेहत इस हफ़्ते अच्छी बनी रहेगी जो कि आपके मज़बूत आत्मविश्वास का परिणाम होगी। साथ ही, आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 22 बार जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के तहत जन्म लेने वाले जातक जो भी काम करेंगे, उसमें तर्क ढूंढ़ने में सक्षम होंगे। इन लोगों का झुकाव ट्रेडिंग में होगा और इसी के माध्यम से आप लाभ कमाना चाहेंगे। ऐसे में, इस मार्ग में आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नई नीतियों का निर्माण कर सकते हैं और उसी पर चलेंगे।
प्रेम जीवन: मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह बिना किसी वजह के पार्टनर में गलतियां निकालने का काम करसकते हैं। ऐसे में, आप दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है जो कि आपसी तालमेल को कमज़ोर करने का काम करेगा। ऐसे में, इन जातकों को इस पर काम करने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो इस मूलांक के छात्रों को कॉस्टिंग, अकाउंटेंसी जैसे पेशेवर विषयों की पढ़ाई करते हुए काफ़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि एकाग्रता की कमी की वजह से आपसे काम में गलतियां हो सकती हैं।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो कार्यस्थल पर आप जो भी काम कर रहे हैं, उसे पूरे ध्यान के साथ करें। वहीं, जिन जातकों का जुड़ाव व्यापार से है, उन्हें बिज़नेस में प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है और ऐसे में, आपके हाथ से कुछ अच्छे अवसर निकल सकते हैं।
स्वास्थ्य: मूलांक 5 के जातकों के लिए यह हफ़्ता थोड़ा कठिन रह सकता है क्योंकि इस दौरान आपको तंत्रिका तंत्र और त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऐसे में, आप चिंतित नज़र आ सकते हैं इसलिए आपको सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ हेल्थ चेकअप करवाते रहने होंगे।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 41 बार जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के तहत पैदा होने वाले जातकों को खेलकूद और इससे जुड़ी गतिविधियों में भाग लेना बेहद पसंद होता है। साथ ही, यह लोग जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले सकते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इन जातकों के मन में पार्टनर के प्रति प्रेम कूट-कूट कर प्रेम भरा होगा जो कि आपकी वफ़ादारी का परिणाम होगा। साथ ही, आपकी वाणी मधुर रहेगी जिससे आपके रिश्ते में निखार आएगा।
शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो मूलांक 6 के छात्र पढ़ाई में अपनी चमक बिखेरते हुए दिखाई देंगे। आप जो भी पढ़ेंगे, उसमें आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में, आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 6 के नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे और ऐसे में, आपका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहेगा। इस अवधि में वरिष्ठों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें बिज़नेस में अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लाभ की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप दृढ़ और साहस से भरे रहेंगे जिसके चलते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। यह लोग अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहेंगे।
उपाय: शुक्रवार को शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के जातक दार्शनिक होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें जीवन में काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और ऐसी यात्राएं आपके लिए सफलता लेकर आती हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो मूलांक 7 के जातकों को पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरी का एहसास हो सकता है। ऐसे में, आपके रिश्ते में आकर्षण की कमी रह सकती है इसलिए आपको साथी से बेझिझक होकर बात करने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में आपको पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करते हुए अपने कार्यों को आगे लेकर जाने की जरूरत होगी क्योंकि इस सप्ताह आपका मन भटक सकता है इसलिए आपको पढ़ाई के संबंध में सावधान रहना होगा।
पेशेवर जीवन: मूलांक 7 के जो जातक नौकरी करते हैं, वह स्वयं को मिलने वाले काम के प्रति उदासीन महसूस कर सकते हैं। ऐसे में, आगे बढ़ने की राह में आपको हर कदम उठाना मुश्किल लग सकता है। दूसरी तरफ, जिन लोगों का खुद का व्यापार है, वह प्रतिद्वंदियों से मिलने वाली टक्कर को लेकर चिंतित नज़र आ सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इन लोगों को इस सप्ताह पाचन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं और ऐसे में, आपको अपने खानपान को लेकर बेहद सावधानी बरतनी होगी।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के अंतर्गत जन्म लेने वाले जातक ईमानदार स्वभाव के होते हैं और दूसरों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करते हैं। यह लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं। साथ ही, यह अपने कार्यों को मेहनत और समर्पण के साथ पूरा करते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो आपको रिश्ते में पार्टनर के साथ प्रेम एवं खुशियां बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य बिठाना होगा। संभव है कि आपके घर-परिवार में समस्याएं चल रही हों और इस वजह से आपका साथी के साथ मतभेद होने की आशंका है।
शिक्षा: मूलांक 8 के छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई में काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि आपको पढ़ा हुआ याद न रहने की संभावना है। ऐसे में, आपको अपने ज्ञान का इस्तेमाल करने में परेशानी उत्पन्न हो सकती है जिसके चलते आप चिंतित दिखाई दे सकते हैं।
पेशेवर जीवन: मूलांक 8 के जो जातक नौकरी करते हैं, उन पर काम का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, आपको मिलने वाला काम वरिष्ठों द्वारा दिया जा सकता है। अगर आपका जुड़ाव व्यापार से है, तो इस दौरान आपको औसत रूप से लाभ की प्राप्ति हो सकती है या फिर आपके सामने न लाभ न हानि वाली स्थिति आ सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह सप्ताह ज्यादा ख़ास न रहने का अनुमान है क्योंकि आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है जिसकी वजह तनाव हो सकता है। ऐसे में, आपको चिंता न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपके दर्द को बढ़ाने का काम क्र सकती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ वायुपुत्राय नमः” का 11 बार जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के तहत पैदा होने वाले जातक एकदम स्पष्ट होते हैं और यह अपनी बातों या विचारों को सीधे तरीके से रखना पसंद करते हैं। साथ ही, यह जीवन में सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आपके और पार्टनर के विचारों में अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में, आप दोनों के बीच बहस होने की संभावना है जिसके चलते आप दोनों के रिश्ते से ख़ुशियां नदारद रह सकती हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 9 के छात्रों को पढ़ाई के संबंध में बड़े फैसले लेने से बचना होगा क्योंकि इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम न मिलने की आशंका है। साथ ही, पेशेवर कोर्स की पढ़ाई करने के लिए इस समय को अनुकूल नहीं कहा जाएगा।
पेशेवर जीवन: मूलांक 9 के नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपकी छवि ख़राब हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपको बिज़नेस में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: इन लोगों की सेहत इस हफ़्ते थोड़ी नाज़ुक रह सकती है। इस दौरान आप तेज बुखार से पीड़ित हो सकते हैं जिसकी वजह आपकी कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता हो सकती है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. अंक 5 का स्वामी कौन है?
अंक ज्योतिष में अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है।
2. मूलांक 4 का करियर कैसा रहेगा इस सप्ताह?
नवंबर का यह सप्ताह मूलांक 4 वालों के करियर के लिए अच्छा रहेगा।
3. मूलांक क्या होता है?
किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को जोड़ने पर जो अंक आता है, उसे मूलांक कहते हैं।
सूर्य करेंगे मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर – इन राशियों की पलटेगी किस्मत!
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना गया है। सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। सूर्य का गोचर हर महीने होता है और अब 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्य मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं।
यह गोचर शुभ योग में होने जा रहा है। 17 नवंबर को शिव योग बन रहा है। यह योग 16 नवंबर को रात्रि को 11 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन रात्रि 08 बजकर 20 मिनट पर होगा।
आज इस खास ब्लॉग के ज़रिए हम जानेंगे कि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने पर सूर्य किन राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे और किन राशियों के जातकों को अपने जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही सूर्य से संबंधित अन्य विशेष बातों के बारे में भी जानेंगे।
शिव योग को एक दिव्य योग के रूप में जाना जाता है। पंचमेष के नौवें भाव में प्रवेश करने, नवमेश के दसवें भाव में गोचर करने और दशमेश के पांचवे भाव में आने पर शिव योग का निर्माण होता है। यह योग शिक्षा और पेशे में सफलता प्रदान करता है। यह परेशानियों का सामना करने के लिए साहस और दृढ़ शक्ति देता है और व्यक्ति को अपने पेशेवर जीवन में सफल बनाता है।
16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्य मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं।
सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य दसवें भाव के स्वामी हैं और अब वह गोचर करके आपके लग्न भाव में जा रहे हैं। सूर्य के प्रभाव से आप काम के संबंध में अपने सिद्धांतों पर चलना पसंद करेंगे। इस समय आपका पूरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी के नए और शानदार अवसर मिलने की संभावना है। इन्हें पाकर आप बेहद प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करेंगे।
व्यापारी नई योजनाओं और आइडिया के दम पर अपने व्यावसायिक क्षेत्र में मुनाफा कमा सकते हैं। वित्तीय क्षेत्र में आप खूब धन कमाने में सफल होंगे और आप अधिक मात्रा में पैसों की बचत भी कर पाएंगे। आपको इंसेंटिव और अन्य लाभ भी मिल सकता है।
वैवाहिक जीवन में आपके और आपके पार्टनर के बीच प्रेम बना रहेगा। आप दोनों एक-दूसरे से मीठी-मीठी बाते करते हुए नज़र आएंगे। आप दोनों के बीच स्नेह बढ़ेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।। आप फिट रहेंगे और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इम्युनिटी के मज़बूत होने की वजह से यह सब संभव हो पाएगा। आप रोज़ “ॐ भौमाय नमः” का 27 बार जाप करें।
कुंडली में सूर्य के मज़बूत होने पर व्यक्ति अच्छे गुणों से संपन्न होता है। इनके अंदर अंतर्ज्ञान की शक्ति और प्रेरणा होती है। जब सूर्य अनुकूल राशि में होते हैं, तो व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं और सूर्य किसी भी कार्य को पूरा करने में दृढ़ इच्छा शक्ति प्रदान करते हैं। ये जातक खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और इन्हें अपने भाग्य का साथ मिलता है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।
सूर्य से लाभकारी प्रभाव मिलने पर जातक महत्वाकांक्षी, साहसी, प्रतिभावना, लीडर, गरिमा में रहने वाला और ऊर्जा से भरपूर बनता है। सूर्य विश्वास, अनुग्रह, उदारता, प्रसिद्धि, आशा, सुख, दयालु, वफादारी, राजसीपन, कुलीनता, उत्साह और सद्गुण प्रदान करते हैं। सूर्य देव नेतृत्व क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं और इनकी कृपा मिलने पर जातक एक अच्छा लीडर बन सकता है।
वहीं अगर सूर्य पीड़ित हो, तो यह व्यक्ति को धोखेबाज़, अभिमानी, अपमान करने वाला, दूसरों से ईर्ष्या रखने वाला और क्रोधी बनाता है।
सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2025 फलादेश: राशिफल 2025
शरीर के किन अंगों पर होता है सूर्य का प्रभाव
प्रत्येक ग्रह का शरीर के कुछ अंगों पर विशेष प्रभाव होता है। मस्तक के बीचों-बीच सूर्य का स्थान है। इस ग्रह का असर हमारे मस्तिष्क और बुद्धि पर रहता है। सूर्य का प्रभाव अस्थि, अग्नाश्य, मस्तिष्क, नेत्र और हृदय पर होता है।
सूर्य के कमज़ोर होने पर जातक को हृदय से संबंधित रोग होने का खतरा रहता है। इन्हें आंखों से जुड़ी कोई बीमारी भी हो सकती है। सूर्य के नीच स्थान या कमज़ोर होने पर चेहरे पर मुहांसे, तेज बुखार, टायफाइड, मिर्गी और पित्त की शिकायत हो सकती है।
क्या वर्ष 2025 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2025 बताएगा जवाब
सूर्य ग्रह की प्रकृति कैसी है
सूर्य एक गर्म प्रकृति वाला ग्रह है और यह मर्दाना स्वभाव का है। इसके अलावा यह शुष्क एवं सकारात्मक ग्रह है। सूर्य देव को स्वभाव से उग्र ग्रह के रूप में जाना जाता है। जून और जुलाई के महीनों में सूर्य पूर्वी दिशा और ग्रीष्म ऋतु पर शासन करते हैं। इनका तांबे और सोने जैसी धातुओं पर आधिपत्य है।
सूर्य की किस दिन पूजा की जाती है
सूर्य देव को रविवार का दिन समर्पित है। यदि किसी व्यक्ति की सूर्य की महादशा चल रही है, तो उसे रविवार के दिन बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए किए जाने वाले उपाय विशेष रूप से रविवार के दिन किए जाते हैं। सूर्य को मज़बूत करने के लिए रविवार का व्रत रखने का विधान है।
सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य होता है। मेष सूर्य की उच्च राशि है और सूर्य को प्रसन्न करने के लिए माणिक्य रत्न पहना जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य के लिए कौन सी जड़ी पहनें
अगर आप सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो बेल मूल धारण कर सकते हैं। रविवार के दिन सूर्य के होरा और नक्षत्र में इस जड़ को धारण करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। सूर्य का कृतिका, उत्तरा फाल्गुना और उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र पर स्वामित्व है। सूर्य के लिए एक मुखी या बारह मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
सूर्य के लिए किस दिन और किन चीज़ों का दान करें
सूर्य से संबंधित सभी चीज़ों का दान करने के लिए रविवार के दिन को विशेष माना गया है। इस दिन सूर्य के होरा एवं नक्षत्र में दान करने से दोगुना फल मिलता है। बता दें कि सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान प्रात:काल 10 बजे से पूर्व करना चाहिए।
सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आप गुड़, तांबा, गेहूं, लाल रंग के पुष्पों, मैनसिल और खस आदि का दान कर सकते हैं।
अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं या उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो अपने पिता एवं पिता तुल्य व्यक्ति का सम्मान करें।
प्रात:काल उठकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। सूर्य को चढ़ाने वाले जल में कुमकुम, हल्दी, लाल फूल तीनों या इनमें से कोई एक चीज़ ज़रूर डालें।
आप रविवार के दिन व्रत करें और सरसों के तेल एवं नमक का प्रयोग बिलकुल न करें।
इसके अलावा कपिला गाय एवं बंदरों को खाना खिलाएं।
आप एक तांबे का लोटा या बर्तन लें और उसमें रातभर के लिए पानी भरकर छोड़ दें। इस बर्तन को आपको सोते समय अपने सिरहाने रखना है। अब सुबह उठकर आप इस पानी को ग्रहण करें।
सीधे हाथ में तांबे का कड़ा पहनने से भी सूर्य को बल मिलता है।
अपने नहाने के पानी में गंगा जल और लाल चंदन को घिसकर डालें। इस पानी से स्नान करने से लाभ होगा।