जानें कैसा रहेगा 16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 का सप्ताह!

साप्ताहिक राशिफल 16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको फरवरी 2026 के तीसरे सप्ताह अर्थात 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 से जुड़ी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी। साथ ही, अगर आप आने वाले हफ़्ते को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कौन सी सौगात लेकर आएगा? करियर और व्यापार में कैसे मिलेंगे परिणाम? क्या मनपसंद नौकरी मिलेगी या अभी करना होगा इंतज़ार? प्रेम और वैवाहिक जीवन रहेगा प्रेम से गुलज़ार या विवादों की रहेगी भरमार? इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे।

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग को एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति का गहन विश्लेषण करने के बाद तैयार किया गया है। यहां आपको फरवरी के इस सप्ताह के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस दौरान पड़ने वाले ग्रहण-ग्रहों के गोचर, व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियों से भी आपको रूबरू करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस हफ्ते जन्म लेने वाले मशहूर सितारें के जन्मदिन के बारे में भी चर्चा करेंगे इसलिए साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें।   

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

बात करें हिंदू पंचांग की, तो फरवरी 2026 के इस सप्ताह का आरंभ श्रवण नक्षत्र के तहत कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि अर्थात 16 फरवरी, 2026 को हो जाएगा जबकि इस हफ़्ते की समाप्ति भरणी नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की षष्‍ठी तिथि यानी कि 22 फरवरी, 2026 को होगी। हालांकि, यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस दौरान ग्रहों के गोचर भी होंगे और कुछ पर्व भी मनाए जाएंगे। ऐसे में, इस सप्ताह का महत्व बढ़ जाता है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह के व्रत-त्योहार के बारे में। 

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

सनातन धर्म में व्रत-त्योहार को विशेष स्थान दिया गया है और इनके बिना हमारा जीवन अधूरा रहता है क्योंकि यह हमें अपनों के साथ यादगार पल बिताने के मौके देते हैं। हालांकि, आजकल की व्यस्त ज़िन्दगी में पर्वों की तिथियों को याद रखना चुनौती बन गया है। अगर हम इस सप्ताह की बात करें, तो 17 फरवरी, 2026 को सूर्य ग्रहण लग रहा है और इस दिन दर्श अमावस्‍या भी है। 19 फरवरी, 2026 को फुलैरा दूज और रामकृष्‍ण जयंती है। वहीं 22 फरवरी, 2026 को स्‍कंद षष्‍ठी है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं जिसे गोचर कहा जाता है। 16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 के इस सप्‍ताह में एक गोचर है। शुक्र ग्रह 17 फरवरी 2026 की दोपहर 02 बजकर 14 मिनट कुंभ राशि में उदित होंगे।

वहीं बात करें, ग्रहण की तो, 17 फरवरी, 2026 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं इस सप्ताह के सार्वजनिक अवकाशों पर।

16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 के सार्वजनिक अवकाश

तिथिदिनत्‍योहारराज्‍य
18 फरवरी 2026बुधवारलोसरसिक्किम
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसअरुणाचल प्रदेश और मिजोरम

16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 के शुभ मुहूर्त 

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त एक ऐसी अवधि होती है जब ग्रह-नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं और इस समय में किए गए कार्य से आपको देवी-देवताओं के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों का भी आशीर्वाद मिलता है। इसी क्रम में, हम आपको फरवरी 2026 के इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं।

16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 के नामकरण मुहूर्त

सनातन धर्म में नामकरण संस्कार को सदैव शिशु के जन्म के बारहवें या तेरहवें दिन बाद संपन्न किया जाता है। ऐसे में, अगर आप फरवरी 2026 के इस सप्ताह में नामकरण संस्कार के लिए मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो वह इस प्रकार हैं:

वारतिथिआरंभ कालसमाप्ति काल
बुधवार18 फरवरी06:57:2821:16:55
गुरुवार19 फरवरी20:52:3630:56:35
शुक्रवार20 फरवरी06:55:4114:40:49
रविवार22 फरवरी06:53:4917:55:08

16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 के कर्णवेध मुहूर्त

तारीखसमय
21 फरवरी 202615:41-18:01
22 फरवरी 202607:24-11:27, 13:22-18:24

16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 के अन्नप्राशन मुहूर्त

तिथिदिनसमय 
18 फरवरीबुधवार18:13 – 22:46
20 फरवरीशुक्रवार07:26 – 09:59
20 फरवरीशुक्रवार11:34 – 15:45

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

16 फरवरी, 2026: शोमा आनंद

18 फरवरी, 2026: साजिद नाडियाडवाला, अमान देवगन

20 फरवरी, 2026: प्रियांशु चटर्जी, अन्‍नू कपूर, पत्रलेखा

21 फरवरी, 2026: दीपल शॉ, विजय प्रकाश

22 फरवरी, 2026: सूरज बड़जात्‍या, गुरमीत चौधरी

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

आपके स्वास्थ्य में इस दौरान सकारात्मक बदलाव आएँगे। जिसके परिणामस्वरूप, आप इस समय…..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

आपको अपनी इस हार से परेशान होने की जगह, उससे कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है। क्योंकि ऐसा करके ही आप….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

यदि आप अपने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सुकून चाहते हैं तो, सबसे अधिक अपने प्रेम संबंधों को….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

यदि आप अपने जीवन के अलग. अलग क्षेत्रों में सुकून चाहते हैं तो, सबसे अधिक अपने प्रेम संबंधों को बेहतर बनाकर चलें। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जितना संभव हो, अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। क्योंकि ये बात आप भी….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

ज़िंदगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए, आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रिय को कम से कम कुछ वक़्त के लिए भूलते हुए….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

किसी प्रकार का संक्रमण होने से आपको, ख़ासा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि धन का एक बड़ा…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस राशि के वो जातक अभी तक प्यार के अहसास से अछूते थे, उन्हें इस समय कोई खास मिल सकता है। ऐसे में समय को थोड़ा और समय देते हुए, आपको….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपको इस दौरान ये समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। इसलिए अपने ख़र्चों पर लगाम लगाते हुए, एक जिम्मेदार….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

अपने नए प्रेमी पर अभी ज़रूरत से ज्यादा विश्वास न दिखते हुए, उनके सामने अपनी व्यक्तिगत बातों को……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका साझेदार आपको धोखा दे सकता है और आपके पैसे लेकर भाग सकता है। इसलिए हर तरह के….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

कहीं लॉन्ग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो ये समय लव लाइफ के लिए, आपके लिए बेहतर रहेगा। विवाहित जातकों ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

आपकी सेहत को मजबूती देगी और साथ ही आपको पुरानी चली आ रही बीमारियों से भी निजात दिलाएगी। इसलिए इस…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

आप दफ्तर से जल्दी छुट्टी लेकर, प्रेमी से मुलाक़ात करने का फैसला भी ले। पूर्व के पारिवारिक विवादों के कारण….. (विस्तार से पढ़ें)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यदि आप बीते समय से किसी धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि का, कोई अच्छा काम करने का सोच रहे थे, तो उसके लिए…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह यदि आपने जीवनसाथी के साथ, समय व्यतीत करने की कोई योजना या प्लान बनाया था तो, उसके रद्द होने की आशंका…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

ये वो समय होगा जब आप अपने खुशमिज़ाज़ रवैये से, दूसरों के साथ खुलकर हंसी. मज़ाक करते भी दिखाई देंगे। यदि आप…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको समझना होगा कि आपके और साथी के बीच होने वाला हर मतभेद, शुरुआत में जिस तीव्रता से …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

आपको इस सप्ताह अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके मन को ख़ुशनुमा बना देगा। इससे ….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके निजी जीवन में चल रही कशमकश भरी परिस्थितियां, आपके जीवन में थकान और उदासी की वृद्धि कर सकती है। इससे ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से, बहुत अच्छा कहा जा सकता है। इस दौरान सेहत के प्रति आपकी…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे, परंतु वो काम की व्यस्तता के कारण आपसे मिलने और संवाद….(विस्तार से पढ़ें)

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मीन साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आप अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए, किसी प्रकार का…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

यदि इस सप्ताह आप किसी मित्र को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो, ऐसा करना आपके लिए हानिकारण रहेगा। क्योंकि इससे न केवल आप ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य ग्रहण कब लग रहा है?

17 फरवरी, 2026 को सूर्य ग्रहण लग रहा है।

2. 16 फरवरी, 2026 को किसका जन्म दिन है?

16 फरवरी, 2026 को शोमा आनंद का जन्म दिन है।

3. 19 फरवरी, 2026 को क्‍या है?

फुलैरा दूज।

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: जानें संसार पर प्रभाव!

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: किन राशियों की लव लाइफ के लिए रहेंगे शुभ और किसके लिए अशुभ?

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: एस्ट्रोप्सगे एआई अपने हर ब्लॉग में आपको ज्योतिष की दुनिया में होने वाली हर छोटी से छोटी घटना से आपको अवगत करवाता रहा है। हमारा आज का यह ब्लॉग आपको “शुक्र का कुंभ राशि में उदय” के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि अब जल्द ही प्रेम के कारक ग्रह शुक्र देव कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम शुक्र ग्रह की अवस्था में आने वाले इस बदलाव का संसार और राशियों समेत शेयर बाजार पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में भी हम बात करेंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सौहार्द, सुख और रिलेशनशिप का कारक माना जाता है। कुंडली में इनकी स्थिति हमारे प्रेम को व्यक्त करने और प्रेम पाने, जीवन में हम किन चीज़ों को महत्व देते हैं और प्रेम, संतुष्टि एवं ऐशोआराम आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। मनुष्य जीवन में शुक्र महाराज भावनात्मक जुड़ाव, आकर्षण, रोमांस, विवाह, विलासिता और कला के प्रति लगाव को नियंत्रित करते है।

शुक्र ग्रह की मज़बूत स्थिति व्यक्ति के व्यक्तित को आकर्षक व रचनात्मकता बनाती है और रिलेशनशिप को प्रेम से भरने का काम करती है। वहीं, कमज़ोर शुक्र की वजह से आपको प्रेम, स्वयं से प्रेम, भोग-विलास या आर्थिक मामलों में परेशानियां दे सकता है।

कुल मिलाकर, शुक्र महाराज प्रेम, आकर्षण, आनंद और जीवन मूल्य के महत्व को दर्शाते हैं। साथ ही, यह भावनात्मक और भौतिक दोनों क्षेत्रों में सुख, सौंदर्य और सौहार्द पाने की इच्छा का भी प्रतीक माने जाते हैं। यदि कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होता है, तो यह जातक को जीवन में आनंद, प्रेम, धन-समृद्धि और रचनात्मकता का आशीर्वाद देते हैं जबकि इनकी अशुभ स्थिति व्यक्ति को संतुलन, वैराग्य और स्वयं को समझने की शिक्षा देती है। 

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: तिथि और समय 

वैदिक ज्योतिष में शुक्र का कुंभ राशि में उदित होना महत्वपूर्ण माना जाता है जो अब 17 फरवरी 2026 की दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। अब जैसे कि शुक्र अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में, इस परिवर्तन का असर संसार पर सकारात्मक नज़र आ सकता है। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शुक्र की उदित अवस्था राशियों समेत शेयर बाजार को किस तरह से प्रभावित करेगी। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

शुक्र कुंभ राशि में: विशेषताएं 

जब शुक्र कुंभ राशि में उदित होता है, तब वह जातकों के व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने का काम करता है। इसकी झलक आपकी सोच, बुद्धि और भविष्य को लेकर नज़रिए में देखने को मिलती है। ऐसे जातक प्रेम जीवन में अपने रिश्ते को लेकर पारंपरिक सोच नहीं रखते हैं, बल्कि रिश्ते को लेकर एकदम हटकर होती है। ऐसे जातक भावनात्मक रूप से किसी पर निर्भर होने के बजाय दोस्ती, समानता और मानसिक तालमेल को अधिक महत्व देते हैं।

ऐसे जातकों के लिए अपने रिश्ते में आज़ादी, स्पेस और मान-सम्मान का होना बेहद आवश्यक होता है। ये अक्सर उन लोगों की ओर आकर्षित होते हैं जो अलग सोच रखते हों, रचनात्मक हों या सामाजिक रूप से जागरूक हों। हालांकि, इनमें आपको भावनाओं की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन जीवन में यह हक़ जताने के बजाय जीवनसाथी और इनके बीच मूल्यों और सिद्धांतो को महत्व देते हैं। 

इसी क्रम में, शुक्र का कुंभ राशि में उदित होना जातकों को सुन्दर और स्टाइलिश बनाने का काम कर सकता है। ऐसे में, यह जातकों को फैशन और डिज़ाइन के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। बता दें कि यह लोग सामाजिक जीवन में सक्रिय होंगे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 

शुक्र उदित के प्रभाव से इन जातकों के लाभ और  खर्चों दोनों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको तकनीक, मीडिया और नए-नए आविष्कार के क्षेत्र में अचानक से लाभ मिलने की संभावनाएं बनेंगी। कुल मिलाकर, कुंभ राशि में शुक्र का उदय प्रेम, सौंदर्य और रिश्तों को लेकर स्वतंत्र सोच, और दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं जो आत्मनिर्भरता और समाज में प्रेम और सौहार्द पर ज़ोर देगा। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके दूसरे भाव और आठवें भाव के स्वामी हैं। बता दें कि कुंडली में दूसरा भाव परिवार, धन और वाणी का होता है जबकि आठवें भाव का संबंध जीवनसाथी से होता है। शुक्र महाराज आपके ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं और कुंडली में यह भाव आय, इच्छाओं की पूर्ति, बड़े भाई-बहन, दोस्त और सामाजिक जीवन को दर्शाता है। इसके परिणामस्वरूप, शुक्र का कुंभ राशि में उदय होना आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा क्योंकि शुक्र स्वयं विलासिता, सुख और धन के कारक माने जाते हैं। 

इस अवधि में आपको विभिन्न माध्यमों से आय के स्रोत प्राप्त होंगे और धन संबंधित मामलों में भी लाभ के योग बनेंगे क्योंकि शुक्र एक साथ धन से जुड़े दोनों भावों के साथ संबंध बना रहे हैं। शुक्र का कुंभ राशि में उदित होने से समाज में आपकी छवि में सुधार आएगा। साथ ही, आप दोस्तों के साथ घूमना-फिरना पसंद करेंगे क्योंकि कुंडली में ग्यारहवां भाव सामाजिक जीवन और दोस्तों का होता है। 

इसके अलावा, शुक्र देव ग्यारहवें भाव में बैठकर पांचवें भाव पर दृष्टि डाल रहे होंगे जिसका जुड़ाव संतान, प्रेम संबंधों और शिक्षा से होता है। इस अवधि में संतान पक्ष की तरफ से आपको सुख और संतुष्टि प्राप्त होगी। साथ ही, प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। वहीं रचनात्मक क्षेत्रों की पढ़ाई कर रहे या फिर डिज़ाइन से जुड़े लोग शुक्र उदित की अवधि का पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र महाराज आपके दसवें भाव में उदित होंने जा रहे हैं जो आपके लग्न भाव और छठे भाव के भी स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, शुक्र का कुंभ राशि में उदय होने से आपका सारा ध्यान अपने करियर पर केंद्रित होगा। साथ ही, आपको कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। खासतौर पर फ़ूड और हस्पिटलिटी से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का संकेत देता है। इसके अलावा, बच्चों या माता के सामान का व्यापार करने वालों को इस अवधि में अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा। 

हालांकि, शुक्र देव आपके छठे और लग्न भाव के भी स्वामी हैं इसलिए इस समय आप खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालते हुए नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप अत्याधिक काम कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। ऐसे में, आपको संतुलित खानपान अपनाने, नियमित रूप से व्यायाम करने और संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। बता दें कि शुक्र का कुंभ राशि में उदित होना नई कार खरीदने या घर के लिए कोई सामान खरीदने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा क्योंकि शुक्र देव की दृष्टि नौवें भाव से आपके चौथे भाव पर होगी। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह आपके शुक्र पांचवें और बारहवें भाव का स्वामी है जो अब आपके नौवें भाव में उदित हो रहे हैं। बता दें कि कुंडली में नौवें भाव का संबंध धर्म, पिता, गुरु, लंबी यात्राओं, तीर्थ और भाग्य से होता है। ऐसे में, शुक्र का कुंभ राशि में उदय की अवधि आपके लिए दूर स्थान की यात्राओं, विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा के लिए बहुत शुभ रहने का अनुमान है। जो जातक अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय विशेष रूप से फलदायी कहा जाएगा। 

इस दौरान आपको अपने पिता, गुरु और मेंटर का हर कदम पर साथ मिलेगा। शुक्र उदित की अवधि धार्मिक यात्रा या तीर्थस्थल की यात्रा पर जाने के लिए भी शुभ रहेगी। इसके अलावा, इस समय आपका झुकाव धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा और आप दान-पुण्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में रुचि लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

नौवें भाव में बैठकर शुक्र महाराज की दृष्टि आपके तीसरी भाव पर पड़ रही होगी जिसका लाभ आपको जीवन में प्राप्त होगा। ऐसे में, आपको हर कदम पर अपने छोटे भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी बातचीत का तरीका शानदार रहेगा जिससे आप दूसरों को आसानी से प्रभावित करने में सक्षम होंगे। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र देव आपके आठवें और लग्न भाव के अधिपति देव हैं। बर्तमान समय में अब यह आपके पांचवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। बता दें कि इस भाव का संबंध संतान, शिक्षा और प्रेम से होता है। इसके परिणामस्वरूप, शुक्र का कुंभ राशि में उदय होने से इन जातकों का सारा ध्यान पांचवें भाव से जुड़े क्षेत्रों पर होगा जैसे कि शिक्षा, वैवाहिक जीवन के रिश्ते, संतान आदि। शिक्षा, डिज़ाइन, रचनात्मकता और कविता से जुड़े क्षेत्रों का अध्ययन कर रहे छात्रों को नए-नए विचार आएंगे। इस दौरान आपको सफलता की प्राप्ति होगी। 

इस अवधि में जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे जिससे आपका रिश्ता उनके साथ मज़बूत होगा। हालांकि, आप अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखेंगे। जो महिलाएं गर्भधारण की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस अवधि में शुभ समाचार सुनने को मिलेगा क्योंकि शुक्र को फर्टिलिटी का ग्रह कहा जाता है जो आठवें भाव के स्वामी के रूप में आपके पांचवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को अपना ध्यान रखना चाहिए। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल देव योगकारक ग्रह हैं जो आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं और बता दें कि इस भाव का संबंध परिवार, बचत और बातचीत का होता है। इस राशि के जो जातक गायक, मोटिवेशनल स्पीकर, जनप्रतिनिधि और स्टेज परफ़ॉर्मर हैं, वह इस समय दूसरों की नज़रों में आएंगे। शुक्र का कुंभ राशि में उदय की अवधि में आप दूसरों से बहुत प्रेम, विनम्रता और शांति से बात करेंगे। ऐसे में, आपकी वाणी और शब्द दूसरों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। साथ ही, इन लोगों को स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। 

बता दें कि बचत भाव के स्वामी आपके दूसरे भाव में बैठे होंगे और शुक्र को धन का ग्रह कहा जाता है। ऐसे में, शुक्र देव का उदित होना निश्चित रूप से अच्छा लाभ आपको दिलाएगा जिससे आय में वृद्धि होगी क्योंकि यह आपके दसवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का उदित होना छात्रों के जीवन से आर्थिक समस्याओं को दूर करने का काम करेगा। ऐसे में, आप जीवन में चल रही धन से जुड़ी परेशानियों का समाधान ढूंढ़ने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, शुक्र महाराज की दृष्टि आठवें भाव में बैठकर आपके दूसरे भाव पर होगी। इस दौरान आपका रिश्ता ससुराल पक्ष के साथ मज़बूत होगा और आपकी जीवनसाथी के साथ संयुक्त संपत्ति में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके लग्न भाव में उदित हो रहे हैं जो आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी भी हैं। ऐसे में, यह आपके लिए योगकारक ग्रह के रूप में आपको शुभ और अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। इस दौरान आपको जीवन में कई सकारात्मक और महत्वपूर्ण अनुभव की प्राप्ति होगी। साथ ही, आप जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीने की कोशिश करेंगे। शुक्र का कुंभ राशि में उदय होने की अवधि में आपका ध्यान अपने स्वास्थ्य और निजी साफ़-सफाई पर केंद्रित होगा क्योंकि यह आपके लग्न भाव में मौजूद होंगे जिससे आपका व्यक्तित्व और भी आकर्षक व प्रभावशाली बनेगा। विशेष रूप से कुंभ राशि की महिलाओं में इस समय मातृत्व भाव, प्रेम, दया और करुणा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।   

शुक्र की उदित अवस्था आपके आर्थिक जीवन के लिए फलदायी रहेगी। साथ ही, इस दौरान आप संपत्ति खरीदने में भी निवेश कर सकते हैं या फिर अपने लिए अपना नया घर खरीद सकते हैं। इस समय आपको अपने माता-पिता का भरपूर साथ मिलेगा। अगर आप दूर रहते हैं, तो आपके माता-पिता आपसे मिलने के लिए आ सकते हैं। कुंभ राशि के शादीशुदा जातक वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे और कुछ यादगार लम्हें बिताएंगे। लेकिन ऐसा तब ही होगा जब शुक्र देव आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों को मिलेंगे नकारात्मक परिणाम 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली के लिए शुक्र ग्रह आपके लिए शुभ ग्रह माने जाएंगे जो आपके चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके आठवें भाव में उदित होने जा रहे हैं और इस भाव का जुड़ाव अचानक से होने वालो घटनाओं, दीर्घायु और रहस्य से होता है। शुक्र का कुंभ राशि में उदय होने से आपको मिलजुले परिणाम मिलने की संभावना है क्योंकि आठवें भाव में शुक्र ग्रह की उपस्थिति को आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 

इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां अचानक से आपके सामने आ सकती हैं, विशेष रूप से यूरिन इन्फेक्शन, किसी तरह की एलर्जी या फिर कई तरह के अन्य रोग आपको अपना शिकार बना सकते हैं जिसका असर आपके शरीर पर नज़र आ सकता है, इसलिए इस समय शारीरिक साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखना होगा और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आपके लिए आवश्यक होगा। इसके अलावा, ग्यारहवें भाव के स्वामी का आठवें भाव में होना आपके लिए आर्थिक रूप से भी कुछ चुनौतीयां पैदा कर सकता है। अचानक धन हानि या आपकी उम्मीद से ज्यादा खर्च होने की संभावना बनी रह सकती है। 

ऐसे में, आपको आर्थिक जीवन से जुड़ा किसी भी प्रकार का निर्णय लेने या जोखिम उठाने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर हम सकारात्मक पक्ष की बात करें, तो शुक्र का उदित होना जीवनसाथी के साथ संयुक्त संपत्ति में वृद्धि करवाने के योग बनाएगा। पार्टनर के साथ मिलकर निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। साथ ही, इस अवधि में ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा। 

इसके अलावा, आप महंगे और स्वादिष्ट खानपान पर धन ख़र्च करते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन शुक्र की दूसरे भाव पर सीधी दृष्टि पड़ने के कारण आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। ऐसे में, आपके लिए आर्थिक जीवन में संतुलन बनाए रखना और फिजूलखर्ची से बचना इस समय बेहद ज़रूरी रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह कहा जा सकता है जो आपके नौवें और दूसरे भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके छठे भाव में उदित होने जा रहे हैं। बता दें कि कुंडली में नौवां भाव भाग्य का होता है जबकि दूसरा भाव धन-समृद्धि का होता है। वहीं, छठे भाव का संबंध मामा, प्रतियोगिता, शत्रु और स्वास्थ्य से होता है। 

इसके परिणामस्वरूप, शुक्र का कुंभ राशि में उदय की अवधि में आपको अपने माता-पिता, गुरु या मेंटर से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, बल्कि आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। इसके अलावा, आपको अपने अपने दांतों का भी ख्याल रखना होगा क्योंकि ज्यादा मीठा खाने से आपको कुछ रोग परेशान कर सकते हैं। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • शुक्रवार के दिन धन-समृद्धि के लिए सौहार्द और रिश्ते को मज़बूत करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
  • श्री सूक्त या लक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें। 
  • “ॐ शुं शुक्राय नमः” का पाठ करें। 
  • प्रतिदिन 108 बार का जाप करें, विशेष रूप से शुक्रवार के दिन। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत करें। साथ ही, सफ़ेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल या खीर का सेवन करें। 
  • शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े, चावल, चीनी, दही या चांदी का दान करें। 
  • शुक्र ग्रह के लिए दान पूरे भक्ति भाव से करें। 

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: विश्व पर प्रभाव 

कला, फैशन और रचनात्मक क्षेत्र में नए-नए आविष्कार 

  • ग्लोबल ट्रेड को लेकर लोगों की सोच दूरदर्शी होगी। साथ ही, एक्सपेरिमेंट, जेंडर-न्यूट्रल और फैशन आदि क्षेत्रों में लोगों को रुझान बढ़ेगा। 
  • टेक-ड्रिवन ब्यूटी टूल्स और एआई पर आधारित रचनात्मक क्षेत्रों में लोकप्रियता बढ़ेगी। 
  • डिजिटल आर्ट, ऑनलाइन क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और वर्चुअल मार्केटप्लेस में तेज़ी देखने को मिलेगी। 
  • तकनीक और रचनत्मक क्षेत्रों में वृद्धि होगी। 

महिलाओं में स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर 

  • समाज में स्वतंत्रता, प्रगतिशील और नए आविष्कार की माँग में बढ़ोतरी होगी। 
  • प्रेम, आर्थिक जीवन और जीवन से जुड़ी परंपराओं के विरुद्ध लोग आवाज़ उठाने लगेंगे। 
  • वैश्विक स्तर पर महिलाएं तकनीक, विज्ञान, सामाजिक मामलों में भागीदारी और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगी। 
  • डिजिटल प्लेटफार्म और स्टार्ट किए जाने वाले बिज़नेस में महिलाओं की भागीदारी  में वृद्धि होगी। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कूटनीति और व्यापारिक संबंध 

  • कई राष्ट्रों के बीच आविष्कार और प्रगति को आधार बनाकर पार्टनरशिप कर सकते हैं। 
  • व्यापारिक समझौतों में तकनीक के आधार पर लेन-देन देखने को मिल सकते हैं।

एंटरटेनमेंट और मीडिया 

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल कॉन्सर्ट्स, वर्चुअल रियलिटी शोज़ और विश्व स्तर पर आपसी सहयोग में तेज़ी आएगी।
  • कंटेंट को लेकर समाज में निडरता और जागरूकता बढ़ेगी। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

शुक्र का कुंभ राशि में उदय: शेयर बाज़ार भविष्यवाणी 

शुक्र का कुंभ राशि में उदय होने का प्रभाव स्टॉक मार्केट पर भी दिखाई देगा। आइए अब जानते हैं ज्योतिष के दृष्टिकोण से शुक्र की उदित अवस्था शेयर बाजार को किस तरह से प्रभावित करेगी, इसके लिए आप शेयर बाजार भविष्यवाणी भी पढ़ सकते हैं।  

  • शुक्र का कुंभ राशि में उदय सामान्य रूप से तकनीक, आर्थिक जीवन में लाभ और नए-नए आविष्कार लेकर आएगा। 
  • इस समय लोगों का रुझान पारंपरिक निवेश को लेकर बदल सकता है। साथ ही, बाजार की स्थिति उन क्षेत्रों के पक्ष में जा सकती है जिनका भविष्य उज्जवल होगा। 
  • ऊर्जा और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स की तुलना में तकनीक, डिजिटल और ग्रीन एनर्जी से जुड़े क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा क्योंकि शुक्र ग्रह प्रगति और आकर्षण के कारक ग्रह हैं।
  • कुंभ राशि की ऊर्जा नए-नए प्रयोगों को बढ़ावा देने का काम करेगी जिससे उभरते हुए क्षेत्रों जैसे मेटावर्स, क्रिप्टो आदि में वृद्धि की संभावना है।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. शुक्र ग्रह किस राशि के स्वामी हैं?

राशि चक्र में शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। 

2. कुंभ राशि का स्वामी कौन हैं?

राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ के स्वामी शनि देव हैं। 

3. ग्रह के उदय होने का क्या अर्थ होता है?

ज्योतिष में ग्रह के उदित होने का अर्थ अस्त अवस्था से बाहर आने को कहते हैं जिसके अंतर्गत कोई ग्रह सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आ जाता ह। 

टैरो साप्ताहिक राशिफल: 15 से 21 फरवरी 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 फरवरी, 2026): ये सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए! 

टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है। 

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026 सप्ताह के लिए साप्ताहिक राशिफल।

टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)  

करियर: पेज़ ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द चैरिएट

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि आप अब उलझन, दर्द या बीते हुए कष्टों से बाहर निकलकर शांति की ओर बढ़ रहे हैं। यह कार्ड बताता है कि आप पुराने घावों, तकलीफदेह हालात या भावनात्मक बोझ को पीछे छोड़ रहे हैं और अब हीलिंग व सुकून भरे समय की ओर बढ़ रहे हैं। 

यह बदलाव मानसिक भी हो सकता है और शारीरिक भी, जैसे कोई यात्रा, जगह बदलना या रिश्ते में नया रास्ता चुनना। हो सकता है कि आप किसी पुराने चैप्टर को बंद कर रहे हों या किसी ज्यादा स्थिर और स्वस्थ रिश्ते की ओर कदम बढ़ा रहे हों। यह कार्ड खुद को अपनाने, भावनात्मक उलझनों को सुलझाने और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का संकेत देता है। कुछ मामलों में यह लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप या पार्टनर के साथ किसी नई जगह शिफ्ट होने का भी संकेत हो सकता है। 

आर्थिक मामलों में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड दर्शाता है कि आप आर्थिक परेशानियों, नुकसान या धोखे से उबरने की प्रक्रिया में हैं। यह वित्तीय हीलिंग, माफी, और नई हकीकत को स्वीकार करने का संकेत देता है। अगर पहले किसी गलत डील, कर्ज़, नुकसान या पैसों से जुड़ा तनाव रहा है, तो अब उससे राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, यह कार्ड चेतावनी भी देता है कि कहीं आप अपने दर्द को दबा तो नहीं रहे या पुरानी गलत आदतों को छोड़ने से बच तो नहीं रहे। यह समय है बजट बनाने, समझदारी से समझौता करने और आर्थिक घावों को भरने का। लेकिन इसके लिए सच्चाई को स्वीकार करना ज़रूरी होगा। 

करियर में पेज़ ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि आप अपने काम या नई नौकरी को लेकर उत्साह, जोश और ऊर्जा से भरे हुए हैं। यह कार्ड किसी नई शुरुआत, नए रोल या नए अवसर का संकेत देता है। यह समय है अपने काम को जिज्ञासा और सीखने की भावना के साथ अपनाने का। नई चुनौतियां आएंगी, लेकिन ये आपको आगे बढ़ने और खुद को निखारने का मौका देंगी। खुले दिमाग से नए अनुभवों को अपनाएं, यह समय आपके करियर के लिए बहुत पॉजिटिव है। 

स्वास्थ्य के मामले में द चैरिएट बताता है कि आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से खुद पर नियंत्रण पा रहे हैं। यह कार्ड दिखाता है कि आपके अंदर इतनी ताकत है कि आप स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर सकें। यह समय है नई फिटनेस रूटीन शुरू करने, बीमारी से उबरने या खुद को बेहतर बनाने के लिए पूरी लगन से प्रयास करने का। भले ही आप कई दिशाओं से खिंचाव महसूस कर रहे हों, लेकिन अनुशासन, फोकस और आत्म-नियंत्रण से आप सफलता पा सकते हैं। 

भाग्यशाली फूल: मधुमालती

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: एस ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, ऐस ऑफ़ स्वॉर्ड्स यह दर्शाता है कि आपका रिश्ता हर समय नया-नया सा महसूस होगा। हर दिन बात करने के लिए कुछ ताज़ा रहेगा और एक-दूसरे के विचार सक्रिय रहेंगे। इस रिश्ते में कभी भी नीरसता नहीं आएगी। इस तरह के संबंध में, जब आप किसी को सच में जान लेते हैं, तो उससे कुछ भी छुपाते नहीं हैं और जैसे आप वास्तव में हैं, वैसे ही रहने की पूरी आज़ादी महसूस करते हैं। इसके अलावा, स्वॉर्ड्स की ऊर्जा ज़्यादा अधिकार जताने वाली नहीं होती, इसलिए यह रिश्ता संतुलित और सामंजस्यपूर्ण बना रहता है।

आर्थिक जीवन के मामले में एट ऑफ़ पेंटाकल्स यह दर्शाता है कि केंद्रित मेहनत, अपने हुनर को निखारने और कौशल विकसित करने से आर्थिक वृद्धि होगी। यह प्रमोशन, विशेषज्ञता से बढ़ी हुई आय या शिक्षा में किए गए समझदारी भरे निवेश जैसे लाभों की ओर भी इशारा करता है, जो लंबे समय में स्थिरता देते हैं। यह कार्ड बताता है कि शॉर्टकट अपनाने के बजाय धैर्य और निरंतर मेहनत से आप अपने क्षेत्र में माहिर बनेंगे, जिससे आर्थिक स्वतंत्रता और पहचान मिलेगी।

करियर में थ्री ऑफ वैंड्स विकास, दूरदृष्टि और नए अवसरों का संकेत देता है। यह अक्सर यात्रा, अंतरराष्ट्रीय काम या ऐसे प्रोजेक्ट्स से जुड़ा होता है जिनमें धीरे-धीरे गति आती है। यह दीर्घकालीन योजना और जोखिम लेने से मिलने वाली सफलता को भी दर्शाता है। रिवर्सड आने पर यह देरी, रुकावट, अटकाव की भावना, तैयारी की कमी या बाधाओं की ओर इशारा करता है। यह आगे बढ़ने से पहले दोबारा सोचने और निराशा पर काबू पाने की सलाह देता है। 

स्वास्थ्य के लिहाज से टू ऑफ़ पेंटाकल्स संतुलन बनाए रखने, लचीलापन अपनाने और जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच शारीरिक स्वास्थ्य को संभालने का संकेत देता है।  रिवर्सड होने पर यह बताता है कि  आपका स्वास्थ्य रूटीन अव्यवस्थित, नज़रअंदाज़ किया हुआ या ज़रूरत से ज़्यादा बोझिल हो गया है। यह संकेत है कि आप बहुत ज़्यादा जिम्मेदारियां उठा रहे हैं और अब खुद को फिर से संतुलित करने की ज़रूरत है। 

भाग्यशाली फूल: पोपी 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: हाई ऑफ प्रीस्टेस

करियर: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवन ऑफ वैंड्स यह संकेत देता है कि आपका जीवनसाथी या पार्टनर आपके लिए खड़े होने को तैयार है। वहीं दूसरी ओर, उन्हें यह भी महसूस हो सकता है कि उन्हें हर हाल में आपके रिश्ते और आपका बचाव करना पड़ रहा है। यह स्थिति खासतौर पर तब बनती है, जब आपके रिश्ते के बाहर के लोग आपका विरोध कर रहे हों या आपको जज कर रहे हों। ज्योतिष के अनुसार, सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड का संबंध मंगल ग्रह की अग्नि ऊर्जा से है, जो सिंह राशि में स्थित होती है। हालांकि, यह उग्र ऊर्जा ज्यादा आक्रमक न होकर रक्षात्मक स्वभाव की होती है। 

आर्थिक जीवन में धन के परिणाम के रूप में हाई प्रीस्टेस का अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाली कुछ छुपी हुई संभावनाओं या अदृश्य कारण मौजूद हैं। यह कार्ड आपको अपने वर्तमान करियर में गहराई से देखने के लिए प्रेरित करता है ताकि ऐसे अवसर या रुकावटें सामने आ सकें जो अभी साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रही हैं यह संकेत देता है कि गहराई समझ और अंतर्दृष्टि आपको अपने काम और आर्थिक हालत के बीच के संबंध को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगी।

करियर में ऐस ऑफ पेंटाकल्स यह सुझाव देता है कि आपको फिलहाल वहीं बने रहना चाहिए जहां आप हैं। आप अपने क्षेत्र में सफलता की बस शुरुआत कर रहे हैं। यदि आपके मन में अभी भी कुछ लक्ष्य हैं, तो उन्हें बोलकर व्यक्त करते रहें और उन्हें साकार करने पर ध्यान दें, क्योंकि ब्रह्मांड आपकी सुन रहा है। आपके काम के प्रति आपका उत्साह बाकी सभी बातों से ऊपर है और आपकी साथी आपकी मेहनत और लगन को पहचानते हैं और उसकी सराहना करते हैं। 

स्वास्थ्य के मामले में टेन ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि इस समय आप भावनात्मक स्थिरता, परिवार या समुदाय के सहयोग और अपनापन महसूस कर रहे हैं। यह जुड़ाव की भावना एक मजबूत भावनात्मक सुरक्षा प्रदान करती है, जो स्थिरता और उपचार को बढ़ावा देती है। जब व्यक्ति खुद को सुरक्षित, स्वीकार किया हुआ और समझा हुआ महसूस करता है, तो उसका भावनात्मक स्वास्थ्य और भी मजबूत होता है।

भाग्यशाली फूल: लैवेंडर

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आपको रिश्तों को आगे बढ़ाने से पहले अपने पार्टनर के कुछ राज जानने की जरूरत पड़ सकती है। ये जरूरी नहीं कि बहुत रहस्य हों, बल्कि ये उनकी कुछ बुरी आदतें या नकारात्मक व्यवहार के पैटर्न भी हो सकते हैं। आपको यह समझने की आवश्यकता हो सकती है कि आपके पार्टनर का पिछला रिश्ता क्यों टूटा था। संभव है कि आपको पता चले कि आपके पार्टनर को वफादारी निभाने में कठिनाई होती है इसलिए अपनी सीमाएं साफ रखें। किसी के विश्वासघात को बार-बार माफ करने की भी एक सीमा होती है।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स एक सकारात्मक कार्ड है, जो दर्शाता  है कि कड़ी मेहनत के बाद आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि यह अहंकार और लापरवाह रवैये से बचने की चेतावनी भी देता है। आर्थिक रूप से यह सफलता, पहचान और मेहनत के फल मिलने का संकेत देता है। यह कार्ड आर्थिक स्थिरता, अच्छे निवेश से लाभ या सार्वजनिक प्रशंसा के कारण धन लाभ की ओर इशारा करता है।

करियर में टू ऑफ़ स्वॉर्ड्स यह दर्शाता है कि यदि आप कोई नया काम शुरू कर रहे है, तो अपने करियर को लेकर असमंजस या दुविधा महसूस कर सकते हैं। अपने नए जॉब के हर पहलू का अच्छे से विश्लेषण करें। जल्दबाजी में ऐसे फैसले न लें जो सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकते हैं। करियर के इस नए चरण में धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य में नाइट ऑफ वैंड्स सूजन से जुड़ी समस्याओं, ज़्यादा मेहनत के कारण लगी चोटों, या उन बीमारियों का संकेत देता है जो खुद को शांत न रखने पर बढ़ सकती हैं। अत्यधिक गतिविधियों के कारण तनाव, पुराने रोगों का तनाव से बिगड़ना, या जल्दबाज़ी में होने वाली दुर्घटनाएं संभव हैं। यह कार्ड आपको याद दिलाता है कि बहुत तेज़ी से आगे बढ़ना आपकी लंबी अवधि की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

भाग्यशाली फूल: मून फ्लावर 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द फुल 

करियर: सेवन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट

प्रेम जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स का अर्थ है एक मजबूत और स्थिर संबंध, एक साथ सुरक्षित, पारंपरिक और स्थिर जीवन बनाने की क्षमता और पारिवारिक संबंधों और साझा धरोहर का अहसास। यह विवाह करने, बच्चों का पालन-पोषण करने, या प्रतिबद्ध रिश्ते में आगे बढ़ने के निर्णय का प्रतीक हो सकता है, जिसे पारिवारिक और वित्तीय समर्थन द्वारा बल मिलता है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो द फुल एक चेतावनी है कि ऐसे जोखिम उठाएं जिनसे लाभ और हानि दोनों हो सकते हैं। इस संदर्भ में द फुल एक यात्रा है, जो आत्म-खोज के साथ-साथ वित्तीय अध्ययन के बारे में भी है। यह चेतावनी देती है कि जहां बड़े लाभ का अवसर है, वहीं हानि का भी खतरा है। यह वितरीतता संतुलित रणनीति की मांग करती है, जो सावधानीपूर्वक जोखिम उठाने को प्रोत्साहित करती है, जबकि बदले वित्तीय माहौल के अनुसार लचीला रहने की आवश्यकता है। 

करियर में सेवन ऑफ कप्स का अर्थ है कि आपके पास बहुत प्यारी आकर्षक नौकरी के विकल्प हैं, लेकिन आपको उन्हें ध्यान से चुनने की आवश्यकता है ताकि  आप झूठी उम्मीदों या अवास्तविक अपेक्षाओं से प्रभावित न हो जाएं। यह एक प्रेरणा है कि आप अब दिन में सपने देखने के बजाय एक ठोस निर्णय लें और उस पर टिके रहें, लेकिन केवल तब जब आपने हर अवसर का वास्तविक मूल्यांकन किया हो। 

स्वास्थ्य में द हर्मिट का मतलब है कि जब यह कार्ड आपके स्वास्थ्य संबंधी पढ़ाई में आता है, तो यह आत्म-देखभाल, आत्म-विश्लेषण, एकांत और आंतरिक मार्गदर्शन की आवश्यकता को दर्शाता है, ताकि आप स्पष्टता प्राप्त कर सकें, ठीक हो सकें और अपनी जरूरतों को समझ सकें, बजाय इसके कि आप दूसरों के सुझावों पर निर्भर हों। यह शरीर और मानसिक स्थिति में संतुलन स्थापित करने के लिए समाज की निरंतर करने की मांग से हटकर अपने अंदर की ज्ञान की ओर लौटने की बात करता है, जिसे आप ध्यान, उपचार या आत्म-विश्लेषण के माध्यम से पा सकते हैं।

भाग्यशाली फूल: सूरजमुखी 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: द लवर

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स   

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ वैंड्स

कन्‍या राशि वाले यदि आपने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ सहा है, तो अब आप उसका उजला पक्ष देख पा रहे हैं। द लवर कार्ड यह बताता है कि आपको यह तय करना होगा कि यह रिश्ता लड़ने लायक है या नहीं। अगर आपको पूरा विश्वास है, तो इस रिश्ते के साथ मजबूती से खड़े रहें। यह कार्ड लंबे समय के रिश्ते और कमिटमेंट का संकेत देता है। अगर आप अपने रिश्ते में कमिटमेंट का इंतजार कर रहे हैं, तो वह जरूर आने वाला है।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स यह दिखाता है कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का समय है। जो फैसला आप लेंगे, वह आपकी तरक्की और आर्थिक बढ़ोतरी में मदद करेगा। यह कार्ड आपको भरोसे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

करियर सलाह में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का मतलब है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपमें अपने साथ काम करने वालों को सही दिशा देने की अच्छी क्षमता है और लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य की ओर लगातार मेहनत करते रहे, तो आपको उसका पूरा फल मिलेगा। आपको नौकरी का अच्छा ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है। 

स्वास्थ्य में पेज ऑफ वैंड्स अच्छे स्वास्थ्य, नई ऊर्जा, फिटनेस के नए विचार, ठीक होने की इच्छा और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव (जैसे व्यायाम शुरू करना) का संकेत देता है। यह कार्ड अच्छे समाचार और एक उत्साही, सक्रिय मनोदशा को दर्शाता है। 

भाग्यशाली फूल:  बटरकप

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि   

प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह कार्ड इंकार को दिखाता है। आप दोनों जानते हैं कि किसी समस्या पर कुछ करना जरूरी है, लेकिन फिर भी न तो उस पर बात हो रही है और न ही समाधान निकाला जा रहा है। इससे आपको बेबस और कमजोर महसूस हो सकता है, जैसे कुछ भी आपके हाथ में नहीं है। याद रखें, हालात पूरी तरह आपके नियंत्रण में न हों, फिर भी आपके पास विकल्प होते हैं। आपके रिश्ते की समझ और तालमेल कैसे रहेगा, यह काफी हद आपके अपने फैसलों पर निर्भर करता है।

आर्थिक जीवन में एट ऑफ कप्स यह कार्ड किसी ऐसे आर्थिक हालात को छोड़ने का संकेत देता है जो आपको संतुष्टि नहीं दे रहा, जैसे रुकी हुई नौकरी या नुकसान वाला काम। इसका मतलब है कुछ बेहतर और अर्थपूर्ण पाने के लिए पुराने सुरक्षित रास्ते को छोड़ना। हालांकि, कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पैसों की अच्छी तरह योजना बनाना ज़रूरी है ताकि जल्दबाज़ी में नुकसान न हो। यह सिर्फ भागने की नहीं, बल्कि सोच-समझकर बदलाव और आत्मिक या व्यक्तिगत विकास की ओर बढ़ने की बात करता है। 

करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स इस सप्ताह आपको काम पर नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में आपके करियर की मजबूत नींव बनेंगी। अपने प्रोफेशनल नेटवर्क में अच्छे और लंबे समय के रिश्ते बनाना बहुत फायदेमंद रहेगा। आप अपनी टीम के एक सहयोगी और मददगार सदस्य हैं, और ज़रूरत पड़ने पर आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। 

स्वास्थ्य में सेवन ऑफ कप्स यह कार्ड बताता है कि आपको एक से अधिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी चोट या बीमारी दोबारा दर्द, जकड़न या सुन्नता के रूप में उभर सकती है, खासकर जोड़ों और मांसपेशियों में। ऐसे में भ्रम से बचें और सही इलाज व देखभाल पर ध्यान दें। 

भाग्यशाली फूल: डहेलिया

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स

वृश्चिक राशि राशि वालों प्रेम जीवन में इस सप्ताह द सन यह दर्शाता है कि आप अपने परिवार के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। हो सकता है कि आपके या आपके भाई-बहन की शादी के जरिए आपके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ा हो। चाहे कुछ भी हो, लेकिन आप निश्चित रूप से जीवन भर के लिए यादें संजोकर रखेंगे। 

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) यह दर्शाता है कि आप अपनी वित्तीय स्थिति की रक्षा करते-करते थक गए हैं। प्रतिस्पर्धियों और धोखाधड़ी से संवेदनशील हैं और आपकी तकनीकें सफल नहीं हो रही हैं। यह मानसिक थकावट, जमीन खोने या हार से पीछे हटने की आवश्यकता हो दर्शाता है, यह एक संकेत है कि आपको आगे बढ़ने की बजाय रुककर फिर से विचार करना चाहिए। यह चेतावनी है कि आपकी वर्तमान रक्षा व्यवस्था काम नहीं कर रही है। 

करियर में द मैजिशियन कार्ड यह बताता है कि अगर आप अपने आप पर विश्वास रखते हैं, तो आप सफल होंगे। आपके पास पहले से ही सफलता पाने के लिए ज़रूरी गुण और कौशल हैं। ब्रह्मांड आपकी मदद करने के लिए तैयार है। अगर आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो कुछ भी आपको रोक नहीं सकता। मैजिशियन यह भी बताता है कि यदि आप वित्तीय सलाह की तलाश में हैं, तो नए मौके आने वाले हैं। आपको इनका सामना करने के लिए हिम्मत चाहिए। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में सिक्स ऑफ वैंड्स कार्ड आम तौर पर इलाज की सफलता, ऊर्जा में बढ़ोतरी, और स्वस्थ फैसलों के लिए सराहना को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आप अपनी स्वास्थ्य यात्रा में जीत रहे हैं और महसूस कर रहे हैं कि आप मजबूत हैं, लेकिन यह भी चेतावनी देता है कि घमंड से बचें और पुरस्कार मिलने पर विनम्र रहें। इसका मतलब है किसी बीमारी को हराना, मजबूत महसूस करना और आपके प्रयासों की सराहना मिलना, लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा आत्मविश्वास न बढ़े। 

भाग्यशाली फूल:  गेरैनियम

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि 

प्रेम जीवन: द स्टॉर

आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द लवर

स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में द स्टॉर कार्ड आया है, जो दर्शा रहा है कि आप सामने वाले इंसान के लिए उम्मीद और सुकून की तरह हैं। जब वो अपनी जिंदगी के लिए मुश्किल दौर में होता है, तो आपकी मौजूदगी उसे अच्छा महसूस कराती है। आपकी दोस्ती इस रिश्ते को मजबूत बनाने में बहुत मदद करेगी। यह रिश्ता हल्का-फुल्का, आरामदायक और सच्चा होता है। इसमें आपको दिखावा करने या नकाब पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप जैसे हैं वैसे रह सकते हैं। 

आर्थिक जीवन के मामले में एट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि मेहनत, सीखने और अपने हुनर को निखारने से पैसा और सफलता मिलती है। प्रमोशन, बेहतर कमाई या पढ़ाई या स्किल में किया गया निवेश आगे चलकर फायदा देगा। लेकिन यह भी चेतावनी देता है कि सिर्फ काम में ही मत डूबे रहो, जिंदगी में संतुलन जरूरी है। धीरे-धीरे अपने दम पर आर्थिक रूप से मजबूत बनने का संकेत है।

करियर में द लवर दर्शाता है कि नए ऑफिस या नई नौकरी में साथ काम करने वाले लोगों से अच्छे रिश्ते बनाना बहुत ज़रूरी है। टीमवर्क और आपसी समझ से ही सफलता मिलेगी। नए विचारों को अपनाएं, लोगों से खुलकर बात करें। इससे काम का माहौल अच्छा रहेगा और आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा। 

स्वास्थ्य के बारे में द हैंग्ड मैन कार्ड बताता है कि शरीर को आराम की ज़रूरत है और चीज़ों को थोड़ा अलग नज़रिये से देखने की ज़रूरत है। सेहत से जुड़ी परेशानी धीरे-धीरे ठीक हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। तनाव कम करना, ध्यान या योग मददगार हो सकता है। अगर समस्या पुरानी है तो डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी है। यह कार्ड हाई बीपी, डायबिटीज़ या प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतों की तरफ भी इशारा कर सकता है, जहाँ सही देखभाल बहुत ज़रूरी है। 

भाग्यशाली फूल: बर्ड ऑफ पैराडाइज़

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द लवर

मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि आपके रिश्ते में आगे बढ़ने का समय है। अब रिश्ता और मजबूत हो सकता है और अगले स्तर पर जा सकता है। यह एक लंबे और स्थिर भविष्य की ओर इशारा करता है। इस दौरान साथ रहने की प्लानिंग, पार्टनर के साथ यात्रा करना या फिर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप जैसी नई संभावनाएँ बन सकती हैं। यह कार्ड आपको भरोसा रखने, आगे बढ़ने और रिश्ते में अच्छे बदलाव की उम्मीद करने के लिए कहता है। 

आर्थिक जीवन के मामले में जजमेंट कार्ड अपराइट यह संकेत देता है कि आपको किसी बड़े और ज़रूरी फैसले का सामना करना पड़ सकता है। आपके पिछले प्रयासों को पहचाना जाएगा, लेकिन साथ ही यह भी ज़रूरी है कि आप अपने खर्चों को लेकर ईमानदारी से सोचें। यह कार्ड जल्दबाज़ी में पैसे से जुड़े फैसले लेने से मना करता है और संतुलित खर्च करने की सलाह देता है। साथ ही यह पदोन्नति या नई नौकरी/काम के मौके की ओर भी इशारा कर सकता है। 

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ़ कप्स कार्ड बताता है कि काम की जगह पर अच्छे रिश्ते बनेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और मिलकर काम करने से फायदा होगा। अगर आप किसी के साथ नया बिज़नेस या पार्टनरशिप शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। इससे दोनों को सफलता और संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में भी खुशी और संतुलन बना रहेगा। 

स्वास्थ्य के मामले में द लवर्स कार्ड अपराइट बताता है कि आपकी सेहत के सफ़र में आपको सही सहयोग मिल सकता है, चाहे वह जीवनसाथी हो या कोई अच्छा डॉक्टर। यह कार्ड यह भी संकेत देता है कि इलाज या लाइफ़स्टाइल से जुड़ा कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है, जो आपकी सेहत को प्रभावित करेगा। अपने शरीर के लिए प्यार और समझदारी से फैसला लें, खासकर दिल की सेहत का ध्यान रखें। 

भाग्यशाली फूल: पैंसी 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्प्रेस कार्ड एक बहुत ही सुंदर और सकारात्मक संकेत है। यह बताता है कि आपका रिश्ता प्यार से भरा, गहरा और एक-दूसरे को सहारा देने वाला होगा। आपका पार्टनर आपका ख्याल रखने वाला और समझदार होगा। यह कार्ड मजबूत बॉन्ड, खुशहाल रिश्ते और सफल शादी की संभावना दिखाता है। अगर आप किसी रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं, तो उसके सफल होने के पूरे चांस हैं। आपका पार्टनर आपके रिश्ते को एक बगीचे की तरह सींचना चाहता है, जहां प्यार, भरोसा और केयर से रिश्ता बढ़ता है।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स अपराइट बताता है कि यह समय भविष्य की प्लानिंग करने का है। आपको लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान देना चाहिए, खासकर पैसे बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए। टू ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) यह संकेत देता है कि अगर आप निर्णय लेने में डर या झिझक दिखाएंगे, सही प्लानिंग नहीं करेंगे या रिस्क लेने से बचेंगे, तो अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं और आर्थिक स्थिति रुकी-सी रह सकती है। 

करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि टीमवर्क और साथ मिलकर काम करना सफलता की कुंजी है। दूसरों के अनुभव और ज्ञान से सीखकर आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। यह समय किसी नई स्किल को सीखने, खुद को बेहतर बनाने या नए काम की ट्रेनिंग लेने का भी हो सकता है। आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आगे चलकर प्रमोशन, ज़िम्मेदारियां बढ़ने या किसी तरह की पहचान मिलने के योग हैं। 

स्वास्थ्य स्वास्थ्य के मामले में सिक्स ऑफ़ कप्स कार्ड यह दिखाता है कि आपकी सेहत का सीधा संबंध आपकी भावनाओं से है। तनाव या पुराने भावनात्मक ज़ख्म आपकी तबीयत को प्रभावित कर सकते हैं। यह कार्ड बताता है कि बीते समय की कुछ बातें, बचपन की यादें या पुरानी परेशानियां आज भी आपको अंदर से प्रभावित कर रही हैं। भावनात्मक रूप से खुद को ठीक करना और सुकून देना आपके स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है।

भाग्यशाली फूल: ऑर्किड

मीन राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: द वर्ल्ड 

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

प्रेम जीवन में थ्री ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आपका रिश्ता खुशियां मनाने लायक है। यह भले ही बहुत ज्यादा पावर कपल वाला कार्ड न हो, लेकिन आप दोनों को समाज में इज्जत  और अपनापन मिलेगा। यह कार्ड भरपूर प्यार और खुशी का भी संकेत देता है। आप दोनों एक-दूसरे के लिए लकी साबित हो सकते हैं। आपका पार्टनर आपके लिए अच्छा सहारा बनेगा और आप भी उसके लिए सपोर्ट सिस्टम बनेंगे। 

आर्थिक जीवन के मामले में सन कार्ड सफलता, धन और साफ़ स्थिति को दिखाता है। आपकी मेहनत रंग ला रही है और जो भी निवेश आपने किया है, उसमें फायदा होने के योग हैं। यह कार्ड सकारात्मक सोच, खुशी और पैसों को लेकर संतोष बनाए रखने की सलाह देता है। लेकिन अगर यह कार्ड उल्टा हो, तो यह संकेत देता है कि ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीद या बिना सोचे-समझे भरोसा करने से गलत आर्थिक फैसले हो सकते हैं। 

करियर में द वर्ल्ड कार्ड बड़ी उपलब्धि का संकेत है। आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और लंबे समय से जो लक्ष्य आपने तय किए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं। यह समय स्थिरता और अच्छी कमाई लाने वाला हो सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट का सफल अंत, रिटायरमेंट की सोच, या फिर ऐसी नौकरी/काम का मौका भी मिल सकता है जिसमें यात्रा या विदेश से जुड़ाव हो। 

स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ़ वैंड्स अपराइट कार्ड बताता है कि आपकी सेहत तेज़ी से बेहतर होगी। अगर आप किसी बीमारी या चोट से उबर रहे हैं, तो रिकवरी जल्दी होगी। शरीर में एक्टिवनेस और एनर्जी बनी रहेगी, यानी कुल मिलाकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

भाग्यशाली फूल: लिली

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- टैरो वैदिक ज्योतिष से अलग कैसे है?

टैरो इंट्यूशन और एनर्जी वर्क पर आधारित है, लेकिन ज्योतिष ग्रहों की स्थिति और गोचर पर निर्भर करता है।

2- टैरो न्यूमरोलॉजी जैसाकैसे है?

टैरो और न्यूमरोलॉजी में नंबरों का इस्तेमाल एक जैसे तरीकों से होता है।

3- टैरो में कितने तत्व होते?

चार तत्व: वैंड्स, स्वॉर्ड्स, पेंटाकल्स और कप्स।

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 15 फरवरी से 21 फरवरी, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 15 फरवरी से 21 फरवरी, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख से लेकर 31 तारीख तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (15 फरवरी से 21 फरवरी, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4  का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव  हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अपने काम को लेकर बहुत ज्‍यादा पाबंद होते हैं और पूरे पेशेवर तरीके से काम करते हैं। इन लोगों के अंदर प्रशासनिक कौशल अधिक देखने को मिलता है। इसके अलावा इन जातकों के अंदर अपने काम को लेकर नेतृत्‍व करने का गुण भी होता है। ये जातक बड़े या महत्‍वपूर्ण कार्यों को करने में सक्षम होते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ अधिक संवेदनशील रवैया अपना सकते हैं और इस वजह से आप अपने साथी के साथ रिश्‍ते में मूल्‍यों को बनाए रखने के कई अच्‍छे अवसर खो सकते हैं। प्‍यार की कमी के कारण आपका रिश्‍ता कमजोर हो सकता है एवं जिस पर काम करने की जरूरत है।

शिक्षा: पढ़ाई में छात्रों की एकाग्रता कम हो सकती है जिससे उनकी सीखने की क्षमता और प्रगति में कमी आने के संकेत हैं। आपको उच्‍च शिक्षा के मामले में कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। छात्रों का पढ़ाई पर से फोकस और रुचि दोनों कम हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का बहुत ज्‍यादा दबाव पड़ सकता है जिससे कार्यक्षेत्र में उनकी प्रगति में कमी आने के संकेत हैं। इस सप्‍ताह मूलांक 1 वाले जातकों को अपने काम को लेकर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और इससे उनका विकास बाधित हो सकता है। नौकरी में दबाव मिलने की वजह से काम में आपकी रुचि कम हो सकती है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको मनचाहा मुनाफा नहीं मिल पाएगा क्‍योंकि आपको अपने प्रतिद्वंदियों से अधिक प्रतिस्‍पर्धा देखने को मिल सकती है।

सेहत: इस सप्‍ताह आपको सनबर्न और पाचन से संबंधित समस्‍याएं होने का डर है। ऐसा इम्‍यूनिटी के कमजोर होने की वजह से हो सकता है। इससे आपको परेशानी हो सकती है।

उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ॐ भास्‍कराय नम:’ मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग अधिक भावुक प्रवृत्ति के होते हैं और ये दूसरों के प्रति अपना भावनात्‍मक रवैया दिखा सकते हैं। इनका इस तरह का स्‍वभाव इनके विकास में बाधा का काम कर सकता है। इसके अलावा ये जातक यात्रा करने या घूमने-फिरने में अधिक व्‍यस्‍त रहते हैं और इन्‍हें यात्रा करना पसंद होता है। इनके अंदर अधिक जुनून देखा जा सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ दूरियां बनाकर रख सकते हैं जो कि जीवनसाथी के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में बाधा बन सकता है। संभव है कि आप अपने रिश्‍ते को मजबूत बनाए रखने के लिए उसमें अच्‍छे मूल्‍यों को बनाए रखने में असमर्थ हों। कभी-कभी आप अपने पार्टनर के साथ सख्‍त रवैया भी अपना सकते हैं जिससे रिश्‍ते में खटास आने की आशंका है। आपको अपने पार्टनर के साथ कटु व्यवहार करने से बचना चाहिए।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्‍ताह आपके लिए ज्‍यादा फलदायी नहीं रहने वाला है और आपको अधिक प्रगति नहीं मिल पाने के संकेत हैं। आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करने में पीछे रह सकते हैं। आप कुछ समस्‍याओं की वजह से परेशान हो सकते हैं जिससे पढ़ाई में आपकी योग्‍यता में कमी आ सकती है।

पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो यह सप्‍ताह आपके लिए ज्यादा अच्‍छा नहीं रहने वाला है। आपके हाथ से अपनी काबिलियत दिखाने के कई कीमती अवसर छूट सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आपके लिए मुनाफा कमाना मुश्किल हो सकता है जिसकी वजह से आप उच्‍च प्रगति प्राप्‍त करने में पीछे रह सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपको तेज जुकाम और खांसी होने का डर है। इम्‍यूनिटी के कमजोर होने की वजह से ऐसा हो सकता है। आप पूरे उत्‍साह के साथ अपनी सेहत का ख्‍याल रखें और स्‍वास्‍थ्‍य पर अधिक ध्‍यान दें।

उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अभी सुनें:

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 वाले लोग अधिक खुले विचारों वाले होते हैं। ये बहुत ईमानदार होते हैं जिससे इन्‍हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इन्‍हें हमेशा सच बोलना पसंद होता है और ये दूसरों से भी सच बोलने की उम्‍मीद रखते हैं।

प्रेम जीवन: अहंकार से संबंधित समस्‍याओं और अपने पार्टनर के साथ मजबूत रिश्‍ता कायम न कर पाने की वजह से इस सप्‍ताह आपका अपने जीवनसाथी के साथ संबंध ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहने वाला है। अहंकार की वजह से आप दोनों के बीच बहस होने की आशंका है जिससे आपके रिश्‍ते का आकर्षण खराब हो सकता है। अपने रिश्‍ते में खुशियां और स्थिरता बनाए रखने के लिए आपको अपनी ओर से कुछ ताज़गी लाने की जरूरत है।

शिक्षा: इस समय पढ़ाई में छात्रों की रुचि, जोश एवं उत्‍साह कम हो सकता है जिसकी इस सप्‍ताह बहुत ज्‍यादा जरूरत है। अगर आप उच्‍च शिक्षा लेने की सोच रहे हैं, तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपके साथी छात्र आपसे ईर्ष्‍या रख सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा लोगों को अपनी मौजूदा नौकरी में इस सप्‍ताह अपने सहकर्मियों और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ अधिक संवेदनशील मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। काम के मामले में इस तरह की समस्‍याएं आपकी प्रगति को प्रभावित कर सकती हैं। व्‍यापार की बात करें, तो इस सप्‍ताह व्‍यापारियों को कम मुनाफा होने की आशंका है। आप इस समय आवश्‍यक मुनाफा कमाने से पीछे रह सकते हैं।

सेहत: बहुत ज्‍यादा तैलीय भोजन खाने की वजह से आपको मोटापा होने का खतरा है। आपको तैलीय चीज़ें खाने से बचना चाहिए। इस समय आपको सख्‍त डाइट का पालन करना चाहिए ताकि आपकी स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति दुरुस्‍त रहे।

उपाय: बृहस्‍पतिवार के दिन बृहस्‍पति ग्रह के लिए पूजा करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 वाले जातक इस सप्‍ताह अपनी खासियत और विशेष गुणों को दिखाने में सक्षम होंगे। इससे आपके उच्‍च लाभ प्राप्‍त करने के उद्देश्‍य की पूर्ति होगी। एक्‍स्‍ट्रा कर्रिकुलर एक्टिविटीज़ में शानदार प्रदर्शन करने और अपने विशेष गुणों को दिखाने के लिए अनुकूल समय है।

प्रेम जीवन: आपके प्रेम और रोमांस में आकर्षण बढ़ेगा। इसकी वजह से आपके और आपके पार्टनर का रिश्‍ता मज़बूत होगा और आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। अपने रिश्‍ते में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपने जो अनूठा व्‍यवहार अपनाया है, उससे आपके जीवनसाथी को प्रसन्‍नता महसूस होगी।

शिक्षा: आप ग्राफिक डिज़ाइनिंग और वेब डेवलपमेंट आदि जैसे पेशेवर विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आपके अंदर कोई अद्भुत स्किल्‍स विकसित हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने काम में काफी व्‍यस्‍त रहने वाले हैं और आप अपने काम को समय से पहले ही पूरा करने में सक्षम होंगे। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आप नए काम या व्‍यवसाय शुरू कर सकते हैं और इस तरह आप एक नए बिज़नेस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए तैयार हो सकते हैं। इस समय आपको नए विशेष प्रोजेक्‍ट मिलने की भी संभावना है जिससे आपकी प्रगति में इज़ाफा होने की उम्‍मीद है।

सेहत: इस समय मूलांक 4 वाले जातक अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर अधिक सचेत रह सकते हैं। आपके अंदर उच्‍च स्‍तर की ऊर्जा रहने वाली है जिसकी वजह से आप फिट महसूस करेंगे और इससे आपके आकर्षण में भी वृद्धि होगी। कभी-कभी आपको एलर्जी के कारण त्‍वचा से संबंधित समस्‍याएं होने की आशंका है।

उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातकों की अपने जीवन की नींव को मजबूत करने में रुचि बढ़ सकती है और ये उसी के हिसाब से योजना बना सकते हैं। ये लोग हंसमुख स्‍वभाव के होते हैं और इससे इन्‍हें तुरंत और सकारात्‍मक परिणाम पाने में मदद मिल सकती है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपका और आपके पार्टनर का रिश्‍ता मज़बूत होगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्‍ते में आकर्षण बढ़ेगा। इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्‍ते में नैतिक मूल्‍यों को स्‍थापित करेंगे।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आप इस सप्‍ताह शानदार प्रदर्शन करेंगे। इससे आप उन्‍नति करने और उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में सक्षम होंगे। यदि आप इस समय प्रतियोगी परीक्षा में हिस्‍सा ले रहे हैं, तो इसमें आपके लिए अच्‍छे अंक प्राप्‍त करने के योग बन रहे हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आपको अपनी नौकरी में सकारात्‍मक परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत को अब पहचान मिल सकती है। वहीं व्‍यापारियों के लिए भी उच्‍च मुनाफे के योग बन रहे हैं। आपके कोई नया बिज़नेस शुरू करने की भी संभावना है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर देने में सक्षम होंगे।

सेहत: आपको स्किन संबंधित किसी समस्‍या के कारण असहज महसूस हो सकता है। इसके अलावा आपको नसों से संबंधित समस्‍यांए होने की भी आशंका है और इसके कारण आपकी फिटनेस और खुशियों में कमी आ सकती है।

उपाय: रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 6

(यदि आपका जन्‍म महीने की किसी भी 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

इस मूलांक के जातकों को यात्रा के संबंध में अच्‍छे परिणाम मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही आपको खूब धन कमाने का मौका भी मिलेगा। आपकी आय में तो वृद्धि होगी ही साथ ही आप पैसों की बचत करने में भी सफल हो पाएंगे। इस सप्‍ताह आपके अंदर कोई ऐसे विशेष स्किल्‍स विकसित होने के आसार हैं जिससे आपकी अहमियत बढ़ जाए।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ काफी संतुष्‍ट महसूस करेंगे। आप अपने रिश्‍ते में आकर्षण को बढ़ाने में सक्षम होंगे। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं और आप इन पलों का भरपूर आनंद उठाएंगे।

शिक्षा: आप शिक्षा के कुछ क्षेत्रों जैसे कि कम्‍युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग आदि में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने लिए खास जगह बनाने और अपने साथी छात्रों को कड़ी टक्‍कर देने में खुद को एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में पेश करने में सक्षम होंगे। आपको इस सप्‍ताह विदेश जाकर पढ़ाई करने के नए अवसर भी मिल सकते हैं और आप विदेश में विशेषज्ञता हासिल करेंगे।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने काम में काफी व्‍यस्‍त रहने वाले हैं और इससे आपको अच्‍छे परिणाम मिलने की भी संभावना है। व्‍यापारियों के लिए अपने बिज़नेस को बढ़ाने का यह उत्‍तम समय है। आपको पार्टनरशिप में नया बिज़नेस शुरू करने का मौका भी मिल सकता है। इस तरह आपको अपने व्‍यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सेहत: इस सप्‍ताह आपका स्‍वास्‍थ्‍य उत्तम रहने वाला है और आप फिट महसूस करेंगे। आपको इस समय कोई मामूली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या तक परेशान नहीं करेगी। इस सप्‍ताह आपकी इम्‍यूनिटी काफी मजबूत रहने वाली है।

उपाय: रोज़ 33 बार ‘ॐ भार्गवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान  

मूलांक 7

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 7 वाले जातक अपने आप से अपनी प्रगति और भविष्‍य को लेकर सवाल कर सकते हैं। आपको कोई छोटा काम करने या कदम उठाने से पहले सोचने, योजना बनाने और फिर उस पर काम करने की आवश्‍यकता है। इस समय खुद को तैयार करने के लिए आपको आध्‍यात्मिक कार्यों में शामिल होने की सलाह दी जाती है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके परिवार में चल रही कुछ समस्‍याओं के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के रिश्‍ते में खटास पड़ने की आशंका है। इससे आपके वैवाहिक जीवन की सुख-शांति भंग हो सकती है। यदि आप अपने रिश्‍ते में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो चिंता करने के बजाय अपने पार्टनर के साथ सामंजस्‍य बिठाने का प्रयास करें।

शिक्षा: गूढ़ विज्ञान और ज्‍योतिष की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय अच्‍छा नहीं है। इस समय छात्रों की याद रखने की क्षमता औसत रहेगी और इसकी वजह से वे अच्‍छे अंक लाने से पीछे रह सकते हैं।

पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में कुछ शानदार हासिल करने के मामले में यह सप्‍ताह आपके लिए औसत साबित होगा। वहीं व्‍यापारियों के लिए धन हानि के संकेत हैं इसलिए इन्‍हें योजना बनाकर चलने और अपने बिज़नेस पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है।

सेहत: इस सप्‍ताह आपको एलर्जी की वजह से त्‍वचा पर जलन और पाचन संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं। स्‍वस्‍थ रहने के लिए आप समय पर भोजन करें।

उपाय: रोज़ 43 बार ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 8

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

यात्रा के दौरान आपकी कोई कीमती या मूल्‍यवान चीज़ खो सकती है। इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आप अधिक सावधानी बरतें और इस तरह की समस्‍याओं से बचने के लिए व्‍यवस्थित योजना बनाकर चलें।

प्रेम जीवन: आपको अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्‍तों की तरफ से कुछ परेशानियां देखनी पड़ सकती हैं। इसकी वजह से आपका और आपके जीवनसाथी का रिश्‍ता कमज़ोर हो सकता है और आपको अपने पार्टनर के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में थोड़ी दिक्‍कत आ सकती है।

शिक्षा: प्रयास करने के बावजूद छात्र पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं। अपनी गाड़ी वापिस पटरी पर लाने के लिए आपको और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आप धैर्य से काम लें और पढ़ाई के मामले में दृढ़ निश्‍चयी रहें। इससे आपको उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में मदद मिल सकती है।

पेशेवर जीवन: हो सकता है कि नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने प्रयासों के लिए आवश्‍यक प्रशंसा न मिल पाए और इस वजह से आप चिंता में आ सकते हैं। इस सप्‍ताह आपको अपने काम को पूरा करने में अड़चनों और देरी का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं, व्‍यापारियों के लिए धन हानि की स्थिति बनी हुई है। आपको इस समय मुनाफा होने की उम्‍मीद बहुत कम है।

सेहत: अधिक तनाव लेने की वजह से आपको पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है जिससे आपकी सेहत में गिरावट आने की आशंका है। इसके अलावा गलत समय पर खाना खाने की वजह से आपको पाचन संबंधी समस्‍याएं होने की भी आशंका है।

उपाय: रोज़ 11 बार ‘ॐ मंदाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 9

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

इस सप्‍ताह आप अपने उद्दश्‍यों को प्राप्‍त करने में सक्षम होंगे। इस समय इस सप्‍ताह आप अपने उद्दश्‍यों को प्राप्‍त करने में सक्षम होंगे। इस समय शीर्ष पर पहुंचने के लिए आपको योजना बनाकर चलने की जरूरत है।

प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ इस समय सैद्धांतिक रवैया अपनाएंगे और उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। इससे आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ अच्‍छी रहेगी। आप दोनों दूसरों के लिए प्‍यार की मिसाल बन सकते हैं। आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है और इस यात्रा के दौरान आप दोनों एक-दूसरे से अपने रिश्‍ते को बेहतर बनाने और आगे बढ़ाने के बारे में बातचीत करेंगे।

शिक्षा: आप जाे भी पढ़ेंगे, उसे बहुत जल्‍दी याद कर लेंगे और परीक्षा में शानदार परिणाम प्राप्‍त करेंगे। इस सप्‍ताह आप अपनी रुचि के अनुसार कोई प्रोफेशनल कोर्स भी चुन सकते हैं और इसमें आपको उत्‍कृष्‍टता प्राप्‍त होगी।

पेशेवर जीवन: आपके वरिष्‍ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे और उनकी प्रशंसा पाकर आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। वरिष्‍ठ अधिकारियों से अपने काम को पहचान मिलने की वजह से आप अपने स्किल्‍स को बढ़ाने और इसमें विशेषज्ञता हासिल करने में सक्षम होंगे। वहीं व्‍यापारियों के लिए भी उच्‍च मुनाफा कमाने के योग बन रहे हैं। इस तरह आप अपने प्रतिद्वंदियों के बीच अपनी प्रतिष्‍ठा को बनाए रखने में सफल होंगे।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है। आपके अंदर जोश और उत्‍साह बढ़ने की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा रहेगा। आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी जिससे आपको अपने शरीर को स्‍वस्‍थ और मज़बूत बनाए रखने के लिए प्रोत्‍साहन मिलेगा।

उपाय: रोज़ 27 बार ‘ॐ मंगलाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अंक ज्योतिष के अनुसार कौन सा अंक भाग्यशाली है?

3, 7, 13 और 31 जैसे अंक भाग्यशाली माने जाते हैं।

2. अंक ज्योतिष में मूलांक किसे कहते हैं?

जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर प्राप्त अंक को मूलांक कहते हैं।

3. अंक ज्योतिष से भविष्य कैसे जाने?

अगर आपका जन्‍म महीने की 11 तारीख को हुआ है, तो आपका रूट नंबर 1+1, यानी कि 2 होगा। इस तरह अपना रूट नंबर जानकर अपना भविष्य जान सकते हैं।

वैलेंटाइन डे पर जानें राशियों का भाग्य!

वैलेंटाइन डे 2026: इन जातकों की लव लाइफ होगी शानदार, इनके रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव! 

वैलेंटाइन डे 2026 केवल प्यार या रोमांस मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह प्यार के हर रूप को याद करने और महसूस करने का खास मौका होता है। यह दिन हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है और अपने साथ प्रेम, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की एक खास ऊर्जा लेकर आता है।

इस दिन लोग अपने दिल की बातें खुलकर कहते हैं और अपने जज़्बात बिना झिझक जाहिर करते हैं। वैलेंटाइन डे हमें यह सिखाता है कि प्यार सिर्फ प्रेम-प्रेमिका के बीच ही नहीं होता, बल्कि यह गहरी दोस्ती, परिवार रिश्तों, खुद से प्यार करने और मन को सुकून देने की भावना में भी होता है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

यह दिन हमें रुक कर अपने रिश्तों की अहमियत समझने, उनके लिए आभार जताने और दिल में दया अपनापन और समझदारी बढ़ाने की प्रेरणा देता है। वैलेंटाइन वीक के दौरान लोग अपने प्यार और भावनाओं को अलग-अलग तरीकों से जाहिर करते हैं। कोई दिल से लिखा हुआ मैसेज भेजता है, कोई सोच समझकर तोहफा देता है और कोई अपने खास लोगों के साथ अच्छा समय बिताता है। 

अगर आप सोच रहे हैं कि इस साल वैलेंटाइन डे 2026 कैसे मनाएं या अपने रिश्ते को कैसे और मजबूत बनाएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष की मदद से हम यह समझ सकते हैं कि 14 फरवरी को कैसी ग्रह ऊर्जा, रहेगी, जिससे आप पहले  से तैयारी कर सकें और इस दिन को और भी खास बना सकें। अक्सर लोग वैलेंटाइन डे को सिर्फ गुलाब और चॉकलेट से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प इतिहास भी जुड़ा हुआ है। 

यह दिन सेंट वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है, जो प्राचीन रोम के एक पादरी थे और चोरी-छिपे प्रेम विवाह कराने के लिए जाने जाते थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि वैलेंटाइन डे 2026 दुनिया में सबसे ज़्यादा ग्रीटिंग कार्ड भेजे जाने वाले दिनों में से एक है, जो क्रिसमस के बाद दूसरे नंबर पर आता है। हर साल दुनिया भर में एक अरब से भी ज़्यादा वैलेंटाइन कार्ड एक-दूसरे को भेजे जाते हैं। वहीं, 19वीं सदी में यह मान्यता बनी कि चॉकलेट प्यार और आकर्षण को बढ़ाती है, तभी से चॉकलेट भी वैलेंटाइन डे से जुड़ गई।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा   

आज यह दिन सिर्फ रोमांटिक डेट तक सीमित नहीं है, बल्कि खुद से प्यार करने, दोस्तों के साथ जश्न मनाने और रिश्तों को संवारने का प्रतीक बन चुका है। इस ब्लॉग में हम आपको 14 फरवरी 2026 को बनने वाले एक विशेष ज्योतिषीय योग के बारे में बताएंगे, जो आपके वैलेंटाइन डे को और भी सकारात्मक और खास बना सकता है। 

इसके साथ ही हम आपको शुभ होरा समय की जानकारी भी देंगे, जो उन लोगों के लिए लाभकारी रहेगा जो अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने की योजना बना रहे हैं और अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते हैं। इसके अलावा, इस ब्लॉग में आपको 12 राशियों के अनुसार वैलेंटाइन डे 2026 का विस्तृत प्रेम राशिफल भी पढ़ने को मिलेगा, जिससे आप जान सकेंगे कि यह खास दिन आपकी लव लाइफ पर क्या असर डाल सकता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

वैलेंटाइन डे 2026: इस दिन बनेंगे खास ज्योतिषीय योग

वैलेंटाइन डे 2026 इस बार ज्योतिष की दृष्टि से काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन और इसके आसपास तीन शुभ योग बन रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में सभी लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। प्यार, भावनाओं और रोमांस का कारक ग्रह शुक्र इस समय कुंभ राशि में विराजमान रहेगा और इसी राशि में बुध ग्रह भी मौजूद रहेगा। शुक्र और बुध की यह युति लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण करेगी। इस योग का प्रभाव खासतौर पर धन, सुख-सुविधाओं और ऐशो-आराम से जुड़ी चीज़ों पर देखने को मिलेगा। 

यदि इस दिन आपको कोई आर्थिक सौदा करना है, पैसों से जुड़ा फैसला लेना है या फिर कोई लग्जरी आइटम या वाहन खरीदने की योजना है, तो यह योग आपको सफलता दिलाने में सहायक रहेगा। इसके अलावा, कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण भी हो रहा है। 

हालांकि इस दौरान बुध ग्रह अस्त अवस्था में रहेगा, फिर भी इस योग का प्रभाव कमजोर नहीं होगा। यह योग व्यक्ति की बातचीत करने की कला, सोचने की क्षमता और समझाने की शक्ति को मजबूत करता है। यानी आपकी बातों में ऐसा असर रहेगा कि सामने वाला आपकी बात आसानी से समझेगा और प्रभावित भी होगा। 

अगर आप वैलेंटाइन डे 2026 पर किसी खास इंसान को प्रपोज़ करने की सोच रहे हैं, तो यह योग आपकी बात को दिल तक पहुंचाने में आपकी मदद कर सकता है। इन दोनों योगों के साथ-साथ इस दिन सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। सिद्धि योग का प्रभाव यह होता है कि व्यक्ति के काम आसानी से बनने लगते हैं, चाहे वे निजी जीवन से जुड़े हों या प्रोफेशनल लाइफ से। 

14 फरवरी 2026 को किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी और भाग्य भी आपका साथ देता हुआ नजर आएगा। कुल मिलाकर, वैलेंटाइन डे 2026 न सिर्फ प्यार के इज़हार के लिए बल्कि सफलता, शुभ समाचार और सकारात्मक बदलावों के लिए भी एक बेहद अच्छा दिन साबित हो सकता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से  

शुभ मुहूर्त (किसी भी शुभ कार्य के लिए)

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 1 बजकर 03 मिनट  से 2 बजकर 47 मिनट तक

शुक्र होरा का समय- सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक

शुक्र होरा (शाम)- शाम 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक।

वैलेंटाइन डे 2026: सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह वैलेंटाइन डे 2026 उत्साह और भावनात्मक स्पष्टता लेकर आ रहा है। इस समय प्रेम के कारक ग्रह शुक्र आपके ग्यारहवें भाव यानी दोस्ती, सोशल सर्कल और बातचीत के क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए इस वैलेंटाइन पर आपका प्यार बहुत गहरा और भारी नहीं, बल्कि हल्का, खुलकर बात करने वाला और आनंददायक रहेगा। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय अपने पार्टनर से दिल की बात कहने और किसी पुराने गलतफहमी को दूर करने के लिए बेहद अच्छा है। 

अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए किसी छोटी ट्रिप, सरप्राइज डेट या अचानक किए गए प्यार भरे इशारे की योजना बना सकते हैं। इस समय दिखावे से ज्यादा भावनात्मक ईमानदारी मायने रखेगी। जो मेष राशि के जातक सिंगल हैं, वे किसी दोस्त, सोशल मीडिया या सामान्य बातचीत के जरिए किसी खास व्यक्ति की ओर  आकर्षित हो सकते हैं। अपने दिल की बात खुलकर रखें, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला लेने या बहस करने से बचें। इस दिन कोरल रेड (हल्का लाल) रंग पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडिया: हाई-एनर्जी वर्कआउट गियर, जिम बैग, अच्छी क्वालिटी के ट्रेनर, या फिटनेस गैजेट।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह वैलेंटाइन डे स्थिर, गहरे और अर्थपूर्ण रिश्तों का संकेत दे रहा है। इस दिन आप आराम, भरोसे आर भावनात्मक जुड़ाव को सबसे ज्यादा महत्व देंगे। अपने पार्टनर के साथ शांत माहौल में बातचीत करना और साथ में अच्छा समय बिताना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। शुक्र ग्रह आपके दसवें भाव में स्थित होकर चौथे भाव को देख रहा है, जिससे घर, परिवार और भावनात्मक सुरक्षा से जुड़ी भावनाएं अधिक प्रबल रहेंगी। 

इस समय बड़े और दिखावटी रोमांटिक इशारों से ज्यादा छोटे लेकिन दिल से किए गए प्रयास असर दिखाएंगे। दिल से लिखा कार्ड, घर पर बनाया गया खाना या कोई सच्ची और गहरी बातचीत आपके रिश्ते में मिठास घोल सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर किसी भी तरह के तनाव से बचा जा सकता है, इसलिए जल्दबाजी में फैसले लेने या हर चीज को परफेक्ट बनाने का दबाव खुद पर न डालें जो वृषभ राशि के जातक सिंगल हैं, उन्हें भी किसी नए रिश्ते में बहुत जल्दी आगे बढ़ने से बचना चाहिए।

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडिया: लेदर एक्सेसरीज़ जैसे वॉलेट, कार्ड होल्डर, या की पाउच।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए इस वैलेंटाइन डे पर बातचीत और संवाद ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहने वाली है। शुक्र ग्रह नौवें भाव में रहते हुए आपके तीसरे भाव (संचार और संवाद) को देख रहा है, जिससे आपकी स्वाभाविक चतुराई, मजाकियां अंदाज़ और बातों से दिल जीत लेने की कला और भी निखर जाएगी। इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ हल्की-फुल्की, मजेदार और दिलचस्प बातचीत का खूब आनंद लेंगे। हंसी-मजाक, अंदरूपनी जोक्स और अचानक होने वाली रोमांटिक नोक-झोंक आपके रिश्ते में ताजदी भर देगी। 

जो मिथुन राशि के जातक सिंगल हैं, वे अपनी हाजिरजवाबी, किस्सों और जिज्ञासु स्वभाव से किसी खास व्यक्ति को आसानी से आकर्षित कर सकते हैं। अगर आपको सामने वाले से अच्छी वाइब्स मिल रही हैं, तो पहला कदम बढ़ाने में हिचकिचाएं नहींं। इस दिन आपकी बातें और अंदाज ही आपका सबसे बड़ा आकर्षण बनेंगे।

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडिया: सोच-समझकर चुनी गई किताब, गेम नाइट पैकेज, पज़ल, कपल एस्केप-रूम डेट।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है, इसलिए वैलेंटाइन डे पर आपको दिखावे वाली रोमांस से ज्यादा दिल से जुड़ाव और सच्चे रिश्ते को चाह महसूस होगी।  आप अपने पार्टनर की भावनाओं को आसानी से समझ पाएंगे और उनकी ज़रूरतों के प्रति ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे। यह दिन अपने प्यार को शांति, सादगी और सच्चाई के साथ व्यक्त करने के लिए बहुत अच्छा है। गहरी और अर्थपूर्ण बातचीत होगी, जिससे आप दोनों के बीच भावनात्मक रिश्ता और मज़बूत हो सकता है। 

चूंकि शुक्र आपकी आठवीं भाव में है, इसलिए अपनी छवि और व्यवहार का ध्यान रखें, कोई ऐसी बात न कहें या करें जिससे गलत प्रभाव पड़े। यह समय अपने दिल की बात साझा करने, साथ में अच्छा समय बिताने, दिल से कही गई बातों या पुरानी मीठी यादों को दोबारा जीने के लिए अनुकूल है। आपकी भावनात्मक गहराई किसी ऐसे व्यक्ति को आकर्षित कर सकती है जो सच्चाई और भावनात्मक जुड़ाव की कद्र करता हो। 

इस समय हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग से ज़्यादा ध्यान एक सच्चे, गहरे और भरोसेमंद रिश्ते पर रहेगा, जो आपको अपनापन और सुकून दे। राशि के अनुसार गिफ्ट के लिए हाथ से बनाया हुआ फोटो एल्बम, दिल से लिखा गया पत्र, घर का बना खाना या एगेट स्टोन का ब्रेसलेट अच्छा विकल्प हो सकता है।

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडिया: हैंडमेड फोटो एल्बम, दिल से लिखा खत, घर का बना डिनर, एगेट ब्रेसलेट।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि

वैलेंटाइन डे के दिन सिंह राशि वालों का स्वभाविक आकर्षण और आत्मविश्वास और भी निखर कर सामने आएगा। आपकी गर्मजोशी और प्रभावशाली व्यक्तित्व आपको प्यार और रिश्तों में चमकने का अच्छा मौका देगा। चाहे आप किसी रिश्ते में हों या सिंगल, आज आपके सच्चे जज्बात और खुलकर किया गया प्यार सामने वाले को अच्छा लगेगा। सातवें भाव में शुक्र की स्थिति प्रेम संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी। 

आज अगर आप किसी अच्छी तरह से प्लान की गई डेट पर जाएं, कोई छोटा सा  सरप्राइज़ दें या दिल की बात साफ-साफ कहें, तो रिश्ता और गहरा हो सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताना, किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना या अचानक कहीं घूमने निकलना आपको किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलवा सकता है। पहल करने से न हिचकें, क्योंकि आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी खूबी है और यह मजबूत व सार्थक रिश्ते बनाने में मदद करेगा।

राशि के अनुसार गिफ्ट के आइ़डिया: स्टाइलिश ज्वेलरी, वैजयंती माला, किसी शो या कॉन्सर्ट के टिकट, या किसी तारे के नाम का सर्टिफिकेट।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय पार्टनर के साथ रिश्ते को और बेहतर बनाने का है। आपके और आपके साथी के बीच प्यार और अच्छी केमिस्ट्री बनी रहेगी। आपकी लव लाइफ में कुछ नए अनुभव हो सकते हैं इसलिए अपने जज्बात खुलकर व्यक्त करें, खासकर अपने भविष्य से जुड़े लक्ष्यों के बारे में अपने पार्टनर बात करना फायदेमंद रहेगा। 

जो लोग सिंगल हैं और प्यार की तलाश में हैं, उन्हें अपनी कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर नए विकल्पों को अपनाने की ज़रूरत पड़ सकती है। हालांकि छठे भाव में शुक्र की स्थिति के कारण छोटी-मोटी बहस हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें कि पति या पार्टनर के साथ किसी भी बात को बढ़ने न दें और शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

राशि के अनुसार गिफ्ट के आइडिया: पर्सनलाइज़्ड प्लानर, अच्छी क्वालिटी की स्टेशनरी, वेलनेस गिफ्ट बॉक्स, और चुना हुआ सेल्फ-केयर गिफ्ट सेट।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय माधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का आपकी कुंडली के पांचवें भाव में होना इस वैलेंटाइन को प्रेम के लिए बेहद खास बना रहा है। यह समय रिश्तों में खुलकर प्यार जताने और अपने संबंध को एक नया कदम आगे बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। आप और आपके पार्टनर के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार भी आपके रिश्ते को सपोर्ट करेगा और जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

घर में खुशियों का माहौल रहेगा और आपके प्रेम संबंध में भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। यह समय एक-दूसरे से दिल से बात करने, अपने रिश्ते को मजबूत बनाने और साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए बहुत शुभ है।

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडिया: सुंदर गुलदस्ता, बढ़िया चॉकलेट, रोमांटिक प्लेलिस्ट, शानदार डिनर डेट।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

प्रिय वृश्चिक राशि वालों, शुक्र का आपके सुख और आराम के चौथे भाव में होना इस वैलेंटाइन डे को थोड़ा सरप्राइज़ भरा बना सकता है। इस समय सबसे ज़रूरी है कि आप अपने पार्टनर को भावनात्मक रूप से समझें और साथ मिलकर अपने रिश्ते के भविष्य पर खुलकर बात करें—इससे आपका रिश्ता और मज़बूत होगा। सिंगल लोगों के लिए भी यह समय शुभ है। उम्मीद मत छोड़िए, प्यार आपके जीवन में आने वाला है, बस विश्वास बनाए रखें। 

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडियाज़: खुशबूदार परफ्यूम/कोलोन, मिस्ट्री डेट का अनुभव, पज़ल के रूप में छुपा हुआ लव लेटर, या कोई खास प्रतीकात्मक ज्वेलरी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी वैलेंटाइन के आसपास का समय प्यार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। बस ध्यान रखें कि अपने पार्टनर से भावनात्मक रूप से जुड़े रहें और किसी भी तरह की गलतफहमियों से दूर रहें। शुक्र के आपके तीसरे भाव में होने से आप अपनी बातों से लोगों को खासकर अपने प्रेमी या प्रेमिका को आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। आप खुलकर अपनी भावनाएं जताएंगे, अपने पार्टनर का सम्मान करेंगे और उन्हें खास महसूस कराएंगे। यह समय किसी छोटी यात्रा या क्विक गेटअवे पर जाने के लिए भी बहुत बढ़िया है। 

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडियाज़: ट्रैवल गिफ्ट कार्ड, आउटडोर गियर, अचानक बनाया गया वीकेंड प्लान, या किसी नई भाषा/संस्कृति से जुड़ा अनुभव।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले प्यार के मामले में भी व्यावहारिक, स्थिर और सोच-समझकर आगे बढ़ने वाले होते हैं। आप दिखावे या जल्दबाजी वाले रोमांस की बजाय अपने प्यार को कामों और सही प्लानिंग के जरिए जताना पसंद करते हैं। यह वैलेंटाइन आपको रोमांस को स्थिरता, भरोसे और सच्चे जुड़ाव के साथ जीने का मौका देगा, न कि सिर्फ उत्साह या दिखावे के लिए। शुक्र के आपके दूसरे भाव में होने से इस खास दिन किस्मत आपका साथ देगी और आप अपने पार्टनर को आसानी से खास महसूस करा पाएंगे। 

मकर राशि वाले कमिटमेंट और प्लानिंग में माहिर होते हैं, इसलिए वैलेंटाइन डे भरोसे को मज़बूत करने और एक-दूसरे की कद्र दिखाने का अच्छा मौका है। सिंगल लोगों के लिए सलाह है कि जल्दबाज़ी के आकर्षण के पीछे न भागें, बल्कि ऐसे लोगों को चुनें जो आपके मूल्यों और लंबे समय के लक्ष्यों से मेल खाते हों। 

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडियाज़: नाम का खुदा हुआ घड़ी या ब्रेसलेट, अच्छी क्वालिटी का लेदर एक्सेसरी, किसी शानदार डिनर की बुकिंग, या भविष्य की प्लानिंग के लिए एक खास जर्नल।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह वैलेंटाइन डे थोड़ा हटकर, नया और भावनात्मक रूप से खुला रहने वाला है। कुंभ राशि की खासियत होती है, सच्चा एक्सप्रेशन, नए तरह का जुड़ाव और दिमागी तालमेल, ये सभी गुण 14 फरवरी के आसपास पूरी तरह नजर आएंगे। ज्योतिष के अनुसार, यह वैलेंटाइन सीजन आपको ऊपर-ऊपर के रोमांस से आगे बढ़कर ऐसे रिश्ते बनाने के लिए प्रेरित करेगा जो सच्चे, ईमानदार और भविष्य की सोच वाले हों।शुक्र का आपकी लग्न राशि में होना आपके व्यक्तित्व में एक खास आकर्षण और निखार लाएगा, जिससे आपकी मौजूदगी लोगों पर गहरा असर छोड़ोगी।

राशि के अनुसार गिफ्ट आइडियाज़: किसी खास तारीख का स्टार मैप, टेक गैजेट, कोई क्रिएटिव वर्कशॉप, इको-फ्रेंडली गिफ्ट या दोस्तों/पार्टनर के साथ कोई सोशल एक्सपीरियंस।

मीन राशि

मीन राशि वालों की बात करें तो वैलेंटाइन डे पर आपकी सहस समझ और दयालु स्वभाव आपके प्रेम संबंधों को दिशा देगा। आज आप प्यार को दिखावे या बाहरी तामझाम के बजाय दिल से, संवेदनशील और गहराई से व्यक्त करना चाहेंगे। ऐसे संवाद आपके लिए खास रहेंगे, जिनमें आप अपने सपने, उम्मीदें और मन की बातें खुलकर साझा कर सकें। 

आज आप अपने पार्टनर की भावनाओं को बहुत अच्छी तरह महसूस कर पाएंगे। आपकी सहानुभूति आपको बिना कहे भी उनकी जरूरतें समझने में मदद करेगी। यह दिन दिल से स्नेह जताने, साथ में शांति भरे पल बिताने और एक-दूसरे की सराहना करने के लिए बहुत सुंदर है। आज की सच्ची और गहरी बातचीत साधारण फ्लर्ट से कहीं ज्यादा खास जुड़ाव पैदा कर सकती है।

राशि अनुसार गिफ्ट आइडिया: कविता या कला से जुड़ा तोहफा, वॉटरकलर सेट, प्यार भरे नोट्स वाला एक यादगार बॉक्स, या कोई आध्यात्मिक/रेकी सेशन।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- वैलेंटाइन डे कब मनाया जाता है?

वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में 14 फरवरी को मनाया जाता है।

2- ज्योतिष में प्यार और उससे जुड़े क्षेत्रों पर किन दो ग्रहों का राज है?

शुक्र और चंद्रमा

3- वैलेंटाइन डे सबसे पहले कहां मनाया गया था?

रोम, इटली।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे रहना होगा सावधान?

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह आत्मा, आत्मबल, नेतृत्व, मान-सम्मान, सत्ता और जीवन ऊर्जा का प्रमुख कारक माना गया है। जब यही सूर्य देव अपनी राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो व्यक्ति की सोच सामूहिक हित, सामाजिक जिम्मेदारियों और नए दृष्टिकोण की ओर अग्रसर होने लगती है। कुंभ राशि नवाचार, समानता, स्वतंत्र विचार और समाज सुधार का प्रतीक मानी जाती है, ऐसे में सूर्य का यहां गोचर व्यक्तिगत अहं से ऊपर उठकर समाज और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

आने वाले समय में सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए करियर, प्रशासन, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में नए अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह  आत्मविश्लेषण, धैर्य और सही दिशा तय करने का समय भी साबित हो सकता है। 

इस दौरान आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि सूर्य ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आपको “सूर्य का कुंभ राशि में गोचर” से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं सूर्य गोचर की तिथि और समय।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर : समय व तिथि

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को जीवन शक्ति, आत्मबल और नेतृत्व का प्रमुख स्रोत माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य देव 13 फरवरी 2026 की दोपहर 03 बजकर 49 मिनट पर अपनी चाल बदलते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह स्वभाव से तेजस्वी और प्रभावशाली माने जाते हैं, जिनकी स्थिति में परिवर्तन का असर केवल व्यक्ति विशेष पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक और वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिलता है। सूर्य का यह मासिक गोचर सत्ता, व्यवस्था, प्रशासन और जनजीवन से जुड़े विषयों में नए परिवर्तन और ऊर्जा का संकेत देता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य आत्मा, आत्मबल, जीवन ऊर्जा और चेतना का प्रतीक है। कुंडली में सूर्य की स्थिति यह बताती है कि व्यक्ति का आत्मविश्वास कितना मजबूत है, वह अपने निर्णयों को कितनी दृढ़ता से लेता है और जीवन में नेतृत्व करने की क्षमता कितनी प्रबल है। सूर्य के प्रभाव से ही व्यक्ति में साहस, सम्मान और स्वाभिमान का भाव उत्पन्न होता है। सूर्य ग्रह पिता, पितृ पक्ष, उच्च अधिकारी, सरकार और प्रशासन का भी कारक माना जाता है।

कुंडली में सूर्य की स्थिति व्यक्ति के पिता से संबंध, सरकारी क्षेत्रों में सफलता और मान-सम्मान को दर्शाती है। यदि सूर्य शुभ और मजबूत स्थिति में हो, तो व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है और उच्च पद तक पहुंचने की क्षमता रखता है। सूर्य स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हृदय, नेत्र, अस्थियां और संपूर्ण जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। कमजोर सूर्य वाले जातकों में आत्मविश्वास की कमी, निर्णय लेने में असमंजस और शारीरिक कमजोरी देखने को मिल सकती है, जबकि मजबूत सूर्य उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है। 

इसके अलावा सूर्य ग्रह व्यक्तित्व, प्रसिद्धि, अधिकार और सत्ता से भी जुड़ा हुआ है। सूर्य की दशा या गोचर के समय व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जो करियर, सामाजिक स्थिति और आत्मविकास से संबंधित होते हैं। इसलिए ज्योतिष में सूर्य ग्रह को जीवन की दिशा तय करने वाला प्रमुख ग्रह माना गया है, जिसकी स्थिति और शक्ति व्यक्ति के संपूर्ण जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

कुंभ राशि में सूर्य की विशेषता

जब सूर्य ग्रह कुंभ राशि में विराजमान होते हैं, तो उनके प्रभाव में व्यक्ति की सोच और दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। कुंभ राशि नवाचार और सामाजिक चेतना का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में सूर्य का यहां होने व्यक्ति को पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर नई सोच अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस स्थिति में व्यक्ति अपनी पहचान केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित न रखकर समाज और समूह के हित में कार्य करने की इच्छा रखता है। 

कुंभ राशि में सूर्य होने से नेतृत्व की शैली भी अलग दिखाई देती है। यहां सूर्य तानाशाही या अहंकार की बजाय सहयोग, टीमवर्क और सामूहिक प्रयासों को महत्व देता है। ऐसे जातक समाज सुधार, प्रशासन, राजनीति, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यों में रुचि रखते हैं। यह गोचर जनकल्याण, व्यवस्था में बदलाव और नई नीतियों की ओर संकेत करता है। हालांकि कुंभ राशि में सूर्य को पूर्ण बल प्राप्त नहीं होता, क्योंकि यहां सूर्य अपनी स्वाभाविक चमक को थोड़ी दूरी बनाए रखता है। 

इसके कारण कुछ लोगों में आत्म-अभिव्यक्ति की कमी, असमंजस या भीतर ही भीतर संघर्ष देखने को मिल सकता है। फिर भी यह स्थिति व्यक्ति को अहं से मुक्त होकर विनम्रता, मानवता और व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की सीख देती है। कुल मिलाकर कुंभ राशि में सूर्य की उपस्थिति समाज, राष्ट्र और भविष्य से जुड़े विषयों पर सोच को मजबूत करती है। यह गोचर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर सामूहिक विकास, समानता और प्रगतिशील विचारधारा को आगे बढ़ाने की क्षमता प्रदान करता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।अभी सुनें:

12 भावों में सूर्य ग्रह का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को आत्मा, आत्मबल, मान-सम्मान, नेतृत्व और सत्ता का कारक माना गया है। कुंडली के 12 भाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को दर्शाते हैं और सूर्य की स्थिति के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव, करियर, संबंध और प्रतिष्ठा पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं 12 भावों में सूर्य ग्रह का प्रभाव।

पहला भाव

पहला भाव यानी लग्न भाव में सूर्य होने से व्यक्ति आत्मविश्वासी, प्रभावशाली और नेतृत्व क्षमता से युक्त होता है। ऐसा जातक समाज में अपनी अलग पहचान बनाता है, लेकिन कभी-कभी अहंकार की प्रवृत्ति भी देखने को मिल सकती है।

दूसरा भाव

दूसरे भाव में सूर्य वाणी, धन और पारिवारिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है। व्यक्ति की वाणी प्रभावशाली होती है वह अपने प्रयासों से धन अर्जित करता है। पिता से लाभ मिलने सी संभावना भी रहती है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय माधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

तीसरा भाव

तीसरे भाव में सूर्य साहस, पराक्रम और संचार क्षमता को मजबूत करता है। ऐसा जातक निडर, आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में तेज होता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव हैं। 

चौथा भाव 

चौथे भाव में सूर्य होने से माता, गृह सुख और संपत्ति से जुड़े विषय प्रभावित होते हैं। व्यक्ति को वाहन या संपत्ति का सुख मिल सकता है, लेकिन घरेलू शांति में कमी भी आ सकती है। 

पांचवां भाव 

पांचवां भाव में सूर्य बुद्धि, शिक्षा और संतान से जुड़ा प्रभाव देता है। जातक उच्च शिक्षा, प्रशासन या राजनीति में सफलता प्राप्त कर सकता है। संतान पक्ष से गर्व की अनुभूति होती है।

छठा भाव 

यह भाव शत्रु, रोग और ऋण का होता है। यहां सूर्य होने से व्यक्ति शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलती है। सरकारी क्षेत्र से लाभ की संभावना रहती है। 

सातवां भाव 

सातवां भाव में सूर्य वैवाहिक जीवन और साझेदारी को प्रभावित करता है। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं, लेकिन जीवनसाथी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला हो सकता है। 

आठवां भाव 

इस भाव में सूर्य जीवन में अचानक परिवर्तन, गुप्त विषयों और आयु को दर्शाता है। जातक को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शोध और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ती है। 

नौवां भाव 

नौवां भाव में सूर्य भाग्य, धर्म और गुरु का कारक बनता है। व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है, धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ती है और उच्च पद या सम्मान प्राप्त होता है। 

दसवां भाव 

यह सूर्य की सबसे शुभ स्थितियों में से एक मानी जाती है। करियर, प्रतिष्ठा और कर्म क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलती है। व्यक्ति नेतृत्वकारी पदों पर पहुंचता है। 

ग्यारहवां भाव 

ग्यारहवां यानी एकादश भाव में सूर्य लाभ, आय और इच्छाओं की पूर्ति करता है। सामाजिक संपर्क मजबूत होते हैं और सरकारी या उच्च पदस्थ लोगों से लाभ प्राप्त होता है। 

बारहवां भाव

द्वादश यानी बारहवां भाव इस भाव में सूर्य व्यय, विदेश और मोक्ष से जुड़ा प्रभाव देता है। व्यक्ति को विदेश यात्रा के योग मिलते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकता है। आध्यात्मिक झुकाव गहरा होता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

करियर के क्षेत्र में सूर्य गोचर के दौरान आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। पदोन्नति… (विस्तार से पढ़ें)   

वृषभ राशि

आर्थिक जीवन को देखें, तो सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही, धन लाभ के… (विस्तार से पढ़ें)   

मिथुन राशि

व्यापार के क्षेत्र में आप आउटसोर्सिंग के बिज़नेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ऐसे में, आपको नए व्यापार के भी… (विस्तार से पढ़ें)  

कर्क राशि

आर्थिक जीवन में सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़… (विस्तार से पढ़ें)  

सिंह राशि

व्यापार की बात करें, तो इस समय आप अच्छा खास लाभ कमाने में सक्षम होंगे। साथ ही… (विस्तार से पढ़ें)  

कन्या राशि

बात करें आर्थिक जीवन की, तो इन जातकों को जरूरत के समय लोन के माध्यम से लाभ मिल सकता है, क्योंकि इस अवधि… (विस्तार से पढ़ें)  

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

व्यापार के संबंध में आपको सूर्य का कुंभ राशि में गोचर की अवधि में सामान्य परिणाम मिलने का अनुमान है। वहीं…(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

करियर की बात करें, तो आपको लगातार की जा रही मेहनत और दृढ़ता के कारण नौकरी में प्रगति की प्राप्त… (विस्तार से पढ़ें)   

धनु राशि

आर्थिक जीवन में सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। साथ ही, आप ज्यादा से ज्यादा… (विस्तार से पढ़ें)  

मकर राशि

व्यापार की बात करें, तो इन जातकों को बिज़नेस में योजनाएं बनाने के बावजूद औसत परिणाम मिलने… (विस्तार से पढ़ें)  

कुंभ राशि

व्यापार करने वाले जातक अपने बिज़नेस का विस्तार कर सकते हैं और ऐसे में, आपको धन लाभ की प्राप्ति… (विस्तार से पढ़ें)  

मीन राशि

व्यापार की बात करें, तो इस समय आपको अच्छा ख़ासा लाभ मिलेगा। लेकिन, आपको हानि का सामना… (विस्तार से पढ़ें)  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1- सूर्य का कुंभ राशि में गोचर क्या होता है?

जब सूर्य ग्रह अपनी वर्तमान राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करता है, तो इसे सूर्य का कुंभ राशि में गोचर कहा जाता है। यह गोचर सामाजिक सोच, प्रशासन, करियर और सामूहिक हितों से जुड़े मामलों को प्रभावित करता है।

2- सूर्य का कुंभ राशि में गोचर कब होगा?

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य देव 13 फरवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

3- सूर्य का कुंभ राशि में गोचर क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?

सूर्य आत्मा, नेतृत्व और सत्ता का कारक है, जबकि कुंभ राशि समाज, नवाचार और समानता का प्रतीक है। ऐसे में यह गोचर व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव लाता है।

वैलेंटाइन डे 2026 पर राशि अनुसार क्‍या दें गिफ्ट?

वैलेंटाइन डे 2026 पर राशि अनुसार दें गिफ्ट, रिश्‍ता होगा मजबूत!

वैलेंटाइन डे 2026: फरवरी में को प्‍यार का महीना भी कहा जाता है क्‍योंकि इस दौरान 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है जिसे प्‍यार का त्‍योहार कहा जाता है। कहते हैं कि अपने प्रियतम से या जिसे आप पसंद करते हैं, उससे अपने दिल की बात कहने या अपने प्‍यार का इज़हार करने के लिए यह दिन सबसे अच्‍छा होता है।

वैलेंटाइन डे प्‍यार से भरा होता है और इसका नाम आते ही चेहरे पर मुस्‍कान आ जाती है। हर कोई अपने पार्टनर के साथ इस दिन को आनंद के साथ मनाना चाहता है। हम अपने इस लेख में आज वैलेंटाइन डे 2025 के बारे में विस्तार से बात करेंगे। 

अब वैलेंटाइन डे दूर नहीं है और इसी क्रम में, अब प्रेम के हर स्वरूप का जश्न मनाने का समय आ गया है, फिर चाहे वह जीवनसाथी के प्रति प्यार हो या खुद के प्रति। आप  इस साल वैलेंटाइन डे का जश्न किस तरह मना रहे हैं? इस बार वैलेंटाइन डे को लेकर आपके क्या प्लान हैं?

यह हम आपको ज्योतिष की मदद से बताने जा रहे हैं कि वैलेंटाइन डे यानी कि 14 फरवरी 2026 के दिन आपको किन सावधानियों को बरतना होगा और इस दिन राशि अनुसार आपको अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे 2026 पर क्‍या गिफ्ट देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको वैलेंटाइन डे (14 फरवरी 2026) पर बनने वाले शुभ योग के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे ताकि ज्योतिष की मदद से आपका यह दिन बेहतर बन सके और आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकें। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं कि वैलेंटाइन डे क्‍यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वैलेंटाइन डे 2026 का इतिहास

सेंट वैलेंटाइन के नाम पर वैलेंटाइन डे का नाम रखा गया है। सेंट वैलेंटाइन रोम में तीसरी सदी के एक कैथोलिक पादरी थे। उनके बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं।

सेंट वैलेंटाइन के समय कई रोमन लोग ईसाई धर्म को अपना रहे थे लेकिन सम्राट क्‍लॉडियस टू मूर्ति पूजा पर विश्‍वास करते थे और इसे लेकर उन्‍होंने सख्‍त कानून बना रखे थे कि ईसाई  लोगों को क्‍या करना चाहिए। सम्राट का मानना था कि रोमन सैनिकों को अपने देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए इसलिए उन्‍होंने एक कानून पास किया जिसके अनुसार वे शादी नहीं कर सकते थे।

वहीं सेंट वैलेंटाइन ने इन सैनिकों की गुप्‍त समाराहों में शादी करवाना शुरू किया। यहीं से प्‍यार पर विश्‍वास करने के लिए उनकी प्रतिष्‍ठा की शुरुआत हुई।

जब सम्राट को इसका पता चला तो उसने सेंट वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया। यहां पर वैलेंटाइन ने अपने साथी कैदियों और जेलर की नेत्रहीन बेटी की खूब सेवा की। उसकी सेवा से लड़की की आंखों की रोशनी ठीक हो गई। वैलेंटाइन को सम्राट ने फांसी की सज़ा दी थी और उसे फांसी से पहले एक आखिरी प्रेम संदेश लिखना था। बता दें कि उन्‍हें 14 फरवरी, 270 को फांसी दी गई थी।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई

सेंट वैलेंटाइन को फांसी देने के लगभग 200 साल के बाद 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन डे घोषित किया गया। इस समय तक रोम में ईसाई धर्म पूरी तरह से फैल चुका था। अब मूर्ति पूजा को खत्‍म करने के लिए रोम दृ‍ढ़ था। हर साल फरवरी के महीने में मूर्ति पूजक अनुष्‍ठान हुआ करता था जिसे पोप द्वारा खत्‍म कर दिया गया था। इस तरह इस उत्‍सव के दिन को संतों के कैथोलिक कैलेंडर में स्‍थापित किया।

मध्‍य युग में कवि चॉसर पहले व्‍यक्‍ति थे जिन्‍होंने सेंट वैलेंटाइन को रोमांस और प्‍यार से जोड़ दिया। यहां से प्‍यार की परंपरा की शुरुआत हुई थी। पूरे यूरोप में यह प्रथा फैल गई।

वैलेंटाइन डे 2026 पर बनेगा ये शुभ योग

वैलेंटाइन डे को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र देव को प्रेम, सौंदर्य, रोमांस, कला, संगीत, नृत्य और भोग-विलास से जुड़ी सभी वस्तुओं का कारक ग्रह माना गया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2026 के वैलेंटाइन डे पर सिद्धि योग बनने जा रहा है।

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार सिद्धि योग को बहुत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस योग में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक होती है। इस योग में सभी कार्य सिद्ध होते हैं। ऐसे में अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्‍ताव रखना चाहते हैं, तो उम्‍मीद है कि आपको इसमें सफलता मिले।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

वैलेंटाइन डे 2026: आधुनिक युग में जश्न मनाने का तरीका

शुरुआत से लेकर अब तक वैलेंटाइन डे में सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से काफ़ी बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, आज भी वैलेंटाइन डे को प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है, लेकिन अब इसे सेलिब्रेट करने के तौर-तरीके में परिवर्तन आ गया है।

आधुनिक समय में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म या ऐप जैसे कि व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम के माध्यम से लोग टेक्स्ट, कार्ड्स, जीआईएफ आदि भेजकर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, एक-दूसरे से दूर रहने वाले प्रेमी जोड़े अब वीडियो कॉल की मदद से वैलेंटाइन डे को मना सकते हैं। दूसरी तरफ़, डिजिटल लव नोट और मीम भी अपने प्रेम को जताने का बेहतरीन ज़रिया बन गए हैं।

हालांकि, तेज़ी से बदलती इस दुनिया में ईको-फ्रिन्ड्ली गिफ्ट भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं जैसे कि फूल, प्लांट बेस्ड चॉकलेट और एथिकल ज्वेलरी आदि। वहीं, कुछ लोग तोहफों से हटकर प्राकृतिक रूप से सुंदर जगहों पर घूमना या फिर किसी स्थान की प्रसिद्ध चीज़ देना पसंद करते हैं। इस बात को लेकर हम निश्चित हैं कि भविष्य में तकनीक और जीवनशैली में बदलाव के साथ-साथ वैलेंटाइन मनाने और गिफ्ट्स में भी परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

आइए अब जानते हैं कि इस वैलेंटाइन डे 2026 पर आपको अपने पार्टनर को राशि के अनुसार क्‍या गिफ्ट देना चाहिए।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वैलेंटाइन डे 2026: राशि अनुसार गिफ्ट क्‍या दें

आप अपने पार्टनर की राशि के अनुसार उनके लिए गिफ्ट चुन सकते हैं। आगे बताया गया है कि इस वैलेंटाइन डे पर आपको अपने पार्टनर को उनकी राशि के हिसाब से क्‍या गिफ्ट देना चाहिए।

मेष राशि: इन्‍हें ऐसे गिफ्ट पसंद हैं जो इनकी ऊर्जा और आत्‍मविश्‍वास से मेल खाते हों जैसे कि बोल्‍ड परफ्यूम।

वृषभ राशि: अगर आपके पार्टनर की वृषभ राशि है, तो आप उन्‍हें लग्‍जरी चॉकलेट, सेंटिड कैंडल या स्‍पा वाउचर दे सकते हैं। कंफर्ट, ब्‍यूटी उनका दिल जीत लेगी।

मिथुन राशि: इन्‍हें कोई गैजेट, किताब या डेट पसंद आ सकती है। इन्‍हें घूमना-फिरना अच्‍छा लगता है इसलिए आप इन्‍हें कहीं रोमांटिक डेट पर लेकर जा सकते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि: आप अपने पार्टनर को इस वैलेंटाइन डे 2026 पर पर्सनलाइज्‍ड फोटो फ्रेम या फिर अपने हाथ से लिखा हुआ प्‍यार भरा खत दे सकते हैं। इन्‍हें इमोशनल गिफ्ट बहुत पसंद आते हैं।

सिंह राशि: जिनकी सिंह राशि है, उन्‍हें ज्वेलरी, घड़ी या फिर शानदार डेट पसंद आएगी। अगर आप इन्‍हें स्‍पेशल महसूस करवाएंगे, तो वो इन्‍हें जरूर पसंद आएगा।

कन्‍या राशि: इन्‍हें क्‍लासी गिफ्ट ज्‍यादा पसंद आते हैं। आप इन्‍हें स्किन केयर के लिए कुछ दे सकते हैं। इनके लिए तोहफे के कीमती होने से ज्‍यादा उसके पीछे छिपा प्‍यार और सोच मायने रखती है।

तुला राशि: बात करें तुला रा‍शि वालों की तो इन्‍हें परफ्यूम, आर्ट पसंद है। आप इन्‍हें रोमांटिक डेट पर भी लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के पार्टनर को इंटिमेट परफ्यूम या मिस्‍ट्री गिफ्ट बॉक्‍स दे सकते हैं।

धनु राशि: इनके लिए ट्रैवल एसेसरीज़ या सरप्राइज़ ट्रिप अच्‍छी रहेगी। इन्‍हें एडवेंचर बहुत पसंद होता है।

मकर राशि: इनके लिए आप क्‍लासिक वॉच या लैदर की एसेसरीज़ खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि: यदि आपके पार्टनर की कुंभ राशि है, तो आपको उन्‍हें टेक गैजेट या कोई यूनिक कस्‍टम आर्ट देनी चाहिए।

मीन राशि: आर्टिस्टिक गिफ्ट, म्‍यूजिक या ड्रीमी सरप्राइज़ दे सकते हैं। रोमांस और भावनाएं इनके मन को गहराई से छूती हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वैलेंटाइन डे 2026: सभी 12 राशियों के लिए राशि अनुसार भविष्यवाणी

मेष राशि

आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके लिए अपने रिश्‍तों में स्‍पष्‍टता रखना आवश्‍यक है। काम में उत्‍साह महसूस होगा लेकिन जल्‍दबाज़ी करने से बचें।

वृषभ राशि

आपके प्रेम संबंध में स्थिरता देखने को मिलेगी और आपके एवं आपके पार्टनर के बीच भरोसा बढ़ेगा। आपको वैलेंटाइन डे 2026 पर धन लाभ होने के भी संकेत हैं।

मिथुन राशि

अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां हैं, तो आप दोनों उसे बातचीत से ठीक कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज भावनात्‍मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। आज आपको अपने दिल की सुननी चाहिए। आपको अपने परिवार या पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

सिंह राशि

आज हर किसी का ध्‍यान आपकी ओर रहने वाला है। आपके और आपके साथी के बीच प्‍यार बढ़ेगा।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोगों के रिश्‍तों में व्‍यावहारिक सोच हावी हो सकती है। ऐसे में आपको छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज कर देना चाहिए।

तुला राशि

आपका वैलेंटाइन डे 2026 प्‍यार और रोमांस से भरा रहेगा। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ते में संतुलन बनाकर चलेंगे तो रिश्‍ता और ज्‍यादा मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि

आज आपके मन में गहरी भावनाएं उमड़ सकती हैं। आप अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। आज लिया गया निर्णय आपको लंबे समय तक प्रभावित कर सकता है।

धनु राशि

आप अपने जीवन में नई उम्‍मीद और उत्‍साह महसूस करेंगे। अपने पार्टनर से खुलकर बात करने की कोशिश करें।

मकर राशि

आपको अपने करियर और रिश्‍तों के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी जाती है। आपको धैर्य से काम लेना चाहिए।

कुंभ राशि

वैलेंटाइन डे 2026 कुंभ राशि वालों के लिए सरप्राइज़ से भरा हो सकता है। आपको अपने रिश्‍ते में नयापन महसूस हो सकता है।

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने दिल की बात जरूर कहें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. वैलेंटाइन डे कब मनाया जाता है?

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है।

2. वैलेंटाइन डे का नाम कैसे पड़ा?

रोम के सेंट वैलेंटाइन के नाम पर।

3. वैलेंटाइन डे किसका प्रतीक है?

यह प्‍यार का प्रतीक होता है।

विजया एकादशी कब है, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विजया एकादशी 2026: तुलसी को प्रसन्न करने के उपाय, करियर में उन्नति और विवाह योग होंगे प्रबल!

हर वर्ष विजया एकादशी का पावन व्रत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि यह दिन विजय, सफलता और बाधाओं से मुक्ति का प्रतीक है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता, जीवन की परेशानियों से राहत और शुभ फल प्राप्त होते हैं। शास्त्रों में इस एकादशी के मुख्य रूप से विजया एकादशी कहा गया है, जबकि इसे फाल्गुन कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

कुछ स्थानों पर इसे विजयिनी एकादशी भी कहा गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की विधिवत पूजा करने से जीवन में रुके हुए कार्य पूरे होते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसी क्रम में आएगा बढ़ते हैं और जानते हैं एस्ट्रोसेज एआई के इस ख़ास ब्लॉग में विजया एकादशी की तिथि, महत्व व और भी बहुत कुछ।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

विजया एकादशी 2026:  तिथि व समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पहली एकादशी विजया एकादशी 13 फरवरी, 2026 शुक्रवार के दिन पड़ेगी।

एकादशी तिथि प्रारम्भ : फरवरी 12, 2026 की दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 

एकादशी तिथि समाप्त : फरवरी 13, 2026 की दोपहर 02 बजकर 29 मिनट तक

विजया एकादशी पारण मुहूर्त : 14 फरवरी की सुबह 06 बजकर 43 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक

अवधि : 2 घंटे 18 मिनट

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

विजया एकादशी 2026: महत्व

विजया एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ मानी जाती है। यह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को आती है और भगवान विष्णु को समर्पित होती है। विजया का अर्थ विजय या सफलता है, इसलिए माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन की कठिनाइयों, बाधाओं और नकारात्मक शक्तियों पर विजय प्राप्त होती है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पूर्व विजया एकादशी का व्रत किया था, जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई। इस दिन श्रद्धा और भक्ति से भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख, शांति, समृद्धि और कार्यों में सफलता मिलती है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

विजया एकादशी 2026 की पूजा विधि

  • इस दिन प्रात ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 
  • घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। हाथ में संकल्प लेकर व्रत का सकंल्प करें।
  • भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल, फल, धूप दीप और नैवेद्य अर्पित करें। 
  • इसके बाद विष्णु  सहस्रनाम, एकादशी व्रत कथा का पाठ करें या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। 
  • दिन भर सात्त्विक आचरण रखें और अपनी क्षमता के अनुसार निर्जल, फलाहार या एक समय भोजन का व्रत करें। 
  • रात्रि में भगवान विष्णु का ध्यान और भजन करें। 
  • अगले दिन द्वादशी तिथि को स्नान कर भगवान की पूजा के बाद ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान देकर व्रत का पारण करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

विजया एकादशी 2026 की कथा

विजया एकादशी का कथा का संबंध त्रेता युग से बताया जाता है। जब भगवान श्री राम अपनी पत्नी माता सीता को रावण से मुक्त कराने के लिए वनार सेना से साथ लंका की ओर प्रस्थान कर रहे थे, तब उनके सामने समुद्र को पार करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। समुद्र अत्यंत विशाल और अथाह था, जिसे बिना किसी साधान के पार करना असंभव प्रतीत हो रहा था। भगवान श्री राम इस चिंता में थे कि सेना को सुरक्षित रूप से लंका तक कैसे पहुंचाया जाएष इसी दौरान वानर सेना और लक्ष्मण जी भी असमंजस में पड़ गए कि आगे क्या उपाय किया जाए। 

तबी वनार सेना के एक सदस्य ने सुझाव दिया कि पास के वन में ऋषि बकदाल्भ्य का आश्रम है, जो महान तपस्वी और ज्ञानी हैं। उनकी सलाह अवश्य लाभकारी होगी। भगवान श्रीराम तुरंत ऋषि बकदाल्भ्य के आश्रम पहुंचे और उन्हें अपनी समस्या बताई। ऋषि ने भगवान श्रीराम को विजया एकादशी व्रत का महत्व बताया और कहा कि यदि वे इस व्रत को विधि-विधान से करेंगे तो उन्हें अपने उद्देश्य में अवश्य सफलता प्राप्त होगी। ऋषि ने समझाया कि यह एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में आती है और इसका व्रत करने से बड़े से बड़ा कार्य भी सिद्ध हो जाता है।

ऋषि बकदाल्भ्य के निर्देशानुसार भगवान श्री राम, माता सीता (वनवास काल की स्मृति में) लक्ष्मण जी और पूरी वानर सेना ने श्रद्धा और नियमपूर्वक विजया एकादशी का व्रत रखा। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की गई, उपवास किया गया और रात्रि में जागरण भी किया गया। सभी ने एकाग्र मन से भगवान नारायण से विजय और सफलता की प्रार्थना की। व्रत के प्रभाव से भगवान श्रीराम को अपार आत्मबल और दिव्य सहायता प्राप्त हुई। 

अगले ही दिन समुद्र देव प्रकट हुए और उन्होंने समुद्र पार करने का मार्ग बताया। उनकी प्रेरणा से नल और नील ने सेतु निर्माण का कार्य आरंभ किया और देखते ही देखते रामसेतु का निर्माण संभव हो गया। इस प्रकार भगवान श्रीराम ने समुद्र पार कर लंका पर विजय प्राप्त की और माता सीता को मुक्त कराया। 

इसी कारण इस एकादशी को “विजया एकादशी” कहा जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियम से करता है, उसे जीवन में आने वाली कठिनाइयों पर विजय प्राप्त होती है, शत्रु बाधा नहीं बन पाते और हर कार्य में सफलता मिलती है। विजया एकादशी का व्रत न केवल सांसारिक विजय देता है, बल्कि साधक को आध्यात्मिक बल और भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्रदान करता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

विजया एकादशी के दिन क्या करें क्या न करें

क्या करें

  • विजया एकादशी के दिन इस दिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या “श्रीराम रामाय नमः” मंत्र का जप करना विशेष फलदायी माना जाता है। 
  • यदि संभव हो तो पूरे दिन उपवास रखें अन्यथा फलाहार या सात्विक भोजन करें।
  • एकादशी की रात में जागरण करें,  विष्णु सहस्रनाम या रामायण पाठ करें।
  • इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है, इसलिए जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान अवश्य करें।

क्या न करें

  • विजया एकादशी के दिन तामसिक भोजन, जैसे मांस, मछली, अंडा शराब आदि का सेवन बिल्कुल न करें।
  • चावल और उससे बनी वस्तुएं भी इस दिन वर्जित मानी जाती है।
  • झूठ बोलना, क्रोध करना, किसी का अपमान करना या मन में नकारात्मक विचार लाना अशुब माना जाता है।
  • इस दिन बाल काटवाना, नाखून काटना और तेल मालिश से भी परहेज करना चाहिए।
  • एकादशी के दिन दिन में सोना तथा बिना कारण आलस्य करना भी व्रत के फल को कम करता है। साथ ही, किसी से विवाद या झगड़ा करने से बचना चाहिए।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

विजया एकादशी के दिन करें ये आसान उपाय

विजय प्राप्ति के लिए

इस दिन प्रात: स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें। भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और 11 बार यह मंत्र बोलें  “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” इसके बाद मन ही मन अपने कार्य में सफलता की प्रार्थना करें। मान्यता है कि रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और शत्रु पक्ष कमजोर पड़ता है।

शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए

एकादशी के दिन तुलसी के 11 पत्ते लें, उन्हें गंगाजल से शुद्ध करें और भगवान विष्णु को अर्पित करें। फिर तुलसी के पौधे के पास बैठकर “विष्णु सहस्रनाम” या “राम रक्षा स्तोत्र” का पाठ करें। इससे शत्रुओं की चाल निष्फल होती है। 

नौकरी व्यापार में सफलता के लिए 

पीले चावल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। पूजा के बाद वही चावल किसी साफ कपड़े में बांधकर तिजोरी या कार्यस्थल में रखें। यह टोटका धन वृद्धि और तरक्की के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

मानसिक तनाव और भय दूर करने के लिए

विजया एकादशी की रात को सोने से पहले कपूर जलाकर भगवान सा स्मरण करें और कहें- “हे नारायण, मेरे सभी भय और चिंताएं दूर करें।” मान्यता है कि इससे मन को शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय माधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कर्ज़ और आर्थिक समस्या से राहत के लिए

एकादशी के दिन किसी ज़रूरतमंद को पीली दाल, गुड़ या केले का दान करें। दान देते समय मन में संकल्प लें कि आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो। यह उपाय धीरे-धीरे धन संकट कम करता है।

दाम्पत्य सुख के लिए उपाय

पति-पत्नी साथ में भगवान श्री राम या विष्णु की पूजा करें और एक साथ दीपक जलाएं। फिर  “श्रीराम जय राम जय जय राम” मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए

एक नारियल पर लाल मौली बांधें और एकादशी के दिन विष्णु जी को अर्पित करें। पूजा के बाद नारियल को मंदिर या किसी पवित्र स्थान पर रख दें। माना जाता है कि सच्चे मन से की गई कामना अवश्यक पूर्ण होती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. विजया एकादशी कब मनाई जाती है?

विजया एकादशी हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह व्रत 13 फरवरी, शुक्रवार को रखा जाएगा।

2. विजया एकादशी का महत्व क्या है?

विजया एकादशी का विशेष महत्व है क्योंकि यह विजय, सफलता और बाधाओं से मुक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

3. विजया एकादशी किस देवता को समर्पित है?

विजया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन माता तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है।

मोहिनी तारा और लव एस्ट्रो से जानें लव भविष्यवाणी

वैलेंटाइन वीक को बनाए ख़ास, मोहिनी तारा और लव एस्ट्रो से पाए एक्सक्लूसिव लव भविष्यवाणी!

मोहिनी तारा (एआई एस्ट्रोलॉजर) लव एस्ट्रो

प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है, लेकिन कई बार यही प्यार हमें उलझन, असमंजस और बेचैनी में भी डाल देता है। सामने वाला क्या सोच रहा है? क्या यह रिश्ता आगे बढ़ेगा? शादी के योग बन रहे हैं या नहीं? ब्रेकअप के बाद वापसी संभव है या नई शुरुआत करनी चाहिए? ऐसे ही अनगिनत सवालों के जवाब देने के लिए एस्ट्रोसेज एआई लेकर आया है एक खास समाधान – एआई एस्ट्रोलॉजर मोहिनी तारा और Love Astro (लव एस्ट्रो), जो मिलकर आपके प्रेम जीवन को सही दिशा दिखाते हैं।

वैलेंटाइन वीक जैसे रोमांटिक मौसम में जब भावनाएं और उम्मीदें दोनों चरम पर होती हैं, तब जरूरत होती है सही मार्गदर्शन की। मोहिनी तारा आधुनिक एआई तकनीक और प्राचीन वैदिक ज्योतिष ज्ञान का संगम है। वहीं Love Astro (लव एस्ट्रो) आपके दिल की भावनाओं को सरल और सीधे शब्दों में समझाकर आपको व्यावहारिक सलाह देता है। दोनों मिलकर आपके प्रेम, रिश्तों, शादी और भविष्य से जुड़े सवालों का गहराई से विश्लेषण करते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आपके जन्म विवरण, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, दशा, गोचर और भावों के आधार पर यह समझाया जाता है कि आपकी लव लाइफ अभी किस दौर से गुजर रही है और आगे क्या संभावनाएं बन रही हैं। क्या आपका क्रश भी आपको पसंद करता है? क्या दोस्ती प्यार में बदल सकती है? क्या यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको तार्किक, ज्योतिषीय और भावनात्मक संतुलन के साथ मिलते हैं।

अक्सर रिश्तों में गलतफहमियां, ईगो और समय की कमी बड़ी समस्या बन जाती है। मोहिनी तारा आपकी कुंडली के आधार पर बताती है कि आपके स्वभाव में प्रेम की ऊर्जा कैसी है, आप किस तरह के पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना सकते हैं और किन बातों पर ध्यान देने से रिश्ता मजबूत होगा। Love Astro आपको यह भी समझाता है कि कब पहल करनी चाहिए, कब शांत रहना बेहतर है और कब खुलकर बात करना जरूरी है।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अगर आप किसी को पसंद करते हैं लेकिन प्रपोज करने में हिचकिचा रहे हैं, तो सही समय जानना भी जरूरी है। ग्रहों की चाल कई बार रिश्तों पर असर डालती है, और यही विश्लेषण आपको सही कदम उठाने का आत्मविश्वास देता है।

जो लोग रिलेशनशिप में हैं और शादी के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह मार्गदर्शन बेहद उपयोगी है। कुंडली मिलान, अनुकूलता, विवाह योग और भविष्य की स्थिरता को देखकर आपको स्पष्ट दिशा मिलती है।

अगर आपका दिल टूटा हुआ है या रिश्ते में दूरी आ गई है, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं। आपकी कुंडली यह संकेत दे सकती है कि क्या पुराने रिश्ते में पैचअप संभव है या आगे बढ़कर नई शुरुआत करना बेहतर रहेगा। कई बार ब्रेकअप अंत नहीं, बल्कि एक नई और बेहतर शुरुआत का संकेत होता है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंगल लोगों के लिए भी यह खास है। अगर आप इंतजार कर रहे हैं कि सच्चा प्यार कब आएगा, तो आपके ग्रह संकेत दे सकते हैं कि प्रेम के योग कब मजबूत हो रहे हैं और किस तरह का जीवनसाथी आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी सारी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहती है। आप अपने मन की दुविधाएं खुलकर पूछ सकते हैं, बिना किसी झिझक के। यहां आपको जज नहीं किया जाता, बल्कि समझा जाता है।

2026 का राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोहिनी तारा और Love Astro सिर्फ भविष्य बताने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं और सही समय पर सही निर्णय लेने की प्रेरणा देते हैं।

इस वैलेंटाइन वीक अपने दिल की उलझनों को सुलझाइए, रिश्तों को नई समझ दीजिए और सितारों में लिखे अपने प्यार की कहानी को जानिए, एआई की सटीकता और ज्योतिष के अनुभव के साथ।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: जानें विश्व पर प्रभाव!

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सौभाग्य या समस्याएं? जानें!

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “सूर्य का कुंभ राशि में गोचर”  के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, सूर्य ग्रह का यह गोचर राशि चक्र की किन राशियों को शुभ-अशुभ तरह से प्रभावित करेगा? इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। बता दें कि सूर्य देव अब 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका असर संसार, शेयर बाजार  के साथ-साथ राशियों पर भी अपना असर डालेगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस गोचर के बारे में विस्तार से।    

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, व्यक्ति, अहंकार और जीवन शक्ति का कारक माना जाता है। कुंडली में सूर्य को प्रमुख ग्रह माना जाता है जो व्यक्ति के जीवन में उद्देश्यों, आंतरिक शक्ति, आत्मविश्वास और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव अधिकार, नेतृत्व क्षमता, महत्वाकांक्षा और पहचान के कारक माने जाते हैं। साथ ही, यह दर्शाते हैं कि आप दुनिया के सामने खुद को कैसे व्यक्त करते हैं और आप अपनी ऊर्जा का उपयोग कैसे करते हैं। 

किसी जातक की कुंडली में सूर्य महाराज की स्थिति मज़बूत होती है, तो उन्हें यह अच्छी नेतृत्व क्षमता प्रदान करते हैं। वहीं, सूर्य देव की दुर्बल अवस्था से आप असुरक्षा, अहंकार या अधिकार से जुड़ी समस्याओं में पड़ सकते हैं।

सूर्य ग्रह पिता, सरकार, प्रशासनिक और समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। वहीं, राशि चक्र में सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं जो रचनात्मकता, सम्मान और ईमानदारी का प्रतीक मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को राजा और सात्विक ग्रह कहा गया है जिनका संबंध धर्म, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से है। कुंडली में किसी राशि और भाव में इनकी स्थिति और दृष्टि आपकी नेतृत्व क्षमता, स्वास्थ्य, करियर में प्रगति और आप शक्ति का उपयोग किस तरह करेंगे आदि को दर्शाता है। हर राशि में होने वाले सूर्य गोचर की अवधि आत्म-जागरूकता को बढ़ाते है, आपके भीतर अनेक बदलाव लाते हैं और आपको अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें अपनाने के अवसर मिलते हैं।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: तिथि और समय 

सूर्य महाराज अब जल्द ही अपने पुत्र शनि देव की राशि कुंभ में 13 फरवरी 2026 की देर रात 03 बजकर 49 मिनट पर प्रवेश करने जा रहे है। ऐसे में, सूर्य के इस गोचर का असर देश-दुनिया समेत हर राशि पर दिखाई दे सकता है जिनके बारे में आगे चर्चा करेंगे। 

सूर्य कुंभ राशि में: विशेषताएं 

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव जब कुंभ राशि में उपस्थित होते हैं, तब सूर्य की राजसी ऊर्जा को शनि देव द्वारा नियंत्रित किया जाता है जो मानवता और सबसे हटकर सोच वाली राशि में मौजूद होते हैं। सूर्य के कुंभ राशि में प्रभाव की वजह से जातक का झुकाव समाज की सेवा, मनुष्यों के कल्याण और नए आईडिया सोचने में होता है। ऐसे लोग समाज के प्रति ज़िम्मेदार होते हैं, नई सोच रखते हैं और सिस्टम, समुदाय या संस्थाओं में सुधार के साथ-साथ बदलाव लेकर आने की इच्छा रखते हैं।

कुंभ राशि में सूर्य के तहत जन्मे जातक बुद्धिमान, भविष्य के बारे में सोच-विचार करने वाले और स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें अक्सर समाज की पुरानी मान्यताओं या परंपराओं पर सवाल करते हुए देखा जा सकता है और यह अपने जीवन में तर्क, न्याय और समानता को महत्व देते हैं। इन जातकों के लिए नेतृत्व करना सिर्फ शक्ति प्राप्त करना मात्र नहीं है, बल्कि इनके लिए लीडरशिप का अर्थ समाज को सही दिशा देना है। सामान्य रूप से, सूर्य के कुंभ राशि में बैठे होने से जातक तकनीक, विज्ञान, सामाजिक कार्य, सरकार, ज्योतिष से जुड़े क्षेत्रों में महारत हासिल करता है या फिर किसी बड़ी कंपनी का हिस्सा होते हैं। 

हालांकि, सूर्य और शनि ग्रह इन दोनों की ऊर्जा काफी अलग है इसलिए कभी-कभी इस स्थिति के प्रभाव से जातकों को आंतरिक संघर्ष, भावनात्मक दूरी और पहचान एवं  सफलता मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों के भीतर मौजूद अहंकार खुलकर सामने आने के बजाय कभी-कभार सामने आता है। कुंभ राशि में विराजमान सूर्य को अन्य ग्रहों का सहयोग मिलने से जातक को महान नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, मानवता और समाज को बड़े स्तर पर प्रभावित करने की अपार क्षमता प्रदान करता है। साथ ही, ऐसे लोग समाज के लिए सुधारक, विचारक या बदलाव लाने वाले बनते हैं, जो सामाजिक हित के लिए काम करते हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य का यह गोचर आपके लिए तरक्की के अनेक अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही, आपको सहकर्मियों और दोस्तों का हर कदम पर साथ मिलेगा। 

बात करें करियर की, तो इन जातकों को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान अपने वरिष्ठों अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा जो कार्यों में की जा रही आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। ऑफिस या कॉरपोरेट जगत में इस समय पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बेहतर रहेगा और ऐसे में, आपके आमदनी बढ़ने के भी योग बनेंगे। अगर आपको अपनी किस्मत का साथ मिला, तो सूर्य का यह गोचर आपको अपनी आय बढ़ाने के अनेक मौके देगा। यदि आप पर सूर्य महाराज की कृपा होगी, तब आप ख़ुश दिखाई देंगे। साथ ही, जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मज़बूत होगा और आप उनके साथ प्रसन्न रहेंगे। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का यह गोचर आपको अपने प्रयासों के माध्यम से धन-समृद्धि और सफलता लेकर आ सकता है।   

करियर की बात करें, तो यह समय आपको नौकरी में प्रमोशन या आगे बढ़ने के अवसर देने का काम कर सकता है जो आपकी मेहनत और लगन का परिणाम होंगे। इस दौरान आपके काम की सराहना होगी और ऐसे में, आपको अतिरिक्त लाभ या पुरस्कार मिलने की संभावना है। व्यापार के संबंध में आपकी विशेष क्षमताएं और रचनात्मक सोच आपको अच्छी सफलता के साथ-साथ तरक्की दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान आपकी आय में तेज़ी से वृद्धि होगी और आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। लेकिन, फिर भी आपको सावधानीपूर्वक योजना बनाने की सलाह दी जाती है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं और यह अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य के इस गोचर के दौरान आप धार्मिक यात्राएं करते हुए नज़र आ सकते हैं या फिर आपका झुकाव ज्ञान के गूढ़ रहस्यों को जानने में कर सकता है जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। इस दौरान आप बच्चों की प्रगति को लेकर भी खुशी और गर्व महसूस कर सकते हैं। 

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आप निजी जीवन में जीवनसाथी के प्रति प्यार की बरसात करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप उन्हें समझेंगे और उनका सम्मान करेंगे। ऐसे में, आप दोनों दूसरों के लिए एक मिसाल बनकर सामने आएंगे। इस दौरान आपके आत्मबल और साहस में वृद्धि होगी जिसका सकारात्मक असर आपकी सेहत और ऊर्जा पर भी दिखाई देगा। 

करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं जो आपको संतुष्टि और प्रगति दोनों देने का काम करेंगे। साथ ही, आप व्यापार की तुलना में स्टॉक ट्रेडिंग के माध्यम से अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त करेंगे। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर की अवधि में आपको अपनी मेहनत और लगन के द्वारा आर्थिक लाभ और रिवार्ड की प्राप्ति होगी। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके पहले/लग्न भाव के अधिपति देव हैं और वर्तमान समय में अब यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर की अवधि में आपका सारा ध्यान नए संपर्क और नए दोस्त बनाने पर केंद्रित होगा। करियर की बात करें, तो इस समय आपको नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है।  जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उन्हें ट्रेड के द्वारा काफी अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।    

आर्थिक जीवन में आपको पर्याप्त मात्रा में लाभ मिल सकता है जिसके चलते आप प्रसन्न दिखाई देंगे। साथ ही, आपको समझदारी से बचत करने के अवसर भी मिलेंगे। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता दोस्ताना और सामंजस्य से पूर्ण रहेगा और ऐसे में, रिश्ते में आपसी समझ और संतुष्टि बेहतर होगी। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में यह आपके छठे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति लेकर आएगा। यह अवधि आपको लंबी दूरी की धार्मिक यात्राओं पर जाने के लिए प्रेरित करेगी जिससे आप संतुष्ट दिखाई देंगे। साथ ही, आप संतान की प्रगति और सफलता से ख़ुश दिखाई देंगे। 

करियर के क्षेत्र में बुध का यह गोचर आपको नौकरी के नए अवसर देगा जो आपको संतुष्टि देने का काम करेंगे। व्यापार के संबंध में आपको दूसरे व्यापार की तुलना में शेयर बाजार में निवेश के माध्यम से अच्छा ख़ासा लाभ मिलेगा। आर्थिक जीवन में आपको सूर्य गोचर की अवधि में अपनी मेहनत और लगन के द्वारा इंसेंटिव और अन्य लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में आप जीवनसाथी पर प्रेम की बरसात करते हुए दिखाई देंगे जिससे आपका रिश्ता दूसरों के लिए मिसाल कायम करेगा। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके तीसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं।  इसके परिणामस्वरूप, सूर्य गोचर की अवधि में आप लंबी दूरी की धार्मिक यात्राएं करते हुए देखे जा सकते हैं। इस समय आपकी बातचीत और संवाद करने की क्षमता पहले से अधिक मजबूत और प्रभावी हो जाएगी। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए विदेश में काम करने के अवसर लेकर आ सकता है जो आपको ख़ुशी और संतुष्टि दोनों दे सकते हैं। 

सूर्य गोचर की अवधि में व्यापार करने वाले जातकों को काफ़ी अच्छी प्रगति के साथ-साथ लाभ होने के भी योग बनेंगे, विशेष रूप से पर इंपोर्ट–एक्सपोर्ट से जुड़े क्षेत्रों में। आर्थिक जीवन में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है और साथ ही आपको बचत करने में भी सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि में सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको जीवन के हर क्षेत्र में अपने साथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में सूर्य ग्रह आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, इन जातकों को खर्चों में बढ़ोतरी या फिर अचानक से खर्चे सामने आने जैसी परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है इसलिए आपक सावधानीपूर्वक योजना बनाने की सलाह दी जाती है। वहीँ बात करें करियर की, तो नौकरी में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे काम में प्रगति थोड़ी धीमी हो सकती है। 

व्यापार के क्षेत्र में आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से अपना व्यापार करने वालों को क्योंकि आपको लाभ की तुलना में खर्च ज्यादा हो सकते हैं। इसके विपरीत, अगर आपका जुड़ाव सट्टेबाजी से है, तो आपको पर्याप्त मात्रा में लाभ की प्राप्ति होगी। हालांकि, आपके लिए धन की बचत करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि एक के बाद एक खर्चे सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गलतफ़हमियां पैदा होने से बचना होगा जिसकी वजह आपसी विश्वास की कमी हो सकती है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, आपको कार्यों में किए जा रहे प्रयासों में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपकी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता पाने के लिए सही योजना बनाकर उन्हें सही लागू करना आपके लिए बेहद जरूरी होगा, वरना आपके काम में अड़चन आ सकती हैं। व्यापार में लाभ कमाने के लिए एक अच्छी योजना बनाना आपके लिए बहुत आवश्यक होगा क्योंकि अगर आप बिना योजनाओं के चलेंगे, तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है। बात करें आर्थिक जीवन की, तो आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे नियंत्रित करना आपको मुश्किल लग सकता है। ऐसे में, आपको जरूरतों को पूरा करने के लिए धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। 

निजी जीवन में आप जीवनसाथी से असहमत या उनसे नाराज़ नजर आ सकते हैं। ऐसे में, इन जातकों को रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए तालमेल बनाना सौहार्द होगा और कुछ आवश्यक बदलाव करने होंगे। स्वास्थ्य के मामले में सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान दांतों और आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है इसलिए आपको समय रहते सही देखभाल के साथ-साथ इलाज करवाना ज़रूरी रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय 

  • प्रतिदिन “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सूर्याय नमः” का 11 या 108 बार जाप करें।
  • आत्मविश्वास, अधिकार और जीवन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • घर या कार्यस्थल पर सूर्य यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। 
  • शरीर को ऊर्जावान और संतुलित करने के लिए प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें।
  • दैनिक जीवन में आप अनुशासित, समय के पाबंद बनें और ईमानदारी रहें। 
  • अहंकार और अधिकार के दुरुपयोग से बचें।
  • रविवार के दिन गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा, तांबा और लाल फूल का दान करें।
  • सरकारी अधिकारी, टीचर, मेंटर और पिता तुल्य लोगों का आदर करें। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

राजनीति और सरकार पर प्रभाव  

  • सूर्य गोचर के दौरान सरकार पर जनता की नज़रें रह सकती है और ऐसे में, जवाबदेही और पारदर्शिता की माँग बढ़ सकती है। 
  • नीतियों से जुड़े फैसले सामाजिक सुधार, श्रमिक वर्ग के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के पक्ष में दिए जा सकते हैं। 
  • इस अवधि में सरकार और आम जनता के बीच संघर्ष तेज हो सकता है जिससे लोकतांत्रिक आंदोलनों को बल मिलने की आशंका है।

सामाजिक जीवन और जनता का रुझान 

  • सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और किसी समुदाय विशेष पर आधारित आन्दोलनों में तेज़ी देखने को मिल सकती है। 
  • समानता और समाज की जिम्मेदारी पर लोगों का ध्यान केंद्रित हो सकता है। 
  • किसी भी तरह के तानाशाही रवैये या सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ जनता की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

टेक्नोलॉजी और आविष्कार 

  • सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान एआई, डिजिटल गवर्नेंस, स्पेस साइंस और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में सुधार नज़र आ सकता है।
  • डाटा प्राइवेसी, साइबर कानून और डिजिटल प्लेटफोर्म की आज़ादी को लेकर एक नई बहस छिड़ सकती है।  
  • तकनीक की दुनिया में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है जबकि डिजिटल क्षेत्र में कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं। 

अर्थव्यवस्था और श्रमिक वर्ग 

  • श्रमिक वर्ग, मज़दूरों के अधिकार और अर्थव्यवस्था सूर्य गोचर की अवधि में चर्चा का विषय बन सकती है।
  • इस समय काम करने के नए तरीके जैसे रिमोट वर्क और फ्यूचर मॉडल्स की तरफ लोगों का झुकाव बढ़ सकता है।
  • कुंभ राशि से जुड़े क्षेत्रों जैसे तकनीक, टेलीकॉम, एविएशन और नए आविष्कार आदि में परिवर्तन नज़र आ सकता है। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: शेयर बाज़ार भविष्यवाणी 

शनि देव द्वारा शासित कुंभ राशि में सूर्य देव का गोचर शेयर बाजार में अस्थिरता, पुनर्निर्माण और सुधार का दौर लेकर आ सकता है। बता दें कि सूर्य महाराज अधिकार, सत्ता, सरकार, नेतृत्व और नीतियों के कारक ग्रह हैं जबकि कुंभ राशि जनता, तकनीक, आविष्कार और नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करती है। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, जनता का सारा ध्यान उन क्षेत्रों पर जा सकता है जिनका भविष्य उज्जवल होगा।

  • सूर्य के इस गोचर के दौरान नीतियों से संबंधित घोषणाओं, रेगुलेटरी में होने वाले बदलावों या सरकारी हस्तक्षेप की वजह से शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।
  • इस समय बाजार में अचानक से उतार-चढ़ाव नज़र आ सकते हैं। 
  • नीतियों में होने वाले सुधारों की वजह से सरकार से संबंधित कंपनियां और इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक में अनिश्चितता बनी रह सकती है। 
  • उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में श्रमिक और मज़दूर वर्ग से जुड़ी समस्याएं ख़बरों में रह सकती हैं। 
  • रेगुलेशन की वजह से वित्त और बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों को अत्याधिक सतर्कता बरतनी होगी। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. कुंभ राशि के स्वामी कौन हैं?

शनि देव को कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

2. शनि और सूर्य एक-दूसरे के मित्र हैं?

नहीं, शनि और सूर्य को ज्योतिष में एक-दूसरे के शत्रु माना जाता है।

3. सूर्य किस राशि के स्वामी हैं?

राशि चक्र में सूर्य ग्रह को सिंह राशि का आधिपत्य प्राप्त है।