राशिफल 2025: इन 4 राशियों के जीवन में आएगी प्रेम की बहार, खूब बरसेगी धन-दौलत!
साल 2024 के हमसे विदा लेने और नए साल के दस्तक देने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में, अभी से हम सभी के मन में वर्ष 2025 को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि यह साल हमारे लिए कैसा रहेगा, अच्छा रहेगा या मुश्किल? इस तरह के सवाल हमारे दिलों-दिमाग में घूम रहे होंगे, तो आप इन सभी सवालों का जवाब ज्योतिष की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं और ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं कि राशिफल 2025 आपके लिए क्या भविष्यवाणी कर रहा है।
हम सभी जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में बताने की क्षमता है। इसी क्रम में, राशिफल 2025 आपको आने वाले कल से अवगत करवाएगा ताकि आप सावधानी बरतते हुए अपने भविष्य के लिए योजना का निर्माण कर सकें। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आप राशिफल 2025 के माध्यम से जान सकेंगे कि वर्ष 2025 में कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल और किन उपायों को अपनाना आपके लिए फलदायी साबित होगा। तो आइए बिना देर किये आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते है राशिफल से जुड़ी कुछ रोचक बातों से।
इस तरह की जाती है राशिफल की गणना
मनुष्य जीवन में राशिफल ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है जो किसी व्यक्ति को उसके आने वाले कल से जागरूक करने के साथ-साथ आपके जीवन को एक सही दिशा देने का भी काम करता है। एस्ट्रोसेज का वार्षिक राशिफल 2025 भी इस नियम का पालन करता है। ज्योतिष की मानें तो, इंसान द्वारा अपने जीवन में किया गया कोई भी काम किसी न किसी लक्ष्य को पाने के उद्देश्य से किया जाता है। इन कार्यों की सफलता ग्रहों की स्थिति और चाल पर निर्भर करती है। अगर यह शुभ होती है, तो आपको काफी अच्छी परिणाम मिल सकते हैं जबकि कई बार ग्रहों की दशा आपको निराश कर सकती है।
सरल शब्दों में कहें तो, एक ऐसा व्यक्ति जो खुद का व्यापार करता है और उसके जीवन में सब कुछ एकदम सही चल रहा है, वह अपने काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कर रहा है, परंतु उसकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं है, तो जातक को व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलने और सफलता पाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार, अगर किसी जातक के विवाह में देरी हो रही हैं, तो इसके पीछे मंगल और शनि की अशुभ स्थिति हो सकती है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
राशिफल 2025 के इस विशेष लेख को सभी 12 राशियों के जातकों के लिए तैयार किया गया है ताकि आप अपनी राशि के अनुसार ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित राशिफल से अपने भविष्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकें। सिर्फ इतना ही नहीं, राशिफल 2025 की सहायता से आप जान सकते हैं कौन सा ग्रह आपके लिए शुभ और कौन सा अशुभ है? वर्ष के किस समय आपको सावधानी से चलना होगा और कब आप आनंद से जीवन जी सकेंगे। साथ ही, आपको कुछ उपाय भी दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप ग्रहों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। अब हम नज़र डालते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं राशिफल के महत्व से।
नए साल में बनने वाले ये 3 बेहद शुभ योग, वर्ष 2025 को बनाएंगे ख़ास
ज्योतिष में ऐसे अनेक योगों का वर्णन मिलता जो लोगों के जीवन को धन-धान्य और दौलत से भर देते हैं। इस तरह के ही 3 शुभ योग नए साल में बनने जा रहे हैं और यह योग किसी व्यक्ति के जीवन से आर्थिक समस्याओं का अंत करते हुए धन-समृद्धि एवं ऐश्वर्य से पूर्ण जीवन देने में सक्षम होंगे। आइए बिना आपको इंतज़ार करवाए आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं इन शुभ योगों के बारे में और यह योग किन राशियों के लिए फलदायी रहेंगे?
मालव्य राजयोग: साल 2025 में बनने वाला सबसे पहला और शुभ योग मालव्य राजयोग होगा जो 28 जनवरी के दिन बनेगा। ज्योतिष में मालव्य राजयोग को दुर्लभ और शक्तिशाली माना जाता है जो कुंडली में उस समय बनता है जब शुक्र देव अपनी ही राशि (वृषभ या तुला राशि) में केंद्र भाव में विराजमान होते हैं। शुक्र ग्रह का संबंध सुंदरता, विलासिता, कलात्मकता और आकर्षक व्यक्तित्व से है।
इस प्रकार, मालव्य राजयोग वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि और मीन राशि के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। इस राशि के जातकों को धन, दौलत, समृद्धि समेत सभी तरह के सुख प्रदान करेगा। बात करें उन हस्तियों की जिनकी कुंडली में मालव्य राजयोग है, तो इस सूची में सानिया मिर्ज़ा और सोनिया गाँधी का नाम सबसे पहले आता है।
लक्ष्मी नारायण योग: जैसे कि लक्ष्मी नारायण योग के नाम से ही पता चल रहा है कि यह योग आपको लक्ष्मी और नारायण दोनों की कृपा दिलाता है। अब वर्ष 2025 में यह योग 27 फरवरी से लेकर 07 मई 2025 तक मीन राशि में बनेगा। बता दें कि कुंडली में जब बुध और शुक्र दोनों ग्रह केंद्र भावों में युति का निर्माण करते हैं या फिर एक-दूसरे पर दृष्टि डालते हैं, तब लक्ष्मी नारायण योग बनता है। ऐसे में, यह योग मिथुन राशि, कन्या राशि, धनु राशि और मीन राशि के जातकों के जीवन को धन-संपदा से भर देगा और उन्हें पैसों की कमी नहीं होंगे देगा।
गजलक्ष्मी योग: ज्योतिष में गजकेसरी योग को शुभ माना जाता है जो बृहस्पति देव और शुक्र ग्रह के एक साथ आने पर या फिर एक-दूसरे से केंद्र भाव में होने पर बनता है। वर्ष 2025 में बन रहे शुभ योगों में से एक गजकेसरी राजयोग भी होगा। गुरु ग्रह जब 15 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, तब यह शुभ योग बनेगा। साथ ही, यह दोनों ग्रह जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से धन-समृद्धि में वृद्धि होगी और नकारात्मक भावनाओं का अंत होगा। हालांकि, इस राजयोग का लाभ मिथुन, कन्या, कुंभ, सिंह और मेष राशि वालों को विशेष रूप से मिलेगा।
साल 2025 में शनि और गुरु का रहेगा प्रभाव
हम आपको पिछले लेखों में बताते आये हैं कि ग्रहों की चाल और दशा में होने वाले बदलाव मनुष्य जीवन को प्रभावित करते हैं, विशेष रूप से गोचर। ऐसे में, आने वाले नए साल यानी कि वर्ष 2025 में कुछ बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए गोचर करने जा रहे हैं। इनमे साल 2025 का सबसे बड़ा और प्रमुख गोचर शनि ग्रह का होगा। शनि देव 29 मार्च 2025 को गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और इस प्रकार, कुछ राशियों पर साढ़े साती की शुरुआत होगी जबकि कुछ राशियों को यह शुभ-अशुभ परिणाम देंगे।
वहीं, शनि गोचर के बाद साल 2025 का दूसरा बड़ा गोचर गुरु ग्रह का होगा। देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव मिथुन राशि में 15 मई 2025 को गोचर कर जाएंगे। ऐसे में, शुभ एवं मांगलिक ग्रहों के कारक कुछ जातकों के विवाह योग बनाएंगे और कुछ के रिश्ते की परीक्षा लेने का काम करेंगे। यह दोनों ग्रह ही आपके व्यापार, करियर समेत जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं में बदलाव लेकर आएंगे। राशिफल 2025 के माध्यम से आप जान सकते हैं कि वर्ष 2025 में आपकी राशि पर किस ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा, आइए जानते हैं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. कितनी राशियां होती हैं?
राशि चक्र में कुल 12 राशियां बताई गई है।
2. मेष राशि का स्वामी कौन है?
ज्योतिष के अनुसार, पहली राशि मेष के स्वामी मंगल ग्रह हैं।
3. साल 2025 में किस राशि पर साढ़े साती शुरू होगी?
वर्ष 2025 में शनि गोचर के साथ ही मेष राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी।
वर्ष 2025 में गुरु के दो गोचर का बनेगा अनूठा संयोग, जानें कैसे मिलेंगे आपको परिणाम!
देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव मनुष्य जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं? इसका अंदाज़ा हम इस बात से ही लगा सकते हैं कि गुरु के अस्त होने के साथ ही शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। ऐसे में, जब-जब गुरु ग्रह अपनी राशि, चाल या स्थिति में परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव मनुष्य समेत पूरे विश्व पर नज़र आता है। एक शुभ ग्रह के रूप में बृहस्पति महाराज के गोचर के साथ-साथ इनकी दृष्टि भी विशेष मायने रखती है जो जातक के जीवन को समस्याओं और खुशियों से भरने का सामर्थ्य रखती है। जैसे कि हम जानते हैं कि नए साल अर्थात वर्ष 2025 दस्तक देने वाला है और ऐसे में, इस साल गुरु ग्रह कब और किस समय गोचर करेंगे, यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
एस्ट्रोसेज द्वारा तैयार किये गए “गुरु गोचर 2025” में हम आपको साल 2025 में होने वाले गुरु ग्रह के गोचर के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, कब और किस समय होगा इनका गोचर? किस राशि में बृहस्पति होंगे उदय और कब अपनी वक्री अवस्था से बाहर आएंगे? गुरु ग्रह का गोचर आपको कैसे प्रभावित करेगा? इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए हमारे इस विशेष अंक को पढ़ना जारी रखें।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
कौन है बृहस्पति ग्रह?
गुरु गोचर के बारे में जानने से पहले हम बात करेंगे गुरु ग्रह के महत्व की, वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति महाराज को शुभ, सौम्य एवं मंगलकारी ग्रह माना जाता है। राशि चक्र में इन्हें दो राशियों मीन और धनु राशि पर स्वामित्व प्राप्त है। वहीं, मनुष्य के जीवन में गुरु देव विवाह, संतान, शिक्षा, धन, करियर, धर्म आदि के कारक कहे गए हैं। हालांकि, बृहस्पति देव को तीन दृष्टियां प्राप्त हैं जो कि इस प्रकार हैं: पांचवी, सातवीं और नौवीं दृष्टि।
कहते हैं जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति मज़बूत स्थिति में, शुभ भाव में या फिर शुभ ग्रहों के साथ होते हैं, तो ऐसे जातक अपने जीवन में खूब मान-सम्मान, वैभव और तरक्की प्राप्त करता है। कुंडली के लग्न/पहले भाव में गुरु की मौजूदगी व्यक्ति को भाग्यशाली और ज्ञानी बनाती है। ज्योतिष में गुरु के महत्व को जानने के बाद अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं वर्ष 2025 में होने वाले गुरु गोचर पर।
गुरु देव प्रत्येक राशि में लगभग 13 महीनों तक रहते हैं और इस प्रकार, वह शनि देव के बाद सबसे मंद गति से चलने वाले दूसरे ग्रह हैं। बृहस्पति देव कर्क राशि में अपनी उच्च अवस्था में होते हैं जबकि मकर राशि में अपनी नीच अवस्था में होते हैं। बात करें इनके गोचर की तो, गुरु ग्रह का पहला गोचर साल 2025 में 15 मई 2025 को मिथुन राशि में होगा। इसके बाद, बृहस्पति महाराज का दूसरा गोचर 19 अक्टूबर 2025 को कर्क राशि में होगा जब वह मिथुन राशि से निकलकर चंद्र देव की राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च अवस्था में होते हैं। ऐसे में, इनकी उच्च अवस्था जातकों को शुभ परिणाम देने का काम करेगी और कुछ राशियों के जीवन में बहार आने की संभावना है।
वर्ष 2025 में कब-कब बदलेंगे गुरु अपनी चाल?
गुरु ग्रह 11 नवंबर 2025 को कर्क राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे और फिर वक्री चाल में चलते हुए 04 दिसंबर 2025 को पुनः मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। सामान्य शब्दों में कहें तो, साल 2025 के दौरान देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में जाएंगे और फिर मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद, कर्क राशि में से निकलकर वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
इस साल कब-कब डूबेगा तारा?
शायद ही आप जानते होंगे कि इस वर्ष जब बृहस्पति देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 09 जून 2025 को अस्त हो जाएंगे, तो गुरु ग्रह की इस अवस्था को तारा डूबना भी कहा जाता है। इस अवधि में शुभ काम वर्जित होते हैं, लेकिन जब गुरु देव 9 जुलाई 2025 को पुनः उदित हो जाएंगे, तब इसे बृहस्पति तारा उदय कहा जाता है। तो आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं गुरु गोचर 2025 आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करेगा।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. गुरु ग्रह के मित्र कौन हैं?
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा को बृहस्पति देव के मित्र माना गया है।
2. मिथुन राशि में गुरु कब प्रवेश करेंगे?
वर्ष 2025 में 15 मई 2025 को मिथुन राशि में गुरु का गोचर होगा।
3. तारा डूबना किसे कहते हैं?
जब गुरु ग्रह किसी राशि में अस्त हो जाते हैं, तब इसे तारा डूबना कहते हैं।
पौष अमावस्या 2024 के दिन करें इन नियमों का पालन, सूर्यदेव बरसाएंगे कृपा!
सनातन धर्म में अमावस्या की तिथि विशेष महत्व रखती है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की पंद्रहवीं तिथि को अमावस्या तिथि आती है। इसी क्रम में मार्गशीर्ष अंत के साथ ही पौष का महीना आरंभ हो जाता है और इस माह के कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन पौष अमावस्या पड़ती है। इस माह को ‘छोटा श्राद्ध पक्ष’ भी कहा जाता है। हिंदू शास्त्रों में पौष माह को सूर्य देव और पितरों की पूजा के लिए विशेष माना गया है और इस महीने को अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। यह मास भगवान विष्णु और सूर्य देव को समर्पित है और इस दौरान पितरों की उपासना करने से भी लाभ प्राप्त होता है। यदि आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं या उनका तर्पण करना चाहते हैं, तो इसके लिए पौष का महीना बहुत ज्यादा शुभ रहेगा।
तो आइए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं पौष अमावस्या 2024 की तिथि, पूजा मुहूर्त, महत्व, प्रचलित पौराणिक कथा और आसान ज्योतिषीय उपाय के बारे में।
पौष अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह अमावस्या तिथि पौष मास के कृष्ण पक्ष में आती है और इसे पितरों की शांति, सूर्य देव की पूजा, और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पौष अमावस्या पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करने का विशेष दिन है। इस दिन अपने पितरों को तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस दिन पितरों के लिए गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करके तर्पण करने का विधान है, जिससे उनके कष्ट दूर होते हैं और वे संतुष्ट होते हैं। पौष अमावस्या पर तिल, गुड़, वस्त्र, अन्न, और तांबे का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए दान से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है।
विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र, और धन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। पौष अमावस्या के दिन पवित्र नदियों, तालाबों, या कुंडों में स्नान करना और सूर्य उपासना करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। यह पापों से मुक्ति और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है।
पौष अमावस्या सूर्य देव की आराधना के लिए भी विशेष मानी जाती है। इस दिन सुबह-सुबह स्नान करके तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा, समृद्धि, और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
इस समय सूर्य देव का ध्यान करते हुए सूर्य मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
पौष अमावस्या पर तिल, गुड़, वस्त्र, अन्न, और तांबे का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए दान से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है।
विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र, और धन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
पौष अमावस्या के दिन पवित्र नदियों, तालाबों, या कुंडों में स्नान करना और सूर्य उपासना करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। यह पापों से मुक्ति और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है।
स्नान के बाद ध्यान और साधना करके सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने से मानसिक और शारीरिक शांति मिलती है।
इस अमावस्या पर सूर्य से संबंधित ग्रह दोषों का निवारण करने के लिए विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं। सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने से व्यक्ति को शनि और अन्य ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।
पौष अमावस्या पर किए गए धार्मिक कार्यों और व्रत से व्यक्ति के भविष्य में सुख, समृद्धि, और शांति प्राप्त होती है। इस दिन व्रत रखने और उपवास करने से व्यक्ति की इच्छाओं की पूर्ति होती है और उसे आंतरिक बल प्राप्त होता है।
पौष अमावस्या की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक धर्मात्मा और सत्यनिष्ठ राजा राज्य करते थे। वे बहुत ही दयालु और न्याय प्रिय थे और वे अपने राज्य के लोगों की भलाई और सुख-शांति के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। उनके राज्य में लोग बहुत सुखी और समृद्ध थे, लेकिन राजा के जीवन में एक चिंता थी कि उनके पितरों की आत्मा को शांति नहीं मिली थी।
राजा ने कई साधुओं, ऋषियों और पंडितों से सलाह ली, लेकिन उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि उनके पितरों को क्यों शांति नहीं मिल रही है। एक दिन, उनके राज्य में एक साधु आया। राजा ने साधु से अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना की। साधु ने राजा को बताया कि आपके पितरों की आत्मा को शांति नहीं मिल पा रही है क्योंकि वे तर्पण और पिंडदान से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पौष अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से ही उनकी आत्मा को मोक्ष प्राप्त होगा।
राजा ने साधु की सलाह मानकर पौष अमावस्या के दिन गंगा नदी के तट पर जाकर स्नान किया और अपने पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया। उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और उनसे प्रार्थना की कि उनके पितरों की आत्मा को शांति मिले। राजा ने उस दिन गरीबों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान भी किया। उनकी भक्ति और तपस्या से प्रसन्न होकर सूर्य देव और पितरों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। पितरों ने कहा कि अब हमारी आत्मा को शांति मिल गई है और हम तुम्हारे पुण्य कार्यों से संतुष्ट हैं।
सूर्य देव ने भी राजा को आशीर्वाद दिया और कहा कि जो भी व्यक्ति पौष अमावस्या के दिन पवित्र स्नान करेगा, पितरों का तर्पण और सूर्य देव की आराधना करेगा, उसे समृद्धि, सुख और शांति प्राप्त होगी। तब से पौष अमावस्या पर पवित्र स्नान, तर्पण, और सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व माना जाने लगा। इस दिन किए गए दान, पिंडदान, और तर्पण से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
पौष अमावस्या में भूलकर न करें ये काम
पौष अमावस्या के दिन कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य करने का महत्व है, लेकिन साथ ही कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में:
इस दिन शांति और पवित्रता बनाए रखना चाहिए। परिवार या दूसरों के साथ झगड़ा, विवाद, या किसी से कटु वचन न बोलें। इससे अमावस्या का पुण्य कम हो सकता है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है।
पौष अमावस्या पर पवित्र स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। यदि पवित्र स्नान संभव न हो, तो घर पर ही स्नान करके शुद्धता बनाए रखें।
अमावस्या पर दान-पुण्य का बड़ा महत्व होता है। इसलिए इस दिन तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र आदि का दान अवश्य करें।
पौष अमावस्या के दिन शराब पीना, मांसाहार करना या किसी प्रकार के अनैतिक कार्य करना अशुभ होता है।
इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा और अर्घ्य का महत्व है। ऐसे में, सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल, चावल, और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें। यह कार्य सुबह सूर्योदय के समय करना चाहिए।
अमावस्या के दिन मन में नकारात्मक विचार, द्वेष, और ईर्ष्या जैसे भाव न रखें। सकारात्मक और शांतिपूर्ण मन के साथ दिन बिताएं और ध्यान व साधना करें।
पौष अमावस्या के दिन रात में यात्रा करने से बचें। इस समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।
अमावस्या पर कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य, जैसे घर खरीदना, निर्माण कार्य शुरू करना, या विवाह के बारे में चर्चा करना, शुभ नहीं माना जाता।
पौष अमावस्या एक महत्वपूर्ण तिथि है जो हिंदू पंचांग के अनुसार पौष महीने की अमावस्या तिथि को आती है। इस दिन विशेष पूजा, दान और धार्मिक कार्यों का महत्व होता है। राशि अनुसार उपाय इस दिन आपके जीवन को सुखमय बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में:
मेष राशि
इस दिन हनुमानजी की पूजा करें और उन्हें चोला चढ़ाएं। इसके अलावा, गुड़ और चने का दान करें।
वृषभ राशि
इस दिन माता लक्ष्मी की आराधना करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। साथ ही, गरीबों में भोजन और वस्त्र का दान करें।
मिथुन राशि
इस दिन गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही, किसी मंदिर में किताबों या पेन का दान करें।
कर्क राशि
इस दिन भगवान शिव की पूजा करें और बेलपत्र अर्पित करें। साथ ही, दूध और चावल का दान करें।
सिंह राशि
सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके लिए लाल फूल चढ़ाएं। साथ ही, तांबे के बर्तन का दान करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
कन्या राशि
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी दल अर्पित करें। इसके साथ ही, हरी मूंग और हरे वस्त्रों का दान करें।
तुला राशि
माता दुर्गा की पूजा करें और लाल रंग के फूल अर्पित करें और सुहागिन स्त्रियों को सिंदूर और बिंदी का दान करें।
वृश्चिक राशि
इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। साथ ही, लाल मसूर और गुड़ का दान करें।
धनु राशि
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल चढ़ाएं और पीले वस्त्र और पीला भोजन का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस दिन शनिदेव की पूजा करना चाहिए और काले तिल अर्पित करना चाहिए। साथ ही, काले कंबल या जूते का दान भी जरूर करें।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करना चाहिए और काले तिल व उड़द का दान भी अवश्य करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले चावल अर्पित करें। साथ ही, पीले फलों और पीली मिठाई का दान करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1- पौष अमावस्या कब है?
हर माह के कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन पौष अमावस्या आती है और इस बार यह स्थिति 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है।
2- पौष अमावस्या का महत्व क्या है?
पौष अमावस्या पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करने का विशेष दिन है।
3- क्या पौष अमावस्या शुभ है?
इस तिथि को पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए शुभ माना गया है।
साल 2024 का यह आख़िरी सप्ताह, सभी 12 राशियों के लिए लेकर आएगा कैसे परिणाम?
वर्ष 2024 धीरे-धीरे अब समाप्ति की कगार पर आ गया है। अब इस साल को हमसे विदा लेने और नए साल के दस्तक देने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में, अब हम इस वर्ष के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले हम आपको इस अंतिम हफ़्ते का हाल विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं। हालांकि, हम सभी यह जानने को उत्सुक हैं कि साल 2024 के आखिरी महीने का आख़िरी सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आपको दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह (30 दिसंबर 2024 से 05 जनवरी 2025) के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
साप्ताहिक राशिफल के इस लेख को एस्ट्रोसेज के अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति का गहन विश्लेषण करने के बाद तैयार किया गया है। यहाँ आपको दिसंबर के इस सप्ताह के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस दौरान पड़ने वाले ग्रहण-ग्रहों के गोचर, व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियों से भी आपको रूबरू करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस हफ्ते जन्म लेने मशहूर सितारें के जन्मदिन के बारे में भी चर्चा करेंगे इसलिए साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें।
इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2024 का यह अंतिम सप्ताह मूल नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 30 दिसंबर 2024, सोमवार को शुरू होगा और इसका समापन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 05 जनवरी 2025, रविवार के दिन हो जाएगा। हालांकि, इस सप्ताह की शुरुआत भले ही चतुर्दशी तिथि के साथ होगी। लेकिन इसका अंत सुबह 04 बजकर 03 मिनट पर हो जाएगा और अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस दिन पौष अमावस्या होगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बता दें कि यह सप्ताह बहुत ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान वर्ष 2024 का अंत भी होगा और नए साल अर्थात वर्ष 2025 का आरंभ भी। ऐसे में, इस सप्ताह से हमारी कई आशाएं और सपने जुड़े होंगे जो हमने नए साल को लेकर देखें होंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसा रहेगा आपके लिए वर्ष 2025, तो जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2025।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग का यह सेक्शन विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपनी व्यस्त ज़िन्दगी की वजह से अक्सर प्रमुख व्रत एवं त्योहार की तिथियों को भूल जाते हैं। ऐसे में, अब दोबारा आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हम आपको यहां पर 30 दिसंबर 2024 से लेकर 05 जनवरी 2025 के दौरान पड़ने वाले व्रत-पर्वों की तिथियां प्रदान कर रहे हैं। तो आइए अब आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं इस सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहारों पर।
पौष अमावस्या (30 दिसंबर 2024, सोमवार): पौष अमावस्या को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। पंचांग के अनुसार, पौष महीने में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पौष अमावस्या कहा जाता है। इस तिथि को धार्मिक कार्यों और पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। हालांकि, इस बार की पौष अमावस्य बेहद ख़ास है क्योंकि यह वर्ष 2024 की अंतिम अमावस्या है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं और इसे ही गोचर कहते हैं। इसी तरह, ग्रहण भी महत्वपूर्ण माने गए हैं जो समय-समय पर लगते हैं। लेकिन, यहां हम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर की सही तिथियां आपको प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि इस हफ़्ते में केवल एक ग्रह का गोचर होगा।
बुध का धनु राशि में गोचर (04 जनवरी 2025): बुद्धि, तर्क और वाणी के कारक ग्रह बुध महाराज 04 जनवरी 2025 की सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर बृहस्पति की राशि धनु में गोचर कर जाएंगे जिसका प्रभाव राशि राशियों पर नज़र आएगा।
नोट:जब बात आती है ग्रहण की तो, दिसंबर के इस सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
साप्ताहिक राशिफल के इस लेख में हम आपको दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की सही तिथियां के बारे में समस्त जानकारी प्रदान कर रहे हैं ताकि आप इस हफ्ते किए जा रहे कामों की पहले से योजना बना सकें।
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. दिसंबर में क्रिसमस कब है?
दिसंबर के महीने में क्रिसमस का पर्व हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
2. पौष अमावस्या कब है?
वर्ष 2024 में पौष अमावस्या 30 दिसंबर 2024, सोमवार को है।
3. दिसंबर 2024 में बुध कब वक्री होंगे?
साल के बारहवें महीने दिसंबर में बुध ग्रह वक्री नहीं होंगे।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (29 दिसंबर 2024 से 04 जनवरी, 2025): इस सप्ताह जानें किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की!
टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर 2024 से 04 जनवरी, 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषयों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि जनवरी का यह पहला सप्ताह यानी कि 29 दिसंबर 2024 से 04 जनवरी, 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर 2024 से 04 जनवरी, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द हैंग्ड मैन
करियर: ऐट ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स
मेष राशि के जातकों को लव लाइफ में टू ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसका मतलब है कि आप बदलाव के बारे में सोच रहे हैं और कोई योजना बना रहे हैं। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो अब आपके पास कोई बदलाव करने का अवसर हो सकता है। यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए यह अनुकूल समय है। यह कार्ड आपको अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से देखने और उन पर कार्य करने का प्रयास करने की सलाह दे रहा है। आप अपने पार्टनर से बात करें और आप दोनों जैसा भविष्य चाहते हैं, उसके लिए मिलकर काम करें।
द हैंग्ड मैन का कहना है कि अगर आप आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं, तो अब आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाने की ज़रूरत है। मुमकिन है कि पैसों को लेकर आपकी चिंताएं, परिस्थिति को वास्तविकता से ज्यादा बदतर बना रही हैं या आप पैसों पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं या अन्य क्षेत्रों में आपके साथ जो अच्छी चीज़ें हो रही हैं, उनकी सराहना नहीं कर रहे हैं या उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।
करियर के मामले आपको ऐट ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि आपके लिए तेजी से विकास या बिज़नेस से संबंधित यात्रा के संकेत दे रहा है। आपको अपने करियर की वजह से दूसरे देश जाने का मौका मिल सकता है या आपको किसी मीटिंग या कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए किसी दूसरे देश जाना पड़ सकता है। व्यापारियों को नया काम शुरू करने पर अपनी उम्मीद से ज्यादा जल्दी सफलता मिलने की संभावना है।
पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड हीलिंग और ज्ञान में वृद्धि की क्षमता को दर्शा रहा है। इस कार्ड का एक संकेत यह भी हो सकता है कि आप जिन मानसिक बाधाओं या मुश्किलों को झेल रहे हैं, उन पर विजय पाने में आप पूरी तरह से सक्षम हैं। इस समझ को लेकर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ स्वास्थ्य के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।
शुभ ग्रह: बृहस्पति
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द चैरियट (रिवस्र्ड)
करियर: किंग ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: जजमेंट
प्रेम जीवन में वृषभ राशि के जातकों को टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि आपको संतुलन बनाकर रखने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड तब आता है, जब किसी व्यक्ति के ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां हों और उसके दिमाग में प्यार आखिरी चीज़ हो। अपने रिश्ते, नौकरी और पारिवारिक मसलों को संभालने के चक्कर में आपको तनाव हो सकता है। हर चीज़ के लिए मेहनत करनी पड़ती है इसलिए अगर आपके लिए आपका रिश्ता महत्व रखता है, तो आप अपने पार्टनर को नज़रअंदाज़ न करें।
आप इस सप्ताह बिना सोचे-समझे जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। संभावना है कि सही विकल्प चुनने के लिए आपके पास पर्याप्त ज्ञान या जानकारी न हो। वहीं दूसरी ओर, आप अपने पैसों को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हो सकते हैं। आपके पास निवेश के लिए पैसा तो होगा लेकिन आगे बढ़ने में आपको हिचकिचाहट महसूस हो सकती है।
किंग ऑफ कप्स कार्ड कभी-कभी अनुभवी, दयालु और सहानुभूति रखने वाले सलाहकार या काउंसलर को दर्शाता है जो कि आपको एक ऐसी नौकरी तलाशने में मदद कर सकते हैं जिससे आप भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस कर पाएं। यह कार्ड आपको अपनी व्यावहारिक, तर्कपूर्ण और भावनात्मक ज़रूरतों के बीच संतुलन बनाकर रखने की सलाह दे रहा है। आप अपने कार्यक्षेत्र में विभिन्न पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
जजमेंट कार्ड अपराइट होने पर आपको सेहत के मामले में अपनी जिंदगी में संतुलन बनाए रखने की सलाह दे रहा है। आप अपने दिमाग और शरीर पर ध्यान दें। खुद को ज्यादा थकाएं नहीं और अपनी सेहत का ख्याल रखें। अगर आप संतुलन से बाहर जाते हैं, तो आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं घेर सकती हैं।
शुभ ग्रह: शनि
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: किंग ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द हाई प्रिस्टेस
मिथुन राशि के जातकों को क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि प्यार और रिश्तों के मामले में आत्मविश्वास और जुनून को दर्शाता है। यदि आप रिश्ते में हैं, तो आपका पार्टनर मज़बूत या आत्मनिर्भर हो सकता है या खुद आपके अंदर ये गुण हो सकते हैं। इस कार्ड का मतलब है कि आपका रिश्ता मज़बूत है और लंबे समय तक चलेगा।
इस सप्ताह आपको ऐसा लग सकता है जेसे कि आपकी आर्थिक परिस्थितियां आपके ऊपर हावी होती जा रही हैं। पैसों की चिंता करने की वजह से परिस्थिति को लेकर आपका नज़रिया खराब हो सकता है। अपनी आमदनी बढ़ाने को लेकर आपके पास कई तरीके मौजूद हैं और इनके बारे में जानकर आपको आश्चर्य हो सकता है। आप किसी ऐसी चीज़ में माहिर हो सकते हैं जिसके लिए कोई और आपको पैसे दे सकता है। आपको अपने विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए।
करियर के मामले में आपको किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपके उच्च पद पर होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। लोग आपको अपने गुरु के रूप में देख सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, आपके आसपास के लोग आपको सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों पर चलने वाले एक अच्छे व्यक्ति के रूप में देखेंगे। यह कार्ड व्यापार में तेजी आने के संकेत भी दे रहा है। इस समय आप अपने करियर में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
द हाई प्रिस्टेस कार्ड अपराइट आने पर निजी साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कह रहा है। यह कार्ड लोगों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को पहले रखने के लिए प्रेरित करता है क्योंकि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दिमाग का होना बहुत ज़रूरी है।
शुभ ग्रह: बुध
कर्क राशि
प्रेम जीवन: ऐट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द हाई प्रिस्टेस
करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द स्ट्रेंथ
कर्क राशि को ऐट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपका पार्टनर आपके साथ अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने पर काम करना चाहता है। आपने अब तक जो हासिल किया है और जो कुछ भी सीखा है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। लंबे समय से रिश्ते में रहने के बाद भी आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपका पार्टनर अब भी आपको सरप्राइज़ कर रहा है।
द हाई प्रिस्टेस कार्ड आपको पैसों से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने और संतुलन बनाए रखने की सलाह दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आपको अपने धन से संबंधित मामलों को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए एवं पैसों से संबंधित कोई अवसर मिलने पर अपने मन पर भरोसा करना चाहिए।
सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि कोई शक्तिशाली व्यक्ति आपके प्रति दयालु व्यवहार दिखा सकता है। आपको किसी मैनेजर या किसी बड़े व्यावसायिक सहयोगी से बोनस, समर्थन, मार्गदर्शन या फिर उनका कीमती समय मिलने के संकेत हैं।
सेहत के मामले में द स्ट्रेंथ कार्ड एक बहुत अच्छा संकेत है। इस कार्ड का मतलब है कि आप इस सप्ताह शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आपका मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। इससे आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने जैसे कि आत्म-नियंत्रण और स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है।
अपने रिश्ते को मज़बूत करने के लिए आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताने की ज़रूरत है। आप और आपका पार्टनर किसी दूसरे देश में प्रवास करने या एकसाथ यात्रा करने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आपके लिए नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड बता रहा है कि आप अपनी रोमांटिक लाइफ में अपने अतीत की कुछ विशेषताएं दिखा रहे हैं या आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिनमें ये गुण हों।
द एंपेरर कार्ड आपको अपने पैसों को समझदारी और जिम्मेदारी से संभालने की सलाह दे रहा है। आपको इस बात को लेकर सचेत रहना चाहिए कि आपका पैसा कहां जा रहा है और आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। हालांकि, आप थोड़ा बहुत धन खर्च कर सकते हैं।
आप अपनी सफलता के लिए रास्ता तैयार कर रहे हैं। सफल होने के लिए आप अपने उद्देश्य निर्धारित कर सकते हैं, योजनाएं बना सकते हैं और इन योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आपको अपने सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जोखिम उठाने से हिचकिचाना नहीं चाहिए। आगे बढ़ें और नौकरी के नए अवसरों का लाभ उठाएं।
सेहत के मामले में नाइन ऑफ कप्स कार्ड एक शुभ संकेत है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आपको इसमें सुधार दिखने की उम्मीद है। सेहत को लेकर आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। वहीं अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा है, तो आपको इसे बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ ग्रह: सूर्य
कन्या राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स
करियर: फोर ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
कन्या राशि के जातकों को प्रेम जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपका पार्टनर चिपकू या कठोर हो सकता है। इस कार्ड का कहना है कि ईर्ष्या रखने और अपने पार्टनर को लेकर पोज़ेसिव होने की वजह से खुशहाल रिश्ते भी धीरे-धीरे खराब हो सकते हैं। वहीं अगर आप सिंगल हैं, तो आप अभी भी अपने पूर्व प्रेमी के वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं या उन्हें लेकर आपके मन में कड़वाहट या द्ववेष का भाव है।
थ्री ऑफ कप्स कार्ड आर्थिक जीवन में उच्च सेल्स को दर्शाता है। आप जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, भले ही उसमें आपको किसी की सहायता की जरूरत पड़े लेकिन आप उसमें सफल ज़रूर होंगे। आपकी धन से संबंधित सभी परेशाानियां हल हो जाएंगी इसलिए आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
फोर ऑफ वैंड्स कार्ड कार्यक्षेत्र में आपसी सहयोग और शांति को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपके कार्यक्षेत्र में उत्साहजनक और शांतिपूर्ण माहौल रहने वाला है। इससे टीम के साथ मिलकर काम करने और लोगों के साथ जुड़ने की भावना को बढ़ावा मिलेगा। यह कार्ड बताता है कि करियर को लेकर आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा।
सेवन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड का कहना है कि व्यक्ति को मज़बूती के साथ किसी बीमारी या चोट का सामना करना चाहिए। स्वास्थ्य समस्याओं पर काबू पाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी और सख्त होने की ज़रूरत है। अपनी देखभाल करें, डॉक्टर की सलाह लें और अपने प्रियजनों से मदद लें।
शुभ ग्रह: शुक्र
तुला राशि
प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन (रिवर्स्ड)
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स
तुला राशि के जातकों को द हैंग्ड मैन रिवर्स यह संकेत दे रहा है कि इंतज़ार करने के बाद अब आपको कोई कदम उठाना चाहिए। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आपको रिश्तों के मामले में गलत तरीकों को अपनाने से बचना चाहिए और प्यार के लिए आप जो त्याग कर रहे हैं, उसे लेकर थोड़ा सचेत रहना चाहिए।
इस कार्ड का मतलब है कि आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है। अब आपको अपने सभी प्रयासों का परिणाम मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से कमाए हुए पैसे को कहीं घूमने या लंबी यात्रा पर लगाने से डरे नहीं। यह कार्ड अपने लक्ष्यों को स्वीकार करने और अपनी सीमाओं का विस्तार करने के लिए कह रहा है।
अगर आप किसी इंटरव्यू या ट्रांस्फर के जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है या फिर आपके लिए कुछ बेहतर होना वाला है। आप ऐसी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं जिसमें कुछ न कुछ नया करने की ज़रूरत होती है।
सिक्स ऑफ कप्स कार्ड का कहना है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति सहानुभूति या दया का भाव रख सकते हैं जिसे इस समय तुरंत इलाज की ज़रूरत हो। आपको नहीं पता कि उन्हें आपकी मदद की कितनी ज़रूरत है। आपकी अस्वस्थ और लापरवाह जीवनशैली आपके बीमार होने या खराब सेहत का कारण बन सकती है।
शुभ ग्रह: शनि
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द डेविल
प्यार के मामले में आपको ऐस ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि प्रेम, रिश्तों में नज़दीकियां और किसी नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत दे रहा है। वहीं अगर आप पहले से प्रेम संबंध में हैं, तो आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मज़बूत हो सकता है। इस कार्ड के अनुसार आपको अपने प्रेम जीवन में कोई अवसर या उपहार मिलने के आसार हैं।
पैसों और नौकरी के मामले में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड ज्ञान, पेशेवर होकर काम करने और स्पष्ट बातचीत को दर्शाता है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि संचार कौशल अच्छा होने से आप अधिक धन कमाने में सक्षम हो सकते हैं।
करियर को लेकर टेन ऑफ कप्स एक सकारात्मक कार्ड है। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिलना शुरू हो जाएगा। इसका मतलब है कि आपका काम अच्छा चल रहा है।
द डेविल कार्ड आपको अपने जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन लाने के लिए कह रहा है। इसमें आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत भी शामिल है। यह कार्ड आपको बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचने और सही समय पर व्यायाम एवं भोजन करने की सलाह दे रहा है।
धनु राशि के जातकों को प्रेम जीवन में टेंपरेंस कार्ड मिला है जो कि प्यार के मामले में आपको आपसी समझ, संयम और धैर्य से काम लेने की सलाह दे रहा है। इसके साथ ही आपको अपने रिश्ते में समस्याओं को सुलझाने के लिए बीच का रास्ता अपनाना चाहिए। यह कार्ड आपको अपने कार्यों के प्रति सावधान और विचारशील रहने एवं किसी बात को बहुत ज्यादा खींचने से बचने का संकेत दे रहा है। प्यार के मामले में आप अपने व्यवहार के बारे में सोचें और उन पहलुओं पर विचार करें जहां पर आपका रवैया, धारणा या विचार हावी हो गए हों। क्या आप अपने पार्टनर के साथ बहुत आक्रामकता के साथ पेश आए हैं या बहुत कम बोलते हैं, आपको एक बार अपने व्यवहार पर नज़र डालनी चाहिए।
आर्थिक जीवन में आपको टू ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि वित्तीय क्षेत्र में स्थिरता को दर्शाता है। आप आर्थिक रूप से संतुलित होने में सक्षम होंगे। आपकी आय का नया स्रोत बन सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह कार्ड आपके लिए आय के कई स्रोत बनने के संकेत भी दे रहा है।
द लवर्स कार्ड कह रहा है कि आपको करियर या रोज़गार के संबंध में कुछ विकल्प चुनने पड़ सकते हैं। आप अपने करियर को बदलने या अपनी मौजूदा स्थिति को सुधारने पर विचार कर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति या संस्थान का साथ मिल सकता है जो आपके लिए फलदायी साबित होगा।
सेहत के मामले में टू ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आपको इस बात पर ध्यान देने की सलाह दे रहा है कि आपको यह समझना चाहिए कि आपको खुद की और दूसरों की देखभाल पर कितना समय बिताना चाहिए। अगर आप बीमार लोगों की मदद करने के लिए खुद बहुत ज्यादा त्याग करेंगे, तो इससे आपके खुद के बीमार पड़ने की आशंका है।
शुभ ग्रह: मंगल
मकर राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स
अगर आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह आप किसी नए व्यक्ति से मिलने और रोमांटिक लाइफ में कदम रखने के लिए उत्सुक नज़र आएंगे। आपको अपनी रोमांटिक लाइफ में कोई ऐसा मिल सकता है जिसके अंदर ऊपर बताई गई सारी क्वालिटी हों। यह कार्ड उस व्यक्ति को दर्शाता है जो कि साहसी और जिंदादिल है और जिसे प्यार में पड़ना अच्छा लगता है लेकिन ये लोग बहुत आसानी से अपने पार्टनर से बोर भी हो जाते हैं। इसलिए ये लगातार नई चीज़ें आज़माते रहते हैं।
मकर राशि के जातकों को आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपको इस सप्ताह पैसों की तंगी होने की आशंका है। आपको धन की हानि होने के संकेत हैं। इस समय आप बहुत ज्यादा तनाव में रह सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को दोबारा ठीक करने के लिए आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि आप पैसों की बर्बादी न करें। इस समय आपके लिए अपनी परिस्थिति को लेकर सकारात्मक नज़रिया बनाए रखना बहुत ज़रूरी है।
थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कहता है कि आप किसी उद्देश्य को पाने के लिए अपने ज्ञान और योग्यता को किसी बड़े समूह के साथ मिलाकर काम कर रहे हैं। इस समय आपकी सफलता के लिए सहयोग बहुत आवश्यक है और आपके कार्य में अलग-अलग पृष्ठभूमि, अनुभव और विचार रखने वाले एवं अलग-अलग तरीके से काम करने वाले लोगों के सहयोग की आवश्यकता हो सकती है।
अपराइट ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड सेहत के मामले में एक अच्छा संकेत है। इस कार्ड का कहना है कि आप फिटनेस और सेहत के लिए कुछ नया करने को तैयार और जोश से भरपूर हैं। यह कार्ड संतान प्राप्ति या प्रजनन क्षमता के बढ़ने का संकेत भी कर रहा है।
शुभ ग्रह: शुक्र
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: जस्टिस
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हीरोफैंट
जस्टिस कार्ड कहता है कि आपको अपने पार्टनर के साथ उतनी ही ईमानदारी से पेश आना चाहिए, जितनी आप अपने लिए उनसे उम्मीद रखते हैं। आप जैसा व्यवहार उनसे अपने लिए चाहते हैं, आपको भी उनके साथ वैसे ही पेश आना चाहिए। आपके लिए अपने रिश्तों में विनम्रता और शालीनता से पेश आना बहुत अच्छा रहेगा।
किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड दृढ़ता का फल मिलने का प्रतीक है, ऐसे में ये कार्ड आपके लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है। इस समय आर्थिक मामले अच्छे चल रहे होंगे। आपका आर्थिक रूप से मज़बूत और सुरक्षित होना कोई संयोग नहीं है बल्कि यह आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कार्यक्षेत्र में महत्वाकांक्षा, कुछ करने और फोकस को दर्शाता है। भले ही आपके लक्ष्य बहुत दूर हों लेकिन आप उन्हें पाने को लेकर पूरी तरह से समर्पित हैं। आप धीरे-धीरे काम करें और विश्वास रखें कि कड़ी मेहनत का फल आपको ज़रूर मिलेगा। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको अपने होने वाले बॉस को दिखाना होगा कि आप कितने भरोसेमंद और प्रतिबद्ध हैं।
द हीरोफैंट कार्ड अपराइट आने पर दर्शाता है कि आपके स्वास्थ्य के लिए पारंपरिक उपचार और सलाह का पालन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आप नियमित व्यायाम और अपने डॉक्टर की सलाह मानकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। जिस तरह खेल में जीतने के लिए नियमों का पालन करना होता है, ये भी कुछ वैसा ही है।
शुभ ग्रह: शुक्र
मीन राशि
प्रेम जीवन: द स्टार
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: टू ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए द स्टार कार्ड ठीक होने, आशा और पुर्नजन्म का प्रतीक हो सकता है। यह कार्ड आपको अतीत की यादों को भुलाने और भविष्य को लेकर आशावादी बनने के लिए प्रेरित कर सकता है। स्टार कार्ड आपको याद आशावादी बने रहने की याद दिला सकता है और आपको प्रेम जीवन में आने वाली कठिनाईयों में विश्वास और आशावादी बने रहने का मार्गदर्शन दे सकता है।
आर्थिक जीवन में आपको द हर्मिट कार्ड मिला है जो कि आपको इस समय सोच-विचार करने और भौतिक सुख-सुविधाओं के बजाय संतोष को प्राथमिकता देने के संकेत कर रहा है। ऐसे में आपका सारा ध्यान आध्यात्मिक मार्ग पर चलने और पैसों को बचाने में हो सकता है।
टू ऑफ कप्स कार्ड कहता है कि आपसे नए लोग जुड़ेंगे और करियर में आगे बढ़ने में ये आपकी मदद कर सकते हैं। यह कार्ड एकता को दर्शाता है इसलिए इस सप्ताह आपको अपने टीम के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों की अपने पार्टनर के साथ आपसी समझ अच्छी रहने वाली है और इन्हें अपने पार्टनर से सहयोग भी मिलेगा।
फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड स्वास्थ्य और उपचार का प्रतीक है। संभावना है कि अब आप मुश्किल समय और किसी बीमारी से उबर पाएंगे। यह कार्ड आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह भी दे रहा है।आप ज़रूरत से ज्यादा तनाव ले रहे हैं जो कि आपकी सेहत और फिटनेस को खराब कर रहा है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. टैरो डेक में कौन सा कार्ड सबसे ज्यादा पॉजिटिव होता है?
उत्तर. द सन कार्ड सबसे पॉजिटिव है।
प्रश्न 2. कौन सा टैरो कार्ड अहंकार को दर्शाता है?
उत्तर. द एंपेरर कार्ड अहंकार को दर्शाता है।
प्रश्न 3. टैरो डेक में सबसे ज्यादा आध्यात्मिक कार्ड कौन सा है?
उत्तर. द हाई प्रिस्टेस कार्ड।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 29 दिसंबर 2024 से 04 जनवरी, 2025
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (29 दिसंबर 2024 से 04 जनवरी, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक सीधी बात करना पसंद करते हैं और सटीक निर्णय लेते हैं। इन लोगों में प्रशासनिक क्षमता मौजूद होती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल और बातचीत काफी अच्छी रहने वाली है। इस वजह से आप अपने रिश्ते को लेकर इस समय खुश महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है और ये ट्रिप आपके लिए यादगार रहने वाली है।
शिक्षा: यह सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा रहेगा एवं आप उच्च अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आप अपने दोस्तों और साथी छात्रों से आगे निकलकर उच्च रैंक हासिल करेंगे।
पेशेवर जीवन: आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। यदि आप सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्यापारियों को आउटसोर्स डील से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
सेहत: इस सप्ताह आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे और इसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा। इस समय नियमित एक्सरसाइज़ की मदद से आप फिट रह सकते हैं और स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं।
उपाय: आप रविवार के दिन सूर्य देव के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों की लंबी दूरी की यात्रा करने में अधिक रुचि हो सकती है एवं मुमकिन है कि ये यात्राएं इनके करियर से संबंधित हों। इन लोगों के मन में अस्थिर विचार हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपकी अपने जीवनसाथी से बहस होने की आशंका है। यदि आप अपने लिए इस सप्ताह को रोमांटिक बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी ओर से तालमेल बिठाने की कोशिश करनी चाहिए।
शिक्षा: इस समय छात्रों का पढ़ाई पर से ध्यान भटक सकता है इसलिए उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। छात्रों को कड़ी मेहनत करने और पेशेवर तरीके से पढ़ाई करने की ज़रूरत है।
पेशेवर जीवन: आपसे काम में कुछ गलतियां हो सकती हैं और यह आपके कार्यक्षेत्र में विकास के मार्ग में बाधा पैदा कर सकता है। इस सप्ताह व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है। प्रतिद्वंदियों की ओर से दबाव मिलने की वजह से ऐसा हो सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि खांसी, नींद में कमी और घुटन महसूस हो सकती है। आपको इस समय अपनी शारीरिक फिटनेस पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
उपाय: आप रोज़ 20 बार ‘ॐ चंद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक से संबंधित जातक अपने दृष्टिकोण में उदार और कुशल हो सकते हैं। इनकी अध्यात्म में अधिक रुचि होती है और ये इसे बढ़ाने पर काम करते हैं। इसका प्रभाव इनके व्यक्तित्व में भी झलकता है।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते हैं। आप दोनों एक-दूसरे के सामने अपने विचारों को इस तरह रखेंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी समझ विकसित होगी।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप पढ़ाई में गुणवत्ता का तो ध्यान रखेंगे ही साथ ही पेशेवर होकर पढ़ाई करेंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को पाकर आप काफी खुश महसूस करेंगे। व्यापारी कोई नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं जिससे उन्हें उच्च मुनाफा होने की उम्मीद है।
सेहत: इस सप्ताह आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे और इससे आपके अंदर जोश और ऊर्जा बढ़ेगी।
उपाय: आप रोज़ 21 बार ‘ॐ बृहस्पताये नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक जुनून से भरे हो सकते हैं। ये एक बार ठान लेते हैं, फिर उसे आसानी से बदलते नहीं हैं।
प्रेम जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ गलतफहमियां पैदा होने की आशंका है। इसकी वजह से आपकी अपने जीवनसाथी से बहस हो सकती है।
शिक्षा: छात्रों का ध्यान भटकने की वजह से पढ़ाई में एकाग्रता की कमी देखने को मिल सकती है। आपको इस सप्ताह अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है और इस वजह से आप अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अपनी मौजूदा डील से उच्च मुनाफा होने की संभावना कम है। यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस करते हैं, तो आपके अपने पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
सेहत: आपको इस सप्ताह सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है।। इसके अलावा आपको टांगों और कंधों में दर्द भी हो सकता है। ऐसे में शारीरिक व्यायाम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
उपाय: आप मंगलवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों को सफलता मिलने के संकेत हैं एवं ये अपने तय किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। ये कला में निपुण हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ बहुत अच्छी रहने वाली है। प्यार के मामले में आपके लिए यह समय बहुत अच्छा साबित होगा और आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शिक्षा: इस सप्ताह आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने स्किल्स को साबित करने में सक्षम रहेंगे और तेजी से प्रगति करेंगे।
पेशेवर जीवन: इस समय आप कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपनी योग्यता साबित करेंगे। व्यापारियों को बिज़नेस में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आप काफी खुश महसूस करेंगे और इसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा। आप उत्साह से भरपूर नज़र आएंगे।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों को यात्रा के संबंध में लाभकारी परिणाम मिलने के संकेत हैं। आप इस सप्ताह अच्छा पैसा कमाएंगे। इसके साथ ही आप पैसों की बचत करने में भी सक्षम होंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अधिक संतुष्ट महसूस करेंगे। आपके रिश्ते में आकर्षण बढ़ेगा।
शिक्षा: आप कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे कुछ विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय आप अपने काम में काफी व्यस्त रहने वाले हैं और इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए अपने बिज़नेस का विस्तार करने के लिए यह सही समय है।
सेहत: स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। आप फिट रहेंगे और आपको कोई मामूली स्वास्थ्य समस्या तक परेशान नहीं करेगी। आपके हंसमुख स्वभाव की वजह से आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 7 वाले जातकों के आकर्षण में कमी देखी जा सकती हैं एवं ये असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी प्रगति और भविष्य की चिंता सता सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह परिवार में चल रही कुछ परेशानियों की वजह से आपके रिश्ते की सुख-शांति भंग होने की आशंका है। इस समय आप अपने पार्टनर के साथ प्रेम का आनंद नहीं ले पाएंगे।
शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई करने और उच्च अंक प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है। इस समय आपकी याद रखने की क्षमता औसत रहेगी और इस वजह से आप इस सप्ताह उच्च अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपके अंदर कोई नया स्किल विकसित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है। आप अपने बिज़नेस पर नज़र रखें और सोच-विचार कर के आगे बढ़ें।
सेहत: इस सप्ताह आपको एलर्जी के कारण त्वचा में जलन और पाचन से संबंधित परेशानियां होने के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ केतवे नम:’ का जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 8 वाले जातकों का धैर्य खो सकता है और ये सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे मसलों की वजह से परेशान हो सकते हैं। आपको अपने दोस्तों की वजह से अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा: इस सप्ताह आप प्रयास करने के बावजूद पीछे रह सकते हैं। आपको शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के लिए और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है।
पेशेवर जीवन: मुमकिन है कि नौकरीपेशा जातकों को उनके काम के लिए पहचान न मिल पाए। वहीं व्यापारियों के लिए बेहतर मानक बनाए रखना और लाभ कमाना मुश्किल हो सकता है।
सेहत: तनाव की वजह से आपको टांगों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस समय तनाव आप पर भारी पड़ सकता है। आपके असंतुलित आहार लेने की वजह से ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 9 वाले जातक संतुलित रहेंगे और ऐसे में परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकेंगे।
प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ अधिक सिद्धांतवादी रवैया अपना सकते हैं और उच्च मानक स्थापित करेंगे। इसकी वजह से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ विकसित होगी।
शिक्षा: आप इस सप्ताह मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ संकल्प रखेंगे।
पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और आपके काम को पहचान मिलेगी। व्यापारी उच्च मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे और इस तरह अपने प्रतिस्पर्धियों के बीच अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने में सफल होंगे।
सेहत: इस सप्ताह जोश और उत्साह की वजह से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
उपाय: आप रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. मूलांक 9 पर किस ग्रह का आधिपत्य है?
उत्तर. मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं।
प्रश्न 2. मूलांक 5 के स्वामी ग्रह कौन हैं?
उत्तर. 5 मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं।
प्रश्न 3. मूलांक 2 वाले जातक कैसे होते हैं?
उत्तर. ये कल्पनाशील और भावुक स्वभाव के होते हैं।
टैरो मासिक राशिफल 2025: साल के पहले महीने जनवरी में इन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान एवं तरक्की!
टैरो कार्ड मासिक भविष्यवाणी 2025: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं।
साल 2025 का पहला महीना यानी जनवरी 2025 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा।
लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस मासिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि साल 2025 का पहला माह यानी जनवरी 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने की संभावना है?
टैरो मासिक राशिफल जनवरी 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स
करियर: एट ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ वैंड्स
मेष राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्प्रेस कार्ड मिला है और यह आकर्षण का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि जो जातक रिश्ते में हैं, वह अपने रिश्ते को बहुत अहमियत देते हैं, लेकिन इस महीने हो सकता है कि आप रिश्ते में आने से बचने का प्रयास करें क्योंकि आप पार्टनर के चयन को लेकर संजीदा होंगे।
आर्थिक जीवन में आपको नाइट ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो कि आपके लिए एक शुभ कार्ड माना जाएगा। साल के पहले महीने जनवरी में आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है जिससे आपकी स्थिति और भी बेहतर हो सकती है। हालांकि, यह कार्ड संकेत कर रहा है कि अगर आप धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको आर्थिक समस्याओं से बाहर आने के लिए एक नए नजरिये से सोचना होगा।
जब बात आती है करियर की तो, एट ऑफ वैंड्स तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ने या फिर व्यापार के सिलसिले में यात्रा की तरफ संकेत कर रहा है। इस माह आपको करियर के संबंध में विदेश जाना पड़ सकता है या फिर आपको किसी मीटिंग या कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो इस दौरान बिज़नेस के संबंध में उठाया गया आपका नया कदम सफल हो सकता है।
स्वास्थ्य को लेकर सेवेन ऑफ वैंड्स कहता है कि किसी भी तरह के रोग या बीमारी से बाहर आने के लिए मज़बूत इच्छाशक्ति का होना जरूरी होता है। इन जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए दृढ़ रहना होगा और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। यदि आप चाहे तो, करीबियों एवं प्रियजनों की सहायता ले सकते हैं।
उपाय: लाल मूंगा धारण करें।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द एम्परर
करियर: द मून
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में ऐस ऑफ वैंड्स एक नए रिश्ते की शुरुआत को दर्शा रहा है। इस महीने आप एक रोमांचक सफर की शुरुआत कर सकते हैं जैसे कि विवाह बंधन में बंधना या फिर परिवार की शुरुआत करना आदि। वहीं, सिंगल लोग जोखिम उठाते हुए अपने मनपसंद इंसान के सामने अपनी भावनाओं को रख सकते हैं।
आर्थिक जीवन में द एम्परर कह रहा है कि इन जातकों को अपने धन का प्रबंधन बहुत समझदारी के साथ करना होगा। साथ ही, आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि आपका पैसा कहां जा रहा है? ऐसे में, आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है।
करियर के क्षेत्र में आपको द मून प्राप्त हुआ है और यह अनिश्चितता, गलतफ़हमी और नौकरी में सही दिशा की कमी की तरफ संकेत कर रहा है। इस दौरान आपको किसी से भी अच्छे से बात करना मुश्किल लग सकता है इसलिए आप जल्दबाज़ी में किसी भी नतीजे पर आने से बचें। वृषभ राशि के जातकों को ऑफिस में चल रही राजनीति में शामिल होने से बचना होगा और साथ ही, अपने काम को लेकर सहकर्मियों पर भी भरोसा न करें।
स्वास्थ्य के मामले में टू ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि आप जीवन के दूसरे क्षेत्रों में खुद के ऊपर हद से ज्यादा बोझ डाल रहे हो सकते हैं जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। एक समय पर एक साथ कई चीज़ों में संतुलन बनाकर चलने का प्रयास आपको तनाव देने का काम कर सकता है और ऐसे में, यह कोई रोग या चोट बनकर सामने आ सकता है।
उपाय: आप अपने कमरे या स्टडी रूम में रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स
मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अपने रिश्तों में काफ़ी समय तक समस्याओं का सामना करने के बाद अब शांति का अनुभव करेंगे। इस अवधि में आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा और प्रेम से भरा रहेगा जो कि एक-दूसरे से खुलकर बात करने और स्थिरता का परिणाम होगा।
पेज ऑफ कप्स आर्थिक जीवन में दिन में सपने देखने और अवास्तविक इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करता है। सामान्य शब्दों में कहें तो, आपके लिए बेहतर होगा कि आप लॉटरी लगने या फिर किसी निवेश से अच्छी मात्रा में धन मिलने की बजाय भविष्य को लेकर दीर्घकालिक योजनाओं के बारे में सोचें और उन पर ही ध्यान केंद्रित करें। साथ ही, एक समय में एक लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें।
करियर के क्षेत्र में थ्री ऑफ पेंटाकल्स काम करने की योजना, समर्पण और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करता है। संभव है कि आप नौकरी या व्यापार में काफ़ी मेहनत कर रहे होंगे और ऐसे में, सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।
जब बात आती है सेहत की तो, एट ऑफ कप्स इन जातकों को नकारात्मक विचारों के बारे में ज्यादा न सोचने के लिए कह रहा है क्योंकि यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप अपने नजरिये में बदलाव करें और जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने में ध्यान केंद्रित करें क्योंकि ऐसा करने से आपका जीवन बेहतर बन सकेगा।
उपाय: जेड क्रिस्टल धारण करें।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द चेरियट
आर्थिक जीवन: द स्टार
करियर: ऐस ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में द चेरियट मिला है जो दो लोगों के बीच गहरे संबंध, समस्याओं पर विजय पाने और रिश्ते को आगे ले जाने की दिशा में काम करने को दर्शा रहा है। साथ ही, यह जातक रिश्ते की कमान अपने हाथ में ले सकते हैं।
अगर आप जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो द स्टार भविष्यवाणी कर रहा है कि अब आप इन परेशानियों से बाहर आते हुए खर्चों को नियंत्रित कर सकेंगे। साथ ही, इस माह आप अपने धन का प्रबंधन सही तरीके से करेंगे इसलिए इस समय को खरीदारी के लिए श्रेष्ठ कहा जाएगा।
अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो ऐस ऑफ कप्स करियर में एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको एक नए पद की प्राप्ति होगी, लेकिन आप और आपके सहकर्मी एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे या फिर काम को लेकर आपका और उनका नज़रिया एक जैसा हो सकता है।
बात करें स्वास्थ्य की तो, एट ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत करता है कि कभी-कभी आपको मानसिक समस्याओं जैसे कि घबराहट होना, पीटीएसडी, एगोराफोबिया या निराशा आदि का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ, यह कार्ड वजन घटाने को भी दर्शाता है। ऐसे में, जो जातक वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए इस कार्ड को शानदार कहा जाएगा। लेकिन, इस अवधि में आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में द हाई प्रीस्टेस भावनात्मक स्तर में होने वाले बदलावों को दर्शाता है। इस अवधि में सामान्य रिश्ता भी प्रेमपूर्ण रिश्ते में बदल सकता है, लेकिन यह जातक अपनी भावनाओं को छुपा सकते हैं। हालांकि, द हाई प्रीस्टेस कहता है कि एक रिश्ते में धैर्य और विश्वास का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में, आप दोनों को एक-दूसरे के साथ ईमानदार रहना होगा और अपने रहस्य एक-दूसरों के सामने रख सकते हैं।
आर्थिक जीवन की बात करें तो, एट ऑफ पेंटाकल्स उपलब्धियों, दृढ़ता और सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में, आपके लिए इस कार्ड को अनुकूल कहा जाएगा। हालांकि, वर्तमान समय में आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी रहेगा और ऐसे में, आर्थिक योजना बनाकर उन पर काम करने से आप सकारात्मक परिणामों का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।
करियर में आपको किंग ऑफ कप्स मिला है जो बता रहा है कि पेशेवर जीवन में आपका सारा ध्यान भावनाओं को नियंत्रित करते हुए कूटनीति के साथ आगे बढ़ने पर केंद्रित होगा। इस अवधि में आपको करियर में किसी अनुभवी एवं विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है।
आपके स्वास्थ्य के लिए नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी और कुछ आवश्यक कदम उठाने होंगे। साथ ही, इस अवधि में आप ऊर्जावान और आत्मप्रेरित रहेंगे जिसके चलते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
उपाय: ध्यान का अभ्यास करें।
कन्या राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द लवर्स
करियर: टू ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो कि एक शांति और प्रेम से पूर्ण रिश्ते को दर्शा रहा है। यह कार्ड बता रहा है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और अब आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही, इस दौरान आप और आपके पार्टनर हर कदम पर एक-दूसरे का साथ देंगे, विशेषकर लक्ष्यों को पूरा करने में। ऐसे में, आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
आर्थिक जीवन में द लवर्स का आना धन से जुड़े फैसले लेने की तरफ संकेत कर रहा है। अगर आपको किसी दो बड़े खर्चों में से किसी एक का चुनाव करना हैं, तो आशंका है कि आप इन दोनों ही खर्चों को पूरा करने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, आपके द्वारा लिए गए फैसलों का असर लंबे समय तक आपकी आर्थिक स्थिति पर बना रह सकता है। हालांकि, यह कार्ड कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों के साथ एक सफल आपसी सहयोग या फिर पार्टनरशिप को भी दर्शाता है।
कन्या राशि वालों को टू ऑफ वैंड्स करियर और धन से जुड़े मामलों में दीर्घकालिक लक्ष्यों और इच्छाओं के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। आपको ऐसी योजनाओं का निर्माण और विकल्पों को चुनना करना होगा जिसकी सहायता से आप आर्थिक सुरक्षा पाने के साथ-साथ करियर में तरक्की प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य के मामले में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स सेहत में सुधार की तरफ इशारा कर रहा है। साथ ही, यह कार्ड आपको दूसरों से मदद और सहयोग लेने की सलाह दे रहा है, विशेषकर डॉक्टर की ताकि आप उन स्वास्थ्य समस्याओं से बाहर आ सकें जिनका सामना आप कर रहे हैं।
उपाय: जीवन में बेहतर बनने के लिए अधिक प्रयास करने के बजाय ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करें।
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, फाइव ऑफ वैंड्स मतभेद, विवाद और बहस को दर्शा रहा है। हो सकता है कि इन जातकों के रिश्ते में समस्याएं चल रही होंगी जिसकी वजह किसी बात पर पार्टनर और आपके बीच सहमति का न होना हो सकता है। साथ ही, यह विवाद तनाव और दबे हुए गुस्से का परिणाम हो सकता है।
अगर आप हाल-फिलहाल में आर्थिक समस्याओं से बाहर आए हैं, तो अब कुछ समय के लिए खुद को थोड़ा आराम दें। हालांकि, जब बात आती है जीवन में आगे बढ़ने की, तो द टॉवर आपको इन सब परिस्थितियों को स्वीकार करने के लिए कह रहा है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप कर्ज़ चुका कर कंगाल होने से बचे हैं, तो आपके लिए इन हालातों को स्वीकार करना फलदायी साबित होगा।
बात करें आपके करियर की तो, तुला राशि वालों को अपने आप पर भरोसा रखना होगा कि आपके लक्ष्य जल्द ही पूरे होंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण लोगों की नज़रों में आएगा और ऐसे में, आपको उन अवसरों की प्राप्ति होगी जिन्हें आप काफ़ी समय से पाना चाहते थे। जो जातक नौकरी में नए पद या प्रमोशन की उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं, तो द स्टार आपको अपनी इस आशा को बरकरार रखने के लिए कह रहा है। जिन लोगों ने बीते समय में कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना किया है, तो अब आप इनसे बाहर आ सकेंगे।
स्वास्थ्य को देखें तो, ऐस ऑफ पेंटाकल्स एक नई शुरुआत और सेहत में सुधार की संभावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इन जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। साथ ही, सोच-समझकर फैसले लेने होंगे और एक नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा।
उपाय: हीरे की अंगूठी या पेंडेंट धारण करें।
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द डेविल
करियर: द एम्परर
स्वास्थ्य: द वर्ल्ड
वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस राशि के जो जातक अपने साथी का दिल जीतना चाहते हैं, तो उन्हें धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। यह कार्ड एक ऐसी अवधि की तरफ इशारा कर रहा है जब आप दोनों रिश्ते में रहते हुए अपने लिए स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की तलाश में होंगे। आपको अपने रिश्ते में सीमाएं स्थापित करने के लिए कुछ बदलाव लेकर आने होंगे।
आर्थिक जीवन में आपको द डेविल मिला है जो बता रहा है कि संभव है कि यह जातक अपनी छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करने या बेकार की चीज़ें खरीदने में अपना धन बर्बाद कर रहे होंगे। इसके अलावा, आप अपनी मेहनत की कमाई शराब जैसी बुरी आदतों पर भी खर्च कर होंगे। ऐसे में, यह कार्ड आपको अपने रवैये में बदलाव करते हुए सोच-समझकर धन खर्च करने के लिए कह रहा है, इससे पहले देर हो जाए।
वृश्चिक राशि वालों के करियर की सफलता की कुंजी समर्पण, एकाग्रता और इनका सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। यह जातक अगर करियर में अपने लक्ष्यों को पाना चाहते हैं या फिर नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको द एम्परर दृढ़ रहने के साथ-साथ लगातार प्रयास करने के लिए कह रहा है। इस अवधि में आपके लिए आगे बढ़कर किसी काम की शुरुआत करना या फिर योजनाओं को लागू करना फलदायी रहेगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से, साल 2025 का पहला महीना जनवरी 2025 आपके स्वास्थ्य के लिए शानदार रहेगा। जहाँ तक सेहत का सवाल है, इस दौरान आपके लिए कोई चिंता की बात नही होगी।
उपाय: चांदी या तांबे के गिलास में पानी पिएं।
धनु राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
करियर: जजमेंट
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ वैंड्स
धनु राशि के प्रेम जीवन के लिए टेन ऑफ कप्स को एक अच्छा कार्ड नहीं कहा जा सकता है जो कि दर्शा रहा है कि इन जातकों के लिए हर दिन एक नई जंग लेकर आ सकता है और ऐसे में, आप जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की वजह से अपने रिश्ते का आनंद लेने में असमर्थ हो सकते हैं । अगर आप सिंगल हैं, तो आपका प्रेम जीवन शांति और प्रेम से भरा न रहने की आशंका है।
आपको आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ कप्स मिला है और यह आपके लिए सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। हालांकि, आपको कोई भी खरीदारी करते समय अच्छे से सोच-विचार करने और भविष्य के लिए धन बचाने की सलाह दी जाती है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर हम कह सकते हैं कि इस समय आपका ध्यान धन कमाने पर नहीं होगा।
जब बार आती है करियर की तो, द जजमेंट भविष्यवाणी कर रहा है कि कार्यक्षेत्र में आपके काम को करीब से देखा जा रहा होगा और ऐसे में, आपको पदोन्नति मिलने के योग बन सकते हैं। इस अवधि में आपको करियर में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य को लेकर थ्री ऑफ वैंड्स कहता है कि इस माह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। यह समय उन रोगों पर ध्यान देने के लिए श्रेष्ठ रहेगा जो लंबे समय से आपको परेशान कर रहे हैं। ऐसे में, आप अपनी सेहत को उत्तम बनाने की दिशा में काम कर सकते हैं।
उपाय: अधिकतर पीले रंग के कपड़े पहनें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
करियर: एटऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टेन ऑफ वैंड्स कहता है कि इस राशि के लोगों को प्रेम एक बोझ जैसा लग सकता है क्योंकि आप जीवन के दूसरे क्षेत्रों जैसे कि नौकरी या आर्थिक जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे होंगे। ऐसे में, आपको अपना रिश्ता प्रेमपूर्ण बनाए रखना मुश्किल लग सकता है। जीवन में मौजूद तनाव आपको ऐसा महसूस करवा सकता है कि आपका प्रेम जीवन आपके लिए एक बोझ बन गया है जिसे उठाने के अलावा आप कुछ नहीं कर सकते हैं। ऐसे में, आप पार्टनर से मदद मांग सकते हैं।
आर्थिक जीवन की बात करें तो, सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) कहता है कि इन लोगों ने अपने धन को कहीं निवेश किया है जिससे रिटर्न अभी तक मिला नहीं है। ऐसे में, अब आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ रही होगी। आशंका है कि इस अवधि में आप चोरी या छलकपट का शिकार बन सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतकर आप इनसे बचने में कामयाब भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह जातक आर्थिक समस्याओं जैसे कि डिवॉर्स आदि का सामना करने के बाद अब आर्थिक स्थिरता का अनुभव कर सकेंगे।
करियर के क्षेत्र में एटऑफ वैंड्स आपके लिए सकारात्मक परिणाम, नए अवसर और तरक्की से भरी अवधि को दर्शा रहा है। साथ ही, यह कार्ड संकेत कर रहा है कि आप अपने करियर में लक्ष्य हासिल करने के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। निश्चित ही आने वाले समय में प्रमोशन या नौकरी के अच्छे अवसर आपका इंतज़ार कर रहा होगा।
बात करें स्वास्थ्य की तो, एट ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) भविष्यवाणी कर रहा है कि मकर राशि के जातक नकारात्मक विचारों के जाल या मानसिक समस्याओं से बाहर आ रहे होंगे। यह कार्ड आपको अपनी पुरानी सोच में बदलाव करते हुए एक नया नजरिया अपनाने की सलाह दे रहा है।
उपाय: गरीब बच्चों को जूते दान करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: डेथ
स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स
कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो कि रिश्ते में समर्पण, बुद्धि और स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करता है। एक जीवनसाथी के रूप में आप खुद को भी थोड़ा समय देना चाहेंगे इसलिए आपको सोच-समझकर अपने साथी का चयन करना होगा।
आर्थिक जीवन में कभी-कभी फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स लक्ज़री वस्तुओं की खरीदारी से खुद को रोकने की आवश्यकता के लिए कह रहा है क्योंकि इस दौरान आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हो सकते हैं। साथ ही, यह कार्ड आपको सावधान रहने की सलाह दे रहा है, अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।
करियर में द डेथ कार्ड का आना बता रहा है कि आपको एक परिवर्तन या एक नई दिशा की आवश्यकता है। यह जातक नौकरी में अपने मौजूदा पद से असंतुष्ट हो सकते हैं, लेकिन आप नौकरी छोड़ने से बचेंगे जिसकी वजह इससे मिलने वाली सुरक्षा और स्थिरता होगी। ऐसे में, यह कार्ड आपको करियर में बदलाव करने और इस परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करेगा, फिर भले ही आपको यह परिस्थितियां मुश्किल लगें।
कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए किंग ऑफ वैंड्स को शुभ संकेत माना जाएगा जो कि जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह जातक अपनी जीवनशैली में बदलाव करने के इच्छुक होंगे, लेकिन आपको हद से ज्यादा खुद पर दबाव डालने से बचना होगा।
उपाय: उत्तम स्वास्थ्य के लिए लापीस लाजुली क्रिस्टल धारण करें।
मीन राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स
पेज ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि मीन राशि के जो जातक पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आप और जीवनसाथी एक-दूसरे के प्रति बेहद समर्पित और वफादार रहेंगे। लेकिन दूसरी तरफ, यह कार्ड आपके रिश्ते में आकर्षण की कमी की तरफ भी इशारा कर रहा है।
जब बात आती है करियर की, तो ऐस ऑफ पेंटाकल्स को एक शक्तिशाली कार्ड माना जाएगा जो कि एक नई शुरुआत, धन और सफलता को दर्शा रहा है। यह माह आपके लिए सफलता, धन-धान्य में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता लेकर आ सकता है। साथ ही, आपको आय में वृद्धि के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।
करियर में किंग ऑफ पेंटाकल्स का आना पेशेवर जीवन में उपलब्धियों, लगातार होने वाली प्रगति, और प्रबंधन की बेहतरीन क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। इस माह आप एक सफल बिज़नेसमैन बनने की राह पर आगे बढ़ेंगे और सोच-समझकर धन का उपयोग करेंगे। साथ ही, एक अच्छे टीम लीडर के रूप में उभरेंगे। ऐसे में, इस साल आप जल्द ही सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से, नाइट ऑफ वैंड्स को शुभ कार्ड कहा जाएगा और यह जोश, उत्साह और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन, आपको जल्दबाज़ी में काम करने से बचना होगा, तब ही आप दुर्घटनाओं से बच सकेंगे इसलिए सावधान रहें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. एक ख़ुशहाल परिवार को कौन सा टैरो कार्ड दर्शाता है?
टेन ऑफ कप्स
2. टैरो में सबसे समृद्धशाली कार्ड कौन सा है?
द एम्प्रेस और द सन
3. कौन सा टैरो डेक नए लोगों के समझने के लिए सबसे आसान है?
राइडर वेट टैरो डेक
कुंभ राशि में शुक्र-शनि का होगा मिलन, इन राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा!
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को प्रेम, विलासिता, और भौतिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव बेहद गहरा होता है। बात करें शुक्र ग्रह के नाम की तो, पौराणिक कथाओं के अनुसार, शुक्र ग्रह के नाम की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है। ऐसा कहा जाता है कि यह सप्तर्षियों में से एक ऋषि भृगु के पुत्र थे। अब शुक्र महाराज जल्द ही कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। एस्ट्रोसेज का यह विशेष लेख आपको “शुक्र का कुंभ राशि में गोचर” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, समय आदि। साथ ही, सभी 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और इनसे बचने के उपायों से भी आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शुक्र गोचर के बारे में सब कुछ।
शुक्र गोचर के बारे में विस्तार से जानने से पहले हम आपको शुक्र से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो, शुक्र देव को भगवान शिव की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त हैं जो कि स्त्री स्वभाव का ग्रह है। सामान्य शब्दों में कहें तो शुक्र महाराज स्त्रियों में सुंदरता और आकर्षण को बढ़ाते हैं। अब यह शनि देव की राशि कुंभ में शुक्र गोचर करने जा रहे हैं और इस राशि का संबंध पहेली और सुधार से माना जाता है।
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: तिथि और समय
प्रेम और विलासिता के ग्रह के नाम से विख्यात शुक्र ग्रह 28 दिसंबर 2024 की रात 11 बजकर 28 मिनट पर शनि देव की राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, यह सभी राशियों के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया में कुछ बड़े बदलाव लेकर आ सकते हैं। बता दें कि कुंभ राशि के चौथे और नौवें भाव को शुक्र ग्रह नियंत्रित करते हैं। ऐसे में, शनि और शुक्र मिलकर कैसे करेंगे आपको प्रभावित? आइए जानते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
शुक्र और शनि करेंगे कुंभ राशि में युति
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि शुक्र देव का आशीर्वाद व्यक्ति को ऐश्वर्यपूर्ण जीवन देता है जबकि शनि महाराज की कृपा व्यक्ति को रंक से राजा बनाती है। ऐसे में, जब यह दोनों ग्रह एकसाथ आएंगे, तो इनकी युति दुनिया में बड़े परिवर्तन लेकर आ सकती है। बता दें कि शनि महाराज वर्ष 2023 से अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं और अब इस राशि में शुक्र ग्रह 28 दिसंबर 2024 को गोचर करने जा रहे हैं। इस प्रकार, न्याय के देवता शनि और प्रेम के कारक एक महीने तक एक साथ रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को शनि देव के परम मित्र माना जाता है।
कुंभ राशि में शुक्र का प्रभाव
राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ में शुक्र देव की उपस्थिति जातक को वैभव, रचनात्मकता और धन-समृद्धि प्रदान करती है। साथ ही, व्यक्ति को आशावादी बनाने का काम करती है। अगर हम बात करें कुंभ राशि में शुक्र के तहत जन्मे लोगों में पाए जाने वाले अवगुणों की, तो ऐसे जातक उत्तेजित जल्द हो जाते हैं और किसी की आज्ञा नहीं मानते हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव से यह लोग अपने दिल पर बात आने पर पारंपरिक मार्ग पर चलना पसंद नहीं करते हैं।
हालांकि, ऐसे जातक जिनकी जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में बैठे होते हैं, उन लोगों का झुकाव विपरीत लिंग या फिर अनैतिक संबंधों में होता है। हालांकि, यह लोग अपने जीवन में कुछ नियमों का निर्माण करते हैं, लेकिन खुद उन नियमों का पालन करने से परहेज़ करते हैं। अब शुक्र का गोचर कुंभ राशि में होने पर यह जातक बुद्धिमान लोगों की सराहना करते हुए नज़र आएंगे। चलिए अब बात करते हैं शुक्र के ज्योतिषीय और वैज्ञानिक महत्व की।
शुक्र ज्योतिष और विज्ञान की दृष्टि में
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ एवं लाभकारी ग्रह का दर्जा प्राप्त है।यह कुंडली में दूसरे और सातवें भाव को नियंत्रित करते हैं। शुक्र ग्रह लगभग 27 दिनों तक एक राशि में रहते हैं और इसके बाद, एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। वहीं, सभी 27 नक्षत्रों में इन्हें पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा और भरणी नक्षत्र पर आधिपत्य प्राप्त हैं। बता दें कि नवग्रहों में शनि और बुध को शुक्र का मित्र माना जाता है जबकि यह चंद्रमा और सूर्य से शत्रुता का भाव रखते है। यह मीन राशि में उच्च के होते हैं और कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र महाराज का संबंध देवी लक्ष्मी से भी माना जाता है।
विज्ञान में पृथ्वी और शुक्र को जुड़वां बहनों के नाम से जाना जाता है जिसकी वजह इन दोनों ग्रहों का एक जैसा आकार और बनावट है। साथ ही, इन दोनों में कई समानताएं मौजूद हैं। धरती के समान ही शुक्र पर भी चट्टान की मजबूत सतह बनी हुई है और शुक्र के वायुमंडल में भी कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड मौजूद हैं। शुक्र का तापमान काफ़ी ज्यादा होने की वजह से ही इसे सबसे ज्यादा गर्म ग्रह माना गया है। शायद यह बात आपको हैरान कर सकती है कि शुक्र पर एक नहीं अनेक ज्वालामुखी हैं। शुक्र ग्रह के बारे में विस्तार से जानने के बाद अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शुक्र को प्रसन्न करने के उपाय।
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपायों
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत एवं शुभ बनाने के लिए सफ़ेद वस्त्र ज्यादा से ज्यादा धारण करें क्योंकि यह शुक्र का प्रिय रंग है।
शुक्र ग्रह के मंत्र “ ॐ द्रां द्रीं सः शुक्राय नमः” का नियमित रूप से जाप करें।
शुक्र ग्रह से शुभ परिणामों को प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं जैसे चीनी, दही, दूध आदि का दान करें।
घर में शुक्र यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से इसकी पूजा करें।
शुक्रवार को शरीर पर चंदन का लेप लगाना फलदायी साबित होता है।
कमजोर शुक्र को बलवान बनाने के लिए छह या तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
संभव हो, तो चांदी धारण करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या शनि और शुक्र शत्रु हैं?
नहीं, ज्योतिष में शुक्र और शनि को एक-दूसरे का परम मित्र माना गया है।
2. शुक्र किसके कारक ग्रह हैं?
ज्योतिष में शुक्र देव को प्रेम, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक ग्रह कहा गया है।
3. शनि ग्रह की राशि कौन सी है?
राशि चक्र में शनि देव को मकर और कुंभ राशि पर स्वामित्व प्राप्त है।
डॉ. मनमोहन सिंह: देश के महान अर्थशास्त्री का 92 की उम्र में निधन
डॉ. मनमोहन सिंह: एक दशक तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले और देश के महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। साल 2004 से लेकर 2014 तक उन्होंने यूपीए सरकार की बागडोर संभाली थी। डॉक्टर मनमोहन एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अपने जीवन में अनेक महान उपलब्धियां हासिल की थीं और उनका जीवन कई मनोहर कहानियों से भरा है। इसका एक उदाहरण यह है कि 90 के दशक की शुरुआत में भारत की अर्थव्यवस्था पर उनका गाहरा प्रभाव था। इससे पहले उन्होंने सन् 1991 से 1996 के बीच प्रधानमंत्री पी.वी नरसिम्हा के अधीन भारत के वित्त मंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव किए थे।
डॉक्टर मनमोहन सिंह की कुंडली में कई राजयोग स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। इन्हीं राजयोगों की वजह से डॉक्टर साहब को एक नामी व्यक्ति से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था और वे सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंच पाए थे। उनकी कुंडली में एक नहीं बल्कि कई राजयोग नज़र आ रहे हैं जैसे कि उनकी कुंडली में पेशे, करियर और लोकप्रियता यानी दसवें भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अलावा उनकी कुंडली में विपरीत राजयोग, विमल योग, सरल योग (ये दोनों विपरीत राजयोग का हिस्सा हैं) और भद्र राजयोग आदि बन रहे हैं।
इन सभी योगों की वजह से डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीति के क्षेत्र में शानदार करियर रहा है लेकिन आज हम उनकी कुंडली में मौजूद उन कारकों, ग्रहों की युति और गोचरों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से क्रिसमस के एक दिन बाद, बाॅक्सिंग दिवस पर 26 दिसंबर, 2024 को उनकी मृत्यु हुई। आगे बढ़ने से पहले एक बार उन कारकों के बारे में जान लेते हैं जो ज्योतिष में किसी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
ज्योतिष के अनुसार ये कारक बने हैं मृत्यु के समय का निर्धारण
डॉ. मनमोहन सिंह की कुंडली में विंशोत्तरी दशा पर नज़र डालें, तो उनकी बृहस्पति की महादशा और सूर्य की अंतर्दशा, राहु की प्रत्यंतर दशा और शनि की सूक्ष्म दशा चल रही थी। उनकी मृत्यु के दिन इन प्रमुख ग्रहों की दशा चल रही थी।
दूसरा और सातवां भाव मारक भाव होते हैं, इनके स्वामी कहां बैठे हैं और इनका भावेश किस भाव में स्थित है और किस स्थिति में है या कहां गोचर कर रहा है।
ग्रहों की स्थिति और ग्रहों के गोचर को देखा जाता है।
आठवां भाव और आठवे भाव का स्वामी कहां पर स्थित है और इस पर किन ग्रहों की दृष्टि पड़ रही है।
तीसरा भाव और तीसरे भाव के स्वामी, दोनों को देखा जाता है।
छठे भाव और और तीसरे भाव के स्वामी, दोनों को देखा जाता है।
राहु-केतु किस भाव में हैं या किस ग्रह के साथ हैं एवं इनका गोचर कहां और किसके साथ हो रही है।
अब हम डॉ. मनमोहन सिंह की कुंडली को ध्यान से देखें, तो उनकी बृहस्पति-सूर्य-राहु-शनि की दशा चल रही थी। बृहस्पति लग्न भाव के स्वामी हैं और उनकी कुंडली में नौवें भाव में अच्छी स्थिति में विराजमान हैं लेकिन राहु-केतु के साथ हैं। वर्तमान में मई 2024 से बृहस्पति उनके रोग और शत्रु के भाव यानी छठे घर में गोचर कर रहे हैं। शनि तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और वह तीसरे भाव के स्वामी भी हैं लेकिन शनि दूसरे भाव के स्वामी भी हैं और इसलिए यहां पर शनि मारक बन जाते हैं। तीसरा भाव, दूसरे भाव से बारहवां घर पड़ता है इसलिए यह जीवन की क्षति को दर्शाता है।
डॉ. मनमोहन सिंह की कुंडली में सातवे भाव के स्वामी बुध दूसरे मारक भी हैं, वह वर्तमान में वृश्चिक राशि में बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं और वह भी जीवन की क्षति को दर्शाते हैं। वहीं तीसरे भाव के स्वामी शनि इस समय तीसरे भाव में ही गोचर कर रहे हैं और इनकी जन्मकुंडली में तीसरे भाव में राहु है, ऐसे में दोनों की युति हो रही है और इस युति ने इनकी मृत्यु में अहम भूमिका निभाई है।
यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि उनके आठवें भाव का स्वामी चंद्रमा आठवें भाव में अच्छी स्थिति में है और इसी वजह से उन्हें दीर्घायु प्राप्त हुई है। वर्तमान में चल रही दशा में राहु और शनि प्रमुख ग्रहों में से एक हैं। जब कुंडली में तीसरे, दूसरे और सातवे भाव के साथ बारहवां या आठवां भाव सबसे ज्यादा प्रभाव में होता है, तब ऐसा कहा जाता है कि जीवन का निश्चित रूप से अंत होगा और डॉ. मनमोहन सिंह की कुंडली के अधिकाशं बिंदु इससे मेल खाते हैं। अत: इन ग्रहों का गोचर और युति भारत के महान नेता और अर्थशास्त्री की मृत्यु का कारण बने।
डॉ. मनमोहन सिंह के करियर की मुख्य बातें और उपलब्धियां
सन् 1932 में पाकिस्तान के गाह के एक साधारण से गांव में डॉ. मननोहन सिंह का जन्म हुआ था। इस गांव में संसाधनों की कमी थी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं थी। वे पढ़ना चाहते थे और स्कूल जाने के लिए उन्हें लंबी दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती थी। वे अंग्रेज़ी, हिंदी और पंजाबी भाषा बोलते थे लेकिन उन्हें उर्दू भी आती थी और वे अपने भाषण उर्दू में ही लिखवाना पसंद करते थे।
एक अर्थशास्त्री और पिछली सरकारों के सलाहकार के रूप में काम करने के बावजूद सन् 1991 तक डॉ. मनमोहन ने कोई चुनाव नहीं लड़ा था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पी.वी नरसिम्हा की सरकार में राज्य सभा में वित्त मंत्री के रूप में नामित किया था। उन्होंने पांच कार्यकालों तक असम राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान की बागडोर संभाली है और यहां पर उन्होंने अप्रैल 2024 तक उसी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
उन्होंने कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं जिसमें से एक 1982 से 1985 तक आरबीआई के गर्वनर का पद भी शामिल है। आरबीआई के गवर्नर से वित्त मंत्री के पद पर आने वाले केवल दो लोगों में से एक डाॅ. मनमोहन सिंह थे। ये उपलब्धियां उनकी योग्यता और अपने काम में माहिर होने का पर्याप्त प्रमाण देती हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म कब हुआ था?
उत्तर. उनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के गाह में हुआ था।
प्रश्न 2. मनमोहन सिंह किस वर्ष में भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं?
उत्तर. साल 2004 से 2014 तक।
प्रश्न 3. मनमोहन सिंह आरबीआई के गर्वनर कब बने थे?
उत्तर. 1982 से 1985 तक।
नक्षत्र राशिफल से जानें, किस नक्षत्र के जातकों के लिए लकी रहेगा साल 2025?
नया साल यानी कि वर्ष 2025 दस्तक देने के लिए तैयार है और इसको लेकर आपके मन में उत्सुकता बढ़ रही होगी कि आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा? करियर से लेकर लव लाइफ में कैसे मिलेंगे परिणाम? इन सभी बातों को ध्यान में रखकर एस्ट्रोसेज ने अपने पाठकों के लिए “नक्षत्र राशिफल 2025” का यह विशेष ब्लॉग तैयार किया है जहाँ आपको मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब प्राप्त होगा। यह भविष्यफल पूरी तरह से नक्षत्रों पर आधारित है। अगर आप नक्षत्र राशिफल 2025 के द्वारा अपना भविष्य जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही हैं। यहां हम आपको नक्षत्र राशिफल के माध्यम से वर्ष 2025 के लिए भविष्यवाणी प्रदान कर रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की तरह ही नक्षत्रों का प्रभाव भी मनुष्य जीवन को प्रभावित करता है। बता दें कि ज्योतिष में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं जबकि नक्षत्रों की संख्या 27 बताई गई है। धर्मग्रंथों में ऐसा कहा गया है कि यह सभी 27 नक्षत्र प्रजापति दक्ष की 27 पुत्रियाँ हैं। मान्यता है कि ऋषि-मुनियों ने आकाश को 12 राशियों और 27 नक्षत्रों में विभाजित कर दिया था। इसके परिणामस्वरुप, एक राशि में तक़रीबन 2.25 नक्षत्र आते हैं। सभी नौ ग्रहों में हर ग्रह को तीन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है।
हालांकि, शायद ही आप इस बात को जानते होंगे कि वैदिक ज्योतिष में आकाश में मौजूद तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इन्हीं नक्षत्र के आधार पर ज्योतिषीय गणना और सटीक भविष्यवाणी की जाती है। यह सभी 27 नक्षत्र चंद्रमा से जुड़े हुए होते हैं और पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करने में चंद्रमा को लगभग 27 दिनों का समय लगता है। ऐसे में, हर दिन चंद्र देव एक नक्षत्र में प्रवेश करते हैं।
सामान्य शब्दों में कहें तो, जैसे सूर्य देव को मेष से मीन राशि तक का अपना एक राशि चक्र पूरा करने में एक साल का समय लगता है यानी कि यह एक महीने एक राशि में रहते हैं। ऐसे ही, सभी 27 नक्षत्रों में भ्रमण करने के समय को नक्षत्र मास कहा जाता है। अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं 27 नक्षत्रों के नाम से।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
क्या आप जानते हैं 27 नक्षत्रों के नाम?
ज्योतिष में वर्णित 27 नक्षत्रों के नाम इस प्रकार हैं: अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती, पूर्वाभाद्रपद, मघा नक्षत्र।
कौन सा नक्षत्र है आपका जन्म नक्षत्र?
ज्योतिष के अनुसार, जब किसी व्यक्ति का जन्म होता है, तो उस समय चंद्रमा की उपस्थिति जिस नक्षत्र में होती है, उसे ही व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। बता दें कि सिर्फ राशिफल से ही नहीं, बल्कि जिन जातकों को अपने जन्म नक्षत्र के बारे में पता होता है, उनके बारे में सटीक भविष्यवाणी करना बेहद आसान हो जाता है। लेकिन, अगर आपको अपने जन्म नक्षत्र के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप हमारे नक्षत्र कैलकुलेटर की सहायता से अपना जन्म नक्षत्र जान सकते हैं।
एक बार जब आपको अपने जन्म नक्षत्र का पता चल जाता है, तो आप अपनी कुंडली में उपस्थित सभी तरह के योगों, दोषों और अशुभ प्रभावों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही, इनको शांत करने के उपाय भी जानकर अपना सकते हैं ताकि आप जीवन में अपार सफलता हासिल कर सकें। सिर्फ इतना ही नहीं, जब बात आती है विवाह की तो, हिंदू धर्म में वर और वधू की कुंडली मिलान में जन्म नक्षत्र पर गौर किया जाता है।