टैरो साप्ताहिक राशिफल 05 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 05 से 11 अप्रैल 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 अप्रैल 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द लवर
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: फोर ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
अगर आप किसी रिश्ते के भविष्य के बारे में पूछ रहे हैं और द लवर कार्ड आता है, तो इसका मतलब है कि आपका पार्टनर मानता है कि आप दोनों के बीच कोई गहरा और आत्मिक रिश्ता है। उन्हें लगता है कि आप उनकी जिंदगी में खास मकसद से आए हैं। भले ही वह ज्यादा आध्यात्मिक न हों, फिर भी उन्हें महसूस होता है कि आपसे मिलना किस्मत में लिखा था। आप उनकी जिंदगी में एक अहम जगह रखते हैं। यह रिश्ता पिछले जन्म का कनेक्शन, सोलमेल या ट्विन फ्लेम जैसा भी हो सकता है। उनका आकर्षण सिर्फ बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आपकी सोच, आपकी पर्सनैलिटी और आपकी आत्मा से जुड़ाव महसूस करते हैं।
आर्थिक जीवन की बात करें तो सिक्स ऑफ कप्स कार्ड आता है, तो इसका मतलब है कि आपके आर्थिक फैसले भावनाओं या पुराने रिश्तों से प्रभावित हो सकते हैं। यह कार्ड अक्सर पुरानी यादों या पहले से चले आ रहे रिश्तों की ओर इशारा करता है। यानी आपके पुराने अनुभव या भरोसेमंद रिश्ते आपके आज के पैसों से जुड़े फैसलों पर असर डाल सकते हैं।
करियर के बारे में पूछने पर अगर फोर ऑफ वैंड्स कार्ड आता है, तो यह बहुत अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि इस समय आपका काम स्थिर और सफल चल रहा है। आपको जल्द ही प्रमोशन या पहचान मिल सकती है। यह समय अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने का है और उन लोगों का धन्यवाद करने का भी जिन्होंने आपके सफर में साथ दिया।
स्वास्थ्य के मामले में “सेवन ऑफ पेंटाकल्स” कार्ड बताता है कि आपको धैर्य रखना होगा। अगर आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं, तो लगातार और लंबे समय तक मेहनत करनी होगी। अच्छा खान-पान और नियमित व्यायाम धीरे-धीरे लेकिन पक्का फायदा देगा। यह कार्ड कहता है कि जल्दबाज़ी न करें, समय के साथ आपकी सेहत बेहतर होगी।
शुभ रंग: लाल
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द डेविल (रिवर्स)
करियर: जजमेंट
स्वास्थ्य: द फूल
अगर रिश्ते के नतीजे में थ्री ऑफ वैंड्स आता है, तो इसका मतलब है कि आपके पार्टनर के दिल में आपके लिए गहरी भावनाएं हैं। जिन्हें लगता है कि आप दोनों के रिश्ते में बहुत आगे तक जाने की क्षमता है। वह आपके साथ अपनी जिंदगी का सफर तय करना चाहते हैं। उनके लिए आपके सिर्फ मंजिल ही नहीं, बल्कि पूरा सफर भी हैं। उन्हें भरोसा है कि आप दोनों मिलकर हर मुश्किल पार कर सकते हैं। यह भविष्य में आपके साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के बारे में सोच रहे हैं।
आर्थिक जीवन की बात करें तो द डेविल (रिवर्स) कार्ड एक अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि आप अपनी गलत आर्थिक आदतों या किसी खराब वित्तीय फंसाव को पहचान रहे हैं और उससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। यह समय बदलाव का है, जहां आप ज्यादा आजादी और बेहतर पैसों की आदतें अपनाने की तरफ बढ़ रहे हैं।
अगर आप नई नौकरी शुरू कर रहे हैं, तो जजमेंट कार्ड बताता है कि आपने अपना असली उद्देश्य ढूंढ लिया है। यह इस बात का संकेत है कि आप वहीं हैं जहाँ आपको होना चाहिए था। आप सही रास्ते पर चल रहे हैं। अब तक आपने जो अच्छे कर्म किए हैं, ब्रह्मांड उनका फल आपको देगा। आगे बढ़ते रहें और नकारात्मक विचारों पर ध्यान न दें। और अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी के बारे में सोच रहे हैं, तो यह कार्ड दिखाता है कि आप किसी बड़ी समझ या सच्चाई को जानने के करीब हैं।
स्वास्थ्य में द फूल कार्ड अक्सर नई और हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत का संकेत देता है। यह अच्छी ऊर्जा और जोश को दिखाता है। यह आपको सेहत की दिशा में नया कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन साथ ही लापरवाही से बचने की सलाह भी देता है। यानी उत्साह अच्छा है, पर ध्यान और संतुलन भी जरूरी है।
शुभ रंग: सफेद
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: एस ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द एम्मरर
मिथुन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो एस ऑफ कप्स संकेत देता है कि आपका पार्टनर बहुत ज्यादा खुश है। उन्हें इस बाद की दिल से कद्र है कि आप उनकी जिंदगी में हैं। हो सकता है कि यह पहली बार हो जब उन्हें प्यार का सच्चा और पवित्र एहसास समझ में आया हो, क्योंकि यह कार्ड भावनात्मक जागृति को दर्शाता है। यह कार्ड सिर्फ शारीरिक रिश्ते की बात नहीं करता, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव और दिल से मिलने वाली संतुष्टि को भी दिखाता है। इस समय उनके दिल में उम्मीद और आपको पाने की चाहत भरी हुई है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो, सिक्स ऑफ वैंड्स आया है, तो इसका मतलब है कि आपको सफलता मिलेगी और आपके काम की तारीफ होगी। यह कार्ड बताता है कि आर्थिक मामलों में आपको जीत और उपलब्धि हासिल होगी। आपकी मेहनत और सही योजना का अच्छा परिणाम मिलेगा और लोग आपके काम को पहचानेंगे और सराहेंगे।
अगर आप कोई नई नौकरी या नया काम शुरू कर रहे हैं, तो नाइन ऑफ कप्स बताता है कि आप बहुत खुश और संतुष्ट रहेंगे। यह कार्ड दिखाता है कि आप अपने करियर के सही रास्ते पर हैं और आपको ऐसा काम मिला है, जो आपके विचारों और रुचियों से पूरी तरह मेल खाता है। इस नए मौके को उत्साह और आगे बढ़ने की इच्छा के साथ स्वीकार करें। भरोसा रखें कि आप वहीं हैं जहां आपको होना चाहिए, ईश्वर या ब्रह्मांड ने किसी खास वजह से आपको यह मौका दिया है।
स्वास्थ्य से जुड़े सवाल में द एम्परर कार्ड आया है, तो इसका मतलब है कि आपकी वर्तमान सेहत में सुधार, देखभाल और सकारात्मक ऊर्जा का साथ है। यह कार्ड अक्सर अच्छे रिकवरी पीरियड का संकेत देता है, खासकर जब आप खुद का ध्यान रख रहे हों। यह समय भावनात्मक सहारा, शारीरिक मजबूती और अपने शरीर को समझने का है।
शुभ रंग : पन्ना हरा रंग
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द स्टार
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: द टॉवर (रिवर्स)
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स
कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो द स्टार कार्ड बताता है कि आप अपने पार्टनर के लिए उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत हैं। अगर आप उनकी जिंदगी के किसी मुश्किल दौर में मिले हैं, तो उन्हें लगता है कि आप उनकी जिंदगी में रोशनी लेकर आए हैं। वे आपको सिर्फ प्रेमी ही नहीं, बल्कि एक अच्छे दोस्त के रूप में भी देखते हैं। आपकी दोस्ती इस रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में बहुत मदद करेगी। यह रिश्ता आरामदायक और बिना बनावट वाला होगा, जहां आपको किसी तरह का दिखावा करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड कार्ड बताता है कि आपको धन प्राप्त होना चाहिए। आपकी सारी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन यह कार्ड आपको जोखिम भरे निवेश या जुआ खेलने के लिए प्रेरित नहीं करता। कई सालों की बचत और संघर्ष के बाद अब आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। अचानक कोई बोनस, जिसका आप हकदार हैं, या कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है जो स्थिरता देगा। कुल मिलाकर, अगर यह कार्ड आया है तो आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
करियर के क्षेत्र में द टॉवर कार्ड आता है, तो यह संकेत है कि काम में मुश्किलें आ सकती हैं और आपको सही दिशा की ज़रूरत है। याद रखें, मदद मांगना गलत नहीं है, लेकिन बड़ा बदलाव अक्सर थोड़ा दर्द या असहजता लेकर आता है। आपको कुछ पुरानी सोच छोड़नी पड़ सकती है या कड़वी सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बदलाव और अनिश्चितता को स्वीकार करना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में नाइन ऑफ वैंड्स कार्ड लगातार थकान, बार-बार सूजन की समस्या, या तनाव और पुरानी चोटों की ओर इशारा करता है जो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाईं। हो सकता है आप शरीर को आराम देने की बजाय सिर्फ लक्षणों को दबाने की कोशिश कर रहे हों। ऐसी परेशानी से बचने के लिए नियमित देखभाल और पूरा आराम बहुत जरूरी है।
शुभ रंग: मोती जैसा सफेद या क्रीम रंग
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द हीरोफेंट
बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो टू ऑफ कप्स बताता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच बहुत खूबसूरत भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव है। आप दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री और गहरा कनेक्शन है और साथ होने पर एक खास सा जादुई एहसास होता है। हो सकता है आपको लगे कि यह रिश्ता किस्मत में पहले से लिखा था और आप दोनों यूं ही नहीं मिले। यह कार्ड दोस्ती, जुड़ाव, जुनून और एक-दूसरे के लिए सच्ची चिंता को दर्शाता है।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स आता है, तो यह खुशी और स्थिरता का संकेत देता है और किसी बड़े अवसर या जश्न की ओर इशारा कर सकता है। यह समय आपकी आर्थिक जिंदगी में सफलता और संतोष का रहेगा। आपने जो मेहनत की है, उसका फल मिलने की संभावना है, जिससे स्थिरता और खुशी आएगी।
करियर में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आता है, तो यह बताता है कि अब अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का समय है। यह कार्ड बदलाव अपनाने और करियर के नए चरण की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। हो सकता है अब मौजूदा नौकरी छोड़कर नए अवसर तलाशने का सही समय हो, जो आपके लक्ष्यों से मेल खाते हों। रास्ता थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन इससे पेशेवर और व्यक्तिगत विकास जरूर होगा। भरोसा रखें कि ब्रह्मांड आपको बेहतर भविष्य की ओर ले जा रहा है।
सेहत के मामले में द हीरोफेंट लंबे इलाज, मेडिकल प्रक्रिया या किसी संस्थान में देखभाल की चिंता को दर्शा सकता है। यह अस्पताल में रहना, दवाइयाँ लेना या ऐसी बीमारी से जुड़ा हो सकता है जिसे लगातार निगरानी की जरूरत हो। यह कार्ड सलाह देता है कि किसी भरोसेमंद इलाज के रास्ते पर टिके रहें और डॉक्टरों के साथ मिलकर सही दिशा में आगे बढ़ें।
शुभ रंग : नारंगी रंग
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द डेविल
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द एम्परर
प्रेम जीवन में द डेविल कार्ड इस बात का संकेत है कि सच्चे प्यार को किसी और भावना के साथ मिलाया जा रहा है। हो सकता है प्यार को वासना, जुनून या ज्यादा आकर्षण समझ लिया गया हो। यह कार्ड यह भी दिखाता है कि रिश्ता ज्यादा व्यावहारिक कारणों पर टिका हो सकता है, जैसे पहले के समय में समझौते वाली शादियां होती थीं। लेकिन आज के समय में हम सिर्फ प्यार के लिए प्यार कर सकते हैं। खुद को ऐसे रिश्ते में फंसा कर न रखें जो आपको सच्ची खुशी से दूर कर दे।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स आता है, तो यह अचानक आर्थिक बदलावों की संभावना दिखाता है, जो अक्सर नए और थोड़े जोखिम भरे कामों की ओर ले जा सकते हैं। यह कार्ड सामान्य रास्ते से हटकर नए और अनिश्चित विकल्पों की ओर इशारा करता है। यह बदलाव अपनाने और नए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन याद रखें कि इन नए प्रयासों में फायदे के साथ कुछ अनजानी चुनौतियां भी हो सकती हैं।
करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप अपने नए ऑफिस के लिए बहुत कीमती साबित होंगे। आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है और यह ऐसी जगह है जहाँ आप अपनी स्किल्स को और निखार सकते हैं। अपने सहकर्मियों से जुड़ने की कोशिश करें; वे अच्छे स्वभाव के लोग हैं और आपको जानना चाहते हैं। जब उनके साथ अच्छा तालमेल बन जाएगा, तो आप और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे।
स्वास्थ्य के मामले में द एम्परर कार्ड आत्म-नियंत्रण और अनुशासन की जरूरत को दर्शाता है। यह अक्सर संकेत देता है कि आप अपने ऊपर ज़्यादा जिम्मेदारियां ले रहे हैं, जिससे तनाव और थकान हो सकती है। यह मजबूत ऊर्जा दिखाता है, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी देता है कि अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा बोझ न डालें और खुद की देखभाल को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: हरा रंग
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस
करियर: पेज ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स
बात करें तुला राशि के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ कप्स भावनात्मक संतुष्टि, नज़दीकी, साफ और गहरे जुड़ाव का संकेत देती है। सीधी अवस्था में यह दोबारा प्यार में पड़ने की संभावना, पहले से चल रहे रिश्ते में नई और रोमांचक शुरुआत, या फिर किसी किस्मत वाले कनेक्शन को दिखाती है, जहां समझदारी और लचीलापन जरूरी होता है। आपका पार्टनर आपको एक स्नेही, देखभाल करने वाले और कोमल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में देख सकता है। रिश्ते में आपको खुशी मिलेगी।
आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस कहती है कि अपने दिल और अंदर की आवाज़ पर भरोसा करें। बातों को गोपनीय रखें और बाहरी शोर की बजाय अपनी समझ से फैसले लें। किसी भी डील को ध्यान से जांचें और तुरंत मिलने वाले लाभ की बजाय भविष्य की संभावनाओं और छुपी जानकारी को महत्व दें। समझदारी, संयम और सही समय पर अपने इंट्यूशन को फॉलो करना ही सही रास्ता है, और अपनी आर्थिक स्थिति हर किसी को बताने से बचें।
करियर में पेज़ ऑफ कप्स नए भावनात्मक अवसर, रचनात्मक प्रेरणा और काम के प्रति हल्के-फुल्के व आदर्शवादी नजरिए को दर्शाता है। यह बताता है कि जिज्ञासा और उत्साह के साथ आगे बढ़ें, और नए होने के डर से खुद को न रोकें, खासकर अगर आप क्रिएटिव फील्ड में हैं। उल्टी अवस्था में यह कार्यस्थल पर भावनात्मक परिपक्वता की जरूरत, कुछ रुकावटें और अव्यवहारिक उम्मीदों या जल्दबाज़ी में लिए गए आर्थिक फैसलों से बचने की चेतावनी देता है।
फोर ऑफ वैंड्स स्वास्थ्य के मामले में अच्छी सेहत, ऊर्जा और स्थिरता का संकेत देता है। यह बताता है कि आप अच्छा महसूस करेंगे, शरीर मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों पर जीत मिलेगी। यह रिकवरी और सकारात्मक परिणामों का समय है, जैसे कोई हेल्थ गोल पूरा होना।
शुभ रंग: गुलाबी रंग
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द हीरोफेंट
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
बात करें वृश्चिक राशि की तो प्रेम जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स उपचार और आराम का संकेत देता है। यह रिश्ता आपको पुराने रिश्तों के दर्द से बाहर निकाल सकता है या आप किसी बीते हुए अनुभव से अब उबर रहे हैं। आपका पार्टनर आपके प्रति काफी सुरक्षात्मक महसूस कर सकती है, खासकर अगर उन्हें पता है कि आपका पिछला रिश्ता क्यों खत्म हुआ। बृहस्पति जिस चीज को छूता है उसे बढ़ा देता है, इसलिए आपका पार्टनर इस बात पर जोर दे सकता है कि रिश्ता पूरी तरह संतुलित और न्यायपूर्ण हो।
सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स आर्थिक जीवन में बताता है कि आप मुश्किल और अस्थिर समय से निकलकर अब ज्यादा स्थिर और संभालने लायक स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। यह सुधार की यात्रा का संकेत है, जहां आप आर्थिक उलझनों से दूर हो रहे हैं। आगे चलकर पैसों की स्थिति ज्यादा शांत, संतुलित और अनुमानित रहेगी।
द हीरोफेंट करियर के मामले में कहता है कि ऐसा काम चुनें जो आपके मूल्यों और जीवन के उद्देश्य से जुड़ा हो। यह कार्ड परंपरा और संस्थाओं से जुड़ा है, इसलिए ऐसी नौकरी जहां नियम, व्यवस्था और ढांचा हो, आपको संतुष्टि दे सकती है। जैसे शिक्षा, सामाजिक सेवा या धर्म से जुड़े क्षेत्र। ये क्षेत्र आपको उद्देश्य और आत्मसंतोष का एहसास दे सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन थोड़ी रुकी हुई भी है। हो सकता है डर या ज्यादा नियंत्रण की भावना आपको आगे बढ़ने से रोक रही हो। आप कुछ आदतों या सोच को पकड़े हुए हैं जो सुरक्षित तो लगती हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक होने या बदलाव लाने से रोकती हैं। यह कार्ड अक्सर शरीर और मन में जमा तनाव की ओर इशारा करता है, जिसे धीरे-धीरे छोड़ने की जरूरत है।
शुभ रंग: काला / स्लेटी
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स)
आर्थिक जीवन: जस्टिस
करियर: फाइव ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्स)
अगर आप प्रेम जीवन की बात करें तो धनु राशि के जातकों को थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स) कार्ड मिला है, तो यह बताता है कि चीज़ें जैसे हुई, उससे निराशा हो सकती है। लेकिन दूसरी तरफ, आप और आपका पार्टनर रिश्ते को सुधारने के लिए तैयार भी हो सकते हैं। अगर गलती उनकी थी, तो वे माफी मांगकर सब ठीक करना चाहते हैं। अगर गलती आपकी थी, तो वे आपको माफ करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आपका साथी उस दर्दनाक अनुभव को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहता है।
आर्थिक जीवन में जस्टिस कार्ड बताता है कि आपके आर्थिक फैसलों में संतुलन, ईमानदारी और जिम्मेदारी बहुत जरूरी है। यह कार्ड हर लेन-देन में नैतिकता और बराबरी बनाए रखने का संकेत देता है। यह आपको सलाह देता है कि ऐसे फैसले लें जो सिर्फ आपके लिए फायदेमंद न हों, बल्कि सही और निष्पक्ष भी हों।
फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड करियर के मामले में बताता है कि यह सहकर्मियों के साथ टकराव या कड़ी प्रतिस्पर्धा की ओर इशारा करता है। इस वजह से आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अपने काम का श्रेय पाने के लिए आपको ज्यादा आत्मविश्वासी बनना होगा और अपने हक के लिए खड़ा होना होगा। धैर्य और दृढ़ निश्चय से आप इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्स) बताता है कि आप इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं। यह भावनात्मक अकेलेपन, सहारे की कमी या शारीरिक थकान को दर्शाता है। हो सकता है कि आप बीमार महसूस कर रहे हों और समझ न आ रहा हो कि कैसे ठीक हों या आपको जरूरी देखभाल नहीं मिल पा रही हो। यह कार्ड यह भी दिखाता है कि आप सोचते हैं है कि आपको सब कुछ अकेले ही संभालना है, जबकि मदद आपके आसपास मौजूद हो सकती है।
शुभ रंग: सरसों रंग
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मकर राशि
प्रेम जीवन: द डेथ
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
करियर: जस्टिस
स्वास्थ्य: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो डेथ कार्ड असती मौत का संकेत नहीं देता, बल्कि किसी बड़े और जरूरी बदलाव या अंत को दर्शाता है। इसका मतलब है कि रिश्ता एक गहरे परिवर्तन से गुजर रहा है,जैसे इल्ली का तितली बनाना। यह पुराने, नुकसानदायक या रुके हुए पैटर्न को छोड़ने का संकेत है, ताकि एक नया, मजबूत और स्वस्थ अध्याय शुरू हो सके। इसमें ब्रेकअप या रिश्ते की दिशा में बड़ा बदलाव भी शामिल हो सकता है।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ पेंटाकल्स धन, स्थिरता और समझदारी से संसाधनों को संभालने का प्रतीक है। यह समय है अपनी मेहनत का फल लेने का और समझदारी से लंबे समय के निवेश करने का जैसे प्रॉपर्टी या बिजनेस में। यह पैसे पर पकड़ और समझदारी दिखाता है, जिसमें धैर्य, अनुशासन और व्यावहारिक सोच से धन को बनाए रखना या बढ़ना शामिल है।
करियर में जस्टिस कार्ड आने का अर्थ है कि आपको अपने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना चाहिए। खुद को पर्याप्त आराम देना भी जरूरी है। करियर और महत्वाकांक्षा महत्वपूर्ण हैं, लेकिन साथ ही यह भी सोचें कि जीवन के अंत में कितने लोग कहते हैं, ‘काश मैंने ऑफिस में और समय बिताया होता।’ इसलिए ऐसा काम बनाएं जिस पर आपको गर्व हो, लेकिन अपने और अपने प्रियजनों के लिए भी समय जरूर निकालें।
सेहत के मामले में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपको जागरूक और अच्छी तरह जानकारी लेकर कदम उठाने चाहिए। यह मानसिक स्पष्टता और सतर्कता का संकेत है। यह रिकवरी का इशारा हो सकता है, लेकिन ज्यादा सोचने, चिंता करने या खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचने की चेतावनी भी देता है। जरूरत पड़े तो दूसरी राय लें और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द हीरोफेंट
करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स झगड़े और विवाद की ओर इशारा करता है। यहां सिर्फ तकरार ही नहीं, बल्कि मन में कटुता या बुरी भावना भी हो सकती है। जब हम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते, तो झगड़ा बढ़ जाता है। कई बार हमारे अंदर का आहत बचपन ठीक नहीं हुआ होता, इसलिए हम रिश्तों में बेवजह प्रतिस्पर्धा करने लगते हैं। यह कार्ड आने का मतलब यह नहीं है कि कोई पूरी तरह अपना आपा खो बैठा है। कई बार सामने वाला हमें जानबूझकर चोट पहुंचाता है, क्योंकि उसके मन में पहले से ही ऐसा इरादा हो सकता है। हो सकता है जिसने आपको दुख दिया हो, उसके अपने बचपन के जख्म अभी भरे न हों।
आर्थिक जीवन में हीरोफेंट यह बताता है कि मुश्किल समय में आपको अपने पैसों और आर्थिक स्थिति की रक्षा करनी होगी। यह समय अपने वित्त पर नियंत्रण रखने और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने का है। चाहे सामने विरोध हो या प्रतियोगिता, आपको अपने उसूलों से समझौता नहीं करना चाहिए। पैसों के मामले में यह कार्ड दिखाता है कि अपने सिद्धांतों पर टिके रहना ही आपके हितों की रक्षा करेगा।
करियर के लिए अगर आपने नई नौकरी शुरू की है, तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपकी शुरुआत अच्छी रही है। आपने अपने बॉस और सहकर्मियों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। आप आत्मविश्वास के साथ काम पर जाते हैं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आपने यह नौकरी सोच-समझकर चुनी है और यह आपके बड़े लक्ष्य की ओर एक सही कदम है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर चिंतित हैं, तो यह कार्ड संकेत देता है कि चीजें आपके पक्ष में जा सकती हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज से सेवन ऑफ कप्स यह दिखाता है कि दवाइयों के गलत असर, गलत जांच , या अनियमित जीवनशैली की वजह से समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप एक साथ बहुत सारी चीज़ें बदल रहे हैं, जैसे डाइट, सप्लीमेंट्स या इलाज, तो असली समस्या समझना मुश्किल हो सकता है। अपनी देखभाल को सरल रखें, तभी आपको समझ आएगा कि आपके शरीर को सच में क्या चाहिए। मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में यह कार्ड बताता है कि आप इस समय उलझन में हैं, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो रही है, दिमाग में धुंध है या आप कल्पनाओं में ज्यादा खो रहे हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स
करियर: द सन
स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
मीन राशि के प्रेम जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स दुविधा और उलझन की भावना को दर्शाता है। आप दोनों में से कोई एक फैसला लेने से बच रहा हो सकता है। कभी-कभी ऐसे इसलिए होता है क्योंकि मन में कुछ छूट जाने का डर रहता है। इसका मतलब यह नहीं है कि प्यार नहीं है बल्कि अंदर ही अंदर असमंजस है। उदाहरण के लिए अगर आप अभी युवा हैं तो शादी जैसे बड़े फैसले को लेकर दोबारा सोच सकते हैं। इस वजह से रिश्ता आगे बढ़ने के बजाय ठहर जाता है, जबकि दूसरा साथी चाहता है कि रिश्ता जल्दी आगे बढ़े। ऐसे स्थिति में खुलकर बातचीत करना बहुत जरूरी है।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ कप्स बताता है कि आर्थिक सफलता और स्थिरता पाने के लिए भावनात्मक संतुलन और सही निर्णय जरूरी हैं। यह कार्ड दिखाता है कि पैसों से जुड़े फैसलों में समझदारी और संतुलन रखें। केवल भावनाओं में बहकर या केवल लालच में आकर निर्णय न लें। आप जितना अपने मन और भावनाओं को संतुलित रखेंगे, उतना ही आर्थिक रूप से सफल और सुरक्षित रहेंगे।
करियर के क्षेत्र में द सन तरक्की और सफलता का संकेत देता है। अपने जुनून के अनुसार, काम करें और अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। हो सकता है कि आपको बड़ी जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिलने वाला हो। सकारात्मक सोच बनाए रखें, अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें।
अगर आप स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं और टेन ऑफ स्वॉर्ड्स आता है, तो इसका मतलब है कि आप इस समय शारीरिक या भावनात्मक रूप से बहुत थक चुके हैं। ऐसा लग सकता है कि आप अपने सबसे नीचे वाले स्तर पर हैं। यह कार्ड अत्यधिक थकान, हिम्मत टूटना या पूरी तरह से थक जाना दर्शाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि यह दुख का अंत भी दिखाता है। अब एक नई शुरुआत और धीरे-धीरे सुधार का समय आने वाला है।
शुभ रंग: पीला
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो एक भविष्यवाणी करने वाला टूल है जिसमें 78 कार्ड होते हैं, जिसका इस्तेमाल ज़िंदगी के हालात, भावनाओं, रिश्तों, करियर और आध्यात्मिक तरक्की के बारे में जानकारी पाने के लिए किया जाता है।
नहीं। टैरो एक आध्यात्मिक गाइडेंस टूल है और इसका काले जादू से कोई लेना-देना नहीं है।
टैरो सीधे समस्याओं को दूर नहीं करता है। यह गाइडेंस, क्लैरिटी और सॉल्यूशन देता है ताकि आप मज़बूत कदम उठा सकें।