इस सप्ताह मनाये जाएंगे महाशिवरात्रि, जया एकादशी जैसे त्योहार, जानें इस हफ़्ते का पूरा लेखा-जोखा!
फरवरी 2025 के इस अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने के साथ हम इस साल के नए महीने की तरफ एक ओर कदम बढ़ा देंगे। इसी के साथ, फरवरी का अंत होगा और मार्च अपने आगाज़ के लिए तैयार होगा। ऐसे में, आपके मन में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को लेकर सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि इस सप्ताह आपको कैसे परिणाम मिलेंगे? करियर में मिलेगी मनपसंद नौकरी या करना होगा इंतज़ार? व्यापार के लिए कैसा रहेगा समय? क्या स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी? प्रेम जीवन रहेगा मधुर या होंगे मतभेद? इन सभी सवालों के जवाब पाना चाहते हैं, तो आप एकदम सही जगह आए हैं। एस्ट्रोसेज एआई के साप्ताहिक राशिफल के इस लेख में आपको फरवरी के अंतिम सप्ताह से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की।
आपको बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह लेख हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद तैयार किया गया है। यह पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस लेख में आपको न सिर्फ फरवरी के चौथे सप्ताह यानी कि 24 फरवरी से 02 मार्च 2025 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मिलेगी, बल्कि इस दौरान कौन से ग्रह गोचर करेंगे और कौन से व्रत-त्योहारों को मनाया जाएगा, इससे भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। साथ ही जानेंगे, किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आता है इस हफ्ते।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
सबसे पहले हम नज़र डालेंगे इस सप्ताह के ज्योतिषीय पंचांग की, तो फरवरी 2025 के अंतिम सप्ताह की शुरुआत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि अर्थात 24 फरवरी 2025 को होगी जबकि इस सप्ताह का समापन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर हो जाएगा। इस सप्ताह के पंचांग के बाद अब हम आगे बढ़ेंगे और आपको बताएंगे इस दौरान कौन-कौन से व्रतों-त्योहारों को मनाया जाएगा और क्या है उनकी सही तिथि।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी व्यस्त ज़िन्दगी की भागदौड़ में व्रत-त्योहारों की तिथियां भूल जाते हैं, तो हमारे साप्ताहिक ब्लॉग का यह सेक्शन आपके लिए ही है जिसके अंतर्गत आपको फरवरी के अंतिम सप्ताह में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची दी जा रही है। चलिए अब बिना देर किये जानते हैं इस हफ़्ते में कब-कब कौन सा त्योहार पड़ रहा है।
विजया एकादशी (24 फरवरी 2025,सोमवार): साल भर में आने वाली एकादशी तिथि में से एक है विजया एकादशी जो कि सनातन धर्म में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस एकादशी से जुड़ी मान्यता है कि जो जातक विजया एकादशी का भक्तिभाव से व्रत करता है, उसे जीवन के हर कार्य में सफलता मिलती है।
प्रदोष व्रत (कृष्ण) (25 फरवरी 2025, मंगलवार): हिंदू धर्म में प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भक्तों द्वारा प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025, बुधवार): महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण त्योहार है जो कि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा एवं व्रत करते हैं। कहते हैं इस दिन शिव जी भक्त की पूजा से प्रसन्न होकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
फाल्गुन अमावस्या (27 फरवरी 2025, गुरुवार): हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या को सुख-संपत्ति में वृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शुभ माना गया है। साथ ही, यह तिथि पितरों का तर्पण व श्राद्ध करने के लिए भी श्रेष्ठ होती है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस सप्ताह (24 फरवरी से 02 मार्च, 2025) पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, ग्रहों की दशा, स्थिति या राशि में होने वाले बदलाव का प्रभाव मनुष्य जीवन पर पड़ता है इसलिए ग्रह की चाल या राशि में परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। बात करें इस सप्ताह की, तो इस अवधि में सिर्फ एक ग्रह का गोचर होगा जबकि 3 ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इन ग्रहों के गोचर के बारे में।
मंगल मिथुन राशि में मार्गी (24 फरवरी 2025): युद्ध के देवता के नाम से प्रसिद्ध मंगल देव अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए 24 फरवरी 2025 की सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
बुध का कुंभ राशि में उदय (26 फरवरी 2025): ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध 26 फरवरी 2025 की रात 08 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त से उदित हो जाएंगे। ऐसे में, जातकों को पुनः शुभ फल प्राप्त होंगे।
बुध का मीन राशि में गोचर (27 फरवरी 2025): बुद्धि, वाणी एवं तर्क के कारक ग्रह बुध महाराज उदित होने के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हुए 27 फरवरी 2025 की देर रात 11 बजकर 28 मिनट पर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।
शुक्र मीन राशि में वक्री (02 फरवरी 2025): प्रेम एवं भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र महाराज अपनी उच्च राशि मीन में 02 मार्च 2025 की सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर वक्री होने जा रहे हैं।
ग्रहण की बात करें, तो इस सप्ताह कोई ग्रहण नहीं लगेगा।
आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
28 फरवरी 2025
शुक्रवार
लोसर
सिक्किम
24 फरवरी से 02 मार्च 2025 के विवाह मुहूर्त
दिनांक एवं दिन
नक्षत्र
तिथि
मुहूर्त का समय
25 फरवरी 2025, मंगलवार
उत्तराषाढ़ा
द्वादशी, त्रयोदशी
सुबह 08 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 30 मिनट तक
01 मार्च 2025, शनिवार
उत्तराभाद्रपद
द्वितीया, तृतीया
सुबह 11 बजकर 22 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 02 मार्च, 2025
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस…..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह संभव है कि आपको कुछ ….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके मन में, नकारात्मक भावनाओं का ज्वार तेज़ी पर होगा। इससे….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह ग्रहों के शुभ संयोग से, उत्तरार्ध में प्रेम विवाह के योग बनेंगे। जिस ….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है, लेकिन आपका किसी भी बात पर….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ ….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपना खोया आत्मविश्वास और ऊर्जा, पुनः वापस लौटती….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस हफ्ते आप अपने अतीत से जुड़े कई राज, अपने प्रियतम के साथ साझा….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
पैरों में दर्द की समस्या, मोच, जोड़ों का दर्द से आपको इस हफ्ते निजात….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
प्रेम राशिफल के अनुसार, आपकी राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह संभव है कि आपको स्वास्थ्य कष्ट के कारण, कुछ समस्या ….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
ये सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए, बहुत ही अच्छा रहने….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य का मिजाज अच्छा रहने से, आपके आत्मबल…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
ये सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए, बहुत ही अच्छा रहने वाले हैं। इस…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस बात को आप इस सप्ताह अच्छी तरह समझ पाएंगे कि, अगर आप योग…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
अपने प्रेमी के प्रति आपकी सुन्दर भावनाओं में वृद्धि देखी जाएगी। परंतु …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
पिछले सप्ताह में आपको बेहतर स्वस्थ्य के लिए जितनी मेहनत करनी पड़ …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप महसूस करेंगे कि, आपका प्रेमी/प्रेमिका आप से…..(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
साल 2025 में महाशिवरात्रि कब है?
इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी।
2025 में शुक्र कब वक्री होंगे?
शुक्र 02 फरवरी 2025 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे।
बसंत पंचमी कब है 2025 में?
इस साल बसंत पंचमी का पर्व 02 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।
मंगल की मार्गी चाल से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, चौतरफा बरसेगा पैसा!
एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम आपको मंगल मिथुन राशि में मार्गी से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि तिथि एवं समय आदि। मंगल देव को साहस, निडरता एवं पराक्रम का ग्रह कहा जाता है। इस क्रम में, मंगल महाराज की स्थिति में होने वाला हर बदलाव चाहे गोचर, अस्त, वक्री या मार्गी अवस्था हो, संसार सहित सभी राशियों के जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आने की क्षमता रखता है। अब मंगल ग्रह जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करते हुए मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं और ऐसे में, इनकी यह अवस्था कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी जबकि कुछ के लिए अशुभ रहेगी।
इसके अलावा, जिस समय मंगल देव मिथुन राशि में मार्गी होंगे, उस समय यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर अवस्था में हैं, तो उन्हें मजबूत करने के लिए आपको कौन से उपाय करने चाहिए? मंगल की स्थिति में होने वाले इस परिवर्तन का देश-दुनिया और सभी राशियों पर कैसा प्रभाव होगा? इन सभी सवालों के जवाब हमें इस ब्लॉग में मिलेंगे। तो आइए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले बात करते हैं मंगल मार्गी के समय की।
मंगल मिथुन राशि में मार्गी: तिथि और समय
बात करें मंगल ग्रह की, तो मंगल महाराज 28 डिग्री पर मकर राशि में उच्च के होते हैं और कर्क राशि में 28 डिग्री पर नीच के हो जाते हैं। सभी 27 नक्षत्रों में मंगल देव द्वारा मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र शासित है। जब बात आती है गोचर की, तो चंद्रमा, बुध और शुक्र देव की तुलना में मंगल हर 45 दिनों के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। पिछले साल यानी कि वर्ष 2024 में 07 दिसंबर 2024 को कर्क राशि में वक्री हो गए थे और अब यह एक लंबे समय तक वक्री रहने के बाद 24 फरवरी 2025 की सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे। इनके मार्गी होने से पुनः यह जातकों को सकारात्मक परिणाम देने लग जाएंगे। आइए अब जानते हैं कि ग्रह की मार्गी अवस्था क्या होती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
क्या होता है ग्रह का मार्गी होना?
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव के अलावा प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते हुए अस्त, उदय, वक्री और मार्गी होते हैं। जब कोई ग्रह अपने पथ पर चलते हुए उल्टा या पीछे की तरफ चलता हुआ प्रतीत होता है, तो इसको ग्रह का वक्री होना कहते हैं। लेकिन, जब ग्रह वक्री अवस्था में रहने के बाद पुनः आगे की दिशा में चलना शुरू कर देता है, तो इसे ग्रह का मार्गी होना कहते हैं। वक्री होने पर मंगल ज्यादा अच्छे परिणाम नहीं दे पा रहे थे, लेकिन मार्गी होने पर अब यह दोबारा जातकों को शुभ फल देने लग जाएंगे। अब जानते हैं मंगल देव के मिथुन राशि में उपस्थिति के बारे में।
मिथुन राशि में मंगल: विशेषताएं
हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि मंगल देव और बुध ग्रह एक-दूसरे के शत्रु माने गए हैं। लेकिन, ज्योतिषीय दृष्टि से मंगल की मिथुन राशि में उपस्थिति विशेष मानी जाती है जो अच्छे और बुरे दोनों तरह से आपकी ऊर्जा, दृष्टिकोण और कार्यों को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। सामान्य शब्दों में कहें तो, यहां मंगल जातकों को मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।
ऐसे जातक जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह मिथुन राशि में विराजमान होते हैं, वह बातों-बातों में अपनी भावनाएं दूसरे के सामने रखते हैं।
ऐसे लोग डिबेट करने में माहिर होते हैं और किसी मुद्दे पर होने वाली चर्चाओं का लुत्फ़ लेते हुए दिखाई देते हैं।
इच्छाओं के ग्रह के रूप में मंगल मिथुन राशि में वाले जातकों को तेज़ बुद्धि एवं बेहतरीन संचार कौशल का आशीर्वाद देते हैं।
ऐसे जातक अक्सर जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं और यह नई-नई चीज़ों को जानने में रुचि रखते हैं।
मिथुन राशि में मंगल होने पर जातक बेहद बेचैन रहते हैं और लंबे समय तक किसी एक प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर सकते हैं।
हालांकि, ऐसे लोग मल्टीटास्किंग होते हैं और मुश्किल काम को आसानी से कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी इन्हें असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
चलिए अब आपको अवगत करवाते हैं ज्योतिष में मंगल ग्रह के महत्व के बारे में।
मंगल ग्रह को नवग्रहों में सबसे आक्रामक एवं उग्र ग्रह का दर्जा प्राप्त है।
यह स्वभाव से पुरुष ग्रह है और इनमें उग्र तत्व शामिल हैं।
वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, जोश, जुनून और ऊर्जा के कारक माना जाता है।
मंगल ग्रह के दूसरे ग्रहों के साथ संबंध के बारे में बात करें, तो यह सूर्य, चंद्रमा, गुरु और मंगल के मित्र माने गए हैं।
इसके विपरीत, मंगल देव शुक्र और शनि के साथ तटस्थ संबंध रखते हैं।
हालांकि, बुध, राहु और केतु से मंगल शत्रुता के भाव रखते हैं।
इन्हें राशि चक्र में मेष राशि और वृश्चिक राशि पर स्वामित्व प्राप्त हैं।
मंगल को चमकीले लाल रंग के तौर पर दर्शाया जाता है इसलिए इन्हें लाल ग्रह भी कहते हैं।
सप्ताह के सात दिनों में मंगल महाराज को मंगलवार का दिन समर्पित है।
सभी बहुमूल्य रत्नों में मंगल ग्रह का रत्न लाल मूंगा होता है। विशेष रूप से यह उन जातकों के लिए फलदायी साबित होता है जो मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से पीड़ित होते हैं। लेकिन, आपको कोई भी रत्न धारण करने से पहले एक अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।
कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर जातक की सेहत पर असर पड़ता है और वह ज्यादातर समय थकान महसूस करता है। कार्यों में मन नहीं लगता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं।
मंगल देव की कमज़ोर स्थिति की वजह से जातक की भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। ऐसा व्यक्ति मानसिक तनाव या अवसाद की चपेट में आ जाता है।
मंगल महाराज की दुर्बल अवस्था विवाह में देरी का कारण बनती है और बात बनते-बनते बिगड़ जाती है।
कुंडली में मंगल के खराब होने पर जातक को नेत्र रोग, ब्लड प्रेशर,फोड़े-फुंसी या पथरी जैसे रोग परेशान कर सकते हैं।
मंगल की नकारात्मक स्थिति आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं बढ़ाने का काम करती हैं। साथ ही, कर्ज और जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद जन्म ले सकते हैं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
2025 में मंगल मिथुन राशि में मार्गी कब होंगे?
मंगल ग्रह 24 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे।
मंगल ग्रह की राशि कौन सी है?
राशि चक्र में मेष और वृश्चिक राशि पर मंगल देव का शासन है।
मिथुन राशि का स्वामी कौन है?
बुध ग्रह को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 23 फरवरी से 01 मार्च, 2025
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (23 फरवरी से 01 मार्च, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह समय अपनी वाणी और बातों से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए अनुकूल है। पिछले कुछ सप्ताह में जो गलतफहमियां पैदा हुई हैं, उन्हें आप अपनी समझदारी और संचार कौशल से सुलझा सकते हैं।
प्रेम जीवन: आपके रिश्ते में जो गलतफहमियां थीं, अब वो सब दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते में प्यार एवं रोमांस बढेगा। खुलकर बात करने और स्पष्टता की वजह से आपके और आपके पार्टनर का रिश्ता मज़बूत होगा।
शिक्षा: मूलांक 1 वाले छात्र जिन चुनौतियों का सामना कर रहे थे, अब वे सब दूर हो जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने के लिए छात्र अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ उठा सकते हैं। जो छात्र लेखन, पत्रकारिता या कोई भाषा सीख रहे हैं, तो उनके लिए यह भविष्यवाणी एकदम सटीक बैठती है।
पेशेवर जीवन: इस मूलांक वाले जातकों के लिए करियर के हिसाब से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके उत्कृष्ट नेतृत्व और संचार कौशल की वजह से आपको अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों से मान्यता प्राप्त होगी।
सेहत: यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नज़र आ रहा है। स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आपको ध्यान करने, स्वस्थ आहार लेने और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और नियमित रूप से एक तुलसी का पत्ता खाएं।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इसके साथ ही आप जिन लोगों की परवाह करते हैं, उनके साथ आपका रिश्ता मज़बूत होगा। चूंकि, कविता या बातचीत से आपको सुरक्षा का एहसास होता है इसलिए आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने रिश्ते में प्यार और रोमांस का अनुभव करेंगे। इस समय आपका जीवन अनुकूल रहने वाला है। वहीं विवाहित जातक संतुष्ट महसूस करेंगे।
शिक्षा: जो छात्र प्रिंट मीडिया, साहित्य या कविता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वे स्फलता हासिल करेंगे और उनके पास कई नए विचार होंगे।
पेशेवर जीवन: आप करियर के क्षेत्र में प्रगति करेंगे और आपको नौकरी बदलने को लेकर कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो जातक लेखन, बैंकिंग, शिक्षा के क्षेत्र में या परामर्श देने का काम करते हैं, उन्हें अपने करियर में उन्नति मिलने की संभावना है।
सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव की वजह से आपको ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ 108 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आप आध्यात्मिक मार्ग की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आप तीर्थयात्रा पर जाने का फैसला भी ले सकते हैं। आपको अपने पिता, गुरु या पिता के समान व्यक्ति से आशीर्वाद लेने की सलाह दी जाती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह विवाहित जातक अपने पार्टनर के साथ अपनी किसी पसंदीदा जगह पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। अपने पार्टनर को अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए यह समय अनुकूल है।
शिक्षा: उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए यह अच्छा समय है। अगर आप किसी विदेशी विश्वविद्यालय में पीएचडी या मास्टर डिग्री में दाखिले का इंतज़ार कर रहे हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप अपने पेशेवर क्षेत्र में अपने काम में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं। आप किसी पुराने काम को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगा सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप आपको अपने सुपरवाइज़र या उच्च अधिकारी से सराहना या मान्यता मिल सकती है। वहीं जो जातक लाइफ कोच, मार्गदर्शक और शिक्षक का काम करते हैं, उन्हें अपने विचारों को साझा करने में आनंद मिलेगा।
सेहत: आपको साफ-सफाई का ध्यान रखने और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप ज्यादा मीठी और चिकनाई वाली चीज़ों से परहेज़ करें। इसके अलावा आपको अपने व्यक्तित्व को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय: आप भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास चढ़ाएं।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 4 वाले जातक अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित और प्रेरित करने में सक्षम होंगे। इससे आपको ज्यादा से ज्यादा प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, आपको सोच-समझकर बोलने की सलाह दी जाती है क्योंकि जो लोग विचारों को गहराई से समझ नहीं पाते हैं, उन्हें आपके विचार मूर्खतापूर्ण लग सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर से बहस करने या उन पर दबाव बनाने के बजाय उनसे बात करने और उनकी परिस्थिति को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी की ईमानदारी पर सवाल न उठाएं और एक-दूसरे को थोड़ी आज़ादी देने का प्रयास करें।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने या विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। थिएटर में अभिनय करने वालों और पत्रकारिता एवं कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को इस सप्ताह लाभ होने के आसार हैं।
पेशेवर जीवन: जो जातक मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन या आयात-निर्यात की कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए यह अच्छा समय है और वे मोटा मुनाफा कमाएंगे। इसके अलावा मनोरंजन के नए स्रोत या विदेशी मीडिया से प्रेरित होकर आप कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत आपके हाथ में रहने वाली है इसलिए आप व्यायाम करें, स्वस्थ आहार लें, ध्यान करें और ज्यादा मीठा एवं चिकनाई वाली चीज़ें न खाएं।
उपाय: आप इस सप्ताह कुछ पौधे लगाएं।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आपकी बुद्धि काफी तेज़ रहेगी और ऐसे में आप अपनी बुद्धि के दम पर व्यापार में मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आप दूसरों को प्रभावित करने में समर्थ होंगे।
प्रेम जीवन: मूलांक 5 वाले विवाहित जातकों को अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा इसलिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण और लाभकारी रहने वाला है। हालांकि, मज़ाक उड़ाने वाले स्वभाव की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अपने प्रदर्शन को सुधारने का काम कर सकते हैं। लेखन, पत्रकारिता और किसी भाषा का कोर्स कर रहे जातकों के लिए खासतौर पर यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।
पेशेवर जीवन: जो जातक डेटा साइंटिस्ट, आयात-निर्यात, मोल-भाव करने वाले और बैंकर के रूप में काम करते हैं, उनके करियर के लिए यह समय शानदार रहने वाला है।
सेहत: इस सप्ताह आप अपने शरीर एवं स्वास्थ्य को समय दें, इससे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपनी सेहत, फिटनेस और ऊर्जा के स्तर में सुधार लाने के लिए इस सप्ताह का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
उपाय: आप ज्यादा से ज्यादा हरे रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम अपनी जेब मं हरे रंग का रुमाल ज़रूर रखें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। इस समय आप अपने दम पर सफलता पाने की इच्छा रख सकते हैं। आप नृत्य, संगीत, मेकअप और खुद को निखारने पर पैसे खर्च कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: रोमांस और प्यार के मामले में यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर खुशी महसूस होगी।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने या विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। थिएटर में अभिनय करने वालों, इंटीरियर डिज़ाइनिंग, फैशन या डिज़ाइनिंग के किसी अन्य क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस सप्ताह लाभ होने के आसार हैं।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में यह समय आपके लिए परीक्षा वाला साबित हो सकता है एवं आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। अपने विचारों को व्यवस्थित करने, अपने संचार कौशल में सुधार करने और दूसरों को अपनी बुद्धिमानी दिखाने के लिए यह अनुकूल समय है।
सेहत: इस सप्ताह मूलांक 6 वाले जातक स्वस्थ और फिट महसूस करेंगे। आप अपना ध्यान रखें, स्वस्थ आहार लें और व्यायाम करें।
उपाय: आप अपने घर में सफेद फूल लगाएं और उनकी देखभाल करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 7 वाले जातकों को कम बोलने और बात करते समय शांत एवं सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके गुस्सैल और आक्रामक व्यवहार की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं और आपके प्रियजनों को चोट पहुंच सकती है।
प्रेम जीवन: आप अपने दोस्तों से दूरी बनाकर रखें और शांत रहें। अगर आप बहस या मतभेद से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हैं, तो आपका वैवाहिक एवं प्रेम जीवन सुखमय रह सकता है।
शिक्षा: मूलांक 7 वाले जो छात्र लेखन, पत्रकारिता और कोई अन्य भाषा सीख रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह बहुत लाभकारी रहने वाला है।
पेशेवर जीवन: आप इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं का आंकलन करेंगे और इसके परिणाम के अनुसार आप अपने भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। व्यापारी कोई नया कौशल सीख सकते हैं। इसके साथ ही बिज़नेस को लेकर उनका दृष्टिकोण सकारात्मक रहने वाला है और वे टीम के साथ काम करेंगे एवं लोगों के साथ अपने संबंधों को बेहतर करेंगे।
सेहत: इस समय आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं इसलिए आपको अपने खाने-पीने और साफ-सफाई को लेकर सावधान रहना चाहिए। आप अपने शरीर का अच्छे से ख्याल रखें और पर्याप्त नींद लें।
उपाय: आप अपने घर पर मनी प्लांट या हरे-भरे पौधे लगाएं।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आप जोश से भरे रहेंगे और प्रभावशाली तरीके से बात करेंगे। आप अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय रहने वाले हैं। दूसरों को मनाने या समझाने में माहिर होने की वजह से आप अपने काम को पूरा कर पाएंगे।
प्रेम जीवन: यदि आप सिंगल हैं और किसी को पसंद करते हैं, तो इस सप्ताह आप उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। मुमकिन है कि आपको उनकी तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया या जवाब मिले। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जाने का फैसला कर ले सकते हैं।
शिक्षा: मूलांक 8 वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। आप सफलता एवं सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। कुछ विद्यार्थियों के पास कानूनी शिक्षा लेने का विकल्प भी हो सकता है।
पेशेवर जीवन: जो जातक मार्केटिंग, कानून और चार्टर्ड अकाउंटिंग के क्षेत्र में काम करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने मुनाफे को बढ़ाने और अच्छे क्लाइंट बनाने का अवसर मिलेगा।
सेहत: यदि आप अपनी सेहत और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको त्वचा से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है।
उपाय: आप खासतौर पर तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
आप अपनी कड़ी मेहनत और प्रबंधन के कौशल की मदद से कार्यक्षेत्र में चीज़ों को व्यवस्थित करने में सक्षम होंगे। इससे आपके प्रदर्शन और उत्पादकता में सुधार आने की उम्मीद है। आपको अपने प्रतिस्पर्धा करने के जज्बे की वजह से अपने साथियों और प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल करने में मदद मिल सकती है।
प्रेम जीवन: जो सिंगल जातक सच्चे प्रेम की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। आप अपने आकर्षण और बातचीत करने के तरीके से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। हालांकि, आपकी ॐची आवाज़ को आपके आक्रामक और दूसरों पर हावी होने के व्यवहार के रूप में ली जा सकती है इसलिए आपको धीरे बोलने और अपनी ऊर्जा को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के आसार हैं। वे परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। इसके अलावा ये लेखन, पत्रकारिता और किसी अन्य भाषा को सीखने में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: जो जातक अपनी कंपनी शुरू करने की सोच रहे हैं या जो अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आय का नया स्रोत बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सप्ताह उत्कृष्ट साबित होगा। इस सप्ताह आपको कई लाभकारी अवसर मिलने की संभावना है।
सेहत: इस सप्ताह मूलांक 9 वाले जातकों को उचित देखभाल और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें और अपनी दिनचर्या में व्यायाम एवं ध्यान को शामिल करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. मूलांक 6 का स्वामी ग्रह कौन है?
उत्तर. इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।
प्रश्न 2. मूलांक 6 वाले जातकों को क्या पसंद है?
उत्तर. इन्हें लग्ज़री चीज़ें ज्यादा आकर्षित करती हैं।
प्रश्न 3. क्या मूलांक 9 वाले जातक गुस्सैल होते हैं?
उत्तर. इस अंक के स्वामी मंगल हैं इसलिए इनके स्वभाव में आक्रामकता देखी जा सकती है।
भारत बनाम पाकिस्तान: 2025 की सबसे बड़ी जंग में, कौन पड़ेगा किस पर भारी?
भारत बनाम पाकिस्तान: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 23 फरवरी 2025 को होने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, यह मैच दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस दिन के ग्रह-गोचर भारत का फ़ेवर करेंगे या फिर करेंगे पाकिस्तानी टीम का सपोर्ट? आइए जानते हैं कि ज्योतिष और अंक ज्योतिष क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं इस मैच को लेकर?
भारत और पाकिस्तान की कुंडली
सबसे पहले हम ज्योतिष के नजरिये से देखते हैं। ज्योतिष के अनुसार आजाद भारत की लग्न वृष राशि की मानी गई है, जबकि चंद्र राशि कर्क है।
23 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 बजे के अनुसार, उस समय चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। आजाद भारत की कुंडली के लग्न के अनुसार यह आठवें भाव में रहेगा। इसे सामान्य तौर पर अनुकूल नहीं माना जाता है। तीसरे भाव का स्वामी होकर चंद्रमा का आठवें भाव में जाना पराक्रम को कमजोर करने वाला माना गया है। वहीं चंद्र राशि के अनुसार देखें तो, चंद्रमा छठे भाव में रहेगा, जो सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने वाला माना जाता है और प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में विजय दिलाने वाला माना जाता है। ज्योतिष के नजरिए से एक कसौटी में भारत की स्थिति कमजोर तो वहीं दूसरे में काफी मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, पहली कसौटी अर्थात जब चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा वहां से भी अप्रत्याशित लाभ मिलने की बात विद्वान ज्योतिषी कहते हैं, लेकिन दूसरी कसौटी में अच्छी मजबूती का प्रत्यक्ष संकेत मिल रहा है। दोनों स्थितियों का प्रतिशत निकालें तो परिणाम एवरेज या एवरेज से थोड़ा बेहतर कहा जा सकता है।
पाकिस्तान की कुंडली
वहीं, पाकिस्तान की लग्न मेष और राशि मिथुन है। पाकिस्तान के लिए देखा जाए तो, लग्न कुंडली अर्थात मेष लग्न के अनुसार चंद्रमा नवम भाव में रहेगा, जो औसत परिणाम देने वाला कहा जाएगा। जबकि चंद्र राशि के अनुसार चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगा। वैसे तो अन्य मामलों के लिए सप्तम भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है, लेकिन प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में यहां का चंद्रमा औसत लेवल के परिणाम देता है। अब दोनों देशों के गोचर अर्थात भारत और पाकिस्तान के गोचर को आपस में मिलाया जाए, तो हम पाते हैं कि दोनों टीमें लगभग बराबरी की स्थिति में हैं, फिर भी मामूली अंतर से भारत को बेहतर कहा जा सकता है। आइए अब अंक ज्योतिष के नजरिए से भी दोनों देशों को मिलने वाली अंक ऊर्जा का परीक्षण कर लेते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, भारत-पाकिस्तान का मैच
पाकिस्तान के अलग होने की तारीख 14 अगस्त 1947 मानी गई है जिसके अनुसार पाकिस्तान का मूलांक 5 और 7 भाग्यांक बनता है। वहीं, आजाद भारत की तारीख 15 अगस्त 1947 मानी जाती है और इस तारीख के अनुसार भारत का मूलांक 6 और भाग्यांक 8 बनता है। जिस तारीख को यह मैच होना है अर्थात 23 फरवरी 2025 को, उस तारीख का मूलांक 5 और भाग्यांक 7 बनता है। आइए अब देखते हैं कि भारत के मूलांक और भाग्यांक के लिए 23 फरवरी 2025 के दिन की ऊर्जा कैसी रहेगी?
भारत: क्या कहते हैं इस दिन के अंक और मूलांक
सबसे पहले हम भारत और पाकिस्तान के मूलांक के अनुसार उस दिन के बारे में देखते हैं।
भारत के मूलांक 6 के लिए उस दिन का मूलांक 5 मित्रवत संबंध रखता है। यह पहला पॉइंट भारत के खाते में जाता है।
वहीं, उस दिन का भाग्यांक भी भारत के मूलांक 6 के साथ अच्छे संबंध रखता है। यह एक अंक भी भारत के खाते में जाता है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जिसका नामांक 2 है, भारत के साथ उसका संबंध ठीक नहीं है।
पाकिस्तान: क्या कहते हैं इस दिन के अंक और मूलांक
पाकिस्तान के मूलांक 5 के साथ देखें, तो मैच के दिन का अंक भी 5 है जो पाकिस्तान को पूरी तरह से समर्थन दे रहा है। हालांकि, इस मामले में यानी कि इस पॉइंट में भारत को भी अच्छे मार्क्स मिले थे, लेकिन तुलना करें तो 6 की तुलना में उस दिन का अंक 5 पाकिस्तान के अंक पांच का अधिक सपोर्ट करेगा। लेकिन, भाग्यांक के मामले में पाकिस्तान औसत लेवल के परिणाम प्राप्त कर रहा है जबकि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जिसका नामांक 2 है, वह पाकिस्तान के सपोर्ट में भी नजर नहीं आ रहा है, अर्थात उस पिच की एनर्जी का लाभ दोनों टीमों को लगभग एक जैसा मिलने वाला है।
मूलांक के मामले में टोटल करने पर भारत को थोड़े से बेहतर अंक मिल रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान टोटल में मामूली अंतर से पीछे होने के बावजूद भी अंक 5 का बेहतर सपोर्ट पाने के कारण, किसी भी मामले में भारत से कमजोर नजर नहीं आ रहा है। देखा जाए तो ऑन पेपर भारत को हम थोड़ा सा बेहतर कह सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है। उनकी युक्ति यहां बेहतर काम कर सकती है। अतः यहां से लगभग बराबरी का ही मामला समझ में आ रहा है।
दोनों टीमों का भाग्यांक
बात करें दोनों टीमों के भाग्यांक की, तो भारत का भाग्यांक मैच वाले दिन के अंक पांच के साथ अच्छे संबंध रख रहा है जबकि मैच वाले दिन का जो भाग्यांक है, वह भारत के विरुद्ध जाता हुआ नजर आ रहा है।
वहीं। पाकिस्तान के भाग्यांक 7 के साथ देखें तो उस दिन का अंक 5 औसत है, जबकि भाग्यांक 7 पूरी तरह से समर्थन में रहेगा। यहां भी स्थितियां बराबर नजर आ रही हैं लेकिन मामूली से अंतर से पाकिस्तान को कुछ फायदा मिल सकता है।
अब दोनों टीमों के नामांक के अनुसार देखें, तो हमारी जानकारी के अनुसार अभी भी भारतवर्ष इंडिया के नाम से ही मैच खेल रहा है और इंडिया का नामांक 3 है जबकि पाकिस्तान का नामांक 7 है।
इंडिया के नामांक 3 के साथ उस दिन का मूलांक अच्छे संबंध नहीं रखता है जबकि पाकिस्तान के नामांक 7 के साथ औसत संबंध रख रहा है। वही, उस दिन का भाग्यांक भारत को औसत तो पाकिस्तान को अनुकूल परिणाम दे रहा है।
सारांश: देखा जाए तो ज्योतिष और अंक ज्योतिष दोनों के दृष्टिकोण से ही दोनों टीमें लगभग बराबरी पर हैं। कुछ एक बिंदुओं में टीम इंडिया आगे निकलती हुई दिख रही है तो कुछ एक मामलों में पीछे भी नज़र आ रही है। यही कारण है कि दोनो का एवरेज लगभग बराबरी का है। वैदिक ज्योतिष के दृष्टिकोण से इंडिया को मामूली अंतर से बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है, तो वहीं अंक ज्योतिष पाकिस्तान का फेवर करती हुई प्रतीत हो रही है। ऐसी स्थिति में मामला बहुत ही ज्यादा पेचीदा नजर आ रहा है। ज्योतिष हो या फिर अंक ज्योतिष दोनों ही अपनी-अपनी जगह अद्भुत परिणाम देने वाली विद्या हैं।
ऐसे में दोनों ही विद्याओं के महत्व को कम नहीं माना जाना चाहिए, लेकिन आप किसी एक नतीजे को जानने के लिए यहां तक पहुंचे हैं। अतः आपको कन्फ्यूजन से बचाने के लिए हमें एक नाम लेना ही पड़ेगा, तो हम विजेता टीम के रूप में भारत का नाम ले सकते हैं क्योंकि भविष्य बताने की सभी विद्याएं ज्योतिष के माध्यम से ही निकली हैं अर्थात वैदिक ज्योतिष सर्वोपरि है। अतः उसके कैलकुलेशन को हम तुलनात्मक रूप से थोड़ा अधिक महत्व देते हुए भारत को विजेता मान सकते हैं। फिर भी भारत की खिलाड़ियों को पाकिस्तान की टीम को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। एक छोटा सा गलत फैसला टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
टैरो साप्ताहिक राशिफल (23 फरवरी से 01 मार्च, 2025): इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत!
टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 01 मार्च, 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषयों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 23 फरवरी से 01 मार्च, 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 01 मार्च, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
मेष राशि के जातकों को टैरो राशिफल में टेन ऑफ कप्स कार्ड मिला है। अगर आप विवाहित हैं, तो यह कार्ड विवाह और रिश्ते में प्रतिबद्ध़ता को लेकर एक अच्छा संकेत दे रहा है। यह एक सोलमेट कार्ड है इसलिए इस समय आपके रिश्ते में सब कुछ अच्छा चल रहा है। यह कार्ड शांतिपूर्ण और खुशहाल रिश्ते को दर्शाता है।
किंग ऑफ वैंड्स का कहना है कि आप पैसों को अच्छी तरह से संभालने में सक्षम हैं। इस समय आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर रह सकती है क्योंकि आप पैसों की बचत करने के साथ-साथ पैसे खर्च करने के लिए भी तैयार रहते हैं। इस संतुलन की वजह से आप अपनी आमदनी को बचाने सक्षम होंगे। आप इन नियमों का पालन करते रहें। पैसे बचाना समझदारी है लेकिन खासतौर पर दूसरों पर पैसे खर्च कर आप उनके प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं।
नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कार्यक्षेत्र में महत्वाकांक्षा, कुछ करने और फोकस को दर्शाता है। भले ही आपके लक्ष्य बहुत दूर हों लेकिन आप उन्हें पाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। इस समय आप कड़ी मेहनत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं क्योंकि जो आप चाहते हैं, उसे पाने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप धीरे-धीरे काम करें और विश्वास रखें कि कड़ी मेहनत का फल आपको ज़रूर मिलेगा। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको अपने होने वाले बॉस को दिखाना होगा कि आप कितने भरोसेमंद और प्रतिबद्ध हैं।
सेहत के मामले में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड संपूर्ण सेहत में सुधार के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप जिस बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, उससे उबरने के लिए आपको दूसरों की मदद और सहयोग लेने की आवश्यकता है। आप किसी मेडिकल प्रोफेशनल की मदद भी ले सकते हैं।
शुभ अंक: 10
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द टॉवर (रिवर्स्ड)
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन में वृषभ राशि वालों को फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि विवाद, बहस और मतभेद की ओर इशारा कर रहा है। यह कार्ड बता रहा है कि आपके और पार्टनर के बीच छोटी-मोटी बातें कलह का रूप ले सकती हैं जिसकी वजह किसी बात को लेकर असहमति होने की आशंका है। साथ ही, यह मतभेद मन में दबी हुई भावनाओं का परिणाम भी हो सकता है।
आर्थिक जीवन में द टॉवर (रिवर्स्ड) कह रहा है कि इस राशि के जातक खुद को आर्थिक समस्याओं से बाहर निकालने में सक्षम होंगे और यदि आप ऐसा करने में सफल होते हैं, तो आपको स्वयं को थोड़ा आराम देना होगा। हालांकि, यह कार्ड बताता है कि यदि आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको जीवन की नकारात्मक परिस्थितियों को स्वीकार करना होगा जैसे कि अगर आप हाल-फिलहाल में कंगाल होने से बचने में सफल रहे हैं, तब आपके लिए इन हालातों को स्वीकार करना फलदायी साबित होगा।
बात करें करियर की तो, वृषभ राशि के जातकों को पूरा भरोसा होगा कि इनके सभी लक्ष्य पूरे होंगे। आपकी सकारात्मकता लोगों की नज़रों में आएगी और ऐसे में, आपको उन अवसरों की प्राप्ति होगी जिनकी आप आशा कर रहे थे। साथ ही, अगर आप नए पद या नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो यह कार्ड आशा को बनाए रखने का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा, जिन जातकों ने पिछले कुछ समय में चुनौतियों या कुछ समस्याओं का सामना किया है, तो अब आपके जीवन में जल्द ही शांति लौट आएगी।
स्वास्थ्य के मामले में ऐस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड एक नई शुरुआत और स्वास्थ्य में होने वाले सुधार का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड कहता है कि आपको अपनी सेहत की कमान अपने हाथों में लेनी होगी और उत्तम स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करने होंगे।
शुभ अंक: 33
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द डेविल
करियर: द एम्पेरर
स्वास्थ्य: द वर्ल्ड
मिथुन राशि के जातकों को प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड प्राप्त हुआ है जो इस बात की तरफ संकेत कर रहा है कि अगर आप किसी इंसान का दिल जीतना चाहते हैं, तो आपको धैर्य बनाए रखना होगा। यह एक ऐसी अवधि को दर्शाता है जहां आप जीवन में प्रेम के अलावा स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की तलाश कर रहे हैं। अगर आप रिश्ते में स्पष्टता और कुछ कायदे स्थापित करने के इच्छुक हैं, तो आपको जीवन में कुछ ज़रूरी परिवर्तन लेकर आने होंगे।
आर्थिक जीवन को देखें तो, द डेविल कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अपनी छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करने या बेकार की चीज़ें खरीदने में बिना सोचे-समझे धन खर्च कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इस राशि के जातक नशा, शराब आदि बुरी आदतों में भी पैसे बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में, यह कार्ड आपको सावधान कर रहा है कि अगर आपने समय रहते हुए अपनी आदतों में बदलाव नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।
आपके सफल करियर के पीछे आपकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और एकाग्रता होगी। हालांकि, नौकरी ढूंढने या करियर में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए द एम्पेरर कार्ड आपको अनुशासन में और दृढ़ रहते हुए आगे बढ़ने के लिए कह रहा है। इन लोगों के लिए इस समय करियर में कोई नई शुरुआत करना या फिर नई प्रक्रिया लागू करना फलदायी साबित होगा।
स्वास्थ्य की बात करें तो, द वर्ल्ड कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि फरवरी के चौथे सप्ताह में आपकी सेहत उत्तम रहेगी। जहां तक सवाल आपके स्वास्थ्य का है, तो आपके लिए इस समय चिंता की कोई बात नहीं होगी।
शुभ अंक: 32
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द मून
कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द फूल कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपकी लव लाइफ रोमांचक रहेगी और उसमें भरपूर रोमांस रहेगा। लेकिन इसके साथ ही आपके पार्टनर के व्यवहार में थोड़ी अस्थिरता देखने को मिल सकती है। जिन जातकों को पहले से ही प्रेम संबंध चल रहा है, वे अपने पार्टनर के साथ बहुत खुश रहेंगे और प्यार में डूबे रहेंगे।
टैरो राशिफल में कर्क राशि को वित्तीय स्तर पर टू ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है। इस कार्ड के अनुसार आपको करियर और वित्त के मामले में दीर्घकालिक लक्ष्यों और आकांक्षाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। इस कार्ड का एक संकेत यह भी हो सकता है कि यह समय पेशेवर विकास और वित्तीय स्थिरता के लिए निर्णय लेने और योजना बनाने के लिए अनुकूल है।
करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मज़बूत कार्य नीति, प्रतिबद्धता और इच्छाशक्ति को दर्शाता है। अगर आपके टैरो राशिफल में यह कार्ड आता है, तो इसका मतलब है कि आप अपनी नौकरी या बिज़नेस में कड़ी मेहनत करेंगे और अपनी पिछली सफलताओं का लाभ उठाएंगे।
कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं और ये नकारात्मक विचार आपकी शांति भंग कर रहे हैं। खुद को चिंता और अवसाद से बचाने के लिए आप चिकित्सा सहायता ले सकते हैं। आप अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के नज़दीक रहें।
सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड यह दर्शाता है कि एक मुश्किल दौर के बाद अब चीज़ें सुधर रही हैं। एक-दूसरे को ठीक होने, रिश्ते में स्थिरता लाने और खुलकर बात करने का मौका दें। अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और मज़बूत करने का यह उत्तम समय है।
यह कार्ड अपनी वित्तीय स्थिति को मज़बूत करने, भविष्य के लिए योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए कुछ कदम उठाने की आपकी क्षमता को दर्शाता है। इस कार्ड से यह संकेत भी मिल रहा है कि अब आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलना शुरू हो गया है।
ऐट ऑफ वैंड्स कार्ड तेज़ी से आगे बढ़ने का प्रतीक है। यह नियम दर्शाता है कि करियर की वजह से आपके धन में वृद्धि होगी या करियर में मिल रहे अवसरों से आपकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। कभी-कभी यह कार्ड इस बात का भी संकेत दे सकता है कि आपको इस सप्ताह किसी व्यापारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा नहीं है, तो शायद आप अपने काम में हो रही तरक्की को ज्यादा अच्छे से समझ पा रहे हैं। आपको ऐसा महूसस होगा जैसे आप अपने करियर में बहुत तेज़ी से प्रगति कर रहे हैं।
सेहत के मामले में किंग ऑफ वैंड्स कार्ड जोश और ऊर्जा का संकेत दे रहा है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आप स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित हैं।
शुभ अंक: 19
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द एम्पेरर
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स
प्रेम जीवन की बात करें, तो कन्या राशि के जातकों को द एम्परेर कार्ड मिला है। रोमांस के दृष्टिकोण से यह कार्ड कुछ ज्यादा रोमांटिक नहीं होता है और एक बहुत ही गंभीर व्यक्ति को दर्शाता है लेकिन फिर भी टैरो राशिफल में इस कार्ड का आना सहायक हो सकता है। इस कार्ड का कहना है कि हमें रोमांस और रिश्तों को समझदारी, अनुशासन, योजना और तर्क के साथ संभालना चाहिए। यदि रिश्तों को ठीक तरह से संभाला न गया, तो ये आप पर हावी हो सकते हैं और आपके लिए समस्याओं की वजह बन सकते हैं।
इस समय आप अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर बहुत ज्यादा दबाव और तनाव महसूस कर रहे हैं। नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड अक्सर परिस्थिति को ठीक तरह से देखने के बजाय उसे बढ़ा-चढ़ाकर देखने से होने वाली चिंता और परेशानी को दर्शाता है। भले ही आप जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, वह वास्तव में हो। ऐसे में आपका डर आपके नकारात्मक विचारों की वजह से होता है। इस समय आपके लिए किसी ऐसे व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है जिनका दृष्टिकोण आपसे अलग हो।
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से ज्यादा व्यस्त रहने वाला है और आपको ऐसे काम करने पड़ सकते हैं, जो आपके नहीं होंगे या फिर आपको ऐसे काम मिलेंगे जो करियर में प्रगति पाने के लिए सहायक साबित होंगे। दूसरे लोग आपकी समझदारी और काम को संभालने की आपकी क्षमता से प्रभावित हो सकते हैं। यह केवल एक अस्थायी स्थिति होनी चाहिए।
फाइव ऑफ कप्स कार्ड का कहना है कि आपको सेहत के मामले में खुद की देखभाल करने और भावनात्मक रूप से ठीक होने की आवश्यकता है। इस कार्ड का कहना है कि आप किसी नुकसान की तकलीफ या भावनात्मक बोझ के तले दबे हुए हैं जिसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ रहा है।
तुला राशि वालों को नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपके लिए रिश्ते को लेकर प्रतिबद्ध रहना मुश्किल हो सकता है। इन जातकों को ऐसे काम करते रहने होंगे, जिसमें ये बुद्धि का इस्तेमाल कर सकें ताकि इन्हें बोरियत न हो। इन जातकों को भावनात्मक रूप से किसी के करीब जाने में भी मुश्किल हो सकती है।
वित्त और करियर के मामले में किंग ऑफ कप्स कार्ड का कहना है कि सफलता पाने के लिए भावनात्मक रूप से मज़बूत होना और व्यवहार में कुशल होना आवश्यक है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आपको अपने पेशेवर जीवन में किसी बड़े और समझदार व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है।
यह कार्ड नई शुरुआत, नए बिज़नेस या करियर के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आप नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।
सेहत के मामले में टू ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि आपको दीर्घकालिक उद्देश्यों और भविष्य में अपनी सेहत को ध्यान में रखकर निर्णय लेने चाहिए।
शुभ अंक: 06
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द लवर्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स
करियर: द सन
स्वास्थ्य: द टॉवर
वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द लवर्स कार्ड मिला है जो कि एक शुभ संकेत है। यह कार्ड ऐसी ऊर्जा को दर्शाता है जो रिश्ते में संतुलन और एकता का प्रतिनिधित्व करती है। यह कार्ड एक परफेक्ट जोड़ी को दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर, यह कार्ड प्रतिबद्धता और निर्णय लेने का भी प्रतीक है जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर सकता है कि आप अपने पार्टनर को लेकर कितने समर्पित हैं।
टैरो राशिफल के अनुसार वित्त के मामले में नाइन ऑफ कप्स कार्ड एक अच्छा संकेत है। यह कार्ड स्थिरता, समृद्धि और सुख-सुविधाओं को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने वित्तीय उद्देश्यों को प्राप्त कर चुके हैं और आप अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति को लेकर खुश और आभारी हैं।
द सन कार्ड पेशेवर जीवन में सफलता और उत्साह को दर्शाता है। दूसरे लोग आपके काम की सराहना करेंगे एवं आप प्रेरित महसूस करेंगे। यह कार्ड अक्सर करियर में पदोन्नति या उच्च पद पाने के संकेत देता है।
रिवर्स्ड टॉवर टैरो कार्ड का कहना है कि आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं और लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। टॉवर कार्ड यह भी दर्शाता है कि स्वास्थ्य समस्याओं को सहने के बजाय उन्हें ठीक करना चाहिए।
शुभ अंक: 08
धनु राशि
प्रेम जीवन: ऐट ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द एम्प्रेस
करियर: द हाई प्रिस्टेस
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
धनु राशि के जातकों को लव लाइफ में ऐट ऑफ कप्स कार्ड मिला है। इस कार्ड के अनुसार आपको अपने रिश्ते पर विचार करने के लिए समय निकालना चाहिए। इस कार्ड का कहना है कि आपको इस बात पर गौर देना चाहिए कि क्या सच में आप अपने रिश्ते से संतुष्ट हैं।
करियर या वित्तीय जीवन में द एम्प्रेस कार्ड अपराइट आने पर संपन्नता, उपलब्धि और विकास को दर्शाता है। यह समय सोच-समझकर निवेश करने के लिए भी अनुकूल रहने वाला है।
द हाई प्रिस्टेस कार्ड शिक्षा के क्षेत्र में नई चीज़ें सीखने की क्षमता या उच्च शिक्षा के अवसरों को दर्शाता है। यह कार्ड आपको अपने करियर में महत्वपूर्ण निर्णय लेने और अपनी रचनात्मकता को पहचानने की सलाह भी दे सकता है। यह कार्ड व्यक्ति को प्रेरित करता है कि वह अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले और अपनी रचनात्मकता को पहचाने।
स्वास्थ्य के मामले में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड का कहना है कि आपको अपने मन में दबी हुई भावनाओं या मानसिक आघात से निपटने की ज़रूरत है। नकारात्मक ऊर्जा से बाहर आने और संतुलन पाने के लिए आप पेशेवर सहायता जैसे कि काउंसलिंग या वैकल्पिक थेरेपी की मदद भी ले सकते हैं।
शुभ अंक: 18
मकर राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: नाइट ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आपकी जिंदगी अब तक काफी अच्छी रही है और आपको अब तक हर सुख-सुविधा मिली है या आपके पास अपनी ज़रूरत की हर चीज़ है। भले ही आप इस समय किसी के साथ रिश्ते में न हों, आपके लिए रोमांस ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं लग रहा है। फिलहाल आप यह याद रखें कि जो कुछ भी आपके पास अभी है, आपको उसके लिए आभारी रहना है। आप दूसरों को अधिक आकर्षक लग सकते हैं इसलिए आपके होने वाले साथी को यह कोशिश करनी चाहिए कि आपकी इस खुशी को कम करने के बजाय उसे बढ़ाने का काम करें।
वित्त के संबंध में आपको द वर्ल्ड कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे, कोई बड़ा वित्तीय प्रोजेक्ट पूरा करेंगे और आर्थिक स्तर पर स्थिर होंगे। इसका एक मतलब यह भी हो सकता है कि इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत है और अब आपको अपनी कड़ी मेहनत और लगन का फल मिल सकता है।
पेशेवर जीवन में नाइट ऑफ कप्स कार्ड शुभ समाचार या अनुकूल अवसर को दर्शाता है। अगर आप किसी नौकरी या कोर्स के लिए किए गए अपने आवेदन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपको इस कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। आपको अचानक से कोई प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य के मामले में अपराइट ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड प्रेरणा और मानसिक स्पष्टता की अवधि को दर्शाता है। यह कार्ड आपको स्वस्थ बदलाव करने और अपनी सेहत पर नियंत्रण पाने के लिए प्रेरित कर रहा है। आप मानसिक रूप से मज़बूत होने की वजह से अपने व्यवहार का आंकलन करने और समझदारी से निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
शुभ अंक: 08
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ
आर्थिक जीवन: द स्टार
करियर: फाइव ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम राशिफल में स्ट्रेंथ कार्ड एक ऐसे रिश्ते को दर्शाता है जो आंतरिक शक्ति, धैर्य और आपसी समझ के आधार पर बना हो। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपनी समस्याओं को बल के बजाय प्यार और करुणा से सुलझाना चाहिए। इस कार्ड के अनुसार आप दोनों का रिश्ता गहरा और मज़बूत है और आप दोनों एक साथ चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं।
द स्टार कार्ड के अनुसार आप आशावादी और निष्ठावान बनकर अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर यह याद रखना ज़रूरी है कि जो कुछ भी आपके पास अभी है, उसके लिए आप आभारी रहें क्योंकि इससे आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड कार्यस्थल में प्रतिद्वंदिता और संघर्ष के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आपको कुछ समय के लिए वित्तीय स्तर पर अस्थिरता या पैसों को लेकर विवादों का सामना भी करना पड़ सकता है।
सेहत के मामले में आपको सेवन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आप दीर्घकालिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक आदतों और दिनचर्या को अपना सकते हैं। आप माइंडफुलनेस का अभ्यास कर सकते हैं, संतुलित आहार ले सकते हैं या नियमित व्यायाम कर सकते हैं।
शुभ अंक: 26
मीन राशि
प्रेम जीवन: टेंपरेंस
आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स
करियर: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को प्रेम जीवन में टेंपरेंस कार्ड मिला है जो कि प्यार के मामले में आपसी समझ, संयम और धैर्य से काम लेने की सलाह दे रहा है। इसके साथ ही आपको अपने रिश्ते में समस्याओं को सुलझाने के लिए बीच का रास्ता अपनाना चाहिए। यह कार्ड आपको अपने कार्यों के प्रति सावधान और विचारशील रहने एवं किसी बात को बहुत ज्यादा खींचने से बचने की सलाह दे रहा है। प्यार के मामले में आप अपने व्यवहार के बारे में सोचें और उन पहलुओं पर विचार करें जहां पर आपका रवैया, धारणा या विचार हावी हो गए हों। क्या आप अपने पार्टनर के साथ बहुत आक्रामकता के साथ पेश आए हैं या बहुत कम बोलते हैं, आपको एक बार अपने व्यवहार पर नज़र डालनी चाहिए।
वित्तीय जीवन में टू ऑफ कप्स कार्ड संतुलन और निष्पक्षता का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि आपके पास अपने कर्त्तव्यों या जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन है और आप अपने धन को संभालने में सक्षम हैं।
मुमकिन है कि आप काम में बहुत ज्यादा व्यस्त या काम की वजह से निराश रहे हैं। आप कुछ समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और तनाव की वजह से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आप खुद को थोड़ा आराम दें और अपने शरीर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य के मामले में अपराइट ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड प्रेरणा और मानसिक स्पष्टता की अवधि को दर्शाता है। यह कार्ड आपको स्वस्थ बदलाव करने और अपनी सेहत पर नियंत्रण पाने के लिए प्रेरित कर रहा है। आप मानसिक रूप से मज़बूत होने की वजह से अपने व्यवहार का आंकलन करने और समझदारी से निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. आर्काना में टैरो कार्ड कैसे विभाजित होते हैं?
उत्तर. प्रमुख आर्काना में 22 कार्ड और माइनर आर्काना में 56 कार्ड होते हैं।
प्रश्न 2. कौन सा कार्ड नई शुरुआत को दर्शाता है?
उत्तर. द ऐस कार्ड।
प्रश्न 3. कौन सा कार्ड आर्थिक संपन्नता को दर्शाता है?
उत्तर. टेन ऑफ पेंटाकल्स।
शनि कुंभ राशि में अस्त होकर इन राशियों पर बरपाएंगे कहर, फूंक–फूंक कर रखना होगा कदम!
एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग हमारे पाठकों को “शनि कुंभ राशि में अस्त” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा जैसे तिथि, महत्व एवं प्रभाव आदि। ज्योतिष में शनि महाराज को न्याय के देवता कहा जाता है जो अब अपनी ही राशि कुंभ में अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में, इनकी चाल में होने वाले इस परिवर्तन का प्रभाव कुंभ समेत सभी 12 राशियों पर नज़र आएगा। कौन सी राशि वालों को मिलेगी मनपसंद नौकरी? क्या व्यापार में होगा लाभ? प्रेम जीवन में मिलेगी सफलता या होगा निराशा से सामना? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे आपको हमारे इस ब्लॉग में जो कि हमारे विशेषज्ञ एवं अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों की चाल एवं स्थिति की गणना कर तैयार किया गया है।
शनि ग्रह अब कुछ ही समय में कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे और इसका प्रभाव प्रत्येक मनुष्य के जीवन के विभिन्न आयामों जैसे कि व्यापार, करियर, प्रेम, स्वास्थ्य आदि पर पड़ेगा। इसके अलावा, शनि की अस्त अवस्था के दौरान कुंभ राशि में शुभ योगों का भी निर्माण होगा जिससे कई राशियों को लाभ प्राप्त होगा। किन राशियों को शनि अस्त होने से होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान? यह जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें, लेकिन सबसे पहले जानते हैं शनि अस्त की तिथि और समय के बारे में।
शनि कुंभ राशि में अस्त: तिथि एवं समय
नवग्रहों में शनि देव को एक ऐसे ग्रह का दर्जा प्राप्त है जिनके नाम से भी लोग भयभीत हो जाते हैं। शनि एक लंबे समय तक अर्थात ढाई साल तक एक राशि में रहते हैं इसलिए इनकी चाल एवं स्थिति में होने वाला बदलाव बहुत मायने रखता है। अब शनि ग्रह 22 फरवरी 2025 की सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। यह इस अवस्था में लगभग 40 दिनों तक रहेंगे और अस्त अवस्था में ही मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में, शनि कुंभ राशि में अस्त होकर देश-दुनिया को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकते हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं जब शनि कुंभ राशि में अस्त होंगे, तब कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कुंभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग
वैदिक ज्योतिष में एक निश्चित समय के बाद ग्रहों के गोचर होते हैं और इनसे अनेक शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे में, कुंभ राशि में भी एक साथ तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है, जिसमें सूर्य, शनि और बुध ग्रह एक साथ मौजूद होंगे। इन तीन ग्रहों की युति बनने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि शनि देव साल 2023 से कुंभ राशि में विराजमान हैं जबकि बुध 11 फरवरी 2025 और सूर्य 12 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। हालांकि, इसके कुछ समय बाद शनि देव कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे जिससे परिणाम कुछ कमज़ोर रह सकते हैं। चलिए अब आपको अवगत करवाते हैं कि ग्रह का अस्त होना किसे कहते हैं?
ज्योतिष में शनि अस्त का महत्व
ज्योतिष में शनि अस्त के महत्व के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी हो जाता है कि आख़िर क्या होता है ग्रह का अस्त होना? बता दें कि जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत नज़दीक चला जाता है, तो उसे ग्रह का अस्त होना कहते हैं। सरल शब्दों में कहें तो, किसी ग्रह के सूर्य से 8 डिग्री के भीतर प्रवेश करने को अस्त कहा जाता है। अस्त होने पर ग्रह सूर्य की तीव्र ऊर्जा के कारण अपनी शक्तियां खो देता है जिससे व्यक्ति की अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
इसी क्रम में, जब शनि देव अस्त हो जाते हैं, तो इनके विशेष गुणों जैसे कि संरचना, अनुशासन, जिम्मेदारी और अधिकार आदि मुख्य रूप से प्रभावित होते हैं। ऐसे में, व्यक्ति के भीतर इन गुणों का प्रभाव कमज़ोर पड़ने लगता है या फिर वह इनका सही उपयोग करने में असफल होने लगता है। साथ ही, इनकी अस्त अवस्था के दौरान लोग सुस्त नज़र आ सकते हैं। साथ ही, न्यायपालिका और कानून से जुड़े मामलों में देरी, हड़ताल जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से शनि ग्रह
शनि ग्रह दायित्व, समस्याओं, अनुशासन, तपस्या और विनम्रता से संबंधित है।
वहीं, ज्योतिष में शनि महाराज कर्तव्य, आध्यात्मिकता और संरचना को दर्शाते हैं।
इन्हें न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है इसलिए यह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं।
राशि चक्र में शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं।
यह एक राशि में 2 वर्ष 6 महीने तक रहते हैं और इसके बाद, दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। बता दें कि शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है क्योंकि ये वास्तविकता, तर्क, अनुशासन, कानून, धैर्य, देरी, कड़ी मेहनत, श्रम और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं।
शनि ग्रह लोगों को सपनों की दुनिया से बाहर लेकर आते हैं और वास्तविकता से उनका सामना करवाते हैं।
कुंडली में शनि देव ही साढ़े साती के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह ऐसे साढ़े सात वर्ष होते है जो जातक के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आते हैं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
शनि किस राशि में अस्त हो रहे हैं?
न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे।
कुंभ राशि का स्वामी कौन है?
राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ के अधिपति देव शनि ग्रह हैं।
साढ़े साती कितने साल की होती है?
ज्योतिष के अनुसार, शनि देव की साढ़े साती सात साल तक चलती है।
बुध का मीन राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें शेयर मार्केट का हाल!
बुध गोचर 2025: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं बुध का मीन राशि में गोचर से संबंधित यह खास ब्लॉग।
27 फरवरी, 2025 को बुध ग्रह बृहस्पति की राशि बुध में गोचर करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि बुध के मीन राशि में गोचर करने पर किन राशियों को लाभ होगा और किसे नुकसान होने की आशंका है। मीन बुध की नीच राशि है एवं बुध ग्रह मीन राशि में 15 डिग्री पर सबसे ज्यादा नीच या दुर्बल होते हैं।
बुध ग्रह संचार का कारक हैं। इसमें बोलना, लिखना, शरीर के हाव-भाव के साथ-साथ दूसरों के सामने अपने विचारों को व्यक्त करने का तरीका शामिल है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मज़बूत होता है, वे आमतौर पर अपने विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से व्यक्त करने में सक्षम होते हैं। बुध ग्रह का संबंध मानसिक कार्यों जैसे कि याद्दाश्त, सोचने और समस्या को हल करने से भी है। हम परिस्थिति को किस तरह से देखते हैं, कैसे निर्णय लेते हैं और किस तरह से जानकारी इकट्ठा करते हैं, इन सभी चीज़ों पर बुध का प्रभाव पड़ता है। बुध के मज़बूत होने पर व्यक्ति की तेज़ बुद्धि होती है एवं वह बदलाव को आसानी से स्वीकार कर पाता है जबकि बुध के कमज़ोर होने पर व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने या समझने में दिक्कत आ सकती है।
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार कहा गया है। अब 27 फरवरी, 2025 को रात्रि 11 बजकर 28 मिनट पर बुध ग्रह मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि बुध के मीन राशि में गोचर करने पर राशियों और विश्व स्तर पर क्या प्रभाव देखने को मिलेंगे।
मीन राशि में बुध: विशेषताएं
बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने पर, संचार और सोचने की क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है। मीन जल तत्व की राशि है और इस पर बृहस्पति ग्रह का आधिपत्य है। बृहस्पति का संबंध सहज ज्ञान, रचनात्मकता, आध्यात्मिकता और भावनाओं से होता है। चूंकि, बुध तर्क और बुद्धि के कारक हैं इसलिए मीन राशि में उनके प्रवेश करने पर निम्न विशेषताएं और प्रभाव देखने को मिल सकते हैं:
बुध के मीन राशि में आने पर जातक का फोकस तर्कपूर्ण विचारों से सहज ज्ञान की ओर चला जाता है।
इन्हें तर्कशील होकर सोचना अस्पष्ट लग सकता है और ये परिस्थिति पर भावनात्मक या कल्पनाशील होकर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
मीन एक रचनात्मक राशि है इसलिए बुध के इस राशि में गोचर करने पर व्यक्ति के कल्पनात्मक विचारों को बढ़ावा मिलता है। कलाकारों, लेखकों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करने के लिए यह शानदार समय होता है।
इनके विचार अधिक अस्थिर, काल्पनिक और सपनों की तरह हो सकते हैं। इस वजह से यह समय कलात्मक तरीके से कुछ व्यक्त करने, कविता और अन्य रचनात्मक कार्यों के लिए उत्कृष्ट हो सकता है।
मीन राशि में बुध के होने पर व्यक्ति की बातचीत में सहानुभूति का भाव बढ़ता है। ये ज्यादा दयालु और समझदार बनते हैं एवं स्वाभाविक रूप से दूसरों की भावनाओं और चिंताओं को ध्यान से सुनने की प्रवृत्ति रखते हैं।
हालांकि, इसकी एक नकारात्मक बात यह है कि ये जातक अस्पष्ट बातें करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मीन राशि की टकराव से बचने की प्रवृत्ति होती है और ये अपने विचारों को ठीक तरह से व्यक्त करने में सक्षम नहीं होते हैं।
हो सकता है कि मीन राशि में बुध के गोचर करने पर व्यक्ति के विचार धुंधले पड़ जाएं और वो मानसिक रूप से अवरूद्ध महसूस करे। यहां पर जातक अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाता है।
खासतौर पर बृहस्पति के प्रभाव की वजह से इस समय तर्क और कल्पना के बीच अंतर करना मुश्किल हो सकता है। इस दौरान भ्रम से सच को पहचानने में दिक्कत आ सकती है।
मीन राशि में बुध की उपस्थिति गहन दार्शनिक सोच को बढ़ावा देती है। इसमें व्यक्ति का ध्यान अक्सर आध्यात्मिक मामलों पर रहता है। इस समय जातक गूढ़ विषयों, ध्यान या आंतरिक खोज के अन्य तरीकों के बारे में जानने की इच्छा रख सकता है।
हो सकता है कि ये जातक पूरी परिस्थिति को साथ लेकर निष्कर्ष निकालें और बात की गहराई में न जाएं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बुध का मीन राशि में गोचर: इन राशियों को होगा लाभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि के दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। कुंडली का दूसरा भाव परिवार, धन और वाणी का होता है जबकि पांचवां भाव प्रेम, रोमांस और संतान को दर्शाता है। अब मीन राशि में गोचर करने के दौरान बुध ग्रह आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे जो कि भौतिक लाभ और इच्छाओं का भाव है। जो जातक मीडिया या फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं, उन्हें इस गोचर के दौरान अपने प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके काम को पहचान और सराहना मिलेगी।
व्यापारियों के लिए मुनाफे का समय है। इसके साथ ही आपको अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। वित्तीय स्तर पर आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंता हो सकती है। चूंकि, आपके दोनों धन भाव प्रभावित हो रहे हैं इसलिए आपको इस समय अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने, बचत को बचाने और किसी भी तरह के नए निवेश से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा कर के आप आर्थिक संकट से बच सकते हैं।
धनु राशि के सातवें और दसवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। ये भाव विवाह, नाम, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान से संबंधित हैं। कुंडली का चौथा भाव मां, घरेलू जीवन, घर, कार और प्रॉपर्टी का होता है और मीन राशि में गोचर करने पर बुध आपके इसी भाव में रहने वाले हैं। पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस समय आपके संचार कौशल में सुधार आने की उम्मीद है। इससे आपको नेटवर्क बनाने, मोल-भाव करने और टीम के साथ मिलकर काम करने में मदद मिलेगी। व्यापारी काम से संबंधित यात्रा के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं और नया ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। इससे इन्हें प्रगति करने में मदद मिलेगी।
वित्त के मामले में आपको सावधानी से चलने और मोल-भाव करने से लाभ मिल सकता है। यह समय आय के ऐसे स्रोत की तलाश करने के लिए अनुकूल है जो आपके कौशल के साथ मेल खाता हो। आप इस समय अचल संपत्ति में निवेश करने की सोच सकते हैं।
बुध मीन राशि के चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। इन भावों का संबंध मां, सुख-सुविधा और स्थायी संपत्ति से है। अब मीन राशि में गोचर करने के दौरान बुध आपके पहले भाव में रहेंगे जो कि स्वयं, चरित्र और व्यक्तित्व का कारक होता है। पेशेवर जीवन में मीन राशि वालों को किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को हल करने से आपके सहज ज्ञान और रचनात्मकता में वृद्धि हो सकती है।
वित्त के मामले में जातकों को सावधान रहने, सट्टा लगाने और पैसों को संभालने को लेकर व्यवस्थित एवं वास्तविक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी जाती है। आर्थिक रूप से स्थिरता पाने के लिए आपको सावधानीपूर्वक योजना और बजट बनाने की ज़रूरत है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
बुध का मीन राशि में गोचर: इन राशियों को होगा नुकसान
मेष राशि
बुध मेष राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। तीसरा भाव लघु यात्राओं, भाई-बहन और पड़ोसियों का कारक होता है। छठा भाव कर्ज़, बीमारी और शत्रु का कारक होता है। बुध इस समय आपके बारहवें भाव में गोचर करेंगे जो कि विदेश, एकांत, अस्पताल, खर्चों और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों का कारक है। इस समय आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है।
पेशेवर जीवन की बात करें, तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बुध का मीन राशि में गोचर सहकर्मियों के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकता है।
आप यात्रा की योजना बना सकते हैं लेकिन आपको इस दौरान सावधानी रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि यात्रा से सफलता मिलने की कोई गारंटी नहीं है और खर्चे भी हो सकते हैं। धन के मामले में बुध का मीन राशि में गोचर करने पर आपको अत्यधिक सावधान रहने की ज़रूरत है। आपको अपने या अपने परिवार के सदस्यों के मेडिकल बिल भरने पड़ सकते हैं। इस समयावधि में आपको अच्छे से रिसर्च और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि के ग्यारहवें और आठवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। ये भाव धन, इच्छा, अचानक लाभ या हानि और दीर्घायु से संबंधित होते हैं। बुध का मीन राशि में गोचर आपके पांचवे भाव में होने जा रहा है जो कि प्यार, जुनून और संतान का कारक है।
इस गोचर के दौरान करियर के मामले में जातक की रचनात्मक और कुछ नया करने के प्रयासों की प्रेरणा में कमी आ सकती है। पेशेवर कार्यों में खासतौर पर रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वाले वृश्चिक राशि के जातकों को नए विचारों एवं स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है। आपको जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आपके कलात्मक प्रयास आपके दीर्घकालिक उद्देश्यों को पूरा कर सकें।
हालांकि, आपको वित्तीय लाभ होने की संभावना है लेकिन फिर भी आपको सावधानी से काम लेना चाहिए क्योंकि बुध के पांचवे भाव में होने पर आपको किसी भी तरह के संभावित नुकसान से बचने के लिए सावधानीपूवर्क योजना बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
बुध का मीन राशि में गोचर करने पर संगीतकारों और गायकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मनोरंजन के क्षेत्र में व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी।
अभिनेताओं और परफॉमर्स को आसानी से अवसर मिलेंगे और नए अभिनेताओं को खुद को साबित करने के अवसर मिल सकते हैं।
वैश्विक व्यापार पर प्रभाव
बुध व्यापार के कारक हैं और बुध के नीच राशि में होने पर दुनियाभर के व्यवसाय प्रभावित होंगे।
कई बड़ी कंपनियों और मल्टीनेशनल कंपनियों को मैनेजमेंट के स्तर पर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
कई स्टार्टअप कपंनियों को मार्केट में टिके रहने और मुनाफा कमाने में संघर्ष करना पड़ सकता है। बिज़नेस अच्छा न चलने की वजह से कई स्टार्टअप बंद भी हो सकते हैं।
परिवहन, नेटवर्किंग और आईटी सेक्टर जैसे क्षेत्रों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
बुध के मीन राशि में नीच के होने के कारण मंदी का असर बढ़ जाएगा। इस वजह से दुनियाभर की सॉफ्टवेयर कपंनियों को मुश्किल समय देखना पड़ सकता है।
स्टॉक मार्केट
एक बार फिर से स्टॉक मार्केट और सट्टा बाज़ार में गिरावट देखने को मिल सकती है।
ऊंचे पदों पर बैठे बड़े राजनीतिज्ञ और लोग गैर-जिम्मेदाराना बयान दे सकते हैं। इसके कारण वे परेशानी में फंस सकते हैं। इन्हें सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
इस गोचर के दौरान लोग आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में अधिक हिस्सा लेंगे।
बुध का मीन राशि में गोचर: स्टॉक मार्केट पर असर
27 फरवरी, 2025 को बुध का मीन राशि में गोचर होगा और इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी नज़र आएगा। आगे एस्ट्रोसेज एआई द्वारा बताया जा रहा है कि बुध के मीन राशि में गोचर करने पर स्टॉक मार्केट में क्या बदलाव या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
शेयर मार्केट रिपोर्ट के अनुसार मीडिया, प्रसारण और दूरसंचार से संबंधित उद्योग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
ऑटोमोबाइल उद्योगों में तेज़ी आएगी और इसका स्टॉक मार्केट पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
इस समय संस्थान, आयात और निर्यात जैसे सभी क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
फार्मास्यूटिकल और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के मज़बूत प्रदर्शन करने के संकेत हैं।
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के उद्योगों में भी तेज़ी आने की उम्मीद है
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. क्या नीच का बुध हमेशा नकारात्मक परिणाम देता है?
उत्तर. नहीं, नीच अवस्था में होने पर बुध हमेशा नकारात्मक परिणाम नहीं देता है।
प्रश्न 2. क्या बुध एक युवा ग्रह है?
उत्तर. हां, अक्सर बुध को एक किशोर के रूप में संबोधित किया जाता है।
प्रश्न 3. बुध की उच्च की राशि कौन-सी है?
उत्तर. कन्या, बुध की उच्च की राशि है।
मार्च 2025 में है होली जैसा बड़ा त्योहार, इस महीने में लग रहे हैं दो ग्रहण!
मार्च अंग्रेज़ी कैलेंडर का तीसरा महीना होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से मार्च का महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस महीने की सबसे खास बात यह होती है कि इस दौरान होली का त्योहार पड़ता है। इतना ही नहीं कभी-कभी मार्च में महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार भी आता है।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मार्च का माह परिवर्तन और ऊर्जा को दर्शाता है। मार्च के महीने में फाल्गुन मास समाप्त होगा और चैत्र मास की शुरुआत होगी। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।
नए माह की शुरुआत होने पर हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि ये महीना उनके लिए कैसे रहेगा या उनके लिए क्या खास लेकर आया है। क्या इस महीने करियर में तरक्की मिलेगी? व्यापार में किस प्रकार की समस्या झेलनी होगी? पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? आदि कई तरह के सवाल हमारे मन-मस्तिष्क में घूमते रहते हैं। अब आपको एस्ट्रोसेज एआई के इस खास ब्लॉग मार्च 2025 में इन सभी सवालों का जवाब मिलने जा रहा है।
इसके साथ ही इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2025 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, तिथियों आदि से भी अवगत करवाएंगे। साथ ही, इस माह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाश के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
मार्च 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
मार्च 2025 की शुरुआत शतभिषा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होगी। वहीं, मार्च 2025 माह का समापन भरणी नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर होगा।
मार्च 2025 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां
तिथि
दिन
अवकाश
13 मार्च 2025
गुरुवार
होलिका दहन
14 मार्च 2025
शुक्रवार
होली
30 मार्च 2025
रविवार
चैत्र नवरात्रि, उगादी, गुड़ी पड़वा
31 मार्च 2025
सोमवार
चेटी चंड
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मार्च 2025 में आने वाले सार्वजनिक अवकाशों की सूची
तारीख
अवकाश
राज्य
5 मार्च 2025, बुधवार
पंचायती राज दिवस
उड़ीसा
14 मार्च 2025, शुक्रवार
होली
राष्ट्रीय अवकाश (कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के अलावा)
14 मार्च 2025, शुक्रवार
याओसांग
मणिपुर
14 मार्च 2025, शुक्रवार
डोल्यात्रा
पश्चिम बंगाल
15 मार्च 2025, शनिवार
याओसांग दिन 2
मणिपुर
22 मार्च 2025, शनिवार
बिहार दिवस
बिहार
23 मार्च 2025, रविवार
सरदार भगत सिंह शहादत दिवस
हरियाणा
28 मार्च 2025, शुक्रवार
शब-ए-कद्र
जम्मू और कश्मीर
28 मार्च 2025, शुक्रवार
जमात-उल-विदा
जम्मू-कश्मीर
30 मार्च 2025, रविवार
उगादी
अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान और तेलंगाना
30 मार्च 2025, रविवार
तेलुगू नववर्ष
तमिलनाडु
30 मार्च 2025, रविवार
गुड़ी पड़वा
महाराष्ट्र
31 मार्च 2025, सोमवार या 01 अप्रैल, 2025 (चंद्रमा के आधार पर)
ईद-उल-फ़ितर
राष्ट्रीय अवकाश
मार्च 2025 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची
तिथि
अवकाश
राज्य
05 मार्च
पंचायती राज दिवस
उड़ीसा
07 मार्च
चापचर कुट
मिज़ोरम
14 मार्च
होली
राष्ट्रीय अवकाश इन राज्यों को छोड़कर – कर्नाटक, केरल, मणिपुर, लक्ष्द्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल
14 मार्च
याओसांग
मणिपुर
14 मार्च
डोल्यात्रा
पश्चिम बंगाल
15 मार्च
याओसांग का दूसरा दिन
मणिपुर
22 मार्च
बिहार दिवस
बिहार
23 मार्च
सरदार भगत सिंह शहादत दिवस
हरियाणा, पंजाब
28 मार्च
शब-ए-क़द्र
जम्मू और कश्मीर
28 मार्च
जमात-उल-विदा
जम्मू-कश्मीर
30 मार्च
उगादी
आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजराज, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान, दमन और दीउ, दादर और नागर हवेली, तेलंगाना
30 मार्च
तमिल नव वर्ष
तमिलनाडु
30 मार्च
गुड़ी पड़वा
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
31 मार्च
ईद-उल-फ़ितर
राष्ट्रीय अवकाश
मार्च विवाह मुहूर्त 2025
दिनांक एवं दिन
तिथि
मुहूर्त का समय
01 मार्च 2025, शनिवार
द्वितीया, तृतीया
सुबह 11 बजकर 22 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लग रहा है। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 14 मार्च 2025 को लगेगा। इस प्रकार मार्च के महीने में दो ग्रहण लग रहे हैं।
मार्च 2025 में ग्रहों के गोचर की बात करें, तो इस महीने 02 मार्च को शुक्र मीन राशि में वक्री हो रहे हैं और 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं 15 मार्च को बुध मीन राशि में वक्री होंगे, 17 मार्च को बुध मीन राशि में ही अस्त हो जाएंगे और 18 मार्च को शुक्र मीन राशि में अस्त होंगे एवं 28 मार्च को शुक्र मीन राशि में ही उदित होंगे। इसके बाद 29 मार्च को शनि मीन राशि में गोचर करेंगे और 31 मार्च को बुध मीन राशि में उदित होंगे एवं 31 मार्च को शनि भी मीन राशि में उदित होंगे।
सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2025 का राशिफल
मेष राशि
मार्च मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना मेष राशि के जातकों को अच्छे परिणाम दे सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी और इसकी मदद से आप विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगे। शनि देव भी आपको अनुकूल परिणाम देने वाले हैं।
करियर: आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी लेकिन बीच-बीच में कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। व्यापारियों को इस महीने सावधान रहने की ज़रूरत है। इस समय आपको किसी भी तरह का कोई जोखिम उठाने से बचना है।
शिक्षा: इस महीने मेष राशि के छात्रों को मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस समय आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मीडिया की पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियां आने के संकेत हैं।
पारिवारिक जीवन: इस महीने आपको अपनी फैमिली लाइफ में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सदस्यों के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको शनि के प्रभाव की वजह कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको अपने प्रेम संबंधों को लेकर सावधान होकर चलना चाहिए। एक दूसरे के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने से बचें।
आर्थिक जीवन: इस महीने आपको मेहनत के दम और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खर्चे तो रहेंगे लेकिन इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे।
स्वास्थ्य: इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप इस महीने सेहत के मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतते हैं, तो आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।
यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों को इस समय थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इनके फैसले गलत साबित हो सकते हैं।
शिक्षा: छात्रों को इस महीने अधिक मेहनत करने की ज़रूरत पड़ सकती है। हो सकता है कि आपने जो कुछ भी पढ़ा है, उसे आप भूल जाएं। हालांकि, मेहनती विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
पारिवारिक जीवन: आपको अपने परिवारिक मामलों को लेकर सावधान रहना चाहिए। दूसरों से सभ्य और सौम्य होकर बात करें। आपकी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहस हो सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच विवाद या गलतफहमी होने की आशंका है। आपके बात करने के तरीके की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
आर्थिक जीवन: आपको अपनी मेहनत के अनुरूप लाभ मिलते रहेंगे। आपकी एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होने के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: आपको मार्च में छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है। हालांकि, इन्हें आप सही खानपान की मदद से दूर कर पाएंगे।
उपाय: प्रत्येक गुरुवार को मंदिर में दूध और चीनी का दान करें।
मिथुन राशि के लोगों को इस महीने मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, इस समय आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।
करियर: जो लोग विदेश से संबंधित काम करते हैं, फाइनेंस, बैंकिंग या वाणी से संबंधित काम करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस माह में व्यापारी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
शिक्षा: छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की बजाय खेलकूद या कहानियां पढ़ने में अधिक लग सकता है।
पारिवारिक जीवन:परिवार के सदस्य एक दूसरे का सहयोग करते हुए नज़र आएंगे। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य भी ही सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: अगर आपका प्रेमी ऑफिस में है तो आप इस बात का ध्यान रखें कि आपकी वजह से ऑफिस का काम बाधित न हो। पिछले महीने की तुलना में इस महीने दांपत्य जीवन बेहतर रह सकता है।
आर्थिक जीवन: आपके लिए अच्छी कमाई और औसत बचत के योग नज़र आ रहे हैं। मार्च 2025 में आप आर्थिक मामले में औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम में हो रहा परिवर्तन आपके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। उचित खान-पान और रहन-सहन अपनाएंगे तो स्वास्थ्य समस्याओं से बच जाएंगे।
इस महीने कर्क राशि के जातकों को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिलने के संकेत हैं।
करियर: इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भागदौड़ भी ज्यादा रहने वाली है। आपको सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए।
शिक्षा: घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इस महीने पढ़ाई के प्रति थोड़े से लापरवाह हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: आपके परिवार का माहौल थोड़ा खराब रह सकता है। आपके परिजन आपसे असंतुष्ट रह सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस दौरान आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के लिए समय निकालने में असमर्थ हो सकते हैं। ज़रूरी काम या भागदौड़ के कारण मिलने के मौके कम मिल सकेंगे।
आर्थिक जीवन: आपने पिछले दिनों कोई काम किया था और उसके परिणाम तब नहीं मिले थे तो वो परिणाम इस महीने मिल सकते हैं। निवेश से लाभ होने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव होने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। बहुत ज्यादा ठंडी और गर्म चीज़ों को खाने से बचें।
यह महीना आपके लिए कुछ हद तक संघर्ष से भरा रह सकता है। यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ कठिनाईयां देखने को मिल सकती हैं।
करियर: इस महीने आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को कोई भी जोखिम उठाने से बचना चाहिए।
शिक्षा: मेहनती छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कला और साहित्य से जुड़े विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी अनुकूल समय है।
पारिवारिक जीवन:परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होने की आशंका है। आप अपने परिजनों के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: व्यस्त रहने की वजह से आपको अपने पार्टनर से मिलने के कम अवसर मिलेंगे। इसकी वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज़ हो सकता है।
आर्थिक जीवन: आमदनी में कमी आने की आशंका है। व्यापारियों का पैसा कहीं अटक सकता है। नौकरीपेशा लोग जो छोटे संस्थानों में काम करते हैं, उनकी सैलरी आने में थोड़ी देरी हो सकती है।
स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा सिरदर्द, बुखार जैसी शिकायतें भी आपको हो सकती हैं।
उपाय: इस महीने नमक कम खाएं और रविवार के दिन नमक बिल्कुल न खाएं।
इस महीने कन्या राशि के जातकों को मिले-जुले या औसत स्तर के परिणाम मिल सकते हैं। महीने का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है।
करियर: इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाने से बचना चाहिए। व्यापारियों को इस महीने कुछ लाभ तो होगा लेकिन उन्हें कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना है। जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने दें।
शिक्षा: माता-पिता छात्रों की मदद करें। अगर बच्चे को कुछ याद करने में कठिनाई हो रही है, तो आप इसमें उसकी सहायता करें।
पारिवारिक जीवन:कभी-कभी परिवार के किसी सदस्य के गलत बोलने या आपसी गलतफहमियों के कारण कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं लेकिन किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: यदि आप अपने प्रेम संबंध को वैवाहिक बंधन में बदलने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी सुख बना रहेगा।
आर्थिक जीवन: आपके लिए इस महीने धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिल सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। सिरदर्द बुखार या फिर श्वास इत्यादि से जुड़ी हुई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
इस महीने तुला राशि के लोगों को औसत परिणाम मिलने के संकेत हैं। ज्यादातर ग्रह इस महीने या तो कमज़ोर हैं या औसत परिणाम दे रहे हैं।
करियर: व्यापारियों को इस महीने सावधानी से काम लेना होगा। आप इस समय कोई निवेश न करें, तो बेहतर होगा। किसी को पैसे उधार भी न दें। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।
शिक्षा: खूब कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को ही इस महीने अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इस अवधि में अगर आपकी कोई परीक्षा है, तो उसमें कोई शॉर्टकट या कोई विशेष फार्मूला काम नहीं आएगा।
पारिवारिक जीवन: आपके घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपके परिवार का कोई सदस्य धार्मिक यात्रा पर जा सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने प्रेम संबंधों में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है। आपके और आपके पार्टनर के बीच मनमुटाव आने की भी आशंका है।
आर्थिक जीवन: वित्तीय स्तर पर आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के आसार कम ही नज़र आ रहे हैं। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। इसके अलावा आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं।
स्वास्थ्य: इस पूरे महीने आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए। आपको बुखार या फिर एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
इस महीने वृश्चिक राशि के लोगों को अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। मार्च 2025 का महीना आपको मिले-जुले से बेहतर परिणाम भी दे सकता है।
करियर: नौकरीपेशा जातकों को इस पूरे महीने जागरूक होकर काम करने की ज़रूरत है। व्यापारी इस समय कोई भी बड़ा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को भी इस महीने अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
शिक्षा: थोड़ी अधिक मेहनत करने वाले विद्यार्थी इस महीने अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। रोज़ पढ़ाई करने से ही छात्रों को फायदा होगा। आप एक दिन सारी पढ़ाई कर के परीक्षा में पास होने का सपना न देखें।
पारिवारिक जीवन:अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई मनमुटाव रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए यह महीना बहुत अनुकूल रहने वाला है। भाई बंधुओं के साथ इस महीने आपके संबंध अनुकूल रहेंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने पार्टनर के लिए समय निकालने का प्रयास करेंगे। हालांकि, बीच-बीच में किसी बात को लेकर संदेह या गलतफहमियां भी देखने को मिल सकती हैं।
आर्थिक जीवन: आप जिस स्तर की मेहनत करेंगे, आपको लाभ भी उसी स्तर का मिलेगा। आप पैसों की बचत करने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: आपको चोट-खरोंच लग सकती है या गुदा से संबंधित कोई रोग हो सकता है। आप बहुत ज्यादा तला भुना और मिर्च मसाले इत्यादि का सेवन करने से बचें।
उपाय: संभव हो तो प्रतिदिन नहीं तो कम से कम बुधवार के दिन गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं।
चंद्रमा आपके आठवें भाव के स्वामी हैं और बृहस्पति से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। वहीं शनि आपके पक्ष में परिणाम देना चाहेंगे। यह महीना कुछ मामलों में अच्छे तो कुछ मामलों में कमज़ोर परिणाम दे सकता है।
करियर: आप कुछ कठिनाईयों के बाद सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपको काम के मामले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए यह महीना औसत रहने वाला है।
शिक्षा: मेहनत करने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवन: यदि परिवार के सदस्य प्रयास करेंगे, तो उनके संबंध अनुकूल बने रह सकते हैं। घर गृहस्थी से जुड़े मामलों में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। आपको अपनी लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनने से रोकना होगा।
आर्थिक जीवन: आप इस समय जैसा काम करेंगे, वैसा ही आपको परिणाम भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है।
स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की ज़रूरत है। आपको चोट-खरोंच लगने की आशंका है। आप योग-व्यायाम करें।
उपाय: ज़रूरतमंद और भूखे लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं।
बुध का गोचर इस महीने थोड़ा सा कमज़ोर प्रतीत हो रहा है। वहीं बृहस्पति का गोचर पंचम भाव में होने के कारण अनुकूल परिणाम देगा। इस महीने गुरु के नक्षत्र में होने के कारण कुछ मामले में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
करियर: आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों को छोटी-मोटी कठिनाईयां देखने को मिल सकती हैं।
शिक्षा: छात्रों को इस महीने अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। जो लोग किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, उनका प्रदर्शन इस महीने काफी अच्छा रह सकता है।
पारिवारिक जीवन: आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिजनों के बीच में यदि पहले से कोई मनमुटाव रहा है, तो इस महीने उसे दूर करने के मौके मिल सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको इस दौरान अपने प्रेमी या पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंध और दांपत्य संबंधी मामलों में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
आर्थिक जीवन: इस महीने आप पैसों की अधिक बचत कर पाएंगे। आमदनी अच्छी रहने से आप पैसों की बचत कर पाने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: मंगल आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करके, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करके आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। आप संतुलित आहार लें।
इस महीने आपके लिए बृहस्पति और शनि दोनों की स्थिति अच्छी नहीं है। वहीं, सूर्य अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं। राहु और केतु दोनों से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
करियर: यदि व्यापारी संयम रखते हैं, तो उनके लिए सफलता पाने का काम आसान हो सकता है। वहीं जोश, आक्रोश या क्रोध में आकर लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। आप कोई नया फैसला इस समय न लें।
शिक्षा: कला और साहित्य के विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। लगातार मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को देर-सवेर अच्छे परिणाम मिल ही जाएंगे।
पारिवारिक जीवन: इस महीने पारिवारिक माहौल थोड़ा सा बिगड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी बढ़ सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस होने की आशंका है। इस दौरान आपको अपने पार्टनर से बात करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन: कठिन मेहनत के दम पर आप आर्थिक जीवन में संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सिरदर्द, आंखों में जलन या कभी-कभी बुखार जैसे लक्षण नज़र आ सकते हैं।
इस महीने शुक्र ग्रह मीन राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम देने का प्रयास करेंगे। वहीं शनि ग्रह से अनुकूलता की अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इस महीने ज्यादातर ग्रह कमज़ोर स्थिति में हैं।
करियर: आपको करियर के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शिक्षा: इस महीने छात्रों की सीखने या फिर याद करने की क्षमता थोड़ी सी बाधित रह सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातें बड़ी बन सकती हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने लव पार्टनर से मिलकर आराम से बातें कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां आने के संकेत हैं।
आर्थिक जीवन: आमदनी के मार्ग कमज़ोर हो सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी मेहनत के परिणाम मिलते रहेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्याएं तो देखने को मिल सकती हैं लेकिन बड़ी समस्याएं नहीं आएंगी। वाहन इत्यादि चलाते समय चोट लगने का डर है।
उपाय: बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं और वहां की गीली मिट्टी अपनी नाभि में लगाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1. मार्च में होली का त्योहार कब है?
उत्तर. 14 मार्च, 2025 को होली मनाई जाएगी।
प्रश्न 2. मार्च 2025 में गुड़ी पड़वा कब है?
उत्तर. 30 मार्च 2025, रविवार को है।
प्रश्न 3. क्या मार्च 2025 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं?
उत्तर. हां, मार्च में विवाह के शुभ मुहर्तू हैं।
शुक्र-बुध की युति से बन रहा है लक्ष्मीनारायण और नीचभंग योग: जाने कैसा होगा आपकी राशि पर असर?
भोग-विलास, सौंदर्य, प्रेम एवं विवाह के कारक ग्रह शुक्र 28 जनवरी 2025 को अपनी उच्च राशि में आ चुके हैं। यह 31 मई 2025 तक इसी अवस्था में अर्थात मीन राशि में ही रहने वाले हैं। शुक्र का उच्च का होना सामान्य तौर पर उन क्षेत्रों के लिए अच्छी स्थिति कही जाएगी जिन्हें यह नियंत्रित करते है। लेकिन, मीन राशि में बुध की उपस्थिति कहीं रंग में भंग डालने का काम तो नहीं करेगी? एस्ट्रोसेज एआई का यह लेख आपको शुक्र और बुध की मीन राशि में स्थिति से बनने वाले योग के बारे में बताएंगे। साथ ही, मीन राशि में बुध और शुक्र कैसे करेंगे आपकी राशि को प्रभावित? आइए जानते हैं।
जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब 27 फरवरी 2025 को बुध ग्रह मीन राशि में गोचर कर जाएंगे और इस राशि में 7 मई 2025 तक बने रहेंगे। 27 फरवरी 2025 से 7 मई 2025 तक बुध और शुक्र की युति रहने वाली है। अब मीन राशि में बुध का गोचर बुध की अवस्था को नीच बनाने वाला होगा क्योंकि बुध ग्रह के लिए मीन राशि नीच अवस्था मानी गई है। एक तरफ, जहां शुक्र उच्च अवस्था में रहेंगे, तो वहीं बुध नीच अवस्था में रहेंगे।
नीचभंग राजयोग का निर्माण
ज्योतिष में ग्रहों की विशेष स्थिति को नीचभंग के नाम से जाना जाता है। कई बार “नीचभंग” राजयोग की स्थिति भी निर्मित होती है। वहीं, कई बार किसी ग्रह विशेष की नीचता से उत्पन्न हो रही नकारात्मकता को शांत करने में भी “नीचभंग” मददगार बनता है। बुध और शुक्र की युति को कई ज्योतिषी “लक्ष्मी नारायण राजयोग” के नाम से जानते हैं। यह योग बहुत ही शुभ होता है जो धन, समृद्धि, भौतिक और सुख-संपदा देने वाला होता है क्योंकि बुध को व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। वहीं, शुक्र को लग्जरी और कॉस्मेटिक आइटम इत्यादि का कारक माना गया है।
ऐसी स्थिति में सौंदर्य, फिल्म, उद्योग, मनोरंजन व मीडिया आदि से संबंधित काम करने वाले लोगों को शुक्र एवं बुध की इस युति के चलते काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बौद्धिक कार्य करने वाले लोगों को भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं बनेंगी, लेकिन हर राशि वालों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे ऐसा जरूरी नहीं है। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि बुध की नीच अवस्था सभी लोगों को कमजोर परिणाम ही देगी। स्वामित्व और स्थिति के अनुसार लोगों को इस युति से अलग-अलग परिणाम मिल सकते हैं। शुक्र की उच्च और बुध की नीच अवस्था होने से यानी कि नीच भंग निर्मित होने से आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बुध-शुक्र की युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी हैं। वहीं, शुक्र ग्रह दूसरे तथा सप्तम भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में दोनोंं ग्रह आपके द्वादश भाव में युति कर “नीचभंग” या फिर लक्ष्मी नारायण योग निर्मित कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, इस अवधि में आपको काफ़ी भागदौड़ अथवा यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है। हालांकि, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में यह युति अच्छे परिणाम दे सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भी कुछ कठिनाइयों के बाद लाभ मिल सकते हैं।
उपाय: नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में प्रथम/लग्न भाव होने के साथ-साथ राशि के स्वामी भी हैं। साथ ही, शुक्र आपके छठे भाव के भी स्वामी हैं और वहीं, बुध ग्रह आपके दूसरे तथा पंचम भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में दोनों ग्रह आपके लाभ भाव में युति कर “नीचभंग” या लक्ष्मी नारायण योग निर्मित कर रहे हैं। सामान्य तौर पर यह स्थिति विभिन्न प्रकार के लाभ करवाने वाली कही जाएगी। स्वास्थ्य और नौकरी से संबंधित मामलों के लिए यह स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। हालांकि, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में छोटी-मोटी कठिनाइयां रह सकती है, लेकिन कठिनाइयों के बाद अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। शिक्षा और प्रेम के लिए भी यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके छठे भाव के भी स्वामी हैं। वहीं, शुक्र ग्रह आपके पंचम तथा द्वादश भाव के स्वामी हैं। इन भावों के स्वामित्व वाले ग्रहों का मिलन आपके कर्म स्थान अर्थात करियर भाव में हो रहा है। वैसे तो, सामान्य तौर पर बुध ग्रह के गोचर को दशम भाव में अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है, लेकिन नीच का होने के कारण स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी अधिक जागरूकता दिखाने की आवश्यकता रहेगी।
वहीं, घर-गृहस्थी और भूमि भवन से संबंधित मामलों में भी सावधानीपूर्वक काम लेने की आवश्यकता रहेगी। ऐसा करने की स्थिति में परिणाम सामान्य तौर पर अनुकूल रहेंगे। शुक्र ग्रह की बात करें, शुक्र ग्रह का गोचर दशम भाव में अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण आपको अच्छे परिणाम भी मिलने चाहिए। ऐसे में, विदेश से जुड़े मामलों में थोड़ी कठिनाई के बाद काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संतान, शिक्षा और प्रेम जीवन में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं, लेकिन इन मामलों में किसी भी प्रकार के लापरवाही न बरतें।
उपाय: स्वयं को शुद्ध व सात्विक बनाए रखें। साथ ही, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में लाभ तथा चतुर्थ भाव के स्वामी हैं जो अब आपके भाग्य भाव में रहेंगे। सामान्य तौर पर यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। वहीं, बुध ग्रह आपके तीसरे तथा द्वादश भाव के स्वामी हैं और यह नीच अवस्था में आपके भाग्य भाव में होंगे। इसे अच्छी स्थिति नहीं कहा जाएगा। लेकिन, नीच भंग राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने के कारण सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धर्म-कर्म की तरफ मन अधिक लग सकता है। यात्राएं भले ही कुछ कठिनाई भरी रहें, लेकिन यात्राओं से अच्छा लाभ मिल सकता है। भाई-बंधु और पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल रखने की स्थिति में और उनके सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते हैं। घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। लाभ के रास्ते भी मजबूत हो सकते हैं।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में धन तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। भले ही, यह नीचे अवस्था में होंगे, लेकिन आठवें भाव में होने के कारण बुध अच्छे परिणाम देने का प्रयास करेंगे। ऊपर से नीचभंग और लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव के चलते भी बुध ग्रह की अनुकूलता बेहतर परिणाम दे सकती है। वहीं, शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा दशम भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में दोनों ग्रह आपके अष्टम भाव में युति कर “नीचभंग” योग निर्मित कर रहे हैं। अष्टम भाव में शुक्र-बुध की युति आपको अप्रत्याशित रूप से लाभान्वित कर सकती है। कुछ रुके हुए काम अचानक से बन सकते हैं, जिनसे आपको अच्छा फायदा भी मिल सकता है। यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं।
प्रियजनों के साथ घूमना-फिरना और मनोरंजन करना भी संभव हो सकता है। हालांकि, सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। शुक्र-बुध की यह युति आपको अच्छा लाभ करवा सकती है और अच्छी बचत करने में भी सहायक हो सकती है। आर्थिक मामलों की बात हो या फिर पारिवारिक मामलों की बात, इन मामलों में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। पुरानी समस्याओं से निजात भी मिल सकती है।
उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में लग्न भाव और राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके कर्म भाव के भी स्वामी हैं। वहीं, शुक्र ग्रह आपके धन भाव तथा भाग्य भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में दोनों ग्रह आपके सप्तम भाव में युति कर “नीचभंग” योग निर्मित कर रहे हैं। वैसे तो, बुध और शुक्र दोनोंं ग्रहों को ही सप्तम भाव में गोचर करते हुए अच्छा नहीं माना गया है लेकिन, नीचभंग तथा लक्ष्मी नारायण योग होने के कारण सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।
विशेषकर व्यापार-व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को सतर्कता बरतने पर शुभ फल मिल सकते हैं। साथ ही, कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है। आर्थिक मामलों के लिए भी समय शुभ रहेगा, लेकिन पिता आदि से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। भले ही, यह युति अनुकूल परिणाम देने का संकेत कर रही है, लेकिन इस युति पर राहु-केतु और शनि जैसे ग्रहों का प्रभाव भी रहेगा। अतः स्वास्थ्य आदि का पूरा ख्याल रखना जरूरी होगा।
तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में भाग्य भाव तथा द्वादश भाव के स्वामी हैं। वहीं, शुक्र ग्रह आपके लग्न और राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके अष्टम भाव के भी स्वामी हैं। वर्तमान में दोनों ग्रह आपके छठे भाव में युति कर “नीचभंग” योग निर्मित कर रहे हैं। वैसे तो, शुक्र ग्रह के गोचर को छठे भाव में सामान्य स्थिति में अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण शुक्र कोई बड़ा नकारात्मक परिणाम भी नहीं देंगे।
वहीं, बुध ग्रह के छठे भाव में गोचर को अच्छा माना गया है, लेकिन नीच अवस्था में होने के कारण कुछ एक मामलों में कठिनाइयां भी रह सकती हैं। हालांकि, नीचभंग और लक्ष्मी नारायण योग निर्मित होने के कारण कुछ समस्याओं के बाद काफी अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। भाग्य का सहयोग मिलने से कर्म करने की स्थिति में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ मामलों में अप्रत्याशित रूप से फायदे भी मिल सकते हैं, फिर भी विवाद आदि से बचना होगा। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। कुछ सावधानियां को अपनाने की स्थिति में यह युति आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकती है।
उपाय: मां दुर्गा की मंदिर में श्रृंगार सामग्री भेंट करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में अष्टम तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। वहीं, शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में सप्तम तथा द्वादश भाव के स्वामी हैं। इन दोनों ग्रहों की युति आपके पंचम भाव में बन रही है। वैसे तो, बुध ग्रह के गोचर को पंचम भाव में अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन नीचभंग और लक्ष्मी नारायण योग बनने के कारण कुछ कठिनाइयों के बाद बुध आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं।
संतान से संबंधित मामलों में आ रही रुकावटें अचानक से दूर हो सकती हैं। इसके बावजूद भी प्रेम, सगाई, संतान व शिक्षा आदि से जुड़े क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। गंभीरता और निष्ठापूर्वक काम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकेगी। वहीं, व्यापार-व्यवसाय और विदेश से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, फिजूलखर्ची से बचने की स्थिति में परिणाम अच्छे रह सकते हैं।
उपाय: गाय को नियमित रूप से हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में छठे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। वहीं, बुध ग्रह आपकी कुंडली में सप्तम तथा दशम भाव के स्वामी हैं। ये दोनोंं ग्रह आपके चतुर्थ भाव में युति करते हुए नीचभंग तथा लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। सामान्य तौर पर यह युति आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकती है, विशेषकर घर गृहस्थी से जुड़े मामलों में। आप अपने घर को सजाने-संवारने का काम कर सकते हैं। लग्जरी आइटम खरीदने में भी यह युति आपके लिए मददगार हो सकती है।
भूमि और भवन के सुख को बढ़ाने में भी यह युति सहायक साबित होगी। हालांकि, राहु, केतु और शनि के प्रभाव के चलते पहले से चली आ रही परेशानियां कम होंगी, लेकिन परेशानियों को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है बल्कि सकारात्मक विचारों के साथ उन्हें दूर करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा सकेंगे।
मकर राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में पंचम तथा दशम भाव के स्वामी हैं। वहीं, बुध ग्रह आपकी कुंडली में छठे भाव तथा भाग्य भाव के स्वामी हैं। इन दोनों ग्रहों की युति आपके तीसरे भाव में हो रही है। शुक्र ग्रह के गोचर को वैसे भी तीसरे भाव में काफी अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है, लेकिन बुध ग्रह के गोचर को तीसरे भाव में अच्छे परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है।
अतः नौकरी से संबंधित मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करना जरूरी होगा। जल्दबाजी में कोई बदलाव करने से बचें। साथ ही, बातचीत का तौर-तरीका भी शुद्ध, स्पष्ट और मधुर रखें। पिता से संबंधित मामलों में भी थोड़ी एक्स्ट्रा केयर करनी होगी। ऐसा करने की स्थिति में लगभग सभी मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी, विशेषकर प्रेम, सगाई, शिक्षा आदि से संबंधित मामलों में। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न भी रह सकते हैं।
उपाय: गणेश जी के किसी भी मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में पंचम तथा अष्टम भाव के स्वामी हैं। वहीं, शुक्र ग्रह चतुर्थ तथा भाग्य भावों के स्वामी हैं। वर्तमान में दोनों ग्रह आपके दूसरे भाव में युति कर “नीचभंग” योग निर्मित कर रहे हैं। वैसे भी इन दोनों ग्रहों के गोचर को दूसरे भाव में अच्छा माना गया है। ऊपर से लक्ष्मी नारायण योग और नीचभंग योग निर्मित होने के कारण नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मकता का लेवल बढ़ेगा। इसके बावजूद भी शनि, राहु और केतु के प्रभाव को देखते हुए आर्थिक तथा पारिवारिक मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है, बल्कि इन मामलों को गंभीरता से लेना होगा।
ऐसा करने की स्थिति में आप आर्थिक, पारिवारिक और घर-गृहस्थी से जुड़े मामलों में भी अच्छा कर सकेंगे। पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग मिलने के कारण आपके जीवन की राह आसान बन जाएगी। कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं। संतान और शिक्षा से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए भी यह युति अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है।
उपाय: स्वयं को शुद्ध एवं सात्विक बनाए रखें और मां दुर्गा के मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे तथा आठवें भाव के स्वामी हैं जबकि बुध आपके चौथे तथा सातवें भाव के स्वामी हैं। इन दोनोंं ग्रहों की युति आपके प्रथम भाव अर्थात लग्न भाव में हो रही है। वैसे तो, बुध के गोचर को प्रथम भाव में अच्छा नहीं माना जाता है, ऊपर से बुध ग्रह नीच के रहेंगे। ये दोनों ही स्थितियां ठीक नहीं कही जाएंगी, लेकिन शुक्र के प्रभाव में होने के चलते और नीचभंग योग एवं लक्ष्मी नारायण योग के कारण बुध की नकारात्मकता शांत होगी।
हालांकि, व्यापार व्यवसाय में सावधानी पूर्वक निर्णय लेने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में कुछ कठिनाइयों के बाद अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। वहीं, यात्राओं के लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं और आप आमोद-प्रमोद और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। इन सबके बावजूद भी स्वास्थ्य इत्यादि को लेकर सचेत रहना समझदारी का काम होगा।
उपाय: मांस-मदिरा से दूर रहें और अपने चरित्र को स्वच्छ बनाए रखें। साथ ही, कन्या पूजन करना शुभ रहेगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
शुक्र-बुध की युति कब होगी?
वर्ष 2025 में 27 फरवरी 2025 को शुक्र-बुध मीन राशि में युति का निर्माण करेंगे।
शुक्र किसके कारक हैं?
ज्योतिष में शुक्र देव को प्रेम, भोग-विलास एवं ऐश्वर्य का कारक माना जाता है।
बुध किस राशि के स्वामी हैं?
राशि चक्र में बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।
शपथ ग्रहण समारोह तय करेगा दिल्ली में बीजेपी की दशा और दिशा, कैसे? ज्योतिष से जानें!
दिल्ली बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली में विधानसभा चुनाव अभी हाल ही में संपन्न हुए हैं। हम सभी जानते हैं कि इसमें भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से विजय हासिल की है और अब सरकार बनाने की बारी बीजेपी की है। इसके लिए 20 फरवरी 2025 का दिन चुना गया है जिसमें दोपहर 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है।
किसी भी सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे अगले 5 साल के बारे में पता चल जाता है कि सरकार कैसी स्थिति में रहने वाली है और किस दिशा में कार्यरत होने की संभावना बनेगी क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह के समय की कुंडली बहुत महत्वपूर्ण होती है।
दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पहले शाम 4:30 बजे होना निश्चित हुआ था जो कि बाद में बदलकर प्रातः काल 11:00 बजे हो गया है। अब देखने की बात है कि ऐसा क्या खास है 11:00 बजे के समय में कि सरकार ने शपथ ग्रहण का समय भी बदल दिया है।
दिल्ली की चुनी हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार बृहस्पतिवार, 20 फरवरी 2025 को फागुन मास कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि को दोपहर 11:00 बजे शपथ ग्रहण करने जा रही है और इसी समय दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में एक नया चेहरा सभी को देखने को मिलने वाला है। इस दिन उदया तिथि अनुसार सप्तमी तिथि रहेगी लेकिन शपथ ग्रहण के समय में अष्टमी तिथि आ जाएगी। यह सरकार बुध ग्रह की होरा और सामान्य चौघड़िया में शपथ ग्रहण करेगी। बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति का ही नक्षत्र विशाखा उपस्थित रहेगा और सबसे शुभ कहे जाने वाले ध्रुव योग में सरकार शपथ ग्रहण करने जा रही है। ध्रुव योग स्थिरता का प्रतीक माना जाता है और उसके साथ ही कार्यों में सफलता प्रदान करता है। इस दिन कालाष्टमी होने के साथ-साथ भगवान श्री राम के जीवन चरित्र में विशेष महत्व रखने वाली मां शबरी की जयंती भी है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शपथ ग्रहण के समारोह की कुंडली अति महत्वपूर्ण होने जा रही है। 20 फरवरी 2025, सुबह 11:00 बजे, नई दिल्ली के समयानुसार मेष लग्न की कुंडली बनती है।
(शपथ ग्रहण कुण्डली)
(नवमांश कुण्डली)
(दशमांश कुण्डली)
उपरोक्त दी गई शपथ ग्रहण की कुंडली मेष लग्न की है जिसके स्वामी मंगल वक्री अवस्था में तीसरे भाव में मजबूत स्थिति में आ गए हैं। यही मंगल नवमांश कुंडली में मेष राशि में मजबूत स्थिति देने वाले बन चुके हैं तथा दशमांश कुंडली में यही मंगल उच्च राशि में आकर लग्न में विराजमान हैं। लग्नेश का उच्च अवस्था में होना सरकार के दृढ़ प्रतिज्ञ होने और आक्रामक होकर मजबूती के साथ हर काम को करने का जज्बा दिखता है। यदि अष्टक वर्ग पद्धति से देखें तो लग्न 36 अंकों के साथ बेहद मजबूत स्थिति में है और उसके साथ ही नवम भाव भी 36 अंकों के साथ बेहद मजबूत है। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि नवमांश में भी भाग्य स्थान की राशि धनु उदित हुई है जिसमें सूर्य देव विराजमान हैं और उनसे सप्तम में बृहस्पति हैं जो सरकार को मजबूती से निर्णय लेने वाला बना रहा है।
यदि लग्न कुंडली पर और गौर से ध्यान दें तो चतुर्थ स्थान के स्वामी चंद्रमा नीच राशिगत होकर अष्टम भाव में विराजमान हैं जो कि एक दोषपूर्ण स्थिति है और आपसी अंतर कलह को भी दर्शाती है लेकिन उनके ऊपर बृहस्पति की दृष्टि इस प्रभाव को काफी हद तक कम करने में भी मददगार बनेगी। यह चंद्रमा नवमांश कुंडली में भी अष्टम भाव में हैं लेकिन कर्क राशि के होकर थोड़े मजबूत हैं। हालांकि उन पर मंगल और शनि की दृष्टि रहेगी इसलिए यह कहा जाता है कि कुछ आपसी संघर्ष और षड्यंत्र की संभावना बनेगी और सरकार को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
शपथ ग्रहण कुंडली में शनि, सूर्य और बुध यह तीन ग्रह एकादश भाव में विराजमान हैं जो कि सरकार को बल दे रहे हैं क्योंकि एकादश भाव में ग्रहों का होना अत्यंत अच्छी स्थिति दिखा रहा है। शुक्र उच्च के होकर द्वादश भाव में राहु के साथ हैं तो केतु छठे भाव में हैं।
दशमांश कुंडली में लग्न में मंगल उच्च के होकर बैठे हैं तो उनसे सप्तम भाव में स्वराशि के चंद्रमा बुध के साथ विराजमान है। तीसरे भाव में उच्च के शुक्र, चतुर्थ भाव में उच्च के सूर्य और दशम भाव में उच्च के शनि विराजमान हैं। ये सभी ग्रह स्थितियां यह बताती हैं कि अनेक समस्याएं आने के बावजूद सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने में सक्षम रह सकती है और वह मजबूती से अपने निर्णय लेने में सक्षम रहेगी। हालांकि भीतर घात का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा और विपक्षी भी समय-समय पर अपनी आवाज बुलंद करते दिखेंगे। कुछ विदेशी ताकतों के खिलाफ सरकार को मजबूती दिखानी होगी। इस प्रकार कह सकते हैं कि यह एक दृढ़ निश्चय वाली सरकार हो सकती है जिससे दिल्ली वालों को कुछ अच्छी सुविधाओं के साथ-साथ कुछ नए और कड़े नियमों का पालन करने के लिए भी तैयार रहना होगा।