बुध का कुंभ राशि में उदय: विश्व पर प्रभाव

बुध का कुंभ राशि में उदय: चमक उठेगी इन 3 राशियों की किस्मत, होगा भाग्योदय!

बुध का कुंभ राशि में उदय: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए ज्योतिष की दुनिया में होने वाली घटनाओं और परिवर्तनों से आपको सबसे पहले अवगत करवाते रहा है। अब इसी क्रम में बुध का कुंभ राशि में उदय 13 मार्च 2026 को होने जा रहा है जो देश-दुनिया को प्रभावित करेगा। ऐसे में, बुध की यह स्थिति का संसार के साथ-साथ सभी राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा, इस बारे में भी हम विस्तार से आपको जानकारी प्रदान करेंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

सामान्य रूप से बुध का कुंभ राशि में उदय का होना बुद्धि, तकनीक और सामाजिक जीवन के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। यह अवधि नए आइडिया पर सोच-विचार करने, अपनी सोच जैसे लोगों से मिलने और भविष्य के बारे में सोचने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। 

बुध का कुंभ राशि में उदय: किन क्षेत्रों को करेगा प्रभावित?

जब बुध देव का कुंभ राशि में उदित होगा, तो इसका सीधा असर आपके संचार कौशल सोच-विचार और सही फैसला लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा। बता दें कि कुंभ राशि का संबंध नए-नए आविष्कारों, बुद्धि, स्वतंत्रता और भविष्य की सोच से होता है इसलिए इस अवधि में  लोगों में नई सोच अपनाने और अलग नजरिए से चीजों को देखने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

  1. बुध का कुंभ राशि में उदय होना लोगों को अपनी सोच के सीमित दायरे से बाहर जाकर सोचने के लिए प्रेरित करेगा। समस्याओं के समाधान तलाशने की क्षमता मज़बूत होगी और साथ ही, लोगों का रुझान नई-नई तकनीकों को अपनाने में होगा। 
  2. बुध देव की यह स्थिति जातकों को मौजूदा परिस्थितियों पर सवाल उठाने, ज्ञान प्राप्त करने और लोगों के अलग-अलग नज़रिये को समझने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह स्समय बुद्धि को मज़बूत बनाने और कुछ नया सीखने की दृष्टि से काफ़ी अच्छा रहेगा। 
  3. कुंभ राशि के तहत जन्मे जातक सामान्य रूप से भावनात्मक रूप से दूर-दूर रहना पसंद करते हैं इसलिए बुध उदित के दौरान इन लोगों से बातचीत भावनाओं के बजाय तर्क और विश्लेषण के आधार पर करना अच्छा रहेगा। ऐसे में, यह भावनाओं के बजाय तर्क और तथ्यों के आधार पर सही फैसला लेने में आपकी सहायता करेंगे। 
  4. कुंभ राशि का जुड़ाव सामाजिक मामलों, तकनीक और सामूहिक गतिविधियों से भी होता है। ऐसे में, कुंभ राशि में बुध का प्रभाव होने से समाज की प्रगति, भविष्य में उपयोग होने वाली तकनीक और सामाजिक सुधारों को लेकर चर्चाओं में बढ़ोतरी हो सकती हैं।
  5. बुध के कुंभ राशि में उदित की अवधि में आपके बात करने का तरीका थोड़ा अलग और विशिष्ट हो सकता है। लोग अपनी बात और विचारों को व्यक्त करने के लिए पारंपरिक तरीकों को छोड़कर कुछ नया तरीका अपना सकते हैं। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध का कुंभ राशि में उदय: समय 

ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों के युवराज का दर्जा प्राप्त है और अब यह 13 मार्च 2026 की रात 10 बजकर 14 मिनट पर कुंभ राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित होने जा रहे हैं। 

बुध का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का कुंभ राशि में उदय आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। बता दें कि आपकी कुंडली में बुध आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होने की अवधि में आपको निजी और आर्थिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसके साथ ही अचानक लाभ मिलने की संभावना भी बनी रहेगी। इस समय इन जातकों को अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखने का प्रयास करना होगा, अन्यथा आपको परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।

बुध उदित के दौरान आपको कार्यों में की जा रही मेहनत के लिए सराहना न मिलने की आशंका है। वहीं, बात करें व्यापार की, तो आपको किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन न मिलने की संभावना है। आर्थिक जीवन में आपको धन हानि होने के योग बन सकते हैं जो कि आपके बिना सोच-समझे किए जाने वाले खर्चों का परिणाम होगा। इसके अलावा, आपके हाथ से आय में वृद्धि के कुछ सुनहरे अवसर निकल सकते हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि  वालों के लिए बुध महाराज आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं जो आपकी राशि के नौवें भाव में उदित हो रहे हैं। बता दें कि बुध का कुंभ राशि में उदय के दौरान आप कोई संपत्ति या बड़ी खरीदारी करके अमीर या समृद्धशाली बन सकते हैं यानी कि यह आपको अच्छा ख़ासा लाभ दे सकती है। आर्थिक जीवन में आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे। लेकिन ऐसा तब ही संभव होगा जब आपको भाग्य का साथ मिलेगा। 

बुध उदित के दौरान आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपको काफ़ी मुनाफा हो सकता है और साथ ही, आप नए व्यापार में भी प्रवेश कर सकते हैं। इस समय आप खुद पर समय बिताते हुए नज़र आएंगे और ऐसे में, आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा। 

ऐसे में, आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपके जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही, धार्मिक यात्राएं करते हुए भी नज़र आ सकते हैं। इस दौरान आप अपने सिद्धांतों का पालन आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। जब बात आती है करियर की, तो आपको सुधार देखने को मिलेगा और आपको तरक्की के बेहतर अवसर मिल पाएंगे। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध देव आपके दूसरे भाव और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके सातवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होना सामान्य रूप से आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। साथ ही, आप अपने सामाजिक जीवन का विस्तार करेंगे और नए-नए लोगों के साथ संपर्क बनाएंगे। यह अवधि आपके पेशेवर जीवन के लिए फलदायी रहने की संभावना है। यह जातक करियर की एक नई फील्ड में प्रवेश कर सकते हैं जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे। 

कार्यक्षेत्र में आपको लगातार सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह लोग खुद को मिलने वाले प्रगति के अवसरों का फायदा उठाकर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे और साथ ही, आप अपना पद भी मज़बूत कर सकेंगे। बुध के उदित होने की अवधि में आपका रिश्ते सहकर्मियों के साथ मधुर रहेंगे और ऐसे में, आपको हर कदम पर उनका साथ मिलेगा। बात करें आर्थिक जीवन की, तो इस समय आपको विभिन्न स्रोतों से अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बनेंगे रहे। जिन जातकों का जुड़ाव व्यापार से है, उन्हें अच्छा लाभ होने का अनुमान है और वह सफलतापूर्वक व्यापार चलने में सक्षम होंगे। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके छठे भाव में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध का कुंभ राशि में उदय होना करियर के क्षेत्र में आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में इस समय कुछ बड़े बदलाव या उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। 

बुध उदित के दौरान आपको नौकरी में कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं और परिस्थितियों में भी सुधार आने की संभावना है। लेकिन, करियर में प्रगति की रफ़्तार थोड़ी धीमी रह सकती है। आर्थिक जीवन की बात करें, तो आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है, परंतु खर्चों में भी वृद्धि होने की आशंका है जिससे आपकी बचत प्रभावित हो सकती है।     

अगर आपका अपना व्यापार है, तो इस साम्य आप कुछ नया करने की स्थिति में नहीं होंगे या फिर अपनी कंपनी को सफलता के मार्ग पर लेकर जाने में पिछड़ सकते हैं। इस दौरान आपको होने वाला लाभ थोड़ा कम रह सकता है। साथ ही, आपको दोस्तों की तरफ से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होने से आप संतुष्ट और आत्मविश्वास से भरे दिखाई देंगे। ऐसे में, आप अपने कार्यों को भी अच्छे से करने में सक्षम होंगे। इस समय आपको हर कदम पर अपने दोस्तों का साथ मिलेगा जो आपके लिए फलदायी साबित होगा।

जब बात आती है करियर की, तो बुध उदित का समय आपके करियर के लिए शानदार रहेगा और आपको सकारात्मक प्रनामों की प्राप्ति होगी। साथ ही, आपको करियर में बदलाव के अनेक अवसर प्राप्त होंगे और मौजूदा पद में भी आगे बढ़ने के मौकेआपको मिल सकते हैं। 

आर्थिक दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं और बचत करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शेयर बाजार या निवेश से लाभ होने की संभावना है। इस दौरान नए निवेश या महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं ,अब यह आपके लग्न भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपको अनुकूल परिणाम देने का काम करेगा। इस समय आप अपने बच्चों की तरक्की को देखकर संतुष्ट नज़र आएंगे। इसके अलावा, आपकी बुद्धि तेज़ होगी और ऐसे में, आपको अनेक प्रयासों के बावजूद भी समस्याओं का सामना करना पद सकता है। पांचवें और आठवें भाव के स्वामी के रूप में बुध देव आपकी राशि के लग्न भाव में मौजूद होंगे। इस समय आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। 

बुध का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों को फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली के लिए बुध देव आपके तीसरे और बाहरवें भाव के स्वामी हैं जो अब नौवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। बुध का कुंभ राशि में उदय होना कई वजहों से आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपके कई प्रयास करने के बावजूद आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, अनचाही यात्राएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। 

बुध के उदित होने की अवधि में आपके और आपके प्रियजनों एवं करीबियों के साथ रिश्ते में गलतफ़हमियां जन्म ले सकती हैं जिसकी वजह आपसी तालमेल की कमी होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते में दूरी आ सकती है और इस समय उनसे अपेक्षित सहयोग मिल पाना कठिन हो सकता है।

 इस समय आप जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझते हुए नज़र आ सकते हैं और साथ ही, आपके खर्चे भी बढ़ने की आशंका है जिसके चलते आपका बजट बिगड़ सकता है। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आप मन मुताबिक लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे। बुध उदय के दौरान आपको दीर्घकालिक निवेश या कोई बड़ा निवेश करने जैसे फैसले लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको हानि होने की संभावना है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके ग्यारहवें और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भावे में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध का कुंभ राशि में उदय का होना का समय आपको थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग सकता है क्योंकि इस दौरान कार्यों को करना आपको आसान नहीं लाएगा। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है जिसकी वजह से आपकी खुशियाँ नदारद रह सकती हैं। पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस दौरान आप ज्यादा अच्छे से काम करने में सक्षम नहीं होंगे और ऐसे में, आपको नौकरी में मन मुताबिक तरक्की नहीं मिल पाएगी। 

अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आप पर्याप्त धन कमाने में नाकाम रह सकते हैं या फिर आपको हानि हो सकती है। ऐसे में, आपको सावधानी से चलने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आय में वृद्धि से जुड़े अवसर आपको कम ही मिलने की आशंका है, बल्कि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी वेतन में बह बढ़ोतरी होती है, तब भी आप धन की बचत नहीं कर सकेंगे। ऐसे में, इस कारण से आर्थिक संतुलन बनाए रखना आपके लिए एक चुनौती बन सकता है।

बुध का कुंभ राशि में उदय: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • प्रत्येक बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
  • मधुर वाणी बोलें और अपने मुंह की स्वच्छता बनाए रखें। 
  • रोज़ाना या बुधवाद के दिन बुध ग्रह के बीज मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का जाप करें। 
  • हरे रंग के वस्त्र ज्यादा से ज्यादा धारण करें।
  • हरे रंग की वस्तुओं जैसे मूंग दाल, हरी पत्तेदार सब्जियों का गरीबों एवं जरूरतमंदों को दान करें।
  • किन्नरों का आदर-सम्मान करें। 
  • बुध को मज़बूत करने के लिए तोते को भोजन खिलाएं। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोख

बुध का कुंभ राशि में उदय: विश्व स्तर पर प्रभाव

रिसर्च और डेवलपमेंट 

  • विभिन्न क्षेत्रों में रिसर्च और डेवलपमेंट रफ़्तार पड़ेगी, विशेष रूप से इंजीनियरिंग और तकनीक के क्षेत्र में। 
  • बुध उदित की अवधि वैज्ञानिकों को अपने आविष्कारों के लिए एक मज़बूत आधार बनाने में सहायता करेगी।
  • यह अवधि रिसर्चर, साइंटिस्ट, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों को विशेष रूप से लाभ प्रदान करेगा। 
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दूरसंचार के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिल सकती है।
  • डाटा प्राइवेसी, तकनीक और साइबर कानून को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं हो सकती है।
  •  विभिन्न क्षेत्रों में ऑटोमोटिव और स्मार्ट सिस्टम का उपयोग तेज़ी से बढ़ सकता है। 

बिज़नेस, मेडिसिन और काउंसलिंग

  • बुध का कुंभ राशि में उदय होगा जिसके स्वामी शनि देव हैं और ऐसे में, यह आपकी स्मरण शक्ति, धैर्य और कार्य करने की क्षमता को बढ़ाने का काम करेगा। यह समय उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जिनका संबंध हीलिंग के क्षेत्रों जैसे हीलर्स, फिजिशियन, मेडिकल स्टाफ और टैरो रीडर के लिए अच्छा रहेगा। 
  • मेडिकल के क्षेत्र से संबंध रखते वालों को तेज़ी देखने को मिल सकती है। 
  • मेडिकल सेक्टर में नई-नई खोज करने और प्रगति होने की संभावना है जो विश्व के लिए फलदायी साबित होगा। 
  • जो छात्र पीएचडी या उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें बुध की इस स्थिति से लाभ मिल सकता है।
  • बुध का कुंभ राशि में उदय उन जातकों के लिए अनुकूल रहेगा जो काउंसलिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं। 
  • मेटल या शनि से जुड़े क्षेत्रों का व्यापार करने वाले जातकों को भी लाभ होने की आशंका है। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का कुंभ राशि में उदय: शेयर बाजार रिपोर्ट

वर्ष 2026 में बुध महाराज 13 मार्च 2026 को कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर शेयर बाजार को प्रभावित करेगा। ऐसे में, शेयर बाज़ार भविष्यवाणी के अनुसार, बुध की यह स्थिति शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव या परिवर्तन  लेकर आ सकती है। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध उदित का शेयर मार्केट पर प्रभाव। 

  • इस समय मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। 
  • ऑटोमोबाइल सेक्टर में वृद्धि की संभावना है जिससे शेयर बाजार को लाभ मिल सकता है।
  • बड़ी कंपनियां, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 
  • फार्मास्युटिकल और पब्लिक सेक्टर में मजबूती देखने को मिल सकती है।
  • यातायात और परिवहन से जुड़े क्षेत्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। 
  • भारी मशीनरी, गियर आदि क्षेत्रों का उत्पादन बढ़ने की संभावना है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या बुध कुंभ राशि में अनुकूल स्थिति में होते हैं?

हाँ, बुध और शनि मित्र ग्रह हैं इसलिए कुंभ राशि में इनकी स्थिति मानी जाती है। 

2. काल पुरुष कुंडली में कुंभ राशि किस भाव को नियंत्रित करती है?

 काल पुरुष कुंडली में कुंभ राशि ग्यारहवें भाव पर शासन करती है। 

3. शनि किस राशि के स्वामी हैं?

शनि महाराज को मकर और कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। 

बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी: जानें राशियों पर प्रभाव

बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी: इन राशियों को होगा लाभ, ये रहेंगे सतर्क!

बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, भाग्य, शिक्षा, गुरु कृपा, विस्तार और नैतिक मूल्यों का कारक माना जाता जाता है। जब-जब बृहस्पति की चाल बदलती है, तब इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ समाज और देश-दुनिया पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। अब गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं और यह परिवर्तन कई लोगों के जीवन में रुके हुए कार्यों की गति, सोच में स्पष्टता और भाग्य का सहयोग लेकर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मिथुन राशि में बृहस्पति का मार्गी होना विशेष माना जाता है, क्योंकि यह बुद्धि, संवाद, शिक्षा, व्यापार और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है। इस दौरान कई जातकों को करियर, पढ़ाई और बिज़नेस में नई दिशा मिल सकती है, वहीं रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं।

जिन लोगों को अब तक भ्रम, असमंजस या निर्णय लेने में कठिनाई हो रही थी, उनके लिए यह समय राहत भरा साबित हो सकता है। शिक्षा, लेखन, मीडिया, कम्युनिकेशन, कंसल्टिंग और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बृहस्पति का यह मार्गी होना खास फलदायी रहेगा। हालांकि कुछ राशियों को वाणी, तर्क-वितर्क और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।

बृहस्पति का मिथुन राशि में मार्गी होना धन, भाग्य, ज्ञान और रिश्तों और मानसिक दृष्टिकोण पर गहरा प्रभाव डालेगा। कहीं नए अवसर मिलेंगे तो कहीं पुराने निर्णय की समीक्षा करनी पड़ सकती है। यह गोचर कुछ लोगों के लिए उन्नति के द्वार खोलेगा, तो कुछ को आत्ममंथन और संयम की सीख देगा।

इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि बृहस्पति का मिथुन राशि में मार्गी होना सभी 12 राशियों के जीवन को कैसे प्रभावित करेगा, किसे मिलेगा गुरु कृपा का लाभ और किन जातकों को बरतनी होगी विशेष सावधानी। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं बृहस्पति के मार्गी होने की तिथि और समय।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी : तिथि और समय 

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति देव को ज्ञान और प्रगति का ग्रह कहा जाता है जो अब 11 मार्च 2026 की सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। 

ज्योतिष में मार्गी ग्रह का अर्थ

ज्योतिष में मार्गी ग्रह उस स्थिति को कहते हैं, जब कोई ग्रह अपनी वक्री अवस्था समाप्त कर दोबारा सीधी चाल में आ जाता है। वक्री अवस्था में ग्रह से जुड़े कार्यों में अक्सर देरी, रुकावट भ्रम या असमंजस की स्थिति बनती है, लेकिन जैसे ही ग्रह मार्गी होता है, वैसे ही इन क्षेत्रों में गति और स्पष्टता आने लगती है। मार्गी ग्रह का अर्थ है कि ग्रह अब अपनी पूरी शक्ति और स्वाभाविक प्रभाव के साथ करने लगता है, जिससे रुके हुए कार्य आगे बढ़ते हैं और निर्णय लेना आसान होता है। मार्गी ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है।

इस दौरान करियर, धन, शिक्षा, रिश्ते और मानसिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगते हैं और प्रयासों का फल मिलने लगता है। विशेष रूप से शनि, बृहस्पति, बुध और शुक्र जैसे ग्रहों का मार्गी होना जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है क्योंकि ये ग्रह कर्म, भाग्य, बुद्धि, संवाद, प्रेम और सुख-सुविधाओं से जुड़े होते हैं। कुल मिलाकर, ज्योतिष में मार्गी ग्रह को प्रगति, समाधान और नई शुरुआत का संकेत माना जाता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अभी सुनें:

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का महत्व

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को देवगुरु का स्थान प्राप्त है और इसे ज्ञान, धर्म, भाग्य, गुरु कृपा, शिक्षा, नैतिकता और विस्तार का कारक माना जाता है। कुंडली में बृहस्पति की स्थिति यह बताती है कि व्यक्ति का भाग्य कितना मजबूत है, उसे जीवन में सही मार्गदर्शन कितना मिलता है और वह सही गलत में कितना संतुलन बना पाता है। 

बृहस्पति व्यक्ति को विवेकशील बनाता है, सही निर्णय लेने की क्षमता देता है और आध्यात्मिक झुकाव पैदा करता है। बृहस्पति का प्रभाव जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ता है जैसे शिक्षा, विवाह, संतान, धन और सम्मान। मजबूत बृहस्पति वाले जातक आमतौर पर बुद्धिमान, सदाचारी, सकारात्मक सोच वाले और समाज में प्रतिष्ठा पाने वाले होते हैं। 

वहीं कमजोर या पीड़ित बृहस्पति के कारण शिक्षा में बाधा, विवाह या संतान से जुड़ी समस्याएं, आर्थिक अस्थिरता और आत्मविश्वास की कमी देखी जा सकती है। कुल मिलाकर, ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सौभाग्य और विकास का प्रतीक माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन को सही दिशा और स्थायित्व प्रदान करता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि में बृहस्पति की विशेषता

ज्योतिष में मिथुन राशि में बृहस्पति को अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है, क्योंकि मिथुन राशि स्वयं बृहस्पति की ही स्वगृही राशि है। इस स्थिति में बृहस्पति अपनी पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करता है, जिससे जातक के जीवन में करुणा, आध्यात्मिकता, दया, सहानुभूति और उच्च नैतिक मूल्य विकसित होते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से सरल, उदार, भावनात्मक रूप से परिपक्व और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। 

मिथुन राशि में स्थित बृहस्पति व्यक्ति को गहरी समझ, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक झुकाव प्रदान करता है। शिक्षा, धर्म, अध्यात्म, सेवा, चिकित्सा, परामर्श और शिक्षण जैसे क्षेत्रों में यह स्थिति विशेष लाभ देती है। ऐसे जातकों को गुरु, बड़े-बुजुर्गों और ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सही समय पर मार्गदर्शन मिलता है। 

हालांकि भावनात्मक अधिकता के कारण कभी-कभी ये लोग जरूरत से ज्यादा त्याग या विश्वास कर लेते हैं, इसलिए व्यावहारिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक होता है। कुल मिलाकर, मिथुन राशि में बृहस्पति व्यक्ति को मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में शुभ फल प्रदान करता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

सभी 12 भावों में बृहस्पति ग्रह का महत्व

पहला भाव

लग्न भाव में बृहस्पति व्यक्ति को ज्ञानी, धार्मिक, उदार और आशावादी बनाता है। ऐसा व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है और दूसरों का मार्गदर्शन करने की क्षमता रखता है।  स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहता है और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण होता है।

दूसरा भाव

दूसरे भाव में बृहस्पति धन, परिवार और वाणी को शुभ बनाता है। व्यक्ति की वाणी प्रभावशाली और मधुर होती है तथा धन संचय की क्षमता अच्छी रहती है। पारिवारिक जीवन सुखद होता है।

तीसरा भाव

तीसरे भाव में स्थित बृहस्पति व्यक्ति को बौद्धिक साहस देता है, लेकिन शारीरिक पराक्रम औसत रहता है। लेखन, शिक्षा और परामर्श जैसे कार्यों में सफलता मिलती है।

चौथा भाव

चौथा भाव बृहस्पति सुख, शांति और शिक्षा प्रदान करता है। माता से अच्छा संबंध, संपत्ति और वाहन सुख मिलता है तथा व्यक्ति मानसिक रूप से संतुलित रहता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

पांचवां भाव

पांचवें भाव में बृहस्पति अत्यंत शुभ माना जाता है। यह बुद्धि, संतान सुख और रचनात्मकता को बढ़ाता है। व्यक्ति विद्वान, धार्मिक और नैतिक विचारों वाला होता है।

छठा भाव

छठा भाव में बृहस्पति व्यक्ति को शत्रुओं पर विजय दिलाता है। सेवा, चिकित्सा, कानून और प्रशासन में सफलता मिलती है, हालांकि स्वास्थ्य में मोटापा या शुगर की प्रवृत्ति हो सकती है।

सातवां भाव

सातवां भाव में बृहस्पति विवाह और साझेदारी को शुभ बनाता है। जीवनसाथी समझदार और सहयोगी होता है तथा विवाह के बाद भाग्य में वृद्धि होती है।

आठवां भाव

आठवां भाव में बृहस्पति व्यक्ति को गूढ़ विषयों में रुचि देता है। ज्योतिष, शोध और आध्यात्मिक ज्ञान में प्रगति होती है तथा आयु लंबी हो सकती है।

नौवां भाव

नौवां भाव में बृहस्पति अत्यंत शुभ फल देता है। व्यक्ति भाग्यशाली, धार्मिक और गुरु कृपा से युक्त होता है। जीवन में बड़े अवसर सहज रूप से मिलते हैं।

दसवां भाव

दशम भाव में बृहस्पति उच्च पद, सम्मान और प्रतिष्ठा देता है। व्यक्ति ईमानदार, जिम्मेदार और समाज में प्रभावशाली होता है।

ग्यारहवां भाव

एकादश भाव में बृहस्पति आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति कराता है। मित्रों और बड़े नेटवर्क से लाभ मिलता है।

बारहवां भाव

द्वादश भाव में बृहस्पति आध्यात्मिकता, दान और विदेश संबंधों को बढ़ाता है। खर्च अधिक होता है लेकिन पुण्य कर्मों से मानसिक संतोष मिलता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के उपाय

बृहस्पति को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को अपने आचरण, विचार और जीवनशैली में शुद्धता लानी चाहिए। गुरु ग्रह ज्ञान, धर्म और सदाचार से प्रसन्न होता है। सच्चाई, सेवा, दान और गुरु-सम्मान से बृहस्पति के शुभ फल तेजी से बढ़ते हैं। नियमित रूप से गुरु से जुड़े उपाय करने से भाग्य, शिक्षा, संतान सुख और आर्थिक स्थिति में विशेष रूप से वृद्धि होती है। आइए जानते हैं उपायों के बारे में।

  • गुरुवार के दिन व्रत रखें।
  • विष्णु जी, बृहस्पति देव या साईं बाबा की पूजा करें।
  • गुरुवार को पीले फूल अर्पित करें।
  • “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
  • गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें।
  • गरीब ब्राह्मण, गुरु या जरूरतमंद को भोजन कराएं।
  • गौ सेवा करें, गाय को चना दाल या गुड़ खिलाएं।
  • गुरु, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करें।
  • सत्य, धर्म और नैतिकता का पालन करें।
  • झूठ, छल और अहंकार से बचें।
  • शराब और नशे से दूरी रखें।
  • योग्य ज्योतिषी की सलाह से पुखराज धारण करें।
  • पुखराज सोने में, तर्जनी उंगली में, गुरुवार को पहनें।
  • रत्न धारण करते समय गुरु मंत्र का जप आवश्यक है।
  • गुरुवार को पीले कपड़े पहनें।
  • केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
  • धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें।
  • बच्चों को शिक्षा या पुस्तक दान करें।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

करियर के लिहाज से आपकी मेहनती रंग लाएगी और काम से जुड़े मामलों में विदेश जाने के अवसर….(विस्‍तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

इस दौरान आपके करियर में मामले में अपने मैनेजर्स और सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना….(विस्‍तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

करियर के मामले में नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है या नौकरी में बदलाव हो सकता….(विस्‍तार से पढ़ें)

कर्क राशि

करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए  काम का दबाव बढ़ सकता है और ऑफिस में….(विस्‍तार से पढ़ें)

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

करियर के क्षेत्र में आपकी प्रगति धीरे-धीरे लेकिन लगातार होती हुई दिखाई देगी, जिससे आगे चलकर स्थायी….(विस्‍तार से पढ़ें)   

कन्या राशि

करियर के मामले में नौकरी में बदलाव के अच्छे योग बन सकते हैं और यह बदलाव काफी सहज और….(विस्‍तार से पढ़ें)

तुला राशि

इस दौरान आपके यात्रा के योग भी बढ़ सकते हैं और आपको घूमने-फिरने के नए मौके मिल सकते हैं। आपकी….(विस्‍तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

करियर की बात करें तो आपको नए और अच्छे मौकों से हाथ धोना पड़ सकता है, जिससे प्रोफेशनल….(विस्‍तार से पढ़ें)

धनु राशि

करियर के मामले में काम से जुड़ी यात्राएं बढ़ सकती हैं। इनमें से कुछ यात्राएं थकाने वाली या कठिन….(विस्‍तार से पढ़ें)  

मकर राशि

करियर की बात करें तो, आपकी रुचि अपने काम में बढ़ेगी और आपके अंदर सेवा भाव ज्यादा….(विस्‍तार से पढ़ें)  

कुंभ राशि

मिथुन राशि में गुरु के मार्गी होने से आप पहले से ज़्यादा सकारात्मक और आत्मविश्वासी महसूस….(विस्‍तार से पढ़ें)

मीन राशि

आपका आत्मविश्वास और तेज़ सोचने की क्षमता आपको कामकाज में बड़ी प्रगति और सफलता….(विस्‍तार से पढ़ें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने का क्या अर्थ है?

बृहस्पति का मिथुन राशि में मार्गी होना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जो ज्ञान, धर्म, शिक्षा, भाग्य, और तर्क क्षमता पर प्रभाव डालती है।

2. यह परिवर्तन किस प्रकार का प्रभाव डालेगा?

यह परिवर्तन कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। विशेष रूप से, करियर, पढ़ाई, व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन में उन्नति की संभावना है। 

3. किसे मिलेगा इस परिवर्तन का लाभ?

जिन जातकों का कार्य शिक्षा, लेखन, मीडिया, कंसल्टिंग, और व्यापार से जुड़ा है, उन्हें बृहस्पति के मार्गी होने से विशेष लाभ हो सकता है। 

क्‍या है शीतला सप्‍तमी की पूजन विधि?

कब है शीतला सप्‍तमी 2026? जानें इसकी पूजन विधि और तिथि! 

शीतला सप्‍तमी 2026: सनातन धर्म में कई महत्‍वपूर्ण पर्व और तिथियां आती हैं जिनमें से एक शीतला सप्‍तमी भी है। राजस्‍थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे पश्चिमी और उत्तरी राज्‍यों में यह पर्व खासतौर पर मनाया जाता है। चैत्र माह के शुक्‍ल पक्ष की सप्‍तमी तिथि पर शीतला सप्‍तमी पड़ती है।

शीतला सप्‍तमी पर देवी शीतला की पूजा की जाती है जो शीतलता, इलाज और रोगों से बचाव करने की देवी हैं। शीतला माता खासतौर पर गर्मी में होने वाली बीमारियों जैसे कि चेचक और छोटी माता से रक्षा करती हैं।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्‍लॉग में बताया गया है कि शीतला सप्‍तमी 2026 कब पड़ रही है, इस दिन का क्‍या महत्‍व और पूजन विधि है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शीतला सप्‍तमी 2026 से जुड़ी खास बातों के बारे में।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

कब है शीतला सप्‍तमी 2026

इस बार शीतला सप्‍तमी 10 मार्च, 2026 को मंगलवार के दिन पड़ रही है। 09 मार्च को रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर सप्‍तमी तिथि आरंभ होगी और 10 मार्च, 2026 को सुबह 01 बजकर 57 मिनट पर सप्‍तमी तिथि आरंभ समाप्‍त होगी। उदया तिथि के अनुसार शीतला सप्‍तमी 10 मार्च को मनाई जाएगी।

शीतला सप्‍तमी 2026 पर बन रहा है शुभ योग

शीतला सप्‍तमी 2026 पर शुभ योग भी बन रहा है। 10 मार्च, 2026 को सुबह 08 बजकर 20 मिनट तक हर्षण योग है जिसे ज्‍योतिषशास्‍त्र में बहुत शुभ माना जाता है। आनंद एवं शुभ कार्य शुरू करने के लिए इस योग को अत्‍यंत लाभकारी माना जाता है। य‍ह योग विपरीत राजयोग में आता है। इस योग के प्रभाव से धन , उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य और सम्‍मान प्राप्‍त होगा। इस योग में पूजा-पाठ, गृह प्रवेश जैसे कार्य करना फलदायी रहता है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

शीतला सप्‍तमी 2026 का महत्‍व

इस सप्‍तमी पर माता शीतला की पूजा होती है। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार माता शीतला रोगों खासकर गर्मी में होने वाली बीमारियों को ठीक करने या उनसे बचाव करने की शक्‍ति रखती हैं। वह चेचक, चिकन पॉक्‍स और अन्‍य कई संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए जानी जाती हैं।

शीतला सप्‍तमी के अवसर पर भक्‍त बीमारियों से सुरक्षा पाने और पूरे परिवार के लिए उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य की प्राप्ति के लिए शीतला माता की पूजा करते हैं। कुछ पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार चेचक मी महामारी को ठीक करने के लिए प्रार्थना कर के देवी शीतला को बुलाया गया था। समय बीतने के साथ चैत्र माह की सप्‍तमी शीतला माता की पूजा करने और स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक करने एवं बीमारियों से सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने का अवसर बन गया।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

कौन हैं देवी शीतला

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि चेचक जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं इलाज के लिए शीतला माता का आह्वान किया गया था। चेचक कभी एक जानलेवा और बड़े पैमाने पर फैलने वाली बीमारी हुआ करती थी और यह पर्व रोगों के प्रकोप को रोकने के लिए दैवीय हस्‍तक्षेप का प्रतीक है। इस दिन लोग शीतला माता की पूजा करते थे और अपने परिवार के स्‍वास्‍थ्‍य की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते थे। साथ ही चेचक और छोटी माता जैसी बीमारियों से बचाव के लिए प्रार्थना करते थे।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शीतला सप्‍तमी 2026 का इतिहास

शास्‍त्रों के अनुसार माता शीतला देवी पार्वती का ही एक रूप है। वह देवताओं के हवन के दौरान प्रकट हुई थीं। ऐसा माना जाता है शीतला माता की चार भुजाओं में से एक में झाड़ू, दूसरे में नीम के पत्ते और पानी का घड़ा होता है। झाड़ू सफाई को दर्शाती है लेकिन घड़ा पृथ्‍वी पर सभी जीवों के लिए साफ पानी के महत्‍व पर जोर देता है एवं नीम अपने औषधीय गुणें के लिए जाना जाता है।

जिससे जमीन से ज्‍वरासुर नामक राक्षस उत्‍पन्‍न हुआ। उस राक्षस ने पूरी दुनिया में बीमारियां फैलाकर मनुष्‍य जाति को नुकसान पहुंचाया। उस राक्षस द्वारा फैलाई गई बीमारियों से ही खुद की रक्षा करने के लिए हम शीतला सप्‍तमी पर शीतला माता की पूजा करते हैं। शीतला माता खसरा, चेचक और छोटी माता जैसी संक्रामक बीमारियों को रोकने में मदद करती हैं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

शीतला सप्‍तमी 2026 पर क्‍या करें

  • इस दिन शीतला माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उनसे उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य प्रदान करने की प्रार्थना की जाती है।
  • चैत्र माह में आने वाली सप्‍तमी तिथि पर सूर्योदय से पहले स्‍नान आदि से निवृत्त होकर भक्‍त शीतला माता के मंदिर जाते हैं और वहां पर देवी से निरोगी काया की कामना करते हैं।
  • यह पर्व स्‍वच्‍छता का प्रतीक है। किसी भी बीमारी को फैलने से रोकने और बचाव के लिए इस दिन घरों एवं आसपास की सफाई की जाती है।
  • शीतला माता को प्रसन्‍न करने एवं उनकी कृपा पाने के लिए भक्‍तगण इस दिन व्रत भी रखते हैं। इस दिन व्रत रखने से शरीर शुद्ध हो जाता है और मन पवित्र रहता है।
  • इस दिन विशेष अनुष्‍ठान किए जाते हैं और देवी को सात अलग-अलग तरह के अनाज एवं सब्जियां चढ़ाई जाती हैं। ऐसा करने से जीवन में समृद्धि आती है और रोगों से बचाव होता है।
  • इस अवसर पर ब्राह्मणों को दान देने एवं भोजन करवाने का भी विधान है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

शीतला सप्‍तमी 2026 की पूजन विधि

  • चैत्र माह में सप्‍तमी तिथि पर सुबह जल्‍दी उठकर ठंडे पानी से स्‍नान करें। आप किसी पवित्र नदी में भी स्‍नान कर सकते हैं।
  • इसके बाद नदी के किनारे जाकर शीतला माता की मूर्ति या तस्‍वीर स्‍थापित करें और देवी का श्रृंगार करें और माता को लाल रंग के वस्‍त्र पहनाएं।
  • फिर शीतला अष्‍टकम का पाठ करें। पूजा में सोलह प्रकार की चीज़ें चढ़ाई जाती हैं जिन्‍हें पोडशोपचार कहा जाता है।
  • चूंकि, शीतला माता शीतलता का प्रतीक हैं इसलिए इस दिन घर या रसोई में आग नहीं जलाई जाती है। षष्‍ठी तिथि पर ही भोजन पका कर रख दिया जाता है। इस षष्‍ठी को रंधन छठ के नाम से जाना जाता है।
  • प्रसाद में पका हुआ खाना और घी होता है। कुछ जगहों पर गुड़ मिले कच्‍चे आटे से दीपक बनाए जाते हैं और घी एवं रुई की बत्ती से शीतला माता की पूजा की जाती है। अंत में व्रत कथा पढ़ी और सुनी जाती है और फिर शीतला माता की आरती की जाती है।

शीतला सप्‍तमी 2026 से जुड़ी कथा

एक बार एक समूह अपना रास्‍ता भटक गया था और झील तक पहुंचने के लिए मदद मांग रहा था। उस समय एक वृद्ध महिला वहां आई और उसने समूह को झील तक का मार्ग दिखाया। उस महिला ने समूह को शीतला सप्‍तमी का व्रत करने में भी सहायता की। बाद में उन लोगों को एहसास हुआ कि वह वृद्ध महिला कोई और नहीं बल्कि स्‍वयं देवी शीतला थीं।

उस समूह में से शुभाकरी की पूजा से माता शीतला बहुत प्रसन्‍न हुईं और उसे कोई वरदान मांगने के लिए कहा। तब शुभाकरी ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर वरदाल मांग लेगी। इसके बाद घर लौटते समय शुभाकरी ने देखा कि एक गरीब ब्राहृमण को सांप ने काट लिया है और उसकी मृत्‍यु पर उसका परिवार शोक मना रहा है।

तब शुभाकरी को देवी शीतला का दिया वरदान याद आया और उसने देवी से ब्राह्मण को फिर से जीवित करने का वरदान मांग लिया। इस प्रसंग के बाद शीतला माता के व्रत की महिमा और ज्‍यादा बढ़ गई और तभी से शीतला सप्‍तमी का व्रत रखने की परंपरा शुरू हो गई।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शीतला सप्‍तमी 2026 कब है?

इस साल शीतला सप्‍तमी 10 मार्च, 2026 को पड़ रही है।

2. शीतला माता किसकी देवी हैं?

वह चेचक और छोटी माता जैसी बीमारियों से बचाती हैं।

3. शीतला सप्‍तमी पर किस चीज़ का भोग लगाते हैं?

इस दिन बासी भोजन का भोग लगाया जाता है।

साप्ताहिक राशिफल: 09 से 15 मार्च 2026

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सूर्य गोचर के साथ लग जाएगा खरमास, नोट कर लें डेट!

साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 मार्च 2026: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह अपने पाठकों के लिए मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल का यह खास ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको 09 मार्च से 16 मार्च 2026 से जुड़ी समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी। आने वाले हर नए दिन की तरह मार्च का यह दूसरा सप्ताह आपके जीवन के लिए कौन सी सौगात लेकर आएगा? करियर, व्यापार और पेशेवर जीवन में कैसे मिलेंगे आपको परिणाम? आपके मन में इन सवालों का जवाब पाने की उत्सुकता होगी। 

साथ ही, 09 से 15 मार्च 2026 के इस सप्ताह में कैसा रहेगा आपकी लव लाइफ का हाल? क्या मिलेगी आपको मनपसंद नौकरी या फिर अभी करना पड़ेगा इंतज़ार? क्या व्यापार में मिलेगा बिज़नेस पार्टनर का साथ या फिर करना पड़ेगा आपको समस्याओं का सामना? यह ब्लॉग आपके मन में उठने वाली इन सभी जिज्ञासाओं को शांत करना का काम करेगा। साथ ही, राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह? इससे भी हम अवगत करवाएंगे।   

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

सिर्फ़ इतना ही नहीं, साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग विशेष रूप से हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है जिसके तहत न सिर्फ़ आपको इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, ग्रहण और गोचर की सही तिथियों से रूबरू करवाएंगे। इसके अलला, इस सप्ताह में किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन पड़ेगा? ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए आप किन उपायों को अपना सकते हैं? इसके बारे में भी हम आगे विस्तार से बात करेंगे इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें।

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

सबसे पहले हम बात करेंगे मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस हफ़्ते की शुरुआत विशाखा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि अर्थात 09 मार्च 2026 को होगी। वहीं, इस हफ़्ते का समापन श्रवण नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि यानी कि 15 मार्च 2026 को होगा। बता दें कि यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह में सूर्य जैसे बड़े ग्रहों के गोचर और अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेंगेआ रहा। ऐसे में, इस सप्ताह का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। आइए अब हम जान लेते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों के बारे में।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

साप्ताहिक राशिफल का यह सेक्शन उन लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा जिन्हें अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद रखने में मुश्किल होती है। आपको ध्यान में रखते हुए हम आपको 09 से लेकर 15 मार्च 2026 के बीच में पड़ने वाले व्रत-पर्वों की सही तिथियों की जानकारी आपको नीचे प्रदान करने जा रहे हैं जिससे आप हर त्योहार की तैयारी समय पर करके उन्हें अपने करीबियों और प्रियजनों के साथ-साथ खुशी मना सकें।

तिथिदिनमुहूर्त
15 मार्च 2026रविवारपापमोचिनी एकादशी
15 मार्च 2026रविवारमीन संक्रांति

पापमोचनी एकादशी (15 मार्च 2026, रविवार): सनातन धर्म में एक साल में 24 एकादशी तिथियां होती हैं जिनमें से एक है पापमोचनी एकादशी। वर्ष भर में आने वाली अन्य सभी एकादशियों की तरह पापमोचनी एकादशी भी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। यदि पापमोचनी एकादशी के अर्थ की बात करें, तो इसका अर्थ पापों का नाश करने वाली एकादशी से है। इस अवसर पर भक्तजन भक्तिभाव और विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। मान्यता के अनुसार, पापमोचनी एकादशी व्रत को करने से व्यक्ति को ब्रह्महत्या, मदिरापान, हिंसा तथा भ्रूणहत्या जैसे जघन्य पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। 

मीन संक्रांति (15 मार्च 2026, रविवार): हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि का अत्यंत महत्व होता है। सूर्य देव जब-जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसे संक्रांति तिथि कहा जाता है। इसी क्रम में, अब सूर्य महाराज मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं इसलिए इस संक्रांति को मीन संक्रांति कहते हैं। मीन संक्रांति का दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना और व्रत करके लिए  श्रेष्ठ होता है।  जो भक्त सच्चे मन से सूर्य की उपासना करता है, उस पर सदैव इनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही, ज्योतिष की दृष्टि से गुरु ग्रह की राशि में सूर्य का गोचर महत्वपूर्ण माना गया है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

इस सप्ताह से लग जाएगा खरमास 

खरमास को हिंदू धर्म में विशेष स्थान दिया गया है क्योंकि इसके शुरू होने के साथ ही सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। खरमास लगभग एक महीने तक रहता है इसलिए इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब सूर्य देव गुरु ग्रह की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास प्रारंभ होता है। पंचांग के अनुसार, एक वर्ष में दो बार खरमास लगता है, पहली बार धनु संक्रांति पर और दूसरी मीन संक्रांति पर।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, पहला खरमास मार्च या अप्रैल के महीनों में पड़ता है। वहीं दूसरा खरमास नवंबर या दिसंबर में आता है। इसी क्रम में, मार्च में जब सूर्य देव 14 मार्च 2026 की सुबह 12 बजकर 41 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे, तब एक महीने के लिए खरमास लग जाएगा जिसकी समाप्ति 14 अप्रैल 2026 को हो जाएगी। 

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

हिंदू धर्म और वैदिक ज्योतिष में ग्रहण और गोचर को अहम दर्जा दिया गया है क्योंकि ये मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में, प्रत्येक व्यक्ति के लिए ग्रहण और गोचरों की जानकारी होना बेहद आवश्यक हो जाता है इसलिए हम अपने इस सेक्शन में आपको इस सप्ताह होने वाले ग्रहण एवं गोचर की तिथियों की सटीक जानकारी देने जा रहे हैं। बात करें मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह की, तो 09 से 15 मार्च 2026 के बीच दो ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा जबकि सिर्फ़ एक ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेगा। 

गुरु मिथुन राशि में मार्गी (11 मार्च 2026): ज्ञान और विकास के ग्रह गुरु महाराज 11 मार्च 2026 की सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जिसका असर देश-दुनिया पर दिखाई दे सकता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

 बुध का कुंभ राशि में उदय (13 मार्च 2026): बुध महाराज मार्च 2026 में अनेक बार अपनी चाल और राशि में बदलाव करेंगे। ऐसे में, बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध देव 13 मार्च 2026 की रात 10 बजकर 14 मिनट पर अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे।

सूर्य का मीन राशि में गोचर (14 मार्च 2026): सूर्य देव को आत्मा का कारक ग्रह कहा जाता है  जो अब 14 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 41 मिनट पर अपना राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि मीन राशि में सूर्य कमज़ोर अवस्था में होते हैं। 

नोट: मार्च 2026 के इस दूसरे सप्ताह यानी कि 09 मार्च से 15 मार्च 2026 के दौरान कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी बैंक में कोई कार्य अवश्य पड़ता है। ऐसे में, आपको बैंक अवकाश की जानकारी होना बेहद आवश्यक हो जाता है। साप्ताहिक राशिफल के इस सेक्शन में हम आपको ग्रहण-गोचर और व्रत-त्योहारों की तिथियों से अवगत कराने के बाद अब मार्च 2026 के इस सप्ताह (09 से 15 मार्च 2026) में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की पूरी सूची प्रदान करने जा रहे हैं। बता दें कि इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं है। 

आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से।  

मार्च 2026 के इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त 

हिंदू धर्म में प्रत्येक शुभ कार्य से पूर्व मुहूर्त देखा जाता है और हर मांगलिक कार्य को शुभ मुहूर्त में करने की सलाह दी जाती है, फिर चाहे वह मुंडन, कर्णवेध संस्कार या विवाह हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य शुभ दिन और मुहूर्त में किया जाता है, उस कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए इस सेक्शन में हम आपको  09 से 15 मार्च 2026 के बीच उपलब्ध शुभ मुहूर्त की तिथियां नीचे दे रहे हैं।   

(09 से 15 मार्च 2026) के विवाह मुहूर्त 

अगर आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह या फिर स्वयं विवाह बंधन में बंधने के लिए शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको इस सप्ताह के शुभ विवाह मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं:   

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
10 मार्च 2026,मंगलवारस्वातिचतुर्दशीसुबह 07 बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक
12 मार्च 2026गुरुवारअनुराधाप्रतिपदा, द्वितीयासुबह 08 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक
14 मार्च 2026शनिवारमूलचतुर्थीशाम 06 बजकर 36 मिनट से 15 मार्च की सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक
15 मार्च 2026रविवारमूलचतुर्थीसुबह 07 बजकर 06 मिनट से दोपहर 02 बजकर 31 मिनट तक

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

(09 से 15 मार्च 2026) के नामकरण मुहूर्त 

अगर आप माता-पिता हैं और अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो यहाँ हम आपको नामकरण मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
09 मार्च 202616:12:07 से 30:38:21
15 मार्च 202606:31:35 से 29:57:01

(09 से 15 मार्च 2026) के कर्णवेध मुहूर्त 

अगर आप अपनी संतान का कर्णवेध संस्कार सम्पन्न करने के लिए कर्णवेध मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको नीचे मार्च 2026 के इस सप्ताह में उपलब्ध कर्णवेध संस्कार की सूची देने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
15 मार्च 202607:04 से 12:00, 14:14 से 18:52  

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

09 मार्च 2026: सुशांत सिंह, डेली ब्लिंड, कार्लोस सांचेज़

10 मार्च 2025: साक्षी गुलाटी, शहाब खान, पद्मा खन्ना

11 मार्च 2025: कॉलिन मुनरो, पार्थ समथान, कप्तान अमरिंदर सिंह

12 मार्च 2025: श्रेया घोषाल, टॉम कर्रन, आतिफ असलम

13 मार्च 2025: मोहम्मद सिराज, निम्रत कौर, वरुण गांधी

14 मार्च 2026: इंदु मल्होत्रा,  रंजीत बावा, अल्बर्ट आइंस्टीन

15 मार्च 2026: आलिया भट्ट, केली मिल्स, हनी सिंह

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 मार्च 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में शनि के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह कार्यस्थल…..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

ये समय प्रेम जीवन में एक दूसरे के प्रति, अपने विश्वास को मजबूत बनाने….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में केतु के चौथे भाव में होने के कारण, रुपये. पैसे के हालात….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह, कोई खूबसूरत मोड़….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के दसवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह परिवार….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

आप जो अभी तक अपने जीवन में, सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव कर रहे थे,….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

 चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह सेहत के …. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

रोमांस के नज़रिए से आपकी ज़िन्दगी कोई नया मोड़ ले सकती है। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

आपकी राशि के प्रेमी, स्वभाव से ही भावुक और केयर करने वाले होते हैं। यही……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में केतु के बारहवें भाव में होने के कारण, रुपये. पैसे के हालात….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के चंद्र राशि के संबंध में नौवें घर में होने के कारण, इस सप्ताह आपकी…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

प्रेम राशिफल के अनुसार आपके बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग, इस सप्ताह….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के पांचवें भाव में होने के कारण, ये सप्ताह वैसे…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्यार में उम्मीद से कम अच्छे परिणाम मिलने से, मन में कुछ …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के चौथे भाव में होने के कारण, यदि कोई…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

अपने प्रेम संबंधों में इस सप्ताह आपको, नई उर्जा और ताज़गी लाने की…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको दूसरों की आलोचना में, अपना ज्यादातर समय और ऊर्जा….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि किन्ही निजी कार्यों के कारण, आपके प्रेमी को ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के पांचवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों में आपके अस्थिर स्वभाव के चलते, न चाहते हुए भी आपका इस ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के पहले घर में होने के कारण, इस सप्ताह परिवार…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

ये सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए, बहुत ही अच्छा रहने वाले हैं। इस समय….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. पापमोचनी एकादशी 2026 में कब है?

पापमोचनी एकादशी 15 मार्च 2026, रविवार के दिन पड़ेगी। 

2. क्या इस सप्ताह में कोई ग्रहण लगेगा?

नही, मार्च 2026 के इस सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। 

3. सूर्य का मीन राशि में गोचर कब होगा?

इस माह में सूर्य देव 14 मार्च 2026 को मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 मार्च, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 08 से 14 मार्च, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (08 से 14 मार्च, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 वाले जातक आमतौर पर बहुत व्यवस्थित होते हैं और काम को प्रोफेशनल तरीके से करते हैं, जिससे उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। इस हफ्ते आध्यात्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने जीवन के अवक अलग क्षेत्रों में कुछ खास और अलग करने की कोशिश करेंगे।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आपस में बातचीत बेहतर होगी, जिससे मन खुश रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के ज्यादा महत्व देंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्यार और समझ और मजबूत होगी।

शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो इस सप्ताह आप पढ़ाई को लेकर सकारात्मक कदम उठाएंगे और उसे गंभीरता से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वालों के लिए यह समय अच्छा है और अच्छे अंक आने की संभावना है।

पेशेवर जीवन: करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा और आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगर आप सरकारी क्षेत्र में हैं तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। बिजनेस करने वालों को बाहरी सौदों से अच्छा मुनाफा हो सकता है।

सेहत: इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप ऊर्जा व उत्साह से भरे रहेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप खुद को और फिट महसूस करेंगे। 

उपाय : रोज़ाना “ॐ भास्कराय नमः” मंत्र का 19 बार जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस हफ्ते फैसले लेने में आपको थोड़ी उलझन हो सकती है, जिससे आगे बढ़ने में रुकावट आ सकती है। इसलिए इस सप्ताह पहले से योजना बनाकर चलना जरूरी है और धैर्य भी रखना होगा, तभी अच्छे नतीजे दिखेंगे।

प्रेम जीवन:  इस समय जीवनसाथी के साथ बहस होने की संभावना है, जिससे आपको बचना चाहिए। रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछ समझौते और एडजस्टमेंट करने होंगे, तभी यह सप्ताह थोड़ा रोमांटिक बन पाएगा।

शिक्षा: पढ़ाई पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मन भटक सकता है। इसलिए मेहनत से और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें। 

पेशेवर जीवन:  नौकरी करने वालों को काम में उतार-चढ़ाव और अस्थिरता महसूस हो सकती है, जिससे आगे बढ़ने में दिक्कत आ सकती है। बिज़नेस करने वालों को प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सेहत: सेहत को लेकर आपको ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। खांसी या सर्दी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहने के कारण स्वास्थ्य समस्या आ सकती है। 

उपाय : सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस हफ्ते आप जरूरी फैसले लेने से ज्यादा हिम्मत दिखाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपके अंदर आध्यात्मिक सोच भी बढ़ेगी। इस सप्ताह आप खुले विचारों वाले रहेंगे और यही बात आपके हित में काम करेगी।

प्रेम जीवन:  आप अपने प्रिय के प्रति ज्यादा प्यार और रोमांस दिखा पाएंगे। आपस में खुलकर बात होगी, जिससे एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, फिर भी आप प्रोफेशनल तरीके से अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जिससे मन खुश रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए नया काम शुरू करने का अच्छा समय है, जिसमें अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

सेहत : इस हफ्ते आपकी शारीरिक सेहत अच्छी रहेगी, जिससे आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। इस सकारात्मक ऊर्जा का असर आपकी सेहत पर भी अच्छा पड़ेगा। 

उपाय : रोज़ाना “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोग इस सप्ताह घूमने-फिरने के मूड में रहेंगे और जीवन को थोड़े आरामदायक व शौकीन अंदाज में जीना पसंद करेंगे। इसके साथ ही, आपकी रचनात्मकता भी बढ़ेगी और नए-नए आइडियाज आएंगे।

प्रेम जीवन : आप जीवनसाथी के साथ मजाकिया और खुशमिजाज रवैया अपनाएंगे, जिससे आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। इसका असर आपके रहन-सहन और जीवन स्तर पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

शिक्षा : पढ़ाई को लेकर आप पूरी ज़िम्मेदारी संभालेंगे, चाहे सामान्य पढ़ाई हो या प्रोफेशनल। इस दौरान अच्छे अंक मिल सकते हैं और आप अपने सहपाठियों से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

पेशेवर जीवन : नौकरी में आप अपने काम से आगे निकलने की कोशिश करेंगे और प्रदर्शन बेहतर रहेगा। बिज़नेस करने वालों में सफलता पाने का जोश रहेगा और काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं भी हो सकती हैं।

स्वास्थ्य : इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। यही उत्साह आपको स्वस्थ बनाए रखेगा।

उपाय : रोज़ाना “ॐ दुर्गाय नमः” मंत्र का 22 बार जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक के जातक इस मूलांक से जुड़े लोग ज्यादातर व्यापार, ट्रेड और शेयर से जुड़े कामों की तरफ ध्यान देते हैं। ऐसे लोग में सोच-समझकर, तर्क के आधार पर फैसले लेने की आदत होती है। कुल मिलाकर, इनका बिज़नेस माइंड काफी मजबूत रहता है।

प्रेम जीवन: अपने जीवनसाथी के साथ आपका व्यवहार इस समय काफी सकारात्मक और भरोसेमंद रह सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ हंसी-मजाक बनाए रखें और रिश्ते में ईमानदारी रखें, तो इससे रिश्ता मजबूत होगा और आप दोनों खुश रहेंगे। 

शिक्षा: इस हफ्ते पढ़ाई में औसत नंबर मिल सकते हैं। इसी वजह से आपको मनचाही सफलता का पूरा एहसास नहीं हो पाएगा।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी में हैं, तो आपको अपने काम की ही प्लानिंग करके उस पर अमल करना जरूरी होगा, तभी सफलता मिल पाएगी। अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस समय ज्यादा मुनाफा मिलने के योग कम हैं और साथ ही  प्रतिस्पर्धियों का दबाव भी महसूस हो सकता है। 

सेहत: आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आपके अंदर मौजूद हिम्मत और आत्मविश्वास आपको फिट और एक्टिव बनाए रखेंगे। 

उपाय: रोज़ाना “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 41 बार जाप करें।

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक से जुड़े लोग लंबी यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं और यात्रा में इनकी रुचि और बढ़ सकती है। रचनात्मक कामों में इनकी दिलचस्पी ज्यादा रहेगी,  जिससे इन्हें अंदरूनी संतोष और खुशी मिलेगी। 

प्रेम संबंध: आप अपने जीवनसाथी के प्रति ज़्यादा ईमानदारी और सच्चापन दिखाने पर ध्यान देंगे। आपका सकारात्मक रवैया रिश्ते को और मजबूत बना सकता है।

शिक्षा: इस हफ्ते प्रोफेशनल पढ़ाई जैसे वेब डिजाइनिंग, विजुअल कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपकी मेहनत रंग ला सकती है और प्रमोशन मिलने की संभावना है। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो कोई नया और सही ढंग से प्लान किया गया अभियान शुरू कर सकते हैं, जिससे मुनाफा बढ़ेगा।

सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपक दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा और आप खुद को एक मजबूत स्थिति में पाएंगे।

उपाय: रोज़ाना “ॐ भार्गवाय नमः” मंत्र का 33 बार जाप करें।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान  

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक के जन्मे लोगों के अंदर आध्यात्मिक या रहस्यमय शक्तियां हो सकती है, जिनका सही इस्तेमाल करके ये लोग बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। साथ ही, आध्यात्मिक उद्देश्यों से यात्रा करने के योग भी बन रहे हैं।

प्रेम जीवन: इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ पूरी तरह तालमेल महसूस नहीं हो पाएगा। विचारों में मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा एडजस्ट करना होगा और समझदारी से रिश्ते को संभालना होगा। 

शिक्षा: पढ़ाई में इस सप्ताह ध्यान की कमी रह सकती है। बातें याद रखने में भी दिक्कत हो सकती है, इसलिए आपको अपनी एकाग्रता और याददाश्त पर काम करने की ज़रूरत है।

पेशेवर जीवन: इस हफ्ते काम में सफलता पाने के लिए आपको सोच-समझकर सही कदम उठाने होंगे और पहले से प्लानिंग करनी होगी। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो मुनाफ़े को लेकर सावधानी रखें, क्योंकि इस समय अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकता। 

सेहत: इम्यूनिटी कमज़ोर रहने के कारण आप थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं। त्वचा से जुड़ी परेशानियाँ या एलर्जी जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं, इसलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

उपाय: रोज़ाना “ॐ गणेशाय नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मूलांक 8

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक से जुड़े लोग आमतौर पर ज्यादा पॉजिटिव नहीं रहते और अपने भविष्य को लेकर निराशावादी सोच रखते हैं। किसी भी काम में इनका रवैया थोड़ा धीमा हो सकता है।

प्रेम जीवन: इस हफ्ते पारिवारिक मामलों की वजह से मन में काफी चिंताएं रह सकती हैं। इसी कारण जीवनसाथी के साथ खुशी महसूस नहीं हो पाएगी। कभी-कभी आप अपने रिश्ते या जीवनसाथी की वफादारी को लेकर शक भी कर सकते हैं।

शिक्षा: पढ़ाई को लेकर इस समय संघर्ष करना पड़ सकता है। बेहतर नतीजों के लिए आपको सही प्लानिंग करनी होगी और पढ़ाई को ज्यादा प्रोफेशनल तरीके से लेना पड़ेगा।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपकी मेहनत के बावजूद आपको मनचाही पहचान नहीं मिल पाएगी। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो इस समय लिए गए फैसले एकतरफा या सही न होने की संभावना है। 

सेहत: पैरों की उंगलियों, जांघों और जोड़ों में दर्द या परेशानी हो सकती है। यह ज्यादातर तनाव की वजह से हो सकता है। 

उपाय: रोज़ाना “ॐ वायुपुत्राय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले लोग स्वभाव से काफी मजबूत और जिद्दी हो सकते हैं। ये लोग तेज, गुस्सैल और जल्द प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं। कई बार बिना सोचे-समझे फैसला भी लेते हैं। 

प्रेम जीवन: इस हफ्ते आप अपने जीवनसाथी को पूरा प्यार और अपनापन नहीं दे पाएंगे। इसकी वजह गलतफहमियां और एक-दूसरे पर भरोसे की कमी हो सकती है। 

शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल हो सकता है। बेहतर परिणाम के लिए आपको पढ़ाई को गंभीर और प्रोफेशनल तरीके से लेना होगा। इस दौरान कई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी और काम का दबाव बढ़ सकता है। आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस सप्ताह कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। 

सेहत: इस समय त्वचा से जुड़ी समस्याएं या गांठ जैसी परेशानी हो सकती है, जो इम्यूनिटी कम होने की वजह से हो सकती हैं। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के कारण सिरदर्द भी ज़्यादा रह सकता है। 

उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

1. अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल क्या होता है?

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल वह भविष्यफल होता है, जो व्यक्ति की जन्म तारीख से निकाले गए मूलांक के आधार पर पूरे सप्ताह के बारे में जानकारी देता है।

2. अपना मूलांक कैसे पता करें?

अपनी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर एक अंक बना लें। जैसे अगर जन्म 14 तारीख को हुआ है, तो 1 + 4 = 5, यानी आपका मूलांक 5 होगा।

3. क्या मूलांक 1 से 9 तक ही होते हैं?

हाँ, अंक ज्योतिष में मूलांक केवल 1 से 9 तक ही माने जाते हैं

टैरो साप्ताहिक राशिफल : 08 मार्च से 14 मार्च, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 मार्च से 14 मार्च, 2026: किसके लिए रहेगा स्‍पेशल?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 मार्च, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्‍योतिषयों का मानना है कि टैरो व्‍यक्‍ति की जिंदगी में भविष्‍यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्‍य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्‍यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्‍प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्‍योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्‍यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्‍मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्‍म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 08 से 14 मार्च, 2026 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 मार्च से 14 मार्च, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द एम्‍प्रेस

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों कोद एम्‍प्रेस कार्ड मिला है। यह कार्ड संकेत देता है कि आपके रिश्‍ते के सफल होने की प्रबल संभावना है। आपका पार्टनर अपने रिश्‍ते की तुलना किसी बगीचे से कर सकते हैं जिसे वे खुद संवारते हैं, उसकी देखभाल करते हैं और पौधों में बीज डालते हैं। आपका साथी आपके साथ रिश्‍ते में आगे बढ़ना चाहता है। इसके अलावा यह नए विचारों और एकसाथ मिलकर काम करने का प्रतीक है। आपके लिए यह रिश्‍ता भावनात्‍मक और शारीरिक रूप से संतोषजनक होने के साथ-साथ फलदायी भी हो सकता है।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स कार्ड दीर्घकालिक रणनीतिक योजना, नए अवसरों की तलाश करने, अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विकास करने और वर्तमान स्थिरता एवं भविष्‍य में वृद्धि के बीच संतुलन को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि यह समय निर्णय लेने, समझदारी से निवेश करने और शुरुआत में थोड़ी झिझक महसूस होने के बाद सोच-समझकर जोखिम उठाकर आर्थिक रूप से प्रगति करने के संकेत दे रहा है। यह कार्ड कहता है कि आपको योजना बनाने से आगे बढ़कर विकल्‍प चुनने एवं आगे का रास्‍ता तय करने के लिए कॉर्पोरेट साझेदारियों या अंतर्राष्‍ट्रीय अवसरों के साथ अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलने के लिए साहस की जरूरत है।

फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड ऑफिस में टकराव, प्रतिस्‍पर्धा और अहंकार को लेकर संघर्ष को दर्शाता है। इसे अक्‍सर मामूली बहस या अपनी पहचान बनाने को लेकर लड़ाई के रूप में देखा जाता है। हालांकि, यह कार्ड यह भी बताता है कि आप कोई मजबूत कदम उठाकर, परिवर्तन में विकास ढूंढकर या आवश्‍यक बदलाव कर के इन चुनौतियों से निपटने एवं उन्‍हें पार करने की क्षमता रखते हैं। यह कार्ड खेल या सेल्‍स जैसे क्षेत्रों में कड़ी प्रतिस्‍पर्धा या प्रोजेक्‍ट में अस्‍थायी मतभेद होने के संकेत भी दे रहा है। यहां पर आपको संघर्ष से बचने के बजाय समझदारी और फोकस के साथ जीत हासिल करने की आवश्‍यकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहने, स्‍वस्‍थ जीवनशैली, स्‍पा या बागवानी जैसे काम करके अपने स्‍वास्‍थ्‍य में निवेश करने को दर्शाता है। यह एक मजबूत और स्‍वतंत्र शरीर की ओर इशारा कर रहा है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: धैर्य लाने की कोशिश करें और अपनी महत्‍वाकांक्षाओं को संतुलित रखें ताकि थकान से बचा जा सके।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ कप्‍स (रिवर्स्‍ड)

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्‍स (रिवर्स्‍ड)

करियर: ऐस ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून

प्रेम जीवन में वृषभ राशि के जातकों को सेवन ऑफ कप्‍स कार्ड रिवर्स में मिला है जो कि संकेत देता है कि अब आपको अपनी आंखों से प्‍यार का गुलाबी चश्‍मा हटाकर सच्‍चाई को देखना चाहिए। भले ही शुरुआत में कड़वा या मुश्किल लगे लेकिन सच का सामना करना और उसके साथ आगे बढ़ना असल में आसान होता है। वास्‍तविकता और व्‍यावहारिक सोच की नींव पर काम करना असल में ठोस परिणाम दे सकता है। अगर आपको हाल ही में ये एहसास हुआ है कि आप किसी भ्रम या झूठी उम्‍मीद में जी रहे थे, तो अब आप खुद को संभालकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप अपने रिश्‍ते को एक और मौका देना चाहते हैं, तो आपको अपनी स्थिति का ठीक से मूल्‍यांकन करना चाहिए। आप अपने रिश्‍ते को सुधारने और उसे बेहतर करने पर ध्‍यान दें।

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्‍स रिवर्स्‍ड वित्तीय स्‍तर पर अस्थिरता, कर्ज, पैसों की तंगी या परिवार में आर्थिक विवादों को दर्शाता है। यह लंबे समय तक आपकी संपन्‍नता और आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा बन सकते हैं। यह कार्ड आपको जोखिम भरे निवेश, परिवार की आर्थिक परंपराओं के टूटने या पारिवारिक व्‍यवसाय के विफल होने की ओर भी चेतावनी दे रहा है। यह भविष्‍य की सुरक्षा के लिए वित्तीय रणनीतियों पर दोबारा सोचने की जरूरत को दर्शाता है।

ऐस ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड बौद्धिक स्‍तर पर चुनौतियां मिलने को दर्शाता है जैसे कि नौकरी के नए अवसर, प्रमोशन या मानसिक रूप से प्रेरित करने वाले कार्य मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको मानसिक रूप से स्‍पष्‍टता मिलेगी, आप अच्‍छे तरीके से अपनी बात रख पाएंगे और करियर में एक मजबूत शुरुआत करेंगे। इस समय आपको तर्क, ईमानदारी और लगातार प्रयासों के ज़रिए सफलता पाने के लिए स्‍पष्‍ट दृष्टि रखने, निर्णायक कदम और भ्रम को दूर करना चाहिए। यह स्थिति अक्‍सर उन क्षेत्रों में देखी जाती है जहां पर ज्‍यादा बातचीत करने की जरूरत होती है जैसे कि विज्ञान, कानून या फिर कोई रचनात्‍मक कार्य।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में आपको व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून कार्ड मिला है जो कि जीवन के चक्र, भाग्‍य, परिवर्तन या बदलाव का प्रतीक है। यह कार्ड संकेत देता है कि आपका स्‍वास्‍थ्‍य एक नए चरण में प्रवेश करने वाला है जो कि कठिन समय से बेहतर समय की ओर इशारा कर रहा है या फिर उसके विपरीत भी हो सकता है। यह कार्ड आपको आने वाले उतार-चढ़ावों को अपने जीवन का हिस्‍सा मानने, अपनी देखभाल करनी सीखने और जरूरत पड़ने पर रूक कर आराम करने एवं सकारात्‍मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप बदलाव को स्‍वीकार करने की कोशिश करें ताकि आपकी जिद्दी प्रवृत्ति लंबे समय तक नाराज़गी या दुर्भाव को पड़कर रखने का कारण न बने।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्‍स

करियर: टू ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार प्रेम जीवन में मिथुन राशि को टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि संतुलन, बदलाव को स्‍वीकार करने और प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने को दर्शाता है। जब कार्ड तब दिखाई देता है जब कोई अपने रिश्‍तों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ जीवन के अन्‍य पहलुओं जैसे कि करियर या वित्तीय जीवन को संभालने की कोशिश कर रहा होता है। इसमें उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए समझौता करना और बदलाव को स्‍वीकार करने की जरूरत होती है। चाहे आप सिंगल हों (यह सोच रहे हैं कि आप प्‍यार के लिए तैयार हैं या नहीं) या किसी रिश्‍ते में हैं (पार्टनर के साथ जिम्‍मेदारियों को लेकर संतुलन लाने पर काम कर रहे हैं), यह कार्ड रिश्‍ते में सामंजस्‍य स्‍थापित करने, महत्‍वपूर्ण बातों पर निर्णय लेने और जीवन में आने वाले बदलावों को खुलकर स्‍वीकार करने के लिए कह रहा है।

थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड फाइनेंशियल लाइफ में जश्‍न मनाने, अच्‍छे भाग्‍य और समूह को दर्शाता है। यह कार्ड साझा सफलता की ओर संकेत कर रहा है। इसके साथ ही आप वित्तीय लाभ होने के कारण जश्‍न मना सकते हैं यश पार्टी कर सकते हैं तथा आपको अपने सहकर्मियों के साथ नेटवर्किंग और सामंजस्‍य बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि, यह कार्ड आपको सोशल लाइफ पर जरूरत से ज्‍यादा खर्च करने से बचने की सलाह दे रहा है। रिवर्स आने पर यह कार्ड किसी चीज़ की अति या किसी इवेंट पर बहुत ज्‍यादा खर्चा करने की वजह से आर्थिक दबाव पड़ने के संकेत दे रहा है।

करियर में मिथुन राशि को टू ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि ऑफिस में सद्भाव, एक-दूसरे का सम्‍मान करने और सकारात्‍मक पार्टनरशिप को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि व्‍यवसाय के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे, टीम के साथ मिलकर अच्‍छा काम करेंगे, आपको कोई मार्गदर्शक मिल सकता है या किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्‍ती बढ़ सकती है। ये सभी चीज़ें आपको प्रगति और साझा सफलता की ओर लेकर जा सकती हैं। नई बिज़नेस पार्टनरशिप हो या मौजूदा व्‍यावसायिक संबंधों को मजबूत करना हो, यह कार्ड मजबूत और प्रोत्‍साहित करने वाले संबंध के संकेत दे रहा है जिसमें पेशेवर प्रयासों और पारस्‍परिक लाभ पर जोर दिया जाता है।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड बहुत ज्‍यादा शारीरिक या मानसिक थकान, किसी दर्दनाक स्थिति या चक्र के अंत या फिर किसी चीज़ पर से नियंत्रण छोड़ने की ओर इशारा कर रहा है। यह कार्ड अक्‍सर तनाव से उत्‍पन्‍न बीमारी, थकावट या किसी सबसे खराब स्थिति को दर्शाता है जिसमें उसे स्‍वीकार करने और परिवर्तनकारी बदलाव लाने की आवश्‍यकता होती है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप अपनी बिखरी हुई ऊर्जा पर ध्‍यान दें और अपने जीवन को परिभाषित करने के लिए सिर्फ तर्क के बजाय प्‍यार का उपयोग कर के देखें।

कर्क राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: क्‍वीन ऑफ कप्‍स

करियर: ऐट ऑफ कप्‍स (रिवर्स्‍ड)

स्वास्थ्य: क्‍वीन ऑफ वैंड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल कहता है कि कर्क राशि के जातकों को प्‍यार के मामले में किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि प्‍यार में एक नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। आपका पार्टनर यह स्‍पष्‍ट कर सकता है कि वे आपसे या रिश्‍ते से क्‍या चाहते हैं। आपके पार्टनर का सारा ध्‍यान सिर्फ आप पर रहने वाला है फिर भले ही उन्‍हें दूसरों काफी तवज्‍जो मिल रही हो। लेकिन आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि वह मैच्‍योर व्‍यक्‍ति उबाऊ होगा। टैरो के सभी किंग्‍स में किंग ऑफ वैंड्स कार्ड सबसे ज्‍यादा मज़ेदार होता है और वह आपको खूब आनंद लेने का मौका देगा। आपका पार्टनर आपको खाने-पीने और विभिन्‍न संस्‍कृतियों से रूबरू करवाने के लिए उत्‍सुक है।

वित्तीय जीवन में क्‍वीन ऑफ कप्‍स कार्ड धन को संभालने के लिए सहजता और सहानुभूति रखने का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसमें व्‍यावहारिक और भावनात्‍मक जरूरतों के बीच यंतुलन बनाना है, दूसरों की आर्थिक मदद करनी है और आपको ऐसे रचनात्‍मक या हीलिंग क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहिए जहां पर सहानुभूति की जरूरत हो। हालांकि, यह कार्ड आपको जोखिम से भरे भावनाओं में बहकर निवेश करने से बचने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड आपको वित्तीय सुरक्षा और दूसरों की देखभाल करने के लिए सोच-समझकर और मार्गदर्शन लेकर निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है।

करियर रीडिंग में आपको ऐट ऑफ कप्‍स कार्ड रिवर्स में मिला है जिसका मतलब है कि आप ऐसी नौकरी में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं जिससे आप संतुष्‍ट न हों, वित्तीय असुरक्षा या अनजाने डर के कारण आवश्‍यक बदलाव से दूर भाग सकते हैं या फिर ज्‍यादा अच्‍छे काम की तलाश में खुद पर संदेह करने की वजह से अस्थिर महसूस कर सकते हैं जबकि आप जानते हैं कि आप अपनी वर्तमान भूमिका से काफी आगे बढ़ चुके हैं। ये सभी चीज़ें आपको अपनी आवाज़ को सुनने और ठहराव की स्थिति से आगे बढ़ने की जरूरत को दर्शाती हैं। कभी-कभी लोग सुरक्षा और स्थिरता एवं असली खुशी या संतुष्टि को लेकर उलझन में रहते हैं। पहले से परिचित और सुरक्षित लगने वाले रास्‍ते या तरीकों पर वापस जाने की सोच सकते हैं, भले ही वे असली खुशी न दे पाएं। आप चुनौतियों या बदलाव से बचने की कोशिश कर सकते हैं क्‍योंकि आगे बढ़ने के लिए इनका सामना करना जरूरी है लेकिन डर या असहजता के कारण आप उससे बच रहे हैं।

हेल्‍थ रीडिंग में क्‍वीन ऑफ वैंड्स कार्ड मजबूत शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य और उच्‍च स्‍तर की शक्‍ति एवं ऊर्जा का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह कार्ड संकेत देता है कि रचनात्‍मक गतिविधियां कर के या एक्टिव रहकर आप अपने शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। आपको अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए उत्‍साह और आनंद को अपनाना चाहिए। यह कार्ड आपके लिए मजबूत इम्‍यूनिटी के संकेत दे रहा है। इसके साथ ही इस कार्ड का यह भी कहना है कि आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सक्रिय और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर दृष्टिकोण रखेंगे एवं सकारात्‍मक और प्रसन्‍न महसूस करेंगे।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप दूसरों के लिए करने और अपनी स्‍वयं की देखभाल करने के बीच संतुलन बनाना सीखें। साल 2026 में आपको खुद को चुनना है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सिक्‍स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: जजमेंट (रिवर्स्‍ड)

स्वास्थ्य: सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार सिंह राशि के जातकों को सिक्‍स ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि प्रेम संबंध में जीत और मान-सम्‍मान मिलने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपके रिश्‍ते में कोई अच्‍छा बदलाव आ सकता है। यह कार्ड कहता है कि आप एक कपल के रूप में अपनी सफलताओं का जश्‍न मना रहे हैं, आपको अपने रिश्‍ते पर गर्व होगा, आपको प्रोत्‍साहित और ऐसा महसूस होगा जैसे आपने सब कुछ हासिल कर लिया है। आप दोनों सफल हैं और एक-दूरे का सहयोग कर रहे हैं। आप रोमांटिक लक्ष्‍य प्राप्‍त कर सकते हैं, आपको समाज में पहचान मिलेगी या आप प्‍यार में जीत और सफलता का अनुभव कर सकते हैं।

फाइनेंशियल लाइफ में आपको नाइन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आप आत्‍मनिर्भरता, लग्‍ज़री और अनुशासन के ज़रिए स्थिरता प्राप्‍त कर सकते हैं। यह कार्ड आर्थिक स्‍तर पर वित्तीय स्‍वतंत्रता, भौतिक सुरक्षा और कड़ी मेहनत का फल मिलने को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपने अपनी आर्थिक स्थि‍ति के लिए एक मजबूत आधार बना लिया है जिससे आप अपने जीवन में बेहतर और सुखद चीज़ों का आनंद लेने में सक्षम होंगे। लेकिन यह कार्ड इस बात की भी याद दिलाता है कि इस संपन्‍नता को बनाए रखने के लिए आपको भोग-विलास और समझदारी से सब कुछ संभालने के बीच संतुलन बनाकर रखना है।

करियर टैरो रीडिंग में जजमेंट कार्ड रिवर्स में आया है जिसका कहना है कि आप खुद पर संदेह कर सकते हैं या फिर आपके लिए यह ठहराव की स्थिति हो सकती है। आपके हाथ से अवसर छूट सकते हैं और आप अपने करियर से से जुड़े महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में डर महसूस कर सकते हैं। इस तरह की भावनाएं अक्‍सर अतीत में की गई गलतियों या अपने अंदर खुद की आलोचना करने की प्रवृत्ति से उत्‍पन्‍न होती हैं जो आपको जरूरी कदम उठाने से रोक सकती हैं। अब और ज्‍यादा देरी से बचने के लिए आपको अपने गिल्‍ट से बाहर निकलना चाहिए, आत्‍म-स्‍वीकृति करनी चाहिए और अपने मन की आवाज़ को सुनना चाहिए। यह कार्ड कहता है कि आपको अपने लिए कठोर निर्णय लेने के बजाय अतीत से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड एक परिवर्तनकारी समय, सकारात्‍मक प्रगति और मुश्किल समय के बाद शांतिपूर्ण समय को दर्शाता है। यह कार्ड अक्‍सर उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य के लिए यात्रा करने या फिर अपने आसपास के माहौल या वातावरण में बदलाव करने के संकेत देता है। इस कार्ड का कहना है कि आपने जो सबक सीखे हैं, उन्‍हें अपने साथ रखना चाहिए लेकिन इसके साथ ही जो चीज़ें आपको शारीरिक या भावनात्‍मक रूप में तकलीफ दे रही हैं, उन्‍हें आपको छोड़ देना चाहिए ताकि आप अधिक स्थिर और शांत रह सकें।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: विनम्र रहें और याद रखें कि आपकी विशिष्‍टता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

कन्या राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

कन्‍या राशि के लोगों के प्रेम जीवन की बात करें, तो फोर ऑफ कप्स का आना भावनात्मक समस्या, असंतुष्टि और बोर होने को दर्शा रहा है। संभव है कि आपके सामने कई बेहतरीन अवसर होते हुए भी आप उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे होंगे क्योंकि आपका ध्यान जीवन में मौजूद कमियों पर होगा, न कि उस पर जो आपके पास पहले से है। यह कार्ड आपको खुद को जानने-समझने के लिए कह रहा है, ताकि आप जीवन में संतुष्टि को प्राप्त कर सकें। इस  बात की भी आशंका है कि इस समय आप खुद ही भावनात्मक रूप से पीछे हटे होंगे इसलिए आपको नए रिश्ते में आने से पहले खुद को समझने की आवश्यकता होगी। 

बात करें आर्थिक जीवन की, तो क्वीन ऑफ कप्स सोच-समझकर लिए गए सही आर्थिक फैसलों की तरफ संकेत करता है।  यह कार्ड कहता है कि आप धन प्रबंधन में अपनी बुद्धि का इस्तेमाल सही तरीके से करने में सक्षम होंगे। भावनात्मक रूप से जीवन में धन के महत्व को समझना आपके लिए उतना ही जरूरी होगा जितना प्रैक्टिकल ज्ञान होगा। आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ कप्स आर्थिक मामलों में समझदारी और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है।

करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ वैंड्स ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और नए अवसरों की ओर इशारा करता है। यह कार्ड आपको निडर होकर नए आइडियाज पर काम करने, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने, काम के सिलसिले में यात्रा करने या अपनी रुचि को करियर में बदलने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि, आपको जल्दबाज़ी, आवेगी या काम से ऊबने जैसी आदतों से बचना होगा और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में व्हील ऑफ फार्च्यून परिवार, संतुलन और जीवन का प्रतीक माना जाता है। यह कार्ड अपराइट आने पर स्थिरता, स्वास्थ्य में सुधार और ऊर्जा को दर्शाता है। लेकिन जब यह रिवर्स्‍ड आता है, तो जातकों को स्वास्थ्य समस्याओं और थकान आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, आप अपनी आदतों और दिनचर्या में बदलाव लेकर आने के बारे में सोचेंगे। 

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: साल 2026 में ज्‍यादा सोचने से बचें और खुद की कड़ी आलोचना करने के बजाय स्‍वयं पर थोड़ी दया करें।

तुला राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: द डेविल

करियर: पेज ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स

तुला राशि के जातकों को टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में फोर ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि दर्शाता है कि आपको प्‍यार में सुरक्षा और स्थिरता पाने की तीव्र आवश्‍यकता है। यह अक्‍सर अपने पार्टनर पर हक जताने, उसे कंट्रोल करने या फिर अपने साथी को खो देने के डर के रूप में सामने आती है, मानो उसे किसी कीमती चीज़ की तरह पकड़ कर रखा हो। हालांकि, यह कार्ड एक ऐसे स्थिर और विश्‍वसनीय रिश्‍ते का भी संकेत दे सकता है जिसमें दोनों पार्टनर की व्‍यावहारिक जरूरतें पूरी हो रही हों। यह कार्ड एक ऐसे पार्टनर की ओर संकेत करता है जो अपने साथी को अपनी संपत्ति की तरह मानता है और उससे पूरे समर्पण और निष्‍ठा की उम्‍मीद करता है जबकि खुद ये सब करने में कंजूसी करता है, भावनाओं या संसाधनों को जमा कर के रखता है या अपने पार्टनर के लिए जरूरत से ज्‍यादा प्रोटेक्टिव हो जाता है।

वित्तीय जीवन में द डेविल कार्ड आपको हानिकारक या उलझा देने वाली आर्थिक परिस्थितियों या व्‍यवहार से सतर्क रहने के लिए कह रहा है। यह कार्ड बताता है कि आप बहुत ज्‍यादा कर्ज में दब सकते हैं, जरूरत से ज्‍यादा खर्चा कर सकते हैं या अनैतिक तरीकों से पैसा कमाने जैसी गलत आदतों में फंस सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको धन को लेकर अपनी आदतों का आलोचनात्‍मक मूल्‍यांकन करना चाहिए और उन सभी व्‍यवहार को छोड़ देना चाहिए जो आपके संपूर्ण कल्‍याण के लिए नुकसानदायक है या उसे सीमित कर रही है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में करियर टैरो रीडिंग में तुला राशि को पेज ऑफ कप्‍स मिला है जो कि एक नई, कल्‍पनाओं से भरे और सहज अवसरों का प्रतिनिधित्‍व करता है। ये अक्‍सर अप्र‍त्‍याशित, रोमांचक या कलात्‍मक प्रयासों में बदल सकती हैं। य‍ह कार्ड दर्शाता है कि आपको ज्‍यादा सोच-विचार न करने और जिज्ञासु दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। आपको डिज़ाइनिंग, संगीत या फिर खुद को भावनात्‍मक रूप से संतुष्टि देने वाले काम करने चाहिए। यह कार्ड अपने पैशन को आगे बढ़ाने और नए विचारों को अपनाने के साथ-साथ वास्‍तविकता से जुड़े रहने को बढ़ावा दे रहा है।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड जीवन, उच्‍च स्‍तर की ऊर्जा और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य में नई शुरुआत का प्रतीक है। इस कार्ड का अपराइट होने का मतलब है कि आपकी सेहत दुरुस्‍त रहेगी, आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे, आपकी रिवकरी सफल होगी या आप कोई नई एक्‍सरसाइज़ रूटीन शुरू कर सकते हैं। इस कार्ड के अनुसार आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ सकती है या फिर आप प्रेगनेंट हो सकती हैं।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता पर काम करें और मतभेदों या टकराव को टालने के बजाय उनका सामना करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: नाइट ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्‍स

प्रेम जीवन में द सन कार्ड का कहना है कि आप किसी संभावित रिश्‍ते पर विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सकारात्‍मक रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको लेकर सकारात्‍मक राय रखता है। उनका मानना है कि आप एक शानदार जीवनसाथी बन सकते हैं। वे आपके साथ रिश्‍ता बनाना चाहते हैं, खुश रहना चाहते हैं और आपके साथ मिलकर कुछ नया करना चाहते हैं। कभी-कभी यह कार्ड पॉवर कपल को भी दर्शाता है। बड़ी हो या छोटी, आप दोनों एकसाथ कुछ शानदार हासिल करने के लिए बने हैं। दूसरों के लिए आप परफेक्‍ट जोड़ी की मिसाल हो सकते हैं। आप और आपका पार्टनर उनमें से एक हो सकते हैं जो हर महफिल में अपनी चमक बिखेर देते हैं। एक साथ आने पर आप दोनों एक-दूसरे की खूबियों को बाहर लाते हैं या निखारते हैं। आपकी खुशी दूसरों के लिए प्रेरणादायी हो सकती है और उन्‍हें भी खुश कर सकती है।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार अगर आप किसी वित्तीय निर्णय के लेकर अनिश्चित हैं, तो थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड बताता है कि सहयोग और पेशेवर मार्गदर्शन से आप आर्थिक प्रगति प्राप्‍त कर सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको दूसरों की राय ढूंढने और उसकी सराहना करनी चाहिए, खासकर उन लोगों की जो काबिल हैं या विशेषज्ञ हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि एक सहयोगी रणनीति जिसमें कई लोगों के दृष्टिकोण और विशेषज्ञताएं मिलकर एक अच्‍छा वित्तीय परिणाम दे सकती हैं। इससे आपको निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि ऊंची महत्‍वाकांक्षा, दृढ़ संकल्‍प और अपने लक्ष्‍यों को पाने के लिए जल्‍दी कोई कदम उठाने के लिए कह रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप साहसिक कार्यों, अपनी बातों और नए अवसरों जैसे कि नए प्रोजेक्‍ट या प्रमोशन के रूप में सफलता पा सकते हैं। वहीं इसके विपरीत यह कार्ड अधीरता, जल्‍दबाज़ी में लिए गए निर्णय या ऑफिस पॉलिटिक्‍स में उलझने के संकेत भी दे रहा है। यह कार्ड कहता है कि आपको साहसी और दृढ़ निश्‍चयी बनना चाहिए लेकिन इसके साथ ही आवेगपूर्ण व्‍यवहार, जल्‍दबाज़ी या खुद को बहुत ज्‍यादा दबाव में डालने से बचना चाहिए।

स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो नाइट ऑफ कप्‍स कार्ड आमतौर पर उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य, जोश एवं भावनात्‍मक संतुलन के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आपकी रिकवरी सफल हो सकती है या स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर नरम दृष्टिकोण रखना चाहिए। इसके साथ ही आपको खुद की देखभाल पर ध्‍यान देना चाहिए, अपने शरीर की जरूरतों पर ध्‍यान देना चाहिए और तनाव को कम करना चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर नरम दृष्टिकोण रखना चाहिए। इसके साथ ही आपको खुद की देखभाल पर ध्‍यान देना चाहिए, अपने शरीर की जरूरतों पर ध्‍यान देना चाहिए और तनाव को कम करना चाहिए।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आप स्‍वभाव जल्‍दी या बिना सोचे-समझे काम करने वाला हो सकता है, ऐसे में स्थिर रहने के लिए अपने लक्ष्‍य या वादे को पूरा करने के लिए पूरी लगन और जिम्‍मेदारी के साथ काम करें। बड़े वादों या महत्‍वाकांक्षाओं को अधूरा ना छोड़ें।

धनु राशि

प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्‍टेस

आर्थिक जीवन: द फूल

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स

धनु राशि के लिए द हाई प्रीस्‍टेस कार्ड का कहना है कि आपकी वजह से आपके पार्टनर की जिंदगी में जो शांति आई है, वह उसकी सराहना कर सकते हैं। आपके होने से उन्‍हें सुकून मिलता है और वे इसकी कद्र करते हैं। आपमें कोई ड्रामा या बनावट नहीं है और उन्‍हें आपके अंदर ये चीज़ पसंद है। इसके अलावा आपका पार्टनर मानता है कि आप बुद्धिमान हैं और वह आपसे अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन लेने में सहज महसूस करते हैं। उन्‍हें पता हो या न हो लेकिन आपका उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। भले ही आपका रिश्‍ता उस तेजी से आगे न बढ़े जैसे आप चाहते हैं, लेकिन आपका साथी दिल से आपके लिए प्रतिबद्ध है।

द फूल कार्ड आ‍र्थिक जीवन में यह संकेत देता है कि आपको धन से संबंधित जोखिम भरे निर्णय लेने से पहले उनसे जुड़े रिस्‍क के बारे में अच्‍छे से सोच लेना चाहिए। यह कार्ड कहता है कि आपको धन से जुड़े निर्णयों को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए, खासकर उन निर्णयों को जो पारंपरिक वित्तीय रणनीतियों से हटकर हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको नए वित्तीय अवसरों को अपनाना चाहिए लेकिन साथ ही अपने निर्णयों के दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में भी विचार करना चाहिए।

करियर में आपको फोर ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि जश्‍न मनाने, स्थिरता, टीम के साथ मिलकर काम करने और किसी प्रोजेक्‍ट के सफलतापूर्वक पूरा होने को दर्शाता है। इस कार्ड के अनुसार आपको कोई पुरस्‍कार मिलने के आसार हैं, सहकर्मियों के साथ सामंजस्‍य रहेगा और आपके करियर के लिए मजबूत नींव का निर्माण होगा। यह कार्ड करियर में सकारात्‍मक कार्यों या सबके एक साथ विकास करने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आप अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर सकते हैं, आपकी मेहनत को सराहना मिल सकती है और कार्यस्‍थल पर नज़दीकी संबंधों में खुशहाली और सुरक्षित माहौल रहने के आसार हैं।

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल के अनुसार स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में टू ऑफ वैंड्स कार्ड योजना बनाने, दीर्घकालिक लक्ष्‍यों पर ध्‍यान देने और यह सोचने के लिए प्रेरित करता है कि आप अपनी सेहत को किस दिशा में लेकर जाना चाहते हैं। इस समय आपको आगे की योजना बनानी चाहिए और इस बात पर विचार करना चाहिए कि कौन-सी आदतें, उपचार या जीवनशैली में बदलाव आपके लिए बेहतर साबित होंगे। अभी अपने लक्ष्‍यों को स्‍पष्‍ट रूप से तय कर लेने से आप भविष्‍य में लंबे समय तक सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त कर सकते हैं।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: अतीत में जो तकलीफ मिली है, उसे छोड़ने की कोशिश करें और अपनी भावनात्‍मक जरूरतों को छिपाएं नहीं।

मकर राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: द हैंग्‍ड मैन

स्वास्थ्य: द हर्मिट

टैरो साप्‍ताहिक राशिफल में लव टैरो र‍ीडिंग में द टॉवर कार्ड कहता है कि आपकी लव लाइफ में अचानक कोई बदलाव या उथल-पुथल हो सकती है या फिर रिश्‍ते में अशांति का माहौल बन सकता है या अगर आपका रिश्‍ता कमजोर है, तो वह टूट सकता है। इसकी वजह से अक्‍सर दर्दनाक लेकिन सच्‍चाई का सामना करने की समझ और नई शुरुआत की ओर आगे बढ़ने का मौका मिलता है। चाहे आप सिंगल हों (प्‍यार को लेकर गलत धारणाएं सामने आ सकती हैं( या किसी रिश्‍ते में हों (कड़वी सच्‍चाई सामने आ सकती है), यह कार्ड आपके लिए चौंका देने वाले ब्रेकअप के साथ-साथ एक बड़े सकारात्‍मक बदलाव का संकेत हो सकता है जिसमें नकारात्‍मक पहलू साफ हो जाएंगे और सच्‍चे रिश्‍ते एवं ईमानदारी के लिए जगह बनेगी।

मकर राशि को फाइनेंशियल टैरो रीडिंग में ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपके लिए वित्तीय स्‍तर पर एक नई और महत्‍वपूर्ण शुरुआत होने के संकेत हैं जैसै कि आपको नौकरी का प्रस्‍ताव मिल सकता है, निवेश करने का अवसर या अचानक धन लाभ हो सकता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको किसी आशाजनक और स्थिर प्रयास पर आगे बढ़कर कदम उठाना चाहिए। यह कार्ड वास्‍तविक, मजबूत संपन्‍नता और दीर्घकालिक विकास की संभावना का प्रतीक है।

टैरो कार्ड रीडिंग में द हैंग्‍ड मैन कार्ड यह संकेत देता है कि अगर आपको आर्थिक सहयोग चाहिए, तो आपको अपने वित्तीय लक्ष्‍यों को पाने के लिए कुछ त्‍याग करने पड़ सकते हैं। कहने का मतलब है कि आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी, अत‍िरिक्‍त काम की तलाश करें या दीर्घकालिक संभावनाओं में निवेश करें। यह कार्ड आपको याद दिलाता है कि आर्थिक प्रगति मिलने तक आपको धैर्य से काम लेना होगा। अपने नज़रिए में बदलाव कर के और कुछ सुविधाओं का त्‍याग कर के आप अपने आर्थिक लक्ष्‍यों तक पहुंचने का एक नया रास्‍ता खोज सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो द हर्मिट कार्ड बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्‍याओं, लगातार थकान महसूस होने या ऐसी बीमारियों के संकेत दे रहा है जिनके लिए निरंतर देखभाल की जरूरत होती है। आपके अंदर ऊर्जा की कमी हो सकती है, आपको नींद से संबंधित समस्‍याएं होने की भी आशंका है या फिर आपको दीर्घकालिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं होने का डर है जिन्‍हें ठीक होने में समय लग सकता है। यह कार्ड आपको अपने शरीर के प्रति थोड़ा कोमल बनने और शरीर पर दबाव न डालने वाला दृष्टिकोण अपनाने के लिए कह रहा है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: जैसे-जैसे आप सफलता की ओर आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे आप आराम करने को प्राथमिकता दें और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स

लव टैरो रीडिंग में कुंभ राशि को किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस सप्‍ताह आप अपने रिश्‍ते से जुड़े महत्‍वपूर्ण निर्णयों को लेकर स्‍पष्‍टता हासिल करेंगे और व्‍यवहारिक दृष्टिकोण के स‍ाथ आगे बढ़ेंगे। आपके ये निर्णय भावनाओं में बहकर नहीं लिए जाएंगे और आप एवं आपका पार्टनर दोनों ही अपने रिश्‍ते में अपनी-अपनी सहज और आरामदायक जगह बनाने की ओर काम करेंगे।

टैरो साप्‍ताहिक र‍ाशिफल में वित्तीय जीवन में आपको थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि बेहतर वित्तीय अवसरों के लिए आपको किसी नए शहर या देश में जाना पड़ सकता है। इस सप्‍ताह आप दीर्घकालिक लाभ के लिए अपने निवेश को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। इस समय आप अपने व्‍यवसाय के लिए अलग-अलग जगहों की यात्रा कर सकते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर यह सप्‍ताह आपके लिए काफी व्‍यस्‍त और काफी कुछ करने वाला रहेगा।

करियर में आपको टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आप अपने करियर में मौजूदा स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। हो सकता है कि आपको यह पता न हो कि आपका करियर किस दिशा में जा रहा है या आपके लक्ष्‍य अभी तक तय न हों या आप यह समझ न पाएं कि असल में आप अपने करियर में क्‍या करना चाहते हैं। इस कार्ड का कहना है कि जरूरत से ज्‍यादा सोचना और अपने लक्ष्‍यों को पाने के लिए कोई ठोस कदम न उठाना आपके करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। अब समय आ गया है कि आप आगे बढ़ें और काम करना शुरू करें।

हेल्‍थ टैरो रीडिंग में थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि इस सप्‍ताह आपको कोई चोट लगने या बीमारी होने का डर है। इसके लिए आपको कोई छोटी सर्जरी हो सकती है या फिर आपको एक या दो दिन के लिए अस्‍पताल में रहना पड़ सकता है। आपको अपने शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर अधिक ध्‍यान देना चाहिए और तेजी से एवं लापरवाह होकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। आपको ऐसा कोई भी काम करने से बचना है जिससे आपके शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान होने का डर है।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: आपके स्‍वभाव में मौजूद भावनात्‍मक अलगाव की वजह से रिश्‍तों में आई दूरी को खत्‍म करने के लिए आपको मजबूत भावनात्‍मक संबंध बनाने पर ध्‍यान देना चाहिए।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्‍स

करियर: ऐट ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

मीन राशि को ऐस ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो बताता है कि इस सप्‍ताह आपके लिए एक नए रिश्‍ते की शुरुआत हो सकती है या अगर आप पहले से ही किसी रिश्‍ते में हैं, तो आपका रिश्‍ता और ज्‍यादा मजबूत हो सकता है। आपको यह समझना चाहिए कि आपका रिश्‍ता लंबे समय तक चलने वाला है और आपका पार्टनर आपके लिए पूरी से गंभीर है। आपको उनकी नीयत और इरादों पर शक नहीं करना चाहिए।

नाइन ऑफ कप्‍स कार्ड कहता है कि इस सप्‍ताह आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के आसार हैं। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है या दूसरों की तुलना में आपकी निवेश की योजनाएं बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। आप इस समय अपने वित्तीय लक्ष्‍यों को प्राप्‍त कर पाएंगे क्‍योंकि आपकी किसी इच्‍छा के पूरे होने के योग हैं। आप प्रॉपर्टी या कोई मूल्‍यवान चीज़ जैसे कि आभूषण खरीद सकते हैं।

करियर में ऐट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कहता है कि इस समय आप अपने काम में निपुण रहेंगे, पूरे समपर्ण के साथ काम करेंगे और आप अपने कौशल को निखारने पर ध्‍यान देंगे। यह कार्ड कड़ी मेहनत, स्किल में सुधार करने और बारीकियों पर ध्‍यान देने के लिए कह रहा है। इससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता, पहचान और पदोन्‍नति मिलने के आसार हैं। अक्‍सर कार्ड किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञ बनने या कोई विशेषज्ञता हासिल करने के संकेत दे रहा है जिससे आपके काम को अत्‍यधित सम्‍मान मिलेगा।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में नाइन ऑफ स्‍वॉर्ड्स रिवर्स्‍ड कार्ड किसी बदलाव, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या से ठीक होने, तनाव कम होने एवं बहुत ज्‍यादा चिंता करने से राहत मिलने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप लगातार चले आ रहे तनाव या अनिद्रा से बाहर निकल सकते हैं। ऐसा काउंसलिंग, दवाओं या खुद की देखभाल कर के संभव हो पाएगा।

राशि अनुसार प्राकृतिक शक्‍ति: अपने नाज़ुक दिल को चोट लगने से बचाने या बहुत ज्‍यादा निर्भर होने से बचाने के लिए आपको कुछ सीमाएं निर्धारित करनी होंगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. द एम्‍प्रेस कार्ड पर किस मूलांक का आधिपत्‍य है?

अंक 3

2. अंक 3 का स्‍वामी कौन है?

बृहस्‍पति ग्रह

3. क्‍या द एम्‍प्रेस एक बड़ा आर्काना कार्ड है?

हां, द एम्‍प्रेस एक बड़ा आर्काना कार्ड है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 स्पेशल: इस साल ज्योतिष के साथ लिखें सफलता की नई कहानी!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: इंटरनेशनल वुमेंस डे या अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 08 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिन शक्ति, धैर्य और स्त्रीत्व के पर्व के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ़ महिलाओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को सम्मान देने का उत्सव नहीं है, बल्कि उनके भीतर मौजूद शक्ति, करुणा, मातृत्व और भावनात्मक गहराई की क्षमता को पहचानकर उसका सम्मान करने का अवसर होता है। महिलाएं परिवार और समाज की नींव होती है जो उन्हें  मजबूती प्रदान करती है।  

आज महिलाएं नेतृत्व, विज्ञान से लेकर मेडिकल की दुनिया में अपना परचम लहरा रही हैं। यह दुनिया के लिए कोमलता और दृढ़ संकल्प की अद्भुत मिसाल कायम करती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दिन हमें उनके योगदान को सम्मान देने, उनके विकास का समर्थन करने और हर महिला को आत्मविश्वास के साथ-साथ अपनी क्षमता को पहचानने और उसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एस्ट्रोसेज एआई ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक नई पहल करने का फैसला किया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के मॉडर्न युग में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है, अपने घर और करियर दोनों में संतुलन बनाकर चल रही है और ऐसे में, अक्सर उनमें तनाव का स्तर बढ़ जाता है, इसलिए से वह अपने दैनिक जीवन में हीलिंग जैसी आध्यात्मिक पद्धतियों को घर में रहकर अपनाते हुए किस तरह से फायदा ले सकती हैं, यह हम आपको बताएंगे। शायद ही आप जानते होंगे कि महिलाओं में लगातार बढ़ते तनाव की वजह से स्त्रीत्व ऊर्जा या “स्त्री शक्ति” नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है और वह असंतुलित हो जाती है इसलिए आज हम आपको आध्यात्मिक पद्धतियों की सहायता से अपने जीवन को कैसे बेहतर बना सकते हैं, इस बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे।   

ज्योतिष में चंद्र देव महिलाओं की गहन भावनाएं, संवेदनशीलता और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, सौहार्द, आत्म-मूल्य और जीवन में सार्थक रिश्ते बनाने को नियंत्रित करते हैं। जब कोई महिला आध्यात्मिक हीलिंग पर ध्यान केंद्रित करती है, तब वह केवल भावनात्मक और मानसिक रूप से ही मज़बूत नहीं होती है, बल्कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी प्रबल होती है। सरल शब्दों में कहें, तो आप अपने जीवन में एक छोटा सा बदलाव करके आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के इस स्पेशल ब्लॉग में हम आपको राशि चक्र की सभी राशि के लिए कुछ अफर्मेशन प्रदान करने जा रहे हैं जिन्हें आप रोज़ अपनी ऊर्जा को सकारात्मक और संतुलित बना सकती हैं। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा   

चक्र संतुलन: भावनात्मक हीलिंग और स्ट्रेस नियंत्रण

योग और तांत्रिक परंपराओं के अनुसार, मनुष्य के शरीर में कुल 7 चक्र होते हैं जो ऊर्जा के केंद्र माना जाता है। हर चक्र एक विशेष शारीरिक, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलू को नियंत्रित करता है। इन सात चक्रों को विशिष्ट आकार, रंग, मंत्र (बीज मंत्र) और प्राकृतिक तत्वों से दर्शाया जाता है। जब यह चक्र संतुलित होते हैं, तो जीवन ऊर्जा का प्रवाह सफलतापूर्वक होता है। लेकिन इनमें से किसी चक्र के असंतुलन होने पर जातक को शारीरिक या मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

मूलाधार चक्र 

  • स्थान: रीढ़ की हड्डी 
  • रंग: लाल
  • तत्व: पृथ्वी
  • प्रतीक: चार पखुड़ियों वाला कमल जिसमें वर्ग और नीचे की तरह त्रिकोण बना होता है।
  • बीज मंत्र: लं
  • प्रतिनिधित्व करता है: सुरक्षा, स्थिरता, आर्थिक सुरक्षा, जीवन जीना और ज़मीन से जुड़ाव 
  • ग्रह से संबंध: शनि (अनुशासन, संरचना, कर्म) और मंगल (शारीरिक शक्ति और जीवन रक्षा का साहस)

यह चक्र हमारे जीवन की मूल नींव है और जब यह संतुलित रहता है, तो हम स्वयं को सुरक्षित, मजबूत और हर कार्य को करने में सक्षम महसूस करते हैं। लेकिन जब यह असंतुलित हो जाता है, तो डर, असुरक्षा या बेचैनी की भावना बढ़ती है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

स्वाधिष्ठान चक्र 

  • स्थान: नाभि के नीचे अर्थात पेट के निचले भाग में
  • रंग: नारंगी
  • तत्व: जल
  • प्रतीक: 6 पंखुड़ियों वाला कमल जिसमें आधा चांद बना होता है
  • बीज मंत्र: वं
  • प्रतिनिधित्व करता है: रचनात्मकता, भावनाएं, आकर्षण, आनंद और रिश्ते
  • ग्रह से संबंध: शुक्र (प्रेम, सौंदर्य, सुख और रिलेशनशिप) और चंद्रमा (भावनात्मक प्रवाह)

यह चक्र मनुष्य शरीर में भावनाओं के प्रवाह और रचनात्मकता को नियंत्रित करता है। जब यह संतुलित होता है, तो जीवन में आनंद, उत्साह और भावनात्मक स्थिरता लेकर आता है, लेकिन इसके असंतुलन होने पर पछतावा, भावनात्मक अस्थिरता और रचनात्मक क्षेत्र में समस्याएं जन्म लेती हैं।

मणिपुर चक्र 

  • स्थान: नाभि के ऊपर अर्थात पेट के ऊपरी भाग में
  • रंग: पीला
  • तत्व: अग्नि
  • प्रतीक: 10 पंखुड़ियों वाला कमल जिसके बीच में उल्टा त्रिकोण होता है। 
  • बीज मंत्र: रं
  • प्रतिनिधित्व करता है: आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति, शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता
  • ग्रह से संबंध: सूर्य (आत्म सम्मान, अधिकार, जीवन शक्ति ) और मंगल (साहस और कार्य करने की इच्छा)

मणिपुर चक्र को हमारे आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा का केंद्र माना जाता है। जब यह संतुलित होता है, तो साहस और स्पष्टता आती है, परंतु इसके असंतुलित होने पर आत्म-संदेह और गुस्से में वृद्धि होती है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

अनाहत चक्र

  • स्थान: छाती के मध्य भाग में
  • रंग: हरा (कभी-कभी गुलाबी)
  • तत्व: वायु
  • प्रतीक: 12 पंखुड़ियों वाला कमल जिसके बीच में दो आपस में जुड़े हुए त्रिकोण होते हैं। 
  • बीज मंत्र: यं
  • प्रतिनिधित्व करता है: प्रेम, दया, क्षमा और सौहार्द
  • ग्रह से संबंध: शुक्र (अथाह प्रेम और आपसी सामंजस्य) और चंद्रमा (भावनात्मक संवेदनशीलता(

अनाहत चक्र शरीर के ऊपरी और निचले भाग को जोड़ने का काम करता है। इस चक्र के संतुलित होने पर व्यक्ति के भीतर सहानुभूति, दया और प्रेम में वृद्धि होती है जबकि इसके असंतुलन होने पर व्यक्ति दुखी, भावनात्मक रूप से परेशान या रिश्ते में दूरी का अनुभव करता है। 

विशुद्ध चक्र

  • स्थान: कंठ या गला
  • रंग: नीला
  • तत्व: आकाश
  • प्रतीक: 16 पंखुड़ियों वाला कमल जिसके बीच एक सर्कल (वृत्त) होता है।    
  • बीज मंत्र: हं
  • प्रतिनिधित्व करता है: संचार कौशल, सच और आत्म अभिव्यक्ति 
  • ग्रह से संबंध: बुध (वाणी, बुद्धि और अभिव्यक्ति)

विशुद्ध चक्र हमारे मन की आवाज और ईमानदारी का प्रतीक होता है। जब यह चक्र संतुलित होता है, तब व्यक्ति आत्मविश्वास और स्पष्टत्ता से बात करता है। लेकिन, इसके असंतुलित होने पर व्यक्ति को अपने विचार रखते हुए या बात करते हुए भय रहता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोख

आज्ञा चक्र

  • स्थान: आइब्रो के मध्य 
  • रंग: जामुनी/इंडिगो
  • तत्व: प्रकाश
  • प्रतीक: दो पंखुड़ियों वाला कमल
  • बीज मंत्र:
  • प्रतिनिधित्व करता है: इंट्यूशन, दूर दृष्टि, बुद्धि और गहन समझ 
  • ग्रह से संबंध: बृहस्पति ग्रह (ज्ञान, आध्यात्मिक प्रगति) और चंद्रमा (मानसिक संवेदनशीलता)

आज्ञा चक्र हमारी आंतरिक दृष्टि और आध्यात्मिक चेतना के मध्य केंद्रित होता है। जब यह संतुलित होता है, तो आपकी स्पष्ट लेकर आता है और इंट्यूशन क्षमता मज़बूत होती है, परंतु जब यह असंतुलित होता है, तो व्यक्ति कन्फ्यूजन और ओवरर्थिंकिंग से परेशान रहता है। 

सहस्रार चक्र

  • स्थान: मस्तक के ऊपरी भाग में 
  • रंग: बैंगनी या सफ़ेद 
  • तत्व: ब्रह्म चेतना (पांच तत्वों से हटकर)
  • प्रतीक: 1000 पंखुड़ियों वाला कमल
  • बीज मंत्र: मौन या ॐ 
  • प्रतिनिधित्व करता है: आध्यात्मिक जुड़ाव, आत्मज्ञान और चेतना
  • ग्रह से संबंध: केतु (वैराग्य, मोक्ष) और सूर्य (आत्म चेतना)

सहस्रार चक्र को चेतना का प्रतीक माना जाता है और इसके संतुलित होने पर व्यक्ति शांति, एकता और अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ता है। वहीं, इस चक्र के असंतुलित होने की स्थिति में व्यक्ति अलग-थलग रहना और दिशाहीन महसूस करता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

रेकी: तनाव कम करने और नकारात्मकता से मुक्ति का शक्तिशाली साधन 

रेकी हीलिंग एक शक्तिशाली हीलिंग थेरेपी है जिसे तनाव को कम करने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए बहुत सहायक माना जाता है। यह पद्धति “यूनिवर्सल लाइफ फाॅर्स एनर्जी” यानी ब्रह्मांडीय ऊर्जा के सिद्धांत पर आधारित होता है। रेकी के अंतर्गत जातक अपने हाथों के माध्यम से ऊर्जा को प्रवाहित करता है जिससे तन, मन और भावनाओं के बीच संतुलन बना रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में तनाव केवल दिल और दिमाग को ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि यह हमारी स्त्री ऊर्जा को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। ऐसे में, जातक को तनाव, चिड़चिड़ापन, थकन और भावनात्मक उतार-चढ़ाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रेकी शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा को संतुलित करने में सहायता कटी है जिससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। 

  • रेकी सेशन के दौरान ऊर्जा का प्रवाह शरीर के उन हिस्सों में होता है जहाँ कोई अवरोध या असंतुलन होता है जिससे रुकी हुए नकारात्मकता या फिर भावनात्मक अस्थिरता धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
  • इस सेशन के बाद अनेक लोगों को ऐसा अनुभव हुआ है कि उनके मन में दबी हुई भावनाएं मुक्त होने पर उन्हें राहत, हल्कापन और मानसिक शांति की प्राप्ति हुई। 
  • रेकी मणिपुर चक्र या सोलर प्लेक्सस को संतुलित करके तनाव कम करने और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक साबित होती है। साथ ही, हृदय चक्र को भी संतुलित करके मन से भावनात्मक पीड़ा को दूर करने का काम करती है। वहीं, मूलाधार या रूट चक्र जब संतुलित होता है, तब व्यक्ति के मन में सुरक्षा और स्थिरता की भावना पुनः जन्म लेती है। 
  • जब शरीर की ऊर्जा पुनः संतुलित होती है, तब मानसिक स्पष्टता आती है और व्यक्ति भावनात्मक रूप से मजबूत होता है। 
  • रेकी के सबसे बड़े गुण की बात करें, तो रोज़ाना स्वयं सिर्फ 10–15 मिनट के लिए रेकी का अभ्यास करने से भी तनाव को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है। 
  • आप अपना हाथ हृदय, मस्तक या पेट पर रखकर धीरे से सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करने से आप तुरंत शांति और ऊर्जा में वृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। 
  • एक नियमित समय तक रेकी का अभ्यास करने से तनाव में कमी, अच्छी नींद आना, मन शांत और स्थिर रहने के साथ-साथ नकारात्मकता से सुरक्षित भी रहता है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको राशि के अनुसार उन सकारात्मक अफर्मेशन प्रदान करने जा रहे हैं जिससे आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते है।

राशि अनुसार दैनिक जीवन में करें इन अफर्मेशन का उपयोग 

  1. मेष राशि: मैं आत्मविश्वासी हूँ, साहसी हूँ और ईश्वर का मार्गदर्शन मेरे साथ हैं।
  2. वृषभ राशि: मैं सुरक्षित हूँ और मुझे सहयोग मिल रहा है। मेरे जीवन में समृद्धि और स्थिरता सहज रूप से आ रही है।
  3. मिथुन राशि: मेरे विचार स्पष्ट, शांत और एकाग्र हैं। मैं अपनी बात को आत्मविश्वास और सहजता से रखता/रखती हूँ। 
  4. कर्क राशि: मैं अपनी भावनाओं का सम्मान करता/करती हूँ और उनसे घबराए बिना। मेरा जीवन प्यार से भरा है। 
  5. सिंह राशि: मैं किसी की मान्यता की अपेक्षा के बिना आत्मविश्वास से भरी/भरा हुआ है। 
  6. कन्या राशि: मैं परफेक्शन की चिंता का त्याग कर प्रगति को अपनाता/अपनाती हूँ। मैं खुद पर और अपने फैसले पर विश्वास रखता/रखती हूँ। 
  7. तुला राशि: मैं संतुलन का चुनता/चुनती हूँ और अपनी जरूरतों का भी सम्मान करता/करती हूँ।  
  8. वृश्चिक राशि: मैं अपने दर्द को ताकत में बदलता/बदलती हूँ। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ वर्जन  हूँ। 
  9. धनु राशि: मैं स्पष्ट विचारों और जीवन के उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ता/बढ़ती हूँ।
  10. मकर राशि: मैं बिना खुद पर ज्यादा बोझ डाले हुए सफलता हासिल करता/करती हूँ। 
  11. कुंभ राशि: मैं अपनी अलग पहचान को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करता/करती हूँ और पूरे उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ती हूँ। 
  12. मीन राशि: मैं ज़मीन से जुड़ा/जुड़ी हूँ और अपनी अंतरात्मा पर विश्वास करता/करती हूँ। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या रेकी से लाभ पाने के लिए इसमें विश्वास होना जरूरी है?

नहीं, रेकी किसी विश्वास या धर्म पर आधारित नहीं है और यह आपके शरीर की ऊर्जा प्रणाली के साथ काम करता है। आपका शांत मन अनुभव को बेहतर बना सकता है। 

2. मुझे कितने सेशन लेने की आवश्यकता होगी?

यह आपके लक्ष्य और भावनात्मक स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को एक सेशन के बाद ही राहत का अनुभव होता है जबकि कुछ लोगों को अधिक सेशन की आवश्यकता हो सकती है।

3. क्या रेकी सुरक्षित है?

हां, रेकी बहुत सौम्य और सुरक्षित होता है। यह मेडिकल इलाज के साथ काफ़ी सहायक साबित हो सकता है, लेकिन यह मेडिकल इलाज या थेरेपी की जगह उपयोग नहीं किया जा सकता है।

कब है रंग पंचमी 2026?

रंग पंचमी 2026: इस दिन कैसे खेलते हैं रंग-गुलाल? 

रंग पंचमी 2026: यह हिंदुओं का एक खास त्‍योहार है जो कि होली के पांच दिन बाद यानी चैत्र माह में महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश और ब्रज में रंग पचंमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल रंग पंचमी चैत्र माह की पंचमी तिथि को आती है और इस त्योहार का संबंध रंगों से है। इस पर्व को सभी लोग पूरे देश में जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं।

एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको रंग पंचमी 2026 से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, मुहूर्त आदि। साथ ही, रंग पंचमी के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं, इन बातों से भी हम आपको अवगत करवाएंगे। इसके अलावा, रंग पंचमी से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में भी बताया गया है। तो चलिए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

कब है रंग पचंमी 2026

इस बार 08 मार्च, 2026 रविवार के दिन रंग पंचमी का पर्व पड़ रहा है। 07 मार्च, 2026 को शाम 07 बजकर 20 मिनट पर पचंमी तिथि शुरू होगी और 08 मार्च, 2026 को रात 09 बजकर 14 मिनट पर पंचमी तिथि खत्‍म होगी।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

रंग पंचमी 2026 का महत्‍व

धार्मिक दृष्टि से रंग पंचमी का त्योहार हिन्दुओं के लिए विशेष रूप से महत्व रखता है। हालांकि, भगवान कृष्ण की भूमि ब्रज में पांच दिनों तक लगातार चलने वाली होली का समापन रंग पंचमी के साथ होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी के अवसर पर सभी देवी-देवता अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं इसलिए इस पर्व को देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन, अगर हम बात करें रंग पंचमी के अर्थ की, तो रंग शब्द का संबंध रंगों से है जबकि पंचमी का अर्थ पंचमी तिथि से होता है।

इस प्रकार, रंग पंचमी का शाब्दिक अर्थ होता है कि यह रंगों के त्योहार के पांचवें दिन का प्रतिनिधित्व करता है। हल्दी और चंदन सहित तरह-तरह के फूलों से बने रंगों को आसमान में उड़ाने से राजसिक और तामसिक शक्तियों का प्रभाव कम होता है जिससे मन में सात्विक भाव पैदा होते हैं। साथ ही, ऐसा करने से सभी देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि हिंदू धर्म में जिस तरह कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दिवाली माना गया है, ठीक उसी प्रकार रंग पंचमी को देवताओं की होली माना जाता है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

रंग पंचमी 2026 पर क्‍या होता है

रंग पंचमी को कृष्‍ण पंचमी और देव पंचमी के रूप में भी जाना जाता है। प्रमुख रूप से यह पर्व भगवान कृष्‍ण को समर्पित है। शास्‍त्रों के अनुसार पांच पंचमी तिथियों को सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण माना जाता है जिसमें नाग पचंमी, कुंवारा पंचमी, ऋषि पंचमी, वसंत पंचमी और रंग पंचमी शामिल हैं।

ऐसा माना जाता है कि रंग पंचमी के ही दिन भगवान कृष्‍ण ने राधा रानी के सा‍थ रंगों की होली खेली थी। यही वजह है कि रंग पचंमी पर समस्‍त देवी-देवता धरती पर होली खेलने आते हैं। इस दौरान पृथ्‍वी पर आने वाले देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए रंग पंचमी के अवसर पर प्रकृति में रंग-गुलाल उड़ाते हैं।

राधा-कृष्‍ण के भक्‍त बड़ी धूमधाम से रंग पंचमी 2026 का त्‍योहार मनाते हैं। इस दिन कृष्‍ण मंदिरों में विशेष झांकियों के दर्शन होते हैं जिनमें भगवान कृष्‍ण को राधा रानी के साथ होली खेलते हुए दर्शाया जाता है। इस अवसर पर स्‍वादिष्‍ट और विभिन्‍न प्रकार के पकवान पकाए जाते हैं।

भारत के कुछ राज्‍यों में रंग पचंमी पर ही होली का रंगोत्‍सव मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और उत्‍सव मनाते हैं। मथुरा-वृंदावन और इंदौर एवं राजस्‍थान में कुछ जगहों पर रंग पंचमी पर होली की तरह ही उत्‍साह और उल्‍लास देखने को मिलता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

रंग पंचमी से जुड़ी पौराणिक कथा  

धर्म ग्रंथों में वर्णित रंग पंचमी की पौराणिक कथा का संबंध भक्त प्रहलाद और होलिका से है। कथा के अनुसार, प्राचीन काल में दैत्यों का राजा हिरण्यकश्यप था जिसने खुद को भगवान घोषित कर दिया था। सभी को आदेश दिया कि वह उसकी पूजा करें और उसको ही भगवान का दर्जा दें।  हिरण्यकश्यप से भयभीत होकर सबने उसके कहे अनुसार ही शुरू करना दिया, परंतु हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद भगवान श्रीहरि विष्णु का अनन्य भक्त था और उसने अपने पिता को भगवान मानने से इंकार कर दिया। इस बात से क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने की कई बार कोशिश की, लेकिन प्रहलाद हर बार विष्णु जी का नाम लेने मात्र से ही बचता गया। यह सब देखकर हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को बुलाया जो कि एक राक्षसी थी और उसे वरदान मिला था कि आग उसे जला नहीं सकती थी। एक दिन जब होलिका प्रहलाद को नुकसान पहुंचाने की मंशा से उसे अपनी गोद में लेकर आग में बैठी, उस दौरान प्रहलाद विष्णु जी के नाम का जाप करता रहा और देखते ही देखते होलिका आग में जल गई और प्रहलाद उस आग से सुरक्षित बच गया।

रंग पंचमी की एक अन्य कथा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है जो इस प्रकार है, श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में राक्षसी पूतना का वध कर दिया था जिसे उनके मामा कंस ने भेजा था। मथुरा के राजा कंस एक दुष्ट राजा था और वह जानता था कि कृष्ण उनकी बहन देवकी की आठवीं संतान है जो उसका काल बनेगा। भगवान कृष्ण का वध करने के लिए कंस ने राक्षसी पूतना को गोकुल भेजा था। पूतना अपने स्तन पर जहर लगाकर गोकुल आई थी और वह कृष्ण जी को स्तनपान कराने लगी। कन्हैया ने बालस्वरूप में ही पूतना का संहार कर दिया। जब गोकुल वासियों को पता लगा कि कि पूतना के शरीर पर जहर लगा हुआ है, तो उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया। ऐसा माना जाता है कि उस दिन से ही रंग पंचमी का त्योहार माना जाता है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

रंग पंचमी 2026 पर राशि अनुसार किस रंग का उपयोग करें 

रंग पंचमी  पर अपनी राशि के अनुसार रंगों से खेलना लाभकारी रह सकता है:

  • मेष राशि: आप लाल और केसरिया रंग से होली खेलें। इससे आपके साहस और आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।
  • वृषभ राशि: आप रंग पचंमी पर सफेद या गुलाबी रंग से खेलें। ऐसा करने से आपके घर में संपन्‍नता बढ़ेगी और परिवार में खुशियां आएंगी।
  • मिथुन राशि: आप इस बार रंग पंचमी पर हरे और पीले रंग से खेलें। मिथुन राशि वाले भगवान विष्‍णु की पूजा करें।
  • कर्क राशि: आपके लिए सफेद और हल्‍का नीला रंग शुभ रहेगा।
  • सिंह राशि: इस राशि वाले नारंगी रंग का उपयोग करें।
  • कन्‍या राशि: अगर आपकी कन्‍या राशि है, तो आप रंग पंचमी पर हरे और पीले रंग से होली खेलें।
  • तुला राशि: आप गुलाबी और सफेद रंग का प्रयोग करें।
  • वृश्चिक राशि: रंग पचंमी पर वृश्चिक राशि वाले लाल और महरून रंग का उपयोग करें।
  • धनु राशि: पीले रंग का उपयोग करना आपके लिए शुभ रहेगा।
  • मकर राशि: आप नीला रंग प्रयोग करें। ऐसा करने से आप संपन्‍न बनेंगे।
  • कुंभ राशि: आप नीले और हरे रंग का इस्‍तेमाल करें।
  • मीन राशि: इस राशि वाले गुलाबी और पीले रंग का उपयोग करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

रंग पंचमी 2026 पर किए जाने वाले अनुष्‍ठान

इस अवसर पर भक्‍तों द्वारा निम्‍न अनुष्‍ठान किए जाते हैं:

  • श्री राधा-कृष्‍ण एवं लक्ष्‍मीनारायण की पूजा की जाती है और उन्‍हें गुलाल अर्पित किया जाता है।
  • इस दिन राधा-कृष्‍ण के मंदिर में दर्शन करने जाते हैं।
  • अपने प्रियजनों और परिवार के सदस्‍यों को रंग-गुलाल लगाना और रिश्‍तेदारों के घर जाकर उन्‍हें शुभकामनाएं देना।
  • इस अवसर पर अलग-अलग तरह के पारंपरिक व्‍यंजन तैयार किए जाते हैं।
  • पारंपरिक गायन, वादन और नृत्‍य आदि लोक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • इस दिन लोग सामूहिक रंगोत्‍सव में शामिल होते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. रंग पंचमी 2026 कब है?

08 मार्च, 2026 को है।

2. रंग पंचमी पर क्‍या करते हैं?

इस दिन रंग-गुलाल से खेलते हैं।

3. तुला राशि वाले रंग पंचमी पर किस रंग का प्रयोग करें?

आप गुलाबी और सफेद रंग का प्रयोग करें।

क्‍या है होली भाई दूज का महत्‍व?

होली भाई दूज पर क्‍या करती हैं बहनें? जानें सही तिथि!

होली भाई दूज: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में हर साल दीपावली और होली के त्‍योहार के दो दिन के बाद द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाने का रिवाज़ है। यह पर्व भाई-बहन के बीच के प्रेम और स्‍नेह को दर्शाता है। इस दिन भाई अपने घर पर भोजन नहीं करते हैं बल्कि अपनी बहन के घर जाकर उसके हाथों का बना भोजन खाते हैं।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्‍लॉग में आगे विस्‍तार से बताया गया है कि होली भाई दूज का क्‍या महत्‍व है, इस बार यह किस तिथि पर पड़ रहा है और इस दिन क्‍या करना चाहिए। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं होली भाई दूज के बारे में।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

कब है होली भाई दूज

इस बार होली भाई दूज का त्‍योहार 05 मार्च, 2026 को गुरुवार के दिन पड़ रहा है। 04 मार्च, 2026 को शाम 04 बजकर 51 मिनट पर द्वितीया तिथि आरंभ होगी और यह 05 मार्च, 2026 को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर खत्‍म होगी।

होली भाई दूज का महत्‍व

होली भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग में दो बार भाई दूज का पर्व आता है, एक होली के दो दिन बाद और दूसरा दीपावली के दो दिन बाद। भारत में दीपावली के बाद आने वाला भाई दूज अधिक लोकप्रिय है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में होली भाई दूज भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन यह त्‍योहार ज्‍यादा प्रसिद्ध नहीं है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

होली भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान कृष्‍ण राक्षस नरकासुर का वध करने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के पास जाते हैं। सुभद्रा ने दीपक, पुष्‍प और मिठाई से उनका स्‍वागत किया और अपने भाई कृष्‍ण के माथे पर तिलक लगाया। वहीं एक अन्‍य कथा के अनुसार जैन धर्म के संस्‍थापक महावीर ने जब निर्वाण प्राप्‍त किया, तब उनके भाई राजा नंदीवर्धन उनके विरह से व्‍याकुल हो गए थे। तब उनकी बहन सुदर्शन ने उन्‍हें सांत्‍वना दी। भाई दूज का इससे भी संबंध बताया जाता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

होली भाई दूज पर क्‍या करते हैं?

यह पर्व रक्षा बंधन जितना ही महत्‍व रखता है। इस दिन लड़कियां एवं स्त्रियां अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और अपने भाई की पसंद की मिठाई एवं पकवान बनाती हैं। भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं और बहनें उनके माथे पर तिलक लगाकर उन्‍हें मिठाई खिलाती हैं और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

इस दिन भाई अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्‍प लेते हैं। भाई अपनी बहनों को स्‍नेह के रूप में उपहार देते हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

भाई दूज पर तिलक और पूजन विधि

  • भाई दूज वाले दिन सुबह जल्‍दी उठें और स्‍नान आदि करने के बाद धुले हुए वस्‍त्र धारण कर लें।
  • इसके बाद बहनें पूजा की थाली सजाएं जिसमें रोली, अक्षत, फल-फूल, मिठाई, सुपारी और नारियल शामिल हो।
  • पूजन या तिलक के दौरान भाई-बहन को उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर मुख कर के बैठना चाहिए।
  • तिलक करने से पहले भगवान गणेश और विष्‍णु जी का स्‍मरण करें एवं उनसे मंगलकामना की प्रार्थना करें।
  • इसके बाद बहन अपने भाई को चौक या आसन पर बैठाकर रोली और अक्षत से उसके तिलक करती है।
  • फिर बहन भाई को बताशे, पान, फूल और नारियल देती है और उसके सुखी एवं सफल जीवन की कामना करती है।
  • स्‍नेह स्‍वरूप भाई अपनी बहन को उपहार देता है और जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

होली भाई दूज के दिन भूल से भी ना करें यह गलतियां 

  • भाई दूज के दिन भूल से भी भाई-बहन आपस में लड़ाई झगड़ा ना करें। 
  • भाई दूज के दिन झूठ ना बोलें और कोई गलत काम ना करें।
  • बहनें अपने भाई के तोहफे का अपमान ना करें। यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। 
  • इसके अलावा इस दिन भाई या बहन काले रंग के वस्त्र न पहनें।
  • बहनें इस बात का ध्यान रखें कि पहले भाई को तिलक करें और उसके बाद ही अन्न ग्रहण करें। 
  • मुमकिन हो तो तिलक के बाद साथ बैठकर भोजन करें। 
  • तिलक सही दिशा में बैठकर करें। बहनें पूर्व की तरफ मुख करें और भाई उत्तर की तरफ मुख करके बैठ जाएं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

होली भाई दूज के रीति रिवाज़ और अनुष्ठान 

इस दिन बहनें मिठाई, दिया और तिलक के साथ एक विशेष थाली तैयार करती हैं। भाई एक स्थान पर बैठते हैं और बहन उनके सिर के चारों ओर थाली घूमाकर आरती करती हैं, टीका लगाती है और अपने भाई को मिठाई खिलाती हैं और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। 

बदले में भाई अपनी बहन को अपने स्नेह के प्रतीक के रूप में कोई उपहार या फिर पैसे देते हैं और आजीवन उनकी रक्षा करने की का भी वचन देते हैं। इस दिन विशेष व्यंजन और मिठाइयां बनाई जाती है और सभी लोग खुशी-खुशी इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। बहुत सी जगहों में इस दिन लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रदर्शन उत्सव भी किए जाते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

होली भाई दूज 2026 कब है?

यह  05 मार्च, 2026 को गुरुवार के दिन पड़ रहा है।

होली भाई दूज को और क्‍या कहते हैं?

इसे भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं।

होली भाई दूज पर क्‍या करते हैं?

इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं।

कब है होली 2026? जानें सही तिथि

इन 5 राजयोग में मनाई जाएगी होली 2026, राशि अनुसार उपाय से खुल जाएगी आपकी किस्मत!

होली 2026 : रंगों का पावन पर्व होली केवल खुशी, उत्साह और मेल-मिलाप का त्योहार नहीं है, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व माना जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी होली का पर्व अपने साथ नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आ रहा है, लेकिन वर्ष 2026 की होली ख़ास ग्रह संयोगों के कारण और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन ग्रहों की स्थिति अत्यंत प्रभावशाली रहेगी, जिसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

हिंदू पंचांग के मुताबिक, होली 2026 पर कई शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जो सौभाग्य, धन लाभ, उन्नति और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। विशेष रूप से इस दिन धन शक्ति योग, मालव्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग और शुक्र आदित्य राजयोग का संयोग बन रहा है। ऐसे दुर्लभ और शुभ योगों के कारण यह होली कुछ राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का अवसर साबित हो सकती है।

होली 2026 के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे होलिका दहन की तिथि और कब है रंग वाली होली? इस पर्व का धार्मिक महत्व और सबसे ख़ास होली 2026 पर राशि अनुसार कौन से उपाय से आप अपने जीवन में सुख- सौभाग्य लेकर आ सकते हैं, इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी  

होली 2026 तिथि व मुहूर्त

होली पर्व का पहला दिन बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, जिसे होलिका दहन कहा जाता है। इसके अगले दिन, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली धूमधाम से खेली जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली का पर्व 04 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी।

होली 2025 तिथि: 04 मार्च 2026, बुधवार

होलिका दहन 2025 की तिथि: 03 मार्च 2026, मंगलवार  

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: मार्च 02, 2026 की शाम 05 बजकर 58 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: मार्च 03, 2026 की शाम 05 बजकर 10 मिनट तक।

चलिए अब नज़र डालते हैं होली 2025 पर बन रहे शुभ संयोगों पर। 

होली 2026 पर बनेंगे ये बेहद शुभ योग

इस दिन बन रहे शुभ राजयोगों को अत्यंत फलदायी माना जाता है, क्योंकि ये ग्रहों की ऐसी अनुकूल स्थिति को दर्शाता हैं, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। ये योग सौभाग्य में वृद्धि, धन लाभ के अवसर, करियर में उन्नति और समाज में मान-सम्मान बढ़ाने का संकेत देते हैं। जब शुभ ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति के प्रयासों को बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है। विशेष रूप से धन शक्ति योग आर्थिक मजबूती और नए आय  स्रोतों के संकेत देता है।

मालव्य राजयोग सुख-सुविधा, ऐश्वर्य और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला माना जाता है। लक्ष्मी नारायण राजयोग धन-संपत्ति और पारिवारिक सुख का कारक होता है, जबकि शुक्र आदित्य राजयोग सफलता, आकर्षण और सामाजिक प्रभाव में वृद्धि का संकेत देता है। इन योगों का संयुक्त प्रभाव कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

होली 2026 के पर्व का धार्मिक महत्व

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि इसका गहरा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भक्त प्रह्लाद की भक्ति और आस्था की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने अत्याचारी हिरण्यकशिपु का अंत किया और होलिका दहन की घटना हुई। इसी कारण होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जो अंहकार, नकारात्मकता और अधर्म के नाश का प्रतीक है। 

धार्मिक दृष्टि से होली नई शुरुआत, मन की शुद्धि और आपसी प्रेम का संदेश देती है। इस दिन लोग पुरानी कटुता भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और रिश्तों में मिठास घोलते हैं। साथ ही, यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति में नवजीवन के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस प्रकार होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।

होली 2026 की पौराणिक कथा

होली से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध कथा भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकशिपु की है। प्राचीन समय में हिरण्यकशिपु नामक एक असुर राजा था, जो स्वयं को ही भगवान मानता था। वह चाहता था कि पूरा राज्य उसकी ही पूजा करें, लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। पिता के बार-बार मना करने पर भी प्रह्लाद ने भगवान की भक्ति नहीं छोड़ी। हिरण्यकशिपु ने क्रोधित होकर प्रह्लाद को कई बार मारने की कोशिश की, लेकिन हर बार भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की। 

अंत में उसने अपनी बहन होलिका की मदद ली, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। योजना के अनुसार होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है, जो बुराई, अहंकार और अधर्म के अंत तथा सच्ची भक्ति और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है, जो खुशी, प्रेम और नई शुरुआत का संदेश देती है।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

होली 2026 के दिन बन रहे राजयोग से इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

मिथुन राशि

होली के दिन ग्रहों की युति से बन रहे राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और धन आगमन के संकेत मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, हालांकि कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापारियों को नई डील या साझेदारी का लाभ मिल सकता है, वहीं सेहत भी सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह राजयोग शुभ संकेत दे रहा है। करियर में चल रही अड़चने दूर हो सकती हैं और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस या वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। निवेश के मामलों में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे और यात्रा के भी योग बन सकते हैं। परिवार में सम्मान और सहयोग बना रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह राजयोग कई मायनों में अनुकूल रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और  पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह समय प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है।

होली 2026 पर करें राशि अनुसार उपाय, मिलेगी हर समस्या से मुक्ति

मेष राशि

मेष राशि वाले होली के दिन लाल गुलाल से हनुमान जी को तिलक करें और मसूर दाल का दान करें। इससे साहस और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले माता लक्ष्मी को गुलाबी या सफेद रंग अर्पित करें। खीर का भोग लगाएं, धन लाभ के योग मजबूत होंगे।

मिथुन राशि

हरे रंग का गुलाल भगवान विष्णु को अर्पित करें। जरूरतमंदों को हरी मूंग दाल दान करें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

चांदी का छोटा टुकड़ा या सफेद वस्तु दान करें। शिवलिंग में दूध अर्पित करें। इससे मानसिक शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि

सूर्य देव को जल अर्पित करें और केसरिया रंग का प्रयोग करें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरे रंग का प्रयोग करें। बाधाएं दूर होंगी।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

तुला राशि

तुला राशि वाले माता लक्ष्मी को सुगंधित इत्र या गुलाबी फूल अर्पित करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और और लाल वस्त्र दान करें। नकारात्मकता दूर होगी। 

धनु राशि 

धनु राशि वाले पीले रंग का गुलाल भगवान विष्णु को अर्पित करें। गरीबों को हल्दी या पीली दाल दान करें। 

मकर राशि 

मकर राशि वाले शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें और काले तिल का दान करें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जरूरतमंदों को कंबल या नीले वस्त्र दान करें। मित्रों के साथ मतभेद दूर होंगे।

मीन राशि 

मीन राशि वाले भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और ब्राह्मण को भोजन कराएं। भाग्य का साथ मिलेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. होली 2026 कब मनाई जाएगी?

हिंदू पंचांग के अनुसार होली 04 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 03 मार्च 2026, मंगलवार को किया जाएगा।

2. होली 2026 क्यों खास मानी जा रही है?

इस वर्ष होली पर धन शक्ति योग, मालव्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग और शुक्र आदित्य राजयोग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष बना रहे हैं।

3. होली 2026 पर कौन-सी राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है?

ग्रहों की युति से बन रहे राजयोग मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। हालांकि, अन्य राशियों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।